न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का बढ़ा सिरदर्द, वीजा के इंतजार में स्टार ऑलराउंडर
- हिमाचल में आम आदमी पार्टी का रोड शो: 6 अप्रैल को मंडी आ रहे केजरीवाल व भगवंत मान
- Bihar Board 10th Result 2022: जानें कब तक आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
- इंडियन आर्मी में युवाओं के लिए नौकरी का आया है सुनहरा मौका, यहां से करें अप्लाई
- रविवार को इन उपायों खुश होते हैं सूर्यदेव, धन की नहीं होगी कमी
- रोज मेथी दाना का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं फायदे, इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा
- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज का दिन है खास, कर लें ये आसान उपाय
- Facebook यूजर्स तुरंत करें ये काम, वर्ना Lock हो जाएगा आपका अकाउंट
- क्या आपके घुटनों और जोड़ों में होता है दर्द? वैज्ञानिकों ने खोजा नेचुरल तरीका
- धोखा देते समय इस तरह के बहाने बनाते हैं पुरुष, महिलाएं हो जाएं सतर्क
- शुरू हुआ चैत्र मास, भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
| धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का बढ़ा सिरदर्द, वीजा के इंतजार में स्टार ऑलराउंडर Posted: 19 Mar 2022 08:23 PM PDT एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के उद्घाटन मैच से पहले एक और बड़ा झटका लगा है. पहले ही दीपक चाहर की चोट की वजह से सीएसके की मुश्किल बढ़ गई है और अब खबर आ रही है टीम के स्टार ऑलराउंर को भी भारत आने से देरी होगी. चेन्नई को 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल 2022 का पहला मैच खेलना है, मगर इस मुकाबले में सीएसके के कुछ स्टार खिलाड़ियों के अनुपिस्थित रहने की संभावना है. दीपक चाहर (Deepak Chahar) पहले ही चोट से जूझ रहे हैं और अब खबर आई है कि स्टार ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) देरी से भारत आएंगे. इसके पीछे वजह वीजा है. मोईन अली को सीएसके ने 8 करोड़ रुपये में रीटेन किया था और अब वो भारतीय दूतावास के वीजा देने का इंतजार कर रहे हैं. पेपर्स मिलते ही अगली फ्लाइट से भारत के लिए रवाना होंगे मोईन अली फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वाथन को उम्मीद है कि मोईन को वीजा मिलने में मुश्किल नहीं होगी, क्योंकि वो नियमित तौर पर भारत की यात्रा करते रहते हैं. जल्द ही उनका वीजा क्लियर हो जाएगा और वो सूरत में चल रहे कैंप से जुड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मोईन ने 28 फरवरी को वीजा के आवेदन किया था और 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. वह नियमित तौर पर भारत की यात्रा करते हैं, लेकिन अभी तक उनके हाथ में ट्रेवल पेपर्स नहीं आए हैं. सीईओ ने कहा कि मोईन अली ने उनसे कहा है कि ट्रेवल पेपर्स मिलते ही वो अगली फ्लाइट से भारत के लिए रवाना हो जाएंगे. फ्रेंचाइजी सीईओ ने कहा कि वो उम्मीद कर रहे हैं कि सोमवार तक पेपर्स मिल जाएंगे. |
| हिमाचल में आम आदमी पार्टी का रोड शो: 6 अप्रैल को मंडी आ रहे केजरीवाल व भगवंत मान Posted: 19 Mar 2022 08:20 PM PDT देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों की निगाह पर हिमाचल प्रदेश चढ़ गया है। इसी कड़ी में हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में जीत का एतिहासिक परचम लहराने के बाद आम आदमी पार्टी भी पहाड़ी राज्य की तरफ रुख कर रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने सूबे में धमाकेदार एंट्री करने के लिए सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी को चुना है। खबर है कि पार्टी की ओर से 6 अप्रेल को मंडी में एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस रोड शो में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भाग लेंगे। कई बड़े नेता बदल सकते हैं पाला आप ने भाजपा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने व रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शनिवार को अचानक मंडी पहुंचे। परिधि गृह मंडी में भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े नेता सत्येंद्र जैन से मिले। इससे कई नेताओें के आप में शामिल होने की अटकलें शुरु हो गई हैं। सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप हिमाचल में 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह दो दिन के हिमाचल प्रवास पर आए हैं। भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। वहीं, सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं व ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने सत्येंद्र जैन से भेंट की हैं। नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंदर राणा को लेकर भी दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। |
| Bihar Board 10th Result 2022: जानें कब तक आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट Posted: 19 Mar 2022 08:15 PM PDT Bihar Board 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने हमेशा की तरह इतिहास रचते हुए इंटर का रिजल्ट भी देश में सबसे पहले जारी किया है। इंटर का रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार बोर्ड 10वीं (Bihar Board 10th Result) का रिजल्ट जल्द से जल्द से घोषित करने की कोशिश की जा रही है। खबरों के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट अप्रैल तक जारी हो सकता है। बोर्ड को रद्द किए गए गणित के पेपर का संचालन करना है। अधिकारी ने कहा कि बाकी पेपरों की मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बिहार बोर्ड कक्षा 10 की गणित की परीक्षा (Bihar 10th Math Paper) 17 फरवरी को एक पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई है। कक्षा 10 की गणित अब 24 मार्च को बिहार के मोतिहारी जिले के परीक्षा केंद्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10 की गणित अब 24 मार्च को बिहार के मोतिहारी जिले के परीक्षा केंद्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी बीएसईबी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी को गणित की परीक्षा के साथ शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले, बिहार कक्षा 10 गणित का प्रश्न पत्र कथित तौर पर सोशल मीडिया पर लिक कर दिया गया था। इस तरह रिजल्ट कर पाएंगे चेक: - बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। - होमपेज पर उपलब्ध 'बिहार बोर्ड 2022 10वीं रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें। - रोल कोड और रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें। - विवरण जमा करने के लिए "खोज" बटन पर क्लिक करें। - बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। |
| इंडियन आर्मी में युवाओं के लिए नौकरी का आया है सुनहरा मौका, यहां से करें अप्लाई Posted: 19 Mar 2022 08:12 PM PDT भारतीय सेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय सेना द्वारा पुरूष उम्मीदवारों के लिए 59वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) और महिला उम्मीदवारों के लिए 30वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) एंट्री के लिए विज्ञापन 8 मार्च को जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना के ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन जारी होने के साथ ही विज्ञापित कुल 191 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 अप्रैल 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री पास होना चाहिए। अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें चयनित होने पर 1 अक्टूबर 2022 तक डिग्री की कॉपी सबमिट करनी होगी। आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2022 को 20-27 वर्ष है। इसका अर्थ है कि उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्टूबर 1995 से पहले और 1 अक्टूबर 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित किए जाने वाले पांच दिन चलने वाले इंटरव्यू प्रोसेस द्वारा किया जाएगा। इस इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग उनके क्वालिफाईंग डिग्री के मार्क्स के आधार पर की जाएगी। शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार एसएसबी के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें सफल घोषित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। |
| रविवार को इन उपायों खुश होते हैं सूर्यदेव, धन की नहीं होगी कमी Posted: 19 Mar 2022 08:10 PM PDT आज साल 2022 के मार्च महीने का तीसरा और चैत्र महीने का पहला रविवार (Sunday) है। ऐसे तो सभी दिन का अपना-अपना महत्व है लेकिन हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव (Surya Dev) को समर्पित है। अगर आपका भी काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। धर्मशास्त्रों के जानकारों के मुताबिक ऐसा सूर्य (Sun) के कमजोर होने से होता है। ऐसे में आपको अपने सूर्य (Sun) को मजबूत करने की जरूरत है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को अर्घ्य (Arghya) देता है, उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। अगर आपके लिए हर रोज ऐसा करना संभव न हो तो रविवार की सुबह ये काम जरूर करें। क्योंकि रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। तांबे लोटे में चावल, लाल रंग के फूल और लाल मिर्च के कुछ दाने डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। मान्यता है कि अगर रविवार को सूर्यदेव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाए तो व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। साथ ही शत्रुओं से सुरक्षा भी होती है। इसके अलावा रविवार का व्रत करने व कथा सुनने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-सुविधाएं हो। इसी के लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चाहें आप कितने भी कर्म करो आपको उसके अनुरुप फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय होते हैं जो अगर किए जाएं तो व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलने के योग बनते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। |
| रोज मेथी दाना का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं फायदे, इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा Posted: 19 Mar 2022 08:08 PM PDT हर घर में मेथी का सेवन सालों से होता आ रहा है घर में दादी और नानी ने सालों से मेथी का सेवन किया है, जिससे उन्हें कई तरह के रोगों से छुटकारा मिला और आज के भी दौर में हम सब मेथी का इस्तेमाल खाने में करते हैं जो हमारे खाने के स्वाद को बढ़ा देता है, लेकिन मेथी का इस्तेमाल किचन से बाहर भी होता है जो कई समस्याओं को चुटकी में हल कर देता है. मेथी में मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, आयरन, सोडियम जैसे कई मिनिरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. तो आज हम आपको बताएंगें कि मेथी को किस तरह से खाकर आप अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकते हैं. चलिए जानते है मेथी के गुणकारी लाभ. वजन कम करने में मदद - आज के दौर में अधिकतर लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके बहुत कुछ करने पर भी वजन कम नहीं हो पाता है. कई एक्सपर्ट्स के अनुसार मोटापा मेटाबॉलिक रेट कम होने के कारण बढ़ता है, मेथी के सेवन से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है जिससे मोटापा कम होता है. इसके लिए आप अंकुरित मेथी या मेथी की चाय का सेवन कर सकते हैं. मेथी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मेथी का पाउडर लें और उसमें गर्म पानी मिला दें. थोड़ी देर इसे उबाल लें और बाद में छान दें और इसमें नींबू का रस मिलाएं आप चाहें तो थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं. इस ड्रिंक के इस्तेमाल से आपका बढ़ता वजन कंट्रोल में आ जाएगा. आयरन की कमी दूर करता है - जिन लोगों को शरीर में आयरन की कमी होती है उन्हें मेथी के दानों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. मेथी में भारी मात्रा में आयरन पाया जाता है, अगर आपके भी शरीर में आयरन की कमी है तो अंकुरित मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बता दें कि महिलाओं में पुरूषों के मुकाबले आयरन की कमी ज्यादा पाई जाती है. बाल कम झड़ते हैं- मेथी के दानों के नियमित इस्तेमाल से आप बाल झड़ने की समस्या से मुक्ति पा सकती है वैसे तो आप मेथी हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं पर मेथी को अंकुरित रूप में खाने से भी बाल झड़ने की समस्या दूर हो सकती है. सबसे पहले आप मेथी को पानी में भिगोकर रख दें और बाद में पानी छानकर अलग कर दें, मेथी को कपड़े में बांधकर अंकुरित होने के लिए रख दें और उसके पानी से बालों को धोएं. मेथी के अंकुरित दाने खाने से और इसके पानी से बालों को धोने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है और बालों की ग्रोथ भी तेजी से बढ़ती है. पीरियड्स रेगुलर होते हैं- आज के समय में किसी भी लड़की का पीरियड्स का टाइम से ना होना एक कॉमन प्रॉब्लम हो गई है, कई महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है. आपको बता दें कि अगर आप भी पीरियड्स के रेगुलर ना होने से परेशान है तो अंकुरित मेथी का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को नॉर्मल करके पीरियड्स को रेगुलर कर देता है. पेट की दिक्कतें ठीक होती हैं- अगर आप भी पेट न साफ होने की समस्या से परेशान हैं तो मेथी के दानों का नियमित इस्तेमाल करें. इसके लिए आप मेथी के अंकुरित दाने का इस्तेमाल कर सकती हैं. सबसे पहले मेथी के दानों को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें. बाद में इसे पानी में भिगोकर कुछ घंटो के लिए छोड़ दें. जब यह अच्छी तरह से फूल जाए तो किसी कॉटन के कपड़े में बांधकर अंकुरित होने के लिए छोड़ दें, दूसरे दिन सुबह जब वह अंकुरित हो जाए तो इसे खाले पेट खाएं. आपको बता दें कि अंकुरित मेथी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पेट के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को सही करने में मदद करता है, मेथी के बीजों में कई घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं जो पाचन में मदद करता है. |
| मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज का दिन है खास, कर लें ये आसान उपाय Posted: 19 Mar 2022 08:05 PM PDT हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित है. इस दिन विधि-विधान से लक्ष्मी जी की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने और व्रत रखने से वे प्रसन्न होती हैं. साथ ही, मां की कृपा पाने के लिए इस दिन कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया है. जीवन में अपार सुख-समृद्धि मिलती है और व्यक्ति मालामाल होता चला जाता है. साथ ही होली का दिन इस लिहाज से भी बेहद खास है. आज के दिन किए गए उपाय जल्दी रंग लाते हैं. शुक्रवार के दिन कर लें ये उपाय धन प्राप्ति के लिए- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल रख लें. इस बात का खास ख्याल रखें कि चावल खंडित नहीं होने चाहिए. चावल की इस पोटली को हाथ में लेकर 'ओम श्रीं श्रीये नम:' मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी खूब प्रसन्न होती हैं. अखंड सुहाग का आशीर्वाद- पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं. उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें और सुहाग की चीजें अर्पित करें. ऐसा करने से मां भक्तों को सुहागिन रहने का आशीर्वाद देती हैं. भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए- मान्यता है कि अगर आज के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ किया जाए और खीर का भोग लगाया जाए,तो मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है. घर में मां लक्ष्मी के वास के लिए- घर में मां लक्ष्मी का वास बनाए रखने के लिए शुक्रवार को 5 लाल रंग के फूल हाथ में लेकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें और फिर उन फूलों को तिजोरी या पैसा रखने वाली जगह पर रख दें. |
| Facebook यूजर्स तुरंत करें ये काम, वर्ना Lock हो जाएगा आपका अकाउंट Posted: 19 Mar 2022 08:03 PM PDT Facebook कई अकाउंट्स को लॉक कर रहा है. अगर आपने भी Facebook Protect ऑन नहीं किया है तो आपका अकाउंट भी लॉक हो सकता है. इस महीने की शुरुआत में Facebook ने इसको लेकर यूजर्स को मेल भी भेजा था. The Verge की एक रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स को Facebook Protect ऑन करने के लिए कंपनी की ओर से मेल भेजा गया था. जिसमें 17 मार्च तक Facebook Protect को ऑन करने के लिए कहा गया था वर्ना अकाउंट लॉक करने की बात कही गई थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि ये ईमेल security@facebookmail.com एड्रेस से भेजा गया था. ये मेल कई लोगों के स्पैम फोल्डर में चला गया और इस कारण यूजर्स ने इस पर ध्यान नहीं दिया. फेसबुक मेल के जरिए हाई-रिस्क यूजर्स को 17 मार्च तक अकाउंट प्रोटेक्ट करने के लिए कह रहा था. जिन लोगों ने ऐसा नहीं किया अब उनके अकाउंट को लॉक कर दिया गया है. उन्हें अकाउंट एक्सेस करने पर इसको लेकर मैसेज मिल रहा है और आगे क्या करना है इसके बारे में बताया जा रहा है. हालांकि, ट्विटर पर कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि डेडलाइन से पहले इस फीचर को एक्टिवेट कर चुके हैं उनका भी अकाउंट लॉक हो गया है. |
| क्या आपके घुटनों और जोड़ों में होता है दर्द? वैज्ञानिकों ने खोजा नेचुरल तरीका Posted: 19 Mar 2022 08:01 PM PDT उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं. जिसमें डायबिटीज, थकान, कमजोरी आदि शामिल हैं. इन सबके अलावा घुटने का दर्द भी ऐसी समस्या है, जो उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती जाती है. बैठने का गलत तरीका, आर्थराइटिस, बर्साइटिस, मोटापा, फ्रेक्चर आदि के कारण कम उम्र के लोगों में भी घुटने के दर्द समस्या देखी जा रही है. घुटने का दर्द कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं. लेकिन काफी मामलों में वह कम नहीं होता. हालही में एक स्टडी हुई है, जिसके मुताबिक एक पेड़ की पत्तियों के अर्क से घुटने के दर्द में काफी आराम मिल सकता है. क्या कहती है रिसर्च इस रिसर्च को स्विस के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया. रिसर्च में पाया गया कि ऑलिव या जैतून के पेड़ की पत्ती का अर्क पेन किलर यानी दर्द निवारक के तौर पर काम कर सकता है. ऑलिव के पेड़ की पतली और सीधी पत्तियों में काफी अच्छे यौगिक पाए जाते हैं, जिन्हें पॉलीफेनोल्स कहा जाता है. इनमें एंटी-इंफ्लामेट्री इफेक्ट पाया जाता है और ये पुराने जोड़ों के दर्द के रोगियों में सूजन कम करने में मदद करता है. स्टडी से पता चलता है कि ऑलिव ऑयल कोरोनरी धमनियों के अंदर फैट के जमाव को कम करके हार्ट को भी सुरक्षा प्रदान करता है. इसके अलावा स्तन कैंसर, अल्सरेटिव कोलाइटिस और यहां तक कि डिप्रेशन के जोखिम को भी कम करने में मदद कर सकता है. 124 लोगों पर हुई रिसर्च मस्कुलोस्केलेटल डिजीज जर्नल थेरेप्यूटिक एडवांसेज में पब्लिश हुई इस रिसर्च में 55 और उससे अधिक उम्र के 124 लोगों को शामिल किया गया था. इस रिसर्च का नेतृत्व स्विस के बोन साइंटिस्ट मैरी-नोएल होर्कजादा (Marie-Noëlle Horcajada) ने किया था. 124 लोगों में पुरुष और महिला दोनों बराबर की संख्या में शामिल थे और उनमें से आधे से अधिक लोग ओवरवेट थे. उनमें से 62 लोगों को गोली के रूप में दिन में 2 बार 125 मिलीग्राम ऑलिव की पत्तियों का अर्क दिया गया और आधे लोगों को एक प्लेसबो दिया गया. 6 महीनों बाद उनके दर्द का परीक्षण घुटने की चोट और ऑस्टियोआर्थराइटिस आउटकम स्कोर (KOOS) के आधार पर किया गया. जिसका जितना अधिक KOOS स्कोर होता है, उसका दर्द उतना ही कम होता है. निष्कर्ष में पाया गया कि जिन लोगों ने ऑलिव की पत्तियों का अर्क लिया था, उनका KOOS स्कोर लगभग 65 था, जबकि प्लेसीबो लेने वालों का स्कोर लगभग 60 था. रिसर्चर्स के मुताबिक, डाइट्री सप्लीमेंट घुटने के दर्द को कम कर सकते हैं. प्राचीन ग्रीस के बाद से जैतून के पत्तों का उपयोग प्राकृतिक इलाज में किया जाता रहा है. वे लोग ऑलिव के पत्तों का उपयोग इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में करते थे. लेकिन इसका अर्क लेना आपके लिए सही है या नहीं इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें. |
| धोखा देते समय इस तरह के बहाने बनाते हैं पुरुष, महिलाएं हो जाएं सतर्क Posted: 19 Mar 2022 07:58 PM PDT पुराने समय से एक कहावत चली आ रही है कि झूठ के पैर नहीं होते, और ये बात बिल्कुल सच है. झूठ कितनी भी सफाई से क्यों ना बोला जाए एक ना एक दिन सामने आ ही जाता है. और अगर आपका पार्टनर झूठ बोल रहा है तो उसे पकड़ना काफी आसान होता है. कहा जाता है कि महिलाओं की सिक्स्थ सेंस काफी तेज होती है इससे आसपास होने वाली गलत चीजों के बारे में उन्हें एहसास हो जाता है. वहीं, अगर पार्टनर की बात हो तो महिलाओं के लिए यह पता लगाना मुश्किल नहीं है कि वह आपसे सच बोले रहे हैं या झूठ. किसी भी इंसान के साथ रहने पर आपको उनके सच, झूठ के बारे में आसानी से पता लग जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे बहानों और झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है. हमेशा काम का बहाना- क्या डिनर के टाइम पर आपके पार्टनर के फोन पर भी किसी का कॉल आता है? या जरुरी काम का बहाना बनाकर आपका पार्टनर भी फैमिली टाइम के बीच से उठकर चला जाता है? यह यह धोखा देने का सबसे बड़ा संकेत होता है. जब भी आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा होता है वह काम को लेकर इसी तरह से बहाने बनाते हैं. फिगर पर बहुत ज्यादा ध्यान देना- अगर आपका पार्टनर अचानक से अपने फिगर पर बहुत ज्यादा ध्यान देने लगा है और जिम स्टार्ट कर दिया है तो समझ लें कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है. या वह किसी और को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है. पार्टनर के व्यवहार में यह बदलाव दर्शाता है कि वह आपको धोखा दे रहा है. घर से बाहर निकलने के मौके ढूंढ़ना- अगर आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो वह अपने लवर के मिलने के लिए हर संभव उपाय खोजता है. ऐसे में आप लवर से मिलने की उनकी इस बेचैनी का आसानी से पता लगा सकते हैं. अचानक से लड़ाई- झगड़ा करना- अगर आपका पार्टनर बिना किसी बात के लड़ाई-झगड़ा करता है, या बात-बात पर लड़ने के बहाने खोजता है तो इसका मतलब है कि वह आपको धोखा दे रहा है और आपके साथ रिश्ते को खत्म करना चाहता है. बिजनेस ट्रिप- जब धोखा देने की बात आती है तो यह पुरुषों की ओर से दिए जाने वाले सबसे आम बहाने में से एक होता है. अगर आपका पार्टनर आपको कहता है कि वह अगले कुछ दिनों के लिए बिजनेस ट्रिप पर शहर से बाहर जा रहा है तो इसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और उनकी टिकट वगैराह देखें. |
| शुरू हुआ चैत्र मास, भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन Posted: 19 Mar 2022 07:55 PM PDT चैत्र मास की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में चैत्र के महीने का काफी महत्व होता है. चैत्र मास से ही भारतीय नव वर्ष की शुरुआत होती है. 18 मार्च 2022 या होली के दिन से चैत्र मास की शुरुआत होती है. हिंदू वर्ष का पहला मास होने के कारण चैत्र का बहुत अधिक महत्व होता है. अनेक पावन पर्व इस मास में मनाए जाते हैं. चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इस महीने का नाम चैत्र पड़ा. मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी. वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र माह से मानी जाती है. क्यों खास माना जाता है चैत्र का महीना माना जाता है इस मास से सर्दियां समाप्त हो जाती है और गर्मियों की शुरुआत होती है. पर्यावरण में आसपास काफी हरियाली रहती है. इस समय तरह-तरह के फूल खिलते हैं. चैत्र मास में मां दुर्गा की पूजा की जाती है इस मास में चैत्र नवरात्रि का त्योहार भी मनाया जाता है. चैत्र मास में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन गुड और मिश्री का सेवन- व्रत के दौरान नमक वाली चीजों का सेवन नहीं किया जाता. ऐसे में लोग अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इस दौरान मीठी चीजों के सेवन से बचें. इन फलों का सेवन- चैत्र का महीने में सर्दियां जाती हैं और गर्मियां आने लगती हैं. ऐसे में इस दौरान खट्टे फलों का सेवन करने से आपकी तबीयत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. तो इस दौरान साधारण भोजन का सेवन करें. इन चीजों का भी ना करें सेवन- इस दौरान व्यक्ति को अधिक मिर्च मसालों और बासी भोजन का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए. इससे आपकी सेहत और भी बिगड़ सकती है. इन चीजों का करें सेवन- - इस दौरान नीम की पत्तियों का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है. इससे कई तरह की बाीमारियां दूर होती हैं. - चैत्र के महीने में चना खाना काफी अच्छा माना जाता है. इससे आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. - इस दौरान खाना कम करके पानी ज्यादा पीना चाहिए इसके अलावा मीठे और पके हुए फलों का ही सेवन करें. चैत्र के महीने में जरूर करें ये काम - चैत्र के महीने में सूर्य देव की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है. सूर्यदेव की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. ऐसे में इस दौरान नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य दें. - इस माह में भगवान विष्णु की पूजा और आराधना की जाती है. इस माह में आपको भगवान विष्णु के मछली के स्वरूप की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. - चैत्र मास में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है. इस मास में आने वाली नवरात्रि काफी फलदायी साबित होती है. बता दें कि इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे हैं. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |