सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 22, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला के अन्तर्गत कहानी वाचन, कहानी लेखन एवं लोकगीत तथा प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Posted: 22 Mar 2022 07:49 AM PDT


सुलतानपुर प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन, संस्कृति अनुभाग, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला के अन्तर्गत आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर 22 मार्च, 1902 में प्रदेश का नाम नार्थ वेस्ट प्रॉविन्सेज से यूनाइटेड प्रॉविन्सेज आफ आगरा एण्ड अवध किये जाने के उपलक्ष्य में आज

22 मार्च, 2022 को ''रंग दे बसन्ती'' थीम पर आधारित कार्यक्रम के अन्तर्गत रामराजी बालिका इण्टर कालेज व राधा रानी कुवर कृष्ण बालिका इण्टर कालेज सुलतानपुर में कहानी वाचन, कहानी लेखन एवं लोकगीत (देशभक्ति) गायन प्रतियोगिता तथा महाराणा प्रताप स्नाकोत्तर महाविद्यालय सुलतानपुर में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 40 से अधिक मंत्री शपथ ले सकते हैं

Posted: 22 Mar 2022 05:40 AM PDT


लखनऊ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल पर मुहर लगा दी है। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 40 से अधिक मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजधानी के इकाना स्टेडियम में होगा। योगी मंत्रिमंडल पर मुहर लगने के बाद उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को लखनऊ आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल को लेकर बीते सप्ताह दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित अन्य प्रमुख लोगों की मौजूदगी में दो दिन तक चली बैठक में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के हिसाब से करीब 70 नामों का पैनल तैयार किया गया। इनमें मौजूदा मंत्रियों के साथ नए चेहरे, विधान परिषद सदस्य और ऐसे पदाधिकारी भी हैं जो फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश से मिले पैनल पर नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन लेने के बाद योगी मंत्रिमंडल के सदस्यों पर मुहर लग गई है। करीब दो दर्जन कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है। 10 से 12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और दस से अधिक राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल किए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक भी देखने को मिलेगी। मंत्रिमंडल में ऐसे चेहरों को जगह दी जाएगी जो आगामी 15-20 साल तक प्रदेश में अपने क्षेत्र व समाज में पार्टी का नेतृत्व कर सकें।

ओवन में मिली 2 महीने की बच्ची की लाश

Posted: 22 Mar 2022 05:36 AM PDT


नई दिल्ली बच्ची की उम्र महज 2 महीने बताई जा रही है। वहीं ओवन में बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक बच्ची की पहले हत्या की गई फिर उसके शव को ओवन के अंदर रख दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद जब दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे खराब ओवन के अंदर नवजात बच्ची की लाश मिली । 2 महीने की अनन्या को उसकी ही मां ने गला घोंटकर मार डाला। अनन्या का कसूर सिर्फ इतना था कि वह लड़की थी। आरोपी महिला डिंपल कौशिक इसी बात से परेशान थी। इसलिए उसने बेटी को मारने का फैसला किया और उसकी लाश माइक्रोवेव में छिपा दी। पड़ोसियों और सास की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, तब अनन्या की लाश मिली।डिप्टी कमिश्नर बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में ही पुलिस को मां डिंपल पर हत्या करने का शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने जुर्म कबूल कर लिया।दरअसल डिंपल लड़की पैदा होने से परेशान थी। इस बात पर कई बार उसका पति से झगड़ा भी हुआ था। अनन्या के अलावा दंपति का एक 4 साल का बेटा भी है। बच्ची की मौत के बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।सोमवार को बच्ची के पिता अपने डिपार्टमेंटल स्टोर पर थे। डिंपल और बच्ची के अलावा घर में कोई और नहीं था। उसी दौरान मौका पाकर डिंपल ने बच्ची का गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी लाश को माइक्रोवेव में छिपा दिया और दूसरे कमरे में जाकर बेटे को पीटने लगी।पड़ोसियों की शिकायत पर जब पुलिस वहां पहुंची तो डिंपल ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जब पुलिस खिड़की से अंदर पहुंची तो मां-बेटा दोनों बेहोश मिले। अनन्या वहां नहीं थी। इसके बाद पड़ोसियों और बच्ची की दादी ने मिलकर पूरे घर में उसकी तलाश की। अनन्या का शव दूसरी मंजिल पर रखे एक ओवन के अंदर मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है।

सड़क हादसे में घायल हुई किशोरी से मदद के बहाने दुष्कर्म

Posted: 22 Mar 2022 05:22 AM PDT


लखनऊ नोएडा जिले  में सड़क हादसे में घायल हुई किशोरी से मदद के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना थाना फेस-एक क्षेत्र के सेक्टर-5 के पास हुई। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। हादसे के वक्त बाइक सवार चाचा-भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। हादसे में चाचा बेहोश हो गया था जबकि किशोरी घायल हो गई। इसी बीच मदद करने के बहाने पहुंचे एक युवक ने किशोरी को अपने साथ जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह थानाक्षेत्र के सेक्टर -5 में परिवार के साथ रहता है। वह पूजा सामग्री की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करता है। व्यक्ति ने बताया कि 18 मार्च को उनका भाई उनकी 16 वर्षीय बेटी को लेकर सेक्टर-8 स्थित उसकी नानी के घर गया था। आरोप है कि वहां पर उसके भाई ने दोस्तों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह किशोरी को अपनी बाइक पर बैठाकर सेक्टर-5 आ रहा था। रास्ते में उनकी बाइक ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। हालांकि हादसे में उनका भाई बेहोश हो गया जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। इसके बाद अजय नाम का एक युवक मौके पर आया और मदद के बहाने किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चाचा को होश आने पर किशोरी ने सारी बात उन्हें बताई। फिर किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।

अखिलेश यादव और आजम खां का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा

Posted: 22 Mar 2022 05:20 AM PDT


लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह करहल से विधायक रहेंगे। बता दें कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे।इसके बाद से ही उन्होंने या तो सांसद पद से इस्तीफा देना था या फिर विधायक पद से। कयास लगाए जा रहे थे कि वह करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर लोकसभा की सदस्यता कायम रख सकते हैं। लेकिन मंगलवार को जिस तरह से उन्होंने संसद पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है उससे साफ हो गया है कि अब वह प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहना चाहते हैं।

Post Bottom Ad

Pages