ग्राम समाचार : Gram Samachar |
| Posted: 29 Mar 2022 07:45 PM PDT
ग्राम समाचार, बगात खुटहरी:- मेहरमा प्रखण्ड के बगात खुटहरी ग्राम में पिछले छ: महीने से खराब पड़ा है जलमिनार! नही दे रहे है बीडीओ व् मुखिया ध्यान! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि पिछले छ:महीने से खराब पड़ा हुआ है जलमिनार! ना ही पीएचडी विभाग ध्यान दें रहे हैं और ना ही बीडीओ व् मुखिया! वहीँ बताया गया कि इस जलमिनार से लगभग 100 घरों की प्यास बुझती है! वहीँ जलमिनार खराब होने से यहाँ के ग्रामीणों को काफी मुश्किले झेलना पड़ता है! ग्रामीणों का कहना है कि क्या ये लाखों रुपये की लागत से बनने वाला जलमिनार एैसे ही शोभा की वस्तु बनी पड़ी है! वहीँ ग्रामीणों का सवाल है कि क्या पंचायत के मुखिया व् प्रखण्ड के बीडीओ इस मेटर में कोई संज्ञान लेते है या नही! ग्रामीणों ने बताया कि जब पंचायत के मुखिया को ये परेशानी बताया तो मुखिया ने कहा कि अभी इस तरह का कोई फंड नही आया है! जो की इस जलमिनार का मरम्मत हो सके! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
