सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 19, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


जीजा के इश्क में पत्नी ने पति को मार डाला

Posted: 19 Mar 2022 04:43 AM PDT


लखनऊ मुरादाबाद जिले में शनिवार को महिला ने पति की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं सिर कुचलने के बाद चाकू से भी पति पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद महिला खुद थाने पहुंची और अपना जुर्म स्वीकार किया।थाने पहुंची महिला ने कहा कि मैं अपने पति की हत्या करके आई हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। महिला की बात सुनते ही पुलिस वालों के होश उड़ गए। पुलिस महिला को लेकर तुरंत उसके घर पहुंची तो घर में उसके पति का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया।रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में दस सराय मोहल्ले में पुलिस चौकी से चंद कदमों के फासले की है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव बघी का रहने वाला रवि (32 ) यहां किराए के मकान में पत्नी क्रांति (28 ) और 4 साल की बेटी सिद्धी के साथ रहता था। रवि यहां एक पीतल फैक्ट्री में काम करता था।रवि के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि को पता चला कि उसकी पत्नी का जीजा महिपाल के साथ नाजायज रिश्ता है। वह अपने पति को छोड़कर चली गई थी और दिल्ली में 6 माह से अपने जीजा के साथ ही रह रही थी। 11 मार्च को ही वह दिल्ली से लौटकर पति के पास आई थी।भूपेंद्र ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में क्रांति के उसके जीजा से रिश्ते को लेकर कई बार झगड़ा हुआ था। वह अक्सर जीजा के साथ रहने चली जाती थी। गृहस्थी बचाने की खातिर रवि समझौता कर लेता था। 6 महीने पहले क्रांति ने जिद की कि वह दिल्ली में ही रहेगी। रवि ने पत्नी की बात मानी और उसे लेकर दिल्ली में ही रहने लगा। क्रांति ने कुछ दिन बाद ही अपने जीजा से पति को पिटवाया और उसे भगा दिया। तभी से वह अपने जीजा महिपाल के साथ दिल्ली में रह रही थी।रवि की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। दोनों की 4 साल की एक बेटी भी है। रवि के भाई भूपेंद्र ने बताया कि क्रांति का जीजा महिपाल मुरादाबाद में ही छजलैट थाना क्षेत्र के गांव राजीपुर का रहने वाला है।4 साल की मासूम सिद्धी इस कत्ल की चश्मदीद गवाह है। घटना के बाद पुलिस ने बच्ची से भी प्यार-प्यार से घटना के बारे में पूछा। बच्ची ने बताया कि पापा को मम्मी ने मारा। परिजनों को अब लग रहा है कि घटना को अंजाम देने के इरादे से ही अपने जीजा के घर से लौटी थी।

BJP के साथ जाने की अटकलों पर ओम प्रकाश राजभर ने तोड़ी चुप्पी

Posted: 19 Mar 2022 04:00 AM PDT


लखनऊ उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत  के बाद एक बार फिर योगी आदित्‍यनाथ सीएम बनने जा रहे हैं। वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम 25 मार्च को शाम चार बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एनडीए में शामिल होने की खबरों से उत्तर प्रदेश  का सियासी पारा चढ़ गया है।दरअसल ओम प्रकाश राजभर   की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश  चुनाव के लिए बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी के प्रदेश  संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो के बाद ही उनके एनडीए के साथ जानें की अटकलों का बाजार गर्म हुआ है।वहीं गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने की खबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने  बड़ा बयान दिया है।उन्‍होंने कहा कि ये खबर निराधार है न मैं दिल्ली गया था और न ही मैं किसी से मिला। हम स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में लग हुए हैं और समाजवादी पार्टी गठबंधन के जो हमारे प्रत्याशी हैं उनको जिताने के लिए हम काम कर रहे हैं। इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  के प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की खबर निराधार है।पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ थी है और रहेगी।ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा और भाजपा के गठबंधन की बात गलत है। भाजपा भ्रम फैला रही है। हम सपा के साथ थे और साथ रहेंगे। भाजपा के साथ जाने की बात गलत है।

MLC चुनाव के लिए BJP ने जारी की 30 प्रत्याशियों की लिस्ट

Posted: 19 Mar 2022 03:57 AM PDT


लखनऊ उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को 30 एमएलसी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. 

बीजेपी ने अपनी सूची में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के  गढ़ आजमगढ़ से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुण कांत को मैदान में उतारा है. इसके अलावा बीजेपी ने रायबरेली से स्थानीय प्राधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

बीजेपी ने इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, गोरखपुर महाराजगंज से सीपी चंद्र, बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू, इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी गाजीपुर से चंचल सिंह, प्रतापगढ़ से हरी प्रताप सिंह, बाराबंकी से आनंद कुमार सिंह, बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से हरिओम पांडे, देवरिया से रतन पाल सिंह, आजमगढ़ मऊ से अरुण कुमार यादव, बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह तोमर, झांसी जालौन ललितपुर से रमा निरंजन, इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी और आगरा के फिरोजाबाद से विजय शिवहरे को एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।


गायब युवक को तलाश करती एनडीआरएफ की टीम

Posted: 19 Mar 2022 12:15 AM PDT

 


सुलतानपुर कुड़वार गोमती घाट पर दो साथियों के साथ बाइक से  दाह संस्कार में‌ शामिल होने आया युवक गायब हो गया।नदी के किनारे कपड़ा, मोबाइल,चप्पल मिलने से नदी में डूबने की आशंका जाहिर है। ग्रामीण सहित थाना कुड़वार पुलिस तलाश में जुटी है। सुमित तिवारी (20) पुत्र बद्री विशाल तिवारी निवासी परसपुर पुलिस चौकी वलीपुर  थाना बल्दीराय बाइक से गांव के दो युवकों के साथ दाह संस्कार में शामिल होने कुड़वार गोमती घाट पर शुक्रवार को दोपहर में पहुंचे।दाह संस्कार में शामिल लोग नदी में स्नान कर घर वापस चले गये। सुमित के घर न पहुंचने पर तलाश शुरू हुई तो कुड़वार घाट पर बाइक और नदी के किनारे कपड़ा चप्पल और मोबाइल मिलने पर डुबने की आशंका पर लोग पुलिस को सूचना देते तलाश शुरू किया।देर शाम तक कोई पता नहीं चली। आज सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम गोमती नदी में तलाश में जुटी हुई है। 

गोरखपुर में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी

Posted: 18 Mar 2022 10:17 PM PDT

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में होली शनिवार को मनाई जा रही है। इन्हीं में से एक शहर है गोरखपुर जहां लोग 18 मार्च की बजाय 19 मार्च को होली मना रहे हैं। गोरखपुर में होली के दिन के भगवान नरसिंह होलिकोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है।

इस होली में बीते 25 साल से योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि बनते आ रहे हैं।
इस बार भी योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने सबसे पहले जनता को होली की बधाई दी और कहा कि दो साल के बाद यह पर्व हम फिर से बिना कोरोना के बंदिशों के मना रहे हैं जो बेहद हर्ष की बात है।

मुख्यमंत्री
 योगी ने जनता से अपील की है कि होली जरूर खेलें लेकिन सावधानी से खेलें। जो न खेलना चाहे उसे जबरन रंग न लगाएं, त्योहार हर्ष के साथ खेलें किसी की भावनाओं को आहत करके नहीं। जोश में होश को न खोएं, शालीनता के साथ पर्व मनाएं। होली का मतलब अव्यवस्था नहीं हो सकता।योगी आदित्यनाथ के संबोधन के बाद छह किलोमीटर लंबी शोभायात्रा शुरू हो चुकी है। इस शोभायात्रा में विशाल जनसमूह उमड़ा है। लोग रंग, अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेलते हुए इस शोभायात्रा में शरीक हो रहे हैं।योगी ने कहा, पर्व हमें अतीत से जोड़ते हैं। होलिका और हिरण्यकश्यप हर समाज में मौजूद रहे हैं। हिरण्यकश्यप और होलिका ने भक्त प्रह्लाद को उसके भक्ति मार्ग से डिगाना चाहा पर सफल न हो सके। हमें भी भक्त प्रह्लाद की तरह अपने मार्ग से डिगना नहीं है।भावी मुख्यमंत्री ने चुनाव में जीत के लिए भी जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि जनता ने राष्ट्रवादी सरकार को चुना है। कोरोना काल में भी केंद्र और यूपी सरकार ने अच्छा काम किया। गरीबों को  महीने में दो बार मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, यह भी पहली बार हुआ है। वह बोले कि कोरोना में जिन लोगों की मौत हुई उनके परिवारों से हमारी संवेदना है।


25 मार्च को योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण

Posted: 18 Mar 2022 10:15 PM PDT

                                               

लखनऊ पांच साल के सफल कार्यकाल के बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी कर अपनी पार्टी खुद के लिए 37 साल पुराना मिथक तोड़कर इतिहास रचने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को खास तवज्जो मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद आयोजित होगा।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर योगी की पार्टी नेतृत्व के साथ मन्त्रणा हो चुकी है। यूपी में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्रमशः पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक बनाया गया। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को मुख्यमंत्री के गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा। योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। लखनऊ सहित आसपास के जिलों से लाभार्थियों को शपथ ग्रहण समारोह में लाया जाएगा। खासतौर पर महिला लाभार्थियों को समारोह में शामिल किया जाएगा।

पुलिस जांच में खुलेगा विवाहिता की मौत का राज

Posted: 18 Mar 2022 09:29 PM PDT


सुलतानपुर  होली के दिन जहां पूरा जिला खुशियों के रंग में डूबा रहा वहीं शहर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता अधिवक्ता राजेंद्र प्रताप सिंह निवासी गुरबख्श सिंह ढकवा थाना कोतवाली नगर द्वारा प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में ससुराल वालो पर दहेज की मांग पूरी न होने के  चलते उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है । अधिवक्ता  राजेंद्र प्रताप की पुत्री रंजीता सिंह उर्फ पिंटी का विवाह 31 जनवरी 2019 को रोहित सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी नवादा खुर्द थाना जलालपुर जौनपुर के साथ हुआ था। जो वर्तमान में नया नगर सिरवाड़ा रोड कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर में किराए के मकान में रहते हैं। होली के दिन सुबह 6 बजे अधिवक्ता को सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर लिया है। उसकी लाश ससुराल वालों ने रस्सी काट कर जमीन पर लेटा रखा था। उसकी नाक से खून गिरा हुआ था और रस्सी भी नीचे लटक रही थी। अधिवक्ता का आरोप है कि उनकी पुत्री शादी के बाद विदा होकर जाने पर बताती थी कि पति रोहित सिंह, ससुर उदय भान सिंह, सास  सरिता सिंह, ननंद आंचल सिंह दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे तथा बराबर लड़की से बलेनो कार की मांग करते थे । कार की मांग पूरी न होने के चलते उनकी पुत्री को बराबर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा तथा दहेज में मांग ना पूरी होने के चलते पुत्री रंजीता सिंह की हत्या ससुराल पक्ष के लोगो ने की है । अधिवक्ता की मांग पर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। लेकिन सूत्रों से पता चला है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या के साक्ष्य नहीं मिल सके हैं जिस कारण अब मामला पुलिस जांच पर निर्भर हो गया है। उधर कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Bottom Ad

Pages