ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Chandan News: दिव्यांग जनों के लिए यूडी आईडी कार्ड बनाने का शिविर आयोजित
- Chandan News: मध्यान भोजन संचालन में समस्या पर शिक्षकों ने बैठक कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
- Panjwara News: महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति को जेल
- Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने वाहन जाँच अभियान चला वसूला 2200 रु का जुर्माना
- Bounsi News: समान बैठक का हुआ आयोजन कई पदाधिकारी रहे अनुपस्थित
- Bounsi News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती लापता,अब तक कोई सुराग नहीं
- Bounsi News: आत्महत्या मामले में घुटिया गांव से गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
- Bounsi News: ऑटो पलटने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से हुए जख्मी
- Bounsi News: रोपवे का ड्राइव चेन्नई से दुरुस्त हो कर पहुंचा मंदार,एक-दो दिनों में रोपवे का परिचालन फिर से आरंभ होने की संभावना
- Bounsi News: श्यामबाजार बौंसी मार्ग पर सवारी बस से 42 पेटी शराब बरामद
- Rewari News : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किए जा रहे अंत्योदय मेले : DC
- Godda News: उपायुक्त ने पेंशन अदालत की समीक्षा की
- Godda News: सुंदर पहाड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी ने लगाया कैंप कोर्ट
- Godda News: उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की
- Godda News: आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आहूत की गई
- Pathargama News: पोता ने मार कर फोड़ा दादा का सर
- Rewari News : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने आंगनबाड़ी यूनियन की बस इमपाउन्ड की घटना की निंदा की
- Panjwara News: 108 बोतल शराब के साथ बाईक सवार युवक गिरफ्तार
- Bounsi News: राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आशा कार्यकर्ता को मिला स्मार्टफोन
- Bounsi News: युवती के आत्महत्या मामले में पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज
- Ramgarh News: उपायुक्त ने सुकरी गड़ा के स्वर्ण शिल्पी कारीगरों के वर्कशॉप का निरीक्षण किया
- Ramgarh News: उपायुक्त ने यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने को ले बैठक की
- Ramgarh News: फ्लोरोसिस के रोकथाम हेतु स्कूलों में किया जा रहा है सर्वे
- Godda News: इग्नू का दिसंबर 2021 सत्रांत परीक्षा 4 मार्च से
- Godda News: आज संगठन विस्तार और बृहद आंदोलन की बनेगी रणनीति
| Chandan News: दिव्यांग जनों के लिए यूडी आईडी कार्ड बनाने का शिविर आयोजित Posted: 03 Mar 2022 10:25 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन के पुरानी अस्पताल में गुरुवार को दिव्यांग जनों के लिए एक शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें यूडीआईडी कार्ड बनाने का काम किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के आलोक में कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा था।आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि, प्रखंड क्षेत्र के लगभग 2000 दिव्यांग लोगों का यूडीआईडी कार्ड बनना है इस यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से योजना का सीधा लाभ दिव्यांग जनों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि, वैसे दिव्यांग जन जिसके पास पूर्व से ही ऑफलाइन दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बना हुआ है उनका भी यूडीआईडी कार्ड बनाया जा रहा है। जिससे मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण, मुख्यमंत्री सशक्तिकरण के तहत कृत्रिम अंग जैसे प्रमुख योजनाओं का लाभ प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजन उठा सकेंगे। वहीं चांदन अस्पताल प्रभारी डॉ ए के सिंन्हा के नेतृत्व में हेल्थ मैनेजर डॉ यस राज, डाक्टर बालकृष्ण चौधरी, डॉ शशीकांत के द्वारा ऑफलाइन बने हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र जांच कर वेरीफाई करते हुए कार्ड वितरण किया जा रहा था। मौके पर प्रखंड सामाजिक सुरक्षा कोषांग की डाटा एंट्री सुधांशु कुमार द्वारा यूडीआईडी कार्ड बनाने का काम किया गया। जिनके नेतृत्व में तीन डाटा एंट्री सी एस सी आपरेटर के सहयोग अधिकृत किया था। जिसमें आज आयोजित शिविर में कुल 138 दिव्यांगों का यूडी आईडी कार्ड बनाया गया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 03 Mar 2022 10:24 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड संसाधन केंद्र, चांदन के सभागार कक्ष में अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शिक्षक श्री मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैठक आहूत की गई थी! बैठक में उपस्थित चांदन प्रखंड के अधिकांश प्रधानाध्यापको द्वारा सर्वसम्मति में मुख्य रूप से मध्यान भोजन संचालन में आ रही समस्या पर चर्चा की गई । साथ ही उपस्थित प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने वर्तमान व्यवस्था में मध्यान भोजन संचालन में कठिनाई महसूस करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना) बांका से समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध करने का निर्णय लिया।साथ ही सभी जिला संगठनों से समस्या समाधान हेतु तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया ज्ञात हो कि भोजन संचालन में जटिलता को देखते हुए इस योजना को क्रियान्वित करने में असमर्थता भी जताई। इस मौके पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ सचिव श्री आदित्य कुमार बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला महासचिव हीरालाल यादव के साथ उत्तम कुमार , संजय केसरी, पंकज पांडे पिंकू, अरुण मंडल,मनोज कुमार, रामबाबू प्रसाद ,अभिमन्यु कुमार , अजीत प्रसाद , रवि कुमार,लक्ष्मण दास,अखिल पांडे,निर्मल नीरज, प्रिंस प्रकाश मोदी, रीना बाजपेयी, हेमंती कुमारी साव ,मोनिका सिंह सहित 6 दर्जन से अधिक प्रधानाध्यापक एवम प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति को जेल Posted: 03 Mar 2022 10:23 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने अपने तीन वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव निवासी ब्यूटी कुमारी के मामले में गिरफ्तार महिला के पति रूपक भगत पर भी कार्रवाई की है। हत्या की आरोपित महिला ब्यूटी कुमारी द्वारा दिये आवेदन के आधार पर पंजवारा पुलिस ने थाना में दर्ज कांड संख्या 27/22 के आधार पर कार्रवाई करते हुये उसके पति रूपक भगत पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने एवं उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है। उक्त मामले में हत्यारोपित महिला ब्यूटी कुमारी को बुधवार को ही जेल भेजा जा चुका है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने वाहन जाँच अभियान चला वसूला 2200 रु का जुर्माना Posted: 03 Mar 2022 10:22 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। गुरुवार को पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव के निर्देश पर थाना के एसआई बिपिन कुमार ने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया एवं दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट डिक्की सीट बेल्ट ड्राइविंग लाइसेंस वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹ 2000 जुर्माना वसूला। वहीं मास्क नहीं पहनने वाले 4 वाहन चालको से कुल ₹ 200 जुर्माना वसूला । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: समान बैठक का हुआ आयोजन कई पदाधिकारी रहे अनुपस्थित Posted: 03 Mar 2022 10:21 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन की अध्यक्षता में समान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कई विभाग के पदाधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे। जिस पर प्रखंड प्रमुख ने नाराजगी जताई। प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष, चिकित्सा प्रभारी सहित कई विभाग के पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए। जिस पर बैठक में मौजूद पंचायत समिति सदस्यों ने भी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में सीडीपीओ पुतुल कुमारी द्वारा दी गई जानकारी पर प्रखंड प्रमुख सहित अन्य पंचायत समिति सदस्यों ने असहमति जताई। बैठक में मुख्य रूप से उपप्रमुख प्रकाश चौधरी, बी पी आर ओ, सीडीपीओ पुतुल कुमारी, एम ओ मिथिलेश कुमार, बीसीओ अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती लापता,अब तक कोई सुराग नहीं Posted: 03 Mar 2022 10:19 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के गायत्री मंदिर समीप से एक 32 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं 15 फरवरी से लापता युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवती की तलाश में युवती की मां लापता लिखी हुई हैंड विल को लेकर जगह जगह घूम रही है और अपनी पुत्री की तलाश कर रही है। साथ ही पुत्री की सकुशल वापसी की लोगों से अपील कर रही है। गुरुवार को युवती की मां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा के आवास पर भी पहुंच कर उनसे अपनी पुत्री की वापसी कराने की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि 17 फरवरी को लिखित आवेदन बौंसी थाने में देने के बाद दूसरे दिन अपनी पुत्री की तस्वीर भी दी गई है। साथ ही वरीय पदाधिकारियों ने पुत्री को सकुशल लाने का आश्वासन भी दिया है। मालूम हो कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसका निजी चिकित्सक के द्वारा इलाज भी चल रहा था। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: आत्महत्या मामले में घुटिया गांव से गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल Posted: 03 Mar 2022 10:18 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बिरनिया गांव में युवती की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार घुटिया गांव निवासी मुकेश कुमार गुरुवार को जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि, शिवरात्रि की रात एक युवती की लाश बिरनिया गांव के बाहर दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकी हुई मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। बताया गया कि, मुकेश कुमार और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि, शिवरात्रि के दिन ही दोनों के बीच मोबाइल पर 40 मिनट तक बात हुई थी। वहीं बौंसी थाने में पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। जिसके बाद गुरुवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद आरोपी मुकेश कुमार को जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: ऑटो पलटने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से हुए जख्मी Posted: 03 Mar 2022 10:17 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी भूरना मुख्य मार्ग स्थित बरमनिया गांव समीप सड़क दुर्घटना में एक ऑटो के पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया कि, धोबनी गांव की ओर से ऑटो बौंसी की तरफ आ रही थी। बरमनिया गांव समीप बजरंगबली मंदिर के पास सड़क पर बालू गिरे होने की वजह से ऑटो अनियंत्रित हो गयी और ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में धोरैया थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी नौशाद आलम,11 वर्षीय नासिर हुसैन अंसारी के अलावा लालमटिया गांव के बुजुर्ग भागीरथी मांझी सहित अन्य लोग सवार थे। घटना में उक्त तीनों लोगों को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। जबकि 11 वर्षीय नासिर हुसैन अंसारी का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 03 Mar 2022 10:16 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर लगे रोपवे का ड्राइव चेन्नई से दुरुस्त हो कर आ गया है। अगले एक-दो दिनों में आकाशीय रज्जू का परिचालन फिर से आरंभ होने की संभावना है। मालूम हो कि 4 फरवरी को आकाशीय बिजली की वजह से रोपवे के ड्राइव में खराबी आ गई थी। जिसके बाद से इसके परिचालन पर रोक लगा दी गई थी। आकाशीय रज्जू बंद हो जाने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों से मंदार भ्रमण करने आए सैलानी निराश होकर लौट जा रहे थे। रोपवे का परिचालन बंद होने से यहां के स्थानीय लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ गया था। इसके परिचालन से पर्यटकों को पर्वत शिखर तक जाने में काफी आराम मिलता था। रोपवे का परिचालन बंद रहने से जैन यात्रियों को काफी परेशानी हुई है। कोरियर के जरिए रोपवे का ड्राइव मंदार पहुंच चुका है। यहां मौजूद इंजीनियर ने बताया कि, जल्द ही रोपवे का परिचालन आरंभ हो जाएगा और सैलानी इसका मज़ा ले पायेंगे। मालूम हो कि, दूसरी बार रोपवे के ड्राइव में खराबी आई है। पहली बार उद्घाटन के 43 दिन बाद ही खराबी आ गई थी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: श्यामबाजार बौंसी मार्ग पर सवारी बस से 42 पेटी शराब बरामद Posted: 03 Mar 2022 09:33 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर देवघर से भागलपुर जा रही सवारी बस से भारी मात्रा में 42 पेटी देशी शराब बरामद की है। बताया गया कि, कौशिक नामक यह बस देवघर से भागलपुर प्रतिदिन सवारियों को ढोने का काम करती है। इस मामले में बस के चालक और सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, शराब की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी जैनेंद्र मिश्रा और राजेश कुमार यादव को छापेमारी में लगाया गया। छापेमारी के दौरान कुल 42 पेटी में 1050 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। बस चालक सलैया निवासी दिनेश कुमार एवं श्यामबाजार निवासी सोनी मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में बताया गया कि, देवघर से सवारी लेकर बस भागलपुर जा रही थी। देवघर से मंदिर मोड़ पर शराब का कार्टून लोड किया गया था। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Rewari News : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किए जा रहे अंत्योदय मेले : DC Posted: 03 Mar 2022 07:50 AM PST रेवाड़ी 3 मार्च : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में द्वितीय चरण के तहत गुरूवार को नगर परिषद रेवाड़ी में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार मेले में सरकार की योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए डीसी यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार मेलों में आने वाले जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं से जागरूक करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए ही मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद गरीब परिवार को किसी ना किसी सरकारी योजना के तहत लोन दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। ऐसे में सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि मेलों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और इच्छुक व्यक्ति को सरकार की योजना के अनुसार लोन दिलाया जाए। उपायुक्त ने मेले में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जरूरतमंद लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार कार्य करने के लिए लोन दिलवाने के उदेश्य को लेकर सरकार काम कर रही है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार मेलों का आयोजन हो रहा है। इन मेलों के दौरान लोगों की सुविधा के लिए विशेष तौर वेलकम डेस्क सहित काउंसलिंग एवं हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है और कोरोना वैक्सीन लगाने की सुविधा का भी प्रबंध है। आज खंड धारूहेड़ा व नपा धारूहेड़ा में होगा अंत्योदय मेले का आयोजन अंत्योदय मेलों के ऑवर आल इंचार्ज एवं एडीसी जयदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय मेलों के द्वितीय चरण में शेड्यूल के अनुसार 4 मार्च को खंड धारूहेडा खंड व नगर पालिका धारूहेड़ा, 5 मार्च को खंड जाटूसाना, 7 मार्च को बीडीपीओ खोल, 8 मार्च को खंड नाहड़, 9 मार्च को खंड रेवाड़ी तथा 10 मार्च को खंड बावल व नगर पालिका परिसर बावल में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डीएमसी भारत भूषण गोगिया, सीईओ जिप रविन्द्र यादव, डीएसडब्ल्यूओ रेणुबाला, ईओ नप अभय सिंह, सीएमजीजीए अमन वालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। |
| Godda News: उपायुक्त ने पेंशन अदालत की समीक्षा की Posted: 03 Mar 2022 06:06 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 02.03.2022 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में उपायुक्त के द्वारा लंबित पेंशन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को लंबित पेंशन के मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों यथा:- कार्यालय अधीक्षक मंडल कारा गोड्डा, जिला पशुपालन कार्यालय गोड्डा, अनुमंडल कार्यालय गोड्डा, प्रखंड कार्यालय महागामा, जिला स्थापना शाखा गोड्डा से संबंधित 7 आवेदनों पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को लंबित पेंशन के मामलों का निष्पादन यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया गया। मौके पर विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा सह मंडल कारा अधीक्षक नागेश्वर साव, पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। |
| Godda News: सुंदर पहाड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी ने लगाया कैंप कोर्ट Posted: 03 Mar 2022 06:00 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 03.03.2022 को गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी अंचल में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज के द्वारा कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 13 सुदूर मौजा के केस अंचल कार्यालय में सुना गया जिसमें 6 मौजा में प्रधान की नियुक्ति की गई । कोर्ट कैंप में सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा प्रधान बहाली से संबंधित मामलों का निपटारा करते हुए 6 प्रधानों का चयन किया गया। जिसमें छोटा चामेर मौजा में लुंबा हंसदा, करामो पहाड़ मौजा में इतवारी पहाड़िया, मालीपाड़ा मौजा में दुरगु मरांडी, गड़ीडीह मौजा में सामयल मुर्मू,खेपाडीह मौजा में विराम मरांडी, का चयन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अनुमंडल में कई सारे जगहों पर जहां पर प्रधान की नियुक्ति के लिए पद रिक्त है वह तुरंत अपने संबंधित अंचलाधिकारी को सूचित कर अथवा अनुमंडल में आकर सूचना प्रदान करें ताकि जल्द से जल्द सभी जगहों पर प्रधानों की नियुक्ति किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस तरह के कोर्ट कैंप का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। ताकि वैसे जगहों पर जहां पर प्रधानों की नियुक्ति नहीं हो सकी है वहां कोर्ट कैंप के माध्यम से जल्द से जल्द प्रधानों की नियुक्ति कराई जा सके।*सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रिक्त प्रधानी मौजा में प्रधानी नियुक्ति हेतु धारा 6/5 के तहत अनुमंडल कार्यालय / संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन समर्पित करें। ताकि बहाली हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। |
| Godda News: उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की Posted: 03 Mar 2022 05:48 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 03.03.2022 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों को जिले में स्वास्थ्य सुविधा को और भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के संचालन में प्रगति लाने हेतु आवश्यक कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। उपायुक्त के द्वारा निदेश दिए गए कि आम लोगों के लिए स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सेवा अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो,इसका पालन सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं का नियमित पंजीकरण, नियमित जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ ही संस्थागत प्रसव, पोषण सहित अन्य योजनाओं में लक्ष्यानुसार प्रगति लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव पर जोर देते हुए कहा कि प्रसव के दौरान अस्पताल में महिलाओं के सुरक्षित प्रसव कराने पर संबंधित पदाधिकारी के द्वारा विशेष ध्यान दिए जाएं।स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के दौरान जिले में पहला एवं दूसरा एएनसी की उपलब्धि ठीक-ठाक पाई गई। उपायुक्त के द्वारा जिला अंतर्गत संचालित एमटीसी पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति होनी चाहिए, शहीदों के इंसेंटिव भुगतान पर चर्चा की गई जिसमें बोआरीजोर, मेहरमा एवं सुंदरपहाड़ी प्रखंड में केवल अक्टूबर माह तक का भुगतान किया गया है जिसमें उपायुक्त के द्वारा रोष व्यक्त करते हुए उक्त प्रखंड के लेखा इंचार्ज, बीटीटी, लिपिक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों की हिमोग्लोबिन टेस्ट भी कराई गई जिनका हीमोग्लोबिन कम पाया गया उन्हें खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया। बैठक में उपविकास आयुक्त के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित अन्य सभी योजनाओं की भी समीक्षा कर योजनाओं में प्रगति लाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मौके पर सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 मंटू टेकरीवाल, उपाधीक्षक सदर अस्पताल गोड्डा डॉ0 प्रभा रानी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ0 रामप्रसाद, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीडीपीओ जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे। |
| Godda News: आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आहूत की गई Posted: 03 Mar 2022 04:38 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 02.03.2022 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश के द्वारा संयुक्त रूप से आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की बैठक आहूत की गई। बैठक मेंं पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला सहकारिता पदाधिकारी सह प्रभारी आपदा प्रबंधन विभाग गोड्डा सुजीत कुमार सिंह के द्वारा जिले में कोविड-19 से संबंधित मृतकों को दिए गए मुआवजे की स्वीकृति , अन्य प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित लाभुकों को अनुदान राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति ,संबंधित अंचलाधिकारियों के द्वारा आपदा पीड़ित आश्रितों को अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति की जानकारी उपायुक्त को दी गई । आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत दिए जा रहे सहायता राशि पर विचार विमर्श करते हुए महोदय के द्वारा कुल 49 आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही साथ जिले से प्राप्त आवेदनों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा सहायता राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त के द्वारा कोविड-19 के दौरान मृत हुए व्यक्तियों की जांच संबंधित विभाग के द्वारा करने के निर्देश दिए गए चाहे वें जिले के अन्यत्र जगह में क्यों ना मृत हुए हो उनकी सूची उपलब्ध कर उनकी जांच कर यथाशीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त के द्वारा जिले में आगजनी एवं वज्रपात प्रभावित लोगों की जांच कर आपदा प्रबंधन की ओर से दी जाने वाली राशि को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामलों की जांच कर यथाशीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए ताकि आश्रितों को लाभ प्राप्त हो सके। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 मंटू टेकरीवाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार, विभिन्न प्रखंडों को अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। |
| Pathargama News: पोता ने मार कर फोड़ा दादा का सर Posted: 03 Mar 2022 04:21 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा:- गुरुवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट अमरपुर में एक दीवार पर दावेदारी को लेकर दो पक्ष में झड़प हो गई जिससे 60 वर्षीय धरेंद्र साह को उसी के पोते विक्की साह और उसकी पुत्रवधू यशोदा देवी ने मिलकर सरिया से मारकर सर फोड़ दिया। घायल धीरेंद्र शाह को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ सुप्रिया ने की| घायल धीरेंद्र के सर पर 8 टाका लगाया गया है| स्वास्थ्य कर्मी नागेंद्र शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र साह का पोता विक्की साह बिना जख्म के ही अपने सर पर टांका लगाने का दबाव बना रहा था| थाने में धीरेंद्र साह के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। अमन राज:- |
| Rewari News : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने आंगनबाड़ी यूनियन की बस इमपाउन्ड की घटना की निंदा की Posted: 03 Mar 2022 04:06 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला प्रधान किसान नेता रामकुमार नीमोठ व सचिव राकेश कुमार ने प्रेस के नाम जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में कल रात्रि से ही आंगनवाड़ी कर्मियों को पंचकूला पहुंचने से रोकने के तरह-तरह के हथकंडे व बाधाएं इस्तेमाल कर रही है, बोखला कर आंगनवाड़ी कर्मियों से भरी बसों को जप्त कर रही है और थानों में ले जा रही है। उनके आंदोलन से सरकार बौखलाई हुई है और विधानसभा में की गई अपनी ही घोषणाओं को लागू न करने से पूरी तरह से घबराई हुई है। विरोध प्रदर्शन करने से रोक कर पूरे जनतंत्र और आंगनवाड़ी कर्मियों के अधिकारों की हत्या कर रही है। हमारा संगठन इसका कड़ा विरोध करता है तथा हरियाणा सरकार के जन विरोधी, लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी हाथकंडों की घोर निंदा करता है। पंचकूला तथा चंडीगढ देश के सब नागरिकों के हैं, खट्टर सरकार की बपौती नहीं हैं। विधानसभा आजादी आंदोलन की महान कुर्बानियों से बनी है। इसके भीतर की गई घोषणाएं लागू न कर खट्टर सरकार विधानसभा की तोहीन, अपमान कर रही है और आंगनवाड़ी कर्मियों को विधानसभा पर जाने से रोक कर पूरे जनतंत्र और आंगनवाड़ी कर्मियों के अधिकारों की हत्या कर रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के चण्डीगढ़ विधानसभा कूच से हरियाणा सरकार पूरी तरह से बौखलाई हुई है। संगठन पूरे प्रदेश की जनता, जनतंत्र पसन्द लोगों, बुद्धिजीवियों व मीडिया से भी सहयोग, समर्थन की अपील करता है कि सरकार की जनतंत्र-विरोधी व दमनकारी कारवाईयों की निन्दा की जाये, इनका पर्दाफाश किया जाये। |
| Panjwara News: 108 बोतल शराब के साथ बाईक सवार युवक गिरफ्तार Posted: 03 Mar 2022 03:19 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह विक्रमपूर मोड़ के समीप वाहन जांच के क्रम में एक बाईक से 108 बोतल देसी विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि गुरुवार सवेरे नियमित गश्ती के दौरान शक के आधार पर एक बाईक सवार युवक को जांच के लिए रोका गया जिससे जांच के क्रम में बाईक सवार युवक के पास बैग से इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 750 मिली मात्रा के 8 बोतल विदेशी शराब और झारखंड निर्मित लैला ब्रांड के 300 मिली मात्रा के 100 बोतल देसी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बाँका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के सिकंदर कुमार पिता राजेन्द्र महतो रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त बाईक को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आशा कार्यकर्ता को मिला स्मार्टफोन Posted: 03 Mar 2022 03:17 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में दर्जनों आशा कार्यकर्ता को स्मार्टफोन दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्वास्थ्य समिति के आलोक में रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार के अध्यक्षता में बौंसी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिया गया। आशय की जानकारी देते हुए रेफरल अस्पताल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से स्मार्टफोन दिया गया है। जिससे अब आशा कार्यकर्ताओं की अश्विन पोर्टल,एचबीवाईसी इत्यादि कामों के लिए उपयोग किया जाना है। इसके अलावा विभागीय निर्देशानुसार स्मार्टफोन से काम लिया जाएगा जो अति आवश्यक था। इधर स्मार्टफोन मिलते ही आशा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। ज्ञात हो कि आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता एक ही धरोहर के दो पहलू हैं। जिन्हें पहले ही आंगनबाड़ी सेविका दीदी को स्मार्टफोन दिया गया था। जिसे लेकर बिहार राज्य जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से लगातार विभिन्न मांगों में स्मार्टफोन की भी मांग की गई थी। जो अब पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 11 जिलों में स्मार्टफोन वितरण किया जा रहा है। जिसके बाद राज्य के सभी जिलों के प्रखंडों में सभी आशा कार्यकर्ता को स्मार्टफोन दीया जाना है। जिसमें रेफरल अस्पताल में स्मार्टफोन वितरण किया गया। मौके पर डॉ आर के सिंह, बीसीएम उद्धव कुमार, केयर इंडिया के विभय कुमार ठाकुर,सौरभ कुमार, कुमारी अनीता,बेबी कुमारी,रूबी कुमारी,रानी कुमारी,रानी देवी,पुनम देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ताऐं उपस्थित थीं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: युवती के आत्महत्या मामले में पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज Posted: 03 Mar 2022 03:16 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में युवती के आत्महत्या मामले में युवती के पिता ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया गया कि आत्महत्या करने के लिए पुत्री को उकसाया गया है। आत्महत्या के बाद ही पुलिस ने मुकेश कुमार पर शिकंजा कसते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आत्महत्या करने वाली युवती के पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मालूम हो कि, बरमसिया गांव से 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ उनकी पुत्री का शव बरामद किया गया था। जोकि दुपट्टे के बने हुए फंदे से पेड़ के सहारे लटका हुआ था। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Ramgarh News: उपायुक्त ने सुकरी गड़ा के स्वर्ण शिल्पी कारीगरों के वर्कशॉप का निरीक्षण किया Posted: 03 Mar 2022 01:09 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने चितरपुर प्रखंड का दौरा कर सुकरीगढ़ा ग्राम में स्फूर्ति परियोजना के तहत हो रहे कार्यों एवं शिल्पी कारीगरों द्वारा सिल्वर ज्वेलरी क्लस्टर का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त ने स्फूर्ति (स्कीम ऑफ़ फंड फॉर अपग्रेडेशन एंड रीजेनरेशन ऑफ ट्रेडिशनल इंडस्ट्री) परियोजना के तहत गांव में हो रहे कार्यों के निरीक्षण के क्रम में सीएफसी बिल्डिंग का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने भवन तक सड़क निर्माण एवं भवन की चारदीवारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुकरीगढ़ा गांव के स्वर्ण शिल्पी कारीगरों के वर्कशॉप में कारीगरों द्वारा आभूषण निर्माण करने के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों की सराहना की। वही उपायुक्त ने कारीगरों से उनके द्वारा कार्यों के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी लेने के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार को उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए वहीं उपायुक्त ने कारीगरों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी कई निर्देश दिए।गौरतलब हो कि स्फूर्ति योजना का आरंभ भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बांस, खादी तथा शहर जैसे ग्रामीण एमएसएमई उद्योग से जुड़े कारीगरों की क्षमता का विकास किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों को ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार, अंचल अधिकारी चितरपुर तृप्ति विजय कुजुर, जिला उद्योग केंद्र से इओडीबी मैनेजर, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के जिला उद्यमी समन्वयक, प्रखंड उद्यमी समन्वयक सहित अन्य उपस्थित थे। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Ramgarh News: उपायुक्त ने यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने को ले बैठक की Posted: 03 Mar 2022 12:58 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- दिव्यांगजनों को यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडेंटिटी) कार्ड निर्गत करने के संबंध में हो रहे कार्यों को लेकर बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शाखा डॉक्टर मोहम्मद आबिद हुसैन के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई की सामाजिक सुरक्षा शाखा द्वारा पूर्व से 6800 दिव्यांगों को पेंशन की राशि दी जा रही है जिन्हें यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने हेतु प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराया गया था जिसके तहत अब तक अलग-अलग प्रखंडों से 3615 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसके उपरांत सिविल सर्जन कार्यालय रामगढ़ को आवेदनों के सत्यापन हेतु सभी आवेदन उपलब्ध करा दिए गए हैं। बैठक में उपायुक्त ने प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शाखा को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द से आवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराने एवं सभी आवेदनों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वही उपायुक्त ने सिविल सर्जन कार्यालय से डॉक्टर एस पी सिंह को सामाजिक सुरक्षा शाखा से प्राप्त कराए गए आवेदनों को जल्द से जल्द सत्यापित कर पुनः सामाजिक सुरक्षा शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शाखा को सिविल सर्जन कार्यालय से प्रमाण पत्रों के सत्यापन हो जाने के उपरांत राज्य स्तर पर समन्वय कर सभी दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शाखा, सिविल सर्जन कार्यालय से डॉक्टर एसपी सिंह, डीपीएम एनएचएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Ramgarh News: फ्लोरोसिस के रोकथाम हेतु स्कूलों में किया जा रहा है सर्वे Posted: 03 Mar 2022 12:50 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- एनपीपीसीएफ कार्यक्रम के अंतर्गत रामगढ़ जिला में आरबीएसके मेडिकल ऑफिसर एवं मेडिकल ऑफिसर डेंटल द्वारा हर प्रखंड के स्कूलों में फ्लोरोसिस बीमारी की जांच हेतु स्कूल सर्वे किया जा रहा है। एनपीपीसीएफ कार्यक्रम के तहत कक्षा 3 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों का फ्लोरोसिस बीमारी की जांच हेतु लक्षण निरीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है जिसमें बच्चों के दांत की जांच एवं शरीर के विभिन्न हड्डियों में विकृति की जांच की जा रही है। जिन बच्चों में कोई भी लक्षण मिल रहे हैं उसकी पुष्टि हेतु बच्चों का यूरीन सैंपल लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ में भेजा जा रहा है जिससे शुरुआती समय में ही लक्षणों का पहचान कर बीमारी को स्केटलटैल एवं नन स्केटलटेल फ्लोरोसिस होने से रोक लिया जा सके क्योंकि यह बीमारी पूर्ण रूप से नाइलाज है। जांच में पुष्टि होने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रभावित जगह पर बचाव व रोकथाम की जानकारी पहले से ही दी जा रही है कम उम्र में यदि इस बीमारी का पता चल जाता है तो उसे खानपान पर जीवन में नियमित संशोधन से रोका जा सकता है। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Godda News: इग्नू का दिसंबर 2021 सत्रांत परीक्षा 4 मार्च से Posted: 03 Mar 2022 12:38 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा कॉलेज गोड्डा के इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉo विवेकानंद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इग्नू का दिसंबर - 2021 सत्रांत परीक्षा 04 मार्च 2022 से प्रारंभ हो रही है। परीक्षार्थी को सलाह दी जाती है कि इग्नू वेब साइट से अपना हॉल टिकट अपलोड कर लें। परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नांकित दिशा निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा - (1) इग्नू द्वारा प्रदत्त वैध पहचान पत्र की रंगीन हार्ड कॉपी लेकर परीक्षा केंद्र पर आना है। साथ ही (2) किसी भी स्थिति में मोबाइल, या कोई भी ईलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर नहीं आना है। (3) मास्क पहन कर परीक्षा केंद्र पर आना है। (4) परीक्षा केंद्र पर हर स्थिति में सामाजिक दूरी का अनुपालन करना है। |
| Godda News: आज संगठन विस्तार और बृहद आंदोलन की बनेगी रणनीति Posted: 03 Mar 2022 12:29 AM PST ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- "संथालपरगना भाषा एवं खतियान संघर्ष समिति" के मुख्य संयोजक सदस्य संजीव कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संथाल परगना में कुड़मालि भाषा को जिला स्तर पर मान्यता व खतियान आधारित स्थानीयता समेत चारसुत्री मांग पर संगठन अडीग है । चारों मांगें जनभावनाओं से जुड़ी एवं झारखंड के हीत की हैं इसलिए निर्णय में विलंब के हालात में आंदोलन के बृहद स्वरूप के लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगा।आंदोलन की भावी रणनीति को लेकर समिति की 27 फरवरी की बैठक सांगठनिक कारण से रद्द करके 3 मार्च को 12 बजे दिन में संयोजक के रंगमटिया स्थित कार्यालय परिसर में रखी गई है। बैठक में समिति का विस्तार एवं आंदोलन की अगली रणनीति पर गंभीरता से विचार विमर्श किया जायेगा। महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय विधायकों व राजनीतिक दलों के प्रमुखों से चारों मांगो पर समर्थन का आग्रह के लिए आंदोलनकारियों का एक दल तैयार किया जायेगा। बैठक में वे सभी आंदोलनकारियों को आमंत्रित हैं। जिन्होंने अपने गांव इलाका से बीते दिनों धरना प्रदर्शन जुलूस को नेतृत्व दिया था। वैसे भी नेतृत्वकर्ता आमंत्रित हैं जो किसी कारणवश बीते कार्यक्रम में योगदान नहीं दे पायें लेकिन योगदान देने की इच्छा रखते हों। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |