प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 4, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


UPTET पेपर लीक में आरोप पत्र दाखिल

Posted: 03 Mar 2022 06:02 PM PST

UPTET  पेपर लीक में तीन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

पूर्व सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, मुद्रण कंपनी के निदेशक व कंप्यूटर लैब संचालक का चार्जशीट में नाम

व्यापम घोटाले में आरोपी रहे संतोष को कौशाम्बी जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस


यूपीटीईटी-2021 पेपर लीक केस के तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस ने पूर्व सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय और प्रश्नपत्र मुद्रण करने वाली कंपनी के निदेशक राय अनूप प्रसाद, और कंप्यूटर लैब संचालक बलराम राठी उर्फ बबलू के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जबकि व्यापम घोटाले के आरोपी रहे एवं पेपर लीक केस में लखनऊ से गिरफ्तार संतोष चौरसिया को पुलिस कौशांबी जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके बाद उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।


बता दें कि यूपीटीईटी पेपर लीक केस में एसटीएफ ने प्रश्न पत्र मुद्रण करने वाली कंपनी आरएसएम फिनसर्व लिमिटेड के निदेशक राय अनूप प्रसाद को 29 नवंबर और पूर्व सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (प्रयागराज) संजय उपाध्याय को 1 दिसंबर को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज  कराया गया था। 


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां की थीं। इसी कड़ी में 15 दिसंबर को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के आलम बाग से संतोष चौरसिया को गिरफ्तार किया था, उसके खिलाफ कौशांबी में केस दर्ज किया गया था। संतोष ने एसटीएफ को बताया था कि बांदा निवासी एक परिचित के जरिये उसकी मुलाकात अन्य आरोपियों से हुई थी। वहीं, 11 फरवरी को एसटीएफ ने सूरजपुर क्षेत्र से मुजफ्फरनगर निवासी बलराम राठी उर्फ बलराम को गिरफ्तार किया था। बलराम पर पेपर लीक केस में नाम आने के बाद 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

ग्रेच्युटी : सेवानिवृत्ति से पहले विकल्प नहीं, तब भी वारिस हकदार, हाईकोर्ट ने फिर दिया आदेश

Posted: 03 Mar 2022 05:49 PM PST

ग्रेच्युटी : सेवानिवृत्ति से पहले विकल्प नहीं, तब भी वारिस हकदार, हाईकोर्ट ने फिर दिया आदेश


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि 60 साल में सेवानिवृत्ति है विकल्प न भरने के कारण सेवाकाल में मृत अध्यापिका के पति को ग्रेच्युटी का भुगतान करने से इनकार नहीं किया

जा सकता। कोर्ट ने इसी के साथ जिला जासक शिक्षा अधिकारी प्रयागराजको • उषा रानी केस के फैसले के तहत याची की मांग पर तीन माह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव जोशी ने विजय कुमार श्रीवास्तव की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।



फैसला हाईकोर्ट का : सेवानिवृत्ति से पहले विकल्प नहीं तो भी उत्तराधिकारी ग्रेच्युटी का हकदार



 प्रयागराज: हाई कोर्ट ने कहा है कि 60 साल में सेवानिवृत्ति विकल्प नहीं भरने के कारण सेवाकाल में मृत अध्यापिका के पति को ग्रेच्युटी का भुगतान करने से इन्कार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज को ऊषा रानी केस में हुए फैसले के तहत याची की मांग पर तीन माह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। 


यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव जोशी ने विजय कुमार श्रीवास्तव की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याचिका पर अधिवक्ता घनश्याम मौर्य ने बहस की। कहा कि याची की पत्नी प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। नौ नवंबर 2016 को उसकी मौत हो गई। अन्य सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान कर दिया गया किंतु यह कहते हुए ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया कि याची की पत्नी ने 60 साल में सेवानिवृत्त होने का विकल्प नहीं भरा है। नियमानुसार सभी अध्यापकों को सेवानिवृत्ति विकल्प भरने का निर्देश दिया गया था। यह 60 साल में सेवानिवृत्ति लेना का था अथवा दो साल सेवा विस्तार का।

हाथरस : बीएसए की कार्यवाही के विरुद्ध 4 शिक्षकों ने ली न्यायालय की शरण, मामला निस्तारित न होने पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद हाईकोर्ट द्वारा तलब

Posted: 03 Mar 2022 04:40 PM PST

हाथरस : बीएसए की कार्यवाही के विरुद्ध 4 शिक्षकों ने ली न्यायालय की शरण, मामला निस्तारित न होने पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद हाईकोर्ट द्वारा तलब



बेसिक शिक्षा सचिव को हाईकोर्ट ने किया तलब, चार शिक्षकों के विरुद्व बीएसए ने की नियम विरुद्व कार्रवाई।

बेसिक शिक्षा विभाग के चार शिक्षकों के मामले में हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा सचिव को तलब किया है।कोर्ट के आदेश के बाद भी सचिव ने मामले का निस्तारण नहीं किया।

हाथरस के तत्कालीन बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने कोमल वर्मा प्राथमिक विद्यालय नगला हरिया विकासखंड सिकंदराराऊ,ब्रह्म कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुर विकासखंड सिकंदराराऊ,रवि कुमार प्राथमिक विद्यालय नगला कोठी खिजरपुर विकासखंड सिकंदराराऊ और प्रदीप कुमार संविलियन विद्यालय खिजरपुर विकासखंड सिकंदराराऊ के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुये कार्रवाई कर डाली। नियम विरुद्व की गयी कार्रवाई के विरुद्व शिक्षकों ने हाईकोर्ट की शरण ली। 
कोर्ट ने अलीगढ़ ऐडी बेसिक को मामला निस्तारण के लिए कहा,लेकिन एडी भी कुछ नहीं कर सके। इससे शिक्षकों ने फिर कोर्ट की शरण ली। अब हाईकोर्ट ने अवमनाना के मामले में बेसिक शिक्षा सचिव को तलब किया है। कोर्ट ने चारों ही अलग-अलग शिक्षकों की रिट पर मार्च में अलग-अगल तिथियों को तलब किया है।

PFMS के जरिए अब एक क्लिक से MDM रसोईयों के खाते में पहुंचेगा मानदेय

Posted: 03 Mar 2022 05:53 AM PST

PFMS के जरिए अब एक क्लिक से MDM रसोईयों के खाते में पहुंचेगा मानदेय



अब रसोइयों को मानदेय लेने के लिए प्रधानाध्यापक के पास जाकर बार-बार नहीं कहना पड़ेगा। परिषदीय प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को पीएफएमएस पोर्टल से जोड़ दिया गया है। अब एक क्लिक करते ही  रसोइयों का मानदेय उनके खाते में जाएगा। ग्राम प्रधान से मुहर लगाने का झंझट खत्म हो जाएगा। पहले रसोइयों को एमडीएम के खाते से चेक दिया जाता था।


साल में मिलता 10 माह का मानदेय

बेसिक विद्यालयों में बच्चों का भोजन बनाने के लिए रसोइयों को लगाया गया है। भोजन बनाने के साथ स्कूलों के अन्य कार्य करने होते हैं। साल भर में इन्हें 10 महीने का मानदेय ही दिया जाता है।


आता था 1500₹ मानदेय

रसोइयों को महीने में 1500 रुपये मानदेय दिया जाता है।

समय से नहीं मिल पाता था मानदेय

त्योहारों पर समय से मानदेय नहीं मिल पाता था। मानदेय प्राप्त होने में समस्या बनी रहती थी। खाते में समस्या आने पर बैंक चेक वापस कर देती थी। कभी अन्य समस्या हो जाती थी। कभी शासन से देर से प्राप्त होता था।


नई व्यवस्था से  सभी रसोइयों के बैंक खाते की जानकारी जुटाकर उनके खाते को पीएफएमएस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। पोर्टल से जोड़ने के बाद उनके खाते में पैसा भेजा जाएगा।

Post Bottom Ad

Pages