न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 22, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


इन पत्तियों को रोज चबाने से नहीं बढ़ेगा शुगर

Posted: 22 Mar 2022 09:20 AM PDT

इन पत्तियों को रोज चबाने से नहीं बढ़ेगा शुगर

क्या आपने सोचा है कि सदाबाहर की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है. माना जाता है कि अगर आपको अपना शुगर कंट्रोल में रखना हैं तो रोजाना सदाबहार की पत्तियां चबानी चाहिए. इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा. बता दें कि सदाबहार के फूल और पत्तियों में एल्कलॉइड नाम का तत्व पाया जाता है, जो पैंक्रियाज की बीटा सेल्स को शक्ति देता है.
शरीर में बनने लगता है इंसुलिन

इसको चबाने से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है. बता दें कि खराब लाइफस्टाइल, खानपान के अलावा जेनेटिक कारणों से भी डायबिटीज की समस्या हो जाती है. किसी व्यक्ति के चेहरे, गर्दन या शरीर के दूसरे हिस्से में ब्लैक स्पॉट डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है. तो चलिए जानते हैं कि इससे बचने के लिए सदाबाहर की पत्तियां कितनी उपयोगी है.
 
रोज खाली पेट चबाएं 6-7 पत्तियां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंसुलिन ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल रखने में सदबाहर का फूल बेहद ही उपयोगी है. माना जाता है कि इस पौधे में करीब 100 से ज्यादा एल्कलॉइड हैं, जो कि बहुत ही फायदेमंद होते हैं. ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए मरीजों को रोज सुब खाली पेट 6-7 पत्तियां चबानी चाहिए.
 
सदाबहार का ऐसे करें इस्तेमाल

इसके अलावा इस फूलों और पत्तियों का जूस भी पी सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें टमाटर, करेला, खीरा भी मिक्स कर सकते हैं. यानी ऐसे मरीज जिन्हें ये पत्ते कड़वे लगते हैं वह भी इसका इस्तेमाल इस तरीके से कर सकते हैं.
 
इन पत्तियों के खाने से पहले डॉक्टर से जरूर लें सलाह

चाहे तो आप सदाबहार पौधे की पत्तियां का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए पत्तियां को पहले सूखाकर पाउडर बना लें. इसके बाद रोजाना इस पाउडर का सेवन पानी के साथ करें. हालांकि, सदाबहार के सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

इस तारीख को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Posted: 22 Mar 2022 09:17 AM PDT

इस तारीख को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

इस साल यानी 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है. ग्रहण एक प्रकार का खगोलीय घटना है. सूर्य ग्रहण की अवधि में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है. जिसकी वजह से पृथ्वी पर सूर्य की किरणें नहीं पहुंच पाती हैं. इस पूरे घटनाक्रम को सूर्य ग्रहण कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है. ऐसे में जानते हैं कि सूर्य ग्रहण राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा.
 
राशियों को इस तरह से प्रभावित करेगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022 Effect on Zodiacs)

मेष (Aries): धन से जुड़ी समस्यओं का सामना करना पड़ सकता है. ग्रहण के दिन इस धन से जुड़े किसी भी काम को करने से बचें.

वृषभ (Taurus): सूर्य ग्रहण के दिन आत्मविश्वास में कमी आएगी. इस दिन अनावश्यक गुस्सा या तनाव लेने से बचें.

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण कि दिन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. साथ ही आस-पास की हरकतों पर नजर रखें. इसके अलावा सतर्कता बरतें.

कर्क (Cancer): इस राशि के संबंधित जातकों को सूर्य ग्रहण अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्या दूर होगी. इसके अलावा कर्क राशि वालों की आर्थिक समस्या खत्म होगी.

सिंह (Leo): इस राशि के जातक को व्यापार से धन लाभ हो सकता है. हालांकि सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के आर्थिक निवेश से बचना होगा. 

कन्या (Virgo): सूर्य ग्रहण के दौरान सफलता पाने में अधिक मेहनत करने की जरुरत होगी. इसके अलावा इस दौरान नौकरी बदलने की कोशिश ना करें.

तुला (Libra): इस राशि के लिए सूर्य ग्रहण थोड़ा सा नकारात्मक साबित होगा. ग्रहण के दौरान सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है. कानूनी विवाद से बचें.

वृश्चिक (Scorpio): सूर्य ग्रहण के कारण नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा बिजनेस में भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

धनु (Sagittarius): सेहत अच्छी रहेगी. ग्रहण के दौरान अति आत्मविश्वास से बचना होगा. ग्रहण के दौरान स्वभाव नम्र रखें.

मकर (Capricorn): ग्रहण के दौरान बच्चों की सेहत का ख्याल रखना होगा. साथ ही सट्टेबाजी और जुआ खेलने से बचना होगा.

कुंभ (Aquarius): निवेश में नुकसान हो सकता है. पारिवारिक विवाद से मन अशांत रहेगा. जीवनसाथी की बातों का कष्ट हो सकता है. किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए धैर्य रखें.

मीन (Pisces): सूर्य ग्रहण अच्छा साबित होगा. व्यापार में किए गए आर्थिक निवेश से लाभ होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. इसके अलावा शत्रुओं पर काबू पा सकते हैं.

हिमाचल में सबसे पहले चुनावी हुंकार भरेंगे केजरीवाल, कई नामी चेहरों पर दांव खेल सकती है आम आदमी पार्टी

Posted: 22 Mar 2022 09:09 AM PDT

हिमाचल में सबसे पहले चुनावी हुंकार भरेंगे केजरीवाल, कई नामी चेहरों पर दांव खेल सकती है आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Party In Himachal, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेशक इस साल के अंत तक होंगे। लेेकिन आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश में सबसे पहले चुनावी हुंकार भरेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छह अप्रैल को नवरात्र के दौरान मंडी में रोड शो करेंगे। इसके जरिये पूरे प्रदेश को संदेश दिया जाएगा कि आप पूरे दमखम के साथ चुनावी रण में उतर रही है। सूत्रों के अनुसार पार्टी कई नामी चेहरों पर दांव खेल सकती है। जिन लोगों की आप में शामिल होने की चर्चा है, उनमें भाजपा के एक विधायक और एक पूर्व सांसद का नाम भी है। हालांकि इन नेताओं ने अभी चुप्पी साध रखी है।

हिमाचल विकास कांग्रेस (हिविकां) के तत्कालीन सुप्रीमो पंडित सुखराम ने वर्ष 1998 में भाजपा को सत्ता की सीढ़ी दी थी। हिविकां के सहारे पार्टी ने पहली बार पांच साल तक सरकार चलाई। अब करीब ढाई दशक बाद उसी मंडी से आप हिमाचल के लिए चुनावी शुरुआत करेगी। पंजाब के चुनाव से उत्साहित पार्टी का शुभारंभ कैसा होगा, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में सियासी सेंधमारी शुरू हो गई है जो आने वाले दिनों में तेज होगी।

किसे नुकसान पहुंचाएगी आप

मजबूत काडर वाली भाजपा और विपक्ष में बैठकर सत्ता में आने के सपने देख रही कांग्रेस दोनों में आप किसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी, इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जिस दल के नेता और मतदाता ज्यादा छिटकेंगे, उसे अधिक नुकसान पहुंचेगा।

क्‍या कहते हैं पार्टी नेता

हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा छह अप्रैल को मंडी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आएंगे। वहां से पूरे प्रदेश के लिए संदेश दिया जाएगा। हिमाचल में आप सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा रोड शो चौंकाने वाला होगा। कांग्रेस और भाजपा के भीतर आप से खलबली मची है। कई बड़े नेता आप में शामिल हो सकते हैं। मंडी में होने वाले कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता आएंगे।

इस सरकारी बैंक में क्लर्क के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Posted: 22 Mar 2022 08:59 AM PDT

इस सरकारी बैंक में क्लर्क के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आंध्र प्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड ने क्लर्क सह केशियर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. सभी योग्य अभ्यर्थी आंध्र प्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.apmaheshbank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च 2022 है.

आंध्र प्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड ने क्लर्क सह केशियर के 200 पदों पर वैकेंसी निकाली है.

योग्यता
अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के डिग्री होनी चाहिए. वहीं अभ्यर्थी की आयु सीमी 21 से 28 वर्ष तक होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के परफॉरमेंस के अनुसार किया जाएगा. चयन किए गए अभ्यर्थियों को हर महीने 23,934 रुपए सैलरी दी जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया
इस नौकरी के लिए आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा. साथ ही आवेदन करने के लिए आपको 500 रुपए शुल्क देना होगा. अभ्यर्थी फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें.


आ गया Post Office का बवाल स्कीम! केवल 333 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर मिलेंगे 16 लाख

Posted: 22 Mar 2022 08:55 AM PDT

आ गया Post Office का बवाल स्कीम! केवल 333 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर मिलेंगे 16 लाख

देश में अभी भी ऐसी बहुत से लोग हैं, जिनके घरों में आपको 'गुल्लक' जरूर देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बचत करने का इससे अच्छा उपाय नहीं हो सकता, ऐसे में आज आप लोगों को डाकघर यानी Post Office की एक 'गुल्लक' यानी सेविंग स्कीम के बारे में बताएंगे।

जहां आप रोजाना सिर्फ 333 रुपये की बचत करके मैच्योरिटी पर 16 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आम आदमी के लिए लंबी अवधि में बड़ा सहारा बनती हैं, ऐसी ही एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस का "रिकरिंग डिपॉजिट खाता" (RD) मौजूदा समय में इस स्कीम में आपको 5.8% का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है और आप इस स्कीम में 100 रुपये महीने जैसी मामूली रकम से बचत शुरू कर सकते हैं।

इस स्कीम में आप अगर रोजाना 333 रुपये यानी महीने के करीब 10,000 रुपये जमा करते हैं तो एक साल में आपकी कुल बचत 1.20 लाख रुपये होगी, ये खाता 10 साल चलाने पर आपकी कुल जमा रकम 12 लाख रुपये हो जाएगी। इस पर 10 साल में आपको कुल 4,26,476 रुपये का ब्याज मिलेगा, इस तरह आपको मैच्योरिटी पर 16 लाख रुपये से अधिक की राशि मिलेगी। RD की मैच्योिरिटी अवधि 5 साल होती है। लेकिन आप इसे आगे के 5 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं। मालूम हो की पोस्ट ऑफिस की लगभग सभी सेविंग स्कीम रिस्क फ्री होती हैं। RD के साथ भी यही फायदा है।


इंटरव्यू में पूछा सवाल, पानी को पचने में कितना समय लगता है?

Posted: 22 Mar 2022 08:50 AM PDT

इंटरव्यू में पूछा सवाल, पानी को पचने में कितना समय लगता है?

हमारे देश में ज्यादातर युवाओं का ये सपना होता है की वो पढ़ लिखकर IAS या IPS अधिकारी बने और इसके लिए उन्हें UPSC की कठिन परीक्षा पास करनी होती है और ये परीक्षा UPSC कैंडिडेट के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होती है और हर साल लाखों की संख्या में युवा इस परीक्षा की तैयारी करते है और तब जाकर उसमे से कुछ ही उम्मीद्वार का सिलेक्शन हो पाता है.




यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से ज्यादा इंटरव्यू राउंड (IAS Interview) का डर होता है. आईएएस इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों (IAS Interview Questions) को लेकर उम्मीदवारों मैं चिंता का माहौल देखा जा सकता है. अक्सर आईएएस इंटरव्यू में आईक्यू टेस्ट (IQ Test) करने के लिए सवालों को घुमा कर पूछा जाता है.




यूपीएससी समेत सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में जनरल नॉलेज विषय से प्रश्न (GK Questions) जरूर पूछे जाते हैं. इसकी तैयारी को लेकर उम्मीदवार ज्यादातर अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, राजनीति शास्त्र, इतिहास और विज्ञान जैसे विषय ज्यादा पढ़ते हैं. हांलाकि, आईएएस इंटरव्यू (IAS Interview Questions) में हमारे आसपास की चीजों या घटनाओं से जुड़े प्रश्न ज्यादा पूछे जाते हैं. यहां हम कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बताएंगे जो अक्सर आईएएस इंटरव्यू में आते हैं.





सवाल 1: वह कौन सा जीव है जिसका दिल कार जितना बड़ा होता है?
जवाब- व्हेल मछली का, इसकी लंबाई 115 फुट और वजन 150 से 170 टन तक होता है.




सवाल 2: क्या एक मिनट में 61 सेकेंड हो सकते हैं?
जवाबः जी हां, एक मिनट में 61 सेकेंड हो सकते हैं. हर साल में दो मिनट ऐसे आते हैं जिसमें हर मिनट पूरे 61 सेकेंड के होते हैं.



सवाल 3: एक आदमी आठ दिन तक बिना नींद लिए कैसे रह सकता है?
जवाबः क्योंकि वो रात में सोता है.




सवाल 4: सती प्रथा का विरोध किसने किया था?
जवाबः राजा राम मोहन राय ने




सवाल 5: प्रसिद्ध झंडा गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा की रचना किसने की थी?
जवाबः श्यामलाल गुप्त पार्षद



सवाल 6: खाने की ऐसी कौन सी चीज है जो कभी खराब नहीं होती?
जवाबः शहद कभी खराब नहीं होता.



सवाल 7: दुनिया के किस देश में कुत्तों को पालना कानूनन अपराध है?
जवाबः आइसलैंड


सवाल 8: भारत में रात और दिन कब बराबर होते हैं?
जवाबः 21 मार्च और 23 सितंबर


सवाल 9: ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदने पर काली, इस्तेमाल करने पर लाल और फेंकने पर सफेद हो जाती है?
जवाबः कोयला

सवाल 10: वो कौन सी चीज है जो धूप में नहीं सूखती?
जवाबः पसीना


सवाल 11: दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है?
जवाबः दुनिया का सबसे अमीर देश कतर है.

सवाल 12: कंप्यूटर और कैलकुलेटर को हिंदी में क्या कहा जाता है?
जवाबः कंप्यूटर को संगणक और कैलकुलेटर को गणक कहते हैं.



सवाल 13: किस देश में च्यूइंगम खाना और बेचना गैर कानूनी है?
जवाबः सिंगापुर

सवाल 14: दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है?
जवाबः हमिंग बर्ड


सवाल 15: किस जानवर का खून हरे रंग का होता है?
जवाबः न्यू गिनिया नाम के गिरगिट का

सवाल 16: पानी को पचने में कितना समय लगता है?
जवाबः शून्य मिनट. (पानी को पचने में बिल्कुल समय नहीं लगता है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है.)

पहली बार आईपीएल में दो भाई बनेंगे एक दूसरे के 'दुश्मन'

Posted: 22 Mar 2022 08:46 AM PDT

पहली बार आईपीएल में दो भाई बनेंगे एक दूसरे के 'दुश्मन'

आईपीएल 2022 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 26 मार्च को सीएसके और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच से आईपीएल 2022 का आगाज होने वाला है. यह सीजन सबसे खास होने जा रहा है क्योंकि इसमें आठ टीमों के बजाय 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी और इसमें 70 मुकाबले देखने को मिलेंगे. सीजन की शुरुआत से पहले मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों के स्क्वाड बदल चुके है,

जिसके कारण आईपीएल इतिहास में पहली बार दो भाइयों की जोड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखाई देंगे. जो अभी तक एक साथ टीम को चैंपियन बनाने का काम कर रहे थे. कई मैच विनर खिलाड़ी तो अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ भी खेलती नजर आयेगी.

इस सीजन में क्रिकेट के दीवाने अपनी कई मनपसंद जोड़ियों को नहीं देख पाएंगे. जैसे धोनी बिना रहना के खेलते दिखाई देंगे तो विराट कोहली बिना एबी डिविलियर्स के मैदान पर उतरेंगे. वहीं एक जोड़ी दोनों भाइयों की है जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार इस सीजन में एक दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी.

पहले दोनों भाई मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे. यहां तक की घरेलू क्रिकेट भी दोनों भाई साथ खेलते थे. यह दोनों भाई हैं पांड्या ब्रदर्स. जो आईपीएल डेब्यू से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस ने दोनों में से किसी को भी टीम का हिस्सा नहीं बनाया.

हार्दिक पांड्या 2015 में अपने आईपीएल कैरियर का शुरुआत किया था और तभी से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे, लेकिन इस बार गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे. गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है. हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में कुल 92 मैच खेले हैं, जिसमें 1476 रन और 42 विकेट उनके नाम दर्ज है.

क्रुणाल पांड्या 2016 में अपने आईपीएल कैरियर का शुरुआत किया था और तभी से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे, लेकिन इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलेंगे. दोनों भाई पहली बार सोमवार 28 मार्च को एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने होंगे.

गुजरात टाइटंस की टीम इस प्रकार है:-
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, आर साई किशोर, डोमिनिक ड्रेक, जयंत यादव, विजय शंकर, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, वरुण एरान,बी साई सुदर्शन.

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम इस प्रकार है:-
केएल राहुल (कप्‍तान), मार्कस स्‍टोइनिस, रवि बिश्‍नोई, क्विंटन डी कॉक, दीपक हूडा, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्‍डर, मार्क वुड, आवेश खान, अंकित राजपूत, कृष्‍णप्‍पा गौतम, दुष्‍मंथ चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, करन शर्मा, ऐविन लुईस, मयंक यादव, काइल मेयर्स.

Post Bottom Ad

Pages