सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 3, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


आज जौनपुर में होंगे मोदी-योगी और अखिलेश

Posted: 02 Mar 2022 09:07 PM PST

 


लखनऊ जौनपुर की नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है। अपने प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद आ रहे हैं। वे टीडी कालेज में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।  वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार दूसरे दिन भी जनपद में आ रहे हैं।बुधवार को ताबड़तोड़ पांच रैलियां करने वाले सपा सुप्रीमो केराकत के तरियारी में चुनावी सभा करेंगे। वहीं, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कार्यक्रम एक दिन टल गया है, अब वे चार मार्च को मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के कोलाहलगंज में दिन में डेढ़ बजे से तीन बजे के बीच में चुनावी सभा करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 12:30 बजे आएंगे और डेढ़ बजे चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतारा जाएगा। वहीं, पीएम के पहले 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी टीडी कालेज में आएंगे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को टीडी कालेज के सभागार में अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ बैठक उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। 

सुबह नौ बजे तक 8.69 फीसदी मतदान

Posted: 02 Mar 2022 09:04 PM PST


 लखनऊ उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान जारी है। यूपी में सुबह नौ बजे तक 8.69 फीसदी मतदान हो गया है। सबसे ज्यादा बस्ती में वोटिंग हुई है कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा के पिपरा घाट बूथ संख्या 320, 321, 322 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। 9 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। मतदाताओं का कहना कि पिपरा गोला घाट पर पक्का पुल निर्माण अब नहीं हो पाया है। अंबेडकर नगर में 9.54 फीसदी मतदान,बलिया में 7.59 प्रतिशत मतदान,बलरामपुर में 8.10 फीसदी मतदान,बस्ती में 9.83 प्रतिशत मतदान,देवरिया में 8.44 फीसदी मतदान,गोरखपुर में 8.92 प्रतिशत मतदान,कुशीनगर में 9.69 फीसदी वोटिंग,महराजगंज में 8.90 प्रतिशत मतदान,संतकबीर नगर में 6.76 फीसदी वोटिंग,सिद्धार्थनगर में 8.24 प्रतिश मतदान

Post Bottom Ad

Pages