दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 8, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


डर

Posted: 08 Mar 2022 07:40 AM PST

डर

वेद प्रकाश तिवारी
तुमने मुझे रोका
सड़कों पर निकलने से
मेरे बोलने पर लगाई पाबंदी
मेरी लेखनी पर सवाल उठाये
मेरी किताबों को जलाया
मुझ पर लाठियां बरसाई
जेलों में किया बंद
यह सब इसलिए 
कि मेरी कविताएं
लोगों की आंखों से 
हो जाएं ओझल
तुम्हे डर है कि तोप गोलों से
ज्यादा खतरनाक हैं 
ये कविताएं । 

-- वेद प्रकाश तिवारी
देवरिया (उ०प्र०)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

महिलाओं के लिए परिवार तो सर्वापरि है, बस परिवार का साथ चाहिए : गीतावली सिन्हा

Posted: 08 Mar 2022 07:39 AM PST

महिलाओं के लिए परिवार तो सर्वापरि है, बस परिवार का साथ चाहिए : गीतावली सिन्हा

जितेन्द्र कुमार सिन्हा
कियेशन आर्ट एंड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोगों को शुभकामना दी है। क्रियेशन आर्ट एंड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट के बैनर तले महिलाओं को सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, मधुबनी पेंटिंग, स्प्रे पेटिंग, ब्लॉक पेंटिंग, कुकिंग , डाल मेंकिंग, फ्लावर मेंकिंग ,सॉफ्ट टायज मेंकिंग , इंटीरियर डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कियेशन आर्ट एंड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट की डायरेक्टर गीतावली सिन्हा ने बताया कि आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के नाम से समर्पित है। इसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन महिला दिवस पर ही क्यूं , बदलाव की जरूरत तो हर पल, हर कदम क्षण होनी चाहिये।


उन्होंने कहा कि आठ मार्च महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण की बातें खूब होती है, महिलाओं के सम्मान भी होते हैं। कुछ राज्यों में महिलाओं को सरकारी वाहनों से आने-जाने की रियायतें भी दी जाती है, लेकिन क्या ये काफी है, नहीं। बदलाव की जरूरत हो मन के अंदर से होनी चाहिये। बदलाव की बात करनी है तो सबसे पहले हर महिला यह प्रण ले कि वे दूसरी महिला के प्रति अपने नजरिये को बदलेगी, जब एक महिला दूसरी महिला को अपने संकीर्ण सोंच से आजादी दे पायेगी तभी हम संकीर्णता की बेड़ियों से आगे निकल पायेंगे। यह सोंच हम महिलाओं की एक-दूसरे के प्रति जल्द बदले।

कियेशन आर्ट एंड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट की महासचिव प्रीति सिन्हा ने कहा कि महिला और पुरूष के कामों में जमीन- आसमान का फर्क क्यूं होता है, इसलिए होता है कि घर के कामों को महिलाओं के साथ जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि घर की जिम्मेदारी निभाते-निभाते महिलायें थक जाती है। इसके बावजूद वह सम्मान वेतन की हकदार नहीं। ऐसा नहीं कि महिलायें घर के कामों से पीछा छुड़ाना चाहती है। परिवार तो उनके लिये सर्वापरि है, बस परिवार का साथ चाहिये। आशा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारें विचारों पर गति मिले। हमें मजबूत खुद के लिये भी होना पड़ेगा। इसके लिये हमें मेहनत करनी पड़ेगी। हरिवंश राय बच्चन की कविता है लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। हम आगे बढ़ें , अपने हुनर को पहचानें हमें सम्मान अवश्य मिलेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 2020 और 2021 के लिए ‘नारी शक्ति पुरस्‍कार’ प्रदान किए

Posted: 08 Mar 2022 07:29 AM PST

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 2020 और 2021 के लिए 'नारी शक्ति पुरस्‍कार' प्रदान किए  

महिला सशक्तिकरण की दिशा में 2020 और 2021 में असाधारण कार्य करने वाली 29 महिलाओं (प्रत्‍येक वर्ष के लिए 14) को अट्ठाईस पुरस्कार प्रदान किए गए

राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में 2020 और 2021 के लिए 'नारी शक्ति पुरस्कार' प्रदान किए। यह पुरस्कार वर्ष 2020 और 2021 में 29 उत्कृष्ट और असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को प्रदान किए गए। अट्ठाईस पुरस्कार- (वर्ष 2020 और 2021 में प्रत्येक के लिए 14) - महिला सशक्तिकरण विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली 29 महिलाओं को प्रदान किए गए।महिलाओं की उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए, महिला और बाल विकास मंत्रालय महिलाओं और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनकी अथक सेवा और जबरदस्‍त तथा सकारात्मक बदलाव लाने के उत्प्रेरक के रूप में उनकी सराहना करने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है। कोविड महामारी से उत्‍पन्‍न स्थिति के कारण वर्ष 2021 में 2020 के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया जा सका।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन महिलाओं को सशक्तिकरण सम्मान एवं छात्राओं को पुस्कार से नवाजा गया

Posted: 08 Mar 2022 07:21 AM PST

महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन महिलाओं को सशक्तिकरण सम्मान एवं छात्राओं को पुस्कार से नवाजा गया
जादूगर ने मोहा सभी का मन

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के फील्ड आउटरीच ब्यूरो, छपरा द्वारा हाजीपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनुआं में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वैशाली की जिला परिषद उपाध्यक्ष सुंदर माला, हाजीपुर की प्रखंड प्रमुख जयललिता देवी, आईसीडीएस हाजीपुर की सीडीपीओ ओनम शामिल हुईं। 

 उद्घाटन सत्र कार्यक्रम से पूर्व एफओबी, छपरा एवं आईसीडीएस हाजीपुर द्वारा महिला दिवस पर जागरूकता रैली निकली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं एवं स्कूली छात्राएं शामिल हुईं।

 

स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवेश करते हुए कार्यक्रम के आयोजक एवं एफओबी, छपरा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सह आरओबी, पटना के कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस खास दिन को एक पर्व के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, योगदान और उनके हौसलों को याद करना है। यह दिन उनकी उपलब्धियों पर गर्व करने का है, उन्हें सलाम करने का है। उन्होंने महात्मा गांधी के संदेशों को कोट करते हुए कहा कि जब एक आदमी को पढ़ाएंगे तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होगा, लेकिन जब एक स्त्री को पढ़ाएंगे तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।

 

वैशाली की जिला परिषद उपाध्यक्ष सुंदर माला ने कहा कि समाज में नारियों को बराबरी का सम्मान मिलना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारियों के अधिकारों और उनके हक को लेकर जश्न मनाने का है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने में उन्हें सहयोग करना चाहिए। इससे न केवल महिलाएं सशक्त बनेगी बल्कि देश भी मजबूत बनेगा।

 हाजीपुर की प्रखंड प्रमुख जय ललिता देवी ने कहा कि हम जो शिक्षा लड़कों को देना चाहते हैं, उसी प्रकार हमें समान शिक्षा लड़कियों को भी देना चाहिए। आज महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण दिए जाने से महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि किशोरियों और छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई पर अत्यधिक जोर देना चाहिए। यह उनके सशक्तिकरण का मजबूत हथियार है। जब बच्चियां मजबूत और सशक्त बनेगी तब राज्य आगे बढ़ेगा, तब देश आगे बढ़ेगा।

 

 हाजीपुर की सीडीपीओ ओनम ने कहा कि यह दिन उन महिलाओं को सम्मान करने का है, जिन्होंने आर्थिक, सामाजिक सांस्कृतिक व खेलकूद में अपनी महती भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जुनून और लगन से किशोरियां व छात्राएं कुछ भी हासिल कर सकती हैं, बस उन्हें मन की सोच बदलने और अपने दायरे को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर वे शिक्षा को लेकर आगे बढ़ती हैं, तो बहुत नाम रोशन करेंगी। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे कभी भी पढ़ाई ना छोड़े और साथ ही वह अपने आसपास के लोगों को भी शिक्षित करें। अपने अंदर लगन और जुनून पैदा करें। 

 

विद्यालय के प्राचार्य अवधेश कुमार ने कहा की महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। कई बार में वे शिक्षा और जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे महिलाएं खुद को सशक्त कर सकती हैं।

 

एफओबी, छपरा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज के हर क्षेत्र में बराबर रहा है। हमें कोविड के उस दौर को भी याद करना होगा, जब अस्पतालों में महिला स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की जान बचा रही थीं। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की परिकल्पना महिलाओं के बिना संभव नहीं है।

 

महिलाओं को सशक्तिकरण सम्मान एवं छात्राओं को पुस्कार से नवाजा गया

कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा विभिन्न वर्ग की सशक्त महिलाओं को मंच से महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पूर्व विद्यालय प्रांगण में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम की कप्तान मुस्कान को तथा उपविजेता टीम की कप्तान सजल सिंधु को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार रस्सी कूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं क्रमशः सजल सिंधु, प्रिती कुमारी एवं नंदनी कुमारी को भी विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं क्रमशः सलिल गंंगा, जया कुमारी और सुरभी कुमारी को भी पुरस्कृत किया गया।

जादूगर ने मोहा सभी का मन

मंत्रालय के पंजीकृत जादूगर ओ पी सरकार ने मंच से जादू का शो दिखाया। महिलाएं, किशोरियां, छात्राएं एवं आम नागरिकों ने जादू के शो का खूब लुत्फ उठाया।  जादू के तरह-तरह के कारनामें देख लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

 

कार्यक्रम का संचालन युवा सोशल मोबिलाइजर सजल सिंधु ने किया। कार्यक्रम स्थल पर आईसीडीएस, हाजीपुर की पर्यवेक्षिका श्वेता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में स्कूल छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

कंधार प्लेन हाईजैकर की गोली मार कर हत्या

Posted: 08 Mar 2022 07:08 AM PST

कंधार प्लेन हाईजैकर की गोली मार कर हत्या

कराची। कंधार प्लेन हाईजैक में शामिल आतंकी जहूर मिस्त्री की पाकिस्तान के कराची में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जहूर अपना नाम बदलकर कराची में व्यापारी बनकर रह रहा था। वह वर्ष 1999 में एयर इंडिया के विमान आईसी-814 के अपहरण में शामिल था। अखुंद कराची की अख्तर कॉलोनी के अंदर स्थित क्रिसेंट फर्नीचर का मालिक था। जहूर की तरह पाकिस्तान में कई टॉप आतंकियों ने शरण ली हुई है। बताया गया है कि मिस्त्री कई सालों से फर्जी पहचान के तहत कराची में रह रहा था। वह कराची के अख्तर कॉलोनी में फर्नीचर का काम कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई आतंकियों ने उसकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया है। जियो टीवी ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है। जहूर की हत्या के साथ ही पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के पांच अपहरणकर्ताओं में से केवल अब दो ही जीवित बचे हैं, जिनमें मसूद अजहर के बड़े भाई इब्राहिम अजहर और एक अन्य आतंकवादी रउफ असगर शामिल हैं। 25 दिसंबर, 1999 को जहूर मिस्त्री ने 25 वर्षीय रूपिन कात्याल की हत्या कर दी थी और उनके शरीर को संयुक्त अरब अमीरात में अपहृत विमान से बरामद किया गया था। अपहरण के दिन वह अपनी पत्नी के साथ काठमांडू में हनीमून के बाद दिल्ली लौट रहे थे। रिपोर्टों के मुताबिक जहूर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और वह एक कारोबारी के रूप में पाकिस्तान में छिपा हुआ था। जैश के इस आतंकवादी पर हमला करने वाले दो हमलावर बाइक से आए थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

वैष्णव देवी में हेलिकाप्टर बुकिंग के लिए एडवायजरी

Posted: 08 Mar 2022 07:07 AM PST

वैष्णव देवी में हेलिकाप्टर बुकिंग के लिए एडवायजरी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम में हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए जाते हैं। इनमें देश के अलावा विदेश से आने वाले भक्तों की भी बड़ी संख्या होती है। इनमें से अधिकांश भक्त कटरा से हेलीकॉप्टर के जरिये दर्शन के लिए जाते हैं। इसके लिए वह कई एजेंसियों या वेबसाइट से हेलीकॉप्टर की टिकट की बुकिंग करते हैं। लेकिन वह इस बात से अनजान होते हैं कि इस तरह की कई फर्जी वेबसाइट और एजेंसियां भी इस धंधे में हैं, जो लोगों को चूना भी लगा देती हैं।

इसे देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए खास अलर्ट जारी किया है। इसमें उसने कहा है कि भक्तों को हेलीकॉप्टर का टिकट कराते समय फर्जी ट्रैवल एजेंसी, एजेंसी, वेबसाइट या अन्य लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। ये सभी अपनी-अपनी ओर से हेलीकॉप्टर और प्रसाद संबंधी टिकट या टोकन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करते हैं। लेकिन अहम बात यह है कि श्राइन बोर्ड की ओर से ऐसी कोई भी एजेंसी या वेबसाइट आधिकारिक नहीं है। श्राइन बोर्ड ने कहा है कि अगर भक्त हेलीकॉप्टर की टिकट या अन्य किसी भी प्रकार की सहायता चाहते हैं तो वे सिर्फ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट ूूू।उंअंपेीदवकमअप।वतह या श्राइन बोर्ड के मोबाइल ऐप माता विष्णु देवी एप पर ही ये सेवाएं लें। इसके अलावा किसी और जगह से कोई भी टिकट ना कराएं। इससे लोग धोखाधड़ी से बच सकते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस संबंध में अपना हेल्पलाइन नंबर 01991234804 भी जारी किया है। उसका कहना है कि लोग किसी भी तरह की सहायता या पूछताछ के लिए इस आधिकारिक नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

यूक्रेन का दूसरा परमाणु संयंत्र तबाह

Posted: 08 Mar 2022 07:06 AM PST

यूक्रेन का दूसरा परमाणु संयंत्र तबाह

कीव। रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं। रूसी सेना की बमबारी और मिसाइल अटैक में यूक्रेन का दूसरा न्यूक्लियर पावर प्लांट तबाह हो गया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के मुताबिक अभी तक रेडिएशन के लीक होने की खबर नहीं है, लेकिन खतरा बना हुआ है। रूस ने 3-4 मार्च को नीपर नदी के पास दक्षिण पूर्वी यूक्रेन में मौजूद जापोरिजिया परमाणु प्लांट पर गोलाबारी की और इसे अपने कब्जे में ले लिया। गोलाबारी की वजह से यहां पर आग लग गई थी। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया था, मगर रेडिएशन का खतरा बना हुआ था। अब इस प्लांट के तबाह होने की रिपोर्ट है। ध्यान रहे रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के पहले दिन ही चर्नोबिल परमाणु ऊर्जा प्लांट पर कब्जा कर लिया था। कीव के उत्तर में मौजूद चर्नोबिल प्लांट में 1986 में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु आपदा देखने को मिली थी। इसके बाद से ही चर्नोबिल पूरी तरह से खाली पड़ा हुआ था। युझनौक्रेंस्क परमाणु ऊर्जा प्लांट यूक्रेन के पांच परमाणु ऊर्जा प्लांट में से एक है और ये देश का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट है। ये दक्षिणी यूक्रेनी ऊर्जा परिसर का हिस्सा है। इस ऊर्जा परिसर में ताशलीक पंप-स्टोरेज पावर प्लांट और ऑलेक्जेंडरिवस्का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन भी शामिल हैं। प्लांट में तीन वॉटर रिएक्टर हैं और यहां पर 2,850 मेगावाट तक बिजली बनाई जाती है। न्यूक्लियर प्लांट के जिस जगह पर तबाही मची है, वह खार्किव इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी का हिस्सा है। ये एक रिसर्च सेंटर है, जो मेडिकल और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन के लिए रेडियोएक्टिव चीजों का प्रोडक्शन करती है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

तेरी गठरी में लगा चोर, स्मार्ट फोन व इन्टरनेट के जरिए हो रही ठगी

Posted: 08 Mar 2022 07:04 AM PST

...तेरी गठरी में लगा चोर, स्मार्ट फोन व इन्टरनेट के जरिए हो रही ठगी

(बृजमोहन पन्त-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

प्रचलन में स्मार्टफोन व इन्टरनेट के आने के बाद ठगों के हथकंडे बदल गये हैं। आजकल तमाम तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा हैं। फ्राड खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर खातेदारों से बैंक डिटेल, अकाउण्ट नम्बर, एटीएम कार्ड का कोर्ड अन्य विवरण मांग लेते हैं। जो जानकार हैं वे ठग को जान लेते हैं और डिटेल शेयर नहीं करते लेकिन अनजान ठगे जाते हैं। मोबाइल एसएमएस से उन्हें पता लगता है कि उनके खाते से हजारों व लाखों रूपये उड़ गये हैं। इसलिए कुछ बैंकों ने ऐसी व्यवस्था की है कि एटीएम से रूपया विड्रोल के बाद मोबाइल में एसएमएस आता है जिसमें कहा जाता है कि यदि आप यह नहीं है तो इस फोन नं0 पर बैंक को सूचित करें। कई लोगों के आधार कार्ड से पैसे निकाल लिये गये हैं। बैंक में आधार कार्ड के साथ मोबाइल नं0 व पेन कार्ड नम्बर लिंक होता है जो खाते से लिंक होता है। ऐसे में धोखाधड़ी की संभावनायें बढ़ गयी है। यदि आपके मोबाइल में काॅल या एसएमएस आये कि आपका एटीएम एक्टीवेट होना है इसलिए उन्हें एटीएम नम्बर व पिन चाहिए तो कभी भी यह शेयर न करें। वर्ना आप ठगी का शिकार हो जायेंगे। आरबीआई ने विज्ञापनों द्वारा नागरिकों को इस बारे में सतर्क किया है लेकिन जागरूकता की कमी से लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते।

आजकल साइबर ठगी के मामले बढ़ गये हैं। इसलिए पुलिस डिपार्टमेंट ने साईबर सेल गठित किये हैं। साइबर ठगी की सूचना साइबर सेल द्वारा जारी फोन नं. पर की जा सकती है। एटीएम कार्ड बदलकर या इसका क्लोन बनाकर ठगी की जा सकती है। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड न दें। गूगल पे लेन-देन का लोकप्रिय माध्यम है परन्तु इसमें भी ठगी की जा रही है। मोबाइल, फेसबुक, यूट्यूब व व्हाॅटसएप से ठगी की जा रही है। बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर भी ठगा जा रहा है।

आजकल यूट्यूब पर नौकर रखने के विज्ञापन दिख रहे हैं जिसके माध्यम से बेरोजगारों को भ्रमित किया जा रहा है। नौकर को 70 से 80 हजार वेतन, बंगला, गाड़ी का प्रलोभन दिया जा रहा है। काम साफ-सफाई, बूढ़ी महिला या पुरूष की देखभाल वैन ड्राईवर का काम बताया जाता है। योग्यता मीडिल होती है। ऐसे विज्ञापनों के पीछे मंशा ठगी होती है। चतुर्थ श्रेणी का काम, मोटी तनख्वाह बेतुकी बात है। कई लोग इस पर भरोसा कर ठगे जा रहे हैं। ऐसे भ्रमित विज्ञापनों को ब्लाॅक कर देना चाहिए।

कई बेरोजगार ठगी के चक्कर में घरवालों की खून पसीने के कमाई लुटा चुके हैं। कई फर्जी कम्पनियां बेरोजगारों को गार्ड, क्लर्क व प्रशासनिक अधिकारी जैसे कर्मचारियों की नियुक्ति दिलाने का दावा करती हैं। आवेदक से हजारों रूपये रजिस्टेªशन या अन्य शुल्क लिया जाता है। जाल में फंसा नौजवान जब कम्पनी द्वारा बताये पते पर पहंुचता है तो उस लोकेशन में दूर-दूर तक कम्पनी का अता-पता नहीं होता है। मोबाइल नम्बर भी बंद होता है। तब उन्हें ठगी का पता लगता है। ऐसी कम्पनियों की भरमार है।

समाचार पत्रों में इस तरह के विज्ञापन जरूर छापे जाते हैं। नौकरियों देने वाली ये कम्पनियां कितनी असली है, इनकी पहचान नहीं हो पाती है। कई फाइनेंस कंपनियां रूपया जमा करने व लोन देने का कारोबार कर रही हैं जिनमें से कई कम्पनियां खातेदारों का पैसा हड़प कर फरार हो जाती हैं। बाद में कोर्ट में गवाह न मिलने से ऐसे केस खारिज हो जाते हैं। लोन लेने का उचित माध्यम बैंक है। खातेदार लोन ले सकता है। गोल्ड लोन के कई आकर्षक आफर है। कृषि लोन आसानी से कम ब्याज पर मिल जाता है। सरकार ने कृषि भूमि पर लोन देने की व्यवस्था की है जिससे किसानों को भुगतान का झंझट नहीं होता है। फसलों का बीमा होता है। सूखा व ओलावृष्टि में हानि की क्षतिपूर्ति होती है। लोन अवधि भी स्थगित हो जाती है।

ठगों के कई हथकंडे है। कैश प्राइज, गाड़ी, मोबाइल, टीवी और अन्य इलैक्ट्रोनिक वस्तुओं का लालच देकर उपभोक्ता को आकृष्ट किया जाता है। भारी छूट की आड़ में लोगों की जेब ढीली की जाती हैं। जबकि किसी आइटम की कीमत वही होती है जो वसूल की जाती है। जमीन को गिरवी रखकर कुछ लोग लोन दे रहे हैं। लोन तो व्यक्ति को मिल जाता है लेकिन उस जमीन पर ये लोग बैंक से लोन ले लेते हैं जिसका भूस्वामी को भी पता नहीं होता है। तब भूस्वामी को अपनी जमीन छुड़ाना मुश्किल होता है। अदालत के धक्के खाने पड़ते हैं। बैंकों से लोन लेने की औपचारिकताओं से बचने के लिए लोग सेठ, साहूकारों के चक्कर में पड़ जाते हैं। लोगों को शादी-ब्याह, भवन निर्माण, बच्चों की पढ़ाई आदि कार्यो के लिए तुरन्त लोन चाहिए जो ये लोग देने की गांरटी देते हैं। इसलिए कर्ज लेते समय भी सावधान रहें।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

कृषि आय बढ़ाने के प्रयास

Posted: 08 Mar 2022 07:01 AM PST

कृषि आय बढ़ाने के प्रयास

(डॉ. दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसके दृष्टिगत अनेक स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन चल रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि वर्तमान सरकार के द्वारा की गई। जनधन खातों के माध्यम से किसानों को शतप्रतिशत भुगतान भी सुनिश्चित हुआ। कृषि मंडी परिषदों को आधुनिक बनाया गया। इसके साथ ही वहां किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। नीम कोटिंग से यूरिया की कालाबाजारी रोकी गई। कृषि कार्य हेतु यूरिया की उपलब्धता बढ़ाई गई। अनेक सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया गया। इसके अलावा जैविक कृषि और फसलों के विविधीकरण हेतु किसानों को प्रेरित किया गया। लखनऊ राजभवन में फल फूल शाक भाजी प्रदर्शनी के माध्यम से इसका सन्देश दिया गया। परम्परागत कृषि उत्पाद आवश्यक हैं लेकिन यहीं तक सीमित रहना जमीन और आय दोनों पर प्रतिकूल असर डालते हैं। पंजाब व हरियाणा जैसे प्रदेशों में पिछले कई दशकों से परम्परागत फसल ही ली जा रही है। विविधता का पूरी तरह अभाव है। इन प्रदेशों में जमीन की उपजाऊ क्षमता कम हो रही है। अत्यधिक रासायनिक खादों के प्रयोग से अनेक प्रकार की बीमारियां भी जन्म ले रही हैं। किसानों को इस चक्र से बाहर निकलने की आवश्यकता है। किसानों की आय को दोगुना करने के सपने को पूरा किया जा रहा है।

केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने में कृषि की लागत कम करते हुए उत्पादन में बढ़ोत्तरी तथा कृषि विविधीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे किसानों की आय तेजी से बढे़गी। किसान नए प्रयोगों और कृषि विविधीकरण से अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। कृषि संबन्धी प्राथमिकताएं भी बदली हैं। प्रदर्शनी में पारम्परिक फल,सब्जी,पुष्प के प्रदर्शन के अलावा जैविक फल,सब्जी, पुष्प का भी प्रदर्शन किया गया था गन्ना किसानों की मेहनत से आज भारत प्रचुर मात्रा में चीनी का निर्यात कर रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का भी बड़ा योगदान है। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया कि परम्परागत कृषि उत्पाद के साथ ही विविधीकरण भी आवश्यक है। इससे किसानों की आय भी बढ़ती है,साथ ही जमीन की उर्वरा शक्ति भी बेहतर होती है। बागवानी के प्रति किसानों को जागरूक बनाने का यही उद्देश्य है। अधिक आय देने वाली फसलों के लिए प्रेरित भी किया गया है। देश के बहुत से किसान ऐसा कर भी रहे हैं। यह कार्य उपलब्ध संसाधनों में ही किया जा सकता है। बागवानी फसल व्यावसायिक रूप ले रही है। इन फसलों के उत्पादन की ओर कृषकों का रुझान बढ़ा है। औषधीय एवं सगंधीय फसलों के उत्पादन कटाई उपरान्त प्रबन्धन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन कार्यों से ग्रामीण अंचल में रोजगार की संभावनाओं में भी वृद्धि हो सकेगी। बदलते परिवेश में इस तरह के प्रयासों की मदद से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। कोरोना काल में औषधीय एवं सगंध पौधों की ओर जनमानस का ध्यान गया है। इससे बचाव में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बना काढ़ा बहुत कारगर साबित हुआ। इस अवधि में चिकित्सा क्षेत्र के वैज्ञानिकों एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये जाने हेतु औषधीय एवं सगंधीय पौधों के उपयोग पर बल दिया गया। ऐसा नहीं कि यह केवल आपदा के समय ही उपयोगी था। आयुर्वेद को नियमानुसार जीवनशैली में शामिल किया जा रहा है। पूरी दुनिया ने इसके महत्व को स्वीकार किया है। ऐसे में भारत के किसानों के आयुर्वेद संबधी उत्पादों पर ध्यान देना चाहिए।

प्रदर्शनी में केवल किसानों के लिए ही ज्ञान वर्धक जानकारी नहीं होती है। बल्कि कंक्रीट के नगरों में रहने वालों के मतलब का भी बहुत कुछ होता है। गमलों में पुष्प के अलावा सब्जी उगाने की भी जानकारी यहाँ मिलती है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गत दिवस राजभवन परिसर में आयोजित त्रिदिवसीय प्रादेशिक फल, शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनी के माध्यम से फल, सब्जी, मसाला, औषधीय पौधे तथा फूलों आदि के गुणात्मक उत्पादन में विशेषज्ञों के द्वारा तकनीकी जानकारी दी जानी चाहिए। कृषि विश्वविद्यालयों को भी इसमें भूमिका का निर्वाह करना चाहिये। उन्हें किसानों तथा बागवानी में रूचि रखने वाले लोगों को प्रगतिशील कृषि के संबंध में जानकारी देनी चाहिए। प्रदर्शनी में सदाबहार पत्तियों व फूलों वाले गमले में शीतकालीन मौसमी फूलों, गमलों के कलात्मक समूह, गमलों में लगी शाकभाजी, औषधीय एवं सगंध पौधों तथा बोगनविलिया का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में महिलाओं, बच्चों एवं मालियों द्वारा की गयी कलात्मक साज सज्जा,शाक भाजी,फल एवं कट फ्लावर पान शहद एवं फल संरक्षण उत्पादों आदि का भी प्रदर्शन आकर्षण ढंग से किया गया है। राजभवन में यह तिरपनवीं प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी थी। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के फल शाकभाजी,पुष्प एवं औषधीय फसलों की खेती करने वाले उत्पादकों ने अपने सजीव प्रदर्श प्रदर्शित किये थे। लखनऊ राजभवन में प्रतिवर्ष कृषि उत्पाद संबन्धी प्रदर्शनी लगाई जाती है। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के भी सन्देश दिया जाता है। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने इस तथ्य का उल्लेख किया। कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाये और उसकी देख भाल करें तो देश में शुद्ध वायु एवं जल की कोई कमी नही होगी। बच्चों को भी प्रकृति संरक्षण का संस्कार देना चाहिए। जल स्रोतों तथा पेड़ पौधों के संरक्षण का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। जैविक कृषि के प्रति किसानों का रुझान बढा है। आनंदीबेन पटेल ने प्रदर्शनी के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश स्तरीय इस प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बागवानी के क्षेत्र में हो रहे विकास नवीन किस्मों,उनकी उत्पादन तकनीक तथा संबंधित जानकारियों से जनसाधारण को अवगत कराना है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में अब तक एक लाख से अधिक उद्यान प्रेमियों ने भ्रमण किया है। देश में किसान प्रगतिशील खेती एवं उद्यान विधियों को अपनाकर कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभागियों द्वारा बड़ी संख्या में विविधता के साथ प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

महत्वपूर्ण हो गया भाजपा का प्लान-बी

Posted: 08 Mar 2022 06:59 AM PST

महत्वपूर्ण हो गया भाजपा का प्लान-बी

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

  • यूपी में तो भाजपा की सरकार बनने की संभावना
  • उत्तराखण्ड और गोवा में पड़ेगी प्लान-बी की जरूरत


पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे दो दिन बाद अर्थात् 10 मार्च को ही पता चल पाएंगे। केन्द्र और कई राज्यों में सत्ता संभाले हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी राज्यों में बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रही है लेकिन उसके मन में भी कहीं न कहीं संदेह है। विशेष रूप से उत्तराखण्ड और मणिपुर व गोवा में। इन्हीं राज्यों के लिए भाजपा ने प्लान-बी अर्थात् बहुमत की योजना बना रखी है। उत्तर प्रदेश के बाद भाजपा के लिए उत्तराखण्ड महत्वपूर्ण है। यहां पर भाजपा ने दो-दो मुख्यमंत्री बदले हैं। पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को बहुमत जुटाने का भरोसा है लेकिन इसके बावजूद यदि सरकार बनाने भर को बहुमत नहीं मिला तो क्या किया जाएगा, इसकी रणनीति बनाने के लिए धुरंधर नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। मध्य प्रदेश के अनुभवी नेता कैलाश विजय वर्गीय जोड़-तोड़ में माहिर माने जाते हैं। इनको उत्तराखण्ड में प्लान-बी का मुखिया बनाया गया है। उनकी सहायता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। जाहिर है कि भाजपा के प्लान-बी में कांग्रेस के विधायक निशाने पर रहेंगे लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का मानना है कि इस बार कांग्रेस मजबूत है और बहुमत से सरकार बनाएगी। सरकार न बना पायी तो उसके विधायक इधर-उधर नहीं होंगे। फिलहाल, अभी तो चुनाव नतीजों की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

पांचों राज्यों में बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे के साथ- साथ ही प्लान बी पर भी काम कर रही है। यदि परिस्थितियां बदलीं और किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो ऐसे में क्या होगा। इसलिए उत्तराखंड बीजेपी ने इसके लिए भी प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है। बीजेपी की पार्टी लाइन के हिसाब से उत्तराखंड को बीजेपी किसी भी सूरत में अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती। इसलिए विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले ही पार्टी हर तरह के गुणा- भाग में जुटी हुई है। विभिन्न सर्वे में कांग्रेस की मिल रही बढ़त ने भी बीजेपी की चिंता बढ़ा दी थी। अब एग्जिट पोल ने भी कांटे की टक्कर बतायी है। बहुमत मिला तो ठीक और बहुमत के आसपास पहुंचे तो भी बीजेपी का प्लान है कि वो सरकार बनाने से पीछे नहीं हटेगी। उसे हर सूरत में उत्तराखंड में अपनी सरकार चाहिए। सूत्रों की मानें तो इसके लिए प्लान बी को अमलीजामा पहनाने का टारगेट सौंपा गया है राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को। विजयवर्गीय की इस टीम में उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शामिल होंगे। विजय वर्गीय ने कहा कि उत्तराखंड में बहुमत जुटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। देहरादून के एक होटल में रूके कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ देर शाम मीटिंग की। सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में बीजेपी नेताओं ने ए, बी और सी प्लान को लेकर चर्चा की। प्लान ए के तहत यदि बीजेपी बहुमत में आती है तो सरकार का क्या स्वरूप होगा, इसको लेकर चर्चा हुई। लेकिन यदि बीजेपी बहुमत में नहीं आती और बहुमत के करीब पहुंचती है, तो फिर सरकार बनाने की कवायद होगी। इसके लिए जीतकर आने वाले निर्देलीयों और बसपा के प्रत्याशियों का सहारा लिया जाएगा। इनको कैसे मैनेज किया जाएगा इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है। प्लान सी के तहत सरकार न बना पाने की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बीजेपी के इस प्लान बी और उत्तराखंड में कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस डरी हुई है। कैलाश विजयवर्गीय जोड़तोड़ के माहिर माने जाते हैं। बीजेपी कई राज्यों में उनका प्रयोग कर चुकी है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी जोड़तोड़ के लिए कुख्यात है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहते हैं कि हमारे कैंडिडेट सब परिपक्व हैं, मजबूत हैं। हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि जिस तरह से बीजेपी का इतिहास रहा है, इससे उन्हें आशंका है और इसके लिए पार्टी ने अपने सभी कैंडिडेट को लाइनअप करना शुरू कर दिया है।

मणिपुर में पहले जो ओपिनियन पोल किया गया उसका सैंपल साइज 6 हजार है और सूबे की सभी 60 सीटें पर यह सर्वे किया गया है। राज्य में 60 सीटें और 16 जिले हैं। खुंद्रकपम, हीनगंग, थोउबाल जैसे अहम जिले भी मणिपुर में शामिल हैं। पोल के मुताबिक इस बार मणिपुर में भाजपा का वोट शेयर का 41 फीसदी रहने की संभावना है। कांग्रेस का वोट शेयर 30 फीसदी रहने की संभावना है। अन्य के हिस्से में कोई बदलाव नहीं हो रहा है और उनके हिस्से 29 फीसदी वोट शेयर आ सकते हैं। सर्वे के मुताबिक मणिपुर में भाजपा का वोट शेयर का 5 फीसदी बढ़ने की संभावना है। कांग्रेस का वोट शेयर 5 फीसदी घटने की आशंका है। ओपिनियन पोल में मणिपुर में सीएम के पसंदीदा चेहरा की बात करें तो एन बीरेन सिंह 33 फीसद लोगों की पसंद हैं। ओकरम इबोबी सिंह 19 फीसद, एन लोकेन सिंह 12 फीसद, वाई जॉयकुमार सिंह 8 फीसद लोगों की पसंद है। इसके अलावा किसी अन्य को 28 फीसद लोग सीएम बनाना चाहते हैं। अब मणिपुर के एग्जिट पोल बता रहे हैं कि यहां फिर कमल खिलेगा। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को लगभग 34 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस लगभग 17 सीटें ही मिलने की संभावना जतायी गयी है। हालांकि कुछ चैनलों ने भाजपा को 30 के नीचे पहुंचा दिया है। इसलिए यहां भाजपा का प्लान-बी महत्वपूर्ण होगा।

इसी प्रकार गोवा में भी भाजपा को सरकार बनाने के लिए प्लान-बी की जरूरत पड़ेगी। एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा को 40 सदस्यीय विधानसभा में 13 से 19 सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं। एक चैनल ने 16 से 22 सीटें मिलने की भी संभावना जतायी है। हालांकि कांग्रेस को भी 11 से 17 विधायक ही गोवा में मिलने की बात कही गयी है। यहां आम आदमी पार्टी को भी आधा दर्जन तक सीटें मिल सकती हैं। इसलिए भाजपा को गोवा में अगर फिर से सरकार बनानी है तो प्लान-बी को मजबूती से लागू करना पड़ेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में गोवा में भाजपा को 33 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस पार्टी को 28 फीसदी और अन्य दलों को 39 फीसदी थी। ओपिनियन पोल के अनुसार, इस बार गोवा में भाजपा को 2 फीसदी वोट का नुकसान हो सकता है जबकि कांग्रेस को 1 फीसदी वोट का फायदा हो सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 13, कांग्रेस को 17 और अन्य दलों को 10 सीटें मिली थीं। ओपिनियन पोल के अनुसार, इस बार गोवा में कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इस बार गोवा की लड़ाई दिलचस्प है। स्थानीय पार्टियों के अलावा, बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने भी इसमें खूब जोर लगाया। तृणमूल कांग्रेस ने भी यहां प्रचार किया है। गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भी सुर्खियों में रहे। यहां, भाजपा, कांग्रेस और आप उम्मीदवारों के बीच चुनाव में कांटे की टक्कर देखी जा रही थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

यूक्रेनी दम्पति ने शादी की और देश के लिए थामी बंदूक

Posted: 08 Mar 2022 06:57 AM PST

यूक्रेनी दम्पति ने शादी की और देश के लिए थामी बंदूक

कीव। सीमा की रक्षा करते हुए क्षेत्रीय रक्षा बलों के एक कपल ने चेकपॉइंट पर ही शादी कर ली। इनके नाम लेसिया इवाशेंको और वेलेरी फीलीमोनोव हैं। शादी में मेयर ने भी शिरकत की थी। जंग के बीच इस कपल ने बिना किसी जश्न और परिवार के बेहद सादे तरीके से शादी की है। ये शादी यूक्रेन के ओडेसा में एक बम शेल्टर में हुई है। शादी में कुछ खास लोग ही शामिल हुए। रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में 4000 नई शादियों का पंजीकरण हुआ है। न्याय मंत्रालय ने कहा, करीब 3,973 कप्लस ने युद्ध के दौरान आधिकारिक तौर पर अपने जुड़ाव को और मजबूत करने का फैसला किया है। रूस के हमले के पहले दिन इस यूक्रेनी कपल ने शादी की और देश के लिए बंदूक थामी। यूक्रेन के पब्लिक मीडिया सस्पिलने की जनरल इंफॉर्मेशन प्रोड्यूसर एंजेलिना करियाकिना कीव में पेट्रोलिंग पुलिस के प्रमुख यूरी जोजुलिया के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इस दूल्हे ने शादी के दौरान भी सेना की वर्दी पहनी। एक अन्य यूक्रेनी कपल ने भी हमले के बीच शादी की। कोई सेलिब्रेशन नहीं किया। रूस के साथ युद्ध की शुरुआत के बाद से, यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में 4,311 नवजात शिशुओं ने भी जन्म लिया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

तालिबानी शासन के दौरान 400 नागरिक मारे गये

Posted: 08 Mar 2022 06:55 AM PST

तालिबानी शासन के दौरान 400 नागरिक मारे गये

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के लौटने के बाद से अब तक कम से कम 400 नागरिकों की मौत हो गई है। इनमें से 80 फीसदी से अधिक इस्लामिक स्टेट से संबद्ध समूह द्वारा मारे गए हैं। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दी गई है। इससे पता चलता है कि तालिबान के लौटने के बाद से यहां चरमपंथ किस हद तक बढ़ गया है। यह तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से इस तरह की पहली मानवाधिकार से जुड़ी रिपोर्ट है। तालिबान ने बीते साल अगस्त महीने में 20 साल की जंग खत्म करते हुए वापसी कर रही अमेरिकी सेना के निकासी अभियान के दौरान कब्जा कर लिया था। उसी दिन से यहां इस्लामिक संगठन के हमले बढ़ गए हैं। ये देश अब महिलाओं, पत्रकारों और दूसरे कई समूहों के रहने लायक नहीं बचा है। रिपोर्ट में अगस्त 2021 के फरवरी के आखिरी महीने के बाद हुई नागरिकों की मौत के आंकड़े जुटाए गए हैं। यूएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 397 नागरिकों की मौत इस्लामिक स्टेट खोरासान (आईएसआईएस-के) समूह के हमलों के कारण हुई है। आईएसआईएस-के पहली बार साल 2014 के अंत में पूर्वी अफगानिस्तान में दिखाई दिया था। ऐसा माना जाता है कि तालिबान के कब्जे के बाद इसकी ताकत बढ़ती गई है और हाल के महीनों में इसने कई आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया है। इसमें पिछले अगस्त में काबुल हवाई अड्डे पर हुआ आत्मघाती हमला भी शामिल है जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों सहित सैकड़ों आम लोग भी मारे गए थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

अमेरिका में सिखों के साथ धार्मिक भेदभाव

Posted: 08 Mar 2022 06:53 AM PST

अमेरिका में सिखों के साथ धार्मिक भेदभाव

वॉशिगंटन। प्रसिद्ध मानवाधिकार विशेषज्ञ अमृत कौर आकरे ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि अमेरिका में सिख समुदाय के खिलाफ धार्मिक भेदभाव और घृणा अपराध में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही, उन्होंने प्रशासन और अमेरिकी कांग्रेस से इसे समाप्त करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। आकरे ने हाल में भेदभाव और नागरिक अधिकार पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान संविधान, नागरिक अधिकार तथा नागरिक स्वतंत्रता पर सदन की न्यायिक उपसमिति के सदस्यों को यह जानकारी दी। आकरे सिख वकालत समूह 'सिख कोएलिशन' की कानून संबंधी मामलों की निदेशक हैं। आकरे ने कहा कि समय-समय पर कई नीतियों की व्याख्या इस तरह से की जाती है, जो अल्पसंख्यक समुदायों को प्रभावित करती हैं और देश की प्रणाली इसे होने देती है। वहीं, सांसद शीला जैक्सन ली ने कहा, '' पगड़ी पहनने वाले सिख लड़कों को आतंकवादी कहा जाता है और लड़कियों को लंबे बाल रखने के लिए परेशान किया जाता है। ऐसे कई बच्चे हिंसा के शिकार भी होते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मैं न छिपा हूं, न डरा हूं: जेलेंस्की

Posted: 08 Mar 2022 06:49 AM PST

मैं न छिपा हूं, न डरा हूं: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की ने फिर से कहा है कि वो छिपकर नहीं रहते वो बिना डरे यूक्रेन की राजधानी कीव में ही मौजूद हैं। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस की सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर गोलाबारी तेज कर दी है। रूसी सेना उत्तरी और पश्चिमी इलाके से राजधानी कीव में घुसने की कोशिश कर रही है। जेलेंस्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा, मैं कीव में हूं। बंकोवा स्ट्रीट पर। मैं छिप नहीं रहा और मैं किसी से डरता भी नहीं हूं। उन्होंने कहा कि वो देशभक्ति के लड़े जा रहे युद्ध को जीतने के लिए जो हो सकेगा वो करेंगे। रूस और पश्चिमी ताकतों में शीतयुद्ध के बाद के सबसे गंभीर तनाव के बीच वो यूक्रेन के राष्ट्रपति पद पर हैं। रूस ने जब से दो हफ्ते पहले यूक्रेन पर हमला शुरू किया, तब से बताया गया कि 44 साल के नेता की हत्या के तीन बार प्रयास हो चुके हैं। यूक्रेनी अधिकारियों को पूर्वसूचना मिलने के बाद इन प्रयासों को विफल किया जा सका।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

साहित्य सम्मेलन में चर्चित कवयित्री डा सुमेधा पाठक की काव्य-संग्रह ‘नदी की प्रेमकथा’ का हुआ लोकार्पण|

Posted: 08 Mar 2022 06:31 AM PST

साहित्य सम्मेलन में चर्चित कवयित्री डा सुमेधा पाठक की काव्य-संग्रह 'नदी की प्रेमकथा' का हुआ लोकार्पण|

महिला दिवस के अवसर पर चर्चित कवयित्री डा सुमेधा पाठक की काव्य संग्रह 'नदी की प्रेमकथा' का हुआ लोकार्पण | डॉ सुमेधा पाठक किसी परिचय की मोहताज नहीं है वो एक संवेदनशील और समाज में जग्रृति लानेवाली एक विदुषी साहित्यकार हैं, जिनके काव्य में प्रकृति, प्रेम और जीवन के प्रति मंजुल राग की रस-धार प्रवाहित होती रहती है। उनकी काव्य-कल्पनाओं में, प्रकृति का अत्यंत उदात्त स्थान है। उनके मानस-कुंज में प्रकृति केवल सौंदर्य ही नहीं लुटाती, वह जननी तो है ही, प्रेम भी करती है। उनकी नूतन काव्य-कृति 'नदी की प्रेम कथा' इसका सुंदर आख्यान प्रस्तुत करती है।यह बातें रविवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह एवं कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुआलभ ने कही। डा सुलभ ने कहा कि सुमेधा जी की रचनाओं में एक दिव्य माधुर्य है और परिष्कृत चिंतन की गहराई भी, जो इनके साहित्य को गरिमापूर्ण और पठनीय बनाती हैं।पुस्तक के लोकार्पण के पश्चात अपने संबोधन में चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की विदुषी कुलपति न्यायमूर्ति मृदुला मिश्र ने कहा कि कवयित्री ने नारी-विमर्श को बड़ी शक्ति दी है। द्रौपदी और गांधारी जैसी स्त्री-पात्र के माध्यम से इन्होंने नारी-चेतना को सकारात्मक उत्तेजना प्रदान की है। इनकी लेखनी को सरस्वती और बल दें, इसकी प्रार्थना करती हूँ। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी और बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष डा विजय प्रकाश ने कहा कि सुमेधा जी की लोकार्पित पुस्तक अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली है। इनमे अनेक रचनाएँ हैं जो इतिहास से प्रश्न करती हैं। इन्हें प्रश्नवाचक कविताएँ कहनी चाहिए। यह काव्य की एक नई विधा हो सकती है।वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने पुस्तक पर अपने विचार रखते हुए कहा कि स्त्री जननी है। इसलिए वह स्वाभाविक रूप से सर्जिका है। इसलिए प्रत्येक कवि का मन स्त्री का होना चाहिए। लेखिका का मत है कि वह स्वयं-सिद्धा बने। उसे किसी पुरुष-वैशाखी की आवश्यकता न हो। इन्होंने गहरी संवेदना के साथ प्रतिकार को स्वर दिया है।विशिष्ट अतिथि और अनुग्रह नारायण महाविद्यालय में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डा कलानाथ मिश्र, विदुषी कवयित्री और प्राध्यापिका डा मंगला रानी, भारत सरकार के हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार यादव, डा मधु वर्मा, सुनील कुमार पाठक तथा वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानवर्द्धन मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में सम्मेलन के उपाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्र 'करुणेश', डा शंकर प्रसाद, कवि बच्चा ठाकुर, कवयित्री आराधना प्रसाद, डा ब्रह्मानंद पाण्डेय, भावना शेखर, डा करुणा पीटर 'कमल', डा अर्चना त्रिपाठी, डा शालिनी पांडेय, डा सुषमा कुमारी, ओम् प्रकाश पांडेय 'प्रकाश', कुमार अनुपम, डा शकुंतला अरुण, डा रेखा भारती, कौसर कोल्हुआ कमालपुरी, पं गणेश झा, डा विनय कुमार विष्णुपुरी, जय प्रकाश पुजारी, डा प्रणव पराग, अर्जुन प्रसाद सिंह, श्याम बिहारी प्रभाकर, डा विजय कुमार पाण्डेय, नूतन सिन्हा आदि कवियों ने अपने काव्य-पाठ से उत्सव को और भी रसमय बना दिया। अतिथियों का स्वागत सम्मेलन के प्रधानमंत्री डा शिववंश पाण्डेय ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन कृष्णरंजन सिंह ने किया। मंच का संचालन कवि सुनील कुमार दूबे ने किया।समारोह में, सम्मेलन के भवन अभिरक्षक डा नागेश्वर प्रसाद यादव, नरेंद्र कुमार झा, बाँके बिहारी साव, डा अरुण कुमार मिश्र, डा वीना कुमारी, डा एच पी सिंह, हृदय नारायण झा, संगम कुमार रंजन, राकेश कुमार मिश्र, शम्मी कपूर, अम्बरीष कांत समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

भारतीय जन महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पहाड़गंज , नई दिल्ली स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर भवन के विशेष बैठक कक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार की अध्यक्षता में हुई ।

Posted: 08 Mar 2022 06:02 AM PST

भारतीय जन महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पहाड़गंज , नई दिल्ली स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर भवन के विशेष बैठक कक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार की अध्यक्षता में हुई ।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप शेखर सिंहल ने बैठक के प्रारंभ में सुदुर क्षेत्र से आए सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जन महासभा अपने उद्देश्यों के अनुरूप देश व समाज हित के अनेक कार्यों को प्रभावी ढंग से कर रही है , इसके लिए भारतीय जन महासभा के सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं ।

बैठक में अन्यान्य बिंदुओं पर चर्चा हुई ।

भारतीय जन महासभा कोई भी सदस्यता शुल्क नहीं लेती है व कोई सदस्यता का फॉर्म भी नहीं भरवाती है । संस्था को गतिमान बनाये रखने के लिए धन की भी आवश्यकता होती है ।
इसलिए निर्णय लिया गया कि आगामी विक्रम संवत २०७९ (2079) नव वर्ष के प्रारंभ में ही संस्था से जुड़े सभी लोग भारतीय जन महासभा के कोष में स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग करेंगे ।


निर्णय लिया गया कि 9 मार्च 2022 को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर जो धरना का कार्यक्रम होगा उसमें नई दिल्ली के अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति के लिए पूरा जोर लगा दिया जाएगा ।
धरना स्थल से ही 10 सूत्री मांग पत्र माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पर सौंपा जाएगा ।


कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार देवघर के वरिष्ठ पंडा श्री कमलराज जजवाडे जी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया ।


राष्ट्रीय सचिव प्रमोद खीरवाल ने बैठक में सुझाव दिया कि भारतीय जन महासभा के अनेक सुषुप्त लोगों को जगाने के लिए एक ऐसा कार्यक्रम लिया जाए कि वहां सभी लोग अपनी उपस्थिति निश्चित रूप से दे । इसका लाभ इस देश को मिल सकेगा ।

कार्यसमिति की बैठक में श्री पोद्दार के अलावे नई दिल्ली से दीप शेखर सिंहल , बक्सर बिहार से अजय कुमार सिंह , देवघर झारखंड से कमल राज जजवाडे पंडा जी , जमशेदपुर झारखंड से प्रमोद कुमार खीरवाल , शाहदरा दिल्ली से श्रीमती अर्चना वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व दिवस पर हुआ 51 कवयित्रियों का सम्मान..

Posted: 08 Mar 2022 05:44 AM PST

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व दिवस पर हुआ 51 कवयित्रियों का सम्मान..

नवलगढ़ - कस्बे में स्थित अंगिरा सेवा समिति के विशाल सभागार में राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर शाखा झुंझुनू, राष्ट्रीय कवि चौपाल प्रकाशन, एवं राईज समूह के संयुक्त तत्वावधान से देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी 51 कवयित्रियों का सम्मान हुआ सम्मान समारोह में केरल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र सहित अन्य हिंदी भाषी राज्यों से कवयित्रियाँ पधारी ।कार्यक्रम संयोजक मुकेश मारवाड़ी एवं आयोजक रमाकान्त सोनी ने बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में सम्पन हुआ, जिसमें पहला चरण सभी कवयित्रियों का सम्मान प्रतिक चिह्न, प्रमाण-पत्र, साल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया । दूसरे चरण में सभी कवयित्रियों का काव्यपाठ हुआ तथा अंतिम चरण में विराट हास्य कवि सम्मेलन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. दयाशंकर जाँगिड़, मुख्यअतिथि के रूप में नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी, नगरपालिका वर्तमान अध्यक्ष शोएब खत्री, नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क़ासिम बीकानेरी, कवि बी. एल. सावन, योगेन्द्र मिश्रा, अनिल अजाड़ीवाल, सज्जन जोशी श्रीकांत पारीक, डॉ. श्रवण कुमार सैनी, राजेश जैन, जगदीश जाँगिड़ आदि रहे कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठितगण मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन कवि हरीश हिन्दुस्तानी, पवन पारस, मोनिका गौड़, ऊर्वी ऊदल, अनुश्री दुबे, पूर्णिमा शर्मा, आदि लोगों ने किया ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

महिला-दिवस को

Posted: 08 Mar 2022 05:39 AM PST

महिला-दिवस को

****************
हमारी भी है कुछ पहचान।
सृष्टि की हम भी हैं मुस्कान।
हमारी भी है कुछ पहचान।
हरि की कमला शिव की गौरी विधि की वाणी जान।
माँ बन जन्म दिया औ' पाला,
भगिनी बनकर तुझे सम्हाला,
पत्नी बन सर्वस्व लुटाया
पुत्री बन घर किया उजाला।
बोल, कहाँ कब कैसे पीछे, खुद तू तौल पुमान!
दुर्गा हाड़ा जीजा बाई,
मीरा बाई, लक्ष्मी बाई
उषा कल्पना बच्छेन्द्री हम
सरोजिनी सावित्री बाई,
लक्ष्मी सहगल लता भोंसले चन्द्रमुखी बसु मान।
कौन क्षेत्र है जहाँ न हैं हम,
कौन विशेषण जिसमें हम कम
शिक्षा-दीक्षा पद-प्रतिभा में
दिखलाती आई हैं दमखम
नर-नारी दो भले लगें, पर दोनों एक समान।
चला रही हैं वायुयान हम,
सैनिक बनकर दिखा रहीं दम,
वीर-सपूतों की हैं जननी
सीमाएँ पड़ती आईं कम।
जिधर लगा दे उधर हमारा करतब देख सुजान!
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सूती साड़ी वाली लड़की

Posted: 08 Mar 2022 05:26 AM PST

सूती साड़ी वाली लड़की

ज्योतीन्द्र मिश्र
सुशीला अपने माता पिता की पांचवी संतान थी । दो बड़े भाई और दो बड़ी दीदियाँ थी। जिस दिन पैदा हुई उस दिन शनिवार था । लेकिन उसी दिन उसके बाप को सुपरवाइजर रैंक में प्रोन्नति मिली । भाइयों और दीदियों ने उस नवजात को शनिचरी कहना शुरू कर दिया । हेगे शनिचरी । लेकिन जब पिता प्रोमोशन लेकर घर लौटे तो उन्हें बच्चों का सम्बोधन प्रीतिकर नहीं लगा । पिता ने अपने सभी बच्चों को बुलाकर उस गोरी गोरी बिटिया का नाम सुशीला रख दिया था ।तब से सभी सुशीला ही पुकारने लगे । लेकिन सुशीला की माँ को धीरे धीरे यह एहसास होने लगा कि नाम पुकारने पर भी वह सुनती नहीं है। किसी ने नजर दोष बताया किसी ने डॉक्टर को दिखाने की सलाह दे दी। लेकिन पिता ने इस सुलक्षणा सुशीला के लिए कुछ दिन इंतज़ार कर लेना ही बेहतर समझा। धैर्य धारण किये पिता को पत्नी ने फटकारा " लड़की जात है कहीं बहरी रह गयी तो विवाह में दिक्कत होगा "।
सुशीला के पिता सुदर्शन मिसिर जूट मिल में काम करते थे ।महीने में एक बार ही बीबी बच्चों से मिलने आते । बाकी 29 दिनों के लिए उनकी पत्नी ही पिता और माता की भूमिका का निर्वहन करती थी। सुदर्शन मिसिर जब घर आते तो खगड़िया से मछली जरूर लाते । बच्चे मछली देखकर दौड़ लगाते बन्सबिट्टी तक चले जाते । पापा आये पापा आये। पापा आते रहे ,जाते रहे ।बच्चों की संख्या अब सात तक पहुँच गयी । मध्यवर्गीय संपन्नता के कारण धान , गेहूँ , दलहन की उपज घर मे आ जाती थी । अन्न की कोई समस्या नहीं थी । अधिक बच्चों के पालन पोषण और अनियंत्रित खर्च के कारण बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे । सुशीला अब 12 साल की हो चुकी थी । इसके नाक नक्श पितृ ग्रन्थि से प्रभावित थे । बेहद सुंदर और सुडौल कद काठी। इस अवस्था तक आते आते सुदर्शन मिसिर ने सुशीला के कान और कंठ का इलाज भगवान भरोसे छोड़ दिया ।
सभी भाई बहनों को जरा तेज़ आवाज में बुलाना पड़ता था। कोई कोई उसे इशारों से बुलाते ।इस कारण सुशीला को भान हो गया कि वह कम सुनती है । आवाज भी साफ नहीं निकलती थी । वह आत्म हीनता की गिरफ्त में जाने लगी । घर के सारे सदस्य उसे चौका सम्हालने , बर्तन माँजने , झाड़ू लगाने का काम सौंपने लगे । सुशीला अपने भाई बहनों से अलग अलग रहने लगी और काम में ही सिद्धहस्त हो गयी।
सुशीला जब सोलह साल की हुई तो माँ ने उसे अपनी साड़ी देकर कहा अब इसे ही पहनो। लेकिन वह सलवार फ्रॉक पर ही अड़ी रही । वह देख चुकी थी कि दोनों दीदियों को साड़ी पहनाकर ही इस घर से टरकाया गया था । मंहगी मंहगी साड़ियां भी शादी के समय दी गयी थी । अब इसकी बारी आई तो इसे भी टेरिकोटिन की साड़ी पहनने को कहा जा रहा है । उसने साड़ी पहनने से इनकार कर दिया । गुस्से से पागल हो गई। बाल नोचने लगी । पैर पटकने लगी । गुस्से में इतना ही बोलती रह गयी -- आने दो पापा को ....... आने दो पापा को।
तीन दिनों बाद पापा जब घर आये तो सुशील दौड़ती हुई पापा तक नहीं गई। उसके चेहरे पर गुस्सा झलक रहा था । सूती सलवार और सूती समीज पहने पापा का घर के दरबाजे पर ही इंतज़ार किया । फिर बदहवास होकर पापा के देह पर निढाल हो गई। रोती रही सुबकती रही । सुदर्शन मिसिर उसकी पीठ सहलाते रहे । सभी बच्चे उसकी यह दशा देखकर सकपकाए हुए थे।
उसने पापा से हाथ जोड़कर तुतलाती हुई बोली
- मैं कान से कम सुनती हूँ। मैं साफ नहीं बोल पाती हूँ। बड़े भैया और दीदी मुझसे जोर से आवाज देकर बुलाते है । मइया इशारा करके बुलाती है। कहती है यह टेरिकोटिन की साड़ी पहन लो। दीदी को भी साड़ी पहनाई थी । उसे विदा कर दिया । अब यह मुझे भी साड़ी पहनने के लिए कह रही है । तुम्ही बोलो पापा इसको । मेरे जैसी बहरी और तुतलाती लड़की से कौन शादी करेगा । सुदर्शन जी चुप होकर सुनते रहे । बिटिया को गले लगाकर पश्चाताप की आग में झुलसते रहे ।
फिर ठंढी सांस खींचते हुए पत्नी से बोले -- यह जो चाहे पहने ।।
सुशीला लाड़ करती हुई बोली -- मैं सूती साड़ी पहनूँगी । हल्के रंग की ।
अगले साल सुशीला के लिए भी लड़का मिल गया । विवाह होने तक लड़के वाले को भनक भी नहीं लगी । सुशीला के रूप वैभव के सामने किसी ने कुछ कहा ही नहीं। जब ससुराल गई तब सुशीला के गौरवर्ण , तीखे नाक नक्श की चर्चा होती रही। लेकिन जब सुहागरात का समय आया तो सुशीला अपने पति के सामने बस रोती रही । लाख पूछने पर उसके आतुर पति सीताराम मिसिर को कोई उत्तर न मिला ।
जब सुवह हुई तो सीताराम मिसिर जी की आंखों के आगे अंधेरा छा गया । अब पत्नी के इस जन्मजात दोष को ढँकने के अलावा और कोई चारा नहीं था । सीताराम किसे दोष देते ।
सुशीला अपनी इस कमी के कारण पति के सामने किसी चीज की जिद कभी नहीं करती । वह आज भी सूती साड़ी ही पहनती है ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

नारी

Posted: 08 Mar 2022 05:23 AM PST

नारी 

              **
                  उषा श्रीवास्तव 

अबला नहीं है सृष्टि का संचार है  नारी ,
इस पावन  भूमि पर एक अवतार है नारी ।

चिनगारी नहीं है ज्वाला है, अंगार है नारी ,
मातृत्व के सम्मान का आधार है नारी ।

रोते- बिलखते बच्चों की मुस्कान है नारी, 
टूटे दिलो के सपनों का अरमान है नारी ।

करूणा- ममता, प्यार का शीतल छाँव है नारी, 
अन्तर्राष्ट्रीय शक्ति की पहचान है नारी। 

मुस्कुराती सृष्टि की सृजनकार है नारी, 
सच कहूँ तो सर्व शक्ति मान है नारी  ।

       मुजफ्फरपुर, बिहार, ( भारत  )
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

महिला प्रबंधक

Posted: 08 Mar 2022 05:21 AM PST

महिला प्रबंधक

बिना वेतन जो काम करे
न कोई छुट्टी न कोई गम। 
बस समय पर काम करे
और लोगों को खुश रखे। 
बता सकते हो ये कौन है
जो निस्वर्थ भाव से करती है। 
ये और कोई नहीं घर की
एक महिला हो सकती है।। 

हर मौसम की ये आदि है
सबसे बाद में सोती है। 
पर सबसे पहले उठती है
और सबका ख्याल रखती है। 
नित्य क्रियाओं से निवृत होकर 
दिया भोग प्रभु को लगती है। 
जिसे घर में सुख शांति
और बरकत बहुत होती है।। 

यह सब अकेली महिला 
हर दिन नियम से करती है। 
खुद की चिन्ता कम पर
सब का ख्याल रखती है। 
घर की कारंदा होकर
अपना फर्ज निभाती है। 
बिना प्रबंधन की शिक्षा के भी
प्रबंध अच्छे से करती है।। 
ये सब एक महिला ही
कर सकती है. . . ।। 

महिला दिवस के अवसर पर मेरी रचना आप सभी के लिए प्रस्तुत है। 

जय जिनेंद्र 
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

नारी अबला नहीं सबला है

Posted: 08 Mar 2022 05:19 AM PST

नारी अबला नहीं सबला है

या देवि! सर्वभुतेषू शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै  नमः......

एक नहीं दो-दो मात्रायें नर से भारी नारी ...

दुनियां का हम नहीं जानते, यह शास्वत संस्कृति हमारी.....

नारी तुम अबला नहीं सबला हो

धरा की पावन अनुपम ज्वाला हो

तुम ज्ञान चरित्र साध पाओ अगर,हर कपटी हृदय को मथती चली जाओगी

आत्म शक्ति के गीत गाओ अगर , हर नर को पावन बनाती चली जाओगी

स्वयं अपनी शक्ति की आवाज सुनोगी अगर, युग को बदलती चली जाओगी

तुम अपनी ही शक्ति साध पाओ अगर , शौर्य शिशुओं का बढ़ाती जाओगी

तुमने यदि छोड़ दीं रूढ़ियां, तोड़ दीं बेड़ियां, अंधविश्वास, कुप्रथाएं अगर,दंभियो का दंभ
तोड़ जाओगी

नारी तुम देवी हो तुम में छुपी हुई है एक अलौकिक अग्नि की ढेरी

उसे ज्वाला बना बाहर लाओ अगर,कर सकती हो भस्मीभूत वासना की ढेरी

तुम्हारी शौर्य संतानों से कभी हुई कोख खाली नहीं,

तुमने गोद में अपनी , है कौन सी शक्ति पाली नहीं!

धर्म का मर्म,ज्ञान का दीप जला कर , वक्त की आहट समझ पाओ अगर, धरा पर स्वर्ग सी सज्जा उभार जाओगी

शिव भी निरा शव हैं ,जब तक तुम्हारी शक्ति नहीं

बृह्मा में बुद्धि का प्रवाह कहां! जब तक शारदे का ज्ञान नहीं

विष्णु करेंगे पोषण कैसे , जब तक लक्ष्मी का बरदान नहीं

धरा के असुर मरेंगे कैसे , जब तक हो दुर्गा का अवतार नहीं

जो तुम्हारी भक्ति करता और ध्याता है , तब ही नर जग में कुछ कर पाता है

पर जैसे ही नर असुर बन जाता है, तुम बन जाती हो सिंहवाहिनी

तुम बिन कोई मुक्ति मोक्ष नहीं पा  पाता है

नारी तुम अबला नहीं सबला हो......

धरा की पावन अनुपम ज्वाला हो....

       चंद्रप्रकाश गुप्त "चंद्र"
  (ओज कवि एवं राष्ट्रवादी चिंतक)
         अहमदाबाद ,गुजरात
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

संग संग

Posted: 08 Mar 2022 05:14 AM PST

संग संग

- मनोज मिश्र
सब ने सब बातें कह डालीं
अब मेरी बात फलक तक आये
होगी कोशिश मेरी इन नयनों में
कभी अश्रु कहीं छलक न पाए

राग औ अनुराग रहे, रहे प्रीत का समां यहां
प्रेम सरिस बंधन सा पावन कुछ और कहां
बस दो बातें हों सुख दुख की
नहीं और किसी की जगह यहां

कुछ बोलें मुस्कायें खिलखिल आंखें भर आयें
संग खेलें संग इतरायें थोड़ा सा शर्माएं
है ये जगत बड़ा निष्ठुर विशाल
चलो चार कदम संग चल आएँ

दो कदम उठें जीवन आशा के
दो उनको पूरा करने हेतु उठें
हेतु सिद्ध जब एक बने
तो नियत नया कुछ और चुनें

बस यूँ ही कहीं पतली पगडंडी पर
जो इंगित करती अनिश्चित की ओर
कुछ नूतन पाने की आशा हो
और हम उस रास्ते चल आएँ

न है खोने का डर हमराही
जब तेरा है साथ मुझे
भटक भी गए तो क्या होगा
आखिर तुम तो हो साथ मेरे

वो देखो सूरज अस्ताचलगामी
लौट रहे विहग नीड़ों की ओर
गोधूलि से भर उठी है धरती
आतुर निशा करती आने का शोर

साथ तुम्हारा जब है प्रियतम
अंधियारे से डर कैसा
अरुणोदय की आभा से सजी मही
आएगी भोर विस्मय कैसा
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

9 मार्च 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 08 Mar 2022 05:13 AM PST

9 मार्च 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

9 मार्च 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि सप्तमी रात्रि 02:27

🔅 नक्षत्र कृत्तिका 08:35 AM

🔅 करण :

                गर 01:43 PM
                वणिज 01:43 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग विश्कुम्भ +01:14 AM

🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:09 AM

🔅 चन्द्रोदय 10:09 AM

🔅 चन्द्र राशि वृषभ

🔅 सूर्यास्त 05:51 PM

🔅 चन्द्रास्त +00:07 AM

🔅 ऋतु वसंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 11:49 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 11:36 AM - 12:24 PM

🔅 कंटक 04:20 PM - 05:07 PM

🔅 यमघण्ट 08:27 AM - 09:14 AM

🔅 राहु काल 12:00 PM - 01:29 PM

🔅 कुलिक 11:36 AM - 12:24 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:52 AM - 07:40 AM

🔅 यमगण्ड 07:34 AM - 09:03 AM

🔅 गुलिक काल 10:31 AM - 12:00 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

🌹विशेष ~ अर्कपुट सप्तमी, कल्याण सप्तमी, पूरब दिशा में बुध अस्त। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार

9 मार्च 2022, बुधवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज संभलकर कदम उठाने की सलाह देते हैं। आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, लेकिन बौद्धिक चर्चा से दूर रहने की सलाह है। प्रवास भी संभव हो तो टाल दें।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

वृषभ (Tauras): भावनाओं के बंधन में बंधने का अनुभव होगा। आपके कार्य संपन्न हो जाने से आनंद में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद की स्थिति विपरीत हो सकती है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखने की सलाह देते हैं। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेंगे। स्वजनों से भेंट करने से मन आनंदित होगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): आज आप भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जाएं इसका ध्यान रखें। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आपका आरोग्य अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। मध्याहन के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। धन का खर्च अधिक होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

सिंह (Leo): कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा। संबंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। मध्याहन के बाद मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी जिससे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। आज वाणी पर संयम बरतने की सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। धन हानि के साथ मानहानि से भी बचें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वर्तन रहेगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे। मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा। संतान से सुख मिलेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृश्चिक (Scorpio): आपके लिए भाग्यवृद्धि का दिन है। विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आपका प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से संबंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): प्रातःकाल के समय आपका शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। निषेधात्मक विचार मन को अस्वस्थ कर सकते हैं इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखें। आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है। व्यवसायियों को लाभ होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास का योग है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): आज के दिन परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद उठाएंगे। मध्याहन के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखें।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपको कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। छोटे से प्रवास या पर्यटन की संभावना है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आज के दिन आकर्षण से दूर रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यवसायियों को कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Liked on YouTube: शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा 15% वृद्धि के साथ वेतन का निर्धारण नहीं किया गया इसी मुद्दे को

Posted: 07 Mar 2022 09:12 AM PST

शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा 15% वृद्धि के साथ वेतन का निर्धारण नहीं किया गया इसी मुद्दे को
शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा 15% वृद्धि के साथ वेतन का निर्धारण नहीं किया गया इसी मुद्दे को लेकर हमारे संवाददाता विजय कुमार की खास खबर | बिहार सरकार का आदेश निर्गत है की नियोजित शिक्षकों का वेतन माह 2022 जनवरी से मूल वेतन में 15% वृद्धि करके भुगतान करना है इसके लिए सरकार का पत्र निर्गत था 3 माह बीतने के बाद भी सरकार के निर्देश का पालन नहीं किया गया अर्थात शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा 15% वृद्धि के साथ वेतन का निर्धारण नहीं किया गया और लगभग 3 माह से वेतन बकाया है शिक्षकों के सामने होली जैसा पर्व है जिसके कारण शिक्षक चिंतित है सरकार के द्वारा स्पष्टीकरण भी मांगा गया है कि क्यों ना वेतन वृद्धि ससमय नहीं करने पर आप लोगों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाए इसमें बी ई टेट सी टेट शिक्षक संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित थे अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह तारकेश्वर नाथ तिवारी कुलदीप कुमार सिंह दिलीप कुमार सिंह अमन कश्यप संजीत कुमार आदि उपस्थित थे दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/Gas5DMp Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/5MVnAg8 visit website : https://ift.tt/pMsWbae
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=Q5zqZvx_JO8

Post Bottom Ad

Pages