प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 11, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीयूसेट से होंगे दाखिले

Posted: 11 Mar 2022 05:34 PM PST

सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीयूसेट से होंगे दाखिले

नई दिल्ली : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने का सपना संजोए छात्रों को नए सत्र से राहत मिलने वाली है। एक आवेदन से ही अब सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला संभव होगा। शिक्षा मंत्रालय ने इस बार सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसेट) के जरिये दाखिले की तैयारी पूरी कर ली है।


नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की सिफारिश के बाद शिक्षा मंत्रालय ने पिछले साल ही इसके अमल की पूरी तैयारी की थी। हालांकि उस समय सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के तैयार न होने से इसे सिर्फ बारह केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ही आजमाया गया था। जिसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिले। बड़ी संख्या में छात्रों को इस व्यवस्था से पसंद के कोर्सों में दाखिले का मौका मिला। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बार सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर के दाखिले संयुक्त प्रवेश परीक्षा से ही होंगे। विश्वविद्यालयों ने भी इसकी सहमति दे दी है। साथ ही इसे लेकर अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। यह परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) व राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी परीक्षा की तर्ज पर ही होगी। जहां मेरिट के आधार पर ही छात्रों को दाखिला मिलेगा। इस परीक्षा को कराने का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास रहेगा।

26 लाख विद्यार्थियों के खातों में जल्द पहुंचेगी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की रकम

Posted: 11 Mar 2022 05:10 PM PST

26 लाख विद्यार्थियों के खातों में जल्द पहुंचेगी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की रकम


लखनऊ। प्रदेश में 26 लाख S विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत भुगतान की तैयारी पूरी कर ली गई है। इनके खातों में रकम भेजने के लिए संबंधित डाटा की जांच लगभग पूरी हो चुकी है।



 प्रदेश सरकार ढाई लाख रुपये तक आय वाले एससी-एसटी परिवारों और दो लाख रुपये तक आय वाले अन्य वर्गों के परिवारों के विद्यार्थियों को उक्त योजना का लाभ देती है। इस बार कोरोना संकट को देखते हुए भुगतान के तीन चरण चलाए गए। तीसरे व अंतिम चरण के तहत भुगतान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 


समाज कल्याण विभाग का कहना है कि पहले दो चरणों में करीब 25 लाख विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।

रिटायरमेंट विकल्प न देने पर ग्रेच्युटी से नहीं कर सकते इनकार : होईकोर्ट

Posted: 11 Mar 2022 04:56 PM PST

रिटायरमेंट विकल्प न देने पर ग्रेच्युटी से नहीं कर सकते इनकार : होईकोर्ट



प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि 60 साल में सेवानिवृत्ति का विकल्प नहीं भरने और पहले ही मृत्यु हो जाने पर सहायक अध्यापक को ग्रेच्युटी का भुगतान करने से इनकार नहीं किया जा सकता। 


कोर्ट ने जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर को सर्वेश कुमारी केस के फैसले के आलोक में ग्रेच्युटी का भुगतान करने पर तीन माह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि बिना देरी किए अन्य कार्यवाही पूरी की जाए।


याची अजीत कुमार श्रीवास्तव की ओर से तर्क दिया गया कि याची की पत्नी शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज केराकत जौनपुर में बायोलॉजी की सहायक अध्यापिका थी। सेवाकाल में ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान किया गया, लेकिन ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया। कहा गया कि याची की पत्नी ने सेवानिवृत्ति विकल्प नहीं दिया था।

8वीं पास छात्रों को 12 हजार रुपए सालाना मिलेगी छात्रवृत्ति, 21 मार्च तक आवेदन का मौका

Posted: 11 Mar 2022 03:59 PM PST

8वीं पास छात्रों को 12 हजार रुपए सालाना मिलेगी छात्रवृत्ति, 21 मार्च तक आवेदन का मौका

उत्तर प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2022-23 के लिए अब 21 मार्च तक वेबसाइट www.entdata.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मनोविज्ञानशाला की निदेशक उषा चन्द्रा ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 21 मार्च कर दिया गया है।


ऑनलाइन आवेदन में आवेदकों के स्तर से हुई त्रुटियों में संशोधन की तिथि 22 और 23 मार्च निर्धारित की गई है। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत यूपी के 15143 मेधावियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार या प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। आवेदन करने वाले छात्र के अभिभावक की सालाना आय 1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। कोरोना के कारण तमाम स्कूलों में परीक्षा नहीं हो सकी और छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा 8वीं में प्रमोट कर दिया गया। इसी वजह से इस बार 7वीं में प्रोन्नत सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

CBSE Term 2 Exam Date 2022 : सीबीएसई ने टर्म 2 कक्षा 10 की परीक्षा की डेटशीट जारी की, यहां चेक करें पूरा Exam Schedule

Posted: 11 Mar 2022 05:32 AM PST

CBSE Term 2 Exam Date 2022 : सीबीएसई ने टर्म 2 कक्षा 10 की परीक्षा की डेटशीट जारी की, यहां चेक करें पूरा Exam Schedule

CBSE Term 2 Exam Date 2022: सीबीएसई बोर्ड ने टर्म 2 कक्षा 10 परीक्षा की डेटशीट (CBSE Term 2 10th Date Sheet) और कक्षा 12 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी हैं। सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्र समय टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट का बड़ी ही उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे थे। छात्रों की इस उत्सुकता को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 11 मार्च 2022 को सीबीएसई परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी। सीबीएसई मुख्य विषयों की बात करें तो कक्षा 10 के छात्रों का पहला पेपर 27 अप्रैल को इंग्लिश का होगा। इसके बाद 2 मई को होम साइंस का पेपर होगा। सीबीएसई 10वीं का आखिरी पेपर 23 मई को कम्प्यूटर अप्लीेकेशन सब्जेक्ट का होगा। हालांकि 10वीं की परीक्षा 24 मई 2022 तक चलेंगी।


सीबीएसई ने टर्म 2 की डेटशीट जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा शेड्यूल तैयार करते वक्त जेईई मेन समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखा गया है जिससे कि छात्रों के पेपर न टकराएं।  सीबीएसई टर्म 2 10वीं परीक्षा और सीबीएसई टर्म 2 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर अब पूरा परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यहां नीचे डेट शीट दी जा रही है।

आपको बता दें कि सीबीएसई 10वीं परीक्षा में हर साल करीब 17-18 लाख छात्र भाग लेते हैं, वहीं 12वीं परीक्षा के लिए भी करीब 14 लाख छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कराते है। पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षा 2021 में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2021 की बात करें तो पिछले साल 14.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा में पंजीकृत थे।

UPTET : परिणाम तैयार, हरी झंडी का इंतजार

Posted: 11 Mar 2022 05:39 PM PST

UPTET :  परिणाम तैयार, हरी झंडी का इंतजार



प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) -2021 का परिणाम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने तैयार कर लिया है। विधानसभा चुनाव आचार संहिता के चलते परीक्षा कार्यक्रम में निर्धारित तिथि 25 फरवरी को उसे घोषित नहीं किया जा सका था। परिणाम घोषित करने की अनुमति शासन ने पीएनपी सचिव को नहीं दी।


अब विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो जाने के बाद यूपी टीईटी का परिणाम घोषित करने के लिए शासन की अनुमति का इंतजार है। यह परीक्षा पीएनपी ने 23 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कराई थी। कुल 18, 22,112 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि शासन की अनुमति के बाद परिणाम किया जाएगा।



UPTET के रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा समाप्त, जल्द होगी घोषणा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के रिजल्ट का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।



दरअसल उत्तर प्रदेशमें लागू आचार संहिता 10 मार्च को समाप्त हो जाएगी और इसके बाद UPTET का रिज़ल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। 


 UPTET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। इसका रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को ही घोषित किया जाना था, लेकिन राज्य में लागू आचार संहिता की वजह से इसे होल्ड पर रख दिया था। अब नयी सरकार बनने के बाद इसकी जल्द ही घोषणा होगी. 

Post Bottom Ad

Pages