आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 3, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव के रोड शो में उमड़ी भीड़

Posted: 03 Mar 2022 07:59 PM PST


खुली जीप में निरहुआ अतरौलिया प्रत्याशी प्रशांत सिंह के साथ रहे


निरहुआ की फ़ोटो लेने को बेताब दिखे लोग,जनसभा में गीतों से वाहवाही लूटी

आज़मगढ़: भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहू ने बृहस्पतिवार को अतरौलिया में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उनको देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। निरहुआ ने लोगों का अभिवादन
किया।भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहू का हेलिकाप्टर शाम चार बजे खजुरी ग्राउंड पर उतरा। इस दौरान उनको देखने के लिए लोग बेताब नजर आए। खजुरी से खुली जीप में प्रत्याशी के साथ निरहू सड़क पर निकले। करीब तीन किमी के लंबे काफिले में सैकड़ों चार पहिया वाहन और बाइक के साथ कार्यकर्ता चल रहे थे। स्कूल से घर जा रहे छात्र मोबाइल से निरहुआ की फोटो लेने के लिए परेशान दिखे। इस दौरान भीड़ में धक्कामुक्की भी हुई। उधर, बूढ़नपुर में हुई जनसभा में भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल ने गीत सुना कर लोगों की वाहवाही लूटी।

आज़मगढ़: अधिक से अधिक मतदान कर अपनी जागरूकता का परिचय दें- जिया राय

Posted: 03 Mar 2022 07:05 PM PST




सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में ब्रांड अम्बेसडर तैराक ने मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता किया

आजमगढ़ 03 मार्च-- विधान सभा निर्वाचन -2022 के दृष्टिगत गुरुवार को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर आजमगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीके शर्मा (जिला विद्यालय निरीक्षक) आजमगढ़, विशिष्ट अतिथि कुमारी जिया राय और उनके अभिभावक मदन राय एवं श्रीमती रचना राय उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं को मतदान हेतु जागरूक किया तथा सभी छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों एवं विद्यालय के सभी स्टाफ को शपथ दिलाई और अपने सम्बोधन में कहा कि विधान सभा चुनाव- 2022 के लोकतन्त्र के इस महापर्व में आजमगढ़ में भी मतदान का प्रतिशत अधिक हो, इसके लिए आप अपने मत का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक मतदान करे और अपनी जागरूकता का परिचय दें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिलाधिकारी महोदय एवं डीआईओएस आजमगढ के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत 10 गाँव प्रदान किये गये थे, मतदाता अधिक से अधिक अपने मत का प्रयोग मतदान केन्द्र पर जाकर करें, इसके लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के द्वारा गॉव की 725 महिलाओं के हाथों में मेहदी लगायी गयी एवं जिलाधिकारी महोदय का लोकतन्त्र के इस महापर्व का निमंत्रण पत्र कोई भी मतदाता ना छूटे 6170 लोगों को प्रदान किया गया। विद्यालय ने मुख्य अतिथि वीके शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक, एवं स्वीप कार्यक्रम की ब्राण्ड अम्बेसडर जिया राय (गोल्ड मेडलिस्ट) सगड़ी आजमगढ एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली तैराकी एवं उनके माता-पिता को सादर पूर्वक मोमेण्टों एवं शाल देकर सम्मानित किया गया एवं विद्यालय के प्रबन्धक नवाज अहमद खान ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय के सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया कि आप ने दिनांक 07 मार्च 2022 को आज़मगढ़ में होने वाले विधान सभा निर्वाचन-2022 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान में भाग लिया और सभी को प्रेरित भी किया कि आप मतदान-स्थल पर जाकर अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें। लोकतन्त्र के इस महापर्व का ''कोई भी मतदाता ना छूटे'' जिलाधिकारी महोदय के थीम को सफल बनायें। इस अवसर पर विद्यालय में श्रीमती तरन्नुम खानम, स्वीप कार्यक्रम की सहायिका श्रीमती सरोज यादव, श्रीमती शिखा मौर्या, रवि प्रकाश सिंह, विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकगण एवं अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

आज़मगढ़: एसपी ने अनुपस्थित नौ  पुलिस कर्मियों को निलंबित किया

Posted: 03 Mar 2022 07:26 AM PST


एसपी अनुराग आर्य ने बिना अनुमति के अनुपस्थित कर्मियों पर की कार्रवाई

अजामगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गुरुवार को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। यह सभी बिना अनुमति तथा अवकाश से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित थे। उन्होंने आरक्षी मनीष कुमार, राज कुमार जायसवाल, राजेश कुमार, अवधेश राठौर, सुनील कुमार दिनकर, फागू लाल यादव, देवनाथ यादव, दीपक वर्मा व उत्तम प्रताप सिंह पर कार्रवाई की है।

आज़मगढ़: वह 22 के बारे में सोचते होंगे हम तो 27 के बारे में सोच कर बैठे हैं- निरहुआ

Posted: 03 Mar 2022 06:32 AM PST



साइकिल उड़कर बंगाल की खाड़ी में चली गई है अब वापस नही आएगी-केशव प्रसाद मौर्य

चुनाव निशान भोजन भरी थाली खाली थी, मोदी योगी ने उसे भर दिया है-डा० संजय निषाद

आज़मगढ़: भाजपा और निषाद पार्टी द्वारा एक संयुक्त जनसभा का आयोजन जिले की अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर मिश्रौलिया बुढ़नपुर स्थित मैदान में किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ रहे । कार्यक्रम में सर्वप्रथम माल्यार्पण कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया ,तत्पश्चात अपने गीतों के माध्यम से भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की । उन्होंने कहा कि आज भगत सिंह भी सोचते होंगे कि राष्ट्रवाद छोड़कर लोग जातिवाद पर उतर गए ।उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह के चुनाव निशान भोजन भरी थाली पर 7 मार्च को बटन दबाएं और भारी मतों से जीत दिलाएं ,उन्होंने कहा कि वह 22 के बारे में सोचते होंगे हम तो 27 के बारे में सोच कर बैठे हैं । सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा की यहां की भीड़ देखकर यह पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि विरोधियों की जमानत जब्त हो गई है। आप लोग प्रशांत कुमार सिंह को भारी मतों से विजेता बनाएं तथा 7 मार्च को भोजन भरी थाली वाली बटन दबाकर प्रशांत कुमार सिंह तथा प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाएं । उन्होंने कहा कि इस बार साइकिल उड़कर बंगाल की खाड़ी में चली गई है अब वापस नहीं आने वाली । उन्होंने कहा कि अब तो गरीबों का दिन आ गया है शोषित, वंचित महिलाओं का दिन आ गया है । मोदी जी दिल्ली में बैठकर हर गरीब परिवार की चिंता करते हैं ,आज मोदी जी के रहते हुए हर आदमी अपने आपको निश्चिंत महसूस कर रहा है । उन्होंने कहा कि हम देश के हर गरीबों का भला करेंगे 2017 में सपा का सूपड़ा साफ करने का कार्य भाजपा ने किया। पहले सड़कों की हालत क्या थी, बिजली की हालत क्या थी । आज सबको बिजली मिल रही है, आज यहां हम आपसे वोट मांगने नहीं आए हैं, वोट के रूप में प्रशांत सिंह को भारी मतों से जीत दिला कर भेजे ,लखनऊ ही नहीं दिल्ली से भी जरूरत पड़ी तो यह आपकी जरूरत को पूरा करेंगे । आज देश और प्रदेश की सरकार दीपावली और होली पर 2 सिलेंडर देने का कार्य किया है ,आने वाले 10 मार्च के बाद लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। पूर्वांचल में इतने उद्योग लगाएंगे कि दिल्ली मुंबई से लोग यहाँ राजगार के लिए आएंगे। उन्होंने नारा दिया 100 में 60 हमारा है । कहा कि अभी तो यह झांकी है पूरी पिक्चर बाकी है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी व भाजपा गले मिली है तो पुनः दुनिया में शांति आई है। उन्होंने एक नारा दिया मंत्री हटाओ, मंत्री पाओ ।उन्होंने यह भी कहा कि निषाद राज की सेना मैंने मोदी योगी जी को दे दिया है,अब रावण का वध होगा । मेरा चुनाव निशान भोजन भरी थाली थी जो खाली थी अब मोदी और योगी जी ने उसे भर दिया । उन्होंने कहा कि मैंने कसम खाया है कि सपा को पूरे प्रदेश में तड़पा तड़पा कर मारेंगे ।उन्होंने कहा कि यहां से आप लोग प्रशांत कुमार सिंह को भोजन भरी थाली पर विजई बनाइए हम आप लोगों को मंत्री बना कर देंगे । उन्होंने यह भी कहा कि 80 परसेंट वोट हमारा है 20 परसेंट में बंटवारा है वह भी जालीदार टोपी वाले हैं जिस पर सपा और बसपा दावा कर रही ।

आजमगढ़: शांतिपूर्ण चुनाव को एसपी की नई पहल है 'ट्रिपल टेन' योजना,25 हजार लोग जुड़े

Posted: 03 Mar 2022 05:39 AM PST



पक्ष में मतदान के लिए दबाव,पैसा,शराब या अन्य प्रलोभन देने वालों की हो रही निगरानी

05462-226021 पर भी गोपनीय ढंग से शिकायत कर सकता है आम मतदाता

आजमगढ़: विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुटे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए गुरुवार को एक नई पहल की है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों पर नजर रखने के लिए उन्होंने 'ट्रिपल टेन' योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत जनपद की 10 विधानसभा+विशेष रूप से प्रशिक्षित किए गए 10 पुलिसकर्मी+संबंधित मतदान केंद्रों से जुड़े 10 मोबाइल धारकों के नंबर शामिल किए गए हैं। नवीन योजना के बारे में उन्होंने बताया कि विशेष रूप से प्रशिक्षित किए गए पुलिस के जवान जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केंद्रों से जुड़े लोगों का मोबाइल नंबर जुटाकर उसकी सूची तैयार करेंगे और इन लोगों से मतदान को प्रभावित करने जैसे मतदाताओं को प्रलोभन देने या फिर अपने पक्ष में मतदान के लिए दबाव के साथ ही पैसा, शराब या फिर अन्य किसी वस्तु का वितरण कर अपने पक्ष में मतदान के लिए समर्थन जुटाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं के लिए एक गोपनीय नंबर 05462-226021 जारी किया गया है। जिस पर सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। साथ ही इस योजना के माध्यम से जिले में मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों को चिन्हित करने में आसानी होगी। पुलिस अधीक्षक ने साथ ही आमजन को चेताया की मतदान प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है। सभी लोगों को अपने अपने मत का प्रयोग कर स्वच्छ छवि की सरकार बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी हम सभी की है और इसके लिए जनपद की पुलिस जनता के बीच संवाद के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराएगी। ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। इसके लिए उन्होंने लोगों से इस योजना के तहत जुड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अब तक इस योजना से जिले के 25 हजार लोग जुड़ चुके हैं।

आजमगढ़ : तीन और अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Posted: 03 Mar 2022 04:03 AM PST


अपराध के विरुद्ध एसपी की एक और कार्यवाही

आजमगढ़: अपराध और अपराधियों के विरुद्ध एसपी अनुराग आर्य की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: हमने ये ठाना है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत में लाना है- राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी

Posted: 03 Mar 2022 03:51 AM PST


ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, हमारा समाज खुल कर भाजपा के साथ

आज़मगढ़: ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी आज भाजपा के समर्थन में आज़मगढ़ आये थे। राजेन्द्र त्रिपाठी स्वर्गीय इं रामनयन शर्मा जी के आवास पर एक

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: यूपी में कभी कट्टे बनते थे, आज मिसाइल बन रही है- अमित शाह

Posted: 03 Mar 2022 03:17 AM PST



काला चश्मा पहनने वालों को विकास नहीं, सब काला ही दिखाई पड़ता है- गृह मंत्री

गृहमंत्री अमित शाह लालगंज की चुनावी रैली में सपा, बसपा, कांग्रेस पर हमलावर रहे

आजमगढ़: गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को लालगंज विधानसभा की चुनावी रैली में सपा, बसपा, कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहाकि काला चश्मा पहनने वालों को विकास नहीं, बल्कि सब काला ही दिखाई पड़ता है। कहा उत्तर प्रदेश में पहले कट्टे बनते थे, आज मिसाइल और गोला-बारूद बना रहा, जिससे पाकिस्तान डरता है। कहा कि उत्तर प्रदेश में 300 के पार सीटें जीत भाजपा फिर से सरकार बनाएगी और किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, गरीबों से किए आने वादे पूरा करेगी। 2024 से पहले सभी गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा और सिंचाई के लिए किसानों को पांच साल तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। हमारी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं होता है।
गृह मंत्री ने भारत माता की जय के नारे के साथ लालगंज विधानसभा के लहुआ में अपने संबोधन की शुरुआत की, तो उनके तेवर सख्त ही होते गए। दम भरे 300 पार सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है। पूछा अखिलेश बाबू बताओ पांच साल आपके कार्यकाल में कितने दंगे हुए थे। योगी सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। उत्तर प्रदेश में कभी कट्टे-छर्रे बनते थे। आज मिसाइल और गोले बना रहा है। जो काला चश्मा पहनता है उसे काला ही दिखाई देता है। भाजपा की सरकार में कानून-व्यवस्था का राज है।
अपराध में काफी कमी आई है। माफिया जेल की सलाखों के पीछे हैं। आजमगढ़ में एके 47 लेकर घूमने वाले अहमदाबाद में धमाके करते थे, लेकिन अब उनका सफाया हो चुका है।सपा-बसपा ने पूर्वांचल से वोट तो लिया लेकिन उसके बदले कुछ दिया नहीं। जबकि हमने आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट दिया। इस दौरान उन्‍होंने विपक्षी दलों को खूब घेरा और परिवार सहित भ्रष्‍टाचार का भी आरोप लगाया। उन्‍होंने पार्टी के प्रत्‍याश‍ियों को जिताने की जनता से अपील की और सूबे में भाजपा की डबल इंजन सरकार दोबारा लाने की भी अपील के साथ संबोधन खत्‍म किया।

आजमगढ़:10 मार्च के बाद समाजवादी पार्टी का नाम समाप्तवादी हो जाएगा- केशव प्रसाद मौर्य

Posted: 03 Mar 2022 02:42 AM PST


भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं,10 तारीख के बाद यहां के गुंडे चाऊमीन बेचेंगे- उपमुख्यमंत्री

आजमगढ़: फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के सुम्माडीह में पार्टी प्रत्याशी रामसूरत राजभर के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या खासतौर से सपा पर हमलावर रहे। कहा कि 10 मार्च के बाद समाजवादी पार्टी का नाम समाप्तवादी हो जाएगा। अंतिम सातवें चरण में आजमगढ़ जिले में दस विधानसभा सीटें हैं। सीटों के लिहाज से आजमगढ़ जहां समृद्ध है वहीं सभी प्रमुख दलों की नजर भी इन्‍हीं सीटों पर टिकी हुई है। भाजपा की ओर से अपने उम्‍मीदवारों के समर्थन में पहुंचे उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को जनसभा को संबोधित किया और कहा कि इस बार तीन सौ पार की भाजपा कमल सरकार होगी। कहा, साइकिल का बटन दबाने से गुंडे तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा की सरकार न तो 17 में आई न ही 22 में आएगी और न ही 27 में आएगी, क्योंकि जनता जान गई है कि विकास के कार्य केवल भाजपा सरकार में ही संभव है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के जमाने में हर तरफ खुशहाली आई है। ऐसे में यहां पर आप लोग यह मानकर चलिए रामसूरत राजभर प्रत्याशी नहीं, बल्कि केशव प्रसाद मौर्य ही प्रत्याशी हैं। कहा, पांच साल में यूपी की तकदीर बदल गई और आगे भी बदलेगी।।उन्होंने कहा कि आप लोग भाजपा प्रत्याशियों को जिताइए, 10 तारीख के बाद आजमगढ़ के गुंडे चाऊमीन बेचेंगे। जो गुंडे सरकारी जमीन को हड़पकर बैठे हैं, वह जमीन खाली कराकर गरीबों का आवास बनाने और जरूरतमंदों को आवंटन करने का काम होगा। सभा में कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। सभा के दौरान केशव प्रसाद मौर्या ने जब-जब सपा पर हमला बोला तो योगी-मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगने लगे। उप मुख्यमत्री के आने से पहले ही कार्यक्रम स्थल कार्यकर्ताओं से भर गया था। डिप्टी सीएम के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।

आज़मगढ़: बसपा सरकार में विकास के साथ ही कानून व्यवस्था दुरुस्त रहती है- डॉ पीयूष यादव

Posted: 02 Mar 2022 07:24 AM PST



बसपा सुप्रीमो की रैली के बाद जोश में हैं प्रत्याशी व कार्यकर्ता,गांव- गांव तेज किया जनसम्पर्क

आजमगढ़:जिले के निजामाबाद विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ पीयूष सिंह यादव गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों और अपनी बात जनता तक पहुंचा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती की आजमगढ़ में सफल रैली से उत्साहित डॉक्टर पीयूष सिंह यादव ने बुधवार को सालेहपुर,

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 10 मार्च को सपा,बसपा, कांग्रेस का 12 बजेगा- केशव प्रसाद मौर्य

Posted: 02 Mar 2022 07:10 AM PST

 



आजमगढ़ में दंगा फसाद करने का मंसूबा ना पालें ओवैसी- डिप्टी सीएम

आजमगढ़: जिले की मुबारकपुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में शाहगढ़ पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 मार्च को सपा बसपा और कांग्रेस का 12 बजेगा। जिले में भाजपा आजमगढ़, मुबारकपुर समेत आधा दर्जन से ज्यादा सीट जीतेगी। पांच चरण तक इनको जनता ने सबक सिखा दिया है। विरोधियों के हौसले पस्त हैं। छठे चरण का कल मतदान है। भारी मतों से हम जीत रहे हैं। सातवें चरण में भी इनका अता पता नहीं चलेगा।
गौरतलब है की केंद्रीय मंत्री अमित शाह को कार्यक्रम में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करना था लेकिन वह किन्ही कारणों से वो नहीं आ सके और उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्या को आजमगढ़ भेजा। ओवैसी के बोल पर डिप्टी सीएम ने जवाब दिया कि वह हैदराबाद की तरह आजमगढ़ में दंगा फसाद करने का मंसूबा ना पाले। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सब का इलाज कमल निशान । इसके अलावा 2017 में आजमगढ़ में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा कि 2017 का बदला लेने के लिए आजमगढ़ तैयार है ।

आज़मगढ़: देश-प्रदेश की जनता बेहाल है और मोदी विश्व गुरू बने हुए हैं- प्रियंका गांधी

Posted: 02 Mar 2022 06:32 AM PST

 



70 सालों में कांग्रेस सरकारों ने कुछ बनाया नही तो आप बेच कैसे रहे हैं- राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस

जिले में जब भी महिलाओं पर अत्याचार हुआ तो सांसद अखिलेश यादव नजर नही आए

आज़मगढ़: जिले की सदर विधानसभा में रानी की सराय क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट स्थित मैदान पर बुधवार को आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश, प्रदेश की जनता बेहाल है जबकि मोदी विश्व गुरू बने हुए हैं।भाजपा देश बेच रही है। कांग्रेस कांग्रेस हमेशा लोगों के हक के लिए लड़ती है। आज युवा, छात्र सभी बेहाल है और प्रदेश कराह रहा है। प्रियंका गांधी आजमगढ जनपद की दसों विधानसभा की संयुक्त चुनावी सभा में दोपहर 3.25 मिनट पर पंहुची और 4.10 मिनट तक जनता को संबोधित किया। संबोधन शुरू हुआ तो प्रियंका गांधी के निशाने पर भाजपा,बसपा और सपा रही। कहा की लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा ऐसे ही नही दिया। महिलाओं आगे बढो अपने हक के लिए लड़ो। कहा की आज देश किस स्थित में है सभी जानते है। पर भाजपा कहती है कांग्रेस ने सत्तर सालो में कुछ नही किया अगर हमने बनाया नही तो आज बेंच कैसे रहें है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा की आज जनता से कहते है कि नमक खाया है, अदा करना। जबकि जनता का नमक इनके नेता खाते है जनता नही। उन्होंने मौजूद भीड़ से जनता की समस्याओ पर सवाल दागा की आज प्रदेश और देश में बेराजगारी,मंहगाई,छुटटा पशु के साथ किसान नौजवान छात्र महिलाए सभी बेहाल है कोई पूछने वाला नही है। बताया की छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकार है जहां छुटटा पशुओ की समस्या से निजात मिला है और गोबर खरीद कर लोगो को रोजगार भी दिया है। उत्तर प्रदेश में भी अवसर मिला तो ये लागू करेगे। आज किसानों को उनकी उपज का मूल्य नही मिल पा रहा है।गैस सिलेण्डर,सरसो के तेल सभी मंहगे है।महंगाई बेरोजगारी आदि जब कोई धर्म जाति पूछ कर नही आ रही है तो आप क्यो जाति धर्म के नाम पर बंट रहे हैं । अखिलेश यादव के गढ में तंज कसते हुए कहा की जनपद में जब महिलाओ के साथ अत्याचार हुआ या बिजनौर कांड अखिलेश कही नजर नही आये। भाजपा से सभी डरते है अगर कोई नही डरता है तो कांग्रेस। कांग्रेस ने हमेशा किसानो, छात्रो, महिलाओं की लडाई लड़ी है। आज भाजपा और बसपा जाति धर्म के नाम पर सत्ता लेना चाहते है। ये आप का वोट लेकर आपस में समझौता कर बैठ जाएंगे।कहा की हम झुकना नही जानते झुकते हैं तो केवल जनता के लिए। आज व्यापारी रोजगार के लिए परेशान है तो युवा नौकरी के लिए लेकिन कोई सुनने वाला नही है। मुफ्त अनाज योजना पर आड़े हाथो लेते हुए कहा की आज मुप्त का राशन देकर आप का वोट लिया जा रहा है। कांग्रेस शासन काल में भी राशन दो से तीन रूपये किलो मिलता था। आज बिजली और शिक्षा की बदहाल व्यवस्था पर ये पार्टियां कोई जबाब नही दे रही है। अपने घोषणा पत्र पर कहा की कांग्रेस की सरकार बनने पर भर्ती के लिए कानून ला कर ऐसा नियम बनाएंगे की परीक्षा के 06 माह में ही नौकरी मिल जाए। किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ करेंगे । उद्योग को बढावा देने के लिए सुविधा देंगे ।महिलाओ के लिए भी योजनांए चलायेगें।आहवान किया की ऐसी राजनीति लाये जो परिवर्तन करे। दसो विधानसभा के प्रत्याषियो के लिए समर्थन मांगा।योगी ने चुनाव के समय 70 लाख रोजगार देने का वादा किया था आज कहते है कि चार लाख आवेदन खोले है। जबकि पांच वर्षों में 12 लाख पद खाली हुए हैं।

आजमगढ़: हमने गरीबों का घर व शौचालय दिया, सपा ने कब्रिस्तान की बॉउंड्री बनाया- सीएम योगी

Posted: 02 Mar 2022 06:29 AM PST



सपा ने जिले की पहचान का संकट खड़ा किया,हम विकास कर बदल रहें है - योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने सदर विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र गुड्डू को जिताने की अपील की

आजमगढ़: जिले में सातवें चरण में मतदान होना है। जिसके चलते सियासी घमासान का दौर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी पर आजमगढ़ की पहचान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के सरायमंदराज में बुधवार को आयोजित चुनावी सभा में प्रत्याशी अखिलेश मिश्र गुड्डू के पक्ष में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सपा-बसपा पर हमलावर दिखे। कहा कि सपा ने विकास के नाम पर कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाई, जबकि हमने गरीबों के लिए घर और शौचालय का निर्माण कराया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, हवाई अड्डा, महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय दिया, चीनी मिल का विस्तारीकरण कराया। मुख्यमंत्री ने कहाकि पांचवें चरण के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत का संकेत मिलने के बाद सपा-बसपा के कई नेताओं ने विदेश जाने की तैयारी कर ली है, तो उनके गुर्गे और माफिया 10 के बाद नेपाल भागने की फिराक में हैं, लेकिन हमने पेट्रोलिंग शुरू करा दी है। इसलिए कि वे भागने न पाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था, जिसे हमने दूर कर दिया है। आज कहीं भी यहां के लोग जाते हैं तो उन्हें सम्मान मिलता है। कहा कि अहमदाबाद धमाके में जिन आतंकवादियों को फांसी की सजा मिली है उसमें एक के पिता सपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। माहुल में जहरीली शराब कांड में भी सपा के एक प्रत्याशी की संलिप्तता रही है। कहाकि उत्तर प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनी तो हर जिले को एक-एक बुलडोजर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहाकि सपा की सरकार में आतंकियों व माफिया को प्रोत्साहित किया जाता है। कहाकि हमने जाे कहा, उसके करके दिखा दिया। आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ व गाजीपुर जिले के नौजवान कहीं भी जाते हैं तो अब उनसे यह पूछा जाता कि आप उत्तर प्रदेश से आए हैं, जहां डबल इंजन की सरकार है।

आजमगढ़: सपा ने अवाम को धोखा दिया, बाबा साहब हमारे दिल में हैं- असदुद्दीन ओवैसी

Posted: 02 Mar 2022 03:59 AM PST




मुबारकपुर में खूब गरजे एआइएमआइएम प्रमुख,कहा हमें एकजुट होकर लड़ना हाेगा

मुबारकपुर में पार्टी प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली के लिए की जनसभा, भारी संख्या में उमड़े युवा

आजमगढ़: एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्​दीन व सांसद ओवैसी बुधवार को मुबारकपुर में खूब गरजे। उन्होंने यहां पार्टी प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। भारी भीड़ देख गदगद हुए और अपने जोशीले संबोधन में उन्होंने सपा और बसपा की जमकर घेरेबंदी की। कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर हमारे दिल में हैं। कहा कि सपा ने पूरे अवाम को धोखा दिया है। हमें एकजुट होकर लड़ना हाेगा, सिर्फ मजहब नहीं, बल्कि दबे, कुचले गरीबों को न्याय दिलाने के लिए। उनके एक-एक जोशीले शब्द का जवाब सामने से हजारों युवा हाथ उठाकर दे रहे थे।
एआइएमआइएम प्रमुख ने करीब आधे घंटे के भाषण में मुस्लिम मतदाताओं में ऊर्जा भरने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने मुबारकपुर के मुदर्रिशीन को सलाम करता हूं, के उच्चारण के साथ अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि मौका मिला तो ओलमाओं की जूतियों को उठाकर अपने सिर पर रखूंगा। इत्तेहाद जिंन्दगी है, इंतिशार मौत है। इसलिए आप लोगों को एकजुट होकर रहना होगा। जालिम हुकूमतों के जुल्म को हमने बर्दास्त किया है। मेरा सियासी सफर आसान नहीं था। मैं रईसजादे का बेटा नहीं हूं, लेकिन मेंरे मां-बाप ने सच्चाई का सामना करना जरूर सिखाया है।
सच्चाई बयान करने में ही 1990 में पुलिस ने मुझे एक नहीं पांच बार सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कहाकि हम गोलियों से नहीं, बल्कि अल्लाह से डरते हैं। सपा ने मुबारकपुर की अवाम को धोखा दिया है। भारत में 540 सांसद हैं, लेकिन जब इंसाफ की बात करने को मैं सदन खड़ा होता हूं, तो बीजेपी के 306 एमपी कहते हैं बैठ जाओ। मैं सिर्फ मुसलमान की बात नहीं करता, बल्कि किसी भी मजहब के कमजोर वर्ग, समाज में दबे-कुचलों की आवाज उठाता हूं। बाबा साहब अम्बेडकर हमारे दिल में हैं। हम कमजोरों, मजलूमों को इंसाफ दिलाना चाहते हैं।
हमारी मंशा मेडिकल कालेज बनवाने की है, ताकि जिन गरीबों से वोट लिया उसे कम से कम पैसे में इलाज की व्यवस्था दे सकूं। हिजाब के बारे में अखिलेश खामोश रहे, वह आप लोगों को वोट का कैदी समझते हैं। मुबारकपुर की जनता अखिलेश को इस चुनाव में सबक सिखाएगी। जब तक आप का नेता नहीं होगा, किसी की बात नहीं सुनी जाएगी। ऐसे हमें सोच-समझकर अपना नेता चुनना होगा। भाषण का समापन करते कहाकि कल की जनसभा में आने का न्यौता देते कार्यकर्ताओं में जोश भरा ।

आज़मगढ़: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Posted: 02 Mar 2022 12:02 AM PST


तीन वर्षीय मासूम के साथ हुई थी दुष्कर्म की घटना

आजमगढ़: जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के सहिगड़ा अष्टभुजा राधेकृष्ण मंदिर के पास मंगलवार की रात पुलिस ने तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: मुबारकपुर में मुस्लिम वोटों के लिए त्रिकोणीय होगा संघर्ष...

Posted: 01 Mar 2022 07:42 PM PST


शाह आलम 'गुड्डू जमाली' के जम कर ताल ठोंकने से रोमांचक हुआ मुकाबला

लोकप्रिय सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी उनके प्रचार को डाला डेरा

आजमगढ़: जिले की मुबारकपुर विधानसभा में इस बार त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है। इस बार मुस्लिम मतदाताओं में बिखराव के कारण सपा की राह कठिन नजर आ रही है। क्योंकि मुस्लिम मतदाताओं में गहरी पैठ रखने वाले वर्तमान विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली भी एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की अपने दोनों कार्यकाल में लगातार गरीबों के दुख में मदद करने की प्रवृत्ति के साथ ही मुस्लिम मतदाताओं के साथ अन्य जातियों में भी अच्छी पैठ होना मजबूती है। जिसे देखते हुए मुस्लिम वोटों में बिखराव की संभावना बढ़ गई है। जनपद की मुबारकपुर विधानसभा सीट पर इस बार वर्तमान विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दो बार बसपा के टिकट पर मैदान मारने वाले शाह आलम इस बार एआईएमआईएम के टिकट पर मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उनके प्रचार के लिए मुस्लिम युवाओं में खासे लोकप्रिय सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी 02 से 04 मार्च यही डेरा डाले रहेंगे। यहां सपा के टिकट पर अखिलेश यादव एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। जिन्हें यादव और मुस्लिम वोटों का भरोसा है। वहीं बसपा ने इस बार कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए अब्दुस्सलाम को प्रत्याशी बनाया है। दलित वोटों के साथ ही अब्दुस्सलाम को मुस्लिम वोटों का आसरा है। वैसे इस सीट पर सपा और बसपा के उदय के बाद ज्यादातर बसपा ही इस सीट पर काबिज रही है। सपा को मात्र एक बार सपा-बसपा गठबंधन से ही जीत मिली है। जबकि भाजपा को अभी तक इस सीट पर अपना खाता खोलना बाकी है। पिछले चुनावों में जहां मुस्लिम मतदाता इस सीट पर बसपा और सपा के बीच बंटा था। लेकिन उसका रुझान बसपा के शाह आलम गुड्डू जमाली की तरफ ज्यादा रहा था। लेकिन इस बार मुस्लिम मतदाता तीन खेमों में बंटा नजर आ रहा है। इसलिए यहां पर त्रिकोणीय संघर्ष की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने यहां साफ सुथरी छवि वाले अरविंद जायसवाल को टिकट दिया है लेकिन यह उनका राजनीतिक कार्यक्षेत्र नही रहा है। उन्हें यहां परंपरागत वोटर और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का आसरा है।क्षेत्र का जातिगत वोटों का समीकरण(अनुमानित)

कुल मतदाता 03 लाख 53 हजार 467 

मुस्लिम - 110000, अनुसूचित - 78000, यादव-61000, राजभर-17000, चौहान - 14000, क्षत्रिय - 8000, ब्राह्मण-5500, मौर्या-7500, शेष अन्य जातियां

2017 के चुनाव परिणाम

शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली -बसपा-70705

अखिलेश यादव - सपा - 70017


आज़मगढ़: स्टेटिक टीम से बदसलूकी करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

Posted: 01 Mar 2022 06:18 AM PST


वाहन चेकिंग करने पर वर्दी उतरवाने तक की दी थी धमकी

आजमगढ़: बरदह थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम बर्रा बैरियर पर वाहन चेकिग के समय स्टेटिक टीम से बदसलूकी करने वाले आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने वाहन चेकिंग का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों को वर्दी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: गांव-गांव पहुंच बीजेपी सरकार को सजा देने की अपील कर रहा है किसान मोर्चा

Posted: 01 Mar 2022 06:02 AM PST


सरकार की वादाखिलाफी पर फिर से आंदोलन शुरू करने की तैयारी है- योगेंद्र यादव, किसान नेता

आजमगढ़: शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक व प्रेस वार्ता हुई। इस दौरान दिल्ली के किसान आंदोलन से जुड़े किसान नेता योगेंद्र यादव, हन्ना मोल्ला समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। किसान नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया और उनके खिलाफ काला कानून लाया। किसानों ने जब लंबा आंदोलन चलाया तो उनके खिलाफ प्रोपेगंडा चलाया गया। यहां तक कि पीएम ने उन्हें आंदोलन जीवी कहा। इसके अलावा आंदोलित किसानों को कभी पाकिस्तानी, कभी आतंकवादी, खालिस्तानी और न जाने क्या क्या कहा गया। वहीं 26 जनवरी 2021 को उन्हें बदनाम करने को लाल किले पर तिरंगे का अपमान कराया। 19 नवंबर को पीएम ने काला कानून वापस ले लिया।
योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने जो आश्वासन दिया था उसे पूरा नहीं किया, न ही एमएसपी के लिए कमेटी का गठन किया गया और न ही मुकदमे वापस लिए गए। शहीद 715 किसानों को मुआवजा नहीं दिया बल्कि न तो किसानों को कुचलने के मामले में अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से हटाया और उनके आरोपित लड़के को बेल दिला दी गई। जबकि इसी मामले में किसान अभी जेल में है। इस प्रकार यह सरकार पूरी तरह से किसानों के खिलाफ है। इसलिए किसान मोर्चा प्रदेश में चुनाव को लेकर गांव गांव पहुंच कर किसान विरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ उसे सजा देने की अपील कर रहा है। मोर्चा किसी अन्य पार्टी के लिए वोट डालने को भी नहीं कह रहा। चुनाव बाद 14 मार्च को किसानों की एक बैठक कर सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ फिर से दूसरा आंदोलन शुरू करने की रूपरेखा तैयार होगी।

आज़मगढ़: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई भोलेनाथ की बरात

Posted: 01 Mar 2022 05:50 AM PST


जगह-जगह श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, जमकर उड़े अबीर-गुलाल


आजमगढ़ : महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की बरात निकली तो उसमें फाल्गुन की मस्ती भी दिखी। शहर से लेकर गांव तक बरात की शोभायात्रा निकलने के साथ बरातियों की

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पूर्व विधायक आदिल शेख को निजामाबाद व मुबारकपुर सीटों की जिम्मेदारी मिली

Posted: 01 Mar 2022 04:07 AM PST


निजामाबाद व मुबारकपुर विधानसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों का सहयोग करेंगे- हवलदार यादव

अल्पसंख्यक मतदाताओं में नाराजगी दूर करने को जिलाध्यक्ष ने उठाया कदम

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पूर्व विधायक आदिल शेख को निजामाबाद व मुबारकपुर विधानसभा सीटों पर पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
आपको बता दें कि आजमगढ़ के दीदारगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक आदिल शेख को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया उनके स्थान पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के पुत्र कमलाकांत राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आदिल शेख को जौनपुर सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी बना सकती है, बीच में इस बात की अफवाह भी रही की आदिल शेख बहुजन समाज पार्टी में शामिल होकर दीदारगंज से चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि आदिल ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था और समाजवादी पार्टी में ही बने रहने की बात कही थी। पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुए अब निजामाबाद और मुबारकपुर विधानसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी दी है। आदिल शेख को टिकट न मिलने से जिले के अल्पसंख्यक समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है क्योंकि इस बार समाजवादी पार्टी ने सिर्फ गोपालपुर से विधायक नफीस अहमद और निजामाबाद सीट पर विधायक आलम बदी आजमी को ही टिकट दिया है। आदिल को टिकट ना मिलने का असर मुबारकपुर और निजामाबाद सीट पर दिखाई दे रहा है। मुबारकपुर में जहां विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव को कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं तो वही निजामाबाद सीट पर भी मौजूदा विधायक आलम बदी आजमी को फिर टिकट मिलने पर पार्टी के एक नेता ने बगावती तेवर अपना लिया था । जिसे किसी तरह से सम्भाल तो लिया गया लेकिन कुछ पार्टी समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। जिले की अन्य सीटों पर भी आदिल को टिकट ना मिलने का असर देखने को मिल रहा है यही कारण है कि जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने मतदान के कुछ दिन पूर्व आदिल शेख को प्रभावित हो रही इन दो सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

आज़मगढ़: शराब कांड में फरार 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

Posted: 01 Mar 2022 12:37 AM PST


माहुल में देसी शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी, दो थानों में पांच मुकदमें दर्ज थे

आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर पूरा दुबे गांव के पास मंगलवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में जहरीली शराब कांड का आरोपित व 50 हजार रुपये का इनामी मोहम्मद नईम पुत्र सईद निवासी रुपाईपुर घायल हो

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages