आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 11, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: पीएम मोदी व सीएम योगी को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार

Posted: 11 Mar 2022 06:42 AM PST


पूर्व सीएम की रैली में जाते समय वीडियो बना दी थी भद्दी गालियां

आजमगढ़: जिले में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार अपशब्द बोलने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का गाली देने वाला वीडियो सामने आया था। एसपी अनुराग आर्य ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो दिन पहले ही केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बता दें कि मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने युवक की शिकायत की थी। आरोपी अजय यादव थाना निजामाबाद के मुस्तफाबाद का रहने वाला है। युवक ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए इसके लिए माफी भी मांगा है। इंस्पेक्टर निजामाबबाद यादवेन्द्र पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मु.अ.सं. 72/22 धारा 171 F, 188/504 भादवि व 67 आईटी एक्ट व धारा 7 सीएलए एक्ट बनाम अजय यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी असगड़ा मुस्तफाबाद थाना निजामबाद जनपद आजमगढ़ पंजीकृत हुआ था। वायरल वीडियो पांच मार्च का है, जब जिले के दौरे पर अखिलेश यादव आए थे और आरोपी युवक भी अपने समर्थकों के साथ रैली में शामिल होने जा रहा था।

आजमगढ़: अखिलेश यादव ही बनाएंगे यूपी को उत्तम प्रदेश- आलम बदी

Posted: 11 Mar 2022 05:53 AM PST



जख्म को सरेराह छेड़ना अच्छी बात नहीं,कोई नाउम्मीद होने का मामला नही

जीत की हैट्रिक पर कहा,पार्टी टिकट भेज देती है और जनता विधानसभा

आजमगढ़: जिले की निजामाबाद विधानसभा से आलमबदी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। जिले में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले इकलौते नेता हैं। लगभग 85 वर्ष के आलमबदी का कहना है कि सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की विजय पर कहना है कि यह सब अचानक नहीं हुआ। 2012 के विधानसभा चुनाव में भी जिले की नौ सीटों पर सपा के प्रत्याशी जीते थे। मुबारकपुर की सीट आपसी झगड़े में चली गई थी, जिसके कारण मुबारकपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। आलमबदी जिले की सभी सीटों पर चुनाव जीतने को लेकर उत्साहित हैं पर प्रदेश में सरकार न बनने को लेकर निराश भी हैं। हालांकि जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर सपा के प्रत्याशी ही विजेता हुए हैं। विधानसभा के चुनाव में जहां प्रत्याशियों ने लाखों रूपए खर्च कर चुनाव जीता वहीं आलमबदी कहते हैं की उनका चुनाव जनता ने लड़ा। विधानसभा के चुनाव में जिस बोलेरो गाड़ी से चलते हैं, उस गाड़ी में डीजल के अतिरिक्त कोई खर्च नहीं हुआ। विधायक आलमबदी ने प्रदेश में सपा के प्रदर्शन के सवाल पर शेर बोलते हुए कहा कि सरेराह जख्म को छेड़ना अच्छी बात नही है। चुनावी लहर में इंदिरा गांधी को भी हार का सामना करना पड़ा था, अखिलेश यादव तो अभी बहुत जवान हैं। यूपी को उत्तम प्रदेश अखिलेश यादव ही बनाएंगे। प्रदेश में मेट्रो और एक्सप्रेस वे की शुरूआत अखिलेश यादव ने ही की। आजमगढ़ में विकास की एक एक ईंट मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव की यादव देन है। पार्टी का परफार्मेंस खराब नहीं था। बहन जी तो सिकुड़ गईं, राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस का अता पता नही,अखिलेश यादव आज भी खड़े है पॉलिटिकल ताकत बन विधानसभा में उनकी तादाद है, नाउम्मीद होने का मामला नही। गलती कहां हुई है इस पर हम लोग मंथन कर रहे हैं पर इसे कहना जरूरी नहीं है। विधायक आलमबदी का कहना है कि 1996 से मुलायम सिंह यादव व पार्टी सिंबल में भेज देते हैं और यहां की जनता हमें विधानसभा भेज देती है। विधायक आलमबदी का कहना है कि हाई-फाई बनोगे तो ईश्वर छोटा कर देगा। विधायक का कहना है कि आप छोटे रहोगे तो ऊपर वाला आपको बड़ा बना देगा। धनबल व बाहुबल से कोई बड़ा नहीं होता।

आजमगढ़: वीडियो- अखिलेश यादव ही बनाएंगे यूपी को उत्तम प्रदेश- आलम बदी

Posted: 11 Mar 2022 05:42 AM PST



कहा,जख्म को सरेराह छेड़ना अच्छी बात नहीं,कोई नाउम्मीद होने का मामला नही- विधायक

जीत की हैट्रिक पर कहा,पार्टी टिकट भेज देती है और जनता विधानसभा

आजमगढ़: जिले की निजामाबाद विधानसभा से आलमबदी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। जिले में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले इकलौते नेता हैं। लगभग 85 वर्ष के आलमबदी का कहना है कि सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की विजय पर कहना है कि यह सब अचानक नहीं हुआ। 2012 के विधानसभा चुनाव में भी जिले की नौ सीटों पर सपा के प्रत्याशी जीते थे। मुबारकपुर की सीट आपसी झगड़े में चली गई थी, जिसके कारण मुबारकपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। आलमबदी जिले की सभी सीटों पर चुनाव जीतने को लेकर उत्साहित हैं पर प्रदेश में सरकार न बनने को लेकर निराश भी हैं। हालांकि जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर सपा के प्रत्याशी ही विजेता हुए हैं। विधानसभा के चुनाव में जहां प्रत्याशियों ने लाखों रूपए खर्च कर चुनाव जीता वहीं आलमबदी कहते हैं की उनका चुनाव जनता ने लड़ा। विधानसभा के चुनाव में जिस बोलेरो गाड़ी से चलते हैं, उस गाड़ी में डीजल के अतिरिक्त कोई खर्च नहीं हुआ। विधायक आलमबदी ने प्रदेश में सपा के प्रदर्शन के सवाल पर शेर बोलते हुए कहा कि सरेराह जख्म को छेड़ना अच्छी बात नही है। चुनावी लहर में इंदिरा गांधी को भी हार का सामना करना पड़ा था, अखिलेश यादव तो अभी बहुत जवान हैं। यूपी को उत्तम प्रदेश अखिलेश यादव ही बनाएंगे। प्रदेश में मेट्रो और एक्सप्रेस वे की शुरूआत अखिलेश यादव ने ही की। आजमगढ़ में विकास की एक एक ईंट मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव की यादव देन है। पार्टी का परफार्मेंस खराब नहीं था। बहन जी तो सिकुड़ गईं, राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस का क्या हाल हुआ, नाउम्मीद होने का मामला नही। गलती कहां हुई है इस पर हम लोग मंथन कर रहे हैं पर इसे कहना जरूरी नहीं है। विधायक आलमबदी का कहना है कि 1996 से मुलायम सिंह यादव पार्टी का सिंबल फोकट में भेज देते हैं और फोकट में यहां की जनता हमें विधानसभा भेज देती है। विधायक आलमबदी का कहना है कि हाई-फाई बनोगे तो ईश्वर छोटा कर देगा। विधायक का कहना है कि आप छोटे रहोगे तो ऊपर वाला आपको बड़ा बना देगा। धनबल व बाहुबल से कोई बड़ा नहीं होता।

आज़मगढ़: 29 साल बाद विधानसभा में कदम रखेंगे रमाकांत यादव

Posted: 11 Mar 2022 03:29 AM PST


1993 में सपा के ही टिकट पर आखिरी बार विधानसभा पंहुचे थे,फिर भा गई थी लोकसभा

आज़मगढ़: फूलपुर-पवई विधानसभा सीट से पूर्व सांसद रमाकांत यादव 29 साल बाद विधानसभा पहुंचे हैं। वैसे तो वह क्षेत्र से कई बार विधानसभा का चुनाव जीते थे, लेकिन 1993 के बाद उन्होंने विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा। 1996 से उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ना शुरू किया, तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस बार वह सपा के टिकट पर दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़े और जनता ने उन्हें समर्थन भी दिया।
मतगणना शुरू होने से पहले ही उनके समर्थक टीवी और यूट्यूब चैनलों पर परिणाम की जानकारी के लिए जुट गए थे। अंबारी स्थित आवास पर जुटे समर्थकों को जैसे ही जानकारी मिली कि रमाकांत की जीत तय हो गई है, तो लोग खुशी से झूम उठे। जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए।
वैसे फूलपुर-पवई सीट पर रमाकांत के मैदान में होने से जिले की हाट सीट हो गई थी। रमाकांत के पहले के राजनीतिक सफर पर गौर करें तो उन्होंने 1985 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (जगजीवन), 1989 में बहुजन समाज पार्टी, 1991 में जनता पार्टी, 1993 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। इस प्रकार समाजवादी पार्टी के टिकट पर दूसरी बार और कुल पांचवी बार रमाकांत यादव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आजमगढ़: 'शेर' से शुरू हुआ था सफर,अब 'दुर्गविजय' बने दुर्गा प्रसाद यादव

Posted: 11 Mar 2022 01:52 AM PST


नौवीं बार रोमांचक संघर्ष में जीते दुर्गा प्रसाद,अखिलेश मिश्र ने भी लोगों का दिल जीता

आजमगढ़: यूं तो सपा की साइकिल की चाल दसाें विधानसभा सीट पर मदमस्त रही, लेकिन लड़ाई का असली रोमांच तो आजमगढ़ सदर में ही दिखा। नौवीं बार कांटे की संघर्ष में जीत दर्ज कर दुर्गा प्रसाद यादव 'दुर्ग विजय' बने, तो हारकर भी भाजपा के अखिलेश कुमार मिश्र ने दिल जीतने में कोई कसर नहीं रखी। दरअसल, 18वें राउंड में दोनों प्रत्याशियों में वोटों का अंतर 900 तक आ पहुंचने से कशमकश की स्थिति आ गई, लेकिन उसके बाद बढ़ना शुरू हुए तो जीतने के बाद ही दुर्गा यादव के कदम थमे।
दुर्गा शुरू से ही सियासी सोच रखने के कारण पल्हनी ब्लाक से चुनाव लड़कर प्रमुख बने। उस सीट को फिलहाल उनके भतीजे प्रमोद यादव संभाल रहे हैं। सन् 1984 में जेल में रहते हुए माननीय बनने के लिए आजमगढ़ सदर से मैदान में उतरे। चुनाव चिह्न मिला था शेर, जो खासा चर्चा में रहा और जीत भी गए। उसके बाद से अनवरत चुनावी मैदान में उतरते रहे, लेकिन सिर्फ एक बार शिकस्त खाए। अबकी लड़ाई उनके लिए कांटे की हुई तो रणनीति से लड़े 01 लाख 313 वोट पाकर अजेय बने रहे। अंतिम चक्र के बाद अखिलेश मिश्र 84770 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 16036 मतों के अंतर से दुर्गा यादव की जीत हुई।
वर्ष 2017 में दुर्गा 88087 वोट पाकर 26262 वोट से जीते थे। उस समय अखिलेश मिश्र गुड्डू 61825 वोट पाए थे। वर्ष 2012 में भाजपा 8577 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही थी। अखिलेश ने आस जगाई तो उनके ऊपर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया तो 84770 वोट पाकर भी जीत से दूर रह गए। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा की रही तो जनता में भी इस विधानसभा सीट का रुझान जानने में दिलचस्पी देखने को मिली। सुबह से ही मतगणना शुरू होते ही सभी लोग एक-एक चक्र के परिणाम पर नजर बनाए रहे।

आज़मगढ़: जाने किस प्रत्याशी ने कितने मतों के अंतर से हासिल की जीत..

Posted: 10 Mar 2022 07:50 PM PST


आजमगढ़ की दसो सीट पर जीत कर सपा ने रिकार्ड बनाया

जिले में सबसे अधिक मतों से निजामाबाद में आलमबदी जीते 

आजमगढ़: आजमगढ़ जनपद की सभी 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रत्याशियों को हराकर विजयश्री हासिल की। यहां सदर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: बना नया रिकॉर्ड! जिले की सभी 10 विधानसभा में सबसे आगे दौड़ी साइकिल

Posted: 10 Mar 2022 07:40 AM PST





जिले में सपा का प्रदर्शन उम्मीद से भी ज्यादा रहा,सभी आंकड़े ध्वस्त हुए

देर शाम तक सभी सपा प्रत्याशियों के पास निर्णायक बढ़त हो गई थी

आज़मगढ़: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आज़मगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों की गुरुवार को जब सुबह गणना शुरू होते ही पार्टी की साइकिल ने जो रफ्तार भरी की एक णता रिकार्ड ही बन गया। जिले में सपा का प्रदर्शन उम्मीद से भी ज्यादा रहा, शाम तक सभी दसों सीटों पर सपा ने निर्णायक बढ़त बना ली थी। जनपद की मेहनगर. सगडी और दीदारगंज. सदर सीट पर संघर्ष की उम्मीद थी परंतु शुरू से ही सपा ने बढत बनाई जो बढ़ती ही गई । केवल पहले राउंड में भाजपा से संघर्ष होता दिखा। एक समय ऐसा भी आया कि सदर सीट पर मुकाबला रोमांचक हो गया , पर कुछ ही देर में बाजी पलट गई। प्रदेश मे भले ही सत्ता से सपा दूर रह गयी लेकिन सपा के गढ माने जाने वाली आजमगढ की दस विधानसभा सीट पर सपा का जलवा बरकरार रहा। जिन सीटो पर बसपा का दबदबा था वहा भी बसपा लडाई मे तीसरे नम्बर पर ही शुरू से ही दिखी ।कांग्रेस तो अपना वजूद भी जिले मे नही बचा पाई। सपाई जहा अपने मतो के गणित को सही होते देख रहे थे वही भाजपाई कहा कौन सी चूक हुई इस पर मंथन करते दिखे।मतो के प्रतिशत को देखे तो बसपा का कम हुआ।सपा इसे बरकरार रखने मे कामयाब ही नही रही बल्कि पिछले परिणाम को भी पीछे छोड दिया। देर शाम करीब 8:00 बजे तक समाजवादी पार्टी के दसों विधानसभाओं के प्रत्याशी मतगणना रेस में सबसे आगे रहे जिसमें विधानसभा सदर से दुर्गा प्रसाद यादव, मुबारकपुर विधानसभा से अखिलेश यादव, गोपालपुर विधानसभा से नफीस अहमद, सगड़ी विधानसभा से हृदय नारायण पटेल, अतरौलिया विधानसभा से डॉ संग्राम यादव, निजामाबाद विधानसभा से आलम बदी, लालगंज विधानसभा से बेचई सरोज, फूलपुर पवई विधानसभा से पूर्व सांसद रमाकांत यादव, दीदारगंज विधानसभा से करुणा कांत राजभर, मेहनगर विधानसभा से पूजा सरोज देर ने निर्णायक बढ़त बना ली थी।

Post Bottom Ad

Pages