दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 4, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


Liked on YouTube: उत्तरप्रदेश के बरहज विधानसभा के वोटरों का क्या है रुझान देखिये हमारे संवाददाता पद्मनाभ त्रिपाठीकेसाथ

Posted: 04 Mar 2022 10:12 AM PST

उत्तरप्रदेश के बरहज विधानसभा के वोटरों का क्या है रुझान देखिये हमारे संवाददाता पद्मनाभ त्रिपाठीकेसाथ
दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/BIv8Efc Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/B31vjnp visit website : https://ift.tt/2EfCkSV
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=anQxVBc_PXw

गोलीबारी में भारतीय छात्र घायल: जनरल वीके सिंह

Posted: 04 Mar 2022 08:40 AM PST

गोलीबारी में भारतीय छात्र घायल: जनरल वीके सिंह

कीव से भागने की कोशिश कर रहा था छात्र कीव के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने आज समाचार एजेंसी ।छप् को बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र को कथित तौर पर गोली मार दी गई। मंत्री के अनुसार, छात्र कीव से भागने की कोशिश कर रहा था तभी गोलीबारी में घायल हो गया। मंत्री ने बताया कि इसके बाद उसे शहर में वापस ले जाया गया औरअस्पताल में भर्ती कराया गया। जनरल वीके सिंह ने कहा, "हमने रिपोर्टें सुनीं कि कीव छोड़ने वाले एक छात्र को गोली मार दी गई। उसे वापस कीव ले जाया गया। यह सब युद्ध के बीच हो रहा है।"

जनरल सिंह उन चार मंत्रियों में से एक हैं जिन्हें युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीयों की निकासी की निगरानी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में विशेष दूत के रूप में भेजा गया है। बता दें कि रूसी सेना यूक्रेन में भयंकर तबाही मचा रही है। रूस ने यूक्रेन के प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर भी हमला बोला है जिससे उस प्लांट में आग लग गई है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला बंद करने का आह्वान किया। वहीं खारकीव के अधिकतर हिस्सों पर रूस का नियंत्रण हो चुका है। वहां पर जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई इमारतों और वाहनों को काफी क्षति पहुंची है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैकरॉन का मानना है कि रूस-यूक्रेन में अभी सबसे बुरा दौर अभी आना है। मैकरॉन की यह राय अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से करीब 90 मिनट की बातचीत के बाद आई है। फ्रांस के राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने कहा कि बातचीत के दौरान पुतिन ने पूरे देश पर कब्जे का इरादा जताया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

कर्नाटक के विधायक का शर्मनाक बयान

Posted: 04 Mar 2022 08:38 AM PST

कर्नाटक के विधायक का शर्मनाक बयान

बेंगलुरु। यूक्रेन में मारे गए छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौड़ा का परिवार जहां उसके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहा है, वहीं कर्नाटक बीजेपी के एक विधायक ने एक शर्मनाक और विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि एक डेड बॉडी फ्लाइट में अधिक जगह घेरती है। कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बीजेपी विधायक अरविंद बेलाड ने कहा कि विमान में एक ताबूत के बजाय, लगभग आठ से 10 लोगों को बैठाया जा सकता है। वह इस अनिश्चितता पर सवालों का जवाब दे रहे थे कि नवीन के पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर हावेरी में कब लाया जाएगा?

बेलाड ने संवाददाताओं से कहा, सरकार नवीन के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है। यूक्रेन एक युद्ध क्षेत्र है और हर कोई इसके बारे में जानता है, प्रयास किए जा रहे हैं और यदि संभव हुआ तो शव को वापस लाया जाएगा।

बीजेपी नेता ने कहा, जब जीवित लोगों को वापस लाना चुनौतीपूर्ण है, तब मृतक को वापस लाना तो और भी कठिन हो गया है क्योंकि एक लाश फ्लाइट में अधिक जगह घेरेगी। उसकी जगह 8 से 10 लोगों को फ्लाइट में समायोजित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवीन के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नवीन के पिता शेखरप्पा ज्ञानगौड़ा ने बताया था कि उन्हें सरकार ने आश्वासन दिया है कि उनके बेटे का शव दो दिनों के भीतर घर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दोनों से अपने बेटे के शव को लाने में मदद करने का अनुरोध किया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

विकेट कीपर ऋचा के बल्ले ने हार को किया फीका

Posted: 04 Mar 2022 08:32 AM PST

विकेट कीपर ऋचा के बल्ले ने हार को किया फीका

ऽन्यूजीलैण्ड से चैथे वनडे में मिली हार
ऽविकेट कीपर ऋचा घोष ने जड़ा 26 गेंद में अर्ध शतक
ऽमहिला क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड से लगातार चैथे वनडे में हार झेलनी पड़ी। बारिश से प्रभावित मैच में भारत को 20 ओवर में 192 रन का लक्ष्य मिला था। लेकिन मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम 128 रन पर ढेर हो गई और मैच 63 रन से हार गई। यह इस दौरे पर भारत की पांचवीं हार है। हालांकि, इस मैच में 18 साल की भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने बल्ले से धमाल मचाया। उन्होंने महज 26 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया। यह भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज फिफ्टी है। ऋचा ने आउट होने से पहले 29 गेंद में 52 रन ठोके। ऋचा घोष अब भारत की ओर से महिला क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने महज 26 गेंद में अफनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 29 गेंद में 52 रन की पारी खेली। इसमें 4 चैके और 4 छक्के लगाएभारतीय विकेटकीपर ऋचा ने इस पारी के साथ सबसे तेज अर्धशतक का 14 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड रूमेली धर के नाम था। रूमेली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। वेदा कृष्णमूर्ति ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 52 रन की पारी में ऋचा घोष ने 4 छक्के जमाए। इसके साथ वो महिला वनडे में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाली भारतीय विकेटकीपर बन गईं। इससे पहले के बाकी विकेटकीपर बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 4 छक्के जड़े थे और ऋचा ने अपनी एक पारी में ही इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सौंवा टेस्ट मैच खेलने पर कोहली सम्मानित

Posted: 04 Mar 2022 08:29 AM PST

सौंवा टेस्ट मैच खेलने पर कोहली सम्मानित

ऽअनुष्का शर्मा भी इस खुशी के मौके पर मैदान में

ऽबीसीसीआई ने दी विशेष कैप

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। कोहली को इस मौके पर मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैदान पर उनके साथ मौजूद थीं। विराट कोहली के 100वें टेस्ट के मौके पर बीसीसीआई ने उन्हें एक स्पेशल टेस्ट कैप भेंट की है। मौके पर पूरी टीम मैदान पर एक साथ खड़ी थी। विराट के साथ फिल्म एक्ट्रेस और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। राहुल द्रविड़ ने इस मौके  पर कहा कि आप इसके  हकदार हैं और मुझे उम्मीद है कि ये सिर्फ शुरुआत हैं आगे भी हमें इस तरह के मौके और भी देखने को मिलेंगे। 

विराट ने इस मौके पर  कहा- यह मेरे लिए एक विशेष क्षण है। मेरी पत्नी यहां है और मेरा भाई भी है। सभी को बहुत गर्व है। यह वास्तव में एक टीम गेम है और यह उनके बिना संभव नहीं हो सकता है। बीसीसीआई को भी धन्यवाद। वर्तमान में जितना भी क्रिकेट हम खेल  रहे हैं तीन फॉर्मेट और आईपीएल, मैं यह कह सकता हूं कि अगली पीढ़ी मुझसे यह सीख सकती है कि मैंने इसके बावजूद सबसे शुद्ध क्रिकेट के 100 मैच खेले हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

अर्से बाद पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी

Posted: 04 Mar 2022 08:27 AM PST

अर्से बाद पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी

ऽआस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट, वन-डे व टी-20 होंगे

नई दिल्ली। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की रावलपिंडी में शुरुआत हो चुकी है। पाकिस्तान ने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान में कह सकते हैं कि क्रिकेट की वापसी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोस हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने पारी की शुरुआत की है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने मैच से पहले टॉस जीतने के बाद पिच की तारीफ करते हुए कहा ऐसा लगा रहा है कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 साल बाद पाकिस्तान की जमीन पर क्रिकेट खेलने आई है। रावलपिंडी में 3 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने हैं। इसके बाद अगले दो मैच कराची और लाहौर में खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और अंत में एक टी20 मैच भी इसी मैदान रावलपिंडी में खेला जाएगा।

पाकिस्तान- अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हख, अजहर अली, बाबर आजम, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, नौमान अला, साजिद खान, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोस हेजलवुड।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

लोकतंत्र के हित में याचिका

Posted: 04 Mar 2022 08:25 AM PST

लोकतंत्र के हित में याचिका

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

जनहित याचिकाओं को लेकर भी अब भावना अच्छी नहीं रह गयी है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने भी लोगों को फटकार लगायी थी कि इस तरह की जनता के नाम पर याचिकाएं दायर कर अदालत का समय बर्बाद किया जाता है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि यदि लोग इस तरह की याचिकाएं दायर करने से बाज नहीं आए तो उनसे हर्जाना भी वसूला जा सकता है। जनहित याचिकाओं को लेकर यह एक पक्ष है लेकिन नाम के अनुरूप जन के हित मंे इस तरह की याचिकाएं सचमुच मंे हितकारी भी होती हैं। ऐसी ही एक याचिका हिन्दू सेना के नेता सुजीत यादव ने सुप्रीम कोर्ट मंे दायर की है। यह याचिका जिस समय दायर की गयी, उसी समय देश के पांच राज्यों मंे चुनाव की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण मंे पहुंच गयी थी। इन चुनावों मंे विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए जनता से कई लुभावने वादे किये हैं। चुनाव को निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के सम्पन्न कराने से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। इसलिए चुनाव के समय लालच देना भी एक तरह का दबाव ही है। याचिका मंे विभिन्न दलों द्वारा मुफ्त बिजली, लैपटाॅप स्मार्ट फोन और नकद धनराशि देने को भ्रष्ट प्रथा और भ्रष्टाचार बताया गया है। ऐसा करने वालों को सजा देने की भी मांग की गयी है। यह जनहित याचिका लोकतंत्र के व्यापक हित मंे है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई करने से तीन मार्च को इनकार कर दिया और मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने कहा कि यह याचिका मोटिवेटेड लगती है। वकील से कहा कि एक ग्रुप और पार्टियों को निशाना बनाते हुए याचिका दायर की गयी है। यह तकनीकी खामी हो सकती है क्योंकि इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार था।

दरअसल हिन्दू सेना के नेता सुजीत यादव ने याचिका दायर कर कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी को ही पक्षकार बनाया था। इन दलों के उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गयी थी। भाजपा का नाम नहीं लिया गया और संभवतः कोर्ट ने इसीलिए सुनवाई से मना किया। इसके बावजूद यह मामला जनता की अदालत में विचारणीय जरूर है क्योंकि सभी दल लोकलुभावन वादे करने लगे हैं।

चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त उपहार बांटने या मुफ्त उपहार देने का वादा करने वाले राजनीतिक पार्टियों की मान्यता रद्द करने के लिए इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई। याचिकाकर्ता ने कहा था कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा सरकारी फंड से चुनाव से पहले वोटरों को उपहार देने का वादा करने या उपहार देने का मामला स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करता है। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने अर्जी दाखिल कर केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग को प्रतिवादी बनाया गया था और अर्जी दाखिल कर कहा कि पब्लिक फंड से चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त उपहार देने का वादा करने या मुफ्त उपहार बांटना स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के खिलाफ है और यह वोटरों को प्रभावित करने और लुभाने का प्रयास है। इससे चुनाव प्रक्रिया प्रदूषित होती है। याचिकाकर्ता ने कहा कि इससे चुनाव मैदान में एक समान अवसर के सिद्धांत प्रभावित होते हैं। याची ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा मुफ्त उपहार देने और वादा करना वोटरों को लुभाने का प्रयास है और यह एक तरह की रिश्वत है। याचिकाकर्ता ने कहा कि हाल में शिरोमणि अकाली दल ने इसी कड़ी में वादा किया है कि वह 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 2 हजार रुपये प्रति महीने देगा वहीं आम आदमी पार्टी ने एक हजार रुपये प्रति महीने देने का वादा किया है। कांग्रेस ने महिलाओं को 2 हजार रुपये प्रति महीना देने के साथ-साथ साल में 8 सिलिंडर भी हाउस वाइफ को देने का वादा किया है। साथ ही कहा है कि 12 वीं पास लड़की को 20 हजार, 10वीं पास लड़की को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे और कॉलेज जाने वाली लड़की को स्कूटी दिया जाएगा। वहीं यूपी में कांग्रेस ने वादा किया है कि 12 में पढ़ने वाली लड़कियों को स्मार्ट फोन और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। सपा ने वादा किया है कि महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन और हर परिवार को 300 यूनिट प्रति महीने बिजली फ्री दी जाएगी।

याचिकाकर्ता ने कहा कि इस तरह से किए गए मुफ्त उपहार के वादे को रिश्वत की श्रेणी में माना जाए क्योंकि इससे वोटर प्रभावित होते हैं। चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वह सुनिश्चित करें कि राजनीतिक पार्टियां इस तरह के मुफ्त उपहार के वादे न करें या वितरण न करें। सुप्रीम कोर्ट में याची ने गुहार लगाई कि इस बात को घोषित किया जाए कि पब्लिक फंड से चुनाव के पहले मुफ्त देने का वादा और वितरण स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करता है और यह फ्री और फेयर इलेक्शन के बुनियाद को झकझोरता है। साथ ही चुनावी प्रक्रिया को प्रदूषित करता है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई कि मुफ्त उपहार और वितरण को अनुच्छेद-14 का उल्लंघन माना जाए। इसे रिश्वत घोषित किया जाए और आईपीसी की धारा-171 बी और सी के तहत अपराध माना जाए। चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि वह राजनीतिक पार्टियों के लिए शर्त तय करें कि वह ऐसा न करें। साथ ही चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि ऐसा करने वाले राजनीतिक पार्टियों का सिंबल सीज किया जाए और उनकी मान्यता रद्द की जाए। केंद्र सरकार को यह निर्देश दिया जाए कि वह राजनीतिक पार्टियों को रेग्युलेट करने के लिए कानून बनाए। कोर्ट ने तब यह दायित्व केन्द्र सरकार को सौंप दिया था। अब उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव के पहले चरण के मतदान के ठीक दो दिन पहले भाजपा और सपा ने लखनऊ में अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पार्टी 2017 में की गई 212 घोषणाओं में से 92 प्रतिशत वादे पूरे कर चुकी है। अब नये संकल्प हैं। उधर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहले ही कह चुके थे कि वो सपा का घोषणापत्र भाजपा के घोषणापत्र जारी होने बाद जारी करेंगे और उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र जारी होने के चंद घंटों में ही समाजवादी पार्टी का वचन पत्र लखनऊ में जारी कर दिया। बीजेपी ने इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए कई लोक लुभावन वादे किए गए हैं जिनमें युवा, छात्र, विधवा, निराश्रित महिला सभी के लिए कुछ न कुछ है। इस बार तो बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में स्कूटी तक देने की बात की है। साथ ही महिलाओं के मुफ्त सफर और मुफ्त सिलेंडर तथा पेंशन आदि का भी उल्लेख किया गया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं पर खास ध्यान दिया है। पार्टी ने महिलाओं के लिए बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने विधवा पेंशन को आठ सौ रुपए से बढ़ा कर हर महीने डेढ़ हजार रुपए करने का वादा किया है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा है कि होली और दीवाली पर महिलाओं को दो मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही 60 साल से ऊपर की उम्र की महिलाओं को सरकारी परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। भाजपा की सरकार बनी तो वह कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी मुफ्त में देगी और गरीब बेटियों की शादी के लिए 25 हजार रुपए की मदद देगी। भाजपा ने युवाओं को स्मार्टफोन देने का वादा किया है और कहा कि हर घर में एक युवा को सरकारी नौकरी या स्वरोजगार का अवसर दिया जाएगा। प्रियंका गांधी की तरफ से यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दिए जाने की घोषणा की गयी। हिन्दू सूना के नेता सुजीत यादव ने भाजपा का नाम याचिका में शामिल न करके जनहित याचिका को व्यर्थ कर दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

यूक्रेन के जेपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा

Posted: 04 Mar 2022 08:20 AM PST

यूक्रेन के जेपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा

  1.  एक यूनिट भी क्षतिग्रस्त
  2.  रेडिएशन अभी सामान्य

कीव। रूस ने यूक्रेन के चेरनोविल न्यूक्लियर प्लांट के बाद अब जेपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर भी कब्जा कर लिया है। यह न्यूक्लियर पावर प्लांट एशिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट बताया जाता है। इसके बाद अमेरिका से लेकर यूरोप तक हड़कम्प मच गया है। यह भी बताया जा रहा है कि रूसी हमले से जेपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट की यूनिट प्रथम के रिएक्टर कम्पार्टमेंट को नुकसान भी पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि विशेष चिंता की बात नहीं है क्योंकि रेडिएशन सामान्य है। इससे पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दावा किया था कि रूस की तरफ से लगातार लेपोरिजिवा न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला किया जा रहा है। उन्हांेने यह भी कहा था कि अगर यहां धमाका होता है तो यह चेर्नोबिल मंे हुए हादसे से 10 गुना ज्यादा होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

महिला ने हिजाब नहीं पहना तो ईरानी राजदूत बर्खास्त

Posted: 04 Mar 2022 08:18 AM PST

महिला ने हिजाब नहीं पहना तो ईरानी राजदूत बर्खास्त

तेहरान। ईरान ने ब्रिटेन में अपने ही राजदूत के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। ईरान के राजदूत मोहसेन बहारवंद को कथित तौर पर एक वीडियो सर्कुलेट होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया। दरअसल वीडियो में दूतावास के एक कार्यक्रम को दिखाया गया है, जिसमें कुछ महिलाओं ने अपना सिर नहीं ढका हुआ था। वहीं महिला संगीतकार को बिना हिजाब पहने मेहमानों के लिए पियानो बजाते हुए दिखाया गया था। इसके बाद राजदूत को बर्खास्त किया गया। लंदन में फरवरी की शुरुआत में ईरान की 1979 की क्रांति को सेलिब्रेट करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राजदूत के बर्खास्तगी की खबर दो हफ्ते बाद आई है।

ईरानी समाचार पत्र कायहान, जिसके प्रधान संपादक को सुप्रीम लीडर अली खामेनेई द्वारा नियुक्त किया गया था, उसने भी 26 फरवरी को बताया था कि राजदूत को दूतावास में आयोजित 'नॉर्म-ब्रेकिंग' समारोह के कारण उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।आईएलएनए ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खातिबजादेह के हवाले से यह भी कहा कि बहारवंद 37 अन्य राजदूतों के साथ परिवर्तन सूची में थे। ईरानी लेबर न्यूज एजेंसी आईएलएनए ईरानी सरकार द्वारा नियंत्रित एक श्रमिक संघ से संबंधित एजेंसी है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

अमेरिकी सांसद ने कहा पुतिन की हत्या के बाद थम सकती है जंग

Posted: 04 Mar 2022 08:15 AM PST

अमेरिकी सांसद ने कहा पुतिन की हत्या के बाद थम सकती है जंग

न्यूयॉर्क। अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि किसी को रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। उनके मुताबिक इसके बाद ही ये जंग थम सकता है। उन्होंने ये बातें फॉक्स न्यूज चैनल के एक लाइव कार्यक्रम में कही। दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ने ये भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतिन को जीनियस कहना एक बड़ी गलती थी। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक हफ्ते से जंग चल रही है। पुतिन के इस कदम के बाद रूस पर अमेरिका सहित कई पश्चिम के देशों ने पाबंदियां लगी दी है।
लिंडसे ग्राहम ने कहा, 'रूस में किसी के लिए इस आदमी को बाहर निकालने का एकमात्र तरीका है इसकी हत्या करना। अगर ऐसा किया तो फिर ये देश और दुनिया के लिए एक महान सेवा होगी। केवल रूस के लोग ही ये काम कर सकते हैं। कहना आसान है करना मुश्किल।'
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

कुलभूषण के लिए भारत नियुक्त करेगा वकील

Posted: 04 Mar 2022 08:13 AM PST

कुलभूषण के लिए भारत नियुक्त करेगा वकील

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने 3 मार्च को भारत से कुलभूषण जाधव के लिए 13 अप्रैल तक कोई वकील नियुक्त करने को कहा ताकि पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा उन्हें दोषी ठहराए जाने और उन्हें सुनाई गई सजा की समीक्षा से संबंधित मामले में बहस हो सके। भारतीय नौसेना के 51 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने जाधव तक राजनयिक पहुंच उपलब्ध न कराने पर पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) का दरवाजा खटखटाया था और जाधव की सजा को चुनौती दी थी।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद हेग स्थित आईसीजे ने जुलाई, 2019 में एक फैसला दिया था जिसमें पाकिस्तान से कहा गया था कि वह जाधव तक भारत को राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराए तथा उनकी सजा की समीक्षा सुनिश्चित करे। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने अगस्त 2020 में मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनल्लाह, न्यायाधीश अमीर फारूक और न्यायाधीश मियांगुल हसन औरंगजेब की तीन सदस्यीय बड़ी पीठ का गठन किया था, जिसने बार-बार भारत से जाधव के लिए पाकिस्तान से कोई वकील नियुक्त करने को कहा लेकिन नई दिल्ली यह कहती रही है कि वह जाधव के लिए कोई भारतीय वकील नियुक्त करना चाहती है जिसकी मंजूरी दी जानी चाहिए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

यूक्रेन ने रूस के 9 हजार से अधिक सैनिक मारने का किया दावा

Posted: 04 Mar 2022 08:11 AM PST

यूक्रेन ने रूस के 9 हजार से अधिक सैनिक मारने का किया दावा

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूस की बमबारी में अब तक 10 से ज्यादा शहर बर्बाद हो चुके हैं। जंग के नौंवे दिन रूसी सेना ब्लैक सी के यूक्रेनी कोस्टगार्ड के नजदीक पहुंच गई है। रूस यहां कभी भी माइकोलिव कोस्टगार्ड पर अटैक कर सकता है। वहीं, पेंटागन ने दावा किया है कि करीब डेढ़ लाख रूसी सैनिकों ने कीव और खार्किव को भी घेर लिया है। यूक्रेन के शहर चेर्नीहीव में 24 घंटों से रूसी सैनिक हवाई हमले कर रहे हैं। स्पूतनिक की खबर के मुताबिक, इन हमलों में 33 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन का कहना है कि 4 मार्च तक रूस के 9,166 सैनिकों को उसने मार गिराया। इसके अलावा 33 प्लेन, 37 हेलिकॉप्टर्स, 251 टैंक, 105 तोपें, 60 फ्यूल टैंक आदि बर्बाद कर दिए गए। यूक्रेन के तट पर धमाके के बाद एक मालवाहक जहाज डूब गया है। इस जहाज के मालिक एस्टोनिया के हैं और उन्होंने ही ये जानकारी दी है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि धमाका कैसे हुआ।

रूस की समाचार एजेंसी तास के मुताबिक यूक्रेन के खारकीएव और सुमी से भारतीयों और अन्य विदेशी नागरिकों को ले जाने के लिए रूस की 130 बसें तैयार हैं। यहां से लोगों को रूस के बेलग्राद इलाके में ले जाया जाएगा। रूस के नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर के प्रमुख करनल जनरल मिखाइल मिजिंत्सेव ने इसकी जानकारी दी है। ऑपरेशन गंगा के तहत शुक्रवार को यूक्रेन से 630 लोगों की वापसी हुई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सुलभ इंटरनेशनल की 52वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर संस्थापक डाॅ. विन्देश्वर पाठक को सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

Posted: 04 Mar 2022 08:00 AM PST

सुलभ इंटरनेशनल की 52वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर संस्थापक डाॅ. विन्देश्वर पाठक को सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

सुलभ स्वच्छता, समाज सुधार एवं मानवाधिकार आंदोलन के संस्थापक पद्मभूषण डाॅ. विन्देश्वर पाठक को आज नई दिल्ली में सुलभ इंटरनेशनल की 52वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक तथा पटना उच्च न्यायलय के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने गोरखपुर गीता प्रेस का श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर संस्था के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। श्री मिश्र ने सुलभ आंदोलन के संस्थापक डाॅ. विन्देश्वर पाठक को शांतिकुंज, हरिद्वार के उप वस्त्र से सम्मान कर संस्था की 52वीं स्थापना दिवस की सफलता की कामना की। इस अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक संजीव कुमार मिश्र ने फादर आॅफ द सैनिटेशन डाॅ. विन्देश्वर पाठक से बिहार सहित देश के लोगों के बीच 14 महीने में करीब चालीस हजार निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता को सप्रेम भेंट करने के अद्वितीय एवं इतिहासिक अभियान की चर्चा की। डाॅक्टर पाठक ने अभियान को और तेज कर सनातन धर्म की मजबूती की आवश्यकता पर बल दिया।
 हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सच को सच कहने की हिम्मत करता हूं

Posted: 04 Mar 2022 07:44 AM PST

सच को सच कहने की हिम्मत करता हूं

झूठ- कपट चापलूसी से सदा बचता हूं।
सामने देखकर गिरता हुआ आचरण, 
संस्कारवान कहने से कुछ को डरता हूं।

अर्धनग्न घूमती बेटियों को हम क्या कहें,
आयना जरा दिखाया आरोप लगने लगे।
जानता हूं सब कभी खराब नहीं होते,
खराब पर अंगुली उठी, आरोप लगने लगे।

महिला मुक्ति के पक्षधर भी आगे आ गये,
नारी विरोधी का आरोप हम पर लगा गये।
हमने सिखाया बहन बेटी पत्नी को बढ़ना,
बस नशे का विरोध जताया, क्रोध दिखा गये।

बेटों को भी हम सिखाते सबका सम्मान करना,
नारी जाति के लिये, संस्कारों का ध्यान रखना।
जिसे अपना समझते हैं उसको तो समझायेंगें,
सबको चाहिए समाजिक नियमों का मान करना।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

5 मार्च 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 04 Mar 2022 07:32 AM PST

5 मार्च 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

5 मार्च 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि तृतीया 09:30 PM

🔅 नक्षत्र रेवती रात्रि 03:28

🔅 करण :

               तैतिल 08:37 AM

               गर 08:37 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग शुक्ल +00:34 AM

🔅 वार शनिवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:12 AM

🔅 चन्द्रोदय 07:50 AM

🔅 चन्द्र राशि मीन

🔅 सूर्यास्त 05:48 PM

🔅 चन्द्रास्त 08:27 PM

🔅 ऋतु वसंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 11:43 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:37:56 - 12:24:51

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 06:09 AM - 06:56 AM

🔅 कंटक 11:37 AM - 12:24 PM

🔅 यमघण्ट 02:45 PM - 03:32 PM

🔅 राहु काल 09:05 AM - 10:33 AM

🔅 कुलिक 06:56 AM - 07:43 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:11 PM - 01:58 PM

🔅 यमगण्ड 01:29 PM - 02:57 PM

🔅 गुलिक काल 06:09 AM - 07:37 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

🌹विशेष ~ पंचक (पचखा) समाप्ति रात्रि 03:28 से। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार

5 मार्च 2022, शनिवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries):कार्य रफ्तार तेज रखें। भाग्य की प्रबलता और आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करेंगे। धर्म एवं मनोरंजन में रुचि रहेगी। आगामी कुछ करियर कारोबार के लिए हितकर।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): सक्रियता और समझ बेहतर बनी रहेगी। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। आकस्मिकता बढ़ सकती है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini):निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। साझेदारी उपलब्धि में सहायक होगी। दिन उत्तम।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer):विनम्रता और विवेक व्यक्ति के सबसे बड़े सहयोगी हैं। विपक्ष को कमजोर न आंकें। भौतिक संसाधनों में रुचि रह सकती है। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

सिंह - प्रेम और निज संबंधों को बल मिलेगा। मन-बुद्धि के श्रेष्ठ संयोजन से सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन शुभ फलकारक।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4


कन्या (Virgo):बोलने से बेहतर है कर दिखाना. बड़ों के सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दें। कामकाज के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य फलकारक।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 6

तुला (Libra):संपर्क और सूचना तंत्र को बल मिलेगा। भाग्य के सहयोग श्रेष्ठ कार्याें को आगे बढ़ा सकेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। आलस्य से बचें। दिन शुभ।!

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio):श्रेष्ठ कार्याें एवं योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे। अपनों का साथ सफलता दर ऊंची रखेगा। खानपान बेहतर होगा। उत्सव आयोजन में भाग लेंगे। दिन उत्तम।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius):निवेशों पर संकल्प के साथ जुटे रहने का समय है। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। सृजनात्मकता बढ़ेगी। दिन शुभ।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn):दिखावे और आत्मप्रशंसा से बचें। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। रिश्तों को बेहतर बनाएंगे। लेन देन में सतर्क रहें। सफेदपोश ठगों से बचें। दिन सामान्य।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius):आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। करियर कारोबार को अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। प्रतिभा संवार पर रहेगी। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेंगे।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces):मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सभी का साथ कार्यक्षेत्र में शुभता बढ़ाएगा। पैतृक मामलों में गति आयएगी। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages