दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 11, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


रूस के आरोप का जेलेंस्की ने दिया जवाब

Posted: 11 Mar 2022 07:46 AM PST

रूस के आरोप का जेलेंस्की ने दिया जवाब

कीव। यूक्रेन बीते 16 दिनों से रूस के हमले झेल रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर बायोलॉजिकल और केमिकल हथियार रखने का आरोप लगाया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलडोमिर जेलेंस्की ने रूस के इस आरोप का जवाब देते हुए कहा, 'मैं एक योग्य देश का योग्य राष्ट्रपति और दो बच्चों का पिता हूं। मेरी जमीन पर कोई बायोलॉजिकल और केमिकल हथियार नहीं है। पूरी दुनिया और आप भी यह बात जानते हैं।' जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में कोई भी जैविक हथियार या सामूहिक विनाश का कोई अन्य हथियार विकसित नहीं किया गया। उन्होंने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके देश के खिलाफ जैविक हथियारों का इस्तेमाल सबसे गंभीर प्रतिबंधों को आमंत्रित करेगा। बता दें कि 10 मार्च को रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा था कि अनुसंधान का उद्देश्य घातक रोगजनकों के चुपके से प्रसार के लिए एक तंत्र विकसित करना था। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से ये भी आरोप लगाया गया था कि अमेरिका ने इस रिसर्च के लिए वित्त पोषित किया था। इस वीडियो के बाद अब दुनियाभर से लोग प्रेसिडेंट जेलेंस्की के परिवार और उनके करीबियों के बारे में सर्च कर रहे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

चेल्सिया फुटबाल क्लब के मालिक समेत सात अन्य रूसी धनकुबरों की लंदन में संपत्ति सीज

Posted: 11 Mar 2022 07:27 AM PST

चेल्सिया फुटबाल क्लब के मालिक समेत सात अन्य रूसी धनकुबरों की लंदन में संपत्ति सीज

लंदन। यूक्रेन में जारी जंग के बीच रूस पर प्रतिबंधों का बोझ बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन ने 7 और रूसी धनकुबेरों की संपत्ति पर रोक लगा दी गई है। इन सभी की संपत्ति लगभग 1.12 लाख करोड़ रुपये है। जिन रूसी कुबेरों की संपत्ति फ्रीज की गई, उनमें चेल्सिया फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच, रूसी तेल कंपनी रोजनिफ्त के मालिक इगोर सेनचिन, रूसिया बैंक के चेयरमैन दिमित्री लेबेदेव, पाइप लाइन कंपनी के मालिक निकोलाई तोकारेव और ऊर्जा कंपनी गाजप्रोम के एलेक्सी मिलर शामिल हैं। ब्रिटेन में अब तक 48 रूसी कुबेरों की संपत्ति फ्रीज हो चुकी है। बोरिस जॉनसन ने रूसी बैंकों, कंपनियों और एलिट क्लास पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने, ब्रिटिश टेक्नोलॉजी के रूस में इंपोर्ट के नियमों को और सख्त करने और रूसी एयरलाइन 'एयरोफ्लॉट' पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया। ब्रिटिश सरकार सभी प्रमुख रूसी बैंकों की संपत्ति को फ्रीज करने और उन्हें लंदन के फाइनेंशियल मार्केट से बाहर करने के लिए नियम लाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने रूस पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

खिल रहा कमल

Posted: 11 Mar 2022 07:02 AM PST

खिल रहा कमल

       ---:भारतका एक ब्राह्मण.
         संजय कुमार मिश्र"अणु"
----------------------------------------
नेताओं नें
जातिगत विद्वेष फैला
पैदा किया सामाज में
जातिय दलदल
और उस के सद परिणाम से
सर्वत्र खिल रहा कमल
एक दिन सदन में
जब जनमत घीरी थी
ये सच कह रहा हूँ मैं कि
अटल सत्ता गीरी थी
अभी पीछले कल
लोग कहकर चिढाते थे
कभी भगवा और कमंडल
अवसरवादी लोग
बनाते रहे अवसर पर
क्षेत्रपों से गठबंधन
कि जनता को लड़वाकर
हम लुटते रहे देश का धन
निर्बाध संपति चल अचल
लुटते रहे सब देश
बनाकर समाज सेवक का भेष
धीरे-धीरे जनता जागी
और अनुभव किया द्वेष-विद्वेष
और उनसबका छल
आज अपने दम पर
वो पहुंचा सत्ता के शीर्ष पर
वो सब बिलबिला रहे हैं आज
औंधे मुंह गीर कर
थे तरह-तरह के साथी
पंजा,सायकिल और हाथी
पर कोई तिकड़म काम न आया
बना दिया जनता फुटपाथी
एकदम निकम्मा और निर्बल
अब खोज रहे हैं सब
अपने-अपने हार का कारण
जो कभी किया करते थे खुलेआम
सरे बाजार जनमत का चीरहरण
और जनता की बेबसी देख
हसा करता था खल
आज वो जमात रो रहा है
ये सोच की आखिर क्या हो रहा है
समझ कुछ नहीं आ रहा
कि जगा कौन और कौन सो रहा है
पछता रहा है सबके सब
खुद सर पीट और हाथ मल
उधर फैली है खामोशी
देख इधर की ताजपोशी
आज खुशी मना रहे होगें
अटल,सुषमा और जोशी
देख मोदी-योगी का राजयोग
पूर्ण बहुमत अपूर्व जनबल
----------------------------------------
वलिदाद,अरवल(बिहार)८०४४०२.
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

अबकी होली में

Posted: 11 Mar 2022 06:58 AM PST

अबकी होली में 

अबकी होली में,
आयेंगे पिया हमार ।

आयेंगे जब होली में,
नाचूँगी,गाऊँगी,
खुशियाँ मनाऊंगी,
करूंगी सोलह श्रींगार।
     अबकी होली में...।

जब वे यहाँ आयेंगे,
अपनी सेज सजायेंगे,
करुंगी खूब बातें उनसे,
पहनाउंगी बाहों का हार।
      अबकी होली में...।

होली में जब आयेंगें,
गजरा हम लगायेंगे,
बन ठनकर छमकुंगी ,
जाऊंगी संग-संग बाजार।
     अबकी होली में...।

अबकी जब वे आयेंगे,
छ्प्पन भोज लगायेंगे,
खायेंगे संग-संग उनके,
खिलाउंगी मिठाई बेशुमार।
      अबकी होली में...।

नहीं छोड़ेंगे होली में उनको,
करूंगी रंगों की बौछार,
लगाउंगी अबीर गालों पर,
करूंगी वेइन्तहां उनसे प्यार।
      अबकी होली में...।
         ----0---
            अरविन्द अकेला,पटना।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

12 मार्च 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 11 Mar 2022 06:54 AM PST

12 मार्च 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

12 मार्च 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि नवमी 06:38 AM

🔅 नक्षत्र आर्द्रा 04:13 PM

🔅 करण :

                कौलव 08:09 AM

                तैतिल 08:09 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग सौभाग्य +03:53 AM

🔅 वार शनिवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:07 AM

🔅 चन्द्रोदय 12:26 PM

🔅 चन्द्र राशि मिथुन

🔅 सूर्यास्त 05:53 PM

🔅 चन्द्रास्त +02:44 AM

🔅 ऋतु वसंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 11:54 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:35:52 - 12:23:28

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 06:02 AM - 06:50 AM

🔅 कंटक 11:35 AM - 12:23 PM

🔅 यमघण्ट 02:46 PM - 03:33 PM

🔅 राहु काल 09:01 AM - 10:30 AM

🔅 कुलिक 06:50 AM - 07:37 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:11 PM - 01:58 PM

🔅 यमगण्ड 01:28 PM - 02:58 PM

🔅 गुलिक काल 06:02 AM - 07:31 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार
12 मार्च 2022, शनिवार का दैनिक राशिफल
मेष (Aries):कार्य रफ्तार तेज रखें। भाग्य की प्रबलता और आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करेंगे। धर्म एवं मनोरंजन में रुचि रहेगी। आगामी कुछ करियर कारोबार के लिए हितकर।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): सक्रियता और समझ बेहतर बनी रहेगी। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। आकस्मिकता बढ़ सकती है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini):निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। साझेदारी उपलब्धि में सहायक होगी। दिन उत्तम।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer):विनम्रता और विवेक व्यक्ति के सबसे बड़े सहयोगी हैं। विपक्ष को कमजोर न आंकें। भौतिक संसाधनों में रुचि रह सकती है। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

सिंह - प्रेम और निज संबंधों को बल मिलेगा। मन-बुद्धि के श्रेष्ठ संयोजन से सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन शुभ फलकारक।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo):बोलने से बेहतर है कर दिखाना. बड़ों के सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दें। कामकाज के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य फलकारक।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 6

तुला (Libra):संपर्क और सूचना तंत्र को बल मिलेगा। भाग्य के सहयोग श्रेष्ठ कार्याें को आगे बढ़ा सकेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। आलस्य से बचें। दिन शुभ।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio):श्रेष्ठ कार्याें एवं योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे। अपनों का साथ सफलता दर ऊंची रखेगा। खानपान बेहतर होगा। उत्सव आयोजन में भाग लेंगे। दिन उत्तम।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius):निवेशों पर संकल्प के साथ जुटे रहने का समय है। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। सृजनात्मकता बढ़ेगी। दिन शुभ।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn):दिखावे और आत्मप्रशंसा से बचें। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। रिश्तों को बेहतर बनाएंगे। लेन देन में सतर्क रहें। सफेदपोश ठगों से बचें। दिन सामान्य।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius):आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। करियर कारोबार को अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। प्रतिभा संवार पर रहेगी। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेंगे।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces)
:मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सभी का साथ कार्यक्षेत्र में शुभता बढ़ाएगा। पैतृक मामलों में गति आयएगी। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित हुआ भोजन

Posted: 11 Mar 2022 06:45 AM PST

जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित हुआ भोजन 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 11 मार्च ::
जरूरतमंद  लोगों को गांधी मैदान, आकाशवाणी आदि स्थानों पर भोजन वितरण किया गया। इस संबंध में श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के चेतन थिरानी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के बीच नियमित रुप से प्रतिदिन श्याम सेवा समिति ट्रस्ट  द्वारा संचालित " * श्याम की रसोई *" के माध्यम से भोजन वितरित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद  लोगों को गांधी मैदान के नजदीक, आकाशवाणी के पास भोजन वितरण किया जाता है, यह काम पिछले कोरोना काल से हम सभी श्याम बाबा के आशीर्वाद से जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर है।
श्री थिरानी ने बताया कि हमारा संकल्प सदा असहाय की सहायता करना रहा है "हमारा एक ही सपना भूखा सोए ना कोई अपना" श्याम हेल्थ केयर  के माध्यम से प्रतिमाह स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है। पटना के जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न स्थानो पर निशुल्क चिकित्सा तथा रोगों की जाँच सुलभ कराया जाता है। 
उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में हमारी संस्था जरूरतमंदों के लिए  हमेशा तैयार रहता है, इसमें आम लोगों के सहयोग भी उपेक्षित है।
आज की सेवा में बसंत थिरानी, चेतन थिरानी, रोहित थिरानी, उज्जवल राज, रोशन अग्रवाल शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

प्रकृति ने दिया ..

Posted: 11 Mar 2022 01:33 AM PST

प्रकृति ने दिया ..

चारो तरफ ऊँचे पहाड़ हैं
और उन पर है बहुत पानी। 
जिसे कारण उन पर 
हो गई बहुत हरीयाली। 
यही तो प्रकृति की 
बहुत बड़ी देन मिले हैं। 
और प्राणी जीव जंतुओं को
स्वच्छ वातावरण मिल रहा हैं।। 

विधाता ने रची कैसी 
रचना इस भू-मंडल की। 
जहाँ पर हर कोई रहकर
जी सके आनंद से जीवन।
रहे सब में भाई चारा 
चाहे वो जो भी हो। 
सबका हक है इन पर
जो विधाता ने बनाया हैं।। 

सभी को जिंदा रहने को 
चाहिए पानी हवा और हरियाली। 
जिसे कारण ही सभी
जिंदा रह पाएंगे। 
हम जो छोड़ते है साँसे
वो वृक्ष ग्रहण कर लेते है। 
जो वृक्ष छोड़ते है 
वो हम ग्रहण करते है।
इसकी तरह से दोनों की
जिंदगी निरंतर चलती है।। 

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

कलमकार मस्ताना

Posted: 11 Mar 2022 01:31 AM PST

कलमकार मस्ताना 

मैं देशप्रेम दीवाना हूं मैं कलमकार मस्ताना हूं 
रंगों की लेकर छटा गीतों का मधुर तराना हूं 

केसरिया ले निकला माटी का तिलक किया मैंने 
देशप्रेम में झूम पड़ा मैं कागज कलम मेरे गहने 

सद्भावौ की धारा में जब गीत सुहाने गाता हूं 
राष्ट्रधारा अलख जगाते नित नये तराने लाता हूं 

कितने तूफां कितनी आंधी राहों में आ जाती है 
जोश जज्बा हिम्मत आगे नतमस्तक हो जाती है 

केसरिया बाना दमके ओज भरी हुंकार कलम की 
प्रीत रंग के मोती बरसे दुल्हन हर्षित हुई बलम की 

रंग अबीर गुलाल उड़ाते गाते मेरे देश की माटी
धमाल तराने मस्ती में यशगाथा पावन हल्दीघाटी

शौर्य पराक्रम ओज भर रग रग में जोश जगाता हूं 
राणाप्रताप की तलवारों चेतक को शीश नवाता हूं

रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages