ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: मंदार पर्वत क्षेत्र की पर्यटन व्यवस्था और होगी सशक्त, प्रशिक्षण के माध्यम से
- Panjwara News: फरार आरोपि ने न्यायालय में किया आत्मसर्मपण
- Bounsi News: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को सफल बनाने हेतु सफलतापूर्वक बैठक का आयोजन
- Bounsi News: व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष ने समाचार पत्र विक्रेता को की वित्तीय सहायता प्रदान
- Panjwara News: 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Bounsi News: बिहार स्थापना दिवस पर मन्दार में कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- Barahat News: अंगिका महोत्सव का पांचवा महा अधिवेशन 24 अप्रैल से, कई दिग्गज होंगे शामिल
- Bounsi News: पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर शराब विक्रेता सहित शराबी को किया गिरफ्तार,17 लीटर देशी शराब बरामद
- Bounsi News: पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से कोर्ट से फरार चार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय वृद्ध हुए जख्मी
- Rewari News : शहीदी दिवस पर बनीपुर डिस्पेंसरी में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा कैंप का आयोजन कल : DAO एस.के.काजल
- Rewari News : आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ
- Rewari News : भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन के किसान पदाधिकारी कुरुक्षेत्र में संगठन की प्रादेशिक बैठक में भाग लेने पहुंचे
- Godda News: मिल्लत कॉलेज परसा में मनाया गया विश्व जल दिवस
- Godda News: मौलाना कमरुज्जमा मंगलवार को सुपुर्द ए खाक
- Godda News: 200 से ज्यादा लोगों का विद्युत विच्छेदन किया गया
- Pathargama News: मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार / भेजा गया जेल
| Bounsi News: मंदार पर्वत क्षेत्र की पर्यटन व्यवस्था और होगी सशक्त, प्रशिक्षण के माध्यम से Posted: 22 Mar 2022 11:13 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार के बांका जिला स्थित ,बौंसी प्रखंड क्षेत्र में, मंदार पर्वत पर असीम पर्यटन की संभावना के आसार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग बिहार सरकार द्वारा पोषित तीन दिवसीय पर्यटन जागरूकता एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होटल प्रबंधन संस्थान, हाजीपुर के द्वारा मंगलवार को बौंसी स्थित होटल , गोकुल विहार के सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम 22 मार्च 2022 को शुरू होकर 24 मार्च 2022 तक चलेगा। यह कार्यक्रम वैसे 30 पर्यटन हितकारियों के लिए आयोजित किया गया है जो कि मंदार पर्वत पर्यटन क्षेत्र के कार्यरत हैं। पर्यटन स्टेकहोल्डर्स से यहां यह मतलब है कि रोजगार व व्यवसाय की प्रकृति ऐसी हो जिस में की पर्यटन या आगंतुकों से प्रत्यक्ष तौर पर प्रशिक्षुओं का मिलना जुलना हो। वे पुजारी, दुकानदार, टूरिस्ट गाइड, ड्राइवर ,पेट्रोल पंप अटेंडेंट, ढाबा या होटल कर्मचारी , इत्यादि हो सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 'पर्यटक अनुरूप व्यवहार, निजी स्वच्छता, स्थानीय स्वच्छता, पोस्ट कोविद प्रोटोकॉल, फर्स्ट एड, इत्यादि' का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम लेक्चर एवं ऑडियो वीडियो के माध्यम से दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई थी एवं सफलतापूर्वक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम करने के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को होटल मैनेजमेंट संस्थान हाजीपुर (पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन) के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा एवं 1500 सीधे सभी प्रशिक्षुओं के बैंक खाते में श्रम नुकसान के एवज में डाले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन संदीपन सांकृत्यायन, व्याख्याता होटल प्रबंधन संस्थान, हाजीपुर एवं नीरज कुमार, सह व्याख्याता, होटल प्रबंधन संस्थान, हाजीपुर के द्वारा, प्राचार्य पुलक मंडल होटल मैनेजमेंट संस्थान हाजीपुर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य पुलक मंडल ने अपने भेजे संदेश में कार्यक्रम के शुभारंभ पर हर्ष जाहिर करते हुए बताया की, ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में पर्यटन को लेकर आम जनमानस में जागरूकता की भावना बढ़ेगी। कार्यक्रम के संचालक ने स्थानीय निवासी प्रीति झा जो की इस कार्यक्रम में संचालक के रूप में उपस्थित है, उनका आभार व्यक्त किया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: फरार आरोपि ने न्यायालय में किया आत्मसर्मपण Posted: 22 Mar 2022 10:55 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना में दर्ज कांड संख्या 19/22 के एक फरार आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया ।बता दे कि पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की एक महीला द्वारा अपने ही गाँव के टमाटर लैया उर्फ दिवाकर लैया पिता रघु लैया के खिलाफ करीब एक माह पूर्व गाली गलौज करते हुये जबरदस्ती हाथ पकड़कर सरसों खेत की ओर ले जाने एवं मना करने पर गला पकड़ कर खींच लेने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी । पुलिस की ओर से बढ रहे दबाव के वजह से फरार चल रहे आरोपि टमाटर लैया ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को सफल बनाने हेतु सफलतापूर्वक बैठक का आयोजन Posted: 22 Mar 2022 10:54 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। आज दिनांक 22/03/2022 को मेला ग्राउंड बौंसी में अंबेडकर विचार मंच बौंसी के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को सफल बनाने हेतु सफलतापूर्वक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक दलित बस्ती या बाबा साहब को मानने वाले गांवों से बौंसी मेन चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा तक 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के शुभ अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी और बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाई जाएगी। इसके पश्चात विचार गोष्ठी राजबीर होटल में की जाएगी इसकी जिम्मेदारी बौंसी प्रमुख बिरसा सोरेन एवं नोडल विकास मित्र जय लाल दास ने ली। इसके अलावा कैरी पंचायत की मुखिया श्रीमती डोली कुमारी ने डीजे की,कैरी एवं असनहा पंचायत के पंचायत समिति क्रमशः श्रीमती अष्टमी देवी एवं धर्मेंद्र पासवान ने सम्मिलित रूप से बैनर की जिम्मेवारी ली। इसके साथ साथ आगंतुकों के लिए नाश्ता की व्यवस्था की जाएगी जिसके लिए संगठन के सदस्यों द्वारा सहयोग राशि के रूप में चंदा इकट्ठा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख बिरसा सोरेन,मदन मेहरा, धनंजय दास,मनोज दास,प्रकाश दास जयलाल दास,कमल किशोर,कैलाश दास,विमल कुमार दास,अनुज दास, बद्री दास,संजीव दास,सुभाष दास, पंकज दास,राहुल कुमार,निरंजन दास,रामू कुमार उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष ने समाचार पत्र विक्रेता को की वित्तीय सहायता प्रदान Posted: 22 Mar 2022 10:53 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी के समाचार पत्र विक्रेता विश्वकर्मा पासवान की मां कदमवती देवी (62 वर्ष) का बीते शुक्रवार को देहांत हो गया। निधन का समाचार सुनते ही उनके घर पर सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगने लगा। इधर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने शोक व्यक्त किया तथा विश्वकर्मा पासवान को ₹5000 की वित्तीय सहायता भी प्रदान की। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 22 Mar 2022 10:43 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोविड संक्रमण से बचाव हेतु 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का भी टीकाकरण कार्य जारी है। मंगलवार को राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा मे 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी में कुल 60 बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी। इस मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार उपस्थित रहे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: बिहार स्थापना दिवस पर मन्दार में कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन Posted: 22 Mar 2022 10:42 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार दिवस के मौके पर जिला प्रशासन बांका के द्वारा मंदार में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सवेरे छात्र छात्राओं के अलग-अलग साइकिल रेस प्रतियोगिता से हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने महाराणा मोड से मंदार आईबी तक साइकिल रेस में भाग लिया । जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान मो.राजा, द्वितीय छोटू कुमार जबकि तृतीय स्थान आशीष कुमार ने प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में लवली कुमारी प्रथम नीतू कुमारी द्वितीय तथा महारानी सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को जिलाधिकारी सुहर्ष कुमार भगत ने पुरस्कृत क़िया।वहीं इस मौके पर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों ने मद्य निषेध जागरूकता रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी ने ई वाहन को हरी झंडी दिखाकर मंदार परिक्रमा पथ पर रवाना किया एवं जिलाधिकारी एवं कार्यक्रम में उपस्थित जिले के सभी पदाधिकारियों ने ई वाहन के माध्यम से मंदार परिक्रमा पथ का भ्रमण किया। एवं मंदार के खूबसूरत वादियों का दीदार किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को परिक्रमा पथ पर पेयजल की व्यवस्था करना एवं चाय स्नैक्स आदि की दुकानों के साथ ही गाइड के तौर पर भी स्थानीय लोगों को काम देने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने कहा कि ई-वाहन के परिचालन से जहां मंदार पर्वत की परिक्रमा पथ के भ्रमण के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे । वहीं इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार की भी संभावनाएं पैदा होगी एवं पर्यटकों के लिए भी सुविधा होगी। उन्होंने पर्वत के खूबसूरत नजारों के पास सेल्फी प्वाइंट बनाने एवं कई अन्य की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिया। इस मौके पर जिला वन पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम डॉ प्रीति ,डीटीओ अशोक कुमार, डीईओ उपेंद्र कुमार सिंह, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा निशीथ प्रनीत सिंह, कार्यक्रम सहायक समग्र शिक्षा बांका विनय कुमार शर्मा , उत्तम कुमार ,राहुल कुमार तिवारी, प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद,शिक्षक पंकज कुमार ,उत्तम झा, रंजन कुमार, रूपेश कुमार,पवन कुमार, बौंसी बीडीओ पंकज कुमार ,बौंसी सीओ विजय कुमार गुप्ता, सबलपुर मुखिया निखिल बहादुर सिंह , रास मोहन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Barahat News: अंगिका महोत्सव का पांचवा महा अधिवेशन 24 अप्रैल से, कई दिग्गज होंगे शामिल Posted: 22 Mar 2022 10:38 AM PDT ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। बाराहाट प्रखंड स्थित मिर्जापुर चंगेरी गांव में अंगिका महोत्सव का पांचवा दो दिवसीय महा अधिवेशन 24 अप्रैल से प्रारंभ होगा। हर साल की भांति देशभर के जाने-माने साहित्यकार छोटे बड़े कलाकार पहुंचने की उम्मीद है अखिल भारतीय अंगिका महासभा के महामंत्री प्रोफेसर डॉ सुरेश बिंद, जाने-माने साहित्यकार डॉ अनिरुद्ध प्रसाद विमल, खुशीलाल मंजर ने जानकारी देते हुए कहा अखिल भारतीय अंगिका महासभा मिर्जापुर चंगेरी बांका व अंगिका साहित्य शोध संस्थान के तत्वाधान में आयोजित अंगिका महोत्सव का पांचवा महाअधिवेशन 24 अप्रैल दिन रविवार 11:00 बजे 1:00 रात तक भव्य कवि सम्मेलन संस्कृतिक कार्यक्रम नाटक मंचन का आयोजन होगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 22 Mar 2022 10:36 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर शराब विक्रेता सहित शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 17 लीटर देशी महुआ शराब भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों की टीम बनाकर पु०अ०नि० राजेश कुमार सिंह एवं एएसआई मनिंद्र कुमार मिश्रा को दल बल के साथ छापेमारी के लिए भेजा गया। छापेमारी के क्रम में थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी स्वर्गीय टीना सोरेन के पुत्र राजकुमार सोरेन उर्फ भूतनाथ सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके घर से 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई है। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के दलिया गांव के पासवान टोला निवासी स्वर्गीय श्रवण पासवान के पुत्र सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके घर से 5 लीटर देसी शराब दो जरकन में एवं प्लास्टिक के बोतल में 2 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है। वहीं दो शराबी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार झपनियाँ गांव निवासी सिंधु सिंह एवं पुंसिया गांव निवासी गुड्डू पासवान को नशे की हालत में दलिया गांव से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दो शराब विक्रेता एवं दो शराबी को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार देर रात रेफरल अस्पताल में सभी का कोरोना जांच कराया गया है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बुधवार को सभी आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से कोर्ट से फरार चार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 22 Mar 2022 10:35 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों से कोर्ट से फरार चार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी बद्री मांझी के पुत्र, रंजीत मांझी पर कोर्ट से वारंट निकाला गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर कोर्ट के फरार वारंटी पिता और उसके दो पुत्र को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, बौंसी के बाबूडीह मोहल्ला निवासी अब्दुल हसन और उसके पुत्र अब्दुल सज्जाद एवं फैयाज खान को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों के ऊपर कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था। जिसके बाद से यह तीनों फरार चल रहे थे। इन सभी की गिरफ्तारी सोमवार की देर रात इनके घर से की गई है। रेफरल अस्पताल में गिरफ्तार चारों आरोपी का कोरोना जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है मालूम हो कि थानाध्यक्ष के द्वारा लगातार कोर्ट से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया जा रहा है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय वृद्ध हुए जख्मी Posted: 22 Mar 2022 10:33 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी चांदन डैम मुख्य मार्ग के जंदाहा मोड़ समीप सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय वृद्ध जख्मी हो गया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सरैया गांव निवासी बद्दू अंसारी का 70 वर्षीय पुत्र लुकमान अंसारी मोपेड बाइक से जमदाहा की ओर जा रहे थे। इसी बीच बाइक असंतुलित हो गई और वह गिरकर जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फागा पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार दुबे एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजा दुबे के द्वारा जख्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक उत्तम कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया। बताया गया कि जख्मी की हालत बेहतर है। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को घर भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 22 Mar 2022 08:31 AM PDT
रेवाड़ी, 22 मार्च : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बुधवार, 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी बनीपुर में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी एस.के.काजल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में ऋतु अनुसार आहार विहार, औषधीय पौधों व मौसमी बीमारियों से बचने के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिविर में आयुर्वेदिक व पंचकर्म पद्धति द्वारा सामान्य रोगों का उपचार किया जाएगा। जागरूकता कैंप में आयुर्वेद के माध्यम से दर्द प्रबंधन, अग्निकर्म, विद्ध कर्म, मर्म चिकित्सा और कैपिंग आदि चिकित्सा द्वारा दर्द का निवारण किया जाएगा तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। इस कैम्प में रक्त अल्पता, वृद्धावस्था जनित रोगों के बचाव के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय औषधियों के द्वारा रोगों के बचाव के बारे में बताया जाएगा तथा योग और प्राणायाम का महत्व बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में आमजन को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधियां निशुल्क वितरित की जाएगी। कैंप में वन विभाग के सहयोग से निशुल्क औषधीय पौधे भी वितरित किए जाएंगे। |
| Rewari News : आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ Posted: 22 Mar 2022 08:28 AM PDT रेवाड़ी, 22 मार्च : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत मंगलवार को डीसी यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को बच्चों के पौष्टिक आहार बारे जागरूक किया गया। सरकार की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान नौनिहालों को कुपोषण से मुक्ति दिलाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच ने बताया कि इस पखवाड़े के तहत आयोजित महिला संगोष्ठी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच, गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां, स्वच्छता एवं साफ-सफाई के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं को बच्चों की उम्र एवं वजन के अनुसार उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि बच्चों की पोषण स्तर में सुधार हेतु उन्हें स्तनपान के साथ ही समय-समय पर पौष्टिक आहार प्रदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 15 दिन तक चलने वाले इस जागरूकता पखवाड़े का उद्देश्य है कि हर नागरिक को पोषण के बारे में जानकारी देना ताकि वह पौष्टिक आहार लेकर स्वस्थ रह सके। जब देश का नागरिक स्वस्थ रहेगा तभी देश तरक्की करेगा। यह पोषण पखवाड़ा चार अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर लोगों को पोषण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भी करवाया जा रहा है। |
| Posted: 22 Mar 2022 07:26 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय संगठन के द्वारा कुरुक्षेत्र में बुलाई गई सभी जिलों की प्रादेशिक बैठक में जिला रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह की अगुवाई में जिला उप प्रधान डाक्टर रोहिताश रोझुवास, युवा जिला प्रधान सवाचंद नंबरदार, महिला जिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, पदाधिकारियों ने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया । बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयो के साथ साथ भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने तीन काले कृषि कानूनों को वापिस करवाने में जिला रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह के सानिध्य में चलाए गए ऐतिहासिक किसान आंदोलन में दिए गए सहयोग के लिए रेवाड़ी की टीम को किसान मैडल पहनाकर सम्मानित किया । बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार असामयिक हुई अतिवृष्टि और औलावृष्टि से रेवाड़ी जिले के किसानों की फरवरी माह में खराब हुई सरसो एवम गेंहू की फसलों का अभी तक मुआवजा नहीं मिलने के कारण 02 अप्रैल को स्थानीय एम एल ए कार्यालय रेवाड़ी के सामने किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन दिया जाएगा । यदि फिर भी किसानों की मांग को अनसुना किया गया तो किसानों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा । |
| Godda News: मिल्लत कॉलेज परसा में मनाया गया विश्व जल दिवस Posted: 22 Mar 2022 06:28 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- मंगलवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर महागामा प्रखंड अंतर्गत मिल्लत कॉलेज परसा के कॉलेज परिसर में मंगलवार को विश्व जल दिवस मनाया गया। विश्व जल दिवस कार्यक्रम एनएसएस के बैनर तले आयोजित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ० तुषार कांत ने विश्व जलदिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम को कॉलेज के प्रोफेसर नसीम एवं प्रोफेसर संदीप ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर कपिल, प्रोफेसर रियाज, प्रोफ़ेसर मुजाहिद, प्रोफेसर सरफराज प्रोफेसर खालिद के अलावा मो० अब्दुल्लाह, मो० जफरुद्दीन, मो० शाहनवाज सहित अनेकों छात्र मौजूद थे। |
| Godda News: मौलाना कमरुज्जमा मंगलवार को सुपुर्द ए खाक Posted: 22 Mar 2022 05:22 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा प्रखंड अंतर्गत दारुल उलूम रानीडीह के संस्थापक प्रधान मौलाना कमरुज्जमा कासमी का आकस्मिक निधन हो गया| उनके जनाजा की नमाज में भारी भीड़ उमड़ी थी। गोड्डा जिला सहित आस पास के इलाके से बड़ी संख्या में मौलाना कमरुज्जमा को चाहने वाले उनकी आखिरी रसुमात में रानीडीह कब्रिस्तान पहुंचे थे। मंगलवार को उन्हें रानीडीह कब्रिस्तान में सुपूर्द ए ख़ाक कर दिया गया। नमाज जनाजा में शिरकत कर लौटे राज्य हज समन्वयक हाजी इकरारुल हसन आलम ने कहा कि मौलाना कमरुज्जमा का नाम दिनी तालिम और धार्मिक शिक्षा के प्रसार प्रचार के लिए पुरे जिले में जाना जाता था वह एक नेक दिल इंसान, मिलनसार और सामान्य स्वभाव के व्यक्ति थे| उन्होंने अपने पैतृक गांव रानीडीह में एक बड़ा आधुनिक शिक्षा संस्थान की स्थापना की थी| जहां पर दुर दराज के गरिब छात्रों को मुफ्त शिक्षा देते थे| वह अनाथालय भी चलाते थे। हाजी हसन आलम ने यह भी कहा कि मौलाना जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के गांव टोला में बहुत सारे मकतब भी चलाया करते थे, जहां पर शिक्षा का बंदोबस्त था। रांची से मिट्टी देने पहुंचे झारखंड ओलमा संघ के अध्यक्ष अब्दुल्ला अजहर कासमी ने कहा कि मौलाना की कमी हमेशा महसूस की जाएगी| ऐसे दिलदार आलिम बहुत कम दुनिया में मिलते हैं। |
| Godda News: 200 से ज्यादा लोगों का विद्युत विच्छेदन किया गया Posted: 22 Mar 2022 05:25 AM PDT विद्युत विच्छेदन करते हुए
|
| Pathargama News: मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार / भेजा गया जेल Posted: 22 Mar 2022 04:06 AM PDT झारु यादव,
अमन राज:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |














.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)








