सुल्तानपुर टाइम्स |
| नोएडा में पंकज सिंह 1.13 लाख से अधिक वोटों से आगे Posted: 10 Mar 2022 01:44 AM PST
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पंकज सिंह सुबह से ही लगातार भारी बढ़त बनाए हुए हैं, इससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस बार यहां सात चरणों में मतदान हुआ है। नोएडा सीट पर पंकज सिंह का मुकाबला सपा के सुनील चौधरी और कांग्रेस की उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के साथ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले में 10 फरवरी को मतदान हुआ था।पंकज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। 2017 में बीजेपी नेता पंकज सिंह यहां से पहली बार विधायक बने थे। वे 2002 से राजनीति में सक्रिय हैं। 2004 में वे भाजपा युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने थे। 2007 में वह यूपी भाजपा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य बने। इसी साल पार्टी उन्हें चिरईगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाना चाहती थी लेकिन पिता की सलाह पर उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। 2010 में उन्हें यूपी भाजपा का सचिव नियुक्त किया गया। बाद में प्रमोशन देकर उन्हें महासचिव बना दिया गया। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |