सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 28, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सतीश महाना ने स्पीकर पद के लिए नामांकन किया

Posted: 28 Mar 2022 04:10 AM PDT

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रह है। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली। शपथ लेकर लौटते वक्त योगी को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने बुके दिया। योगी ने अखिलेश से हाथ मिलाया और फिर कंधे में हाथ रखकर पीठ थपथपाई। वहीं अखिलेश जब शपथ लेने गए तो उन्होंने योगी का नमस्ते करते हुए अभिवादन किया। विधानसभा में आज और कल दो दिन तक 403 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सतीश महाना ने नामांकन कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, आराधना मिश्रा मोना और राजा भैया भी मौजूद रहे। बता दें सतीश महाना आठवीं बार विधायक हैं पिछली योगी सरकार में वह कैबिनेट मंत्री थे। सतीश महाना का स्पीकर बनना तय है। सभी सियासों दलों ने उनका समर्थन किया है।

सीएम योगी ने विधानसभा में शपथ ली

Posted: 27 Mar 2022 11:02 PM PDT

 


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने योगी को शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सभी विधायक शपथ के साथ ही विकास का संकल्प लेंगे। मुझे विश्वास है कि सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए सभी विधायक कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। सभी नए सदस्यों का स्वागत करता हूं।परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने शपथ ली।

प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने सबसे पहले सीएम योगी और उसके बाद अखिलेश यादव को शपथ दिलाई। बता दें, अखिलेश यादव के लिए सदन में अलग कमरा भी आवंटित किया गया है।

फेसबुक पर मिला प्रेमी निकला तीन बच्चों का पिता

Posted: 27 Mar 2022 10:10 PM PDT


लखनऊ अलीगढ़ जिले के देहली गेट क्षेत्र की एक युवती को फेसबुक पर मिला प्रेमी तीन बच्चों का पिता निकला। यह सच्चाई खुलने पर युवती ने प्रेमी से किनारा कर लिया। इस पर नाराज सनकी प्रेमी युवती के घर जा धमका और परिवार वालों के सामने ही उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवती ने बताया कि उसकी एक साल पहले युवक से फेसबुक पर बातचीत होना शुरू हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले दिनों दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। शादी के लिए परिवार वालों को भी मना लिया। परिवार वाले युवक के घर पहुंचे तो उनको जानकारी हुई कि वह पहले शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। इसकी जानकारी घर वालों ने दी तो प्रेमिका ने उससे किनारा कर लिया। रविवार को वह घर आ धमका और परिवार के सामने ही मारपीट करने लगा। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।  देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

एक ही परिवार के बने 4 डॉक्टर, पहली बार हेलीकॉप्टर से पहुंचे गांव

Posted: 27 Mar 2022 10:07 PM PDT

 


लखनऊ एक ही परिवार के चार लोग डॉक्टर बनने के बाद हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के मंदिरों के ऊपर से हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने लैडिंग की। गांव के लोगों ने डॉक्टर परिवार का बैंडबाजों के साथ स्वागत किया। मंदिरों में पूजा-पाठ का आयोजन भी किया गया।मामला मैनपुरी जिले के बिछवां क्षेत्र के गांव औरंध का है। यहां के रहने बाले सत्यपाल सिंह चौहान 35 वर्ष पूर्व इंदौर पुलिस की नौकरी के लिए चले गए थे। उनकी पत्नी गुड्डी चौहान का गांव के प्रति विशेष लगाव रहा है। जिसके चलते उन्होंने गांव में ही एक आलीशान महतारी महल के नाम से कोठी का निर्माण कराया है। संकट मोचन मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया गया। परंतु उनके बच्चे कभी गांव नहीं आए थे।आपको बताते दें कि सत्यपाल के पुत्र डॉ. सत्यांश प्रताप, पुत्रवधु डॉ. आकाश दीप, पुत्री डॉ. रोहिणी सिंह चौहान और दामाद डॉ. अभिनव सिंह दिल्ली में विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। ग्रामीणों ने सभी का बैंडबाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉक्टर परिवार का गांव के प्रति लगाव इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

भाजपा की जीत पर बाबर ने बांटी थी मिठाई, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला, सीएम ने दिया जांच का आदेश

Posted: 27 Mar 2022 09:54 PM PDT

 


लखनऊ कुशीनगर जिले में रामकोला में भाजपा समर्थक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि भाजपा के पक्ष में वोट देने और जीत पर खुशी मनाने पर पिटाई में घायल युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार की शाम उसका शव घर लाया गया। रविवार सुबह परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव को घर के दरवाजे पर रखकर हंगामा किया। यह जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक और एसडीएम उसके घर पहुंचे।दोनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को राजी किया। इसके बाद परिजनों ने शव का सुपुर्द ए खाक किया। उल्लेखनीय है कि रामकोला थानाक्षेत्र के गांव कठघरही निवासी 30 वर्षीय बाबर को भाजपा के पक्ष में वोट देने और क्षेत्रीय विधायक पीएन पठाक की जीत पर गांव में मिठाई बांटने और पटाखे फोड़ने पर उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। शनिवार की रात शव गांव लाया गया। रविवार सुबह आठ बजे परिजन शव को घर के दरवाजे पर रखकर एसडीएम को बुलाने की मांग करने लगे।करीब छह घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने पीड़ित परिवार के बच्चों के पढ़ाई का जिम्मा लेते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसओ डीके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गईं है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मामले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कुशीनगर के कठघरही गांव के बाबर की लोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

प्रेमिका के घर के सामने नग्न अवस्था में मिला युवक का शव

Posted: 27 Mar 2022 05:53 AM PDT


अमेठी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव प्रेमिका के घर के सामने सड़क के किनारे नग्न अवस्था में पड़ा मिला।परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस में तहरीर दी है। वही पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली अंतर्गत थौरी गांव की है। जहां पर गांव निवासी विजय कुमार (30) वर्ष पुत्र गया प्रसाद शादी शुदा है। उसकी एक पुत्री भी है। परिवारीजनों के अनुसार विजय शनिवार को लखनऊ गया था और वो रात तक घर नहीं लौटा। परिवार वाले इंतजार करते-करते सो गए। रात करीब दो बजे के आसपास डॉयल 112 पुलिस के द्वारा सूचना मिली। जिसके बाद परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो हतप्रभ रह गये।दरअस्ल मृतक विजय का शव गांव के ही रामफेर के घर के सामने सड़क किनारे पडा था और शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिवार वालों का आरोप है कि विजय की हत्या कर लाश फेंकी गई गई है। गांव में लोग दबी जुबान प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने बताया कि विजय का गांव की ही मंजू नामक युवती से प्रेम सम्बन्ध था उसी ने हत्या करवा दी है। वहीं इस मामले पर मुसाफिर खाना सीओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि रात को पुलिस को सूचना मिली कि थौरी गांव में युवक का शव पड़ा मिला है पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और पुलिस घटना की जांच कर विधिक कार्यवाही कर रही है।

इस दिन से शुरू होने जा रही है अमरनाथ यात्रा

Posted: 27 Mar 2022 05:23 AM PDT

 


नई दिल्ली अमरनाथ यात्रा  का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।इस साल अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022  से शुरू होगी। इस बात की जानकारी रविवार को जम्मू कश्मीर  के उपराज्यपाल के कार्यालय ने दी। उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया कि जून से शुरू होने वाली यात्रा कोविड प्रोटोकॉल्स  का पालन करना अनिवार्य होगा।अमरनाथ यात्रा 43 दिनों तक चलेगी जिसका अंतिम दिन रक्षा बंधन को होगा।कोरोना महारामारी की वजह से दो साल तक बंद रहने वाली अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी। श्राइन बोर्ड के अनुसार जो श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा पर जाना चाहते हैं उनके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अप्रैल सो शुरू होगी। बोर्ड के अनुसार एक दिन में सिर्फ 20 हजार लोगों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यात्रा के दिनों में भी कांउटरो पर जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।अमरनाथा यात्रा की गाइडलाइं के अनुसार इस यात्रा पर सिर्फ वही श्रद्धालु ही जा पाएंगे जिनकी उम्र 16 से 65 साल के बीच की होगी। अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही यात्रियों को फिटनेस सर्टिफिकेट भी यात्रा के लिए जरूरी होगा।

प्रेमिका संग पकड़े गए प्रेमी को शादी की शर्त पर मिली रिहाई

Posted: 26 Mar 2022 11:24 PM PDT


लखनऊ प्रेम प्रसंगों के चलते प्रेमिका के घर में पकड़े गए प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शादी की सहमति जताने पर प्रेमी को रिहाई मिल गई। मेरठ के एक मोहल्ले में अपनी रिश्तेदारी में रह रही एक युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंगों के चलते प्रेमी आधी रात को प्रेमिका के घर में घुस गया। इस दौरान आहट होने पर परिवारवाले जाग गए और दोनों को पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थाने पर तहरीर देने की धमकी देकर प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया। प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट लिखाने की तैयारी हो रही थी। इस पर प्रेमी सारी शर्त मानने को तैयार हो गया। घंटों तक चली जद्दोजहद के बाद प्रेमी युगल की शादी पर सहमति बन गई। शीघ्र शादी करने का आश्वासन देने पर प्रेमी को थाने से रिहाई मिल गई। उधर  उप निरीक्षक  ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाने बुलवाया गया था। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई। कानूनी कार्रवाई के डर से दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।

सीएम योगी ने गोरखपुर से वाराणसी के बीच नई उड़ान का शुभारंभ किया

Posted: 26 Mar 2022 10:59 PM PDT


लखनऊ गोरखपुर से वाराणसी के बीच नई उड़ान का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस उड़ान के शुभारंभ कार्यक्रम में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए जबकि केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर से हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत 5 वर्षों में एयर कनेक्टिविटी में काफी परिवर्तन हुआ है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में नौ हवाई अड्डे काम कर रहे हैं। चार साल पहले, राज्य में सिर्फ चार हवाई अड्डे केवल 25 गंतव्यों से जुड़े थे। अब देश भर के 75 गंतव्यों के लिए राज्य से उड़ानें उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच साल में एयर कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। दूसरे देशों को जोड़ने का काम भी चल रहा है। उत्तर प्रदेश में ढेर सारी संभावनाएं हैं।उत्तर प्रदेश  में पर्यटन और रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। यूपी में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिला है।

यूपी में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए बनेगी विशेष अभियोजन यूनिट

Posted: 26 Mar 2022 10:19 PM PDT


लखनऊ प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के चुनावी वादों को पूरा करने की कवायद शुरू हो गयी। शनिवार को इसे लेकर गृह विभाग की हाईलेवल मीटिंग हुई। बैठक में तय हुआ कि पुलिस के सभी अनुभाग अगले पांच साल तक का एक मास्टर प्लान तैयार करें, जिसमे यह सुनिश्चित हो कि कानून व्यवस्था को किस तरह और मजबूत किया जाएगा।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र में उल्लिखित गृह विभाग से सम्बन्धित सभी बिन्दुओं पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने और भावी रणनीति पर बैठक में गहन विचार विमर्श किया गया। जन शिकायतों के निस्तारण की प्रचलित व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाये जाने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस विभाग को आगामी 100 दिन, 6 माह, 1 साल, 5 साल में किये जाने वाले क्रियाकलापों व लक्ष्यो की रूपरेखा तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये है। पुलिस की सभी इकाईयों के प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि इस संबंध में रूपरेखा बनाकर अपनी यूनिट का प्रस्तुतीकरण शासन को दें।भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की जीरों टालरेंस नीति पर बल देते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा, बिजिलेंस, एसआईटी और सीबीसीआईडी को और अधिक सशक्त व चुस्त दुरूस्त बनाया जायेगा ताकि ईमानदार छवि के अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती को प्रोत्साहन मिल सके। भ्रष्टाचार के जिन मामलों में विभागीय कार्यवाही लम्बित है उसे भी अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित किया जायेगा। पुलिस की इकाइयों के कार्यो में पारदर्शिता व तेजी लाने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग किये जाने को बढ़ावा दिया जायेगा। पुलिस की विभिन्न इकाइयों के बीच अर्न्तविभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिये गये है। महिला बीट प्रणाली व एण्टी रोमियो स्कावड को और अधिक मजबूत बनाये जाने पर भी गहन चर्चा की गयी।एसटीएफ व एटीएस को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के साथ साथ गुण्डा, माफिया, अपराधी तत्वो व महिला अपराधों में अधिकतम सजा दिलाये जाने पर विशेष बल दिया गया है। इसके लिये अलग से विशेष अभियोजन यूनिट के गठन पर भी विचार विमर्श किया गया। सरकारी कार्यो में गति लाने के लिए ई-आफिस प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जायेगा और विभाग के कार्यो का डिजीटलाइजेशन होगा। जनोपयोगी सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जायेगा तथा सिटीजन चार्टर की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी रूप से लागू किया जायेगा।

मुनादी होते ही तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा अपराधी

Posted: 26 Mar 2022 10:19 PM PDT

 


लखनऊ योगी सरकार पार्ट 2 के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर एक्शन में आ गई है। फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए 82 सीआरपीसी की नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव में डुगडुगी बजवाई तो अपराधियों में हड़कंप मच गया।एक अपराधी गले में तख्ती डालकर आत्मसमर्पण करने मुझे गोली मत मारो की गुहार लगाता हुआ पहुंच गया।पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो पुलिस ने चुनाव के बाद दोबारा कार्रवाई को तेज कर दिया। पुलिस ने फरार अपराधियों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की है। फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह मुनादी करा दी है।आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। इस बीच पुलिस ने लाउडस्पीकर लागकर ऐलान कर दिया है कि अपराधी सरेंडर कर दें अन्यथा वह कुर्की करेगी। इसे देखते हुए भयभीत होकर अभियुक्त हिमांशु उर्फ हनी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने भी अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 130/22 धारा 147, 148, 302, 504, 506 भादवि व 3,2,5 एससी/एसटी एक्ट के वांक्षित अभियुक्त हिमांशु उर्फ हनी पुत्र संजय कुमार यादव उर्फ गुड्डू निवासी सीएल वाटिका कस्बा अरांव की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर लगातार दबिश दी गई।उसका सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मुनादी करा दी। इस कार्रवाई से भयभीत होकर अभियुक्त हिमांशु उर्फ हनी तख्ती लटकाकर थाने पहुंच गया। उसने तख्ती पर लिखा मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं। मुझे पुलिस गोली न मारे इसके साथ ही उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेन्टिस मेले 29 मार्च को होगा आयोजन

Posted: 26 Mar 2022 08:25 AM PDT


सुलतानपुर प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अरूण कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा 04 मार्च, 2022 के अनुपालन में 29 मार्च, 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर में अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया जायेगा। समस्त व्यवसाय के आई0टी0आई0 उत्तीर्ण आयु-18 से 28 वर्ष के समस्त ऐसे प्रशिक्षार्थी जो अप्रेन्टिस ट्रेनिंग  करने के इच्छुक हों, वे अपना अप्रेन्टिस रजिस्ट्रेशन भारत सरकार के वेबपोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर कराना सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें 29 मार्च, 2022 को होने वाले अप्रेन्टिसशिप मेले में सम्मिलित किया जा सके। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठायें।उन्होंने समस्त अभ्यर्थी संस्थान परिसर में कोविड-19 के अन्तर्गत निहित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें एवं साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन भी करें। किसी भी अभ्यर्थी को मास्क के बिना साक्षात्कार में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।

छेड़खानी से परेशान दो बहनों ने उठाया खौफनाक कदम

Posted: 26 Mar 2022 04:33 AM PDT

 


लखनऊ झांसी  जिले में शनिवार को छेड़खानी  की शिकार दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या  करने की कोशिश की आरोप है कि इन दोनों सगी बहनों के साथ कई दिनों से दबंग छेड़खानी कर रहे थे कई बार दोनों सगी बहनों ने छेड़खानी का विरोध किया जब कहीं से भी जब मदद नहीं मिली इसके बाद दोनों सगी बहनों ने तंग आकर सुसाइड करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लियाफिलहाल दोनों बहनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैइस मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया कई बार दोनों बहनों ने दबंगों की करतूत अपने परिजनों को बताई इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कीआए दिन हो रही छेड़खानी से तंग आकर दोनों सगी बहनों ने जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया इसके बाद दोनों सगी बहनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया दोनों बहनों के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में परिजनों ने दोनों बहनों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करायाजहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई हैहालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है मामले में पुलिस अधीक्षक शिव  का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ी कार्रवाई करेगी उन्होंने बताया कि दोनों सगी बहनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में एक टीम भी गठित की गई है जो जल्द ही पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगीरिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोलर कम्पनी के ठेकेदार ने पोल लगाकर किया है जलनिगम की पाइप को क्षतिग्रस्त

Posted: 26 Mar 2022 12:58 AM PDT


सुलतानपुर तीन दिन पहले ओएमसी सोलर कम्पनी द्वारा रात में कुड़वार कस्बे में दोनों तरफ बिना परमीशन के खम्भे लगाये गये।जिसमे कम्पनी के लेबरों द्वारा सड़क के किनारे से गई जलनिगम की पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया।सुबह जब पानी की सप्लाई चालू हुई तो बाजार में हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है।तीन दिन बीत जाने के बाद भी सोलर कम्पनी के ठेकेदार की उदासीनता के चलते क्षतिग्रस्त पाईप को सही नही किया जा सका।स्थानीय क्षेत्र में बनी जलनिगम की टंकी से हजारों घरो को पानी की सप्लाई दी जाती है।लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी सोलर कम्पनी व जलनिगम के कर्मचारियों द्वारा डैमेज पाईप को सही कराने की संजीदगी नही दिखाई जा रही है।जिसके कारण शनिवार सुबह जब पानी की सप्लाई टंकी से चालू की गई तो सड़क के किनारे पानी पानी हो गया।जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है।इस सम्बंध में जलनिगम के अवर अभियंता राजेंद्र ने बताया कि जब तक ठेकेदार द्वारा पोल नही हटाया जायेगा तब तक पाइप का लीकेज ठीक नही किया जा सकता।जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।

15 करोड़ गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त राशन देगी योगी सरकार

Posted: 26 Mar 2022 12:21 AM PDT

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कीर्तिमान बनाने वाले योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। कोरोना काल के दौरान शुरू की गई मुफ्त राशन योजना को तीन महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इसे मार्च 2022 तक ही जारी रहना था।मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के 80 करोड़ और प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को तीन महीने आगे और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत गरीबों को खाद्यान्न के साथ दाल, नमक, चीनी और तेल भी दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस योजना से राज्य के खजाने पर 3270 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। इस निर्णय के बाद राज्य के 15 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत लाभ मिलता रहेगा।प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। यह नवगठित सरकार का पहला निर्णय है।। प्रदेश सरकार अब 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह योजना 2024 के चुनाव तक जारी रहेगी।

फ्री राशन नहीं मिल रहा तो करना होगा यह काम

Posted: 25 Mar 2022 11:02 PM PDT


लखनऊ बेघर तथा कचरा उठाने वाले नागरिकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए वेब पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। ऐसे वंचितों को अभियान चलाकर राशन कार्ड जारी किया जाएगा। यह जानकारी अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने दी। उन्होंने कहा कि समुचित पहचान पत्र के अभाव में आश्रयहीन जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होते हैं। इससे वे खाद्यान्न वितरण की महत्वपूर्ण योजना से वंचित हो जाते हैं। ऐसे लोगों को अब राशन कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। आधार कार्ड जारी करने के लिए पहचान के मान्य दस्तावेजों के साथ-साथ यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित प्रारूप पर राजपत्रित अधिकारी अथवा तहसीलदार, मान्यता प्राप्त आश्रय गृहों अथवा अनाथालयों के संचालकों, ग्राम पंचायतों के प्रमुख अथवा उनके समकक्ष अधिकारी द्वारा निर्गत फोटोयुक्त प्रमाणपत्र भी पहचान पत्र के रूप में मान्य होंगे। इससे राशन कार्ड जारी करने में सहजता होगी।वंचितों की पहचान एवं सत्यापन का कार्य मंडलाययुक्त अपने पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी के सहयोग से कराएंगे। कोई ऐसा पात्र व्यक्ति, जो खाद्यान्न वितरण की महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित है, वह हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-150 पर सूचना दे सकता है। 

युवती जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार

Posted: 25 Mar 2022 11:02 PM PDT

  


लखनऊ 18 साल की लड़की घर से जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने युवती को खूब तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली। रात में परिजन युवती के प्रेमी के घर पहुंचे तो पता चला कि युवक के घर दो दिन से ताला लटका है। परिजनों ने युवती की बरामदगी के लिए लिसाड़ी गेट पुलिस से गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया था एक माह बाद युवती की शादी होनी थी।लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी व्यक्ति की कपड़े बेचने का काम करता है। उसकी 18 साल की बेटी लिसाड़ी रोड निवासी युवक से प्यार करती है। युवक की इन्वर्टर बैट्री की दुकान है। युवती इसी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवती के पिता ने शादी करने से मना कर दिया। युवती का रिश्ता मेरठ के सरधना निवासी युवक से तय कर दिया। युवती को यह रिश्ता पसंद नही आया और भाग गई। शुक्रवार रात परिजन लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और बताया की हमारी बेटी गायब हो गई।युवती के परिजनों ने बताया कि एक साल पहले लिसाड़ी रोड पर युवक घर पर बिजली के काम के संबंध में बुलाया गया था। उसी समय युवक मोबाइल नंबर ले गया। इसके बाद युवक मोबाइल पर युवती से बात करने लगा। दस दिन पहले परिजनों को पता चला तो युवती के घर निकलने पर रोक लगा दी। अब युवती घर से जेवरात लेकर भी चली गई।परिजनों का कहना है कि युवक के घर पर भी ताला लटका है। सीओ कोतवाली  का कहना है कि पूरे मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्पेशल कोर्ट से डीपीआरओ आरके भारती एवं सहआरोपियो के खिलाफ एफआईआर का आदेश

Posted: 25 Mar 2022 10:05 AM PDT


सुलतानपुर। दस वर्ष पूर्व मृत हुए सफाई कर्मी की पत्नी को मृतक आश्रित नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर करने समेत अन्य गम्भीर आरोपो से घिरे डीपीआरओ एवं उसके खेल में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट इंतेखाब आलम की अदालत ने संज्ञान लिया है। मामले में अदालत ने अभियोगिनी की अर्जी स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच के लिए नगर कोतवाल को आदेशित किया है। अदालत ने बिना अनावश्यक विलंब के विवेचना के परिणाम से भी अवगत कराने का आदेश जारी किया है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मलिन बस्ती नया नगर इलाके से जुड़ा है। जहां की रहने वाली एक महिला ने स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट की अदालत में अर्जी दी। जिसमें दर्शाये गये आरोप के मुताबिक उसके पति अमृतलाल सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत रहे, जिनकी 20 अप्रैल 2012 को दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। आरोप के मुताबिक अमृतलाल की मृत्यु के बाद अभियोगिनी एवं उसका इकलौता पुत्र ही उनके वारिस एवं विधिक उत्तराधिकारी रहे। पीड़ित महिला का आरोप है कि अमृतलाल की मृत्यु के पश्चात मृतक आश्रित नौकरी व अन्य सेवायोजन का लाभ देने की मांग को लेकर बार-बार सम्बंधित अफसरों को अर्जी दी जाती रही, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के पल्ले पीड़ित महिला की बात नहीं पड़ी और वह उसे उसका हक देने से वंचित रखे रहे एवं लगातार टाल-मटोल करते रहे। जिम्मेदार अधिकारियों का काफी समय तक यह सिलसिला लगातार जारी होने एवं लगातार आश्वासन देते रहने के बाद भी सुनवाई न होने पर वर्ष 2021 में अभियोगिनी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।अभियोगिनी के मुताबिक हाईकोर्ट ने पीड़ित महिला की याचिका को स्वीकार करते हुए एक माह के अंदर विधि सम्मत समायोजन करने के संबंध में विचार करने हेतु डीपीआरओ को निर्देशित किया। आरोप है कि हाईकोर्ट के इस आदेश के क्रम में अभियोगिनी ने बीते 16 अक्टूबर को एक प्रार्थना पत्र दिया, किंतु उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। आरोप के मुताबिक बीते 10 नवंबर की शाम लगभग नौ बजे डीपीआरओ ने लक्ष्मणपुर चौकी के पास स्थित अपने आवास पर अपने सहयोगियो की मदद से संदेश देकर पीड़ित महिला को अकेले बुलवाया, जिस पर अभियोगिनी डीपीआरओ राधा कृष्ण भारती के आवास पर पहुंची तो वहां डीपीआरओ ने उसे कमरे में बुलाकर अकेला पाकर हाथ पकड़ कर नौकरी पाने के लिए पैसा न दे पाने की दशा में शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर किया, जिसे सुनकर अभियोगिनी ने अपनी इज्जत का सौदा नौकरी से करने की बात पर इंकार कर दिया तो डीपीआरओ उसका हाथ पकड़कर बेडरूम में ले जाने लगे। पीड़िता का कहना है कि किसी तरीके से वह अपनी इज्जत बचाकर वहां से भागी, जिस पर डीपीआरओ काफी नाराज भी हो गए, यहां तक कि पीड़ित महिला को जातिसूचक अपशब्द कहने और नौकरी न मिलने देने की धमकी भी देने की बात अर्जी में कही गई है। पीड़िता का कहना है कि वह इस घटना के बावत प्रार्थना पत्र देना चाही तो डीपीआरओ कार्यालय में तैनात बाबू अरविंद वर्मा ने उससे संपर्क कर कहा कि कोई कार्रवाई न करो और नौकरी पानी हो तो डीपीआरओ साहब से जाकर मिल लो,उसमे तुम्हारा क्या बिगड़ जाएगा। फिलहाल पीड़ित महिला इस ऑफर को ठुकराती रही। इतना ही नहीं इसके बाद भी आरोपी अरविंद वर्मा, सुदामा एवं अन्य आरोपियों के जरिए नौकरी के नाम पर डीपीआरओ से शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर फिर से रखा गया,लेकिन पीड़ित महिला के आरोप के मुताबिक वह आरोपियों की इस मांग को लगातार नकारती रही तो आरोपियों ने उसे भला-बुरा कहा और उसे नौकरी ना मिलने देने की धमकी तक दे डाली। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक तक शिकायत हुई, लेकिन उसकी अर्जी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अंततः पुलिस के जरिए सुनवाई ना होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। मामले में स्पेशल जज इंतेखाब आलम की अदालत ने अभियोगिनी के अधिवक्ता की बहस को सुनने के पश्चात संज्ञान लेते हुए आरोपी डीपीआरओ राधाकृष्ण भारती (गिरी),सह आरोपी बाबू अरविंद वर्मा, सुदामा एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच के लिए नगर कोतवाल को आदेशित किया है। वहीं अदालत ने बिना किसी अनावश्यक विलंब के विवेचना के परिणाम से भी कोर्ट को अवगत कराने का निर्देश जारी किया है। अदालत के इस आदेश से डीपीआरओ एवं अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

Post Bottom Ad

Pages