Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- INDORE NEWS- वोटर कार्ड के लिए सभी विधानसभाओं में अधिकारी नियुक्त, इनसे संपर्क करें
- BHOPAL NEWS- दो अधिकारियों को कलेक्टर का कारण बताओ नोटिस
- पेट दर्द के घरेलू उपाय, 5 मिनट में छुटकारा पाएं- home remedies for stomach pain
| INDORE NEWS- वोटर कार्ड के लिए सभी विधानसभाओं में अधिकारी नियुक्त, इनसे संपर्क करें Posted: 08 Mar 2022 02:52 PM PST इंदौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह जिले के समस्त 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के नियुक्ति के आदेश जारी किये गये है। नियुक्त अधिकारी फोटो निर्वाचक नामावली, मतदाता फोटो पहचान-पत्र तैयार कराये जाने एवं मतदान केन्द्रों की जांच/संशोधन आदि तथा निर्वाचन सम्बन्धित समस्त कार्य हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। प्रशासनिक कारणों से होने वाले परिवर्तन की दशा में विहित दायित्व पदनाम अधिकारी द्वारा संपादित किया जायेगा। देपालपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु एसडीएम देपालपुर श्री रवि कुमार सिंह को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार देपालपुर श्री भास्कर गाचले, नायब तहसीलदार बेटमा श्री नीरज प्रजापति तथा नायब तहसीलदार गौतमपुरा श्री विनोद पाठक को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी। विधानसभा क्षेत्र इंदौर क्रमांक-1 हेतु एसडीएम मल्हारगंज श्री पराग जैन को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार मल्हारगंज श्री अनिल जैन तथा नायब तहसीलदार मल्हारगंज श्री नितेश भार्गव को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. विधानसभा क्षेत्र इंदौर क्रमांक-2 हेतु एसडीएम कनाड़िया श्री शाश्वत शर्मा को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार कनाड़िया श्री एचएस विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार कनाड़िया श्री मो. सिराज खान तथा नायब तहसीलदार कनाड़िया सुश्री संगीता गोलिया को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी। विधानसभा क्षेत्र इंदौर क्रमांक-3 हेतु एसडीएम जुनी इंदौर श्री अंशुल खरे को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं नायब तहसीलदार जुनी इंदौर श्री ओमप्रकाश चौरमा, श्रीमती प्रिती भिसे तथा श्री रितेश जोशी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी। विधानसभा क्षेत्र इंदौर क्रमांक-4 हेतु एसडीएम हातोद श्री मुनीष सिंह सिकरवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार खुड़ैल श्रीमती पल्लवी पुराणिक, तहसीलदार भू-अभिलेख श्री श्रीकांत शर्मा तथा तहसीलदार हातोद श्रीमती ममता पटेल को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र इंदौर क्रमांक-5 हेतु एसडीएम बिचौली हप्सी श्रीमती विशाखा देशमुख को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार बिचौली हप्सी श्री राजेश सोनी, नायब तहसीलदार खुड़ैल सुश्री अर्चना गुप्ता तथा नायब तहसीलदार बिचौली हप्सी सुश्री शैफाली अग्रवाल को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र डॉ. अम्बेडकर नगर महू हेतु एसडीएम श्री अक्षत जैन को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार डॉ. अम्बेडकर नगर महू श्री अभिषेक शर्मा, तहसीलदार टप्पा सिमरोल महू श्री आनंद मालवीय तथा नायब तहसीलदार महू श्री शिवशंकर जारोलिया को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र राऊ हेतु एसडीएम श्री प्रतुल सिन्हा को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार भू-अभिलेख श्री बजरंग बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार राऊ श्री संजय कुमार गर्ग तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री महेन्द्र गौड़ को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी। विधानसभा क्षेत्र सांवेर हेतु एसडीएम श्री रवीश श्रीवास्तव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार सांवेर श्री तपिश पाण्डे, अपर तहसीलदार शिप्रा श्री ब्रम्हस्वरूप श्रीवास्तव तथा नायब तहसीलदार सांवेर श्री राकेश सिंह चौहान को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। |
| BHOPAL NEWS- दो अधिकारियों को कलेक्टर का कारण बताओ नोटिस Posted: 08 Mar 2022 02:39 PM PST भोपाल। CM HELPLINE की शिकायतों का समय सीमा में निराकरण नहीं होने के कारण भोपाल कलेक्टर ने पीएस गोयल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृषि विकास विभाग भोपाल तथा श्री आर पी हजारी, प्रबंध संचालक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भोपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिकायत के निराकरण में लापरवाही, किस नियम के तहत अपराध हैकलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अविनाश लवानिया आईएएस द्वारा प्रति सप्ताह जनता को सरकार द्वारा दी गई समस्त सेवाओं की समीक्षा की जाती है। कलेक्टर द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है कि उक्त अधिकारियों द्वारा दिए गए कर्तव्यों के पालन में लगातार लापरवाही और उदासीनता बरती जा रही है। पत्र में उल्लेख है कि अधिकारियों का यह कृत्य लोक सेवक के पद के अपेक्षित आचरण के विपरीत और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। कलेक्टर ने इन अधिकारियों से 24 घंटे में जवाब तलब करते हुए कहा है कि क्यों न असंचयी प्रभाव से दो- दो वेतन वृद्धियां रोकी जाएं। जिन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है उनमें श्री पी.एस.गोयल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृषि विकास विभाग भोपाल तथा श्री आर पी हजारी, प्रबंध संचालक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भोपाल शामिल हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| पेट दर्द के घरेलू उपाय, 5 मिनट में छुटकारा पाएं- home remedies for stomach pain Posted: 08 Mar 2022 02:33 PM PST abdominal pain ayurvedic treatmentपेट दर्द एक आम समस्या है। ज्यादातर लोग कभी न कभी इसका शिकार हो जाते हैं। यह थोड़े समय तक रहने वाली बीमारी है। कई बार अपने आप ठीक हो जाती है। यदि नियमित रूप से पेट में दर्द है तो अच्छे डॉक्टर को दिखाना और पूरा चेकअप कराना जरूरी है परंतु खाने पीने के कारण पेट में दर्द हो रहा है तो उसके लिए आपके रसोई घर में कुछ ऐसी चीजें हैं जिससे तत्काल आराम मिल सकता है। खाना खाने के बाद पेट दर्द - 5 मिनट में छुटकारा कैसे पाएं1 ग्राम सेंधा नमक और 2 ग्राम अजमोद का चूर्ण खाने से पेटदर्द से तुरन्त आराम मिलता है। मूली के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से भोजन के बाद पेट में होने वाले दर्द या गैस से राहत मिलती है। हींग और काला नमक डालकर गर्म किया हुआ तेल पेट पर लगाने से आराम मिलता है। यदि पेट में मरोड की शिकायत है, तो मेथी के चूर्ण को दही में मिलाकर खाएं। गर्मी के मौसम में पेट दर्द से बचने के उपायगर्मी के मौसम में दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। इसे पीकर बाहर निकलें तो लू लगने का डर भी नहीं रहता है। डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |