सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 30, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट,9 घायल 3 ट्रामा सेंटर रेफर

Posted: 30 Mar 2022 02:15 AM PDT


अमेठी जिले मे जमीनी विवाद में दबंगों ने आज फौजी के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे की पिटाई में जवान, उसके पिता समेत 9 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानपुर भेजा गया। यहां तीन की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। मामला मसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत पूरे रामदत्त मिश्र दादरा गांव की है। गांव निवासी दीपक मिश्रा सरहद पर देश की रखवाली करता है। पीड़ित प्रदुम्न कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह जब वो और उसके भाई सेना के जवान दीपक मिश्रा घर के बाहर बैठ कर चाय पी रहे थे तो पड़ोस के बाबूलाल, चंद्रिका प्रसाद और इनके परिवार वालों ने बांका-फरसा आदि लेकर हम लोगो को चारों ओर से घेर लिया। उसने बताया कि भाई जो हमारे सेना में सूबेदार हैं दबंगों ने उनकी दो उंगली काट डाली। हाथ और गले पर भी हमला बोला। बताया जा रहा है कि कल थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर डांट डपट कर बात खत्म की थी। घटना में सूबेदार दीपक मिश्रा, प्रदुम्न मिश्रा, पिता भागवत मिश्रा, मनीषा, सुभाष, पुष्कर, प्रिंस और विपक्षी बाबू लाल घायल हुए हैं। इन्हें पहले मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा से डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा। यहा गंभीर अवस्था में डॉक्टर ने दीपक मिश्रा, प्रदुम्न मिश्रा, पिता भागवत मिश्रा को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।दरअस्ल मामला यह है कि बाबूलाल, चंद्रिका प्रसाद दबंग किस्म  के व्यक्ति हैं। उन्हे हत्या के आरोप में सात साल की सजा भी कोर्ट द्वारा सुनाई गई है। सरहंगी के दम पर इन्होंने गाटा संख्या 1055,56 व गाटा संख्या 1271 क 1271 ख पर लैट्रिन मडहा सरिया, भुसैला आदि का निर्माण किया है। इस मामले में साल 2019 में राजस्व टीम द्वारा जांच में खलिहान पर कब्जा सही पाए जाने पर 52 हजार का जुर्माना भी किया गया था। उक्त लोगो ने न तो जुर्माना भरे न ही भूमि खाली किए। सेना के जवान दीपक मिश्रा ने इस संबंध में सोमवार को पिता को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि बाबूलाल हम लोगों का रास्ता बंद कर दिए है। आए दिन धमकाते रहते है। अपने रसूख के बल पर लगभग पांच बीघे जमीन अवैध रूप से  कब्जा किए हुए है। मेरे घर वाले कई बार डायल 112 पर शिकायत के लिए कॉल किए बावजूद इसके अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। थाने से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत करने के बावजूद अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई।

शादी से इंकार लड़के को पड़ गया महंगा

Posted: 30 Mar 2022 01:19 AM PDT


लखनऊ  एक लड़के को शादी के लिए लड़की रिजेक्ट करना महंगा पड़ गया। लड़का अपने परिवार के साथ लड़की के घर गया था। जहां उसने जैसे ही लड़की को देखा, उसने अपने मां-बाप से शादी के लिए मना कर दिया। फिर क्या था, इस बात पर परिवार के साथ गांव वालों को भी बहुत गुस्सा आया। वो लोग लाठी लेकर घरों के बाहर आ गए। उन लोगों ने लड़के को पकड़ा और फिर पूरे गांव की औरतों के पैर छुवाए। लड़का ने मना किया तो उन लोगों ने डंडा दिखाकर कहा- मन से छू लो नहीं तो डंडे के बल पर छूने पड़ेगें।मामला मंगलवार देर शाम का है। लड़के वाले अलीगढ़ के कंचनपुर गांव से एटा के अवागढ़ कस्बा गोदभराई की रस्म करने आए थे। लड़के के साथ उसकी मां, पिता समेत 25 लोग दो गाड़ियों से आए हुए थे। लड़की को पहले ही लड़के के घर वाले देख चुके थे। तब उनके साथ लड़का नहीं आया था। परिवार ने तभी शादी तय कर दी थी। मंगलवार को वो लोग गोद भराई की रस्म करने आए। वहीं पर जब लड़के ने लड़की को देखा, तो उसने बोला कि उसको लड़की पसंद नहीं है। वो इसे शादी नहीं कर सकता।लड़के की बात पर परिवार के लोग नाराज हो गए। उन लोगों ने आरोप लगाया कि बात पसंद की नहीं है। ये लोग हम से दहेज की मांग कर रहे हैं। हम लोगों ने मना किया तो ये लोग उठकर जाने लगे। हम लोगों ने इतना इंतजाम किया है। हमारा तो सारा पैसा बर्बाद हो गया। लड़की के भाई सुखवीर ने बताया कि दहेज के लिए लड़के वाले 5 लाख रुपए, सोने की जंजीर, अंगूठी, मोटर साइकिल मांग रहे हैं। हम लोग गरीब हैं। इतना दहेज नहीं दे सकते। इसी बात पर नाराज होकर लड़के ने शादी से मना कर दिया।ड़के मुकेश ने बताया कि उसे लड़की पसंद नहीं है। गांव वालों ने और लड़की के परिवार ने हम लोगों पर दबाव बनाकर हां करवा ली थी। अब मैं इस लड़की से शादी नहीं करूंगा। उसने कहा कि लड़की, उसकी मां और अन्य परिवार के लोगों ने मेरे पैर छुए थे, उसके बदले में इन लोगों ने पूरे गांव के पैर मुझसे छुवाए हैं। मामले में गांव वालों का कहना है कि लड़के के पैर और उसके पिता आदि के पैर छूने से गांव की इज्जत चली गईं। अब इज्जत वापसी के लिए लड़के से पूरे गांव की महिला और पुरुषों के पैर छुवा कर माफी मांगवाई है। इसे गांव की इज्जत बच गई है।

प्रेमी ने पत्नी संग मिलकर की थी हत्या,पुलिस ने फेसबुक प्रोफाइल की मदद से राजफाश किया

Posted: 29 Mar 2022 10:17 PM PDT

 


लखनऊ अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी का दो मासूमों के साथ मिलकर फेसबुक प्रोफाइल की मदद से राजफाश किया है। मर्डर आगरा की एक महिला का हुआ था जिसे 12 दिसंबर 2021 को उसके नोएडा निवासी प्रेमी ने ही अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। शव को वह चंडौस के कसेरू रोड पर सुनसान रास्ते पर फेंक गया था। इसके बाद महिला के दो मासूम बच्चों को सारसौल चौराहा पर छोड़ गया था। मासूम बच्चे उसे पिता कहते थे। उनको उसका नाम मालूम था।बच्चे लावरिस हालत में बन्नादेवी पुलिस को मिले। पुलिस ने बच्चों के परिवार को तलाशने की दिशा में कदम बढ़ाया था। बच्चों द्वारा बताए पिता के नाम की फेसबुक प्रोफाइल खंगाली, जिनमें से एक को बच्चों ने अपने पिता की प्रोफाइल के तौर पर पहचाना। पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंची तो मासूम बच्चों की मां के साथ उसके लिव इन रिलेशनशिप में होने व रिश्ते में दरार आने पर दूसरी पत्नी संग मिलकर हत्या करने तक का राजफाश हुआ।इस पूरे घटनाक्रम के खुलासे को देख एक तरफ पुलिस सन्न रह गई। वहीं, दूसरी ओर आरोपी मनोज द्वारा बच्चों को डराने के लिए की गई हरकत ने पुलिस का खून खौला दिया। मनोज ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चों को इस वारदात के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया था। इसके बाद जब पत्नी पूजा के साथ किरन के शव को फेंकने के लिए जा रहा था तो अवनी और आर्यन को साथ ले लिया। बाइक पर शव के बोरे को लाद बच्चों को उसके ऊपर बैठा दिया था। इससे बच्‍चे् सहम गए थे। सारसौल पर छोड़ते समय बच्चों को वो बोरे पर बैठाने वाली बात दोहराकर फिर से डराकर गया था।पुलिस के मुताबिक मनोज और किरन की तलाश के साइबर सेल द्वारा करीब 1500 फेसबुक एकाउंट इन दोनों नाम के खंगाले गए। इस दौरान सिर्फ उनके पास दो ही जानकारी थीं, पहला नाम और दूसरा दिल्ली निवासी। इस आधार पर पुलिस ने एनसीआर के एकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। दो सप्ताह तक लगातार एकाउंट खंगाले गए। एक-एक एकाउंट का बच्चों से वेरिफिकेशन कराया गया।बन्नादेवी थाना पुलिस व साइबर सेल की टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कड़ी मेहनत करके किया है। इसमें आरोपी मनोज सागर पुत्र हुकुम सिंह निवासी अट्टा गुजरान, दनकौर गौतमबुद्ध नगर और उसकी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्चों को उनकी नानी, मामा के सुपुर्द कर दिया है।पुलिस की पूछताछ में मनोज सागर पुत्र हुकुम सिंह निवासी अट्टा गुजरान, दनकौर, गौतमबुद्ध नगर ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद वर्ष 2015 में उसकी दूसरी शादी चंडौस निवासी पूजा के साथ हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे हैं। वर्ष 2018 में नोएडा में सीसीटीवी कैमरे का काम सीखने के दौरान उसकी मुलाकात किरन पत्नी योगेश निवासी आगरा से हुई, जिसके दो बच्चे थे। किरन का अपने पति से संबंध विच्छेद चल रहा था। धीरे धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ीं और साथ में विवाह किए ही लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, इस दौरान एक पुत्र का जन्म भी हुआ। पुलिस के मुताबिक किरन पैसे का दबाव मनोज पर बनाने लगी। इससे दोनों के मध्य कहासुनी होने लगी थी। इसी बीच किरन को मनोज की पत्नी पूजा निवासी चंडौस के विषय में भी पता लग गया। इसको लेकर अनबन और तेज हो गई। मनोज से हुए बच्चे को अपनी आगरा निवासी मां के पास छोड़ पहले पति से हुए बच्चे अवनी और आर्यन को लेकर 10 को चंडौस पहुंच गई। पूजा के घर वाले एक शादी समारोह में गए थे। वहां इन तीनों के बीच विवाद हुआ।एक तरफ पूजा और एक तरफ किरन बच्चों का हवाला देकर मनोज को अपने-अपने पक्ष में करने की कोशिश करने लगीं। मनोज ने पूजा का साथ दिया। इस बात पर किरन ने विवाद किया तो पूजा और मनोज ने घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर रात को किरन की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर बाइक पर लाद कसेरू रोड पर सुनसान जगह पर फेंक गए। वहीं, अवनी और आर्यन को सारसौल चौराहा पर छोड़ दिया था।

बाबर की मां से सीएम योगी ने कहा मैं हूं आपका दूसरा बेटा

Posted: 29 Mar 2022 09:36 PM PDT

                                    

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबर की मां और उसकी पत्नी से फोन पर बात की है। उन्होंने घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाबर की मां से कहा मैं हूं आपका दूसरा बेटा। कुशीनगर जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के कठघरही निवासी बाबर के भाजपा के पक्ष में वोट देने तथा जीत पर मिठाई बांटने से नाराज कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सोमवार रात मृतक बाबर की मां जैबुननिशा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं आपके साथ हूं। मैं आपका दूसरा बेटा हूं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में सभी आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसमें कुछ आरोपितों की गिरफ्तारी हो भी चुकी है। उसके बाद मृतक बाबर की पत्नी फातिमा से भी  मुख्यमंत्री ने बात की।  मुख्यमंत्री से बात करते फातिमा भावुक हो गईं।  मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। कटघरही गांव में 20 मार्च को भाजपा की जीत की खुशी मनाते समय पट्टीदारों की पिटाई से घायल बाबर की मौत के बाद मौत के मामले में अब तक कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। सोमवार देर रात पहुंचे डीआईजी के आदेश पर हल्का एसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। घटना के चारों आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं। 

यूपी के सभी जिलों में खोले जाएंगे बाल मित्र थाने

Posted: 29 Mar 2022 09:29 PM PDT


लखनऊ बच्चों से संबंधित अपराध में पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश भर में बाल मित्र थाने खोले जाएंगे। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। प्रस्ताव को अब शासन से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बाल मित्र थाने प्रदेश के सभी 75 जिलों में खोले जाएंगे। आयोग के अध्यक्ष  ने बताया कि बाल मित्र थानों के माध्यम से बच्चों को बेहतर माहौल दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इन थानों में पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं रहेंगे। जरूरत पर यहां बच्चों की काउंसिलिंग की भी व्यवस्था होगी। इन थानों को बच्चों के अनुरूप सुसज्जित कर उनके लिए खिलौने व बाल साहित्य भी रखा जाएगा। बैठक में 'एक युद्ध, नशे के विरुद्ध' अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। मेडिकल स्टोर से नशे की दवाएं किशोर न खरीद सकें इसके लिए दवा की दुकानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए।बैठक में आयोग की एडवाइजरी कमेटी गठित करने व परामर्शदाता की नियुक्ति का प्रस्ताव भी पास किया गया। तय किया गया कि पुलिस को बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए वर्कशॉप की शुरुआत लखनऊ मंडल से की जाएगी। आयोग बच्चों से जुड़ी शिकायत दर्ज करने के लिए जल्द ही व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा

Post Bottom Ad

Pages