Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 10, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, यमुनोत्री में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण आगे

Posted: 09 Mar 2022 08:40 PM PST

देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा 18 और कांग्रेस 17 सीट हासिल करते दिखाई दे रही है। वहीं अन्य 1 है। बता दें कि ऊधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यानी की सीएम धामी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि खटीमा से सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी हैं.

खटीमा विधानसभा सीट पर सीएम धामी चल रहे आगे, कांग्रेस पीछे

Posted: 09 Mar 2022 08:40 PM PST

जिला – ऊधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यानी की सीएम धामी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि खटीमा से सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी हैं. वहीं लालकुआं से हरीश रावत आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में शुरुआती रूझान में पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। हालांकि पूरी भाजपा पर आरोप लगाते हुए हरीश ने कहा था

पुरोला विधानसभा में हुआ हंगामा, हरीश रावत चल रहे आगे

Posted: 09 Mar 2022 08:40 PM PST

देहरादून : उत्तराखंड में शुरुआती रूझान में पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। हालांकि पूरी तस्वीर कुछ घंटों बाद ही साफ होगी। चुनावी प्रचार के दौरान हरीश रावत का कहना था कि कांग्रेस ही उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। भाजपा पर आरोप लगाते हुए हरीश ने कहा था कि विकास के नाम पर बीजेपी ने कुछ भी नहीं किया । रावत का कहना था कि भाजपा ने सिर्फ पांच सालों में मुख्यमंत्री ही

उत्तराखंड : इंतजार खत्म, पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू

Posted: 09 Mar 2022 08:40 PM PST

देहरादून: विधानसभा चुनाव परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। हमेशा की तरह ही इस बार भी गिनती पोस्टल बैलेट के साथ शुरू हुई है। प्रदेश भर में तकरीबन 1 लाख 7 हजार 314 पोस्टल बैलेट हैं। प्रारंभिक रुझानों में कांग्रेस 4 और भाजपा 5 सीट पर आगे है। जबकि अन्य भी एक सीट पर आगे चल रहे हैं।   The post उत्तराखंड : इंतजार खत्म, पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू first appeared on Khabar

मतगणना से पहले हरीश रावत ने उठाए EVM की सुरक्षा पर सवाल, कहा-3 बार कैमरे हुए बंद

Posted: 09 Mar 2022 08:40 PM PST

देहरादून : मतगणना शुरु होने से पहले हरीश रावत ने एक बार फिर से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हरीश रावत ने स्ट्रॉंग रुम में लगे कैमरों को लेकर और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं. बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए हरीश रावत ने कहा कि कैमेर तीन बार बंद हो चुके हैं. हरीश रावत का मन घबरा रहा है कि कहीं कोई घपला तो नहीं हो रहा है। हरीश रावत की पोस्ट हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए

उत्तराखंड की इस विधानसभा सीट का सबसे पहले आएगा रिजल्ट, बस कुछ देर औऱ इंतजार

Posted: 09 Mar 2022 06:40 PM PST

उत्तराखंड में आज मतगणना है। काउंटिंग 8 बजे शुरु हो जाएगी। प्रत्याशियों की दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई है। प्रदेश की जनता टीवी पर नजर गढ़ाए बैठी है। किसकी जीत होगी किसे हार मिलेगी ये कुछ घंटे में पता चल जाएगा। खबर है कि सबसे पहले विकासनगर सीट का परिणाम घोषित हो सकता है क्योंकि वहां सबसे कम राउंड में काउंटिंग होगी। वहीं सबसे देरी से हरिद्वार की ज्वालापुर, भगवानपुर और रुड़की सीट का रिजल्ट आ सकता है।

उत्तराखंड : पुलिस लाइन में घुसकर महिला कांस्टेबल से अधिवक्ता ने की छेड़छाड़

Posted: 09 Mar 2022 01:40 AM PST

नैनीताल : तल्लीताल पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल से अधिवक्ता द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। खबर है कि ड्यूटी स्थल पर सरेआम छेड़छाड़ से हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों और पुलिस लाइन में मौजूद लोगों ने अधिवक्ता को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। महिला कांस्टेबल ने अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर सौपी। तहरीर मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज

Post Bottom Ad

Pages