ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 20, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: पुलिस ने भारी मात्रा में देसी विदेशी शराब की जप्त, तस्कर फरार

Posted: 20 Mar 2022 10:56 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के भुड़कुड़िया गांव समीप से भारी मात्रा में देसी विदेशी शराब को जब किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, थाना क्षेत्र के भुड़कुड़िया गांव समीप गुप्त सूचना मिली की शराब तस्करी की जा रही है। जिसके बाद सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उसी क्रम में झारखंड से अवैध देसी शराब को लेकर आ रहे तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर्मियों 

को लगाया गया। हालांकि पुलिस को देखकर शराब तस्कर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। जब तलाशी ली गई तो, तलाशी के क्रम में 300 बोतल देसी शराब एवं 47 बोतल विदेशी शराब को जप्त किया गया। वहीं इस मामले में मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही फरार तस्कर को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। 

Bounsi News: बिहार दिवस को लेकर कार्यक्रम के तहत तैयारियां शुरू

Posted: 20 Mar 2022 10:53 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को प्रखंड क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि, महाराणा मोड़ से मंदार तक साइकिल रेस कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर रविवार को तैयारियां शुरू हो गई। महाराणा मोड़ से मंदार तक छात्र-छात्राओं की साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर मंदार से 

महाराणा मोड़ तक सड़कों पर नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा झाड़ू लगाकर साफ सफाई कार्य आरंभ कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के द्वारा साइकिल रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा। वह मंदार परिक्रमा पथ पर बैटरी चालित वाहन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। साथ ही मध्य निषेध जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 10 ई-रिक्शा पूर्व में ही पर्यटन विभाग द्वारा यहां पर लाया जा चुका है। इस दौरान कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: रोपवे का परिचालन 44 दिन बाद हुआ शुरू तकनीकी खराबी को किया गया ठीक

Posted: 20 Mar 2022 10:51 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर नवनिर्मित रोपवे का परिचालन एक बार फिर शुरू हो गया है। 44 दिन के बाद रोपवे में आई खराबी को ठीक कर सैलानियों के लिए शुरू कर दिया गया है। रविवार को काफी संख्या में सैलानी पहुंचे और रोपवे का आनंद उठाया। 

मालूम हो कि 4 फरवरी को अकाशी बिजली के कारण रोपवे के ड्राइव में खराबी आ गई थी। जिसके बाद ड्राइव को दुरुस्त करने के लिए चेन्नई भेजा गया था। ड्राइव को ठीक करा कर पुनः मंगाया गया और 2 दिन ट्रायल के बाद रोपवे का परिचालन पूर्व की भांति शुरू कर दिया गया है। बताया गया कि, रोजाना 400 से 450 सैलानी रोपवे का आनंद ले सकेंगे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: मजदूरों के साथ मारपीट करने के मामले में 3 लोगों को लिया हिरासत में पूछताछ कर बेल बांड पर छोड़ा

Posted: 20 Mar 2022 10:48 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत मायकुरा गांव में शनिवार 19 मार्च को दो गुटों में मारपीट एवं गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मायकुरा गांव के भगलु पुजार ने बताया कि मजदूरी का पैसा मांगने फतेहपुर गांव जा रहे थे किसी पीछे गांव के कुछ लोगों द्वारा अभद्र टिप्पणी करते हुए मारपीट करने लगे मेरे साथ मारपीट होता देख गांव के परिजन लोग बीज बचाओ करने आए तो फतेहपुर गांव के ही एक दर्जन के करीब इन लोगों ने मेरे परिजनों के साथ मारपीट करने लगे इसी बीच मौका पाकर अमरेश यादव ने जातिसूचक गाली देते हुए मेरे भाभी को कलाई में डंडे से मार कर जख्मी कर दिए साथ ही साथ मुझे भी मार कर जख्मी कर दिया। 

मारपीट करने के मामले में आठ व्यक्ति 1.अरुण यादव 2.पिंकू यादव 3.अमरेश यादव 4.धोरी यादव 5.मुडल यादव 6.अंकेश यादव पिता शंकर यादव 7.मनोज यादव 8.दिनेश यादव को अभियुक्त बनाया गया। घटना के संबंध में पिड़ित भगलू पूजार ने आवेदन देकर उपरोक्त 8 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एएसआई सुनील कुमार दल बल के साथ पहुंचकर तीन आरोपी को हिरासत में लिया गया। जिसकी पूछताछ कर देर शाम को दोनों पक्षों को मेल मिला कर हिरासत में लिए गए युवकों को बैल बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। इस मामले में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी समझौता पर हिरासत में लिए गए युवक को बेल बांड पर रिहा कर दिया गया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर किया हत्या,पिड़ित ने निर्मम हत्या के आरोपी को फांसी दिलाने की की मांग

Posted: 20 Mar 2022 11:13 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया गया कि, कुछ दरिंदों ने एक मासूम बच्ची की साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार 19 मार्च को होली का पर्व था। जहां लोग होली पर्व मनाने में मशगूल थे। वहीं चांदन पंचायत के उप मुखिया संजीव कुमार पोद्दार के भाई  गौतम पौद्धार की 9 वर्षीय बच्ची मानसी कुमारी को बाजार के ही मनचलों ने एक टोटो में बैठा कर अगवा कर लिया है। जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो पाई, जब शाम तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो, परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन होने लगी। इसी क्रम में स्थानीय लोगों से पता चला कि, आपकी बच्ची को एक टोटो वाले जिसकी पहचान के रूप में हाल निवासी चांदन के कैलाश सोनी उर्फ कलासागर सोनी ले जा रहे थे। जो चांदन में रहकर पेंटर का काम करता था। जिसकी निशानदेही पर परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि, चांदन स्टेशन के समीप बने नाले में बच्ची का शव है। जहां देखा कि नाले के अंदर कुछ दूर ले जाकर बालू से बच्ची का शव ढाका है। इस 

बात की जानकारी आग की तरह फैल गई। जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी पर बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के साथ चांदन थानाधक्ष नसीम खान व महिला पुलिस संयुक्तरूप में घटनास्थल पर पहुंचकर मृत बच्ची का शब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों ने चांदन थाना में लिखित आवेदन देकर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग कर रही है।  इस नाबालिक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप एवं हत्या करने के मामले में सैकड़ों बच्चे बच्चियां सड़क पर उतर कर बलात्कारी को फांसी देने की मांग करते हुए सड़क पर उतर गए। जिसे कड़ी मशक्कत करने के बाद इंसाफ की मांग करने वाले लोगों को पुलिस प्रशासन के द्वारा समझा-बुझाकर मामले को शांत करया गया है। हलांकि जानकारी के अनुसार इस मामले में टोटो चालक समेत 4 युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सम्बन्ध में बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने बताया कि, मृत बच्ची के परिजन के आवेदन पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Chandan News: शांति और सौहार्द का महापर्व होली मिलन समारोह धूमधाम से कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ संपन्न

Posted: 20 Mar 2022 10:23 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 19 मार्च शनिवार देर शाम को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। ज्ञात हो कि 2 वर्षों से लगातार कोरोना की मार से इस बार कोरोना की निजात मिलने पर लोगों ने बड़े ही धूम धाम से होली का पर्व मनाया हालांकि इस बार होली का पर्व 3 दिन तक उत्सव के रूप में मनाया गया होली मिलन समारोह के अवसर पर कई क्षेत्र के बाजारों में हांडी फोड़ का आयोजन किया गया इस आयोजन में दर्जनों युवा की टोली बनाकर बाजार के मुख्य चौक चौराहे पर हांडी उत्सव मनाया और कृष्ण बनकर युवाओं के ऊपर युवा चढ़कर 

हांडी फोड़ आयोजन किया साथ ही साथ ढोलक और करताल के थाप पर थिरकते हुए होली  गीत पर रंग गुलाल से सराबोर होकर सबों के गले से गले लगा कर होली पर्व संपन्न किया। होली पर्व में खास तौर पर इस बार पुलिस प्रशासन की हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी गई थी। जिससे किसी प्रकार के हुड़दंग ना हो जिसके लिए जिला प्रशासन एवं बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के निर्देश पर विभिन्न थानों के साथ-साथ चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान सुइया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार एवं आनंदपुर ओपी अध्यक्ष भैरोगंज ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्ती वाहन को लगाया गया था। जिससे शांतिपूर्ण तरीके से शराब मुक्त होली पर्व संपन्न हुआ।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Chandan News:प्लस टू प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के बच्चों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय का मान बढ़ाया

Posted: 20 Mar 2022 10:19 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी भैरोगंज के अवस्थित गांवों के छात्र छात्राओं ने आर्स एवं साइंस संकाय का बेहतरीन रिजल्ट परिणाम से विद्यालय का परचम लहराया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने आर्ट्स इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल करते हुए फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की जिसमें अधिकतर अंक रूपा कुमारी 389 रूबी कुमारी 356 लखी कुमारी 348 मीरा कुमारी 336 रंजीत कुमार 229 सागर कुमार 328 छोटी कुमारी पिता पूर्व मुखिया पप्पू दास 321 सुरेंद्र कुमार 320 अरुण कुमार 322 आनंद कुमार 312 विकास कुमार 300 शेखा कुमारी 300 ललिता कुमारी 300 सरिता कुमारी 300 अंक प्राप्त किया वहीं सेकंड डिवीजन से चांदन कुमार 294 रमेश कुमार 293 सोनी कुमारी 281 विकु कुमार 278 मिथिलेश कुमार 276 अभिषेक कुमार 274 मुकेश कुमार 270 सपना कुमारी 270 शैलेंद्र कुमार 241 सिकंदर कुमार 262 पंकज कुमार 


254 वही सबसे कम अंक लाने वाली खुशबू कुमारी 232 पिंकी कुमारी 226 अंक प्राप्त की इसके अलावा प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज की छात्रा पूजा कुमारी पिता हार्डवेयर दुकानदार प्रह्लाद वर्णवाल ने स्कूल एवं अभिभावक का मान बढ़ाती हुई  85.6% के साथ 428 अंक प्राप्त कर साइंस में फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की और शांति कुमारी ने 405 प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम से छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेश दिया। तथा प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक यादव के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिका को श्रेय देकर गोरवान्वित महसूस किया। बच्चों की लगन सिलता को देख विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव ने शुभकामनाएं प्रदान की। जबकि इसी विद्यालय के कई इंटरमीडिएट परीक्षार्थी कुछ ही अंक से परीक्षा परिणाम में खेल कर गया। जिससे छात्र-छात्राओं में मायूसी बनी हुई है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा समिति के द्वारा किए गए अंकेक्षण के कारण फेल किया गया। जिसकी चैलेंज करने की तैयारी कर रहा हूं।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Mahagama News: राजेश रंजन बने झारखंड राज्य महिला हैंडबॉल कोच

Posted: 20 Mar 2022 06:00 AM PDT






ग्राम समाचार, महागामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आगामी 29 मार्च से 3 अप्रैल तक हैदराबाद के तेलंगाना मे हो रहे 50 वां महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम के कोच के रूप में गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा प्रखंड के बलिया गांव निवासी राजेश रंजन को चुना गया हैं। राजेश रंजन मुख्य रूप से गोड्डा जिला हैंडबॉल के मुख्य कोच हैं इनके खेल के तरीको को देखते हुये इनका चयन झारखंड टीम के कोच के लिए किया गया। पिछले 14 साल से राजेश रंजन हैंडबॉल से जुड़े हुए हैं,पहले इन्होने अपनी प्रतिभा एक खिलाड़ी के रूप में दिखाया अब वो एक कोच के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले 37 वां सब्जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड के ओर से कोच की भूमिका निभा चुके हैं। राजेश रंजन ने कोच बनने का पुरा श्रेय महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह, मुन्ना राजा, टाटा के इमरान मसूद खान, समीम खान, अनिल कुमार, इम्तेयाज खान महागामा के नेत्र सहायक प्रयाग नारायण कुलदीप, शिक्षक अभिषेक झा, जिला सचिव जयशंकर सिंह, जिला हैंडबॉल के पदाधिकारी गण एवं समस्त गोड्डा जिला के हैंडबॉल परिवार को विशेष रूप से दिया।

Mahagama News: मिल्की गांव में होने वाले श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

Posted: 20 Mar 2022 05:51 AM PDT



ग्राम समाचार, महागामा ब्यूरो रिपोर्ट :- महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा पंचायत अंतर्गत मिल्की गांव में होने वाले सात दिवसीय श्रीमद् भागवत को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कथा वाचिक आशीष आनंद बाल योगी महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हनवारा शीतला स्थान से कलश में जल ग्रहण कर किया। शोभा यात्रा हनवारा के मुख्य मार्ग से होते हुए भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। कलश शोभायात्रा में  501 कन्याओं ने हनवारा शीतला स्थान से कलश में जल भरकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर कथा स्थल मिल्की तक पहुंची। शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए बैंड बाजों एव घुड़सवार भी अपना करतब दिखाए साथ हजारों नर नारियों से सजी इस आकर्षक शोभायात्रा को जगह जगह पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कथा वाचक आशीष आनंद बालयोगी ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से  भक्तो का कल्याण होता है।भागवत समारोह के अध्यक्ष प्रकाश पासवान ने बताया कि वृंदावन के प्रसिद्ध कथा आशीष आनंद बाल योगी द्वारा रविवार से सनिवार तक भजन एवं कथा वाचन किया जाएगा।मौके पर पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत भावी जिला परिषद प्रतिनिधि बी बी अख्तरी बेग लालू पासवान रामजी पासवान विजय पासवान प्रकाश ठाकुर केसरी यादव अनुरूद यादव अनिल मंडल मुन्ना ठाकुर दिलीप पासवान मौजूद थे।

Godda News:- कुशमाहा पंचायत क्षेत्र में धारा 144 लागू

Posted: 20 Mar 2022 05:46 AM PDT



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 20.03.2022 को  अंचलाधिकारी सुंदरपहाड़ी रवि किशोर के द्वारा सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परकानी पंचायत कुशमाहा में भ्रमण कर प्रथम पक्ष के (1) कुशे पहाड़िया, पे०-देवा पहाड़िया, ( 2 ) श्री कुमार पहाड़िया पे०-महादेव पहाड़िया, (3) गणेश पहाड़िया, (4) चाँदु पहाड़िया, दोनों पे० - देवा पहाड़िया, सभी सा० - परकानी एवं द्वितीय पक्ष के (1) रामा पहाड़िया, (2) कमला पहाड़िया, दोनों पे०- स्व0 महादेव पहाड़िया सा० - परकानी, वर्त्तमान दोरियो, थाना- सुंदरपहाड़ी, जिला- गोड्डा के जमीन विवाद को लेकर ग्राम प्रधान (1) बमेश्वर पहाड़िया पे०- स्व० जामा पहाड़िया एवं ( 2 ) गणेश पहाड़िया पे०-जामा पहाड़िया, साo-दोरियो थाना सुदंरपहाड़ी जिला -गोड्डा के द्वारा दिनांक- 21.03.2022 को ग्राम परकानी पंचायत कुशमाहा में दिसोम बैसी कराने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें लगभग 5000 (पांच हजार ) ग्रामीणों को भाग लेने की संभावना है तथा बैठक में हंगामा होने की संभावना है, जुटे भीड़ के द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की प्रबल संभावना है। जिसे लेकर आज ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन्हें  समझाया गया। उनके द्वारा बताया गया कि सुन्दरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत कुशमाहा पंचायत के क्षेत्र में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नांकित शर्तों के अनुसार निषेधाज्ञा लागू की  गई है  जिसके अंतर्गत:-

*1. बिना अनुमति के किसी प्रकार की बैठक / सभा करने की अनुमति नहीं होगी।*

*2. पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं होगें और न ही नाजायज मजमा लगाएगें ।*

*3. कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक हथियार, लाठी, भाला- गड़ासा तथा तीर-कमान किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर आवागमन मार्ग पर परिचालन नहीं करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले दोषियों के विरूद्ध विधि-सम्मत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिकोत्सव

Posted: 20 Mar 2022 04:21 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विदित हो कि कोरोना काल के 2 साल के बाद प्रखंड क्षेत्र में होली उत्सव का जबरदस्त उत्साह शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। हर जगह लोग होली की मस्ती में सराबोर नजर आए छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवतियों के साथ-साथ युवाओं की टोली ने जमकर रंग और गुलाल एक दूसरे को लगाएं। मंदिरों एवं शिवालयों में भी होली खेली गई। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाए। इसके पूर्व अपने इष्ट देव की भी अबीर गुलाल लगाकर पूजा अर्चना की गई होली को लेकर सुबह से ही लो काफी उत्साहित नजर आए। हर तरफ लोगों को मस्ती करते देखा गया। ग्रामीण इलाकों में रंग और भांग के साथ युवाओं की टोलियां होली खेल रही थी। घर-घर जाकर खींच कर रंग लगाने का काम किया गया। सड़कों पर, गलियों में अपने साथियों के साथ पिचकारी से एक दूसरे पर रंग फेंकते हुए देखे गए। लोगों का चेहरा इस 





प्रकार से रंगा हुआ था कि लोगों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। गुलाल और अबीर के साथ रंग और स्प्रे की होली खेली गई। होली पर जगह-जगह फगुआ गीत गाये गए। शाम में अबीर गुलाल लगाने के बाद लोगों ने आशीर्वाद ग्रहण किया। वहीं बौंसी प्रखंड के सुप्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में  होली पर्व को लेकर देर रात तक भगवान मधुसूदन के साथ भक्तों ने अबीर,गुलाल की होली खेली। भजन कीर्तन के साथ करीब ढ़ाई से 3 घंटे तक भजन कीर्तन किया गया। जबकि उसके बाद अबीर गुलाल की होली खेली गई। जिसमें एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, एसआई राजेश सिंह, अनिरुद्ध कुमार, मनिंद्र मिश्रा, पंकज किशोर, मनोरंजन कुमार के अलावा ज्योति कुमारी व सशस्त्र बल मौजूद थे। वहीं बौंसी के आसपास के अलावा झारखंड के सीमावर्ती इलाकों से भी भक्त होली खेलने के लिए मधुसूदन मंदिर पहुंचे वही काफी देर रात तक भक्तों का डेरा मंदिर परिसर में जमा रहा जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: होली के मौके पर आपस में उठापटक के दौरान युवक हुआ जख्मी,रेफरल अस्पताल में किया गया उपचार

Posted: 20 Mar 2022 03:55 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। होली के अवसर पर आपस में उठापटक होने के दौरान एक युवक जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार कुसियारी गांव में मनोज साह के पुत्र अजीत साह गांव के ही शत्रुघ्न शर्मा के पुत्र रघुनंदन शर्मा के साथ होली के मौके पर चुगलबाजी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक आपस में भिड़ गए और उठापटक तक करने लगे। मजाक मजाक 

में अजीत गिर पड़ा और उनके पीछे सिर में गहरी चोट लग गई। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मिथिलेश कुमार द्वारा इलाज किया गया। युवक की हालत गंभीर बताई गई। हालांकि चोट लगने की वजह से युवक कुछ समय के लिए बेहोशी हालत में भी रहा।  

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Posted: 20 Mar 2022 03:54 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को प्रखंड क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाराणा मोड़ से मंदार तक छात्र-छात्राओं की साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साइकिल रेस को जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। जबकि जिलाधिकारी के द्वारा मंदार परिक्रमा पथ पर बैटरी चालित वाहन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। मध्य निषेध 

जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। मालूम हो कि, पर्यटन विभाग के द्वारा यहां पर 10 ई रिक्शा पिछले 3 माह पूर्व ही यहां पर पहुंचाया जा चुका है। जिसका परिचालन आरंभ होने से सैलानियों को मंदार परिक्रमा करने में आसानी होगी। वहीं 22 मार्च से 24 मार्च तक जिला में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें खेल प्रतियोगिता भी शामिल है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: रोपवे में आई तकनीकी खराबी को किया गया ठीक,सोमवार से परिचालन होगा शुरू

Posted: 20 Mar 2022 03:51 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी के ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर नवनिर्मित अकाशी रज्जू में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार इसके ड्राइव में आई खराबी को पुनः ठीक कराया गया है। 2 दिनों से इसका ट्रायल भी हो रहा है। बताया गया कि, सोमवार से रोपवे का परिचालन पूर्व की भांति फिर से शुरू हो जाएगा। मालूम हो 

कि, प्रतिदिन 400 सैलानी मंदार का भ्रमण कर रहे हैं। वहीं 4 फरवरी से मंदार पर में नवनिर्मित आकाशीय रज्जू में आई खराबी के कारण परिचालन को बंद कर दिया गया था। ड्राइव में खराबी आने के कारण ऐसा हुआ था। लेकिन अब ड्राइव को पुनः ठीक कर लिया गया है। सोमवार से परिचालन पूर्व की भांति होने से सैलानियों को रोपवे का आनंद मिल पाएगा और इस का लुफ्त उठा सकेंगे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: मोनू रंजन के प्रशिक्षण से तैयार होगा बांका का हेमंत ट्रॉफी क्रिकेट टीम

Posted: 20 Mar 2022 03:34 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। हेमंत ट्रॉफी के लिए अभ्यास मैच के आधार पर चयनकर्ताओं द्वारा बांका जिला क्रिकेट टीम के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन कैंप हेतु किया गया है l कैंप दिनांक 21 मार्च से आरंभ होनी है जो 24 मार्च तक चलेगी l इस चार दिवसीय कैंप हेतु खिलाड़ियों का प्रशिक्षण मोनू रंजन एवं पुनीत सिंह के द्वारा दिया जाएगा l कैंप अमरपुर के महादेवपुर हाई स्कूल मैदान पर आयोजित की जाएगी खिलाड़ियों का रहने की व्यवस्था वहीं पर की जाएगी l सभी चयनित 

खिलाड़ियों को 21 मार्च को सुबह 7:00 बजे महादेवपुर हाई स्कूल के मैदान पर मोनू रंजन एवं पुनीत सिंह रिपोर्ट करना है l कैंप हेतु चयनित खिलाड़ियों की सूची में पुनीत यादव,रितिक मिश्रा,इश्तियाक आलम,हर्ष कुमार,राहुल आनंद,अभिजीत राज,मनीष झा,सौरभ कुमार,राघवेंद्र प्रताप,अविनाश चंद्रवंशी,शुभेंदु झा,कुणाल सानू,हिमांशु सिंह,अंबे राज,राजकुमार,रितिक राज,दीपक कुमार,साकेत रंजन,आर्यन स्कंद राज,शिवम कुमार सिंह,जाकिर हुसैन,राहुल सुभाष झा आदि शामिल हैं। इस आशय की जानकारी बांका जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विष्णु चक्रवर्ती के द्वारा दी गई ।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

सुड़नी न्यूज:- सुड़नी गाँव में पुराने मामले को लेकर दो संप्रदाय के लोगों के बीच हुआ विवाद! सैकड़ों की संख्या में पुलिस हुई तैनात?

Posted: 19 Mar 2022 10:51 AM PDT

 





ग्राम समाचार, सुड़नी:- मेहरमा प्रखण्ड के सुड़नी गाँव में दो संप्रदाय के लोगों के बीच हुआ विवाद! सैकड़ों की संख्या में पुलिस तैनात! जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि ये दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच पिछले 2019 से विवाद चलते आ रहे है! जो कि दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच नोक झोंक के चलते दोनों जेल भी जा चुके है! वहीँ होली के दिन फिर एक बार दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया! जिसके चलते पुलिस प्रशासन को यहाँ पहुँचना पड़ा! एवम् यहाँ पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई! वहीँ बताया गया कि यहाँ तीनों  थाने के पुलिस पहुंची है! एवम् बताया कि महागामा के एसडीपीओ एवम् एसडीओ दोनों घटनास्थल पर पहुँचे! एवम् घटनास्थल पर पहुँच कर छान बिन किया जा रहा है! वहीँ एसडीपीओ ने बताया कि जाँच के बाद अब धीरे धीरे इस मामले को शांत कर दिया गया है! एवम् कहा गया कि इस पंचायत के मुखिया को अश्वाशन दिया गया कि इस मामले को सही तरीके से समझ कर एवम् समझा बुझा कर शांत करने को कहा गया! वहीँ इस गाँव मजिस्ट्रेड की नियुक्ति की गई है! ताकि आगे चल कर कोई विवाद उत्पन्न नही हो! एवम् अन्य पुलिस कर्मी भी तैनाती किया गया है! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Post Bottom Ad

Pages