ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
- Bounsi News: होली एवं शबे बरात पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
- Bounsi News: भाजपा के चार राज्यों मे प्रचंड जीत एवं बौंसी भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन के दोहरी खुशी पर गरीबों को कराया गया भोजन
- Bounsi News: स्थानीय कलाकारों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया
- Banka News: मुजफ्फरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार की अध्यक्षता में होगी बैठक आयोजित
- Panjwara News: अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरी में हाईवा,बाल बाल बचा चालक
- Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला पाँच हजार रुपये जुर्माना
- Panjwara News: 200 बोतल देशी शराब के साथ बाईक जब्त तस्कर फरार
- Rewari News : IGU मीरपुर द्वारा बी.एड/एम.एड के दाखिले सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किया गया
- Rewari News : ‘श्याम संग खेलेंगे होली’ कार्यक्रम 13 मार्च को पंजाबी धर्मशाला में होगा : दिनेश कपूर
- Rewari News : ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के आठ विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल में चयन, विद्यालय स्टाफ ने छात्रों को शुभकामनाएं दी
- Rewari News : प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने चार राज्यों में एनडीए को बढ़त मिलने पर कार्यकर्ताओं सहित जीत की खुशी मनाई
- Rewari News : चार राज्यों में भाजपा द्वारा विजय पताका फहराने पर कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू खिलाकर जशन मनाया
- Rewari News : कांग्रेस को बचाने के लिए पायलट को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाऐ...लखेरा
- Rewari News : भाजपा को 4 राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर उत्साह समारोह आयोजित
- मेहरमा न्यूज:- मनरेगा मजदूर के मौत होने के क्रम में मुहाबजे की माँग को लेकर मेहरमा ब्लॉक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए C.P.I.M पार्टी के सदस्य एवम् ग्रामीण के लोग?
- Panjwara News: होली में थी शराब खपाने की योजना,पुलिस ने की योजना विफल
- Rewari News : जननायक जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर दुष्यंत चौटाला का आभार जताया
- Bounsi News: चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
- Bounsi News: एसडीएम ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का लिया जायजा, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- Bounsi News: अवैध शराब के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: रंगदारी मांगने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार शिक्षक को भेजा जेल
- Chandan News: 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Chandan News: माता सावित्रीबाई फुले परिनिर्वाण व महिला दिवस के अवसर पर अधिकार मार्च व सभा का आयोजन
- Chandan News: होली एवं शबे बरात को लेकर आनन्दपुर ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
| Bounsi News: ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले Posted: 11 Mar 2022 10:18 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र स्थित है रेलवे यात्री निवास समीप से शुक्रवार देर शाम एक चोर को रंगे हाथों पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट निवासी मोहम्मद अल्फाज 2 दिन पूर्व एक मोबाइल की चोरी बाबूडीह मोहल्ले से किया था। जबकि उसी दिन मुकेश मंडल का साइकिल भी चोरी किया गया था। शुक्रवार शाम को जब एक महिला जा रही थी तो, उसी समय आरोपी ने महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और मौके से फरार होने का कोशिश किया। लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और मोबाइल को जप्त कर लिया। बताया गया कि, आरोपी के पास से एक अन्य मोबाइल भी बरामद किया गया है। जो कि 2 दिन पूर्व चोरी हुआ था। वहीं बाबूडीह मोहल्ला निवासी रोशन कुमार एवं ललन मंडल ने बताया कि बाबूडीह मोहल्ले में यह आरोपी लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: होली एवं शबे बरात पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक Posted: 11 Mar 2022 10:16 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित बंधुआकुरावा थाना परिसर में शुक्रवार को होली एवं शबे बरात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष मंटू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में कहा गया कि, आगामी होली पर्व एवं शबे बरात पर्व पर असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। होली के दिन डीजे, लाउडस्पीकर, अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी असामाजिक तत्व द्वारा कुछ भी करने का प्रयास किया गया तो, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से अपील की कि, शांतिपूर्ण सद्भाव से होली पर्व मनाए और प्रशासन को इस में सहयोग करें। बताया गया कि, सामाजिक व्यवस्था लोगों में बनी रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि, हुड़दंगियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य रितु हेम्ब्रम, परवेज आलम, मुखिया हरिहर यादव, भरत मंडल, दिनेश मंडल, सरगुन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 11 Mar 2022 10:14 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भाजपा बौंसी इकाई के कार्यक्रताओं द्वारा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा की प्रचंड जीत पर तथा बौंसी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर के जन्मदिन इस दोहरी खुशी पर बौंसी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में करीब 150( डेढ़ सौ) गरीबों के बीच भोजन एवं मिठाई वितरण किया गया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्ष के आवास पर जीत की जश्न मनाया गया। मौके पर इस कार्यक्रम में महामंत्री अभिषेक कुमार , प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष हेमकांत झा,कुमार चदन,मंडल मंत्री भवेश साह, भाजयुमो अध्यक्ष पंकज मांझी, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मो0 ताहिर, भाजयुमो के मंत्री दीपक पांडेय,शैलेश कुमार गुप्ता,विवेक कुमार, रमेश यादव ,मनोज झा,नकुल, एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: स्थानीय कलाकारों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया Posted: 11 Mar 2022 10:12 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखण्ड के दुमका रोड बौंसी में जिला परिवहन विभाग बांका के सौजन्य से स्थानीय कलाकारों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। कलाकारों ने गीत " सड़क सुरक्षा अपना वो हो भैया जिनगी तु आपन बचावों " सहित अन्य जागरूकता अंगिका लोकगीत गाकर लोगों को जागरूक किया। एकांकी नाटक के द्वारा यह बताने का प्रयास किया गया कि जीवन अनमोल है। दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें और हेलमेट जरुर पहने। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। जागरूकता अभियान में भाग ले रहे थे। कलाकार रवि कांत रंजन, फल्कुल यादव,गोसी सिंह, वर्षा कुमारी, ब्रह्मदेव कुमार और दीपक सिंह। मौके पर सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Banka News: मुजफ्फरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार की अध्यक्षता में होगी बैठक आयोजित Posted: 11 Mar 2022 10:10 AM PST ग्राम समाचार,बांका,बिहार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार13मार्च को बिहार की धरती पर आगमन हो रहा है।12.10 बजे वे पटना एयर पोर्ट पर गो एयर विमान से आयेंगे। वहाँ से सीधे चाणक्या होटल आयेंगे।कुछ समय विश्राम के पश्चात दिन के4वजे सदाकत आश्रम पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस ओ बी सी के ऊर्जावान अध्यक्ष सह विधानपरिषद मुजफ्फरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अजय यादव की अध्यक्षता में स्वागत समारोह एवं बैठक आयोजित होगी। इस वावत उक्त बैठक में सुरेश प्रसाद यादव, अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमिटी पिछड़ा वर्ग बाँका ने सभी कांग्रेस जनों को उपस्थित होने का आग्रह किया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरी में हाईवा,बाल बाल बचा चालक Posted: 11 Mar 2022 08:50 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। गुरुवार देर रात पंजवारा धोरैया स्टेट हाईवे पर क्षेत्र के विश्कोरवा गांव के समीप एक तेज रफ्तार खाली मिनी हाईवा अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी । वहीं गाड़ी के चालक एवं खलासी ने कूद पर अपनी जान बचाई और वहाँ से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मिनी हाईवा तेज रफ्तार में धोरैया से पंजवारा की ओर आ रही थी एवं विश्कोरवा गांव के पूर्व अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंजवारा थाना को दे दी है । थानाध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार की तैनाती कर दी गई है दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को कब्जे में लिया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला पाँच हजार रुपये जुर्माना Posted: 11 Mar 2022 08:48 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने शुक्रवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ।इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल पाँच हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एसआई शमसुल होदा ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: 200 बोतल देशी शराब के साथ बाईक जब्त तस्कर फरार Posted: 11 Mar 2022 08:46 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा पुलिस ने गुरुवार देर शाम पंजवारा में मद्य निषेध चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में एक बाइक से 200 बोतल लैला ब्रांड का देशी शराब बरामद किया है जबकि बाईक चालक भागने में सफल रहा । मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि गुरुवार देर शाम वाहन जाँच के क्रम में पंजवारा के ASI अरुण कुमार सिंह मध निषेध चेक पोस्ट पर वाहन जाँच कर रहे थे इस दौरान बाईक सवार तस्कर पुलिस को देख बाईक छोड़ झारखंड की ओर भाग गया । जांच के क्रम में बाइक से बंधे बोरा से लैला ब्रांड के 300 मिली मात्रा का 200 बोतल देशी शराब बरामद कर बाईक को जब्त करते हुये मामला दर्ज कर लिया गया है । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Rewari News : IGU मीरपुर द्वारा बी.एड/एम.एड के दाखिले सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किया गया Posted: 11 Mar 2022 08:33 AM PST इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय मीरपुर प्रशासन द्वारा सत्र 2021-22 के लिए बी.एड/एम.एड के दाखिले सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि सत्र 2021-22 मे लिए एम.एड. में दाखिले हेतु आवंटन पत्र में यूनिवर्सिटी चार्ज 6040 रूपयें की राशि दर्शाने की बजाय 5840 रूपयें की राशि दर्शाई जाए। इसी क्रम में आवेदक द्वारा प्राप्त की हुई राशि को सम्बन्धित महाविद्यालय पहले से ही अधिसूचित की हुई तिथि के अनुसार दाखिल किए हुए सभी विद्यार्थियों की सूची और उनके प्रवेश फॉर्म विश्वविद्यालय की पंजीकृत एवं छात्रवृति शाखा में जमा करवाए अन्यथा सम्बन्धित महाविद्यालय द्वारा किया गया प्रवेश निरस्त समझा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अकादमिक शाखा या वैबसाइट ूूूण्पहनण्ंबण्पद पर लॉग इन करके प्राप्त कर सकते है। |
| Rewari News : ‘श्याम संग खेलेंगे होली’ कार्यक्रम 13 मार्च को पंजाबी धर्मशाला में होगा : दिनेश कपूर Posted: 11 Mar 2022 07:31 AM PST हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में ध्यान-साधना-सत्संग का कार्यक्रम 'श्याम संग खेलेंगे होली' का आयोजन रविवार 13 मार्च प्रातः 7.30 बजे पंजाबी धर्मशाला पर किया जा रहा है। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि डायमंड ग्रुप सेक्टर-4 के प्रधान राजा जुनेजा मुख्यातिथि की गरिमा बढ़ायेंगे। भिवानी विभाग धर्म प्रसार प्रमुख नरेंद्र जोशी विशिष्टातिथि रहेंगे। टाॅरस एजुकेशन के निर्देशक डा. बलबीर अग्रवाल व समाजसेवी महेंद्र कथूरिया का विशेष रूप से अभिनंदन किया जायेगा। पवित्रा प्रतिष्ठान के प्रधान प्रो. अनिरूद्ध यादव सभी का स्वागत करेंगे। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर भक्ति गीतों पर नृत्यम का आनंद दिलायेंगे। होली पर सभी को चंदन का टीका लगाया जायेगा। उल्लेखनीय सेवा करने वाले साथियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था के प्रधान अरूण गुप्ता, पुरूषाोतम नंदवानी, राजेंद्र गेरा, उप्रधान परवीन गुप्ता, महिला संरक्षक कमल मखीजा, प्रधान शशी जुनेजा सहयोग कर रहे है। |
| Posted: 11 Mar 2022 07:06 AM PST रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी में ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल मुकुंदपुर बसई के 8 विद्यार्थियों ने आल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर उन्हें विद्यालय संचालिका श्रीमती किरणबाला, प्राचार्य डॉ श्री कृष्ण, श्री नरेंद्र कुमार व श्री श्रद्धानंद ने तिलक लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एंवम संचालिका श्रीमती किरण बाला ने सभी शिक्षकों व चयनित बच्चों को बधाई दी। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व माता-पिता को दिया। गौरतलब हैं कि विद्यालय की कक्षा 5 वीं के विद्यार्थी हिमांशु पुत्र सुरेंद्र सिंह, दिव्या पुत्री योगेंद्र सिंह, साक्षी पुत्री नरेन्द्र कुमार, एकांश पुत्र राजकुमार, डिंपल पुत्री अनुप कुमार, वंशिका पुत्री राकेश, मोहित पुत्र संजय, हितेन पुत्र महेश ने सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय प्राचार्य डॉ श्रीकृष्ण ने अपने संबोधन में अन्य विद्यार्थियों को इसी तरह मेहनत करने व बुलंदियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। |
| Posted: 11 Mar 2022 06:59 AM PST भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जिला कार्यालय में चार राज्यों में एनडीए को बढ़त मिलने पर जीत की खुशी मनाई। वंदना पोपली ने कहा कि यह जीत मोदी सरकार तथा राज्यों सरकारों के कुशल नेतृत्व की जीत है। चुनाव से पूर्व तमाम तरह के झूठ व भ्रामक प्रचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के विरुद्ध किये गए लेकिन जनता को नरेंद्र मोदी व एनडीए पर पूरा विश्वास था जिसके चलते एनडीए ने बाजी मारी जो कि बता रहा है कि आज भी देश की जनता को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर कितना विश्वास है व नरेंद्र मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वंदना पोपली ने कहा कि भाजपा ने सभी क्षेत्रों में काम करके दिखाया है चाहे वो सड़कें बनवाने का काम हो या फिर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया गया हो इसके अलावा सुरक्षा पर भी बहुत ज्यादा काम किया गया है। ये जीत सुशासन की जीत हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत योगी आदित्यनाथ तथा नरेंद्र मोदी की जोड़ी का कमाल है। |
| Posted: 11 Mar 2022 06:55 AM PST सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने चार राज्यों में भाजपा द्वारा विजय पताका फहराने पर आज अपने बावल निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू खिलाकर जशन मनाया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि पार्टी के सिद्धांत "सबका साथ सबका विकास" सुदृढ़ कानून व्यवस्था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा, तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत हुई हैं। 4 राज्यों में भाजपा की जीत का असर 2024 के चुनाव पर भी पड़ेगा । सहकारिता मंत्री ने कहा कि विकास की जीत हुई है उत्तर प्रदेश में सुरक्षा सुशासन व जनता की भलाई जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार भारत को विकासशील बना रहे हैं हम जनता भी जागरूक हो गई है किसी के बहकावे में नहीं आती इसलिए उन्होंने राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है ताकि केंद्र के साथ मिलकर राज्यों का भी विकास करवा सकें । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, पूर्व चेयरमैन अमर सिंह महलावत,मंडल अध्यक्ष राजपाल सरपंच, मंडल अध्यक्ष जीतू चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार, मंडल अध्यक्ष महेश कुमार, जिला सचिव कुलदीप चौहान, डॉ अरविंद,यशु प्रधान, दलेल, प्रमोद, प्रताप, सचिन, ललित शर्मा, उदय महलावत, प्रकाश पंच, आंनद गुमिना,डालचंद, रविंद्र रायपुर आदि सहित अन्य मौजूद रहे। |
| Rewari News : कांग्रेस को बचाने के लिए पायलट को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाऐ...लखेरा Posted: 11 Mar 2022 06:52 AM PST किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान किसान कांग्रेस के कृष्ण कुमार लखेरा ने कहा है कि देश में हुये पांच राज्य के चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हार ने कार्यकता का मनोबल तोड़ दिया कार्यकता की दिन रात मेहनत की और उत्तर प्रदेश में सिर्फ मात्र 2 सीट इसके अलावा उतराखंड, मणिपुर, गोवा, पंजाब मे बुरी तरह हार से कार्यकता मायूस है अब हमें कांग्रेस नेतृत्व से मांग करते हैं कि अगर 140 साल पुरानी कांग्रेस को बचाने के लिए भारत में कांग्रेस का निर्माण के लिए युवा पीढ़ी के नेतृत्व में सचिन पायलट.को आगें लाना चाहिए और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी जाने चाहिए. लखेरा कहा है कि 2022 मे गुजरात, हिमाचल मे चुनाव है पार्टी को जल्दी फैसला लेना चाहिए नही तो आनेवाले चुनाव में कांग्रेस की हालत खराब हो सकती है 2023 मे राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र चुनाव मै युवा पीढ़ी को कमान संभाली चाहिए बदलाव का समय है कांग्रेस को एक मात्र साफ छवि के नेता सचिन पायलट को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहिए अगर इस समय पायलट की अनदेखी हुई तो कांग्रेस को भारत में कोई नहीं बचा सकेगा |
| Rewari News : भाजपा को 4 राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर उत्साह समारोह आयोजित Posted: 11 Mar 2022 06:49 AM PST रेवाड़ी, 11 मार्च : भारतीय जनता पार्टी को 4 राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर बेरली मंडल के द्वारा कार्यकर्ता उत्साह समारोह जिलाध्यक्ष हुकुमचंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया व लड्डू भी बांटे गए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष मा0 हुकमचन्द यादव ने बताया कि 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनाकर जनता ने फिर से भाजपा में विश्वास जताया है। उन्होने कहा कि जनता के अपार समर्थन से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन हुआ है जिससे अब सभी पदाधिकारी व कार्यर्ता दुगने जोश के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बाबू वीर कुमार यादव, पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार, भाई निशांत, अमित यादव, डॉ सुभाष चंद यादव, सुरेंद्र माडिया, सरोज यादव, शारदा देवी, हेमलता तवर, उषा आर्य, सुमन यादव, रेखा शर्मा, सुचेतराज, ओमवती देवी एवं मंडल अध्यक्ष दयानंद यादव (सोनू), मंडल महामंत्री राममेहर यादव, श्री कृष्ण यादव, सोशल मीडिया सहसंयोजक रेवाड़ी रामकंवार यादव, उम्मेद सिंह, उपाध्यक्ष राजवीर लंबरदार, यशोधन शर्मा, मनोज कुमार, रतन सिंह, जसवंत सिंह, भोम सिंह, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सतीश यादव, जसवंत हालुहेड़ा एवं मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं मुख्य रूप से मौजूद रहे। |
| Posted: 11 Mar 2022 05:37 AM PST
ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा थाना क्षेत्र के मेहरमा ब्लॉक में मनरेगा के मजदूर की मौत होने के क्रम में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए C.P.I.M पार्टी के सदस्य एवम् ग्रामीण के लोग! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि पिछले 1 फरवरी को मनरेगा के मजदूर प्रमोद यादव नल कुम्प् मे काम करने के दौरान धसना गिरने से लगभग 15 दिनों से जूझ रहे प्रमोद यादव PMCH ओस्पिटल मे 1 फरवरी को मौत हो गया! वहीँ इनके परिजनों को सरकारी मुहाबजे की माँग को लेकर लगातार C.P.I.M पार्टी के सदस्य एवम् ग्रामीण के लोगों ने एक दिवसीय धरना देते हुए! वहीँ C.P.I.M के राज्य कमिटी के सदस्य अशोक साह, एवम् पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष राजद के उदय कुमार सिंह, अन्य सदस्य एवम् स्थानीय लोगों ने मिलकर इस धरना को सफल बनाया! वहीँ कहा गया कि अगर इस धरना से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी साहब ने कोई सुनवाई नही किया तो फिर आगे 14/3/2022 को गोड्डा मे विशाल प्रदर्शन किया जायेगा! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Panjwara News: होली में थी शराब खपाने की योजना,पुलिस ने की योजना विफल Posted: 11 Mar 2022 03:49 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार सवेरे पंजवारा में मद्य निषेध चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में एक ट्रेकटर सें 1389 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है । मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि शुक्रवार सवेरे वाहन जाँच के क्रम में पंजवारा के SI बिपिन कुमार ने मध निषेध चेक पोस्ट पर वाहन जाँच कर रहे थे इस दौरान शक के आधार पर पुआल लदे एक ट्रेक्टर को रोककर जाँच करने के क्रम मे पुआल के निचे 69 कार्टुन में 1389 बोतल विदेशी शराब जिसमें 375 ML इंपीरियल ब्रांड के 1349 बोतल और 375 ML रॉयल स्टेग के 49 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। शराब तस्कर गोड्डा से शराब लेकर पंजवारा के रास्ते मधेपुरा जा रहा था। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के भानपुरा वासा के सिकंदर शर्मा के रुप में हुई है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 10 Mar 2022 07:34 PM PST ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : जजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर सभरवाल को पार्टी संगठन मे नई व अहम जिम्मेवारी देते हुए प्रदेश महासचिव नियुक्त करने पर रेवाड़ी जिले के अनेक समर्थको सहित उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। सभरवाल ने जिले के कई प्रतिष्ठित व गणमान्य लोगों को उप मुख्यमंत्री द्वारा जजपा का पटका पहनाकर ओपचारिक रूप से पार्टी मे शामिल करवाया जिनमे मनेठी ग्राम के सरपंच तथा मनेठी माजरा में प्रस्तावित एम्स संघर्ष समिति के प्रधान राव श्योताज सिंह, शिक्षाविद व स्कूल संचालक डा संजय यादव पाली, मनेठी निवासी विनोद सितारा, औलांत ग्राम के पूर्व सरपंच अभय सिंह यादव, ऐडवोकेट राकेश कुमार हुसैनपुर, एडवोकेट आनंद कुमार व अश्विनी यादव नंदरामपुरबास शामिल है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एम्स संघर्ष समिति के प्रधान राव श्योताज सिंह से एम्स पर विस्तार से चर्चा की व सभी समस्याओं के स्कारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। |
| Bounsi News: चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी Posted: 10 Mar 2022 10:52 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भारतीय जनता पार्टी के 4 राज्य में प्रचंड जीत पर यूपी गोवा असम और मणिपुर में भाजपा सरकार बनने की खुशी में अबीर गुलाल उड़ाया और पटाखा फोड़ कर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। इसी कड़ी में बौंसी मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली चौक समीप भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 4 राज्यों में सरकार बनने की खुशी जाहिर की। मौके पर प्रदीप झा, राजाराम अग्रवाल, विक्की मिश्रा, प्रकाश चौधरी सहित अन्य लोगों ने भगवा झंडा एवं तिरंगा झंडा लेकर जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान मिठाइयां भी वितरण की गई। एक दूसरे के मुख पर गुलाल लगाए गए। भारत माता की जय के नारे लगाए गए। वंदे मातरम के भी नारे लगाए गए। साथ ही योगी मोदी जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारों से बजरंगबली चौक परिसर गुंजायमान हो गया। इस दौरान जिला प्रमुख ने बताया कि, भाजपा के कुशल नेतृत्व के कारण ही चार राज्यों में भाजपा की सरकार आई है अन्य राज्यों में भी भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 10 Mar 2022 10:50 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बांका एसडीएम डॉ प्रीति ने गुरुवार को बौंसी प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय के साथ-साथ कई अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया। अंचल कार्यालय में मोटेशन, राजस्व वसूली, दाखिल खारिज सहित अन्य कामों की भी समीक्षा की तथा अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रखंड कैंपस समीप एफसीआई गोदाम का उठाव किए गए। जन वितरण प्रणाली के गेहूं चावल परिमाप बिंदु की जांच की गई। एसएससी के एजीएम अनिरुद्ध पंडित से दोनों गोदाम में रखे जन वितरण प्रणाली के गेहूं और चावल के डाटा एंट्री का सत्यापन किया। वहीं जिला स्तरीय रूटिंग बैठक में उपस्थित रहने की बात कही गई। इसके साथ-साथ बाल विकास परियोजना के द्वारा चलाए जा रहे मध्यान भोजन और प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की भी जानकारी ली गई। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: अवैध शराब के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 10 Mar 2022 10:49 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया गया कि, अवैध शराब कारोबारी झारखंड के बोकारो निवासी अनिल कुमार सिंह विदेशी शराब का कारोबार करता था। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय नहीं बताया कि, उक्त आरोपी के ऊपर बौंसी थाना एवं बाराहाट थाना में मामला दर्ज है। मालूम हो कि, तत्कालीन थानाध्यक्ष गणेश कुमार के समय जुलाई 2021 में बौंसी पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई थी। जिसके बाद वाहन के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं शराब बेचने वाला कारोबारी मामले में फरार चल रहे था। वहीं गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री का डायरेक्टर है। धनबाद के एक्साइज टीम ने उसकी फैक्ट्री को सील भी किया था। पुलिस ने कोरोना जांच कराने के बाद गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: रंगदारी मांगने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार शिक्षक को भेजा जेल Posted: 10 Mar 2022 10:48 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के अचारज मोहल्ले से गिरफ्तार शिक्षक शीतला तिवारी उर्फ चंदन तिवारी को रंगदारी मांगने एवं सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि, जिला प्रशासन बांका के कनीय अभियंता ओम प्रकाश मंडल के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें बताया गया था कि, बौंसी चौक पर पंचायती राज विभाग बिहार के द्वारा स्वीकृत एवं जिला परिषद बांका के द्वारा टेंडर के माध्यम से डीपीआरसी जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें कनीय अभियंता के द्वारा तकनीकी सहयोग की जा रही है। आरोप लगाया गया कि, भवन के निर्माण हेतु बालू लाने के क्रम में बौंसी चौक पर आरोपी के द्वारा प्रति ट्रैक्टर ₹2000 की रंगदारी की मांग की गई थी और उनके द्वारा कहा गया था कि, जब तक राशि नहीं दोगे, बालू नहीं जा पाएगा। बालू नहीं मिलने की वजह से भवन निर्माण कार्य बाधित हुआ। आरोप लगाया गया है कि, 09 मार्च को रंगदारी की मांग की गई थी। जिस बाबत पुलिस ने उक्त आरोपी को जेल भेज दिया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 10 Mar 2022 10:47 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बुधवार 9 मार्च 2022 समय करीब 8:00 बजे आनंदपुर ओपी भैरोगंज क्षेत्र के भैरोपुर गांव से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भैरोपुर गांव के किशन दास पिता स्वर्गीय भरत दास महुआ शराब बनाकर कारोबार करते हैं! जिसकी जानकारी पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष के निर्देश पर संध्या गस्ती के क्रम में एएसआई श्याम जी रजक पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी कर शराब कारोबारी किशुन दास को एक प्लास्टिक गैलन में रखें 10 लीटर महुआ शराब के साथ जप्त करते हुए कारोबारी को गिरफ्तार किया गया पुलिस सूत्रों के अनुसार शराब कारोबारी पुलिस को देखते ही अपने घर से कुछ दूर पुटुस जंगल की ओर शराब लेकर भाग रहा था जिसे भाग रे तस्कर को सुरक्षाबलों ने धर दबोचा। जिसे गुरुवार 10 मार्च को शराब कारोबारी किशन दास पिता स्वर्गीय भरत दास के विरुद्ध धारा 30 ए बिहार उत्पाद एवं मद्द निषेध 2016 के तहत मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया। हैरानी इस बात की है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है जिसके लिए प्रशासन एवं अधिकारी के द्वारा शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है बावजूद शराब कारोबारी इस कानून को ठेंगा दिखाने में बाज नहीं आ रहा है। इस कार्यवाही से चोरी छुपे शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असौढा गांव निवासी इजराफिल मियां पिता स्वर्गीय मरीज मियां को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम बांका के द्वारा निर्गत वारंट वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तारी वारंट में पु अ नि सुनील कुमार मंडल व पुलिस बल के संयुक्त में बुधवार नो मार्च को गिरफ्तार कर 10 मार्च गुरुवार को बांका जेल भेज दिया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: माता सावित्रीबाई फुले परिनिर्वाण व महिला दिवस के अवसर पर अधिकार मार्च व सभा का आयोजन Posted: 10 Mar 2022 10:46 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चान्दन प्रखंड के अन्तर्गत कुसुमजोरी पंचायत के कड़वामारन मे 10 मार्च 2022, स्थान-ज्ञान भवन कड़वामारन, बिहार दलित विकास समिति व दलित मुक्ति मिशन के संयुक्त तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले परिनिर्वाण व महिला दिवस के अवसर पर अधिकार मार्च व सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य, कुसुमजोरी व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता देवी नें की जबकि कार्यक्रम का संचालन महिला नेत्री रानी शर्मा नें की। दिप जलाकर समारोह का उद्घाटन पटना से आई रजनी देवी, वीरेन्द्र कुमार,मुन्नी देवी सेविका भैरोगंज, कैली देवी, सरपंच कुसुमजोरी तथा दलित मुक्ति मिशन के निदेशक महेंद्र कुमार नें संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बाढ़, पटना से आई कॉलेज की लड़कियों नें बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं है के मुद्दे के ऊपर नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुति की, इसमें सुचिता हांसदा,निर्मला टेरेसा, सोनम कुमारी,पूनम कुमारी,बंदना कुमारी,राधा कुमारी, आशियाना कुमारी, निशु कुमारी एवं मनीषा कुमारी शामिल हैं। इससे पहले सैकड़ों महिलाओं नें महिला एकता मंच, माता सावित्री बाई फुले अमर रहे, महिला दिवस जिंदाबाद, घरेलू हिंसा-भ्रूण हत्या बंद करो आदि नारों के साथ कुरुमताड़ मोड़ से ज्ञान भवन कड़वामारन तक महिला अधिकार मार्च निकाला। अपने वक्तव्य में रौशन ने बताया कि भारत में समतामूलक-लोकतांत्रिक संघर्षों की नींव रखने वाली, महिलाओं एवं बहुजन समाज की शिक्षा में अग्रिम भूमिका निभाने वाली, बहुजन समाज की महानायिका,राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुल जीे का 125वां परिनिर्वाण दिवस है। इस अवसर पर उनके प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि और नमन अर्पित करते हैं। उन्होंने अपने अपने जीवन काल मे अनगिनत स्कूल-कॉलेज खुलवाया, महिलाओं को पढ़ने के लिए न केवल प्रेरित किया बल्कि जीवंत पढ़ाते रही इसलिए उन्हें देश के प्रथम महिला शिक्षक कहा जाता है। आगे उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में महिलाओं का 10 अधिकार दिए गये हैं। सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार, मातृत्व लाभ व सुरक्षा का अधिकार, दफ्तर में भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने का अधिकार,घरेलू हिंसा के विरुद्ध अधिकार, भ्रूण हत्या के विरुद्ध अधिकार, समान काम के समान वेतन का अधिकार आदि अन्य। इस अवसर पर दलित समुदाय सैकड़ों महिलाएं एवं बच्चे नौजवान उपस्थित थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: होली एवं शबे बरात को लेकर आनन्दपुर ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक Posted: 10 Mar 2022 10:45 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिलाधिकारी के निर्देश पर आनन्दपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ओपी परिसर में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली पर्व एवं शबे बरात मनाने को लेकर गुरुवार 10 मार्च को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी रंगों का त्योहार होली एवं शबे बरात शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं,साथ ही जाने निर्णय लिया गया कि पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों तथा शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शरारती तत्व के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी। यह भी बताया कि होली पर्व के दौरान उपद्रव मचाने वाले लोगों की जानकारी देने वाले लोगों नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से होली के दौरान शराब की बिक्री तथा डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उपस्थित गणमान्य लोगों ने डीजे पर अश्लील गाने बजाने एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे नहीं बजे इसके लिए प्रशासन से आग्रह किया। बैठक में चांदन प्रखंड के सरपंच अध्यक्ष आशीष रोबिन उड,पुर्व मुखिया सुरेश यादव,शहेंन्दर दास, शिवशंकर शर्मा, बालकृष्ण बरनाल, प्रदीप वर्णवाल विशन देवदास बहादुर राय हरीश ठाकुर तस्लीम अंसारी सहदेव यादव, शोभलाल यादव, नरेश यादव चंद्र देव यादव पूर्व सरपंच मोहम्मद को कुदुस मियां, मनोज यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |