ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bhagalpur news:जेबीजे संगठन से जुड़ी चांदनी के भाई के निधन पर मृतक के परिजन से मिले डिप्टी मेयर
- गझण्डा न्यूज:- तेतरिया गाँव में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन?
- Bounsi News: पावर सबस्टेशन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दिया गया आवेदन
- Bounsi News: भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन
- Bounsi News: अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान
- Rewari News : निजी स्कूलों की मनमानी के कारण विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित हो रहे
- Rewari News : 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारी बढ़कर चढ़कर भाग लेंगे
- Panjwara News: सांसद गिरिधारी यादव ने एनडीए के एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क
- Pathargama News: संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत
- Pathargama News: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य जलभरी कलश शोभायात्रा
- Pathargama News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में ₹20000 की संपत्ति जलकर खाक
- Bounsi News: कैटल टफ का सारा सोलर प्लेट चोरी
- Bounsi News: आगामी 1 अप्रैल से होने वाले भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए किया गया ध्वजारोहण
| Bhagalpur news:जेबीजे संगठन से जुड़ी चांदनी के भाई के निधन पर मृतक के परिजन से मिले डिप्टी मेयर Posted: 26 Mar 2022 06:42 PM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। लोजपा जिलाध्यक्ष सह डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने बताया कि प्रकृति के कुछ खेल को हम बदल नहीं सकते हैं, लेकिन एक युवा का असमय गुज़र जाना किसी परिवार के लिए एक बड़ी त्रासदी होती है। जेबीजे संगठन से जुड़ी व सक्रिय रहने वाली छोटी चांदनी प्रवीण के इकलौता भाई अब्दुल रहमान, जो घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था। उनकी सड़क दुर्घटना में असमय निधन की जानकारी मिली। जिसके बाद आज नरगा चौक स्थित उनके घर जाकर उनकी माँ व परिवार के अन्य सदस्यों से मिला। साथ ही उन्हें यह विश्वास दिलाया कि मैं हर परिस्थिति में एक बेटा व भाई के रूप में सदैव उनके साथ खड़ा रहूँगा। |
| गझण्डा न्यूज:- तेतरिया गाँव में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन? Posted: 26 Mar 2022 10:31 AM PDT ग्राम समाचार,गझण्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के गझण्डा पंचायत केA तेतरिया ग्राम में डे नाइट क्रिकेट टुर्नामेंट का हुआ आयोजन! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि तेतरिया ग्राम मे डे नाईट क्रिकेट टुर्नामेंट का किया गया आयोजन! एवम् इस मैच को शुरू करने के लिए मुख्य अतिथि मेहरमा के दक्षिणी क्षेत्र संख्या-3 के जिला परिषद भावी उम्मीदवार श्रीमति कदमी देवी पति अरुण कुमार राम के द्वारा फीता काट कर उद्धघाटन किया गया! वहीँ जिला परिषद के भावी उम्मीदवार श्रीमति कदमी देवी ने सभी खिलाड़ियो को कहा गया कि इस खेल को खेल के माध्यम खेला जाना चाहिए! एवम् सभी खिलाड़ियो को शुभकामनाएँ भी दिया गया! एवम् ग्रामीणों ने बताया गया कि पल- पल समाज का चिंता करने वाला, एवम् सभी लोगों के दिलों में राज करने वाला इंसान कोई और नहीं सिर्फ अरुण कुमार राम ही है! वहीँ अरुण कुमार राम ने बताया गया की इस बार मेरी धर्मपत्नी आपलोगो की कृपा आप से इस बार मे मेहरमा प्रखण्ड के दक्षिणी क्षेत्र संख्या- 3 से जिला परिषद के रूप मे भावी उम्मीदवार बनी हुई है! वहीँ सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दिया गया! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Bounsi News: पावर सबस्टेशन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दिया गया आवेदन Posted: 26 Mar 2022 09:07 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी के पावर सबस्टेशन की जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा कब्जा किए जाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर शनिवार को विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विनोद कुमार ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही है। आवेदन में बताया गया है कि, बौंसी ग्रिड पावर सबस्टेशन पर पिछले कई वर्षों से स्वर्गीय लालू यादव के पुत्र झपनिया गांव निवासी डोमी यादव का कब्जा है। कनीय अभियंता ने आरोप लगाया है कि, उक्त व्यक्ति के द्वारा खाता संख्या 85 एवं खेसरा 2036 रकवा 24.5 डिसमिल पर अवैध रूप से रसीद कटवा कर उनके परिवार के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। सरकारी जमीन अतिक्रमण होने के कारण सरकारी कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। पदाधिकारी ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। मामले से संबंधित आवेदन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के अलावा वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई है। मामले में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, दोनों पक्ष से कागजात मांगे गए हैं मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि, जमीन किनकी है उसके बाद उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सकती है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन Posted: 26 Mar 2022 08:53 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया। जहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के फरियादी अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में सबसे ज्यादा जमीनी विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्या सुनने के बाद अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने सभी मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया। जबकि जनता दरबार में पूर्व से चल रहे कई मामलों को भी देखा गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, एक मामले का निष्पादन किया गया है। जबकि अन्य मामलों को अगली तिथि में निष्पादित किया जाएगा। बताते चलें कि, सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह में शनिवार को अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर छोटे-छोटे मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। मालूम हो कि, जनता दरबार के आयोजन होने से जमीन संबंधी समस्याओं का निपटारा आसानी से हो रहा है और फरियादियों को भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान Posted: 26 Mar 2022 08:48 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर गांव में शनिवार को पुआल के पुंज में आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माधोपुर गांव निवासी शंभू चौधरी एवं मनोज कोतवाल के पुआल के पुंज में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग लगने के बाद दमकल कर्मी को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर अंचल से पहुंचे दमकलकर्मी के द्वारा आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पुआल जलकर राख हो गया था। दमकल कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीण विनय यादव, अभिषेक यादव, प्रीतम यादव, रुपेश यादव, शिवम यादव सहित अन्य लोगों ने आग बुझाने में मदद की। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Rewari News : निजी स्कूलों की मनमानी के कारण विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित हो रहे Posted: 26 Mar 2022 08:22 AM PDT निजी स्कूलों की मनमानी बोर्ड एग्जाम के रोल नम्बर देने से कर रहे मना रेवाड़ी:- जिला रेवाड़ी के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 11 छात्र छात्राएं जो कि जिले के निजी स्कूल में पिछले 3 वर्षों से शिक्षा ग्रहण कर रहे है जो कि अब वर्ष 2021-22 में कक्षा दसवीं की परीक्षा देने की तैयारी कर चुके हैं. दिनाक 31 मार्च से बोर्ड के पेपर है परन्तु स्कूल ने छात्रों से अमान्य मदो में फीस की मांग की जिसके जमा न होने पर रोल नम्बर देने से किया मना, छात्रों ने रोल नम्बर दिलवाने की गुहार व स्कूल की शिकायत कैलाश चंद एड्वोकेट सहयोग से, निदेशक शिक्षा विभाग पंचकूला, जिला उपायुक्त रेवाड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी को लगाई है अब देखना होगा प्रसाशन इन छात्रों को बोर्ड रोल नम्बर दिलवा पायेगा या नही या ये छात्र बिना एग्जाम दिए ही रह जाएंगे. |
| Rewari News : 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारी बढ़कर चढ़कर भाग लेंगे Posted: 26 Mar 2022 07:28 AM PDT हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के रेवाड़ी डिपो रवि यादव, शविकुमार, राजपाल यादव, यशपाल, राजबीर फोगाट, अभिलाष यादव, पवन कुमार, परवीन यादव, परमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार सुरेंद्र कुमार विनोद कुमार ने महकमों के निजीकरण पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन बहाल करने,खाली पदों पर भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,पेंडिंग बोनस, तकनीकी वेतनमान देने बारे,परिचालक व लिपिक का वेतनमान 35400 करने, 1992 से 2003 के बीच लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने व कम की अवकाश को बहाल करने की मांगों पर सरकार को चेताते हुए कहा कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ हरियाणा रोडवेज का सांझा मोर्चा बहुत बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर हो जाएगा। 28 और 29 मार्च को सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। |
| Panjwara News: सांसद गिरिधारी यादव ने एनडीए के एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क Posted: 26 Mar 2022 07:02 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बाँका। बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है एवं इसको लेकर विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक एवं प्रत्याशी में जनसंपर्क तेज कर दिया है। जदयू सांसद गिरिधारी यादव ने शनिवार को पंजवारा में स्थानीय निकाय कोटे से एनडीए के विधान पार्षद प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित चौपाल में मौजूद त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन प्रत्याशी के बीच है और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इस मौके पर विधान परिषद उम्मीदवार विजय कुमार सिंह ने भी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उनसे जन समर्थन मांगा। कार्यक्रम को भाजपा के बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष निखिल बहादुर सिंह, बाराहाट प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव, पूर्व मुखिया काशीनाथ चौधरी, ढुलढुल सिंह ,भाजपा नेता रासमोहन ठाकुर सहित अन्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पंजवारा पंचायत के मुखिया भोला पासवान,बाँके बिहारी,रणवीर यादव,बाल्मीकि भगत, रमेश मंडल ,महेश मण्डल, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, वार्ड सदस्य नितेश कुमार ,प्रवीण भगत ,प्रभात रंजन, मो. मुस्तफा , मो. गुड्डू सहित कई मौजूद रहे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Pathargama News: संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत Posted: 26 Mar 2022 03:30 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते 25 फरवरी शुक्रवार की रात्रि पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरनिया गांव में विमल सिंह के छोटे बेटे राहुल सिंह की लाश घर में पड़े चौकी पर पाए जाने से जहां उसके परिजनों पर गम का पहाड़ टूट गया वही गांव में सनसनी फैल गई| लाश के गले में साड़ी लपेटा हुआ था वही गले में दबाव के निशान भी थे| पंचायत के मुखिया के द्वारा पथरगामा थाना में दिए गए सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बलिराम रावत एवं पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह ने दल बल के साथ पहुंचकर लाश को पंचनामा के बाद अपने कब्जे में करते हुए लाश को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज कर मामले की तहकीकात में जुट गए| मृतक के पिता विमल सिंह ने बताया कि 10-15 वर्षों से गांव के ही बैकुंठ सिंह से भूमि विवाद चल रहा था जिसको लेकर 8 माह पूर्व अनुमंडल कोर्ट में मामला दर्ज कराया था| मामला आज भी कोर्ट में चल रहा है| मृतक के पिता ने बताया कि घटना के दिन घर में उसका छोटा बेटा घर में मौजूद था| वह और उसकी पत्नी अपने दूसरे स्वर्गवासी बेटे की नवजात बेटी की छठीछीला में बौसी गया था| मौके का फायदा उठाकर बैकुंठ सिंह और उसके छ;परिवार वालों ने मिलकर उसके घर के पिछवाड़े से जो कि खुला हुआ है से घुसकर उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश के गले में साड़ी लपेट कर लाश को घर के अंदर चौकी पर सुला दिया| उसने बताया कि शाम 6:00 बजे के आसपास वहीं से उसने अपने छोटे बेटा को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया तब उसने अपने चाचा अमीन सिंह को फोन किया परंतु उनके घर कुटुंब आ जाने के चलते घर पर नहीं जा सके| तब उसने समस्तीपुर में रह रहे अपने बड़े बेटे को फोन किया तो उसके बेटे ने किसी अन्य संबंधी को फोन कर घर जाकर हालात देखने को कहा| जब उसका संबंधी घर जा कर देखा तब घटना का खुलासा हुआ| घटना को लेकर मृतक के पिता विमल सिंह ने पथरगामा थाना में गांव के ही बैकुंठ सिंह, परमिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह और अभिनंदन सिंह सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह और थाना प्रभारी बलिराम रावत ने संयुक्त रूप से कहा कि मामले की तहकीकात गंभीरतापूर्वक जारी है, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा| जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मरने के कारणों का खुलासा हो पाएगा| अमन राज:- |
| Pathargama News: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य जलभरी कलश शोभायात्रा Posted: 26 Mar 2022 02:03 AM PDT ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शनिवार 26 मार्च को प्रखंड अंतर्गत सिमरिया पथरिया पंडित टोला में 26 मार्च से होने वाले श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ कथा सप्ताह को लेकर सुंदर नदी से सिमरिया पंडित टोला तक गाजा बाजा एवं जयकारा के साथ 108 कन्याओं के द्वारा जलभरी कलश शोभायात्रा निकाली गई | छोटी गंगा सुंदर नदी मे आचार्य ओमप्रकाश के पुरोहितों के द्वारा यजमान बने सपत्नीक परमानंद राय के हाथों विधिवत पूजन उपरांत शुभारंभ किया गया जलभरी कलश शोभायात्रा सिमरिया पथरिया पंडित टोला श्रीमद् भागवत कथा स्थल तक पहुंच कर पूर्ण हो गया | शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा सर पर कलश उठाए चल रही व्रती कन्याओं को शरबत प्रदान किया गया| कलश शोभायात्रा के दौरान जिला परिषद भावी प्रत्याशी अमित कुमार भगत, पंचायत प्रधान सरस्वती देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप भगत सभी साथ चल रहे थे कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार पंडित, जय राम पंडित, चतुर्भुज पंडित ,बलराम, विष्णु ,राकेश यादव, प्रदीप पंडित, संजय, राजेंद्र, सुबोध कुमार महतो, मिथुन ,देवधर ,गेनू, टिंकू कुमर सहित सभी ग्रामीण वासी तत्परता के साथ लगे हुए हैं l बताया गया कि 26 मार्च से 1 अप्रैल तक चलने वाला श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ कथा सप्ताह का प्रवाचन स्वामी ओम प्रकाश जी महाराज के द्वारा किया जाएगा| श्रीमद् भागवत कथा वाचन रोजाना दो पारियों में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं रात्रि 7:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा| अमन राज:- |
| Pathargama News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में ₹20000 की संपत्ति जलकर खाक Posted: 26 Mar 2022 12:30 AM PDT
ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- रविवार को खाना बनाते वक्त चूल्हे से निकलने वाली चिंगारी से रंगाटांडा निवासी कन्हाई महतो का पुत्र धनंजय महतो का खपरैल का घर जल गया| आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया| जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा हुआ गेहूं चावल दाल कपड़ा बिस्तर बिछावन बर्तन आदि जल गया| आज हुई इस अगलगी में लगभग ₹20000 की संपत्ति का नुकसान हो गया है| आग लगी की सूचना पाते ही भावी जिला परिषद प्रत्याशी अमित कुमार भगत घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी| अगलगी की सूचना अंचल कार्यालय को भी दे दी गई है अमन राज :- |
| Bounsi News: कैटल टफ का सारा सोलर प्लेट चोरी Posted: 25 Mar 2022 11:04 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित मेला मैदान में बनाए गए कैटल टफ का सारा सोलर प्लेट गुरुवार रात चोरी हो गई। मालूम हो कि, मवेशियों को पानी पिलाने के लिए इसका उपयोग किया जाता था। मालूम हो कि, 12 मार्च को ही 8 में से दो सोलर पैनल की चोरी हो गई थी। इस खबर को 14 मार्च को ग्राम समाचार के द्वारा प्रमुखता से दिखाया गया था। बावजूद इसके विभाग अनजान बना रहा। गुरुवार की देर रात सोलर प्लेट के बचे हुए 6 सोलर प्लेट की भी चोरी कर ली गई हैं। स्थानीय लोगों को शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी हुई। मालूम हो कि 2 साल पूर्व मेला मैदान में कृषि प्रदर्शनी के पीछे, ठाकुर पोखर तालाब के पास और श्याम बाजार में 3 लाख की लागत से 3 कैटल टफ का निर्माण पीएचइडी विभाग के द्वारा कराया गया था। मालूम हो कि, सुखाड़ में पशुओं को पीने के लिए मिल सके जिसके लिए कैटल टॉप में बोरिंग भी कराया गया था। जब इस संदर्भ में पीएचईडी विभाग के जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार से टेलिफोनिक बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले में बौंसी थाने में लिखित आवेदन दे दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: आगामी 1 अप्रैल से होने वाले भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए किया गया ध्वजारोहण Posted: 25 Mar 2022 10:55 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र स्थित कुड़रो गांव के शीतला मंदिर प्रांगण में आगामी 1 अप्रैल से होने वाले 10 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सह चंडी महायज्ञ के लिए शुक्रवार को ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। भागवत कथा वाचक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री की मौजूदगी में गुरुधाम के पंडित ललमटिया गांव निवासी धीरज पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। ग्रामीणों के द्वारा नगर भ्रमण कराने के बाद शीतला मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। मालूम हो कि, 10 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा क शुभारंभ 1 अप्रैल को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगी। कार्यक्रम से जुड़े इस समिति के अध्यक्ष मनमोहन झा ने बताया कि, शीतला मंदिर के प्रांगण से पापहरणी तक भव्य कलश शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु महिला और पुरुष भाग लेंगे। जबकि 2 अप्रैल से पंचांग वेदी प्रतिष्ठा हवन एवं चंडी पाठ आरंभ हो जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से कमेटी सचिव रोशन चौधरी, अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, संजीव पांडे, विकास मिश्र, प्रमोद चौधरी, विजय पांडे,सत्यम पांडे, सोनम पांडे सहित अन्य लोग मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






















