सुल्तानपुर टाइम्स |
- डीएम व एसपी ने देसी विदेशी मदिरा की दुकान का किया निरीक्षण
- यूपी में गरीबों को 2024 तक मुफ्त राशन देने की तैयारी
- नंबर प्लेट पर लिखा बोल देना पाल साहब आए थे पुलिस ने की कार्रवाई
| डीएम व एसपी ने देसी विदेशी मदिरा की दुकान का किया निरीक्षण Posted: 16 Mar 2022 05:34 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा बुधवार को होली पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में सरकारी शराब के ठेकों/दुकानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद में संचालित बाघमण्डी चौराहा स्थित देशी, बीयर की दुकानों/ठेकों पर स्टॉक का निरीक्षण कर सभी के लाईसेंस एवं रेटलिस्ट को चैक किया गया। साथ ही साथ दुकानो में लगे सीसीटीवी कैमरो की जाँच की गयी तथा इसके अतिरिक्त मुख्य रूप से यह भी चेक किया गया कि किसी शराब की दुकान/ठेके पर किसी प्रकार की कोई अवैध शराब अथवा कोई अपमिश्रित शराब आदि का विक्रय तो नही किया जा रहा है । सभी सेल्समैनों को सचेत किया गया कि अपने ठेको/दुकानों पर किसी प्रकार की कोई अपमिश्रित शराब की बिक्री न की जाए जिससे आमजन को कोई क्षति पंहुचे । अगर कोई सेल्समेन इस तरह के कृत्य में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । |
| यूपी में गरीबों को 2024 तक मुफ्त राशन देने की तैयारी Posted: 16 Mar 2022 05:20 AM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश चुनाव में बहुमत मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शपथ लेंगे। इसके बाद सबसे पहले मुफ्त राशन योजना को आगे बढ़ाने की मंजूरी देंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। बता दें 2021 की दीपावली पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राशन वितरण प्रणाली को लेकर कहा था कि मार्च तक यह योजना लागू रहेगी। अब चुनाव में मुफ्त राशन देने का फायदा मिलने के बाद यह योजना आगे बढ़ाई जा रही है।एक दिसंबर को योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सरकार ने तय किया है कि प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ मार्च तक दिया जाएगा। इसके तहत अंत्योदय परिवार को 35 किलो खाद्यान्न के साथ दाल, खाद्य तेल, एक किलो आयोडाइज्ड नमक भी दिया जाएगा। योजना का लाभ पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा।यूपी में प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण लोकसभा चुनाव, 2024 तक करने की तैयारी है। यह योजना होली के बाद बंद होने वाली थी पर इसे विस्तार देने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है। इसका प्रस्ताव खाद्य व रसद विभाग ने शासन को भेज दिया है। प्रदेश में कोरोना काल के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की गई थी। इसे नवंबर, 2021 तक जारी रखना था। चुनाव और कोरोना के कारण लोगों की आमदनी पर पड़े प्रभाव को देखते हुए योगी सरकार ने मार्च के अंत तक इस योजना के जारी रखने का ऐलान किया था।। जनता को होली व दिवाली पर महंगाई से राहत देने के लिए एक-एक गैस सिलेंडर भी देने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव खाद्य व रसद विभाग ने शासन को भेज दिया है। |
| नंबर प्लेट पर लिखा बोल देना पाल साहब आए थे पुलिस ने की कार्रवाई Posted: 16 Mar 2022 04:20 AM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश के औरैया में पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने अपनी बाइक की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर नंबर की जगह लिखा था कि- 'बोल देना पाल साहब आए थे'। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बाइक लेकर घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की शाम मुरादगंज चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। जिनकी बाइक पर पीछे की प्लेट पर नम्बर की जगह 'बोल देना पाल साहब आये थे' लिखा था।साथ ही तेज आवाज वाला साइलेंसर लगा रखा था। पुलिस ने अंकित पाल, अनुज पाल व शिवम निवासी डेरापुर कानपुर देहात को पकड़ा है। वहीं आईपीएस अभिषेक वर्मा ने भी पोस्ट किया। इसमें पूरी बात बताते हुए यह भी लिखा कि- यह तो वही बात हो गयी राह में चलते मुलाकात हो गयी, जिससे डरते थे वही बात हो गयी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की गई। इसके बाद शांतिभंग की कार्रवाई की गई। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |