Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 19, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


INDORE के डॉक्टर की हैदराबाद में मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे - MP NEWS

Posted: 19 Mar 2022 08:36 AM PDT

इंदौर
। शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज जैन की हैदराबाद में मौत हो गई। बताया गया है कि वह होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए थे। हैदराबाद में उनके साथ उनकी पत्नी और दो बेटियां भी थी। वह किसी पारिवारिक काम से हैदराबाद गए थे। 

आर्थोपेडिक सर्जन डा. पंकज जैन की मौत का कारण

डा. प्रवीण अग्रवाल के मुताबिक ईएसआइसी अस्पताल में हड्डी रोग विभाग के प्रमुख व आर्थोपेडिक सर्जन डा. पंकज जैन हैदराबाद की होटल में शुक्रवार रात को रुके थे। होटल में लिफ्ट के लिए बनी डक्ट को उन्होंने गलती से लिफ्ट समझ उसका गेट खोला, उसी दौरान वहां के गलियारे की लाइट गुल हो गई। वे लिफ्ट समझकर डक्ट की ओर बढ़े और होटल की चौथी मंजिल की लिफ्ट की डक्ट से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर पंकज जैन को गाना गाने का शौक था, ब्रिलिएंट स्टूडेंट थे

एसाेसिएशन आफ आर्थोपेडिक्स सर्जन्स आफ इंदौर 12 मार्च को ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में आयोजित 'इंडिकान' संगोष्ठी में डा. पंकज जैन शामिल हुए थे। डा. जैन को गाना गाने का शौक था। उन्होंने संगोष्ठी के बाद हुए कार्यक्रम में सोचेगे तुम्हें प्यार करे कि नहीं... गाना भी गाया था। डा. प्रवीण अग्रवाल के मुताबिक वर्ष 1980 में एमपी पीएमटी प्रवेश परीक्षा में डा. पंकज जैन ने प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की थी। एमजीएम मेडिकल कालेज से एमबीबीएस व एमएस की पढ़ाई के दौरान भी अन्य छात्रों में टापर ही थे। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- कांग्रेस की महिला नेता ने 3 कारोबारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई

Posted: 19 Mar 2022 08:14 AM PDT

ग्वालियर
। मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रश्मि पवार ने शहर के तीन कारोबारी शरद साहू, अभिजीत शिवहरे और राहुल शिवहरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि तीनों व्यापारी उसे अश्लील इशारे कर रहे थे और उसके साथ छेड़छाड़ की। 

इंदरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। रश्मि पवार कॉलेज के समय से ही कांग्रेस पार्टी की राजनीति में सक्रिय है। वह NSUI की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री नारायण सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं एवं विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी कर रही हैं। 

रश्मि पवार रात के समय अचानक इंदरगंज थाने पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि बिजनेसमैन शरद साहू, अभिजीत शिवहरे और राहुल शिवहरे ने उनके साथ छेड़छाड़ की एवं अमर्यादित इशारे किए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो व्यापारियों द्वारा उन्हें धमकी दी गई। इंदरगंज पुलिस ने मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि रात में क्या हुआ था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

वृषभ, वृश्चिक और मिथुन राशि वाले लड़के फीमेल पार्टनर के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, यहां पढ़िए - PANDITJI KA PANCHTANTRA

Posted: 19 Mar 2022 08:09 AM PDT

लाइफ में प्यार का बड़ा महत्व है। यही वह चीज है जो दिखाई नहीं देती लेकिन मोटिवेट करती है। इसके मोटिवेशन के कारण कोई जिंदगी में सफलता के शिखर तक पहुंचता है तो कोई जेल की सलाखों तक। जो भी हो लेकिन लव लाइफ, बाकी सारी लाइफ को इफेक्ट करती है। ज्योतिष के कुछ विद्वानों का मानना है कि वृषभ, वृश्चिक और मिथुन राशि वाले लड़कों की लव लाइफ सबसे बेहतर होती है। आइए जानते हैं इन तीनों राशि वाले लड़कों में क्या स्पेशल होता है। 

वृषभ राशि वाले लड़के बेहद रोमांटिक होते हैं। वह हमेशा अपनी फीमेल पार्टनर को स्पेशल फील कराते हैं। फीमेल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। जबकि वृश्चिक राशि वाले अंदर से काफी सॉफ्ट होते हैं। फीमेल पार्टनर के साथ पर्यटन पर जाना पसंद करते हैं। उसके लिए सरप्राइस प्लान करते हैं। मिथुन राशि वालों की स्पेशलिटी दोनों से अलग है। वृषभ राशि वाले लड़के चुप रहना पसंद करते हैं तो मिथुन राशि वाले लड़के ज्यादा बातें करना पसंद करते हैं। अपनी फीमेल पार्टनर के लिए अच्छे गिफ्ट डिजाइन करना, लव लेटर लिखना, रोमांटिक मैसेज भेजना इन्हें काफी पसंद आता है।

यह जरूरी नहीं कि उपरोक्त तीनों राशि वाले सभी फीमेल के साथ एक जैसे होते हैं, लेकिन जिस फीमेल को यह पसंद करते हैं उसके लिए वह सब करते हैं जो बताया गया है। यह भी जरूरी नहीं की तीनों राशि वाले सभी लड़के बिलकुल एक जैसा व्यवहार करते हैं। किसी भी मनुष्य का व्यवहार, प्रेम संबंध एवं दांपत्य जीवन उसकी जन्मपत्रिका से निर्धारित होता है। राशि के अनुसार सिर्फ मोटा मोटा अनुमान लगाया जा सकता है।

कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया एंड संस के खिलाफ अपहरण की FIR के बाद, पुष्पराज पार्टी से निष्कासित - MP NEWS

Posted: 19 Mar 2022 07:49 AM PDT

आलीराजपुर
। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे एवं युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, दीपक भूरिया एवं अन्य के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पुष्पराज पटेल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

आलीराजपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश में पार्टी के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा है कि आपके संरक्षण में आलीराजपुर क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक और अनुचित व्यवयहार किया गया है। यह पार्टी की रीति-नीति के सर्वथा विपरीत है।

कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल, महेश पटेल के खिलाफ हत्या का प्रयास और लूट का मामला दर्ज

बता दें कि जोबट भगोरिया हाट में पटेल और भूरिया गुटों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भूरिया पक्ष का आरोप है कि महेश पटेल, उनके पुत्र पुष्पराज सहित आठ आरोपितों के उनके वाहन पर पथराव किया, जिससे वाहन चालक को चोट आई है। वहीं आरोपित चालक की सोने की चेन भी ले गए। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला, लूट और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। 

कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज

उधर, पटेल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भूरिया, उनके पुत्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कांग्रेस नेता दीपक भूरिया सहित दो अन्य आरोपितों के खिलाफ लूट, अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत संगठन तक पहुंची थी। इसके बाद पटेल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS - पुलिस को काली साड़ी वाली महिला के घरवालों की तलाश, थानों से गुमशुदा की जानकारी मांगी

Posted: 19 Mar 2022 07:38 AM PDT

जबलपुर
। भेड़ाघाट क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है। करीब 4 दिन पुराना है। पहचान नहीं हो पा रही है। उम्र 25-30 वर्ष के आसपास है। काली साड़ी और काला ब्लाउज पहना हुआ है। त्वचा का रंग गहरा है।

भेड़ाघाट के बसहा गांव में पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव को कीड़े खा रहे थे। मर्ग, पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस आसपास के थानों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। बताया जाता है कि महिला का शव मिलने की सूचना पर भेड़ाघाट पुलिस टीम ग्राम बसहा आई थी थी। 

जहां पुलिस को मुकेश पटेल निवासी मोहनिया संजीवनीनगर ने बताया कि बसहा में हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सिमरिया के मालगुजार के खेत के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पारले होने की सूचना मिली थी। 

यह जानकारी मिलने के बाद तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन शव में कीड़े लगने की वजह से चेहरा विकृत हो चुका था। जान गवाने वाली अज्ञात महिला की उम्र लगभग 25-30 वर्ष, रंग सांवाला कद 5 फ़ीट 4 इंच है। जिसने काले रंग की साड़ी एवं ब्लाउज पहना हुआ था। शव 3-4 दिन पुराना है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. 

मध्य प्रदेश के सभी न्यायालयों में एडवाकेट्स बैंड अनिवार्य, स्टेट बार कौंसिल का फैसला- MP NEWS

Posted: 19 Mar 2022 07:24 AM PDT

Advocates band mandatory in all courts of Madhya Pradesh, State Bar Council's decision

जबलपुर। एमपी स्टेट बार कौंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष आरके सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को पत्र भेजा है। इसके जरिये अदालत परिसर में एडवाकेट्स बैंड अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना किसी वकील को प्रवेश न देने पर बल दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि काला कोट कोई भी पहल सकता है किंतु बैंड सिर्फ वही व्यक्ति लगा सकता है, जो कि स्टेट बार से अधिवक्ता बतौर पंजीकृत होग। 

एडवाकेट्स बैंड फैशन में नहीं लगाया जा सकता, जेल जाना पड़ेगा

पिछले दिनों जबलपुर जिला अदालत में परिसर में पकड़े गए फर्जी वकील काला कोट फैशन के कारण पहनने की दलील देकर बच गए। इसीलिए अब बैंड की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। सैनी का कहना है कि बैंड फैशन में नहीं लगाया जा सकता। इसलिए अब फर्जी वकील बच नहीं सकते। वे काला कोट बेशक पहन सकते हैं, इसमें कोई अपराध नहीं पर बैंड लगाए दिखे तो जेल जाना तय है।

मध्य प्रदेश के न्यायालयों में फर्जी वकीलों की समस्या बड़ी हो गई है

उन्होंने बताया कि फर्जी वकीलों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। जबलपुर सहित अन्य जिलों से भी परिसर में फर्जी वकीलों के घूमने की शिकायतें मिलीं। जिसके बाद धरपकड़ तेज कर दी गई। लेकिन फर्जी वकील बच निकलने में माहिर रहे हैं। अब उनकी लगाम कसने का तरीका निकाला गया है। उम्मीद है कि अधिवक्ता समुदाय का हक मारने वालों पर ठोस अंकुश लगेगा। सभी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपनी अदालतों में इस नियम को सख्ती से लागू करेंगे। जिला अधिवक्ता संघ भी इस दिशा में ध्यान देंगे। इससे अनुशासन मजबूत होगा। 

असली वकीलों की जिम्मेदारी, फर्जी वकीलों की धरपकड़ करें: MPSBC

प्रत्येक वकील की जिम्मेदारी है कि वह परिसर में नजर रखे। किसी पर संदेह होने पर फौरन शिकायत करें। जिला बार के अलावा स्थानीय पुलिस थाने में भी शिकायत कर सकते हैं। पिछले दिनों जबलपुर के वकीलों ने एक के बाद एक 10 फर्जी वकील पकड़े। इसके बाद से जागृति आ गई। अब फर्जी वकील घबराकर परिसर से बाहर रहते हैं। वे दलाली में जुटे हैं। इस पर भी अंकुश लगाने नई रणनीति बनाई जाएगी।इसके लिए शीघ्र कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित होगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP College News- प्रोफेसर, छात्राओं से डांस का वीडियो मांगता था, सुंदरता के हिसाब से नंबर देता था: आरोप

Posted: 19 Mar 2022 06:14 AM PDT

भोपाल
। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर तपन रंजन मोहंती के खिलाफ एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर छात्र नेताओं ने कुलपति से मिलकर प्रोफेसर के खिलाफ कुछ सबूत सौंप दिए हैं। छात्र नेताओं का आरोप है कि आरोपी प्रोफेसर, छात्राओं से डांस का वीडियो मांगता था। सुंदरता के हिसाब से नंबर दिए जाते थे। प्रोफ़ेसर महंती पत्रकारों से बात नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनका पक्ष सामने नहीं आ रहा। 

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि एनएलआइयू में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अथीना सेल बना था। इसके इंचार्ज प्रो. मोहंती थे। इसका फायदा वे खूब उठाते थे। वे छात्राओं से कहते थे कि तुम लोग मुझे गाने व डांस के वीडियो बनाकर भेजो तो तुम्हारा सिलेक्शन तय है। कुलपति ने अपना पक्ष रखने के लिए प्रोफ़ेसर मोहंती को सोमवार को बुलाया है। स्टूडेंट्स बार एसोसिएशन के विद्यार्थियों ने कहा कि छात्राओं को प्रोफेसर के प्रति मन में इतना डर व्याप्त है कि वे सामने आने के लिए तैयार नहीं थीं। उनकी सात से आठ दिन तक काउंसिलिंग करने के बाद भी उनके मन से डर कम नहीं हुआ है। 

विद्यार्थियों का कहना है कि 23 साल से प्रोफेसर मोहंती यहां पदस्थ हैं। ऐसे में उनके खिलाफ जाना आसान नहीं है। उन्होंने पहले ही एसोसिएशन के कुछ विद्यार्थियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत रातीबड़ थाने में की है। कुछ छात्रों का कहना है कि छात्राओं को अकेले में बुलाते थे और उनकी सुंदरता के हिसाब से अंक देते थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इस मामले में पुलिस इंक्वायरी भी चल रही है। फाइनल ईयर की दो छात्राओं ने FIR दर्ज कराई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

DAVV NEWS- दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रण, राज्यपाल आएंगे

Posted: 19 Mar 2022 05:46 AM PDT

इंदौर
। Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore द्वारा दीक्षांत समारोह के लिए अतिथियों एवं संबंधों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। समारोह में राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। 

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा यूनिवर्सिटी के सभी विभागों एवं अध्ययन शालाओं को सूचित किया गया है कि दिनांक 23 मार्च 2022 को प्रातः 10:00 विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम खंडवा रोड इंदौर पर आयोजित किया गया है। इस समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगू भाई पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। 

उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव एवं डॉ सच्चिदानंद जोशी सदस्य सचिव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे। यूनिवर्सिटी के सभी प्रोफेसरों एवं संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

जीतू पटवारी की हीरोपंती के कारण नाराज विधायक, सचमुच बागी हो गए थे- MP NEWS

Posted: 19 Mar 2022 04:18 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में इन दिनों तख्तापलट की कहानियों का खुलासा हो रहा है। 20 मार्च 2020 को जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। समीक्षा की जा रही है कि किसने क्या गलती की और क्यों मध्य प्रदेश की राजनीति में वह हुआ, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। 

बसपा विधायक संजीव कुशवाहा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि कुछ विधायक दिल्ली में एक होटल में रुके हुए थे। उनका इरादा कांग्रेस सरकार को गिराना नहीं था, लेकिन गुरुग्राम के होटल में अचानक जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह आ गए और हंगामा करने लगे। तमाम मीडिया को खबर हो गई। जीतू पटवारी ने हिरोपंती दिखाते हुए अपना फोटो वायरल करवा दिया। होटल में मौजूद विधायकों ने कोई बयान नहीं दिया था। जीतू पटवारी एक सूटकेस लेकर विधायक के साथ होटल से उस समय बाहर निकले जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरे पल-पल की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। यदि वह सूटकेस जीतू पटवारी के हाथ में नहीं होता, किसी महिला के हाथ में होता तो हर कोई यह विश्वास पूर्वक दावा करता कि उसमें कपड़े हैं।

होटल में मौजूद विधायकों से ना तो कमलनाथ ने बात की थी और ना ही कांग्रेस के किसी दूसरे वरिष्ठ नेता ने लेकिन अचानक खरीद-फरोख्त का आरोप लगा दिया। जो विधायक किसी भी कारण से होटल में रुके हुए थे उनके बारे में आपत्तिजनक बयान बाजी कर दी गई। इतना सब होने के बाद कांग्रेस के साथ बने रहने की गुंजाइश ही नहीं रह गई थी। श्री कुशवाहा का कहना है कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने कमलनाथ सरकार नहीं गिराई बल्कि उतावले पर में कांग्रेस के नेताओं ने ही अपनी कुर्सी तोड़ डाली। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP government jobs- सरकारी अस्पतालों में NHM फिजियोथैरेपिस्ट की भर्ती, यहां आवेदन करें

Posted: 18 Mar 2022 10:27 PM PDT

NHM MP Physiotherapist vacancy 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में National Health Mission द्वारा फिजियोथैरेपिस्ट की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। जॉब नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी वैकेंसी नोटिस के अनुसार सेम्स लिमिटेड के माध्यम से 34 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी जिसमें संशोधन किया गया है। अब रिक्त पदों की संख्या बढ़ाकर 78 कर दी गई है। सभी नियुक्तियां आउट सोर्स एवं संविदा के आधार पर घोषित की गई हैं। बताया गया है कि मध्य प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में फिजियोथैरेपी यूनिट शुरू की जा रही है। कई जिलों में स्टाफ नर्स द्वारा फिजियोथैरेपी कराई जा रही थी। सिर्फ 15 जिलों में फिजियोथैरेपिस्ट नियुक्त किए गए थे। आप सभी जिलों में प्रोफेशनल फिजियोथैरेपिस्ट की नियुक्ति की जा रही है। 

जॉब नोटिफिकेशन के अनुसार SAMS लिमिटेड द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार अनुबंधित कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट SAMS.CO.IN पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 17 मार्च 2022 से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 31 मार्च 2022 घोषित की गई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

CORONA NEWS- नए सिरदर्द का नाम डेल्टाक्रॉन, 6 से ज्यादा देशों में 10 से ज्यादा नागरिक लॉकडाउन

Posted: 19 Mar 2022 03:01 AM PDT

नई दिल्ली।
अभी तो होली का रंग उतरा ही नहीं है कि चीन सहित दुनिया के दूसरे कई देशों से चिंता बढ़ाने वाली खबर आ गई। कोरोनावायरस की चौथी लहर शुरू हो गई है। नए वेरिएंट का नाम है डेल्टाक्रॉन। डेल्टा, यानी वह जिसने दूसरी लहर में लाशों के अंबार लगा दिए थे और क्रॉन, यानी तेजी से फैलने वाला।

भारत में कोरोनावायरस की चौथी लहर

दुनिया भर के 6 से ज्यादा देशों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। ब्रिटेन में 1 दिन में लगभग 100000 लोगों के संक्रमित हो जाने के समाचार हैं। चीन के कई इलाकों में टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। 3 करोड़ से ज्यादा लोग लॉक डाउन कर दिए गए हैं। चिंता वाली बात यह है कि ज्यादातर देशों में प्रतिदिन लगभग एक लाख लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। यह शुरुआत के 7 दिनों का आंकड़ा है। यदि सचमुच स्थिति इतनी गंभीर है तो 31 मार्च तक भारत में कोरोनावायरस की चौथी लहर का प्रारंभ दिखाई देने लगेगा। 

डेल्टाक्रॉन के लक्षण

तेज बुखार
कफ
सूघंने की क्षमता कम या खत्म होना
बहती नाक
थकान महसूस होना
सिरदर्द
सांस लेने में दिक्कत
मांसपेशियों या शरीर में दर्द
गले में खराश, उल्टी और डायरिया
भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक, प्रशिक्षक और नर्स की भर्ती, पचमढ़ी घूमने का मौका - Government teacher jobs

Posted: 19 Mar 2022 03:01 AM PDT

सरकारी स्कूलों में शिक्षक, याेगा, आर्ट, संगीत, नृत्य, खेलकूद, कम्प्यूटर प्रशिक्षक और स्टाफ नर्स की नौकरी का इंतजार कर रहे हो विद्वानों के लिए केंद्रीय विद्यालय द्वारा वैकेंसी ओपन की गई है। एप्लीकेशन एवं वॉक इन इंटरव्यू दिनांक 22 एवं 23 मार्च को पचमढ़ी में आयोजित किए गए हैं। 

Pachmarhi KVS vacancy details 

संस्थान- केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी
PGT शिक्षकों के रिक्त पद- हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, गणित, जीव-विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य। 
TGT शिक्षकों के रिक्त पद- हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत। 
योग्यता- बीई, बीटेक, एमएससी, एमसीए, स्नातक, बीएड सीटीईटी, पीजीडीसीए, बीसीए, स्पोर्टस अथॉॅरिटी ऑफ इंडिया से खेलों के दक्षता के प्रमाण पत्र बीपीईडी सहित अन्य।
प्रशिक्षकों के रिक्त पद-याेगा, आर्ट, संगीत, नृत्य, खेलकूद, कम्प्यूटर। 
अन्य रिक्त पद- प्राथमिक शिक्षक, नर्स एवं काउंसलर। 

आवेदन कैसे करें- ऑफिशल वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके ऑफलाइन जमा करना है। 
ऑफिशियल वेबसाइट का पता- pachmarhi.kvs.ac.in 
आवेदन एवं वॉक इन इंटरव्यू- PGT एवं TGT के लिए दिनांक 22 मार्च 2022 
आवेदन एवं वॉक इन इंटरव्यू- प्रशिक्षक एवं अन्य के लिए दिनांक 23 मार्च 2022 
रिपोर्टिंग टाइम- सुबह 8:00 बजे से पहले 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- होली के हुड़दंग में पटवारी को गोली मारी, हालत गंभीर

Posted: 19 Mar 2022 07:24 AM PDT

ग्वालियर
। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में होली के हुड़दंग के दौरान दो युवकों ने राजस्व विभाग के पटवारी में गोली मार दी। पटवारी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में ग्वालियर लाया गया है। पटवारी के सीने में दाएं तरफ गोली लगी है। 

BHIND NEWS- पटवारी नेक सिंह नरवरिया को गोली मारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटवारी नेक सिंह नरवरिया उम्र 58 वर्ष गोहद जिला भिंड में पदस्थ हैं। होली मनाने के लिए भिंड जिले के गवर्नमेंट थाना क्षेत्र में स्थित धुनियापुरा गांव में आए हुए थे। होली का जुलूस निकल रहा था उसी समय दो युवकों बलवीर एवं सोनू के साथ उनका विवाद हुआ। इसी दौरान त्यौहार के बीच उन्हें गोली मार दी गई। 

BHIND NEWS- लोकेंद्र सिंह भदौरिया की गोली मारकर हत्या

एसडीओपी आरकेएस राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। होली के जुलूस में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और नशे की हालत में युवकों ने गोली मार दी। भिंड जिले में ही उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम चरी कनावर गांव में लोकेंद्र सिंह भदौरिया उम्र 50 साल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि रंजीत सिंह भदौरिया एवं उसके परिवार की तरफ से गोली चलाई गई थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मात्र 15 मिनट में स्ट्रेस फ्री, RELEX करने का तरीका, स्टैनफोर्ड न्यूरोसाइंस प्रोफेसर का प्रयोग NSDR

Posted: 18 Mar 2022 06:06 PM PDT

पिछले कुछ सालों में सारी दुनिया में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लॉक डाउन की परेशानी और कोरोनावायरस का डर, कई लोगों के भीतर नई बीमारियों का कारण बन रहा है। इन दिनों तीसरे विश्व युद्ध की संभावनाओं से संबंधित समाचार कुछ इस तरह से प्रस्तुत किए जा रहे हैं जो बैक ऑफ माइंड को प्रभावित करते हैं और स्ट्रेस बढ़ाते हैं। सामाजिक ताना-बाना बिगड़ गया है। जॉइंट फैमिली वाला सपोर्ट भी नहीं है। ऐसी स्थिति में तनाव मुक्त होने के लिए कुछ नया करने की जरूरत है।

Non-sleep deep rest क्या होता है

NSDR (नाॅन-स्लीप डीप रेस्ट) एक ऐसा तरीका है जो प्राचीन वैदिक पद्धति से प्रेरित है लेकिन कुछ नई तरीके से प्रस्तुत किया गया है। भारत के शास्त्रों में इसे योग निद्रा कहते हैं। वर्तमान में स्टैनफोर्ड न्यूरोसाइंस के प्रो. एंड्रयू ह्यूबरमैन ने स्वयं को NSDR का जनक बताया है, क्योंकि यह योग निद्रा पर आधारित है अतः निश्चित रूप से प्रभावशाली है और सारी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी तनाव से मुक्ति के लिए NSDR करते हैं।

NSDR में क्या करना होता है

NSDR में व्यक्ति आंख बंद कर बिस्तर या जमीन पर लेट जाता है। फिर किसी एक चीज पर अपना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता है। ह्यूबरमैन के मुताबिक, एनएसडीआर लोगों को आराम करने, अधिक आसानी से सोने, तनाव और चिंता को कम करने, दर्द को कम करने और यहां तक​ ​कि सीखने में तेजी लाने में मदद कर सकता है। यह टेक्नीक एक तरह से योगनिद्रा जैसा है। प्राचीन काल में सबसे पहले ऋग्वेद में इसका जिक्र मिलता है। वहीं उपनिषदों में भी इसका उल्लेख है। 

NSDR Non-sleep deep rest कैसे किया जाता है

स्टेप-1: किसी शांत और कम रोशनी वाले स्थान पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें। हथेलियां खोलकर आसमान की तरफ रखें।
स्टेप-2: गहरी सांस लें। फिर सामान्य सांस लेते हुए ध्यान दाहिने पैर के पंजे पर केंद्रित करें। इस दौरान मन में बेतरतीब ख्याल आएं तो उन्हें रोकने की कोशिश न करें।
स्टेप-3: अब अपना ध्यान पंजे से घुटने, फिर जांघ पर लाएं। यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ दोहराएं। ऐसे करते-करते गले, छाती आदि पर ध्यान केंद्रित करें।
स्टेप-4: गहरी सांस लें और कुछ देर इसी स्थिति में लेटे रहें। अब ध्यान आसपास के वातावरण पर ले जाएं और दाहिनी करवट लेकर बायीं नासिका से सांस छोड़ें।
स्टेप-5: ऐसा करने से शारीरिक तापमान गिरेगा। थोड़ी देर बाद धीरे से उठकर बैठ जाएं और धीरे-धीरे ही अपनी आंखें खोलें। इस पूरी प्रक्रिया में 10-15 मिनट लगेंगे।
स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- मोबाइल ऐप से लोन लेने वाले ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहे हैं, क्राइम ब्रांच ने बताया

Posted: 18 Mar 2022 05:48 PM PDT

इंदौर
। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आम नागरिकों को अलर्ट किया है कि वह मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मिलने वाले छोटे-मोटे लोन के लालच में ना पड़े। यह लोन उन्हें महंगा पड़ सकता है। पाया गया है कि ऐसे लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। 

क्राइम ब्रांच ने बताया कि इन दिनों ऐसी कई मोबाइल एप्लीकेशन संचालित हो रही है, जो आरबीआई से मान्यता प्राप्त किसी बैंक या फाइनेंसियल ऑर्गेनाइजेशन से संबंधित नहीं है। यह मोबाइल एप्लीकेशन छोटे-मोटे लोन (₹5000 से लेकर ₹50000 तक) देने का काम करती हैं। यूज़र से कोई डाक्यूमेंट्स नहीं मांगी जाती। कुछ मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा ब्याज भी नहीं मांगा जाता। सिर्फ निर्धारित दिनों में पैसा वापस करना होता है। दरअसल, इस प्रकार का लोन देकर साइबर अपराधी, अपना शिकार तलाश रहे हैं। 

जब आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं और आपका प्रोसीजर शुरू होता है। उस समय मोबाइल एप्लीकेशन चलाने वाले अपराधी आपके मोबाइल फोन में मौजूद फोटो, वीडियो और फोन बुक कॉपी कर रहे होते हैं। यदि आपके मोबाइल फोन में कोई ऐसा फोटो या वीडियो है, तो आपको ज्यादा लोन दे दिया जाता है। यदि आपके फोन में कोई भी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो नहीं है, फोन बुक में बड़े लोगों के नाम भी नहीं है तो आपका लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाता है। 

मोबाइल ऐप वाले आपके मोबाइल फोन से कॉपी किया गया डाटा, फोटो और वीडियो अपनी गैंग की दूसरी यूनिट को ट्रांसफर करते हैं, और वह लोग आपसे व्हाट्सएप, फेसबुक या किसी दूसरे माध्यम से संपर्क करके आप को ब्लैकमेल करते हैं। आपको पता भी नहीं चलता कि आपके मोबाइल फोन में ₹5000 का लोन देने वाली कंपनी ने सेंधमारी कर ली है। एक तरफ आप को ब्लैकमेल को पैसा देना पड़ता है और दूसरी तरफ इस चुनाव में आप अपना लोन नहीं चुका पाते। नतीजा ब्याज की चक्की शुरू हो जाती है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MPBOU NEWS- बीएड एवं फिशरी साइंस स्टूडेंट्स के लिए आवश्यक सूचनाएं

Posted: 19 Mar 2022 03:01 AM PDT

भोपाल
। MP Bhoj Open University (मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय) द्वारा B.Ed एवं फिशरी साइंस के स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण एवं आवश्यक सूचनाएं जारी की गई है। सभी सूचनाएं ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

एमपी भोज यूनिवर्सिटी- फिशरी साइंस वालों को एमएससी में एडमिशन का नोटिफिकेशन 

मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा दिनांक 8 मार्च 2022 को हस्ताक्षर, अधिसूचना क्रमांक 9336 के अनुसार फिशरी साइंस में स्नातक यानी ग्रेजुएशन पास करने वाले स्टूडेंट्स को एमएससी जंतु शास्त्र में एडमिशन की पात्रता रहेगी। कुलपति द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। श्री प्रवीण पाटीदार खरगोन एवं अंकिता कुशवाहा सिवनी जिला द्वारा यह मांग की गई थी। सभी संबंधित कॉलेजों को सूचित कर दिया गया है। 

भोज विश्वविद्यालय से संबंधित जस्टिस तन्खा मेमोरियल जबलपुर एवं आरुषी भोपाल बंद  

बी.एड. (विशेष शिक्षा) अध्ययन केन्द्र क्रमांक 1711 जस्टिस तन्खा मेमोरियल जबलपुर एवं अध्ययन केन्द्र 1718 आरुषी भोपाल बंद हो गये है, दोनों अध्ययन केन्द्र के सभी छात्र एवं छात्राओं की प्रथम व द्वितीय वर्ष के ATKT व रिअपियर छात्र अपने थ्योरी व प्रैक्टिकल आंतरिक व बाह्य मूल्यांकन की परीक्षा मुख्यालय में संपन्न करायेंगे।

एमपी भोज ओपन यूनिवर्सिटी- B.Ed वालों मौखिक परीक्षा की सूचना

मुख्यालय पर संचालित बी.एड. (विशेष शिक्षा) सत्र 2020-22 प्रथम वर्ष अध्ययन केन्द्र क्रमांक ID (MR) (1702), HI (1703) एवं LD (1706) की मौखिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 28/03/2022 एवं 29/03/2022 को ऑफलाइन के माध्यम से आयोजित की जाना है। आप सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Google Classroom- टीचर्स एक साथ कई क्लास में पढ़ा सकते हैं, नया अपडेट

Posted: 18 Mar 2022 04:52 PM PDT

Google Workspace
team की तरफ से बताया गया है कि उन्होंने Google Classroom में कुछ नए और आकर्षक फीचर्स ऐड किए हैं। जिसकी मदद से 1 शिक्षक एक साथ कई कक्षाओं में पढ़ा सकता है। यानी कि क्लास के एक समय में कक्षा 9 में गणित और कक्षा 11 में फिजिक्स पढ़ा सकता है, और दोनों कक्षाओं के स्टूडेंट्स बिल्कुल भी डिस्टर्ब नहीं होंगे। क्योंकि दोनों क्लास के बच्चे एक क्लास रूम में इकट्ठे नहीं किए जाएंगे बल्कि शिक्षक दोनों कक्षाओं के क्लास रूम में एक समय में उपस्थित होगा। 

गूगल क्लासरूम के इस नए फीचर के कारण आप कई कक्षाओं के लिए और कई टॉपिक पर अपना लेक्चर शेड्यूल कर सकते हैं। इसका एक फायदा यह होता है कि जब आप लाइव क्लास अटेंड करने की स्थिति में नहीं होते, तब भी आपकी क्लास चल रही होती है। दूसरा बड़ा मुनाफा यह होता है कि आप एक साथ कई कक्षाओं को संचालित कर सकते हैं। यदि थोड़ी सी चतुराई से काम लेंगे तो यह काफी आसान और मजेदार हो जाएगा। 

गूगल क्लासरूम क्या है, शिक्षकों के लिए कितना फायदेमंद ऑनलाइन विकल्प है 

स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक गूगल क्लासरूम भी है। सबसे अच्छी बात यह है कि गूगल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा शुरू की गई यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है। कोई भी टीचर एवं स्टूडेंट, अपने जीमेल अकाउंट के माध्यम से गूगल क्लासरूम में रजिस्ट्रेशन कर सकता है। दोस्तों के साथ डॉक्यूमेंट शेयर कर सकता है। क्वेश्चन पेपर जारी किए जा सकते हैं और आंसर शीट सबमिट की जा सकती है। गूगल क्लासरूम 12 अगस्त 2014 से लगातार संचालित है। लॉकडाउन में यह काफी ज्यादा उपयोग में लाया गया। हालांकि भारत में लोगों ने डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए सबसे ज्यादा व्हाट्सएप का उपयोग किया। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

भारत का 1 शहर जहां इंसानों के चश्मे छीन लिए जाते हैं, फिरौती देने पर वापस मिलते हैं- GK in Hindi

Posted: 18 Mar 2022 05:14 PM PDT

भारत विविधताओं से भरी हुई संस्कृति का प्राचीन देश है। यहां की परंपराओं और धार्मिक उत्सवों के पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं। 600 से अधिक शहर हैं और हर शहर की अपनी एक विशेषता है। एक शहर ऐसा भी है जहां बंदरों की संख्या सामान्य से ज्यादा है और वह इंसानों के चश्मे किडनैप कर लेते हैं। फिरौती में खाने पीने की चीजें वसूल करते हैं। यह सब कुछ आप खुली आंखों से देख सकते हैं, क्योंकि यह इतिहास नहीं वर्तमान है:- 

वृंदावन के बंदर- चश्मे वाले पर्यटकों को टारगेट करते हैं

उत्तर प्रदेश का एक शहर है वृंदावन, जहां भगवान श्री कृष्ण का बचपन बीता। बंदरों का रिश्ता हनुमान जी से है, इस कारण प्रभु श्रीराम से भी है परंतु श्री कृष्ण के वृंदावन में भी बंदरों की बहुत बड़ी आबादी पाई जाती है। खास तौर पर श्री बांके बिहारी के मंदिर और निधि वन के आसपास। क्योंकि वृंदावन राधा कृष्ण की लीलाओं का शहर है। इसलिए पूरी दुनिया से पर्यटक इस शहर में आते हैं। यहां के उत्पाती बंदर लगभग हर उस पर्यटक को अपना निशाना बना लेते हैं, जिसने चश्मा पहना होता है। 

वृंदावन के बंदर- इतने उत्पाती क्यों हो गए

यह सब कुछ कब से शुरू हुआ, कोई तारीख रिकॉर्ड में नहीं है लेकिन स्थानीय लोग बताते हैं कि पिछले 15 सालों में बंदरों की आबादी बहुत बढ़ गई है। बंदरों को खाने के लिए श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ाया गया प्रसाद हमेशा दिया जाता था परंतु आबादी बढ़ जाने के कारण बंदर, भूख से तड़पने लगे। वह स्थानीय लोगों के घरों में घुसकर खाने का सामान चुराने लगे। लोगों ने उनसे बचने के लिए खिड़कियों में जालियां लगवा ली। वन विभाग एवं प्रशासन ने बंदरों के भोजन के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। नतीजा भूख से तड़पते बंदर अपराधी बन गए। 

वृंदावन के बंदर- फिरौती में खाना मिलते ही, चश्मा वापस कर देते हैं

बंदर का स्वभाव होता है, वह कई तरह के प्रयोग करके अपने लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करता है। वृंदावन में आने वाले पर्यटकों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की होती है जो मूल्यवान चश्मा लगाए होते हैं। बंदरों ने इसी का फायदा उठाया। वह आपका चश्मा छीन कर ले जाते हैं, फिर आपके आसपास चलते हैं और आपका चश्मा तोड़ने का ड्रामा करते हैं। यदि आप तत्काल उन्हें कुछ खाने के लिए दे देते हैं, तो वह आपका चश्मा छोड़ कर चले जाते हैं। यदि नहीं देते तो आपका चश्मा तोड़ दिया जाता है। कभी-कभी एक बंदर फिरौती में खाना लेने के बाद आपका चश्मा वापस नहीं करता बल्कि दूसरे बंदर को दे देता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids,)

चोरी का मोबाइल खरीदने वाले को कितनी सजा मिलती है, किस धारा के तहत FIR दर्ज होता है-IT Act, 2000

Posted: 19 Mar 2022 05:53 AM PDT

मोबाइल फोन, टेबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर को कुछ लोग एक गेमिंग डिवाइस की तरह लेते हैं। यानी कि एक इलेक्ट्रॉनिक खिलौना। उसे खरीदते समय पक्के बिल की मांग नहीं करते। कई बार सेकंड हैंड यानी कि यूज्ड मोबाइल फोन खरीदा जाता है। बेचने वाला बड़ी ही मासूमियत के साथ कोई बहाना बनाकर उसका ओरिजिनल बिल नहीं देता। यदि इस तरह का मोबाइल फोन या फिर कंप्यूटर चोरी का हुआ, तो खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ किस कानून की किस धारा के तहत कार्रवाई होगी। यहां जानिए।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 (ख) की परिभाषा:-

कोई भी व्यक्ति चुराए गए किसी भी प्रकार के कम्प्यूटर साधन या संचार का कोई भी यंत्र को यह जानते हुए की वह चोरी का है, बेईमानी से प्राप्त करेगा या उसको अपने पास रखेगा ऐसा व्यक्ति उपर्युक्त धारा के अंतर्गत दोषी होगा। (यदि खरीदने या प्राप्त करने वाला व्यक्ति बेचने वाले व्यक्ति से कंप्यूटर उपकरण के स्वामित्व के संबंध में पुष्टि करेगा। यदि वह ऐसा नहीं करता तो संदेह के दायरे में आता है।)

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 (ख) के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान:-

यह अपराध समझोता योग्य है उसी न्यायालय द्वारा जहाँ अपराध का विचारण है एवं यह संज्ञेय एवं जमानतीय अपराध हैं। अधिनियम की धारा 78 के अनुसार अपराध का इन्वेस्टिगेशन करने की शक्ति निरीक्षक (इंस्पेक्टर) की नीचे की पक्ति का पुलिस अधिकारी नहीं करेगा। सजा- इस अपराध के लिए अधिकतम तीन वर्ष की कारावास या एक लाख रुपए का जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है।

कैसे पता करें मोबाइल चोरी का है या नहीं 

इसका बहुत सीधा और सरल रास्ता है। यदि आप मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिसमें किसी भी प्रकार का डाटा (जानकारी जैसे- फोन नंबर, फोटोग्राफ्स, वीडियो, या किसी भी प्रकार के दस्तावेज) भरा हुआ है, खरीद रहे हैं तो सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आप बेचने वाले व्यक्ति को व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं या नहीं। यदि नहीं जानते, तो उससे मोबाइल फोन या किसी भी कंप्यूटर उपकरण का ओरिजिनल बिल मांगे। यदि वह किसी भी प्रकार का बहाना बनाता है, तो इस बात की संभावना बहुत बढ़ जाती है कि आप एक चोरी का उपकरण खरीदने वाले हैं। बिना ओरिजिनल बिल, जिसमें प्रोडक्ट की कीमत के अलावा GST अमाउंट, दुकानदार का GST नंबर और खरीदने वाले व्यक्ति का नाम (जो उसके आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस में भी हो) स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

BHOPAL NEWS- पारंपरिक होली उत्सव में निगम कमिश्नर के खिलाफ धरना और नारेबाजी

Posted: 18 Mar 2022 08:53 AM PDT

भोपाल
। होली के त्यौहार के दिन भोपाल शहर में नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी हो गई क्योंकि भोपाल में पारंपरिक होली उत्सव के स्थान पर नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर नहीं भेजे गए थे। उत्सव में शामिल होने आए नागरिक, जब नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ धरने पर बैठे तब पानी के टैंकर भेजे गए। इसके अलावा राजधानी में मुख्यमंत्री निवास में दूसरी सबसे बड़ी होली हुई। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह सब कुछ भूलकर होली के रंग में रंग गए। तमाम छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के साथ दोनों ने जमकर होली खेली।

भोपाल के पुराने शहर क्षेत्र में होली का पारंपरिक उत्सव मनाया जाता है। हजारों लोग एकत्रित होते हैं और जुलूस निकाला जाता है। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन की तरफ से सभी आवश्यक इंतजाम किए जाते हैं। होली का उत्सव होता है इसलिए नगर निगम की तरफ से पानी के टैंकर भेजे जाते हैं। नगर निगम के पानी के टैंकर उत्सव प्रारंभ होने के समय के पहले ही पहुंच जाते हैं लेकिन इस बार लोगों के जमा हो जाने के बाद भी नगर निगम के टैंकर नहीं आए। 

जब नगर निगम की लापरवाही के कारण उत्सव में विघ्न पैदा हो गया तो आयोजकों सहित होली मनाने आए नागरिक भी नाराज हो गए। उत्सव मनाने के बजाय धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। स्थिति को बिगड़ते हुए देख तत्काल फायर बिग्रेड और नगर निगम की तरफ से पानी के टैंकर भेजे गए। क्योंकि होली का त्यौहार था, फायर बिग्रेड से पानी की बरसात शुरू हुई तो लोग सब कुछ भूल कर होली के हुड़दंग में मस्त हो गए। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

GWALIOR MELA का इतिहास, कहानी और वह सब जो जानना जरूरी है

Posted: 18 Mar 2022 08:29 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर व्यापार मेले की शुरुआत 1905 में तत्कालीन शासक माधौराव सिंधिया ने की थी। इस साल मेला 117 साल पूरे कर लेगा। खास बात यह है इतने साल गुजर जाने के बाद भी यह मेला जवान है। इसके चेहरे का नूर हर साल बढ़ता ही जा रहा है, क्योंकि यहां पहुंचने वाले सैलानियों को सौगातें देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत रहती है। 

ग्वालियर व्यापार मेला परिसर 104 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें बनी कच्ची-पक्की दुकानों में ग्वालियर के अलावा अन्य राज्यों से आए व्यापारी अपने उत्पादों को सजाते हैं। कुछ चबूतरे भी हैं, जिन पर बैठकर खाने-पीने वाले अपने सामान का विक्रय करते हैं। रेसक्रास स्थित व्यापार मेला मैदान को मध्यप्रदेश का प्रगति मैदान भी कहा जाता है। यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कैलेंडर हर वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। जिसमें कव्वाली, मुशायरा, कवि सम्मेलन ही नहीं चित्रकला स्पर्धा तक को भी शामिल किया जाता है।

व्यापारिक दृष्टिकोण से ग्वालियर व्यापार मेला काफी महात्वपूर्ण है। खरीदार और व्यापारियों के लिए शुरू किए आफर पूरे मप्र में लागू हो जाते हैं। अगर व्यापार मेले के आटोमोबाइल सेक्टर में सजे किसी कंपनी के शोरूम पर डिस्काउंट दिया जा रहा है तो वह आफर प्रदेश के हर शोरूम पर शुरू किया जाता है। इतना ही यहां लगने वाली प्रदर्शनी में सरकार की योजनाएं भी सामने आती हैं। इसका फायदा अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों को मिलता है। वे योजनाओं को जान पाते हैं और फिर फायदा भी लेते हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

HERO EV- 47000 वाला स्कूटर खरीदने से पहले, नफा-नुकसान ध्यानपूर्वक पढ़ें

Posted: 18 Mar 2022 08:39 PM PDT

भारत के टू व्हीलर बाजार में अपनी धाक जमाए बैठी HERO कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार पर कब्जा करने के लिए हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी के बैनर तले एक के बाद एक कई मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। इनमें से एक मॉडल ऐसा है जिसकी कीमत मात्र ₹46,640 है। स्वाभाविक रूप से यह स्कूटर लोगों को आकर्षित कर रहा है। आइए देखते हैं इस स्कूटर में ऐसा क्या है जो इसकी कीमत को इतना कम कर देता है:- 

हीरो इलेक्ट्रिक की ऑफिशल वेबसाइट पर बताया गया है कि Hero Electric Flash LX (VRLA) की एक्स शोरूम प्राइस ₹ 46,640 निर्धारित की गई है। इस स्कूटर में Telescopic Suspension, Alloy Wheels, LED Headlamp, USB charger और Digital Instrument Cluster लगाए गए हैं। यह सभी फीचर्स इस स्कूटर को स्पेशल बनाते हैं, और किसी भी व्यक्ति को यह स्कूटर खरीद लेने के लिए प्रेरित करते हैं। 

लेकिन जब इस स्कूटर की स्पीड, चार्जिंग और रेंज की बात की जाती है तो, ग्राहक को निराश करने वाली जानकारी सामने आती है। इस स्कूटर की बैटरी को चार्ज होने 8 घंटे से अधिक का समय लगता है। यह स्कूटर फुल चार्ज होने पर अधिकतम 50 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी टॉप स्पीड अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। यहां उल्लेख करना आवश्यक है कि एक स्वस्थ मनुष्य 8 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पैदल चलता है और 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से साइकिल चलाता है।

दरअसल बड़ी कंपनियां पीआर एजेंसियों के माध्यम से कुछ इस प्रकार के समाचार प्रसारित करवाती हैं जो लोगों को आकर्षित करते हैं और माइंडसेट बनाने के काम में आते हैं। इस प्रकार के समाचार सबसे पहले भारत के बड़े मीडिया हाउस की ओर से प्रसारित एवं प्रकाशित किए जाते हैं। भारत के मध्यम दर्जे के मीडिया संस्थान, अपने पाठकों को अपडेट करने के लिए उपलब्ध जानकारी के आधार पर समाचारों का प्रसारण एवं प्रकाशन करते हैं। अतः ग्राहक को बहुत जरूरी है कि वह किसी भी उत्पाद को खरीदने से पहले उसे अपनी जरूरत और बजट की तराजू पर तौल कर अवश्य देखें। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages