Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 28, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


क्या आप जानते हैं, मेहंदी को हिना क्यों कहा जाता है- General knowledge

Posted: 28 Mar 2022 04:55 AM PDT

Do you Know that Why Menhndi is called Henna 

मेहंदी का नाम सुनते ही महिलाओं के मन में एक बहुत ही सुखद सी तरंग उत्पन्न हो जाती है। मेहंदी की खुशबू के साथ-साथ हिना का कलर भी उन्हें बहुत आकर्षित करता है परंतु क्या आप जानते हैं कि मेहंदी को हिना क्यों कहा जाता है। तो चलिए आज 1 मिनट से भी कम समय में यही पता लगाने की कोशिश करते हैं:- 

Which Pigment is Present in Mehndi

मेहंदी का वानस्पतिक नाम लॉसोनिया इनरर्मिस (Lawsonia inermis) है। इसका यह नाम इसमें उपस्थित पिगमेंट लॉसॉन (Lawsone) के कारण होता है, जो कि रासायनिक दृष्टि से एक कार्बोहाइड्रेट जो की इसकी पत्तियों में पाया जाता है। जिसका रासायनिक सूत्र C10H6O3 है और आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि इस लॉसॉन पिगमेंट को हैनाटॉनिक एसिड (Hennatonic Acid) भी कहा जाता है और इसी के कारण मेहंदी को हिनाभी कहा जाता है। 

General Knowledge for Competitive Exams

राजस्थान की सोजत मेहंदी (Sojat Mehndi) को जीआई टैग (GI Tag) सितंबर 2021 में मिला है। सोजत मेहंदी राजस्थान के पाली जिले में मुख्य रूप से पाई जाती है। इस मेहंदी की विशेषता होती है कि इसकी पत्तियों में लॉसन पिगमेंट या हेनाटॉनिक एसिड अन्य  प्रकार की मेंहदी से 2% ज्यादा होता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

MPPEB TET परीक्षा पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही है, 10 लाख उम्मीदवारों के साथ इतना बड़ा छल

Posted: 27 Mar 2022 11:11 PM PDT

भोपाल
। यह एक गंभीर विषय है। 10 लाख उम्मीदवारों को लगता है कि वह प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दे रहे हैं जबकि परीक्षा का आयोजन तो पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर हो रहा है। पेटी कॉन्ट्रैक्ट यानी सरकार से ठेका लेने वाला ठेकेदार काम नहीं कर रहा बल्कि उसने किसी दूसरे को ठेका दे दिया। वह केवल मुनाफा कमा रहा है। 

MP TET-3: उम्मीदवारों ने MPPEB में आवेदन किया था, परीक्षा साईं एजुकेयर करा रही है

मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मध्य प्रदेश की मंत्री परिषद ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी थी। 1000000 उम्मीदवारों ने MPPEB में परीक्षा के लिए आवेदन किया था परंतु MP PEB ने एडुक्विटी कंपनी को परीक्षा का ठेका दे दिया। पता चला है कि एडुक्विटी कंपनी केंद्र सरकार द्वारा अपात्र घोषित की गई है। यानी एक ऐसी कंपनी परीक्षा करा रही है जो खुद फेल हो गई। बड़ा खुलासा यह है कि ठेका लेने के बाद एडुक्विटी कंपनी ने सारा काम साईं एजुकेयर कंपनी को दे दिया। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन साईं एजुकेयर कंपनी द्वारा किया जा रहा है। 

परीक्षा जैसे गंभीर मामले में मुनाफे के लिए उम्मीदवारों के भविष्य से खिलवाड़

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा और अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के मामले में सरकारी तंत्र उम्मीदवारों के भविष्य के साथ बेहद गंभीर खिलवाड़ कर रहा है। यह पॉलिसी मैटर है और पॉलिसी गलत है। मध्य प्रदेश की जनता सवाल नहीं उठाती शायद इसलिए इस प्रकार के फैसले हो जाते हैं। आइए मामले को शुरू से समझते हैं:- 

दशकों पहले नेताओं की सिफारिश पर सरकारी नौकरी मिल जाती थी। योग्यता का कोई महत्व नहीं था। आवाज उठी और सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि भर्ती परीक्षा की व्यवस्था की जाए, जो हर हाल में निष्पक्ष प्रमाणित हो। 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद व्यवसायिक परीक्षा मंडल का गठन किया गया। जिसे अब प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड कहते हैं। 
MPPEB का काम है पूरी परीक्षा का आयोजन करना। (टाइम टेबल और रिजल्ट जारी करना नहीं)।
MPPEB के अधिकारी परीक्षा आयोजित कराने में फेल हो गए तो उन्होंने ऑनलाइन एजेंसियों को ठेका देना शुरू कर दिया। 
सरकारी नौकरी की परीक्षा जैसे गंभीर मामले में प्राइवेट कंपनी को ठेका निश्चित रूप से संवेदनशील विषय है। 
ताजा मामला यह है कि कंपनियां MPPEB से ठेका प्राप्त करने के बाद, दूसरी कंपनियों को काम बांट रही हैं। यानी कि ठेका लेने वाली कंपनी केवल मुनाफा कमा रही है। 
सवाल है कि जो कंपनी परीक्षा का आयोजन नहीं कर सकती उस कंपनी को ठेका दिया ही क्यों। 
सबसे बड़ा सवाल यह है कि MPPEB परीक्षा का आयोजन नहीं कर सकती तो इसका गठन किया ही क्यों।
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP NEWS- कांग्रेस विधायक भूरिया और उनके बेटे की गिरफ्तारी की तैयारी

Posted: 27 Mar 2022 10:16 PM PDT

इंदौर।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कांतिलाल भूरिया और उनका बेटे एवं युवक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जो खारिज हो गई है। पुलिस का कहना है कि नियमानुसार दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विधायक कांतिलाल भूरिया और डॉ विक्रांत भूरिया पर क्या आरोप लगा है 

भगोरिया हाट मेले के दौरान जोबट में कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल की शिकायत पर कांतिलाल भूरिया, डॉ विक्रांत भूरिया, दीपक भूरिया और महेश मेहडा के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में सभी ने जोबट न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका प्रस्तुत की थी। कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। 

अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस की विवेचना के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी। इधर कांतिलाल भूरिया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की जा रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

किराए पर पत्नी ले जाने वाला दिल्ली का सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शिवपुरी पुलिस की शरण में- MP NEWS

Posted: 27 Mar 2022 09:57 PM PDT

शिवपुरी।
WhiteHat Jr कंपनी में लीड सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित सहाराना निवासी दिल्ली अब शिवपुरी पुलिस की शरण में न्याय मांग रहा है। वह, धड़ीचा प्रथा‎ के तहत किराए पर पत्नी लेने के लिए दिल्ली से शिवपुरी आया था। उसका कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

धड़ीचा प्रथा‎ क्या होती है, सबसे पहले यह समझिए

यह एक ऐसी प्रथा है जिसे सरकार ने गैर कानूनी घोषित कर दिया है और दंड का प्रावधान है। इस प्रथा के तहत बेटी को प्रॉपर्टी माना जाता है। लड़की के माता-पिता लड़की को एक निश्चित अवधि के लिए किसी पुरुष के साथ पत्नी बना कर भेजते हैं। इसके बदले में उस पुरुष से पैसे लिए जाते हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आज भी धड़ीचा प्रथा के तहत कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की जाती है। इसके लिए स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी भी की जाती है। 

दिल्ली के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित सहाराना ने एसपी शिवपुरी को बताया कि वह बंजारा समुदाय से है। उनके समाज में लड़कियां गुड लुकिंग नहीं होती। शादी के लिए एक अच्छी लड़की की तलाश कर रहे थे। तभी धड़ीचा प्रथा के बारे में पता चला। इस प्रथा के तहत शादी करने के लिए 29 जनवरी 2022 को सबसे पहली बार शिवपुरी आया था। कई दौर की बातचीत के बाद दिनांक 3 मार्च 2022 को एक लड़की से शादी हुई। सादा कागज पर लिखा पढ़ी हुई और लड़की के माता-पिता को ₹20000 दिए। 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित सहाराना का आरोप है कि शादी के तत्काल बाद लड़की वाले मकान दिलाने की मांग करने लगे। उसने मना कर दिया तो लड़की के नाम से ₹500000 की बैंक एफडी और परिवार को ₹20000 महीने देने का सौदा हुआ था। अमित का कहना है कि लड़की वालों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MPPEB TET पेपर मामले में MLA जीतू पटवारी ने कहा- मुखिया भयभीत हैं, फ़ोरेंसिक जाँच क्यों नहीं करवाते

Posted: 27 Mar 2022 09:22 PM PDT

इंदौर
। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का एक पेपर लीक हो जाने के मामले में एक तरफ MPPEB चेयरमैन द्वारा निष्पक्ष जांच का दावा किया गया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को टारगेट किया है। 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा के खिलाफ दर्ज हुई FIR पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है। जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया कि भयभीत है और अपनी लड़ाई के लिए अपने अधिकारियों के कंधों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि वर्ग 3 परीक्षा के पेपर लीक मामले में आपके OSD अगर दोषी नहीं है तो उनके मोबाइल की फ़ोरेंसिक जाँच क्यों नहीं करवाते। जीतू पटवारी ने कहा कि व्यवस्थाओं में खामियां खोजने के बजाय आपके नेतृत्व में बदले की भावना से कानून का दुरुपयोग करने की कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल के चेयरमैन आईसीपी केसरी ने मामले के सामने आते ही बयान जारी करके कहा था कि इसकी पूर्ण जांच की जा रही है। उन्होंने उम्मीदवारों की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा था कि जांच एक निर्धारित अवधि में पूर्ण हो जाएगी। अनिश्चित काल तक नहीं चलेगी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MPPEB NEWS- शिकायत नहीं करूंगा क्योंकि घर का इकलौता हूं: पीड़ित उम्मीदवार ने कहा

Posted: 27 Mar 2022 10:16 PM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश पुलिस के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल द्वारा आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आई है लेकिन उससे अधिक चिंता की बात आएगी उम्मीदवार शिकायत नहीं करना चाहता। उसका कहना है कि घर का इकलौता हूं, शिकायत कर दी तो लोग पीछे पड़ जाएंगे। 

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में क्या गड़बड़ी हुई है

अब तक 2 उम्मीदवारों के मामले सामने आ चुके हैं। दोनों को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहले क्वालिफाइड बताया और फिर नॉट क्वालिफाइड बताया। प्रश्न करना स्वाभाविक है कि ऐसा कैसे हुआ। उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सभी को दी। सवाल भी किए, परंतु कोई जवाब मिलता है इससे पहले उम्मीदवार चुप हो गए। भोपाल के रहने वाले युवक ने कहा कि, मैं नहीं चाहता कि लोग मेरे पीछे पड़ जाएं। मैं परिवार का इकलौता बेटा हूं। मेरे माता-पिता ने भी इस मामले से दूर रहने के लिए कहा है। गड़बड़ी तो हुई है, लेकिन मैं इस मामले में नहीं पड़ना चाहता हूं। 

MPPEB SCAM- लोग शिकायत करने से डरते क्यों हैं

व्यापम घोटाले में सरकारी कार्रवाई कुछ भी हुई हो परंतु समाज पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। घोटाले से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या में संदिग्ध मृत्यु ने समाज में डर पैदा कर दिया है। जरा सोचिए, एक युवक के सामने उसका सपना साकार होने का मौका है, सरकारी नौकरी मिल सकती है, लेकिन फिर भी वह आवाज नहीं उठा रहा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

Post Bottom Ad

Pages