ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 1, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सभी शिव मंदिरों में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Posted: 01 Mar 2022 10:05 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सभी शिव मंदिरों में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के सभी शिव मंदिरों पर महिलाएं सुबह से ही पूजा अर्चना को लेकर मंदिर प्रांगण पहुंच रही थी। पूजा अर्चना कर सभी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ से अपनी अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की मन्नतें मांगी। इस बार शिवरात्रि पर्व में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मेला का आयोजन नहीं किया गया। महाशिवरात्रि को लेकर जगह-जगह शिव चर्चा का भी आयोजन किया गया। पूरा प्रखंड क्षेत्र हर हर महादेव के गुंज से भक्तिमय हो गया। वही गज्जर गांव में महादेव मंदिर परिसर से भूत 


पिचास और भक्तों की टोली के साथ शिव जी की बारात निकाली गई। बारात में युवाओं की टोली और बच्चे भूत प्रेत की वेशभूषा बनाकर शामिल हुए और बारात के साथ बौंसी बाजार का भ्रमण किया। बारात के दौरान आतिशबाजी भी की गई। इसको लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा। बौंसी प्रखंड के श्याम बाजार स्थित पिपेश्वर नाथ महादेव मंदिर से भव्य तरीके से शिव बारात निकाली गई। बारात में विद्युत सज्जा की समुचित व्यवस्था थी। शिव बारात संध्या  06:30 बजे बाबा के मंदिर से निकाली गई। जो सिकंदरपुर से पाड़ेजान होते हुए श्याम बाजार गई और श्याम बाजार से बरमसिया गांव होते हुए मंदिर पहुंची। इसके उपरांत रात्रि 


में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस क्षेत्र का यह सुप्रसिद्ध शिव मंदिर है। जिसकी ख्याती दूर-दूर तक फैली हुई है। इस कारण यहां के शिव बारात में सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। शिव बारात कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि, शिव बारात में इस क्षेत्र का हर कोई इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही मधुसूदन मंदिर स्थित निकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। मंदिर को भव्य तरीके से झालरों से सजाया गया था। विद्युत झालरों की सजावट इस प्रकार की गई थी कि, पूरा मंदिर प्रांगण इंद्रधनुष्य रंगो से खिल उठा था। वही गांधी चौक स्थित शिव मंदिर में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई यहां शिव बारात डीजे बाजे गाजे के साथ निकाली गई। वहीं  मंदार की तलहटी में विराजमान बाबा लबोखर धाम शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों भक्त अपने आराध्य महादेव के दर्शन के 



लिए परिवार सहित पहुंचे। वैसे तो यहां आस्थावालों की भीड़ सालों भर लगी रहती है। लेकिन वहां शिवरात्रि के अवसर पर बांका सहित पड़ोसी राज्य झारखंड से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और मंदिर के बाहर मेला का नजारा दिखा। सुबह से ही आसपास के गांव के साथ-साथ दूरदराज से ही लोग महादेव और माता पार्वती की पूजन के लिए पहुंचने लगे और दिन भर यह सिलसिला चलता रहा। मंदिर को फूलों और झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया है। थाना परिसर और गांधी चौक में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु  भोले बाबा के भजन पर नृत्य करते हुए वातावरण को शिवायमान बना दिया। हर भक्त बाबा भोले की बारात में शामिल होने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।  साथ में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न भगवान की वेशभूषा के अलावा भूत बेताल का रूप धारण कर भक्तों को मंत्रमुग्ध करने का काम किया गया। बारात के लौटने के बाद शिवालयों में बारातियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। बारात में घोड़े के अलावा डीजे भी शामिल किए गए।  

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 01 Mar 2022 09:50 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के डिगरीपहाड़ी गांव से पुलिस ने मंगलवार को एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार डिगरीपहाड़ी गांव निवासी महादेव टूडू के पुत्र मंगल टूडू के विरुद्ध कोट से वारंट निर्गत था जसके बाद से वह फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद 

कुमार राय ने बताया कि काफी समय से फरार चल रहे आरोपी की सूचना मिली कि, वह घर पर है। छापेमारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराया। जहां नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस इसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने दो ट्रैक्टर एवं एक बाइक की जप्त,तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Posted: 01 Mar 2022 09:49 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के नीमा नदी समीप से पुलिस ने मंगलवार को दो ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जबकि 3 लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली कि नीमा नदी किनारे 

से अवैध बालू ले जाया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी कर दो ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया। जबकि एक बाइक को भी जब किया गया है। उन्होंने बताया कि, गिरफ्तार तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। अवैध बालू मामले में संलिप्तता पाई गई तो, आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: बच्ची को लेकर नदी में कूदी महिला,बच्ची की हुई मौत

Posted: 01 Mar 2022 09:48 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। मंगलवार दोपहर पंजवारा चीर नदी में एक महिला अपनी  3 वर्षीय बच्ची के साथ आत्महत्या करने के नियत से गहरे पानी में कूद पड़ी। इस दर्दनाक घटना में जहां  तीन वर्षीय बच्ची नब्या कुमारी की मौत हो गई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त महिला को डूबता देख उसे बेसुध अवस्था मे बाहर निकला जिसकी हालत अब खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक महिला सीमावर्ती गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी  गांव निवासी ब्यूटी कुमारी पति रूपक भगत अपने ससुराल में हुए विवाद के बाद वहां से पंजवारा आ गई । एवं आत्महत्या के नियत से अपनी तीन वर्षीय पुत्री नव्या कुमारी के साथ चीर 

नदी में कूद गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में महिला ने यह कदम उठाया है।  महिला का मायका धोरैया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में है  ।एवं उसकी शादी पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी  गांव निवासी रूपक भगत से हुई थी। उन दोनों की 3 वर्ष की एक पुत्री भी थी  और पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद रहा होता रहता था  जिसको लेकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं घटना की जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचे पंजवारा थाना पुलिस मृतक बच्ची के शव  एवं महिला को अपने साथ पंजवारा थाना ले आई।  पूरे मामले पर पंजवारा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 01 Mar 2022 09:47 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम पंजवारा बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया है।  मामले को लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव  ने बताया कि सोमवार देर शाम क्षेत्र के लखपुरा गांव निवासी प्रिंस 

दास पिता टुनटुन दास शराब पीकर पंजवारा  बाजार में हंगामा कर रहा था।  जिस को पुलिस ने गिरफ्तार किया एवं जाँच के क्रम में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार शराबी को मं पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार को बांका जेल भेज दिया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

मधुरा न्यूज:- महाशिवरात्री के अवसर पर तीन दिवीसीय भागवत कथा का किया गया आयोजन?

Posted: 01 Mar 2022 09:05 AM PST

 





ग्राम समाचार, मधुरा:- मेहरमा प्रखण्ड के मधुरा गाँव में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तीन दिवीसीय भागवत कथा का किया गया आयोजन! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि इस मधुरा गाँव में 13 वर्षों से श्री श्री 108 महाशिवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है! और इसी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आज तीन दिवीसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है! वहीँ बताया गया कि इस भागवत कथा को श्री अध्यानंद अभिषेक जी महाराज के मधुर वचनों के द्वारा शुरू किया गया! एवम् बताया गया कि इस महाशिवरात्रि मेला का उद्घाटन प्रखण्ड के उपप्रमुख व मेला समिति के अध्यक्ष श्री सुधीर प्र0 सिंह के कर कमलों के द्वारा किया गया! वहीँ गाँव के दाइत्वान व्यक्ति श्री लाल बहादुर सिंह, श्री अनरुद्ध प्र0 सिंह, श्री कैलाश प्र0 सिंह, श्री हरि किशोर प्र0 सिंह एवम् समस्त मधुरा ग्रामवासी भी मौजूद रहे! एवम् इस मेले को शांति पुर्रवक निभाने के लिए समस्त मधुरा ग्रामवासियों ने अहम् भूमिका निभा रही है! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Rewari News : स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति बनाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Posted: 01 Mar 2022 07:20 AM PST

ग्राम समाचार न्यूज : स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति हरियाणा का गठन हेतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम मांगपत्र सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव को सौंपकर मांग की गई :



आजाद हिंद फौज के गुमनाम सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने हेतु स्वतंत्रता सम्मान समिति हरियाणा के गठन की माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम मांगपत्र बाल भवन रेवाड़ी में माननीय ओमप्रकाश यादव सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री हरियाणा सरकार को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर. के.जांगड़ा विश्वकर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री भगवान फोगाट नें प्रतिनिधिमंडल के साथ सौंपा कर मांग की गई| इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा ने माननीय मंत्री ओमप्रकाश यादव को बताया कि आजाद हिंद फौज के गुमनाम सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने हेतु हरियाणा राज्य में स्वतंत्रता सम्मान समिति की गठन होने पर ही समिति की सिफारिश से ही गुमनाम सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा मिल सकता है| उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से समिति का जल्द गठन करने की सिफारिश माननीय मंत्री महोदय से करने हेतु आग्रह किया| डॉ. विश्वकर्मा ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में हरियाणा के काफी सेनानी थे| उन्होंने कहा पूर्व की कांग्रेस की केंद्र सरकारों ने आजाद हिंद फौज के सेनानियों को दुर्भावनापूर्ण तरीके से स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा नहीं दिया गया और ना ही उनका सम्मान किया गया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलो ग्राम प्रतिमा लगाकर उनको उचित सम्मान दिया| डॉ. विश्वकर्मा  नें कहा शिलालेख पट, म्यूजियम विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल व खेल स्टेडियमों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर कर उनको उचित सम्मान देने का आग्रह किया गया |                                       

सामाजिक कार्यकर्ता श्री भगवान फोगाट में कहा हरियाणा के सैकड़ों गुमनाम सेनानियों को आज तक स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा नहीं मिला है| हरियाणा सरकार उनको स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देनें पर उनका उचित  सम्मान होगा| एक बलिदान की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं| इस अवसर पर माननीय मंत्री ने उचित कार्रवाई हेतु माननीय मुख्यमंत्री को सिफारिश करनें का आश्वासन दिया गया| इस अवसर पर राजेश कुमार, अजय सिंह, विनय यादव, मनोज कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे|

GODDA NEWS: हूल क्रांतिवीर बाबा बैजल फॉरेन का 195 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया

Posted: 01 Mar 2022 03:57 AM PST





ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज 1 मार्च 2022 को बाबा बैजल सोरेन की 195वां जयंती उनके जन्म स्थली गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदर पहाड़ी प्रखंड के काल्हाझोर गांव में स्मारक स्थल पर मनाई गई। मौके पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे हूल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष संजीव कुमार महतो ने बताया कि बाबा बैजल सोरेन संथाल हूल के अग्रणी योद्धाओं में से हैं। उन्होंने बताया कि बैजल बाबा के वंशजों व ग्रामीणों एवं स्थानीय समाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा 2005 से लगातार 1 मार्च को पूजा पाठ व खेल, मेला, नागड़े नाच आदि का आयोजन कर जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष भी वंसजों में से बैजल सोरेन, लखीराम सोरेन, छोटा सोरेन, तालामय मुर्मू, सुनीता सोरेन, बिट्टू टुडू आदि के साथ मिलकर मेला, खेल, लांगड़े नाच आदि का आयोजन बिनोद मुर्मू झामुमो प्रखंड अध्यक्ष व मुखिया सोहन हांसदा प्रधान, बाबुलाल टुडू योग मांझी एवं ग्रामीणों द्वारा बृहद आयोजन किया गया था। 

*आंदोलनकारी के साथ अनोखी प्रेम कहानी है बैजल की*

बैजल सोरेन के बारे में कहा जाता है कि झारखंड में 19वीं सदी की एक अनोखी प्रेम कहानी का नायक था बैजल सोरेन. उन्होंने शोषण के विरूद्ध हथियार उठाया और सलाखों के पीछे पहुंच गए। सलाखों के पीछे भी बैजल अपनी बांसुरी और सारंगी से दूर नहीं हो सके। इसी बांसुरी की धुन पर अंग्रेज जेलर की बेटी मर मिटी और वो बैजल के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। अंततः अंग्रेज जेलर ने बैजल का फांसी रोकवाकर उसे अपने साथ लेकर चले गए। एक कहानी यह भी है कि विद्रोह भड़के नहीं इसलिए बैजल को लापता कर दिया गया था। 

*काल्हाझोर के जर्रे-जर्रे में हैं बैजल की क्रांतिकारी गाथा*

बैजल सोरेन का जन्म गोड्डा जिला मुख्यालय से करीब 33 किलोमीटर दूर सुंदर पहाड़ी प्रखंड के काल्हाझोर गांव में हुआ था। इस गांव के जर्रे-जर्रे में बैजल सोरेन की क्रांतिकारी गाथा और प्रेम की कहानी बसी है। इस गांव की गलियों में अब भी उनकी बांसुरी की धुन का अहसास कर सकते हैं। ये कहानी अंग्रेजों के दमनकारी समय की है। जब बैजल सोरेन ने संताल परगना में साहूकारों के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंक दिया था। बैजल ने एक तंबोली साहूकार की हत्या कर दी थी। इसके बाद ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर मुर्सिदाबाद की सिउड़ी जेल भेज दिया। अदालत ने बैजल बाबा सोरेन को मौत की सजा सुनाई लेकिन बैजल अपनी धुन में मस्तमौला नाचते गाते रहते थे। बैजल की इस अदा पर ब्रिटिश जेलर की बेटी का दिल आ गया और वो शादी की जिद पर अड़ गई। दरअसल 1855 में बिहार और बंगाल के मध्य स्थित जंगल तराई के आदिवासी मुलवासी लोगों ने जमीनदारों, महाजनों और अंग्रेज कर्मचारियों के अत्याचार के विरुद्ध विद्रोह करना शुरू कर दिया था। इसी दौर में गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड के कल्हाजोर गांव के एक युवक बैजल सोरेन भी महाजनी प्रथा के शोषण का शिकार होकर बागी बन चुके थे। बैजल सोरेन ने एक तंबोली साहूकार से कुछ रुपए उधर लिए थे, जिसका सूद कई बार चुकाने के बाद भी कर्ज खत्म नहीं हो रहा था। साहूकार ने यहां तक कह दिया कि जिस तरह गाय-बछड़े की संख्या बढ़़ रही है उसी तरह उनके पैसे बढ़़ रहे हैं। फिर क्या था, गायों को दिखाने के बहाने बैजल साहूकार को लेकर पहाड़़ पर गया और वहां बैजल के आंदोलनकारी साथी पहले से मौजूद थे उन्होंने साहुकार का सर धड़ से अलग कर दिया। साहूकार की हत्या के बाद अंग्रेज बैजल को गिरफ्तार करने का प्रयास करने लगे लेकिन कल्हाजोर की पहाड़ियों में छिप कर रहने लगे और आंदोलनकारियों के संग ब्रिटिश के खिलाफ लोगों को संगठित करने लगे। बैजल की एक कमजोरी थी कि बैजल संगीत के बिना नहीं रह सकते थे। अंग्रेजों ने नाच-गाना का कार्यक्रम का आयोजन कराया। पहाड़ों में संगीत के उस कार्यक्रम में बैजल भी पहुंचे और कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बैजल को बंगाल की सिउड़ी जेल ले जाया गया। बैजल पैदल ही जाने को तैयार हो गए और अपनी बांसुरी व तानपुरे के साथ नाचते-गाते जेल तक का सफर पूरा किया। जेल में भी वे संगीत से दूर नहीं रहें। इसी बांसुरी की धुन ब्रिटिश जेलर की बेटी के कानों तक पहुंची और वो उसकी दीवानी हो गयी।

*अंग्रेजी मेम के प्रेम ने टाली बैजल की फांसी*

सांवला रंग, घुंघराले बाल और सुंदर कद-काठी के बैजल जितना बड़े आंदोलनकारी थे उतने ही सुंदर बांसुरी बजाते थे, उतना ही अच्छा नाचते गाते भी थे। कुछ लोग का कहना है कि फांसी वाले दिन अंतिम इच्छा में बैजल ने सारंगी और बांसुरी बजाने की बात कही। बैजल की सारंगी की धुन पर अंग्रेज फांसी का समय भूल गए और फांसी टल गई। वहीं जानकारों के अनुसार बेटी के प्यार की जिद के आगे जेलर ने हार मान ली थी और वे बैजल को इंग्लैड लेकर चले गए थे।

*सरकारी लिखित सहायता के बावजूद मुफलिसी में वंशज*

बैजल का परिवार आज भी सुंदरपहाड़ी में पांचवीं छठी पीढ़ी उसी कालाहझोर में मुफलिसी में रह रही है। बैजल की एक मूर्ति कल्हाजोर में लगाई गई है, जहां साल में एक बार जयंती पर मेला लगता है। बैजल की गाथा को किताबों में भी सहेज कर रखा गया है। बंगाल में लोग बैजल नायक के रूप में जाने जाते हैं। बैजल की प्रेम कहानी पर साल 2016 में एक फिल्म भी बनाई गई। चर्चा में है कि करीब दो दशक पूर्व बैजल के अंग्रेज वंशज तलाश करते गोड्डा तक आए थे। बैजल की आंदोलन व प्रेम कहानी दुनिया की चकाचौंध में खो गई लेकिन आदिवासी की अदा पर फिदा अंग्रेजी गोरी मेम के चर्चे आज भी सुंदरपहाड़ी के लोगों की जुबान पर हैं। आज 195 जयंती के मौके पर बैजल के परिवार द्वारा पुजा पाठ के बाद संजीव कुमार महतो, हरे कृष्ण राय, संजय कुंवर, अलका महतो एवं दर्जनों स्थानीय महिला पुरुष बच्चे ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Bounsi News: बिना सेकेंड डोज लिए ही दे दी गई वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

Posted: 01 Mar 2022 03:38 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है। बताते चलें कि एक व्यक्ति को बिना सेकेंड डोज दिए ही उसके मोबाइल पर वैक्सीनेशन का सेकेंड डोज़ का मैसेज आ गया। उसमें बताया गया कि आपने सफलतापूर्वक कोवेक्सीन का दूसरा टीका लगा लिया और फिर जब उसने अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो उसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड हो गया। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद उक्त व्यक्ति ने दूरभाष पर बताया कि, वह इस वक्त राज्य से बाहर हैं और उन्हें अचानक ही मोबाइल पर मैसेज आ गया 

कि, आपको टीका लग गया है। बातचीत के क्रम में बताया कि जब मैंने वैक्सीन लिया ही नहीं तो ऐसा किस प्रकार हो सकता है और उन्होंने बताया कि ऐसे में यदि उन्हें  सेकेंड डोज लेना पड़े तो क्या होगा। क्या अब सेकेंड डोज मिल पायेगा। हालांकि उन्होंने अपना सर्टिफिकेट की छायाप्रति को छापने से मना किया क्योंकि छायाप्रति में क्यूआर कोड होता है जिसे कोई भी आसानी से स्कैन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता हैं। इसे विभाग की लापरवाही नहीं तो क्या कहा जाए।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

बेलबड्डा न्यूज:- पंचायत भवन बेलबड्डा मे हुआ मनरेगा अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन?

Posted: 01 Mar 2022 12:19 AM PST

 





ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा पंचायत भवन में मनरेगा अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि पंचायत भवन बेलबड्डा मे मनरेगा के तहत्  बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया! वहीँ बताया गया कि इस मनरेगा कर्मियों का बारी बारी से हर बिंदु की समस्या की समाधान करने की चेष्टा की गई! वहीँ इस जनसुनवाई मे शामिल होने के लिए पंचायत मुखिया, पंचायत सेवक, पंचायत रोजगार सेवक, एवम् जेई साहब भी मौजूद रहे! 

Godda News: उपायुक्त ने कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक की

Posted: 28 Feb 2022 09:22 PM PST



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 में कल्याण विभागीय योजनाओं (छात्रवृति योजना, साईकिल योजना, चिकित्सा अनुदान, अत्याचार राहत अनुदान, बिरसा आवास निर्माण, जाहेरस्थान घेराबंदी (2019-20), जाहेरस्थान घेराबंदी (2020-21), जाहेरस्थान घेराबंदी (2021-22), कब्रिस्तान घेराबंदी (2019-20), कब्रिस्तान घेराबंदी (2020-21), आदिवासी संस्कृति कला केंद्र निर्माण* *(2019-20), आदिवासी संस्कृति कला केंद्र निर्माण (2020-21), कियोस्क निर्माण (2019-20), शहीद ग्राम विकास योजना, सीसीडी योजना, एमएसडीपी, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित अन्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदनों पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा के द्वारा बिरसा आवास योजना से संबंधित आवेदनों के भौतिक सत्यापन करने के बाद योग्य लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित करने की जानकारी प्रदान की गई।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों को चिकित्सा अनुदान की राशि प्राप्त हो सके। इसके लिए प्रखंड स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाएं। वैसे लाभुक जो सामान्य बीमारी से ग्रसित हैं, इलाज कराने में असमर्थ है। उनके आवेदन प्राप्त कर उन्हें चिकित्सा अनुदान की राशि उपलब्ध कराएं। वित्तीय वर्ष 2018-19 में सी०सी०डी० योजना के तहत विभिन्न पीवीटीजी ग्रामों में स्वीकृत 44 इकाई सौर ऊर्जा आधारित पेयजल सिस्टम में समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 34 योजनाएं पूर्ण तथा 10 योजनाएं अपूर्ण हैं। उपायुक्त के द्वारा कार्य एजेंसी एवं कार्यपालक अभियंता पीएचइडी गोड्डा को शीघ्र ही अपूर्ण योजना को पूर्ण करने का निदेश दिया गया।एवं उक्त योजनाओं का शत प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कल्याण कार्यालय, गोड्डा को उपलब्ध कराने का निदेश दिए गए।सभी कार्यान्वित योजनाओं की भौतिक सत्यापन हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से जांच प्रतिवेदन प्राप्त करने का निदेश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Godda News: शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Posted: 28 Feb 2022 09:13 PM PST





ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में के द्वारा जिले के सभी वरीय अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों सहित अन्य को निर्देश दिए गए कि जिले में कल दिनांक 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष ध्यान रखे जाएं। उपायुक्त के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों, थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने जिलेवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी एवं महाशिवरात्रि पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन का अक्षरशः अुनपालन करना आवश्यक है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन कराते हुए भीड़-भाड़ नहीं लगाने, अपराध पर निगरानी रखने, लाॅ एण्ड आर्डर का विशेष ध्यान देने सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा के द्वारा बताया गया कि महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर जानकारी प्रदान की गई। बैठक मे अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा जीतेंद्र कुमार देव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अभय कुमार ,संबंधित थाना के थाना प्रभारी, सहित अन्य पदाधिकारीग मौजूद थे।

Ramgarh News: देर रात अनुमंडल पदाधिकारी ने किया चेकनाका का निरीक्षण

Posted: 28 Feb 2022 08:55 PM PST



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के द्वारा जिले के कुल 12 जगहों को चिन्हित करते हुए वहां चेक नाके स्थापित किए गए हैं वहीं चेक नाकों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में रविवार देर रात को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ किशोर कुमार रजक के साथ मांडू एवं घाटों सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर चेक नाकों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों को वन एवं खनन सहित सभी तरह के चालान एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से दण्डाधिरियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अमन राज के सौजन्य से:-

Ramgarh News: उपायुक्त ने की डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक

Posted: 01 Mar 2022 04:27 AM PST



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार को उपायुक्त  माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में डीएमएफटी के प्रबंधकीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने सबसे पहले प्रबंधकीय समिति के पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में हुए कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी श्री विशाल कुमार के द्वारा उपायुक्त सहित अन्य प्रबंधकीय समिति के सदस्यों को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैठक के दौरान उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित समिति के अन्य सदस्यों से रामगढ़ शहर में आवश्यकतानुसार और सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने समाहरणालय परिसर में लाइटिंग आदि के संबंध में चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को टाउन हॉल के निर्माण कार्य पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने अन्य योजनाओं के तहत हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने डीएमएफटी निधि से ली गई योजनाएं जिनका अनुमोदन न्यास परिषद से प्राप्त है के संबंध में समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करते करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए। वही उपायुक्त ने बैठक के दौरान डीएमएफटी के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ससमय कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी डीएमएफटी पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी टीम के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।

अमन राज के सौजन्य से:-

Ramgarh News: उपायुक्त के निर्देश पर विभिन्न कारखानों में किया गया औचक निरीक्षण

Posted: 28 Feb 2022 08:24 PM PST




ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को जिले के विभिन्न कारखानों की औचक जांच की गई। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मांडू प्रखंड के श्रीराम इंडस्ट्रीज, जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ प्रसाद ने रउता के नंदरानी इंडस्ट्रीज एवं कार्यपालक दंडाधिकारी प्रभाष दत्ता ने कर्मा के कात्यानी कोक एंड मिनरल्स कारखाने की जांच की। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा कारखानों में प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की जांच के क्रम में संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे प्रदूषण नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करें एवं पूरे समय उपकरण चालू रखें। इस दौरान कारखानों में संधारित की जाने वाले स्टॉक सहित विभिन्न पंजीओ की जांच करते हुए अधिकारियों द्वारा कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाले खनिज की वैधता सुनिश्चित करते हुए ही खनिज का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया वही कारखानों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच के क्रम में अधिकारियों द्वारा उन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों द्वारा सभी संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे कारखाने के संचालन के दौरान कारखाना अधिनियम में दर्शाए गए सभी प्रावधानों का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए ही कार्य करना सुनिश्चित करें। वही कारखाना अधिनियम के प्रावधानों के तहत जांच अभियान के दौरान आवश्यक निर्देश दिए गए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिकारियों द्वारा कारखानों में लगाए गए फायर सेफ्टी सहित अन्य उपकरणों की जांच की गई एवं इस संबंध में संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इन सबके अलावा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण, खनिजों के इस्तेमाल, कार्य कर रहे मजदूरों को उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाओं आदि की जानकारी संचालकों से लेने के उपरांत आवश्यक निर्देश दिए गए।

अमन राज के सौजन्य से:-


Ramgarh News: उप विकास आयुक्त ने रर्बन मिशन के कार्यों की समीक्षा की

Posted: 28 Feb 2022 08:24 PM PST



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:-  सोमवार को समाहरणालय रामगढ़ के ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त, रामगढ़ नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सबसे पूर्व उप विकास आयुक्त ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन के तहत चयनित पंचायत बिचा, साकी, बारीडीह, कंडेर, हरिहरपुर एवं पाली अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मनरेगा के तहत बिचा, कंडेर एवं साकी पंचायत अंतर्गत खेल मैदान, वर्मी कम्पोस्ट एवं फ्लाई एस शेड का कार्य संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान श्री सिन्हा ने आर०एस०ई०टी०आई० के द्वारा दो मशरूम ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाते हुए कम से कम 60 लोगो को मशरूम की खेती करने हेतु प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिला उद्यान पदाधिकारी को पॉली हाउस निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा किये जा रहे फिश केज कलचर के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कार्यपाल अभियंता जिला ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, रामगढ़ को वेयर हाउस, मल्टी पर्पस हॉल, रूरल हाट, लाइवलीहुड रिसोर्स सेन्टर, विलेज आर्गेनाइजेशन ऑफिस, कोल्ड रूम(वेजिटेबल/फिश) आदि कार्यों को जल्द से जल्द निष्पादित कर सूचित करने का निर्देश दियाबैठक के दौरान उक्त के अलावा परियोजना पादधिकारी रामगढ़,एरिया प्लानिंग एक्सपर्ट रामगढ़, रूरल डेवलोपमेन्ट एंड कॉन्वेरसेन्स एक्सपर्ट, रामगढ़ आदि उपस्थित थे|

अमन राज के सौजन्य से:-

Godda News: राज्य स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता हेतु बालक एवं बालिकाओं को रांची भेजा गया

Posted: 28 Feb 2022 08:59 PM PST



ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  दिनांक 28.02.2022 को पूर्वाहन 9:00 बजे बस द्वारा जिला खेल-सह-पर्यटन (नोडल) पदाधिकारी गोड्डा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रांची के लिए रवाना किया गया।जिला खेल पदाधिकारी नागेश्वर साव के द्वारा जानकारी दी गई विभागीय दिशानिर्देश के अनुसार प्रतिभा चयन प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 हेतु दिनांक 21.02.2022 से 24.02. 2022 तक गांधी मैदान गोड्डा में एथेलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन खेल का प्रतियोगिता कराया गया था। इस प्रतियोगिता में चयनित कुल 20 (बीस) बालक एवं 15 (पंद्रह ) बालिकाओं को पांच शारीरिक शिक्षकों (2 महिला तथा 3 पुरूष) की देखरेख में आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रांची के लिए रवाना किया गया।

Barahat News: जीविका के माध्यम से बांका जिला के युवाओं को रोजगार के अवसर पर लगा मेला

Posted: 28 Feb 2022 10:35 AM PST

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। प्रखंड के भेड़ा मोड़ के खेल मैदान में 28 फरवरी 2022 सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत एक दिवसीय रोजगार स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, बाराहाट प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरसेटी के निदेशक,  प्रबंधक रोजगार, प्रबंधक सूक्ष्म वित्त, प्रबंधक खरीदारी, एसजेवाई नोडल, प्रशिक्षण अधिकारी, रजौन प्रखंड परियोजना प्रबंधक, बांका सदर प्रखंड परियोजना प्रबंधक, धौरैया प्रखंड परियोजना प्रबंधक, इंचार्ज बौसी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवम संकुल संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को जीविका बाराहाट प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं कैडर ने सुचारू रूप से संचालन किया। कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जीविका द्वारा 


रोजगार एवं स्वरोजगार की राह में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। जीविका जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया की जीविका के प्रयासों से जिला के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित कर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान है, इसका सही उपयोग कर ग्रामीण परिवेश के युवा भी आगे बढ़ सकते हैं। बिहार तथा भारत के शहरी युवाओं के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकते हैं और राज्य तथा देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं। रोजगार प्रबंधक द्वारा मेले में रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु विभिन्न कंपनियों और प्रशिक्षण संस्थान को न्योता देकर मेला में भाग लेने के लिए बुलाया गया। मेले में दर्जनों कंपनियों का अलग अलग स्टाल लगाया था, जिसमें होप केयर सर्विसेज इंडिया,सेफ एजुकेट लर्निंग. स्वतिर्था चेरिटेबल. करियर ट्री (भारत एफ आई एच). आरसेटी. एल आई सी.शिवशक्ति बायो टेक्नो.अमित ऑटोमोबाइल्स.जी एस टेक्नो. डी आर सी सी आदि मेले में सामिल था। इस मौके पर बाराहाट, बौंसी, रजौन और धुरैया प्रखंड के 686 युवाओं ने पंजीकरण करावाया। इन्हें चयन के लिए कुछ समय उपरांत ज्वाइनिंग संबंधित प्रकिया को करके ज्वाइनिन लेटर दिया जाएगा।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 28 Feb 2022 10:34 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कैथाटीकर गांव से पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, न्यायालय से आरोपी प्रकाश 

हांसदा पिता मलाल हांसदा के विरुद्ध वारंट निर्गत था। पुलिस को सूचना मिली कि, प्रकाश हांसदा अपने घर पर हैं। जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज संघ की बैठक हुई आयोजित

Posted: 28 Feb 2022 10:33 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित बीआरसी के प्रांगण में सोमवार को शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बजरंग तुरी ने की। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि, सरकार द्वारा उन लोगों को संविदा कर्मी के रूप में ₹9600 दिए जा रहे हैं। शिक्षा सेवकों ने सरकार 

से 1 सूत्री मांग रखी है। जिसमें वेतनमान दिए जाने की भी बात कही गई है। वहीं वेतनमान नहीं मिलने पर मार्च महीने में पटना में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और यह प्रदर्शन अनिश्चितकालीन रहेगा। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी तालिमी मरकज और शिक्षा सेवकों से सहयोग की अपील की गई है। मौके पर तालिमी मरकज संघ के सचिव मोहम्मद अब्दुल बारी, मीडिया प्रभारी टिंकू चौधरी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने हत्याकांड मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 28 Feb 2022 10:33 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने रविवार रात को एक हत्याकांड के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव निवासी कारू पासवान को हत्याकांड मामले में गवाही देने को लेकर गिरफ्तार किया गया। बताया 

गया कि, 10 वर्ष पूर्व ही गोपाल पासी की गांव के ही किशन पासी ने धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी थी। गवाही  मामले में कारू पासवान को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जाँच कराने के बाद कारू पासवान को जेल भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Barahat News: आरसीटी के द्वारा गव्य पालन को लेकर दिया गया 10 दिवसीय ट्रेनिंग

Posted: 28 Feb 2022 10:05 AM PST

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। प्रखंड बाराहाट में आरसीटी के द्वारा गव्य पालन को लेकर 18 से 45 उम्र के महिला एवं पुरुष को ट्रेनिंग दिया गया। यह ट्रेनिंग 10 दिवसीय था। जिसमें ट्रेनर आकाश के द्वारा ट्रेनिंग दिया गया। ट्रेनिंग के दौरान इन सभाओं को दो टाइम चाय, एक टाइम खाना 


एवं टी-शर्ट, मास्क, आई कार्ड, टोपी एवं 10 दिन का ट्रेनिंग दिया गया। साथ ही प्रत्येक दिन के हिसाब से ₹30 उनके खाते में भेजा जाएगा और आरसीटी क्या है,आरसीटी के बारे में लोगों को ट्रेनिंग देकर बताया गया। यह एक रोजगार एवं ट्रेनिंग दोनों देता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग आरसीटी यूको से जुड़ सकते हैं और लाभ लें सकते हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: पंजवारा पुलीस ने तीन हजार रुपये का वसूला जुर्माना

Posted: 28 Feb 2022 09:20 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। सोमवार को  पंजवारा थानाध्यक्ष के निर्देश पर थाना के एसआई  आशुतोष कुमार सिंह  ने थाना क्षेत्र अंतर्गत  मुख्य मार्गों  पर सघन  वाहन जांच अभियान  चलाया एवं दो 

पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट डिक्की सीट बेल्ट ड्राइविंग लाइसेंस वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान  यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹3000 जुर्माना वसूला।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: 25 लाभुकों को दी गई वैक्सीन की खुराक

Posted: 28 Feb 2022 09:19 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है एवं टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए रोजाना टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा में आयोजित 

टीकाकरण शिविर में कुल 25 लाभुकों को वैक्सीन की खुराक अस्पताल की एएनएम सविता कुमारी ने दिया । वैक्सीन लेने वाले लाभुकों में किशोर एवं 18 से अधिक उम्र के व्यस्क दोनों शामिल थे। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Chandan News: वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन में उत्तरीबार्णे पंचायत के वार्ड 6 से मनोज कुमार बरनवाल निर्विरोध चुना वार्ड सचिव

Posted: 28 Feb 2022 09:55 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिहार सरकार के निर्देश पर पंचायती राज बिहार पटना के आलोक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चांदन के निर्देश पर प्रखंड के उत्तरी बार्णे पंचायत के 6 नंबर वार्ड के प्राथमिक विद्यालय लालपुर परिसर में 28 फरवरी सोमवार  को वार्ड क्रियान्वयन में वार्ड सचिव सह प्रबंध समिति का गठन किया गया।गठन में ग्रामीणों के उपस्थिति में सर्वसम्मति से मनोज कुमार बरनवाल को निर्विरोध वार्ड सचिव प्रबंध समिति मनोनीत किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य मुनीलाल हंसदा, पंच माला देवी, जीविका सी एम प्रेमलता कुमारी, के 

अलावा उत्तरी बार्णे पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रदीप वर्णवाल, रामदेव पंडित टेकन पंडित श्यामसुंदर बरनवाल, विनय वर्णवाल, लुबिन बेसरा, सावित्री देवी अनिल बर्नवाल ऋतुराज नरेश पंडित उदय हंसदा, मनोज टूड्डू आदि के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे। बता दें कि सरकारी आदेशानुसार वार्ड क्रियान्वयन सचिव सह प्रबंध समिति कार्यभार नए सिरे से गठन कर 2 वर्षों तक ही सीमित रखी गई है। चयन किए गए वार्ड सचिव मनोज कुमार वर्णवाल ने प्रेस वार्ता में कहा की अपने वार्ड के वार्ड सदस्य के संयुक्त में वार्ड के विकास करने के प्रति तत्पर रह कर निष्पक्ष रूप से काम करेंगे और वार्ड के अधूरे कामों को संज्ञान में लेकर पूरा करने का पहली प्राथमिकता रहेगी। वहीं 9 नंबर वार्ड में हुए वार्ड क्रियान्वयन समिति गठन का कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध जताते हुए प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर नियमावली अनुरूप गठन कराने की अपील की है। बताया कि वार्ड सदस्य अपने मन मुताबिक लोगों को गुमराह कर अपने ही घर के सदस्य को वार्ड सचिव मनोनीत किया गया है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Post Bottom Ad

Pages