ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 25, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Chandan News: जाप सुप्रिमो पुर्व सांसद पप्पू यादव चांदन पहुंचे, दरिंदों के शिकार 8 वर्षीय मासूम बच्ची के परिजनों से मिलकर को न्याय दिलाने की बात कही

Posted: 25 Mar 2022 10:32 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बीते 19 मार्च को होली के दिन एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर देने वाले दुष्कर्मियों के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रही है।और घटना मे शामिल अभियुक्तों के प्रति काफ़ी आक्रोश का माहौल बना हुआ है| हत्यारों को फांसी की सजा देने और बच्ची को न्याय देने की मांग को लेकर हर रोज प्रखंड क्षेत्र के आक्रोशित आम लोगों द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है | हर दिन चांदन बाजार सहित आसपास इलाके के विभिन्न समुदायों और संगठनों के हजारों युवाओं, महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने कैडिल मार्च तो कभी जुलूस प्रदर्शन कर मृतका की आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इस तरह एक मासूम बच्ची के साथ हुए निर्मम हत्या के मामले में बच्ची को न्याय दिलाने को लेकर राज्य के कई जिलों के साथ-साथ झारखंड राज्य में भी दुष्कर्मियों के खिलाफ जल्द से जल्द सरकार से फांसी की मांग कर रही है। इसी कड़ी में बच्ची को न्याय दिलाने को लेकर जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू 

यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ परिजनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में सहयोग करने का आश्वासन दिया और इस मामले में आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दिलाने का वादा किया। उन्होंने ने पिड़ित परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि दोषी व्यक्ति को 4 महीने के अंदर फांसी की दिला कर रहूंगा। तत्पश्चात चांदन प्रखंड के गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि समाज को सुधारने का प्रयास करें अपने कल्चरस को बदलें और बच्चों पर भी विशेष ध्यान दें ताकि आने वाले समय इस तरह दुष्कर्म की घटना ना घटे। बांका जिला में बढ़ रहे अपराध को नियंत्रण करने में असफल जिला अधिकारी को फटकार लगाते हुए आरसीपी सिंह की दमाद कहने की बात कही। यह भी कहा की अपने अभिमानी के कारण जिले की पांच पत्रकारों पर झूठी मामला दर्ज कर दिया। क्योंकि पत्रकार सच लिखा था। इस लिए मैं सच को दबने नहीं दूंगा जब तक जीवित रहूंगा सच की लड़ाई लड़ते रहूंगा। इस बात की भरोसा देते हुए उपस्थित लोगों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि जब भी कानून व्यवस्था में अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जाए,  या गरीब परिवारों का शोषण हो तो हमें तुरंत सूचित करें हम 24 घंटा के अंदर आपके साथ खड़े रहने का भरोसा देता हूं।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: मासूम की दुष्कर्म के साथ हत्या के छठे दिन भी जारी है विभिन्न संगठन के लोगों में हत्यारे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Posted: 25 Mar 2022 10:31 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बीते 19 मार्च को होली के दिन एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर देने वाले दुष्कर्मियों के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना मे शामिल अभियुक्तों के खिलाफ काफ़ी रोषपूर्ण माहौल बना हुआ है। हत्यारों को फांसी की सजा देने और बच्ची को न्याय देने की मांग को लेकर हर रोज आक्रोशित आम लोगों द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है।हर दिन चांदन बाजार सहित आसपास इलाके के विभिन्न समुदायों और संगठनों के हजारों युवाओं, महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने 

कैडिल मार्च तो कभी जुलूस प्रदर्शन कर मृतका की आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इस क्रम में 24 मार्च गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सिलजोरी, गौरीपुर आदि पंचायत के हजारों लोगों के साथ साथ प्रखंड के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में विकलांग युवक सामिल होकर मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही लोगों ने पिडित परिवार को न्याय दिलाने तक हर संभव मदद देने की भरोसा दिया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: 8 वर्षीय छात्रा के गैंगरेप मामले में न्याय दिलाने को लेकर प्रखंड के उच्च विद्यालय कुसुमजोरी के छात्र छात्राओं ने निकाली गई कैंडल मार्च

Posted: 25 Mar 2022 10:30 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विदित हो कि बांका जिले के चांदन प्रखंड के चांदन के पांच नम्बर वार्ड से होली के दिन एक बच्ची की हत्या का मामला सामने आया था। बच्ची को पहले अपहरण किया गया, फिर उन दरिन्दों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में बांका के कई प्रखंडों के विभिन्न समुदाय के लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग की। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। क्या बच्चे, क्या बुढ़े, चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम सभी समुदाय के लोग सामिल हुए। मार्च में सामिल सभी लोगों ने बच्ची की फोटो के आगे कैंडिल जलाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही मृत मासूम बच्ची की आत्मा को शांति सुमन अर्पित किया। और कैंडल मार्च में सामिल लोगों ने सरकार से त्वरित कार्रवाई करने की मांग करते 

हुए सभी आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग करते नजर आए। जिससे और किसी घर की मां बेटी की गोद सुना नहीं हो सके। इसी कड़ी में चांदन बाजार की 8 वर्षीय छात्रा के गैंगरेप मामले में न्याय दिलाने को लेकर प्रखंड के कुसुमजोरी में भी शनिवार सुबह 10 बजे  विरोध प्रदर्शन मार्च निकाली गई। विरोध प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामसुंदर बरनवाल के नेतृत्व में संपन्न की गई। जिसमें उच्च विद्यालय कुसुम जोरी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षक के अलावा दर्जनों ग्रामीण युवक सामिल हुए। विरोध प्रदर्शन कुसुम जोरी विद्यालय से लेकर सिमरामोड़ मुस्कोडवा कुंम्भराडीह गांव होते हुए वापस स्कूल तक किया गया। इस दुःख की घडी में मुख्य रूप से स्कूल के प्रिंसिपल श्यामसुंदर बरनवाल, शिक्षक अवधेश कुमार, आदि के साथ ग्रामीण देवराज दास कुंदन कुमार मुन्ना साह, शंकर शाह संजय पोद्दार होरील पोद्दार विकास शाह के साथ दर्जनों स्वर्णकार समाज के लोग शामिल थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: बहुजन समाज पार्टी ने चांदन दुष्कर्म हत्या कांड की कड़ी निन्दा की

Posted: 25 Mar 2022 10:29 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड में होली के दिन 8 साल की मासूम बच्ची मानसी का नाम जद 4 दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार कर आंखें फोड़ कर शव को नाले के अंदर अर्धनग्न अवस्था बालू में गाड़ दिया था ! जिसे लेकर मासूम मानसी को न्याय दिलाने के लिए शनिवार 25 मार्च को बहुजन समाज पार्टी की प्रवक्ता बहन सीमा समृद्धि कुशवाहा जी ने मानसी के पिता से घटना के संबंध में बात की और केस लड़ने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। और कही कि सरकार सरकार लाख दावा कर ले जब हमारे समाज के बहू बेटी ही सुरक्षित नहीं पाती है तो बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की ढिंढोरा पीटने वाले को शर्म आनी चाहिए। बहुजन समाज पार्टी बांका जिला इकाई द्वारा चांदन दुष्कर्म कांड के पीड़ित परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही। पिड़ित परिवार को सांत्वना देने बसपा बांका जिला इकाई की टीम 


जिलाध्यक्ष विनय कुमार, जिला प्रभारी विकास कुमार,जिला महासचिव पुष्पेंद्र कुमार, जिला सचिव अरुण कुमार राय, चांदन प्रखंड के वरीय कार्यकर्ता गोविंद दास, सुरेश कुमार कटोरिया, जनार्धन राय, बेलहर प्रखंड अध्यक्ष बसपा गौतम कुमार अम्बेडकर व प्रखंड प्रभारी आशीष कुमार आर्य इत्यादि ने इस जघन्य अपराध का कड़ी निन्दा की एवम् पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। अब यह देखना है कि यह निंदनिय घटना 1 सप्ताह बितने को चली है और इस दौरान कई राजनेता मासूम मानसी की निर्मम हत्या की न्याय दिलाने एवं आरोपी को फांसी दिलाने की आश्वाशन दिया जा रहा है। फिर भी अभी तक प्रशासन के द्वारा उचित न्याय सामने नहीं आ रही है। जबकि चार आरोपियों अपनी गुनाह कबूल कर पुलिस के गिरफ्त है। और लोगों को मानना है कि जबतक दरिंदे आरोपियों को फांसी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगी।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: भारी मात्रा में शराब के साथ प्रयुक्त वाहन के अलावा शराब तस्कर गिरफ्तार

Posted: 25 Mar 2022 10:27 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका।  प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन देवघर मुख्य मार्ग के रास्ते पहरीडीह सड़क मार्ग के मध्य विद्यालय पैलवा के समीप चांदन पुलिस ने दो ट्रेक्टर से गिट्टी के निचे छुपाकर ले जा रहे 120 कार्टून विदेशी शराब जब्त करने का मामला सामने आया। बता दें कि इस मामले मे शराब कारोबारी के रूप मे दोनों ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच करने पर एक ट्रेक्टर से 55 पेटी एवं  दूसरे ट्रैक्टर से 65 पेटी शराब जब्त की गयी हैं । जानकारी के अनुसार चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान के निर्देश पर प्रातः गस्ती के दौरान ए एस आई गोरखनाथ राम ने मध्य विद्यालय पैलवा के समीप देवघर की तरफ से गिट्टी लेकर आ रहे दोनों ट्रैक्टर को संदेह के आधार पर जाँच के लिए रोका गया । पूछताछ के क्रम मे चालकों द्वारा गिट्टी तारापुर ले जाने की बात कहने पर 


शंका और भी बढ़ गयी। सघन पूछताछ से करने पर चालकों ने 10-10 बोतल शराब छुपाकर ले जाने की बातें स्वीकार ली। जाँच के दौरान एक ट्रेक्टर से रॉयल सन कम्पनी की 750 एम एल की बोतल वाली 55 पेटी व दूसरे ट्रेक्टर से 375एम एल की 35 व 180एम एल की 30 पेटी कुल 2830 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी।गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान सहरसा जिला के सहरसा थाना क्षेत्र के  दिघीया गांव निवासी रवि कुमार व सहरसा के भराही गांव निवासी सहायक शर्मा के रूप में की गई। इसी प्रकार शुक्रवार 24 मार्च को वाहन जांच के दौरान एक मिनी ट्रक में सरिया लोड वाहन से 112 कार्टून विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर को गिरफ्तार किया गया।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि सभी शराब कारोबारियों के खिलाफ मद्य उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बांका जेल भेज दिया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Godda News: मोहनपुर बंधन बैंक लूट कांड का मुख्य अपराधी गिरफ्तार

Posted: 25 Mar 2022 09:30 AM PDT


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिले के महागमा थाना अंतर्गत बंधन बैंक से 17 लाख की लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य अपराधी को लोहरदगा से गोड्डा पुलिस के द्वारा 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस लोडेड मैगजीन, 1 देसी कट्टा तथा 4 राउंड जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। बीते दिन 28.2.2022 को 1700000 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इसी को लेकर गोड्डा एसपी वाईएस् रमेश के द्वारा टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर तकनीकी सूचना मिलने पर। विवेक कुमार उम्र करीब 30 साल पिता स्वर्गवास रामरतन राय जिला समस्तीपुर को बेता ओपी अंतर्गत दरभंगा से पूछताछ करने पर ,इस कांड में सभी लोग मिलकर बताते हुए यह बतलाया गया कि लोहरदगा के पानी टंकी नदिया मैदान के पास नरेश कुमार के मकान में किराया लेकर अन्य अपराधी छुपे हुए हैं और लोहरदगा में डाका डालने की योजना बना रहे हैं| उसके द्वारा दी गई जानकारी के आलोक में पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर छापामारी दल में शामिल गोड्डा और महागामा पुलिस की टीम ने 24 और 25 की रात्रि लोहरदगा थाना पहुंची तथा छापामारी में सहयोग करने हेतु पुलिस अधीक्षक लोहरदगा  अनुरोध किया गया उसके बाद पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के निर्देश पर नरेश कुमार के नदिया मैदान पानी टंकी के पास स्थित मकान में छापामारी किया गया तो पुलिििस के पहुंचने की भनक लगते ही डकैती की योजना बना रहे सभी पांचों अपराधी भागने में सफल हो गए। उनके किराए के कमरे की तलाशी स्वतंत्र गवाहो के समक्ष किया गया तो अवैध हथियार एव कारतूस बरामद कर जप्त किया गया।  पुलिस मुकेश कुमार सिंह के द्वारा कांड अंकित करने हेतु आवेदन दिया गया। आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

Godda News: उप विकास आयुक्त ने 15 वे वित्त से से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की

Posted: 25 Mar 2022 09:12 AM PDT



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 25.03.2022 को डीआरडीए स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा की अध्यक्षता 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।बैठक में 15वें वित्त आयोग में प्राप्त राशि के व्यय की समीक्षा की गई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्राप्त राशि का नियमानुसार व्यय करते हुए प्रगति करने का निर्देश दिया। 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं में प्रखंडवार राशि व्यय की समीक्षा करते हुए उपविकास आयुक्त ने अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले प्रखंड के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को यथाशीघ्र प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त के द्वारा 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में राशि व्यय की समीक्षा करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी हर दिन समीक्षा करें। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत व्यय प्रगति की पंचायतवार समीक्षा करते सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नई योजनाओं का चयन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए उपलब्ध राशि को नियमानुसार व्यय कराते हुए प्रगति का निदेश दिया। वैठक में  उप विकास उपायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लंबित आवासों को अभिलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया अन्यथा जिनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लापरवाही की जा रही है उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल टुडू, जेएसएलपीएस के डीपीएम  राहुल रंजन, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मौजूद थे।

Rewari News : गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिठवाना में हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया

Posted: 25 Mar 2022 08:52 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज़ रेवाड़ी : शुक्रवार को ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन छात्रों ने बिखेरे रंग पोस्टर मेकिंग के संग कार्यक्रम के तहत सीनियर डेंटल सर्जन डॉक्टर में मेघा फौगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन Be Proud Of Your Mouth फॉर हैप्पीनेस एंड वेल बिंग की थीम पर चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिठवाना में हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग द्वारा कार्यक्रम को रंग रंग रूप दिया 



स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ निर्मल, डॉ ऋतु और डॉ मंजू शामिल रहे. डॉक्टर निर्मल ने बताया कि हमारा उद्देश्य छात्रों को शामिल कर उनकी ओरल हेल्थ के प्रति रुचि जागृत करना था इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल शमशेर सिंह, सीमा यादव, मेनका और अन्य अध्यापकों उपस्थित रहे. डॉ मेघा फौगाट ने कैंपेन की प्रगति रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य दंत चिकित्सकों डॉक्टर चेष्टा, डॉक्टर समीम, डॉक्टर योगेंद्र, डॉक्टर सरिता नरवाल द्वारा बाल भवन नशा मुक्ति केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Godda News: जिनके द्वारा अवैध खनन में अपना हिस्सा एवं भागीदारी दी जा रही है उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी- ऋतुराज

Posted: 25 Mar 2022 08:48 AM PDT






ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आनंद मोहन सिंह, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू, अंचलाधिकारी पथरगामा संतोष बैठा, परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार की रात गांधीग्राम, सनातन, सिमरिया एवं कोरका धाट समेत विभिन्न बालू घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बालू घाट के निरंतर संचालन और बालू लदे वाहनों के परिचालन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा यह कठोर कार्यवाही की जा रही है। और आगे भी जांच प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगा। वैसे लोग जिनके द्वारा अवैध खनन  में लगातार अपना हिस्सा एवं भागीदारी दी जा रही है यथा अवैध बालू घाट, अवैध डंपिंग व ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों में सहयोग उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया टास्क फोर्स की टीम के द्वारा निरंतर जांच प्रक्रिया जारी रहेगी। जिन इलाकों में अवैध तरीके से ओवरलोडेड बालू लदे ट्रैक्टरों का परिचालन होता है। कई बिंदुओं पर सिलसिलेवार जांच की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध लगातार निरिक्षण कर अवैध बालू उठाव की प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बालू घाटों के नजदीकी चौकीदार एवं संबंधित थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी जिला प्रशासन एवं खनन विभाग को सूचित करते हुए कानूनी कार्रवाई प्रारंभ करें। मौके पर गोड्डा मोटरयान निरीक्षक सुदीप कुजुर, थाना प्रभारी पथरगामा बलिराम रावत, जिला परिवहन कार्यालय के कर्मीगण एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Bhagalpur news:भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन भी रहा जारी

Posted: 25 Mar 2022 08:09 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना के शुरुआत में सुबोध मंडल, संजय जयसवाल, योगेश यादव, इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा, भगवान यादव, रंजन झा, अशोक आदि उपस्थित थे। डॉ बीना यादव डॉक्टर और एनके यादव ने अपनी सहमति पत्र देकर इस धरना का समर्थन किया। जुम्मे के नमाज के अवसर पर मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज के प्रिंसिपल नमाजियों के जमात में यह घोषणा किया कि घंटाघर पर जारी हवाई संघर्ष सेवा धरना को समर्थन देते हैं और मांग माने जाने तक धरना में भाग लेते रहेंगे। धरना को जयनंदन आचार्य, विजय यादव, संजय शाह, चंदन कुमार आदि ने संबोधित किया‌। सारे वक्ताओं ने एक स्वर से धरना को जारी रखने का निर्णय लिया। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके भागलपुर में हवाई सेवा प्रारंभ करने की बात कही है। जिससे धरनार्थी काफी उत्साहित हैं। कोर कमेटी के सदस्यों में काफी जोश देखा जा रहा है। संध्या सत्र में अभय कुमार सिंह, डॉ राजीव मानवाधिकार आयोग के सदस्य उपस्थित हुए। डॉक्टर संजीव कुमार सिंह विधान परिषद सदस्य ने इस धरना का समर्थन किया। इस मौके पप उमा घोष, स्वेता सिंह, कांति पाठक, आर के लाल, सलीम सुगंध, भगवान यादव, राशिद अंसारी, जयनन्दन आचार्या, योगेश प्रसाद यादव, विजय कुमार यादव, उत्पल चौधरी, अरविन्द पोद्दार, शिवनंदन सिंह, संजय कुमार साह, अमित कुमार यादव, धनंजय साह, सुमित, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Pathargama News: टेंपो एवं बस स्टैंड तथा फल सब्जी बाजार एवं फुटकर बाजार की बंदोबस्ती बिरेंद्र और सुरेंद्र यादव के नाम

Posted: 25 Mar 2022 04:26 AM PDT






ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार को पूर्व विज्ञापित समयानुसार सरकार के सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची के ज्ञापांक के आलोक में उपायुक्त गोड्डा के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी पथरगामा अमल जी के उपस्थिति के बीच उनके कार्यालय कक्ष में प्रखंड अंतर्गत साथ 7 सैरात की  बंदोबस्ती हेतु बोली लगाई गई| क्रमवार लगाई गई बोली में टेंपो एवं बस स्टैंड पथरगामा की बंदोबस्ती सुरक्षित जमा राशि 52100 के विरुद्ध 700100 रुपये की अधिकतम बोली पर पथरगामा के वीरेंद्र यादव को बंदोबस्त किया गया| बरमसिया हाट की बंदोबस्ती सुरक्षित जमा राशि ₹51000 के विरुद्ध अधिकतम बोली लगाकर ₹51600 में सुजल रमणी के नाम की गई| पथरगामा के फल सब्जी बाजार एवं फुटकर बाजार की बंदोबस्ती सुरक्षित जमा राशि 52251 रुपए के विरुद्ध अधिकतम बोली लगाकर पथरगामा के सुरेंद्र यादव ने बंदोबस्ती अपने नाम करा ली| रूपुचक हाट के लिए सुरक्षित जमा राशि 5100 रुपए के विरुद्ध अधिकतम 116000 की बोली लगाकर श्रीकांत भगत ने हाट की बंदोबस्ती अपने नाम करा ली| जबकि रांगाटांड़ हाट और फुटानी हाट के लिए बोली लगाने के लिए कोई भी उपस्थित नहीं हुआ|

उपायुक्त के निर्देशानुसार आज टेंपो एवं बस स्टैंड पथरगामा, कस्तूरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत बरमसिया हाट, दाग नंबर 218 स्थित ग्राम पंचायत विसाहा का रूपुचक हाट, दाग नंबर 27 पर स्थित पिपरा ग्राम पंचायत का रांगाटांड़ हाट, दाग नंबर 193 पर स्थित ग्राम पंचायत लखन पहाड़ी का बारकोप हाट, चिलकारा गोविंद पंचायत का फुटानी हाट, फल सब्जी बाजार एवं फुटकर बाजार पथरगामा चौक का बंदोबस्ती हेतु बोली लगाई जानी थी| मिली जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत सैरातों के बंदोबस्ती के निमित्त निम्नांकित व्यवस्था के तहत पंचायत समिति को ₹50000 से ₹100000 तक की शक्ति प्रत्यायोजित किया गया है| ग्राम पंचायत अंतर्गत बंदोबस्ती से प्राप्त राशि का 25% सैरात के रखरखाव सुदृढ़ीकरण पर खर्च होगा  तथा 50% पंचायत को हस्तांतरित किया जाना है और 25% राशि पंचायत समिति को हस्तांतरित होगी|

अमन राज:-

Bounsi News:- 8 वर्षीय छात्रा के गैंगरेप मामले में न्याय दिलाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में निकाली गई कैंडल मार्च

Posted: 24 Mar 2022 10:22 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विदित हो कि बांका जिले के चांदन प्रखंड के चांदन के पांच नम्बर वार्ड से  होली के दिन एक बच्ची की हत्या का मामला सामने आया था। बच्ची को पहले अपहरण किया गया, फिर उन दरिन्दों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में बांका के कई प्रखंडों के विभिन्न समुदाय के लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग की। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। क्या बच्चे, क्या बुढ़े, चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम सभी समुदाय के लोग सामिल हुए। मार्च में सामिल सभी लोगों ने बच्ची की फोटो के आगे कैंडिल जलाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कैंडल मार्च में सामिल लोगों ने सरकार से त्वरित कार्रवाई करने की मांग करते हुए सभी आरोपियों फांसी देने की मांग की है। जिससे और किसी घर की मां बेटी की गोद सुना नहीं हो सके। इसी कड़ी में चानन प्रखंड की 8 वर्षीय छात्रा के गैंगरेप मामले में न्याय दिलाने को लेकर बौंसी प्रखंड में भी गुरुवार देर शाम को कैंडल मार्च निकाली गई। मुख्य रूप से पुरानी हॉट दुर्गा मंदिर से युवा आलोक झा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाली गई। जिसमें बाजार के सैकड़ों प्रतिनिधियों, 


व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने भाग लिया। इस हृदय विदारक घटना से आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा ने कहा कि, समाज में इस तरह के दरिंदे लोगों का कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। छात्रों ने भी जिला प्रशासन के साथ-साथ सरकार से ऐसे दरिंदे के लिए फांसी की मांग की है। वहीं दूसरी ओर राजवीर मंदार इन होटल समीप से व्यवसाई संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह के नेतृत्व में मानसी के हत्यारों को सजा दिलाने एवं न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाली गई। मुख्य रूप से कैंडल मार्च दुर्गा मंदिर से डेम रोड होते हुए दुमका रोड, भागलपुर रोड, मारवाड़ी गली होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हो गई। राजू सिंह के साथ साथ निप्पू झा ने भी ऐसे दरिंदों के लिए फांसी की मांग करते हुए समाज के युवाओं से अपील की आज के हर एक युवा और जिम्मेदार नागरिक का यह कर्तव्य है कि फिर से इस घटना की पुनरावृति ना हो। हर एक को सजग रहने की आवश्यकता है। प्रशासन से मांग की गई कि कड़ी से कड़ी सजा मिले। मौके पर ब्रजकिशोर सिंह,पवन बिहारी, अभिषेक भगत, प्रमोद राय, बंटी पाठक, सन्नी सिंह, प्रकाश चौघरी, बिक्रम कुमार, सागर, विशाल, बंटी, राजकुमार शाह, सुशांत राजपूत, साकेत मिश्रा, धीरज सिंह, दीन दयाल सिंह, विष्णु कुमार, दीपक कुमार, विक्की यादव,आशीष झा, निर्मल झा, मानव कुमार सहित सैकड़ों युवा सम्मिलित हुए। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर अगलगी की घटना से लगभग 15000 की संपत्ति का हुआ नुकसान

Posted: 24 Mar 2022 10:21 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना से लगभग 15000 की संपत्ति का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना जबड़ा गांव निवासी शंभू यादव के पुआल के टाल में आग लग गई। हालांकि आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। देखते-देखते पुआल की टाल जलकर राख हो गयी। मौके पर अंचल से पहुंचे दमकल गर्मी सुमन सिंह के द्वारा 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं दूसरी घटना लालमटिया गांव की है। जहां गांव निवासी तालो किसकू के घर में आग लग गई। यहां भी आग कैसे लगी कारणों का पता नहीं चल पाया। स्थानीय ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों की मदद से आग को बुझाया गया। दोनों पीड़ितों ने बताया कि जल्द ही अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को आवेदन देकर मुआवजे की मांग करेंगे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रशिक्षण से हुआ ऊर्जा एवं जागरूकता का संचार मंदार क्षेत्र के लोगों में

Posted: 24 Mar 2022 10:20 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार पर्वत क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसका वर्णन चंद शब्दों में किया जाना असंभव है। इसका इतिहास जानने के लिए शायद कई करोड़ वर्ष पीछे जाना होगा जो की आज किसी के वश में नहीं परंतु यहां पाए गए प्रमाण, शिला, शिलालेख, जीवाश्म सभी इस ओर इशारा करते हैं कि, यह क्षेत्र किसी अनूठे एवं अनसुलझे रहस्य से गिरा एवं रोमांचित करने वाला है। धार्मिक पर्यटन ही नहीं वरन यहां की अनूठी भौगोलिक स्थितियां एवं रोमांचित करने वाला इतिहास को जानने के लिए घरेलू, विदेशी एवं सभी धर्मों के लोग आना चाहेंगे। जरूरत है तो सिर्फ सभी तक यहां के महत्व को बताने की। सरकार ने तो एक पहल कर दी है इस क्षेत्र को सजाने संवारने एवं बनाने की, अब बारी है तो समाज की आगे कदम बढ़ाने की, ऐसे ही कई रोचक विषय पिछले 3 दिन से चल रहे तीन दिवसीय पर्यटन जागरूकता एवं संवेदी संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के जिसका संचालन होटल प्रबंधन संस्थान हाजीपुर के संदीपन सांस्कृतियायन एवं नीरज कुमार प्राचार्य पुलक मंडल के मार्गदर्शन में कर रहे मंदार पर्वत क्षेत्र में इस कार्यक्रम का खर्च पर्यटन विभाग बिहार सरकार द्वारा वहां किया गया था। मकसद मात्रा था लोगों के बीच पर्यटन एवं पर्यटन संबंधी अन्य विषयों के जागरूकता की अलख जलाने की। पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं होटल प्रबंधन संस्थान हाजीपुर के प्रयासों को बौंसी के लोगों ने तहे दिल से सराहा एवं कामना की कि ऐसे 


और कई कार्यक्रमों की जरूरत है इस क्षेत्र में प्रशिक्षकों ने लोगों को यह बताने में सफलता प्राप्त की कि किसी भी देव भूमि में मात्र पूजा पाठ करने से देवत्व की प्राप्ति नहीं होगी। वरन उसे देवस्थली को साफ सुथरा रखने से एवं संवारने से शायद भगवान ज्यादा प्रसन्न होंगे। प्रशिक्षुओं को यह बात छू गई और सभी प्रशिक्षुओं ने यह प्रण लिया की वे मंदार पर्वत स्थित देव भूमि को गंदगी से बचाएंगे। यह भी चर्चा चली की पापहरणी कुंड जो की स्वयं इतनी दूषित हो गई है। लोगों के पाप हरण करते करते उनकी सफाई का जिम्मा कौन लेगा। तीन दिन के प्रशिक्षण के उपरांत लोगों ने यह प्रण लिया की वह सिर्फ इसका ठीका सरकार पर नहीं छोड़ेंगे। वरन वह भी आगे आएंगे एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे यह समझने के लिए कि वह उनकी धरोहर है एवं समस्त क्षेत्र हमारा अपना परिसर है और इसकी स्वच्छता भी हमारी जिम्मेदारी है। होटल प्रबंधन संस्थान के प्राचार्य पुलक मंडल ने इन बातों को जानने के उपरांत प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपने भेजे संदेश में लोगों को शुभकामनाएँ दी एवं उन्हें विश्वास दिलाया कि यह कार्यक्रम तो एक छोटा कदम है परंतु जो जागृति हुई है और जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी उसके परिणाम बहुत ही दूर गामी होंगे एवं पर्यटन के असीम सम्भावनाओं के द्वार खोलेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं के चेहरे पर चमक साफ साफ दिखी क्योंकि सभी को होटल प्रबंधन संस्थान पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Godda News : प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Posted: 24 Mar 2022 09:36 AM PDT

आज गुरुवार को श्री मोहन आदर्श मध्य विद्यालय महागामा में विगत सोलह दिनों से चल रहे बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण समाप्त हुआ।

समापन समारोह में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरि प्रसाद ठाकुर, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज बालहंस, प्रखंड साधन सेवी शमीम इकबाल एवं विषय विशेषज्ञ मुजफ्फर आलम उपस्थित थे। इस समापन समारोह में चारों मास्टर ट्रेनरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज बालहंस ने कहा कि इस प्रशिक्षण में प्रखंड अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालय के दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दो समूहों में संचालित किया गया और प्रत्येक समूह में चालीस शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। यह गैर आवासीय प्रशिक्षण था।

विषय विशेषज्ञ मुजफ्फर आलम ने कहा कि प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। मास्टर ट्रेनर मुरारी शर्मा, राजेंद्र पंडित, निलेश कुमार, रीतेश रंजन के साथ प्रखंड के प्रतिभागी शिक्षकों ने भाग लिया।

मास्टर ट्रेनर रीतेश रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की अवधारणा, सामुदायिक सहभागिता के महत्व, पाठ-योजना का शिक्षण में उपयोग, क्षेत्रीय भाषा का महत्व, पठन-लेखन कौशल, प्रिंट रिच वातावरण, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, रोचक एवं आनंददायी शिक्षण के साथ आकलन प्रक्रिया की समझ विकसित करना है। वही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरि प्रसाद ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों ने जो भी प्रशिक्षण में सीखा उसका उपयोग विद्यालय में छात्रों के साथ करें। उसका रिफ्लेक्शन कक्षाओं में दिखना चाहिए तभी प्रशिक्षण की सार्थकता है।

ग्राम समाचार 

महागामा, गोड्डा।

Rewari News : अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर चल रहे धरने को लवली यादव ने समर्थन दिया

Posted: 24 Mar 2022 09:26 AM PDT



गुरुग्राम के मानेसर में पिछले 04 फरवरी से चल रहे अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर खेड़की दौला टोल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर 23 मार्च को कांग्रेसी नेता लवली यादव के नेतृत्व में दक्षिण हरियाणा के सैकड़ों युवाओं के साथ पहुचे और इस मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग एक जायज मांग है, अहीर कौम ने देश के लिए अनेकों शहादत दी है और उन वीर सपूतों के लिए अहीर रेजिमेंट एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु जैसे महापुरुषों को नमन किया। इस मांग को लेकर 36 बिरादरी का हमें समर्थन मिल रहा हे। लवली यादव ने कहा देश के लोकप्रिय नेता व राज्यसभा के सांसद चौ दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संसद के अंदर इस मांग को जोरदार तरीके से उठाया व अपना भरपूर समर्थन दिया, उसके लिए पूरा अहीरवाल क्षेत्र उन्हे दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है। 



लवली यादव ने भगवान श्री कृष्ण जी प्रतिमा भेंट कर उनका धन्यवाद किया। महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह जी का भी स्वागत किया।इस मौके पर उनके साथ अटेली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नीरज यादव , नारनौल  यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र मांदी, बावल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी, महेंद्रगढ़ यूथ कांग्रेस जिला महासचिव जयंत चौधरी, अमित यादव, ईश्वर पहलवान, हरीश बालधन, जतिन यादव, राकेश यादव, हनी शर्मा, बाबा जाट आदि अनेकों यूवा मौजूद रहे।

Rewari News : झुग्गी झोपड़ियो में रहने वाले बच्चो के लिये निशुल्क शिक्षा केन्द्र को लॉक डाउन के बाद दोबारा शुरू किया

Posted: 24 Mar 2022 09:16 AM PDT

 

Pages