ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 27, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: मिठाई दुकानदार के दुकान से की गई लूटपाट, पीड़ित ने दिया थाने में आवेदन

Posted: 27 Mar 2022 10:34 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव स्थित मिठाई दुकान,हार्डवेयर सहित अन्य दुकानों में कथित तौर पर लूटपाट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर मिठाई दुकानदार निशू कुमार के द्वारा बौंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि, शनिवार की रात बौंसी थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी निरंजन यादव, सुभाष यादव, गौतम पोद्दार एवं प्रकाश यादव ने उनके साथ मारपीट की और उनके दुकान से पचास हजार नगद के अलावे मिठाई व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दुकानदार के पिता अशोक पोद्दार ने आरोप लगाया है कि, उक्त सभी व्यक्ति दबंग एवं मनबढ़ु प्रवृत्ति के हैं। जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है। वहीं दूसरी ओर बौंसी थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव निवासी निर्मल यादव,पिता विश्वनाथ यादव ने भी निशू पोद्दार एवं अशोक पोद्दार, सन्नी झा पिता बबलू झा एवं अभिषेक पोद्दार पिता अशोक पोद्दार के विरुद्ध मारपीट के मामले में बौंसी थाने में आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि, शनिवार रात निर्मल यादव अपने घर जा रहे थे तो, रास्ते में 



देखा कि मिठाई दुकान खुला हुआ है और उसके अंदर सात आठ आदमी  बैठे हुए हैं। यह जब दुकान पर गए और 1 किलो मिठाई मांगा तो इसी बात पर अशोक पोद्दार ने उसे कहा कि मेरे दुकान पर क्यों आए हो। तो इस पर निर्मल यादव ने कहा कि, दुकान खुला था। इसलिए मिठाई खरीदने आया हूं। इसी बात पर अशोक पोद्दार ने गाली गलौज करना आरंभ कर दिया। गाली देने के लिए मना करने पर मारपीट करने लगा। तभी पीछे से नीशू पोद्दार सहित अभिषेक पोद्दार, सनी झा सभी मिलकर गाली गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में उक्त लोगों ने पॉकेट से ₹1335 ले लिया और गले से सोने का बजरंगबली भी ले लिया। विरोध करने पर देसी पिस्तौल दिखाने लगा। साथ ही जान मारने की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है कि, यह लोग नशे में थे। इसी बीच शोरगुल होने पर ग्रामीण लोग दौड़े तो वे लोग दुकान बंद कर भाग गए। जबकि घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल को गांव भेजकर जांच करवाई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक पद पर चयन हेतु प्रवेश परीक्षा

Posted: 27 Mar 2022 10:31 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के 3 केंद्रों पर बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक पद पर चयन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। प्रवेश परीक्षा जिले के  सी एन डी हाई स्कूल, सीएम कॉलेज मंदार बौंसी एवं एसबीपी विद्या विहार गुरुधाम बौंसी में दो पालियों में आयोजित की गई। जिसमें सी एन डी हाई स्कूल में कुल 240 प्रशिक्षार्थीयों को परीक्षा देना था। जिसमें से 175 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 65 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं एसबीपी विद्या विहार गुरुधाम बौंसी में कुल 480 प्रशिक्षार्थीयों को परीक्षा देना था। जिसमें 360 प्रशिक्षार्थीयों ने हिस्सा लिया और 120 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। साथ 


ही सीएम कॉलेज मंदार बौंसी में कुल 480 प्रशिक्षार्थीयों को परीक्षा देना था। जिसमें 346 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 134 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार तीनों केंद्र मिलाकर कुल 1200 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था। जिसमें 881 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 319 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली 10:00 बजे से प्रारंभ की गई। जोकि 12:00 बजे मध्याह्न तक चली। एवं प्रवेश परीक्षा की द्वितीय पाली 2:00 बजे से प्रारंभ हुई। जो कि संध्या 4:00 बजे तक चली। उक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई 647 लीटर शराब बरामद कर ,तीन को भेजा जेल

Posted: 27 Mar 2022 10:28 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। झारखंड के गोड्डा जिला से आ रही अवैध शराब के खेप को लेकर बांका जिला पुलिस द्वारा गोड्डा जिला के कई  गांवों में वहाँ के पुलिस के सहयोग से सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।इसको लेकर बांका डीएम  सुहर्ष भगत एवं एसपी अरविंद गुप्ता के निर्देश पर पंजवारा थाना पुलिस ने अवैध शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लता दिकुआनी गांव से कार्रवाई में करीब 647 लीटर देशी और विदेशी  शराब बरामद किया।मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि पंजवारा थाना में दर्ज शराब तस्करी के कांड संख्या 37/22 के अनुसंधान के क्रम में शराब माफिया 


की लिंकेज की जाँच पुलिस कर रही थी । इस क्रम में पुलिस ने लता दिकुआनी गांव से बमशंकर दास एवं शिवशंकर दास एवं  बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव निवासी मनोज दास को गिरफ्तार किया था। जिससे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की एवं इस निशानदेही पर पंजवारा पुलिस ने  शनिवार को लता दिकुआनी गांव में पोड़ैयाहाट थाना सहित अन्य थानों की पुलिस बलों के सहयोग से नीरज पंडित के झोपड़ी से अलग अलग ब्रांड में 647 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद कर लिया। हालांकि मौके से शराब तस्कर नीरज पंडित फरार हो गया । पुलिस ने  गिरफ्तार तीनों आरोपियों  बमशंकर दास एवं शिवशंकर दास एवं  मनोज दास को रविवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया। पंजवारा थाना अध्यक्ष ने बताया कि तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: जमीन विवाद में मारपीट एक का सिर फोड़ा

Posted: 27 Mar 2022 10:28 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में जमीन विवाद में हुए दो पक्षों में मारपीट में  एक व्यक्ति का सर फूट गया है।  मामले को लेकर लखपुरा  गांव निवासी मंजीत  मांझी ने पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देते हुए घटना का जिक्र करते हुए बताया  कि वे अपने जमीन पर दीवार  देने हेतु नींव  की खुदाई कर रहे थे । इसी दौरान 

गांव के ही राजू दास, पवन दास, कारू दास, रूपेश दास, शिवम दास  सहित अन्य वहां पहुंचकर बिना कुछ कहे ही उन पर लाठी चलाना शुरू कर दिया।  जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वहीं  घायल का इलाज हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा  में कराया गया। मामले पर पंजवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : NH-71 स्थित पेट्रोल पंप के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए नेता गण

Posted: 27 Mar 2022 09:13 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल ने नंदरामपुर बास निवासी महेश बोहरा के NH 71 पर नये पैट्रोल पम्म के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर उनको शुभकामनाएं दीं. 



इस अवसर पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापडीवास, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह व जजपा प्रदेश महासचिव एडवोकेट श्यामसुंदर सभरवाल के साथ रमेश जोत्रीवाल व आर.के. बलवारिया मौजूद रहे. 

Rewari News : पंजाब में सरकार बनने के बाद अब हरियाणा में भी पैर पसार रही आम आदमी पार्टी

Posted: 27 Mar 2022 09:05 AM PDT




ग्राम समाचार न्यूज : पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की विराट जीत के बाद सदस्यता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज कुतुबपुर मोहल्ला की जाटव बस्ती में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों नम्बरदार पलटूराम, रमेश गार्ड व कालूराम उर्फ राजेन्द्र कुमार सहित अनेक लोगों के विशेष आग्रह पर सदस्यता अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।



आम आदमी पार्टी रेवाड़ी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा के नेतृत्व में अनेक लोगों ने पार्टी जॉइन की। आप कार्यकर्ता संजय शर्मा ने दिल्ली सरकार के शिक्षा, चिकित्सा, हर घर को 200 यूनिट फ्री बिजली सहित अनेक विकासकार्यो के बारे मे विस्तार से बताया। मीटिंग में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धीरज टक्कर, संजय रोहिल्ला, मोहल्ला संघी का बॉस के नरेश पटवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।



समस्त मोहल्ले वालों ने विश्वास दिलाया कि इस बार हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने में हम तन मन धन से पूरा सहयोग करेंगे।



इस दौरान अनिल, भगवत दयाल, खेमचंद, मुन्शीराम, श्री चंद, गंगालहरी, महेंद्र, नीरज, जुगलकिशोर, संतराम, राधेश्याम, जयप्रकाश, मैना देवी, संतोष देवी, राजवंती, पिस्ता देवी, योगेश देवी समेत अनेक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

Bhagalpur news:आजादी के सपने आजादी के मूल्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Posted: 27 Mar 2022 08:14 AM PDT





ग्राम समाचार, भागलपुर। संघर्ष वाहिनी समन्वय समिति की ओर से आजादी के 75 वर्ष पर "आजादी के सपने आजादी के मूल्य" विषय पर एक होटल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ प्रो योगेंद्र ने तथा संचालन ललन ने किया। विषय प्रवेश करते हुए झारखण्ड के समाजकर्मी घनश्याम ने अपनी बात में कहा कि आजादी के मूल्य जिसे देश के प्रथम सेनानी तिलका मांझी ने जिस प्रकृति सहचरी आजादी का सपना देखा था। उस सपने और मूल्यों की रक्षा की जरुरत है। संस्कृतिकर्मी उदय ने कहा कि सही मायने में स्वतंत्रता आंदोलन से ही आधुनिक भारत का इतिहास शुरू होता है। आज जो राजनीती चल रही है वो आजादी आंदोलन के नायकों और उनके मूल्यों को ख़त्म करने की कोशिश हो रही है, ताकि देश के समतावादी, धर्मनिरपेक्ष समाजवादी मूल्यों को समाप्त किया जा सके। भारत में राष्ट्रवाद का उदय देश के आजादी आंदोलन से हुआ। ज़ब गाँधी का इस आजादी के आंदोलन में प्रादुर्भाव हुआ तब उन्होंने उसे जनआंदोलन बना दिया। देश के हर समाज कि भागीदारी सुनिश्चित हुई। आजादी आंदोलन में अघोषित रूप से यह माना गया कि संसाधनों पर जनता का अधिकार होगा। आजादी का सपना था समाजवाद, विविधतापूर्ण संस्कृति, धर्मनिरपेक्षता। झारखण्ड के रामचंद्र मरांडी ने आदिवासियों कि अस्मिता, उनका जंगल, प्राकृतिक संसाधनों पर उनके अधिकार की बात करते हुए कहा कि हमारी धरती, जमीन जंगल को बचाये रखना और उसे भावी पीढ़ी को अनवरत सुरक्षित सौंपाना आजादी के मूल्य बने। इसलिए हजारों आदिवासियों, महिलाओं ने इनकी रक्षा हेतु सहादत दी। आम लोगों के हाथों में प्राकृतिक संसाधनों कि बागडोर बनी रहे। कारपोरेट, पूंजीपतियों के प्राकृतिक दोहन पर रोक हमारे आजादी के मूल्य हैं। वर्चस्ववाद दूसरे के हक और आजादी को ख़त्म करता है। सबके लिए बराबर कि आजादी बचे इसके लिए हमें लड़ने की जरूरत है। देवज्योति मुख़र्जी ने बदलाव की स्वतंत्र विचार लाने की जरुरत पर बल दिया। गया से आये करू भाई ने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने को साकार करना था, गरीबों व पिछड़ों का भी भारत बनाना था पर नहीं बना। वारिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता रामशरण ने कहा कि आजादी का एक ही मूल्य है कि कोई भी बिना भेद भाव के अपने अभिब्यक्ति और विकास कर सके। गाँधी जी का सपना था कि आजादी के बाद सबकी सरकार होगी। आज राजनीति ने हमारे समाज को तोडना शुरू कर दिया है। व्यक्ति की आजादी समूह की आजादी बननी चाहिए। उड़ीसा के पूर्व विधायक क्षितिज मोहन ने कहा कि हमने राजनैतिक आजादी तो ले ली पर उसके बाद हमें जो आजादी प्राप्त करनी थी वह नहीं कर पाए। अध्याक्षीय वक्तव्य रखते हुए डॉ योगेंद्र ने कहा कि आज नौजवान पीढ़ी को अराजनैतिक बनाने की कोशिश हो रही है। जबकि नौजवानों को राजनीति की समझ होनी अत्यावश्यक है। आजादी के केवल वही नायक नहीं है जिन्हें हम जानते हैं। हमें अपने आस पास आजादी के जिससे नौजवान प्रेरणा पा सकें। इस अवसर पर बारी पदा उड़ीसा के भूत पूर्व विधायक किशोर दास, क्षितिन्द्र मोहन,जमशेदपुर के मंथन, कारु भाई, कौशल गणेश आजाद, सिंहभूम से कुमार चंद मार्डी, मधुपुर से घनश्याम, देवज्योति मुखर्जी, एनूल होदा, अर्जुन शर्मा, हजारी बाग के अरुण आनंद आदि ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर राम पूजन, बागेश्वर बागी, ललन, नदीम, दाऊद अली, अरविंद कुमार रामा, कौशल गणेश आजाद, विष्णु धारी सुमन, मोहम्मद ताहा हाफिज, इंतखाब अजीज, राहुल, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

Bhagalpur news:होली मिलन समारोह में शामिल हुए डिप्टी मेयर

Posted: 27 Mar 2022 08:06 AM PDT




ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भागलपुर जिला के लगभग सभी फोटोग्राफर के साथ डिप्टी मेयर राजेश वर्मा भी शामिल हुए। इस मौके पर डिप्टी मेयर ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बना एवं मौके पर मिले स्नेह-प्रेम व सम्मान के लिए मैं इसके अध्यक्ष महमूद, उपाध्यक्ष मनोज, सचिव प्रवीण और कोषाध्यक्ष चुन्ना सहित उपस्थित सभी फोटोग्राफर बंधुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।


Rewari News : 28 व 29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे : धनराज

Posted: 27 Mar 2022 05:43 AM PDT



सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला रेवाडी के जिला प्रधान श्री धनराज ने कहा कि - 28 और 29 को केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जो दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल कि जायेगी उसमें जिला रेवाड़ी का कर्मचारी बढ -चढ कर भाग लेगा और हड़ताल को कामयाब बनायेगा । जिला प्रधान श्री धनराज ने सिंचाई विभाग मे सभी विभागों के जिला प्रधानो कि मिटिंग बुलाई । सर्व कर्मचारी सघ जिला प्रधान ने अपने सम्बोधन में बोलते हुऐ कहा कि बीजेपी पार्टी केन्द्र और राज्य में सत्ता पाने से पहले कर्मचारी जमात से किये हुए वादों को लागू न करके प्रदेश में देश में बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है। और सभी सरकारी विभागों का बडी तेजी से निजिकरण कर रही है। सत्ता में आते ही कर्मचारी वादों को पूरा करने कि बजाय कर्मचारी विरोधी नीति, छात्र विरोधी नीति, किसान विरोधी नीति, रोजगार न देना, महँगाई को रोकने तथा देश और प्रदेश में जो बड़े पैमाने पर जो घोटाले हो रहे है उनको रोकने में नाकाम हो रही है। इस से देश और प्रदेश में बड़ी तेजी से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। किसानो कि आय को दो गुना करने कि बजाए खेती का निजिकरण कर रही है। इस देश कि उपजाऊ सर जमी पर इतना अनाज और खाद्यान् पैदा होता है। कि इस मुल्क कि आवाम कि जरूरतो को पूरा करने के बाद दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है , इसके बावजूद भी ' भूख के बाजार को गर्म रखा जाता है। ' उद्योगपतियो का हजारो करोड रूपय टैक्स माफ करकर जो कि टैक्स का पैसा सीधा सरकारी खजाने में आना था वो सीधे तोर पर उद्योगपतियो कि तिजोरी में रह गया इस से देश में महंगाई और भी ज्यादा बढ रही है। सरकारी कर्मचारियों का 18 महिने का बकाया वेतन , पुरानी पैशन को बहाल करना , सभी विभागों में लगे हुऐ विभिन्न पदो पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना , खाली पदो को भरना , कौशल रोजगार योजना को बंद करके स्थाई रोजगार देना , कृषि क्षेत्र में सुधार करना, श्रम कानूनो को लागू करना , सरकारी विभागो का निजिकरण बंद करना , सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद 60, 65, 70, 75 आयु के उपरान्त पैशन में बढोतरी करना इन तमाम मूददो को लेकर 28 व 29 को रेवाड़ी का सरकारी कर्मचारी, गैर सरकारी , सामाजिक संगठन , किसान संगठन दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में भाग लेगा । इसमे निम्नलिखित कर्मचारी नेताओं ने मिटिंग को सम्बोधित किया - श्री कमल सिंह यादव वन विभाग राष्ट्रीय महासचिव, श्री बलजीत सिंह यादव जिला प्रधान पटवारी यूनियन, श्री पवन सिंह यादव जिला प्रधान सिंचाई विभाग, श्री सुरेन्द्र यादव हेमसा जिला सचिव, श्रीमती सुमित्रा देवी चतुर्थ श्रेणी जिला प्रधान, श्री अनिल कुमार इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर, श्री बलदेव सिंह बिजली विभाग धारूहेडा, श्री नरेश कुमार पूर्व सरकल सचिव बिजली विभाग, श्री रामचन्द्र कामरेड CITU जिला प्रधान, श्री रवि कुमार हरियाणा रोडवेज प्रधान, श्री राजेन्द्र कुमार जिला सचिव पब्लिक हेल्थ एवं श्री ईश्वर सिंह बोडवाल जिला प्रधान नगर पालिका रेवाडी ने विभाग का संचालन किया।

Rewari News : हरियाणा सरकार राज्य स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति गठन का महत्व समझे : श्री भगवान फोगाट

Posted: 27 Mar 2022 05:37 AM PDT



रेवाड़ी ॥ श्रीमति कमला देवी विधवा स्व श्री हर फूल सिंह गाँव खेड़ा तहसील कनीना जिला महेन्द्र गढ का सममान पैशन काफी समय से स्वतंत्रता सेनानी सममान समिति के पास विचाराधीन चला आ रहा था उपरांत उनका भी आजाद हिद फौज नामिनल रोल राष्ट्रीय अभिलेखागार कार्यालय में मिला था कि जाचं भी पजाब रेजिमेंट रिकॉर्ड से समिति द्वारा करायी गयी उसी दौरान समिति कार्याकाल पुरा हो गया था उपरांत राज्य जन सुचना विभाग स्वतंत्रता सेनानी कार्यालय द्वारा परिवार को यह अवगत कराया गया था कि इस समय समिति गठन पर विचार चल रहा है और गठन होते पहली बैठक में ही अतिम फैसला कर दिया जाएगा उपरांत भी अनेकों गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड ढुढकर श्री भगवान फौगाट मौ न 9416882290 द्वारा सरकार तक पहुचाया गया था इसलिए सभी उपायुक्त कार्यालयों को पुनः बार बार फिर से भी आगामी कार्यवाही के लिए आज तक पत्र भी सरकार द्वारा लिखें हैं समिति गठन का मुद्दा पुनः विधानसभा सत्र में उठाया गया है लेकिन आज तक समिति गठन नहीं किया गया है. 

    अग्रेजी सेनाओं द्वारा दिए गए रिकॉर्ड के आधार पर अनेकों कि सख्या में आजाद हिद फौज के जवानों और शहिद जवानों की विधवाओं आश्रितों द्वारा केन्द्रीय सरकार से यह सममान पैशन पाने का असफल प्रयास किया गया था कि अस्वीकार फाईलों को भी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक करवाया है ऐसे जवानों के गाँव के गौरव पटटो समारको पर अग्रेजी सेनाओं के शहिद जवानों होने का नाम भी लिखा गया है अब उनका आजाद हिद फौज रिकॉर्ड भी राज्य सरकार के पास ढुढकर पहुँचाया जा चुका है उसे कार्यालयों में रखा गया है यह परिवारों तक नहीं पहुंच पाया है कुछ परिवारों तक रिकॉर्ड भी पहुंच गया है उनहोंने सरकार से स्वतंत्रता सेनानी दर्जा देने की मांग किया गया है वह आज तक विचाराधीन है कयोकि समिति गठन का इंतजार है समिति सिफारिश के आधार पर आगामी कार्यवाही करने का प्रावधान रहा है. 

   

Bhagalpur news:लगाया गया निःशुल्क पेंशन शिविर

Posted: 27 Mar 2022 01:19 AM PDT




ग्राम समाचार, भागलपुर। जन सेवा के कार्य को समाजसेवी बिजय यादव के द्वारा वार्ड नं 01 स्थित बुढ़िया काली स्थान नरगा के प्रांगण मे जन समस्याओं और जनता की जरूरत को समझते हुए  निःशुल्क पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे नए वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जीवन प्रमाण पत्र, ई श्रम कार्ड, नया वोटर कार्ड बनाए जाने को लेकर आवेदन लिया गया। आज के शिविर में 195 परिवारों को इसका लाभ मिला। यह शिविर भागलपुर नगर निगम के हर एक वार्ड मे लगेगा। लोगों ने इस पुनीत कार्य के लिए समाजसेवी विजय यादव के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर विजय यादव के टीम के रूपेश, अमित कुमार, कु़दन राज, विनीत, ऐतबारी, शिवा, अभिजीत, अरविंद और अंकित मोजूद रहे।

Bounsi News: इलाज के दौरान मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की हुई मृत्यु

Posted: 26 Mar 2022 08:07 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के मारवाड़ी टोला निवासी कथित तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मृत महिला कांची उर्फ कविता भलोटिया मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि, वह 3 दिन पूर्व रेफरल अस्पताल भटकते भटकते पहुंच गई थी। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो परिजनों ने उसे घर लाया था। परंतु शुक्रवार को फिर से वह पापहरणी सरोवर स्नान करने चली गई। 

स्नान करने के दौरान वह पानी में डूबने लगी तो पुलिस पिकेट के जवान एवं बौंसी थाना में पदस्थापित एएसआई मनिंद्र मिश्रा के सहयोग से महिला को डूबने से बचा लिया गया। जिसके बाद उक्त महिला को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। मालूम हो कि, मृतक महिला के तीन भाई हैं। जिनके द्वारा मृत महिला का अंतिम संस्कार किया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bhagalpur news:भागलपुर से हवाई जहाज उड़ान आरंभ करने के लिए चलाया गया सघन जनसंपर्क अभियान

Posted: 26 Mar 2022 06:56 PM PDT





ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में समिति के संयोजक कमल जयसवाल और सह संयोजक आनन्द मिश्रा, इंजीनियर मिथिलेश कुमार, इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा, प्रोफेसर मनोज कुमार, अभय कुमार घोष उर्फ सोनू, विनय कुमार, पवन कु० साह और योगेश यादव ने भागलपुर से हवाई जहाज उड़ान आरंभ करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान संघर्ष समिति के द्वारा जिला विधिक संघ, पेंशनर समाज एवं आम जनों के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान से उन्हें जोड़ा गया। आज धरना स्थल पर शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा, आनंद मिश्रा, डॉ अनिल मिश्रा, गांधीवादी डॉक्टर मनोज पांडे, ओम प्रकाश मेहता, रेनू सिंह निषाद, महिला अध्यक्ष पंजाब नेशनल बैंक के सेवा निर्मित सहायक महाप्रबंधक रविंद्र कुमार मिश्रा, डॉ जनार्दन प्रसाद साह, प्रोफेसर अकील अहमद, वकील प्रसाद सिंह, मान मंदिर के महंत रमेश झा, विनय कुमार, जयनंदन आचार्य, संजय जयसवाल, रंजन झा, देव ज्योति मुखर्जी, अकिल अहमद मधेपुरा, जर्नधन साह, सुरेश यादव, निरंजन साह, डा० विनोद, अनील पासवान, अशोक सिंह और नीरज कुमार ने धरनास्थल पर आकर अपना समर्थन एवं संबोधन किया। साथ ही साथ शिव परिवार की ओर से विनय कुमार झा की टीम नित्यानंद राय, चमरू राम, अनुश्री, दिनेश जी, एवं उनकी पूरी टीम ने भजन कीर्तन कर धरना स्थल भगवान को साक्षी मानकर हवाई जहाज उड़ान के लिए भगवान से प्रार्थना किया एवं सक्षम परिवार की ओर से रूबी मिश्रा, कांति पाठक, टीना राजहंस, संगीता तिवारी एवं अन्य महिलाओं की ने भी धरना को समर्थन दिया। 

Post Bottom Ad

Pages