ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Ramgarh News: उप विकास आयुक्त ने डोभा और कूप निर्माण का निरीक्षण की
- Ramgarh News: डीडीसी ने जिला समाज कल्याण कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की
- Ramgarh News: उप विकास आयुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया
- Godda News: गोड्डा से भागलपुर निशान पदयात्रा पर चला श्याम प्रेमी का जत्था
| Ramgarh News: उप विकास आयुक्त ने डोभा और कूप निर्माण का निरीक्षण की Posted: 12 Mar 2022 02:27 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने दुलमी प्रखंड के उसरा पंचायत का निरीक्षण कर मनरेगा के तहत चल रहे डोभा एवं कूप निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे डोभा एवं कूप निर्माण कार्यों की जांच करते हुए समय से कार्य पूरा करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए वहीं उन्होंने कार्य में लगे मजदूरों का हौसला बढ़ाते हुए अधिकारियों को लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने एवं उन्हें लाभ देने का निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी पदाधिकारी मनरेगा डीआरडीए विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Ramgarh News: डीडीसी ने जिला समाज कल्याण कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की Posted: 12 Mar 2022 02:20 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय रामगढ़ के ब्लॉक बी स्थित सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त, रामगढ़ नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराए जाने वाले दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के संबंध में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के माध्यम से कार्यों में तेजी लाने एवं सिविल सर्जन रामगढ़ के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे कैंपों में दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दिव्यांगों को निर्गत किए जाने वाले यूडीआईडी कार्ड के संबंध में हुए कार्यों की जानकारी लेते हुए उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शाखा डॉ मोहम्मद आबिद हुसैन को प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्राप्त आवेदनों को सिविल सर्जन कार्यालय से सत्यापित करा कर यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने हेतु राज्य स्तर पर भेजने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की से समाज कल्याण विभाग के तहत चल रहे योजनाओं की जानकारी ली तथा ज्यादा से ज्यादा योग्य लोगों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को मातृत्व वंदना योजना से अच्छादित करने का निर्देश दिया। बैठक में श्री सिन्हा ने उपस्थित सभी सीडीपीओ एवं एलएस से पोषाहार वितरण की जानकारी ली तथा सभी को ससमय शत प्रतिशत पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उनके पास लंबित दिव्यांग पेंशन के आवेदनों की भी जानकारी ली तथा उन्हें जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रामगढ़ डॉ० मो० आबिद हुसैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर, उदय कुमार रजक, सभी सीडीपीओ एवं एलएस के साथ अन्य उपस्थित थे। |
| Ramgarh News: उप विकास आयुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया Posted: 12 Mar 2022 02:11 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री ने शुक्रवार को सेक्टर वन बी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण डीडीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन से लिया। उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्री - मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इसी संबंध में उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Godda News: गोड्डा से भागलपुर निशान पदयात्रा पर चला श्याम प्रेमी का जत्था Posted: 12 Mar 2022 02:02 AM PST ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट;- शनिवार को दादी श्याम परिवार के तत्वावधान मे फाल्गुन महोत्सव श्री खाटू श्याम जी निशान पद यात्रा स्थानीय मारवाड़ी युवा मंच कार्यालय सह निर्माणाधीन श्याम मंदिर गोड्डा से श्याम प्रभू की ज्योति और निशान पुजन कर नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण के पश्चात भागलपुर के लिए श्याम प्रेमी भागलपुर स्थित मंदरोजा श्याम मंदिर तक नाचते गाते तिन दिवसीय यात्रा के लिए चले गये,नगर भ्रमण के दौरान निशान यात्रा का भव्य स्वागत विभिन्न स्थान पर विभिन्न संगठनो के द्वारा पुष्प वर्षा इत्र वर्षा,आदी के द्वारा किया गया।श्याम प्रेमी प्रितम गाडिया ने बताया कि राजस्थान के सिकर जिले मे खाटू मे श्याम मंदिर मे फाल्गुन मास के महीने मे लाखो निशान चढ़ाया जाता है,सात दिवसीय मेला मे लगभग तीस लाख श्रद्धालु देश भर से जुटते है।श्री गाडिया ने बताया की महाभारत काल मे भीम के पौत्र बर्बरीक ने शीश का दान देकर कृष्ण से श्याम नाम एवं कलयुग के देव होने का वरदान पाया था। बर्बरीक मातृ भक्त थे उन्होंने माता को वचन दिया सदैव हारे का साथ निभाने का जो आज भी कायम है जो भी इंसान श्याम के दरबार मे हारकर जाता है, उनकी जीत अवश्य सुनिश्चित होती है। भगवान शिव ने वीरता से प्रसन्न होकर तीन बाण भेंट स्वरूप दिये है,जिससे एक बाण से एक मुर्हत मे पुरी श्रृष्टि का संहार किया जा सकता है। श्याम भक्त निशान को श्याम के प्रतीक के रूप मे लेकर पैदल चलते है। जो भी भक्त बाबा श्याम को निष्ठापूर्वक निशान अर्पण करते है उसकी सभी मनोकामनाएं पुर्ण होती हैं। निशान यात्रा मे राजेंद्र टेकरीवाल, अनुप सरावगी, अंकित गाडिया, अविनाश अग्रवाल, विवेक गाडिया, पुनीत बजाज, सज्जन शिवानीवाला, अमित बजाज, आलोक गाडिया, देवाशीष बजाज, बिकास टेकरीवाल, रवि अग्रवाल, अंकित बजाज आदि सदस्यो के साथ महिलाये एवं बच्चो ने निशान यात्रा मे भाग लिया। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |