क्रांतिदूत - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 30, 2022

क्रांतिदूत

क्रांतिदूत


शिवपुरी जिले के इतिहास में सबसे कम उम्र के महामंत्री बनने पर मयंक दीक्षित को बधाइयों का तांता

Posted: 29 Mar 2022 06:32 AM PDT

 



शिवपुरी जिले की बहुप्रतीक्षित भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष नवनीत सेन ने जैसे ही सोमवार को घोषित की वैसे ही संगठन के द्वारा कार्यकारिणी में मयंक दीक्षित को जिला महामंत्री के रूप में दायित्व प्रदान करने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल निर्मित हो गया |

महज 26 वर्षीय मयंक दीक्षित जिला महामंत्री बनने से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में पूर्व में नगर सह मंत्री, वर्ष 2013 से 2016 तक प्रांत कार्यकारणी सदस्य, 2016 से 2018 तक जिला संयोजक के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाहन कर चुके है | मयंक दीक्षित के जिला संयोजक कार्यकाल के दौरान ही वर्ष 2017 में छात्र संघ चुनाव में पहली बार शिवपुरी जिले के सभी कॉलेज की सभी सीटों पर अभाविप ने विजय प्राप्त की। कुछ समय पूर्व हुए पृथ्वीपुर उपचुनाव में भाजपा नें नगर केंद्र पर 80% बूथ पर विजय प्राप्त की यहाँ भी मयंक विस्तारक की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर चुके है | इसके अतिरिक्त मयंक कई जन प्रतिनिधि के लिए प्रचार प्रबंधन में अभियान बना चुके है साथ ही पूर्व में गुना सांसद के पी यादव के लिए "यूथ विथ एमपी", "समाधान आपके द्वार"/"न्याय आपके द्वार" जैसे अभियान बनाकर क्षेत्र में कार्य कर चुके है | बी एस सी (गणित), एमए (राजनीति शास्त्र) से शिक्षित मयंक वर्तमान में राजनीति शास्त्र से शोध के विद्यार्थी है | मयंक चुनाव प्रबंधन, प्रचार प्रबंधन मे विशेष रुचि रखते है |

मयंक दीक्षित के भाजयुमो जिला महामंत्री बनने पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवी संगठन, बुद्धिजीवियों, पत्रकार बंधुओं सहित विधयार्थियों नें बधाइयाँ प्रेषित की है |

Post Bottom Ad

Pages