सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 2, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


किशोरी को भगाने एवं दुष्कर्म के केस में दोषी को सात साल की कैद व 20 हजार का अर्थदंड

Posted: 02 Mar 2022 08:16 PM PST


सुलतानपुर सत्रह वर्षीय किशोरी को बहलाकर भगाने एवं उसके साथ दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। जिसे स्पेशल जज पवन कुमार शर्मा ने सात वर्ष के कारावास एवं 20 हजार रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।   मालूम हो कि सत्रह वर्षीय किशोरी के पिता ने 13 अगस्त 2018 को हुई घटना का जिक्र करते हुए धम्मौर थाने में उघड़पुर के रहने वाले आरोपी फूलचंद्र के खिलाफ़ अपनी पुत्री को बहलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए घटना के सवा महीने बाद तहरीर दी,जिस पर 22 सितम्बर को मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में आरोपी फूलचंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजने की कार्यवाही की और तफ्तीश पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया। मामले का विचारण स्पेशल जज पाक्सों एक्ट की अदालत में चला। इस दौरान बचाव पक्ष ने अपने साक्ष्यों एवं तर्कों को प्रस्तुत कर आरोपी को बेकसूर बताया। वहीं अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह ने अभियोजन गवाहों एवं अन्य साक्ष्यों को प्रस्तुत करते हुए आरोपी फूलचंद्र को ही घटना का जिम्मेदार ठहराया और जिसे दोषी ठहराकर कड़ी से कड़ी सजा से दण्डित किये जाने की मांग की। उभय पक्षों को सुनने के पश्चात स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पवन कुमार शर्मा की अदालत ने आरोपी फूलचंद्र को दोषी ठहराते हुए उसे सात वर्ष के कारावास एवं 20 हजार रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अदालत ने अर्थदंड की धनराशि में से 75 प्रतिशत रकम पीड़िता को देने का आदेश पारित किया है।

बहुचर्चित 'मनोज-हत्याकांड' में तीन सगे भाई एवं सास-बहू समेत तीन महिला गई जेल

Posted: 02 Mar 2022 08:13 PM PST


सुलतानपुर। जमीनी विवाद को लेकर तीन दिन पूर्व हुई मनोज की हत्या एवं अन्य पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन सगे भाइयों एवं सास-बहू समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर स्पेशल जज एससी- एसटी एक्ट की अदालत में पेश किया गया। जिनकी रिमांड स्वीकृत कर स्पेशल जज इंतेखाब आलम ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। वहीं अदालत ने कैंसर पीड़ित बताई जा रही आरोपी महिला विनीता को जेल मैनुअल के हिसाब से चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।मामला लम्भुआ थाना क्षेत्र के मलाकतुलापुर गांव से जुड़ा है। जहां पर विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण मतदान की तिथि के दूसरे दिन ही जमीनी विवाद को लेकर दलित रामनरेश एवं गांव के अशोक कुमार सिंह के परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। दलित रामनरेश के आरोप के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर आरोपीगण सगे भाई कौशलेंद्र उर्फ राजन सिंह,शैलेंद्र सिंह,आलोक कुमार सिंह सुतगण अशोक कुमार सिंह, आरोपी अमन सिंह सुत भूपेंद्र सिंह, उसकी मां किरन सिंह एवं अशोक सिंह की पत्नी इंद्रावती व बहू विनीता पत्नी शैलेंद्र सिंह ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी सहित अन्य हथियारों से लैस होकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में आई चोटों की वजह से शिक्षक पद के लिए तैयारी कर रहे मनोज की मौत हो गई, जबकि अन्य कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में दलित राम नरेश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या,हत्या के प्रयास एवं एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना के बाद से ही तनाव का माहौल पैदा हो गया। यहाँ तक कि काफी समझाने-बुझाने के बाद मनोज के शव का अंतिम संस्कार हो सका। प्रकरण की तफ्तीश सीओ लम्भुआ सतीश चंद्र शुक्ला को मिली है। मामले में नामजद अमन सिंह को छोड़ शेष अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें घटना में प्रयुक्त हथियारों के साथ गिरफ्तार कर स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट की अदालत में पेश किया गया। आरोपियों की रिमांड स्वीकृत कर जज इंतेखाब आलम ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।रिमांड पर सुनवाई के दौरान ही आरोपी विनीता सिंह के अधिवक्ता की तरफ से उन्हें कैंसर पीड़ित मरीज बताते हुए इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर अर्जी दी गई। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जेल अधीक्षक को जेल मैनुअल के हिसाब से चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं इस संबंध में कोर्ट को रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया है।

पड़ोसी ने किशोरी का नहाते हुए बनाया वीडियो, दी वायरल करने की धमकी

Posted: 02 Mar 2022 05:12 AM PST

 


लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने घर में नहा रही किशोरी का चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।गुडंबा इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि कंचननगर निवासी एक परिवार ने शिकायत की है। परिजनों ने शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी को पड़ोसी युवक काफी परेशान कर रहा है। बीते दिनों युवक ने घर में नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। युवक अब वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर बाराबंकी के जैदपुर निवासी पंकज वर्मा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर घटना के सही कारणों व वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मऊ में बोले सीएम योगी ,हर परिवार के एक सदस्य को दिलाएंगे रोजगार

Posted: 02 Mar 2022 03:47 AM PST


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ के मधुबन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।मधुबन के पाती मैदान में आयोजित जनसभा उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दिवाली में एक-एक गैंस सिलिंडर मुफ्त मिलेगा। बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपए देंगे। 60 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं और बहनें हैं उन्हें मुफ्त में उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में सफर कराएंगे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच साल में पांच लाख नौजवानों को नौकरी दी है और दो करोड़ नौजवानों को स्वत: रोजगार से जोड़ा है। अगले पांच सालों के लिए सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में हर एक परिवार के सदस्य या स्वत: रोजगार उपलब्ध कराएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है।पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका हैं। छठवां चरण आ चुका है। रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। छठवें में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी। बढ़ते चुनावी चरणों के साथ जैसे भाजपा आगे है, वैसे विपक्षी भागने की फिराक में हैं।

यूक्रेन से वतन लौटे यूपी के 93 छात्र

Posted: 01 Mar 2022 08:57 PM PST


लखनऊ यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों एवं अन्य लोगों के भारत आने का सिलसिला जारी है।  सोमवार की सुबह एवं रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 93 लोगों की वतन वापसी हुई थी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जिला प्रशासन की टीम ने सभी का स्वागत  किया। यूक्रेन से लौटे कुछ छात्रों को उनके परिजन एयरपोर्ट लेने पहुंचे थे। जबकि कुछ लोगों को जिला प्रशासन सरकारी सुविधा पर उनके आवास गंतव्य स्थान तक पहुंचा रहा है।नोएडा जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के लोगों को जनपद गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद जिला प्रशासन रिसीव करेगा तथा उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पर खर्च होने वाली धनराशि का भुगतान राहत कार्यालय उत्तर प्रदेश से किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इसके लिए गठित की गई टीम के अधिकारी यूक्रेन से आने वाले लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।अभिभावकों ने कहा था कि यूक्रेन में हालात काफी खराब हो चुके हैं। इनके बच्चों पर हर समय खतरा मंडरा रहा है. अभिभावकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि बच्चों को यूक्रेन से निकालने के लिए जो अभियान चलाया गया है। वह बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। रोजाना एक फ्लाइट से 400-500 बच्चों को वापस लाया जा रहा है।

प्रेम विवाह करने वाली गर्भवती बहन को भाइयों ने गोली मारी

Posted: 01 Mar 2022 08:46 PM PST

 


 लखनऊ बदायूं जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। सात माह की गर्भवती बहन को उसके भाइयों ने ही गोली मार दी। युवती ने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। तभी से युवती के भाई नाराज थे, और बीच-बीच में धमकियां भी देते थे। महिला अपने पति और देवर के साथ शहर से दवा लेकर अपने गांव लौट रही थी। तभी रास्ते में भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। परिवार में कोहराम मच गया है।एसपी सिटी  ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वारदात अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला रोड पर उघैनी गांव के पास हुई। गांव गौरामई निवासी फईम अपनी पत्नी शिवली (25) को मंगलवार सुबह दवा दिलाने शहर के निजी अस्पताल आया था। साथ में उसका फईम का चचेरा भाई वासिद भी था। यहां से तीन दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में शिवली के दो भाई मुजीब व मोअज्जिम बाइक से पीछा करते हुए आए और शिवली पर निशाना साधकर फायर झोंक दिया। बुलेट उसकी पीठ में जा धंसी।वारदात को अंजाम देकर आरोपी वापस बदायूं की ओर भाग निकले। चूंकि दिन के वक्त रोड पर लोगों की चहलकदमी भी काफी थी। ऐसे में कुछ दूर बाइक भगाने के बाद वासिद ने बाइक रोकी लेकिन तब तक शिवली निढाल हो चुकी थी। यूपी 112 को जानकारी दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल लेकर आई। यहां कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।फईम और शिवली के घर आसपास हैं। कई साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवली के परिजन इसका विरोध करते थे। जबकि सालभर पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। यही बात परिजनों को गंवारा नहीं हुई और इसका बदला इस अंदाज में लिया गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से दोनों सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है।परिजनों के मुताबिक आरोपी दो महीने से फईम और शिवली की रेकी कर रहे थे। दोनों गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं और दो महीने पहले लौटे थे। यहां लौटने का मकसद ही हत्या था, जिसे उन्होंने अंजाम तक पहुंचा दिया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सदस्य, सचिव प्रथम ने जिला कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का किया निरीक्षण

Posted: 01 Mar 2022 06:11 AM PST


सुलतानपुर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के  सदस्य, सचिव  संजय सिंह- प्रथम ने आज जिला कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान शशि कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर, अधीक्षक जिला कारागार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत नामिका अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वाइलेन्टियर व अन्य स्टाफगण भी उपस्थित रहें।  निरीक्षण के दौरान सदस्य सचिव द्वारा लीगल एड क्लीनिक में कार्यरत पैरालीगल वाइलेन्टिर से कार्य के प्रगति के बारे में जानकरी ली गयी एवं बन्दियों के मध्य विशेष कार्ययोजना बनाकर कुशल बन्दियों को व्यवहारिक एवं तकनिकी कार्य कराये जाने के लिए जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित करते हुए लीगल एड क्लीनिक सम्बन्धित अभिलेखों का अवलोकन भी किया ।

जिला कारागार अधीक्षक को बन्दियों के खान-पान की गुणवत्ता एवं उनके मध्य साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं  उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 12.03 2022 को अयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक तहसील मुख्यालय, जनपद सुलतानपुर एवं अमेठी में अयोजन किया गया है।  राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत, निस्तारित मामले, वाद, न्यायालय में लंबित शमनीय आपराधिक मामले, धारा-138 एनआईएक्ट, धन वसूली के वाद, मोटर वाहन दुर्घटना के वाद, लेबर एवं इप्लायमेन्ट विवाद, विद्युत, पानी के बिल व अन्य बिलों के लंबित भुगतान के मामले, वैवाहिक विवाद (विवाह विच्छेद के मामले को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले सहित समस्त मामलों का निस्तारण किया जायेगा।  जनसमुदाय से अपील की है कि 12 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामले नियत/निस्तारित कराने के इच्छुक हो अपने मामलों का सम्बन्धित न्यायालय में आवेदन कर नियत/निस्तारित  करा सकते हैं। 


UP ATS ने सोना लूटकर फरार हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया

Posted: 01 Mar 2022 03:36 AM PST


लखनऊ  कोलकाता के बड़ाबाजार में 27 फरवरी को सोना कारोबारी की हत्या यूपी के बदमाशों ने की थी। हत्या के बाद 5 किलो 100 ग्राम सोना लूटकर फरार हुए तीन बदमाशों को उत्तर प्रदेश ATS ने मंगलवार को आगरा से गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटा गया सोना भी बरामद कर लिया गया है।कोलकाता में चल रहे नगर निकाय चुनाव के बीच 27 फरवरी को सनसनीखेज वारदात हुई। बेखौफ बदमाशों ने सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके बड़ाबाजार की एक गद्दी में घुसकर सोना कारोबारी की हत्या कर दी। इसके बाद एक-एक किलो के पांच गोल्ड बार और सौ ग्राम सोने का बिस्किट लूटकर भाग निकले। कोलकाता पुलिस को वारदात में उत्तर प्रदेश के बदमाशों का हाथ होने का सुराग मिला। इस पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश ATS से मदद मांगी। ATS ने बदमाशों को ट्रेस किया तो उनकी लोकेशन आगरा में मिली। मंगलवार को ATS की टीम ने दो बदमाशों को आगरा के फतेहाबाद बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।ATS अफसरों के मुताबिक पकड़े गए करन वर्मा विजयनगर गाजियाबाद, रुप किशोर सिंह खैर अलीगढ़ और सुशील कुमार सरधना  मेरठ के रहने वाले हैं। 27 फरवरी को कोलकाता में घटना को अंजाम देने के बाद ही दोनोंउत्तर प्रदेश आ गए थे। यहां आगरा की सोना, चांदी मंडी में लूट का सोना बेचने की फिराक में थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को कोलकाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वो सोना बेचने के लिए किस कारोबारी के सम्पर्क में थे इसका पता लगाया जा रहा है।

गले की फांस बनी प्रेमिका तो शख्‍स ने पत्‍नी और दोस्‍त संग कर दी हत्‍या

Posted: 01 Mar 2022 03:35 AM PST


लखनऊ इटावा जिले  में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादीशुदा प्रेमी ने पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की गर्दन काटकर हत्या  कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को यमुना नदी में बहा दिया। इटावा के एसएसपी ने युवती की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि तीनों आरोपियोंं ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हत्यारोपियों के पास से हत्या में उपयोग किया गया चाकू हत्या की शिकार युवती के कपड़े और मोबाइल भी बरामद हुआ है। वहीं शव को ढूंढ़ने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है। लेकिन शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई अभी जारी है। एसएसपी ने बताया कि बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंड की मढैया के मोहन उर्फ मकरन्द, राहुल और मोहन की बीवी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 7 फरवरी से युवती लापता थी। ऐसे में लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया था कि 7 फरवरी को उनकी पुत्री सुहागिनी घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।इसी क्रम में 26 फरवरी को रामवीर सिंह ने थाना वैदपुरा पर सूचना दी कि बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंड की मढैया वासी मोहन ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। इस सूचना पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।  वैदपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर हत्यारोपी मोहन उर्फ मकरन्द, राहुल कुशवाहा और किरन देवी को अंड के मढैया जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह 2013 से 2016 तक थाना वैदपुरा के रहने वाले अरुण कुमार के यहां जेसीबी चलाने का काम करता था। वहीं पर उसकी दोस्ती सुहागिनी उर्फ भोला से हुई और वे एक दूसरे से बात करने लगे। जब मोहन की शादी किरन से हो गयी तो इस बात की जानकारी होने पर सुहागिनी उर्फ भोला ने उसको मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसी बात से परेशान होकर मोहन उसकी पत्नी और उसके दोस्त राहुल ने 7 फरवरी को सुहागिनी उर्फ भोला की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सिर को चाकू से काटकर धड़ से अलग कर दिया और नदी में फेंक दिया।

फर्जी दस्तावेजों से 21 साल की नौकरी,दोषी मिलने पर बीएसए ने सेवा की समाप्त

Posted: 28 Feb 2022 11:08 PM PST


लखनऊ अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभागीय जांच में पता चला है कि बिजौली के प्राथमिक विद्यालय में बतौर हेडमास्टर कार्यरत एक अध्यापक पिछले 21 साल से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के बल पर शिक्षक बनकर नौकरी कर रहा है। वर्ष 2001 में उसने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी हासिल की थी, जिसके बाद वह लगातार काम कर रहा था। बीते दिनों उसके खिलाफ शिकायत हुई थी और विभागीय जांच में वह दोषी पाया गया। जिसके बाद विभाग ने शिक्षक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित ब्लाक शिक्षा अधिकारी को तत्काल शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश भी जारी किए हैं।बीएसए  ने बताया कि आरोपी शिक्षक प्रदीप तहसील कोल के गांव खेड़ा नारायन सिंह का रहने वाला है। उसके खिलाफ गांव के ही सुनील कुमार ने शिकायत की थी। शिकायत में यह आरोप लगाए गए थे कि प्रदीप ने शास्त्री की फर्जी अंकतालिका लगाकर नौकरी हासिल की है। शिक्षक के खिलाफ 2020 में शिकायत आने के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई थी, जिसमें जांच अधिकारियों ने उसकी शास्त्री की डिग्री फर्जी पाई गई। यह डिग्री वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की थी। विभाग ने जब प्रदीप से जवाब मांगा गया तो उसकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।विभाग के लगातार दो नोटिस के बाद प्रदीप ने जवाब दिया कि उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से बीए किया है। इसकी जांच कराई गई तो वो वह डिग्री भी शिक्षक की नहीं पाई गई और कूटरचित निकली। मार्कशीट की जांच कराने पर वह प्रदीप कुमार पाराशर के नाम पर मिली। प्रदीप कुमार को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने का दोषी पाया गया। जिसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।बीएसए ने बताया कि बिजौली ब्लाक में कार्यरत हेडमास्टर प्रदीप कुमार फर्जी दस्तावेजों के बल पर नौकरी कर रहा था और लगभग 21 सालों से लगातार वेतन ले रहा था। इस वेतन की उससे वसूली भी की जाएगी। वित्त एवं लेखा विभाग को रिकवरी करने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने को कहा गया है। दोषी शिक्षक की नौकरी के पहले दिन से लेकर अब तक उसे दिए गए वेतन का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद उसे नोटिस देकर यह सारी राशि वसूली जाएगी।

आज थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार

Posted: 28 Feb 2022 11:07 PM PST


 लखनऊ छठे चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को थम जाएगा। इस चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। जिन जिलों में चुनाव होने हैं उनमें बलिया, गोरखपुर, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बस्ती और अंबेडकरनगर शामिल हैं। इन जिलों के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों की किसमत दांव पर है उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य सरकार में मंत्री सतीश द्विवेदी, सूर्य प्रताप शाही, उपेंद्र तिवारी, श्रीराम चौहान व राम स्वरूप शुक्ला मुख्य हैं। इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, बसपा छोड़ सपा में आए लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, राज किशोर सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई अन्य दिग्गज शामिल हैं।

4 साल पहले लव मैरिज,प्रेमी से तलाक मांगा,फिर लगा ली फांसी

Posted: 28 Feb 2022 09:50 PM PST

 


लखनऊ बांदा जिले में महज चार वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती अचानक अपने प्रेमी से नफरत करने लगी। पहले युवती ने अपने प्रेमी से तलाक मांगा। इससे पहले कि कुछ होता, युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी रंजना गुप्ता (25) ने चार वर्ष पहले बंगालीपुरा के रहने वाले अमित गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। दोनो लोग किराए के मकान में बतौर पति-पत्नी रहते थे। कुछ दिन तक तो दोनो के बीच खूब निभी, लेकिन बाद में रंजना अमित से तमाम फरमाइशें करने लगी और इधर-उधर घूमने की बात करने लगी। अमित को यह सब पसंद नहीं था। उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो के बीच मनमुटाव हो गया। रंजना ने तलाक लेने की न्यायालय में अरजी दे दी। फैसले की तारीख 15 अप्रैल लगी हुई है।रविवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। सुबह अमित घर से बाहर निकल आया। इसी बीच मौका पाते ही रंजना ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद करके टिनशेड के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ ही देर बाद घर पहंुचे अमित ने देखा तो दरवाजे बंद थे, उसने कुण्डी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। देखा तो रंजना का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही पति बदहवास हो गया। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। मृतका के देवर अनुराग ने बताया कि रंजना एफसीआई में जॉब करती थी। अमित कैफे चलाता था। दोनो के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद दोनो ने घरवालों की रजामंदी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद से रंजना की नौकरी छूट गई। नौकरी छूटने के बाद से रंजना पति से नाखुश रहने लगी थी। रविवार को भी दोनो के बीच विवाद हुआ था, वह समझौता कराने भी गया था। सुबह ही उसने यह घटना अंजाम दे दी।अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का है। मृतका ने प्रेम विवाह किया था। दोनो के बीच तलाक का मामला भी न्यायालय में चल रहा था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बम भोले के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

Posted: 28 Feb 2022 09:47 PM PST


सुलतानपुर महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शहर भर में मनाया जा रहा है। भोर से ही  मनकामेश्वर मंदिर में भक्‍तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी है।

करीब तीन से चार घंटे लाइन में लगने के बाद भक्तों को भोलेनाथ का दर्शन मिल रहा है। भोर करीब चार बजे ही मनकामेश्वर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुल गए। महिलाओं व पुरुषों ने अलग- अलग कतार में लगकर भोलेनाथ का जल व दुग्ध से अभिषेक किया।महंत के  मुताबिक देर रात तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहेगा।

कुड़वार क्षेत्र में महा शिवरात्रि पर शिवालयों पर भक्तों की भीड़ लगी।ऊं नमः शिवाय के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा है।कुड़वार महाकाल मंदिर, भावबीर मंदिर, चुंगी  पर स्थित शिव मंदिर।

Post Bottom Ad

Pages