Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- एक एंटीसेप्टिक क्रीम जिसने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, आजादी का जश्न मनाया- GK in Hindi
- BHOPAL JOBS- स्टाफ नर्स की भर्ती, वेतन 40,000 तक
- MP KISAN NEWS- फसल बीमा क्लैम से की गई कटौती वापस करें, मप्र शासन के सहकारी बैंकों को आदेश
- MP KISAN NEWS- बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करवाया, किसान क्रेडिट लोन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
- दोषसिद्ध अपराधी के खिलाफ नए आरोप पर सत्र न्यायालय में क्या होता है- CrPC section 236
- नकुल नाथ की पत्नी प्रियानाथ कांग्रेस की राजनीति में, Priya Nath wife Of Nakul Nath
- BHIND जिला न्यायालय भर्ती रिजल्ट- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेतु चयन सूची जारी - MP NEWS
- Sarkari Naukari- जबलपुर मेडिकल कॉलेज, असिस्टेंट प्रोफेसर, walk-in-interview
- DAVV NEWS - एक्सीलेंस का दर्जा दिलाने 100 करोड़ मांगे
- BANK FD के नियम बदले, भारतीय रिजर्व बैंक ने खाताधारकों को बताया - INDIA NATIONAL NEWS
- JAH GWALIOR से जनता नाराज लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया संतुष्ट
- MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती- हाईकोर्ट ने HED प्रमुख सचिव को दी चेतावनी - LATEST HINDI NEWS
- GWALIOR NEWS- स्कूली छात्राओं को फ्री ड्राइविंग लाइसेंस, आवेदन की तारीख घोषित
- BHOPAL NEWS- झुग्गी वाली महिला के खिलाफ बिजली वालों ने FIR दर्ज कराई
- भूख से तड़पते लड़के ने SDM को बेडरूम में बंद कर खाना चुराया, कुशमी बलरामपुर की घटना- Chhattisgarh News
- KRISHIDHAN SEEDS INDORE पर सीबीआई का छापा, BOB की शिकायत पर कार्रवाई
- MBA चोटीवाला INDORE के खिलाफ NSA की कार्रवाई, अबोध लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप
- MP NEWS- कांग्रेस का कल्चर बदलने जयवर्धन ने भी आवाज उठाई, बताया, पार्टी को बचाने क्या करना होगा
- PAYTM PAYMENT BANK- नए खाता खोलने पर भारतीय रिजर्व बैंक की रोक
- MP NEWS- मंदसौर के 3 गांव के नाम बदलने विधानसभा में प्राइवेट बिल पेश
- NLIU BHOPAL- प्रो मोहंती की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची, DGP को जांच के आदेश
- महिला को छूने और घूरने पर हो सकती है 7 साल की जेल, जानिए सेक्सुअल हैरेसमेंट से जुड़ी ये खास बातें...
- आप भी खाना खाते वक्त आवाज करते हैं, तो हो सकती है ये बीमारी - HEALTH NEWS
- BHOPAL NEWS- शहर में लोगों की किडनी खराब हो रही हैं, 5000 डायलिसिस हर महीने
- INDORE NEWS- डॉलर कमाने के लालच में 300 इंदौरी ठगी का शिकार, पुलिस ने पकड़ा फर्जी शेयर बाजार
| एक एंटीसेप्टिक क्रीम जिसने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, आजादी का जश्न मनाया- GK in Hindi Posted: 11 Mar 2022 04:49 PM PST बोरोलिन को कौन नहीं पहचानता। स्किन केयर से लेकर सूजन की प्रॉब्लम तक और चोट लग जाए तो घाव को भरने के लिए भी बोरोलिन का उपयोग किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस एंटीसेप्टिक क्रीम ने भारत में स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और आजादी का जश्न भी मनाया। पढ़िए आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बने पहले प्रोडक्ट की कहानी:- आत्मनिर्भर भारत का पहला प्रोडक्टबात 90 साल पुरानी है, सन 1929 में बंगाल के कारोबारी गौर मोहोन दत्ता ने अपनी कंपनी जीडी फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एक खुशबूदार ब्यूटी क्रीम बनाना शुरू किया। हरे रंग की पैकिंग में इस क्रीम का नाम बोरोलिन रखा गया। ठीक इसी समय भारत में महात्मा गांधी का स्वदेशी आंदोलन चल रहा था। लोगों से विदेशी उत्पादों के बहिष्कार की अपील की जा रही थी। जैसे सब कुछ पलक झपकते ही वह हो गया। बोरोलिन क्रीम, स्वदेशी आंदोलन में शामिल हो चुकी थी। स्वदेशी उत्पादों की लिस्ट में बोरोलिन सबसे टॉप पर थी। यह आत्मनिर्भर भारत का पहला प्रोडक्ट बना जिसे आंदोलन द्वारा मान्यता दी गई। बोरोलिन- आत्मनिर्भर मतलब ₹1 का लोन तक नहीं लियाकारोबारी गौर मोहोन दत्ता ने भी अपने प्रोडक्ट को 100% स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प उठा लिया। अंग्रेजों की लाठियां खाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बोरोलिन फ्री में दी जाती थी। ताकि दर्द थोड़ा कम हो और चोट जल्दी से ठीक हो जाए। सबसे खास बात यह है कि इस कंपनी ने आत्मनिर्भर शब्द का 100% पालन किया। स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन सरकार से ₹1 का लोन तक नहीं लिया। बोरोलिन ने आजादी का जश्न भी मनायासन 1947 में जब भारत आजाद हुआ तब महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन की साथी बनी बोरोलिन ने भी आजादी का जश्न मनाया। जश्न में मौजूद 100000 स्वतंत्र संग्राम सेनानियों को त्वचा का सौंदर्य निखारने के लिए बोरोलिन क्रीम फ्री में दी गई। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| BHOPAL JOBS- स्टाफ नर्स की भर्ती, वेतन 40,000 तक Posted: 11 Mar 2022 03:44 PM PST भोपाल। मंगलवार 15 मार्च को प्रातः 10:30 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, ईदगाह हिल्स भोपाल में जॉब फेयर आयोजित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी श्री के.एस.मालवीय ने बताया कि जॉब फेयर में अपोलो हेल्थ केयर लिमिटेड दिल्ली द्वारा नर्सेस पद पर भर्ती की जाएगी। भोपाल में स्टाफ नर्स की नौकरी हेतु वॉक इन इंटरव्यूश्री मालवीय ने अपील की है कि सभी इच्छुक युवा तय समय पर मूल प्रमाण पत्रों एवं अपना बायोडाटा के साथ रोजगार मेले में आएं। मेला स्थल पर ही साक्षात्कार भी लिये जाएंगे। नर्सेस पद पर भर्ती के लिये आवेदक की आयु 18 से 32 वर्ष और योग्यता डिप्लोमा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी, बी.एस.सी.नर्सिंग की मांगी गई है। BHOPAL ROJGAL MELA JOBS FAIRवेतन 20 हजार से 40 हजार के मध्य रहेगा। कंपनी द्वारा अपनी शर्तों पर भर्ती की जाएगी। सभी आवेदकों को कोविड-19 की एडवाइजरी/ प्रोटोकाल का पालन करना होगा । बिना मास्क के प्रवेश वर्जित रहेगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP KISAN NEWS- फसल बीमा क्लैम से की गई कटौती वापस करें, मप्र शासन के सहकारी बैंकों को आदेश Posted: 11 Mar 2022 03:36 PM PST भोपाल। फसल बीमा दावों की प्राप्ति राशि के संबंध में मप्र शासन द्वारा सभी जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि किसान के खातों में प्राप्त होने वाली फसल बीमा दावे की राशि में से केवल तत्संबंधी फसल के कालातीत ऋण या शेष मध्यावधि परिवर्तन ऋण का कटौत्रा होगा इसके अलावा किसान के खाते में अन्य कालातीत ऋण का भी कटौत्रा किया जा सकेगा। MP NEWS- सहकारी बैंक किसान की मर्जी के बिना लोन किस्त कटौती नहीं कर सकतेउन्होने निर्देशित किया है कि कोई भी चालू ऋण का कटौत्रा बीमा दावे की राशि में से नहीं किया जाए और किसान के खाते में जमा राशि पर कोई होल्ड भी बिना पर्याप्त कारण के नहीं लगाया जाए। यदि कृषक अपनी सहमति से चालू ऋण या अन्य कोई कटौत्रा कराना चाहते है तो बैंक कृषक की सहमति अनुसार कटौत्रा कर सकेगी। MP KISAN LOAN- खातों पर लगाए होल्ड तत्काल समाप्त करेंजारी निर्देशों के अनुसार यदि बैंक ने कृषक के बीमा दावे की राशि में से इसके अतिरिक्त कोई कटौत्रा कर लिया है तो वह कृषक के खाते में वापस कर दिया जाये तथा यदि कृषक के खाते में आहरण पर कोई होल्ड लगाया हो तो वह तत्काल समाप्त किया जाए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP KISAN NEWS- बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करवाया, किसान क्रेडिट लोन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप Posted: 11 Mar 2022 03:14 PM PST इंदौर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर मांगीलाल चौहान को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दावा किया है कि ब्रांच मैनेजर एक किसान क्रेडिट कार्ड लोन स्वीकृति के बदले ₹10000 की रिश्वत ले रहा था। रिश्वत की वसूली, यहां वहां छुपकर नहीं बल्कि खुलेआम बैंक की ब्रांच में हो रही थी। एक किसान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया और लोकायुक्त से शिकायत कर दी थी। Central Bank of India MANAGER ML CHOUHAN पर भ्रष्टाचार का आरोपलोकायुक्त की टीम ने बताया कि एक किसान बालू सिंह रेवडिया ने शिकायत की थी कि किसान क्रेडिट कार्ड खाते में लोन स्वीकृत करने के बदले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ब्रांच मैनेजर मांगीलाल चौहान रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के बाद उसे रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया गया। प्लान के तहत किसान को केमिकल युक्त नोटों के साथ रिश्वत देने के लिए भेजा गया। जैसे ही ₹10000 बतौर रिश्वत का लेनदेन हुआ मौके पर मौजूद लोकायुक्त इंस्पेक्टर राजेंद्र वर्मा एवं बलवीर सिंह यादव ने अपनी टीम के उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्रांच मैनेजर एमएल चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| दोषसिद्ध अपराधी के खिलाफ नए आरोप पर सत्र न्यायालय में क्या होता है- CrPC section 236 Posted: 11 Mar 2022 02:55 PM PST दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 211 आरोपों की अंतर वस्तु के बारे में बात करती है एवं उपधारा (7) कहती है की पूर्व दोषसिद्ध अपराधी के ऊपर किस प्रकार का आरोप पत्र बनाया जाता है या आरोप लगाए जाते हैं। ऐसे में आरोपी व्यक्ति अपने आरोपों को स्वीकार नही करता है तब मजिस्ट्रेट साक्ष्यों के आधार पर उसे दोषसिद्धि या दोषमुक्त करेगा एवं पूर्व दोषसिद्धि के साक्ष्यों को लेगा जानिए। दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 236 की परिभाषाजब किसी व्यक्ति के विरुद्ध प्रस्तुत किए गए आरोपपत्र में पुराने दोष सिद्ध अपराध का विवरण दर्ज किया गया है, एवं वह व्यक्ति पहले के दोषों को स्वीकार नहीं करता है तब मजिस्ट्रेट पूर्व दोषसिद्धि के अपराधों को साबित करने से पहले अभी लगाए गए आरोपों के अपराध को साबित करेगा, उसके बाद पूर्व में लगाए आरोपों से आरोपी को दोषसिद्धि या दोषमुक्त करेगा। • अगर आरोपी का विचारण के लिए प्रस्तुत किया गया मुख्य अपराध साबित हो जाता है तब पूर्व दोषसिद्धि के साक्ष्य को मजिस्ट्रेट लेगा अन्यथा पूर्व दोषसिद्धि के बारे में न तो आरोपी से चर्चा करेगा न ही कोई अभिवचन लेगा। अर्थात यह धारा बताती है कि आरोपी व्यक्ति पर दोबारा किसी अपराध का आरोप लगाया गया है तब न्यायालय वर्तमान अपराध के बारे में विचारण करेगा पहले एवं वर्तमान आरोपो में दोषसिद्धि होने के बाद ही पूर्व दोषसिद्धि के अपराध को देख कर दण्डादेश देगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| नकुल नाथ की पत्नी प्रियानाथ कांग्रेस की राजनीति में, Priya Nath wife Of Nakul Nath Posted: 11 Mar 2022 02:45 PM PST भोपाल। छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ कांग्रेस की राजनीति में कदम रखते हुए दिखाई दीं। उन्होंने परासिया में आयोजित महिला कांग्रेस के सम्मेलन में ना केवल भाग लिया बल्कि पहली बार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका प्रचार किया गया। इससे पहले तक प्रियानाथ केवल अपने पति नकुल नाथ के साथ खड़े हुए दिखाई देती थीं। नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ क्या करती हैंप्रियानाथ हाउसवाइफ नहीं है। वह एक वर्किंग वुमन है और नकुल नाथ से ज्यादा पैसा कमाती हैं। वर्ष 2017-18 में भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार नकुलनाथ की वार्षिक आय 2.76 करोड रुपए से अधिक है, जबकि उनकी पत्नी की 4.18 करोड़ रुपए से अधिक। बिजनेसवुमन प्रियानाथ ने खुद को साबित किया हैकमलनाथ के परिवार के लोग 20 से ज्यादा कंपनियों में डायरेक्टर हैं। प्रियानाथ 22 सितंबर 2018 से SPAN MOTELS PRIVATE LIMITED में Additional Director हैं। इस कंपनी में डायरेक्टर बनने से पहले उन्होंने 4.18 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करके खुद को साबित किया है। प्रियानाथ, क्या 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगीइस प्रश्न का उत्तर दो केवल कमलनाथ ही दे सकते हैं, क्योंकि वही मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सर्वाधिकारी हैं और नाथ परिवार के मुखिया भी लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रियानाथ का प्रचार करना, लोगों को कयास लगाने का मौका तो देता है। प्रियानाथ में एक कंपनी में डायरेक्टर बनने से पहले बिजनेस करके दिखाया। देखना रोचक होगा कि क्या टिकट प्राप्त करने से पहले प्रिया अपनी इंडिविजुअल आईडेंटिटी साबित करेंगी। About PRIYA NATHPriya Nath is registered with Ministry of Corporate Affairs (MCA). Their DIN is 08231277. Following is their current and past directorship holdings. SPAN MOTELS PRIVATE LIMITED Additional Director 22 September 2018 |
| BHIND जिला न्यायालय भर्ती रिजल्ट- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेतु चयन सूची जारी - MP NEWS Posted: 11 Mar 2022 01:40 PM PST भिंड। मध्य प्रदेश के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भिंड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में चयन सूची घोषित कर दी गई है। सिलेक्ट एवं रिजेक्ट हुए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार भिंड जिला न्यायालय में वाहन चालक, माली, भृत्य, जलवाहक, चौकीदार एवं स्वीपर आदि के रिक्त पदों के लिए भर्ती हेतु इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने भाग लिया उनमें से चयन सूची तैयार की गई जिसे सार्वजनिक कर दिया गया है। उम्मीदवार मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट mphc.gov.in पर विजिट करके चयन सूची का अवलोकन कर सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं अथवा यहां क्लिक करके सिलेक्शन लिस्ट के ऑनलाइन पेज पर डायरेक्ट विजिट कर सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| Sarkari Naukari- जबलपुर मेडिकल कॉलेज, असिस्टेंट प्रोफेसर, walk-in-interview Posted: 11 Mar 2022 01:32 PM PST नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर, वैकेंसी ओपन की गई है। भर्ती प्रक्रिया को तेजी से निपटाने के लिए walk-in-interview का आयोजन किया गया है। Netaji Subhash Chandra Bose Medical College Jabalpur vacancyमुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार जबलपुर मेडिकल कॉलेज में संचालित BASLP कोर्स के अंतर्गत रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 3 महीने की संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। walk-in-interview की तारीख दिनांक 16 मार्च 2022 दोपहर 12:00 बजे नाक कान एवं गला विभाग में घोषित की गई है। Recruitment- NSCB मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों के नामAssistant professor speech pathology and audiology Assistant professor Speech Language Pathology Assistant professor audiology Speech Language pathologist grade-2 Click here for official walk in interview notice. |
| DAVV NEWS - एक्सीलेंस का दर्जा दिलाने 100 करोड़ मांगे Posted: 11 Mar 2022 07:52 AM PST इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने विभागों के विकास की तैयारी कर ली है। 22 विभागों को सेंटर आफ एक्सीलेंस का दर्जा दिलाने के लिए प्रस्ताव भेज दिए हैं। करीब 100 करोड़ की राशि भवन निर्माण-कायाकल्प और उपकरण खरीदने के लिए मांगी है। गैप एनालिसिस कमेटी की बैठक के बाद विश्वविद्यालय ने नए एक्सीलेंस प्रोजेक्ट बनाए है। इंजीनियरिंग, विधि, ईएमआरसी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, पत्रकारिता, फिजिकल एजुकेशन सहित 22 विभागों को एक्सीलेंस का दर्जा दिलाने पर जोर दिया है। विश्वविद्यालय ने भवन निर्माण और कायाकल्प के लिए राशि मांगी है। प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिए है। 1 माह में स्क्रूटनी और समीक्षा करना है। उसके बाद विभागों को अपना-अपना प्रेजेंटेशन देना है। जिसका शेड्यूल उच्च शिक्षा विभाग अप्रैल जारी करेंगा। प्रोजेक्ट प्रभारी डा. अभय कुमार का कहना है कि एक्सीलेंस के लिए प्रेजेंटेशन की तारीख आना बाकी है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| BANK FD के नियम बदले, भारतीय रिजर्व बैंक ने खाताधारकों को बताया - INDIA NATIONAL NEWS Posted: 11 Mar 2022 03:22 PM PST नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से विभिन्न सरकारी और प्राइवेट बैंकों में फिक्स डिपॉजिट करने वाले नागरिकों को सूचित किया गया है कि बैंक एफडी मेच्योरिटी के नियम बदल दिए गए हैं। इसलिए कृपया सतर्क रहें एवं नए नियम का पालन करें। RBI NEWS- फिक्स डिपाजिट के नए नियम, ऑटो रिनुअल बंदभारतीय रिजर्व बैंक के नए नियम के अनुसार यदि आप किसी भी बैंक में फिक्स डिपॉजिट करते हैं तो आपकी FD ऑटो रिनुअल मोड पर नहीं रहेगी। बैंक का एफडी की मैच्योरिटी होते ही पूरा पैसा आपके सेविंग खाते में जमा हो जाएगा। मैच्योरिटी के बाद आपको BANK द्वारा निर्धारित FD का ब्याज नहीं मिलेगा। जो खाता धारक अपनी एफडी को जारी रखना चाहते हैं उन्हें बैंक को स्पष्ट रूप से निर्देशित करना होगा। BANK NEWS- खाताधारक की मर्जी के बिना FD रिनुअल नहीं होगाउल्लेखनीय है कि अब से पहले तक भारत में विभिन्न प्रकार के प्राइवेट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक खाताधारकों के फिक्स्ड डिपॉजिट को ऑटोमेटिक रिनुअल कर देते थे। इसके कारण कई खाताधारकों को पता ही नहीं चलता था कि उनकी FD में क्या हो रहा है। RBI कि नवीन नियम के कारण बैंक को प्रत्येक ग्राहक को बताना पड़ेगा कि उसका फिक्स डिपाजिट का टाइम पूरा हो चुका है। खाताधारक अपनी जरूरत के हिसाब से फैसले ले पाएगा। |
| JAH GWALIOR से जनता नाराज लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया संतुष्ट Posted: 11 Mar 2022 07:28 AM PST ग्वालियर। सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय में पिछले दिनों जिंदा व्यक्ति को मुर्दा घोषित कर दिया गया। मरीजों के परिजनों के साथ अभद्रता की खबरें आए दिन आती रहती हैं। जनता नाराज है लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जयारोग्य चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह कार्डियक विंग में पहुंचे तो यहां के हालात देखकर संतुष्ट नजर आए और यहां मरीजों से भी बात की। सिंधिया बोले कि आने वाले समय में यहां और बेहतर इलाज मिलेगा। जब सिंधिया से जेएएच में लापरवाही से जिंदा मरीजों को मृत बताने वाली घटनाओं पर सवाल किया तो वह टाल गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया JAH ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं से नाराजशुक्रवार सुबह कार्डियक यूनिट के निरीक्षण करने के बाद सिंधिया ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां सिंधिया को निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन श्वेता ने बताया कि उनकी मां बीते दो दिनों से ट्रॉमा में भर्ती हैं, इलाज तो मुफ्त मिल रहा है, लेकिन मरीज के परिजन को बैठने के लिए न तो स्टूल है और न ही शुद्ध पीने का पानी है, हम गरीब हैं बीस रुपए की पानी की बोतल खरीदकर नहीं पी सकते हैं। सिंधिया ने मौके पर मौजूद GRMC के डीन डॉ. समीर गुप्ता व अधीक्षक डॉ.आरकेएस धाकड़ से नाराजगी जताते हुए तत्काल ट्रॉमा सेंटर में जल्द ही वाटर कूलर शुरू कराने के निर्देश दिए। महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती- हाईकोर्ट ने HED प्रमुख सचिव को दी चेतावनी - LATEST HINDI NEWS Posted: 11 Mar 2022 03:22 PM PST जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को चेतावनी देते हुए कहा है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मामले में दिव्यांग उम्मीदवारों को आरक्षण में लाभ के आदेश का पालन करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू व न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की युगलपीठ द्वारा मामले की सुनवाई की गई थी। मध्य प्रदेश सहायक प्राध्यापक भर्ती- दिव्यांग उम्मीदवारों की अवमानना याचिकाहाई कोर्ट ने 29 अप्रैल, 2020 को उच्च शिक्षा विभाग को आदेश दिए थे कि दिव्यांगों को कुल स्वीकृत पदों पर 6 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाए। इसके लिए सरकार को एक माह का समय दिया था। इस आदेश का पालन नहीं करने पर हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई। हाई कोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद एक सितंबर, 2021 को शासन को दो माह के भीतर आदेश का पालन करने कहा। ऐसा नहीं करके शासन ने उक्त आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका दायर कर दी। 10 से ज्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति की उम्मीदइस मामले में करीब एक दर्जन से अधिक दिव्यांग संविदा प्राध्यापकों की ओर से याचिकाएं दायर की गई हैं। याचिकाकर्ता शिवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि 2017 में विभाग ने 3550 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें से बैकलॉग सहित दिव्यांगों के लिए 384 पद आरक्षित थे। बाद में सरकार ने बैकलाग पद समाप्त कर दिव्यांगों के लिए केवल 211 पद ही आरक्षित रखे। इसी को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- स्कूली छात्राओं को फ्री ड्राइविंग लाइसेंस, आवेदन की तारीख घोषित Posted: 11 Mar 2022 07:09 AM PST ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन की लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को फ्री ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्कूल संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारी को इसके बारे में निर्देश जारी किए गए थे। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग को ऐसी छात्राओं की लिस्ट बनानी है जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। इसके बाद छात्राओं के लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लर्निंग लाइसेंस के लिए 14 मार्च 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन करने वाली छात्राओं को आनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट में सड़क सुरक्षा और यातायात से संबंधित 20 में से 12 प्रश्नों के सही जवाब देना होगो। आवेदक के टेस्ट पास करने पर विभाग द्वारा लाइसेंस जारी कर दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब परिवहन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सभी चिह्नित छात्राओं के लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आनलाइन की जाएगी। इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- झुग्गी वाली महिला के खिलाफ बिजली वालों ने FIR दर्ज कराई Posted: 11 Mar 2022 07:00 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने कोलार कॉलोनी झुग्गी चुना भट्टी में रहने वाली महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और अपने कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से बताया गया कि शहर वृत्त भोपाल के दक्षिण संभाग अंतर्गत कोलार कॉलोनी झुग्गी चूना भट्टी में बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन एवं अवैध बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन किये जाने के दौरान एक महिला श्रीमती अक्की सपकाड़े द्वारा कंपनी के अधिकारी/कर्मचारी से अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में FIR कराई गई है। कंपनी के कनिष्ठयंत्री श्री दिलीप कुमार द्वारा लाइन कर्मचारियों के साथ कोलार कॉलोनी झुग्गी चूना भट्टी क्षेत्र में बिजली कनेक्शनों की जाँच एवं बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही थी। FIR में बताया गया है कि इस दौरान श्रीमती अक्की सपकाड़े द्वारा बिजली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों से दुर्व्यवहार एवं मारपीट की गई। कंपनी द्वारा श्रीमती अक्की सपकाड़े पर थाना चूना भट्टी में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस थाना चूना भट्टी द्वारा आरोपी के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 अधिनियम की धारा 353, 294 एवं 323 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| Posted: 11 Mar 2022 06:31 AM PST रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले में भूख से तड़प रहा एक नाबालिक लड़का एसडीएम के बंगले में घुस गया। उसने एसडीएम को बेडरूम में बंद किया और खाना चुरा कर ले गया। पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर सवाल उठाती है। CG NEWS- एसडीएम की रसोई से खाना चोरी की घटना का विवरणछत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले के कुशमी विकासखण्ड के एसडीएम अजय किशोर लकड़ा ने बताया कि बीती रात तकरीबन 3 से 4 बजे उनके घर मे किचन की खिड़की में लगे लोहे की रॉड को हटाकर चोर घर के अंदर घुसे। उन्होंने बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घर में रखा खाने पीने का सामान चुराया और चले गए। Chhattisgarh News Live- SDM को पता ही नहीं चला घर में चोरी हो गईइस घटना में एक और मजेदार बात यह है कि SDM को पता ही नहीं चला उनके घर में चोरी हो गई। सुबह 5:00 बजे जब एसडीएम सो कर उठे तो उन्हें बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने फोन करके अपने ड्राइवर को बुलाया। ड्राइवर ने दरवाजा खोला। घर में सामान बिखरा पड़ा था परंतु किसी भी मूल्यवान वस्तु की चोरी नहीं हुई थी। सिर्फ खाने का सामान चोरी हुआ था। हालांकि ड्राइवर ने कहा कि उनके वाहन की बैटरी निकालने की कोशिश की गई थी। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें. |
| KRISHIDHAN SEEDS INDORE पर सीबीआई का छापा, BOB की शिकायत पर कार्रवाई Posted: 11 Mar 2022 06:31 AM PST इंदौर। KRISHIDHAN SEEDS PRIVATE LIMITED के इंदौर और महाराष्ट्र के ठिकानों पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। प्राथमिक सूचना मिली है कि यह कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर की गई है। INDORE NEWS- बैंक ऑफ बड़ौदा ने 33 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगायाकार्रवाई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ 33 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच के लिए सीबीआई ने कंपनी के ऑफिस को सील कर दिया है। भोपाल सीबीआई की टीम ने कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के छावनी स्थित मुराई मोहल्ले के रॉयल हाउस में कार्रवाई की है। अधिकारियों द्वारा कुछ कर्मचारियों से पूछताछ के साथ दस्तावेज व डाटा जब्त किया गया है। INDORE BUSINESS NEWS- कृषिधन के इंदौर और महाराष्ट्र ठिकानों पर कार्रवाईबताया गया है कि अन्य टीमों ने कंपनी के महाराष्ट्र के पुणे और जालना स्थित ठिकानों पर छापा मारकर छानबीन की है। कृषिधन सीड्स प्राइवेट कंपनी की तीन और सहयोगी कंपनियां है। बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत में कृषिधन सीड्स से संबंधित तीन अन्य कंपनियों के नाम भी हैं:- RAJENDRA AGRI PRODUCTS PRIVATE LIMITED KRISHIDHAN RESEARCH FOUNDATION PRIVATE LIMITED MARIEGOLD INFRATECH PRIVATE LIMITED Directors of KRISHIDHAN SEEDS PRIVATE LIMITEDSUSHIL JAINARAYAN KARWA Managing Director 05 February 1996 MUKUND KARWA Wholetime Director 05 February 1996 JAINARAYAN PUSARAM KARWA Wholetime Director 05 February 1996 |
| MBA चोटीवाला INDORE के खिलाफ NSA की कार्रवाई, अबोध लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप Posted: 11 Mar 2022 05:52 AM PST इंदौर। चोटीवाला के नाम से फेमस MBA पास हरजीत सिंह छाबड़ा के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दावा किया है कि हरजीत सिंह अवयस्क लड़कियों को टारगेट करता था। उसके खिलाफ एक से अधिक मामले दर्ज हैं। ताजा मामले में वह सीसीटीवी कैमरे के सामने 10 साल की लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है। INDORE NEWS- रशियन उपन्यास लोलिता पढ़कर लड़कियों को निशाना बनाता था10 फरवरी को भंवरकुआं क्षेत्र में मामा की शादी में गई 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हरजीत सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पुराने रिकार्ड निकलने के बाद उस पर DCP राजेश सिंह ने रासुका की कार्रवाई की है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने बताया कि हरजीत सिंह विवादित रशियन उपन्यास लोलिता से काफी प्रभावित था। विवादित उपन्यास पढ़ने के बाद वह बच्चियों को अपना निशाना बनाता था। INDORE CITY LIVE- हरजीत सिंह के खिलाफ जूनी और MIG में क्राइम रिकॉर्डडीसीपी इंदौर ने बताया कि रिकॉर्ड की छानबीन करने पर MIG और जूनी इंदौर में उसके प्रकरण मिले थे। आरोपी को जब वरिष्ठ अधिकारियों के सामने लेकर आया था तो उसके प्रकरणों की जानकारी दी गई थी। जिसमें बाद उसे रासुका के तह्त जेल भेजा गया। INDORE LOCAL NEWS- हरजीत सिंह का बेटा विदेश में बेटी बड़ौदा मेंहरजीत पहले MIG इलाके में कोचिंग चलाता था लेकिन साल 2008 में पारिवारिक विवाद के बाद वह बच्चियों से हरकत करने लगा। MIG थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी पकड़ा जा चुका है। आरोपी का बड़ा बेटा विदेश में नौकरी करता है जबकि बेटी बड़ौदा में जॉब करती है। INDORE ONLINE NEWS- पीड़ित बच्चों ने नाम रखा था चोटीवालाहरजीतसिंह का नाम चोटीवाला बच्चों ने ही रखा था। उसने जिन बच्चों के साथ हरकत की सभी ने इसकी पहचान चोटवाला के रूप में ही की। इसके बड़े-बड़े बाल के कारण यह चोटी बांधता था। इस वजह से बच्चे इसे चोटवाला ही कहते थे। व्लादीमीर नबोकोव का उपन्यास लोलिता विवादित क्यों हैव्लादीमीर नबोकोव द्वारा लिखी यह किताब एक अधेड़ आदमी हम्बर्ट और 12 साल की लड़की डोलोरस हेज़ के रिश्ते पर आधारित है। इसमें लेखक ने एक बच्ची के प्रति अपने प्यार के बारे में विस्तार से बताया है। इस वजह से इस पुस्तक को दुनिया के अधिकांश देशों ने बैन कर दिया था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- कांग्रेस का कल्चर बदलने जयवर्धन ने भी आवाज उठाई, बताया, पार्टी को बचाने क्या करना होगा Posted: 11 Mar 2022 05:12 AM PST भोपाल। कांग्रेस पार्टी के युवा विधायक जयवर्धन सिंह को अब किसी पहचान (दिग्विजय सिंह) की जरूरत नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह जयवर्धन सिंह ने भी कड़ी मेहनत करके अपना एक नाम और मुकाम हासिल कर लिया है। पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी की शर्मनाक शिकस्त के बाद जयवर्धन सिंह ने भी कांग्रेस का कल्चर बदलने के लिए आवाज उठाई है। MP CONGRESS NEWS- युवा विधायक ने बताया, पार्टी को बचाने क्या करना होगामध्यप्रदेश में युवा नेताओं की पहली पंक्ति में खड़े कांग्रेस पार्टी के नेता एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमें काफी अफसोस है। अब कांग्रेस को जमीनी स्तर पर खासकर कार्यकर्ता और नेताओं को जमीन पर उतरकर काम करने का समय आ गया है। जनता का विश्वास जीतना होगा। जयवर्धन सिंह ने पंजाब में पार्टी के फैसले पर भी सवाल उठाए और कहा कि चुन्नी को चुनने में देरी कर दी यदि थोड़ा समय पहले चन्नी को दिया होता तो चन्नी सरकार बना लेते। MLA JAIVARDHAN SINGH- सोशल मीडिया पर नहीं जनता के बीच सक्रिय रहते हैंमध्यप्रदेश में जब ज्यादातर नेता केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, जयवर्धन सिंह एक ऐसे युवा नेता हैं जो जनता के बीच बने रहते हैं। उन्होंने जमीन पर रहकर और जनता से जुड़कर दिखाया है। पहला टिकट दाता के कारण मिल गया था लेकिन अगले चुनाव में पिता की सिफारिश नहीं केवल आशीर्वाद काफी होगा। MADHYA PRADESH POLITICS- कांग्रेस में अभी कुछ नेता बाकी हैउल्लेख करना आवश्यक है कि इतने सालों से सत्ता से बाहर रहने के बावजूद कांग्रेस पार्टी में अभी कुछ नहीं था बाकी है जिनमें जनता को आकर्षित करने का दम है। जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, अरुण यादव सहित दर्जन भर से ज्यादा नाम है जो परिस्थितियां बदल सकते हैं लेकिन इसके लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को संरक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका में आना होगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| PAYTM PAYMENT BANK- नए खाता खोलने पर भारतीय रिजर्व बैंक की रोक Posted: 11 Mar 2022 05:08 AM PST नई दिल्ली। भारत के रिजर्व बैंक ने 11 मार्च 2022 को एक आदेश जारी करके पेटीएम पेमेंट बैंक में नवीन खातों को खोलने पर रोक लगा दी है। यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि पेमेंट बैंक के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के चीफ जनरल मैनेजर योगेश दयाल की ओर से प्रेस रिलीज नंबर 2021-2022/1850 के अनुसार यह कार्रवाई अंडर सेक्शन 35a ऑफ द बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के तहत पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड के खिलाफ की गई है। हम यहां आरबीआई द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज को जैसा का तैसा प्रकाशित कर रहे हैं ताकि कोई कंफ्यूजन ना हो। Action against Paytm Payments Bank Ltd under section 35 A of the Banking Regulation Act, 1949 Reserve Bank of India has today, in exercise of its powers, inter alia, under section 35A of the Banking Regulation Act, 1949, directed Paytm Payments Bank Ltd to stop, with immediate effect, onboarding of new customers. The bank has also been directed to appoint an IT audit firm to conduct a comprehensive System Audit of its IT system. Onboarding of new customers by Paytm Payments Bank Ltd will be subject to specific permission to be granted by RBI after lewing report of the auditors. This action is based on certain material supervisory concerns observed in the bank. Press Release: 2021-2022/1850 (Yogesh Dayal) Chief General Manager
|
| MP NEWS- मंदसौर के 3 गांव के नाम बदलने विधानसभा में प्राइवेट बिल पेश Posted: 11 Mar 2022 04:33 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में 3 गांव के नाम बदलने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिरुद्ध मारू ने विधानसभा में प्राइवेट बिल पास किया। विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने इसका विरोध किया। MP BJP MLA मंदसौर के कौन से गांव का नाम बदलना चाहते हैंदरअसल नीमच जिले की मनासा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ने मंदसौर के तीन गांवों के नाम बदलने के लेकर अशासकीय प्रस्ताव पेश किया है। इसमें उन्होंने मंदसौर के कयामपुर का नाम कैलाशपुर, रहीमगढ़ का नाम बजरंगगढ़, ईशाकपुर का नाम ईश्वरपुर बालाजी करने की मांग की है। MP POLITICS NEWS- गांव के नाम बदलने को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामनेइस मांग का कांग्रेस ने विरोध किया है। वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता की मांग पर नाम बदला जाना चाहिए। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि जनता की मांग नाम बदले जा रहे हैं। ऐसे नाम जिनका कोई इतिहास नहीं उनका नाम रखने का कोई मतलब नहीं है। मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस के एतराज पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को हर बात पर आपत्ती होती है। उसे केवल राजनीति करने स मतलब है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| NLIU BHOPAL- प्रो मोहंती की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची, DGP को जांच के आदेश Posted: 11 Mar 2022 05:35 AM PST भोपाल। National Law Institute University, Bhopal के प्रोफेसर तपन रंजन मोहंती की शिकायत सीएम शिवराज सिंह चौहान तक पहुंच गई है। छात्राओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार को प्रोफ़ेसर मोहंती क्या ऑफिस में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रोफ़ेसर मोहंती ने अपने अतिरिक्त दायित्वों से इस्तीफा दे दिया। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफ़ेसर मोहंती उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजते हैं। BHOPAL TODAY NEWS- मुख्यमंत्री ने NLIU मामले की जांच के आदेश दिएछात्राओं की तरफ से छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश डीजीपी को दिए। इसके बाद जांच के लिए मामला भोपाल कमिश्नर मकरंद देउस्कर को सौंपा गया। NLIU BHOPAL NEWS- डीएसपी निधि सक्सेना ने जांच शुरू कीकमिश्नर के निर्देश पर डीएसपी निधि सक्सेना ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर डीएसपी सक्सेना अपनी टीम के साथ NLIU कैंपस पहुंचीं। यहां छात्राओं के बयान दर्ज किए। हालांकि जांच अधिकारियों ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि कितनी छात्राओं ने शिकायत की है। BHOPAL NEWS LIVE- प्रोफ़ेसर मोहंती के खिलाफ 100 छात्राओं ने शिकायत की हैप्रोफेसर मोहंती 23 साल से पदस्थ हैं। उन पर करीब 100 छात्राओं के साथ यौन शोषण का आरोप है। आरोप है कि ऑफलाइन कक्षाओं के दौरान प्रोफेसर मोहंती अकेले में छात्राओं को बुलाते थे। इसके बाद अश्लील मैसेज और वीडियो छात्राओं को भेजते थे। छात्राओं का दावा है कि उनके पास सबूत के तौर पर वो मैसेज और वीडियो मौजूद है। पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले में जांच की और प्रोफेसर मोहंती को दोषी मानकर उनसे इस्तीफा मांगा था। साथ ही कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। जिसके बाद प्रोफेसर मोहंती ने इस्तीफा दे दिया। जिसे स्वीकार कर लिया गया। प्रोफ़ेसर मोहंती की प्रतिक्रिया का इंतजारमोहंती ने हंगामे के बाद केबिन में ही एक इस्तीफा लिखा। उन्होंने डीन, डिस्टेंस एजुकेशन और इंचार्ज अकादमिक ब्लॉक-1 के पद से इस्तीफा दे दिया। मोहंती का फोन बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया। सीएम शिवराज सिंह ने कहा: छात्र छात्राओं से दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगामुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर प्रकरण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और हाईकोर्ट के न्यायाधीश से भी चर्चा की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने न्यायिक जांच की मांग कीदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मांग की है कि सरकार इस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री कांड की जांच के लिए बनाई गई गोहिल समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करे। यौन उत्पीड़न के आरोपों की तत्काल जांच कराये ताकि आरोपी प्रोफेसर जो कि फर्जी डिग्री कांड में भी संशय के दायरे में है त्यागपत्र की आड़ में पुराने पापों से मुक्त ना हो जाए। सरकार किसी सिटिंग जज से तत्काल जांच बैठाये और गोहिल समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करे, ताकि जनता जान सके कि मध्य प्रदेश के शिक्षा संस्थानों में व्यापम का कीड़ा कहां कहां तक घुसा हुआ है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| महिला को छूने और घूरने पर हो सकती है 7 साल की जेल, जानिए सेक्सुअल हैरेसमेंट से जुड़ी ये खास बातें... Posted: 11 Mar 2022 04:07 AM PST केवल एक्टर्स ही नहीं बल्कि आम महिला भी कभी न कभी यौन उत्पीडऩ की शिकार होती है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि हर महिला को अपने अधिकार और इससे जुड़े कानून( law against sexual harrasment) मालूम होने चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं वर्कप्लेस पर सैक्शुअल हैरसमेंट के बारे में ये बातें..... वर्कप्लेस पर किस तरह का व्यवहार सैक्शुअल हैरसमेंट है- वर्कप्लेस पर महिला कर्मचारी को टच करना और उसका फायदा उठाने की कोशिश करना। - सैक्शुअल फैवर्स की डिमांड करना। - गंदे इशारे करना। - पॉर्नोग्राफी और सैक्शुअल वीडियोज दिखाना। एम्प्लॉयीज कैसे बैठा सकते हैं इंक्वारी (employers go about the inquiry)हर वर्कप्लेस पर 10 सदस्यों की एक इंटरनल कमेटी का गठन करना चाहिए, जो आरोपों को सुनने और उन पर फैसला लेने के लिए सक्षम हो। कमेटी में कम से कम या आधे सदस्य महिला हों। कमेटी में एनजीओ से जुड़ी महिला सदस्यों को भी शामिल किया जा सकता है, जो महिलाओं के अधिकार के लिए काम करती हैं। पीडि़तों की मानी जानी चाहिए ये बातें भी- नियमों के अनुसार एम्प्लॉयीज को स्टाफ मीटिंग्स में सैक्शुअल हैरसमेंट से जुड़े मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार होना चाहिए। - ऑफिस में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए गाइडलाइन्स बनानी चाहिए। - कंपनी का ये फर्ज है कि पीडि़त व्यक्ति फिर से किसी तरह के भेदभाव का शिकार न हो साथ ही पीडि़त की मांग पर उसका ट्रांसफर भी करा देना चाहिए। ऑफिस के बाहर भी वर्कप्लेसअब तक वर्कप्लेस का मतलब ऑफिस के अंदर के माहौल से होता है। लेकिन बता दें कि वर्कप्लेस ऑफिस के बाहर उन जगहों को भी माना जाता है, जहां पर एम्प्लॉयीज की मौजूदगी होती है। अगर महिला कर्मचारी के साथ किसी मीटिंग के दौरान रेस्टोरेंट में भी उत्पीडऩ होता है, तो एक्ट के तहत ये जगह भी वर्कप्लेस कहलाती है। ऐसे व्यवहार पर मिलती है ये सजा- क्रिमिनल लॉ एक्ट 2013 के अनुसार महिला को छूने पर 1-5 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। - किसी महिला पर ज्यादा ध्यान देना, लगातार घूरना और उसके बारे में गलत अफवाहें फैलाने पर 1 से 7 साल तक की जेल की सजा और जुर्माना हो सकता है। - किसी महिला के लिए गंदे शब्द इस्तेमाल करना और उसकी विनम्रता को अपमानित करने पर क्रिमिनल लॉ एक्ट 2013 के तहत 3 साल की जेल और जुर्माना लग सकता है। मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com |
| आप भी खाना खाते वक्त आवाज करते हैं, तो हो सकती है ये बीमारी - HEALTH NEWS Posted: 11 Mar 2022 04:04 AM PST क्या आप भी कुछ भी खाते समय चप-चप की आवाज निकालते हैं। अगर ऐसा है, तो ये अच्छी बात नहीं है, क्योंकि ये आवाज आपके साथ बैठे लोगों को इरीटेट करती है। दूसरा ये कि इसे डाइनिंग एटीकेट्स के खिलाफ माना जाता है वहीं तीसरी बात ये कि अगर खाते समय ऐसी आवाज निकालना आपकी आदत बन गई है तो आप मीसोफोनिया जैसी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। वैसे तो ये बताना मुश्किल है कि ऐसी आवाज किस कारण से निकलती है, लेकिन कुछ रिर्सचर्स की मानें तो जो लोग ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर या एनजाइटी डिऑर्डर से ग्रसित होते हैं, उनमें खाना खाते वक्त उनके मुंह से ऐसी आवाज आती है। इसके अलावा जो लोग हमेशा नकारात्मक सोचते हैं, उनमें ये समस्या ज्यादा देखी जाती है। साइकोलॉजिस्ट के अनुसार ऐसी आवाज दूसरे को इरीटेट करती है। उनके अनुसार जो लोग हमेशा ही आवाज करते हुए खाना खाते हैं उनकी हार्ट रेट बढ़ जाती है और पसीना भी बहुत आता है। तो कैसे दूर होगी ये समस्याइस बीमारी का तुरंत कोई इलाज नहीं है। लेकिन कुछ थैरेपीज की मदद से इस पर कंट्रोल पाया जा सकता है। कॉग्नेटिव बिहेवियर थैरेपी( Cognitive Behavioural Therapy) - ये थैरेपी लोगों को नकारात्मक भावनाओं से दूर ले जाने में मदद करती है, जिससे खाते समय आवाज करने की समस्या पर कंट्रोल किया जा सकता है। टिनिटस रीट्रेनिंग थैरेपी (Tinnitus Retraining Therapy) - टीआरटी थैरेपी सिखाती है कि कैसे इन शोर को बेहतर तरीके से सहन कर सकते हैं। काउंंसिलिंग (counselling) - ये समस्या उक्त व्यक्ति के साथ परिवारवालों को भी परेशान करती है। इसके लिए काउंसिलिंग बेहतर तरीका है। इसके जरिए व्यक्ति के जीवन में मौजूद निगेटिविटी को दूर किया जा सकता है। मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com |
| BHOPAL NEWS- शहर में लोगों की किडनी खराब हो रही हैं, 5000 डायलिसिस हर महीने Posted: 10 Mar 2022 09:38 PM PST भोपाल। नेफ्रोलॉजी सोसाइटी की डायलिसिस एनालिसिस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। भोपाल शहर में डायलिसिस कराने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है। 4 सरकारी और 50 प्राइवेट डायलिसिस सेंटर्स पर हर महीने औसत 5000 डायलिसिस हो रहे हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि इसमें से 30% लोगों की उम्र 30 साल से कम है। HEALTH CARE- पता ही नहीं चलता किडनी खराब हो रही हैडॉक्टरों के मुताबिक समय रहते किडनी के संक्रमण की पहचान कर इसका इलाज कराना बहुत जरूरी है। किडनी बीमारी के लक्षण जल्दी नहीं दिखते। जब किडनी 60% डैमेज हो चुकी होती है, तब इसका पता चलता है। यही कारण है कि इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। BHOPAL TODAY NEWS- हमीदिया हॉस्पिटल में किडनी की स्पेशल ओपीडीहमीदिया अस्पताल में किडनी के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर स्पेशल ओपीडी शुरू की गई है। ये ओपीडी सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को खुली रहती है। यहां रोज 10 में से 4 मरीज किडनी की गंभीर बीमारी के आते हैं। किडनी खराब होने के कारण एवं लक्षणबिना डॉक्टर्स की सलाह के पैन किलर का ज्यादा इस्तेमाल करना। हाई बीपी के बाद भी नियमित जांच नहीं कराना। ब्लड ग्लूकोस का लगातार बढ़ना। लक्षण: भूख नहीं लगना, खून नहीं बनना, लगातार थकान, शरीर में सूजन। भोपाल के सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधाहमीदिया में डायलिसिस के लिए 13 मशीनें हैं। 3 शिफ्टों में डायलिसिस हो रहा है। जेपी में 5 मशीनें हैं। यहां रोज 5 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल में 10 मशीनें हैं। BMHRC में 6 मशीनें हैं। किडनी इन्फेक्शन से बचने के उपायभरपूर मात्रा में पानी कीजिए। यह सबसे सस्ता और असरकारी तरीका है। आम दिनचर्या में लिक्विड डाइट बढ़ाएं। यूरिन को रोककर ना रखें। तत्काल पास करें। डॉक्टर की परमिशन के बिना पेन किलर ना खाएं। बथुआ की भाजी मौसमी होती है। जब भी बाजार में आए जरूर सेवन करें। |
| INDORE NEWS- डॉलर कमाने के लालच में 300 इंदौरी ठगी का शिकार, पुलिस ने पकड़ा फर्जी शेयर बाजार Posted: 10 Mar 2022 09:15 PM PST इंदौर। पुलिस ने कुछ इन्वेस्टर्स की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक फर्जी शेयर बाजार को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि फौरन ट्रेडिंग के नाम पर डॉलर्स में डील की जाती थी। दुबई से वेबसाइट संचालित की जा रही थी जिसमें फर्जी ट्रेडिंग दिखाई जाती थी। इंदौर पुलिस ने बताया कि इस मामले का मास्टरमाइंड दुबई अतुल दुबई में है। उसके साथ उसकी मैनेजर मोनिका भी है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनका बैंक अकाउंट सीज कर लिया गया है जिसमें ₹200000000 के ट्रांजैक्शन मिले हैं। वेबसाइट पर उनका हेड क्वार्टर लंदन में बताया गया था। दावा किया गया था कि दुनिया भर के इन्वेस्टर्स यहां पर पैसा कमा रहे हैं जबकि असल में पूरा कारोबार केबल इंदौर में चल रहा था। पुलिस का दावा है कि फॉरेन ट्रेड के नाम पर इंदौर के 300 लोगों के साथ ठगी का काम किया गया है। इंदौर ऑफिस में मौजूद उनके दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। दुबई में मौजूद अतुल और मोनिका को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
