न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- Jio का बड़ा ऐलान, नहीं होगी कटौती; पूरे 1 महीने की Validity के साथ चलाएं प्रीपेड प्लान!
- सुरेश रैना ने की बड़ी भविष्यवाणी, प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों के बताए नाम
- झगड़े को भूल गले मिलते दिखे क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘भगवान तेरी लीला अपरंपार है’
- लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में सीएसके कर सकता है ये 2 बदलाव
| Jio का बड़ा ऐलान, नहीं होगी कटौती; पूरे 1 महीने की Validity के साथ चलाएं प्रीपेड प्लान! Posted: 28 Mar 2022 07:22 PM PDT टेलिकॉम ऑपरेटर Reliance Jio ने एक नया धमाकेदार और यूजर सेंट्रिक प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसकी खासियत की बात करें तो इसकी वैधता पूरे एक महीने की है। जी हां, यह टेलिकॉम इंडस्ट्री का पहला प्लान है जो पूरे 1 महीने यानी की कैलैंडर मंथ वैलिडिटी के साथ आया है। इसका सीधा मतलब है कि यूजर्स को 28 दिन की वैधता का झंझट अब नहीं लेना होगा। अगर आप इस महीने की 5 तारीख को रिचार्ज करते हैं तो आपको अगले महीने की 5 तारीख को ही रिचार्ज करना होगा। Jio का ये प्लान यूजर्स को बेहद ही पसंद आने वाला है। चलिए जानते हैं Jio के इस प्लान के बारे में। Jio के 259 रुपये के प्लान के बेनिफिट्स: प्लान की कीमत तो आपको पता चल ही गई है। इसके बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। जब डेली FUP लिमिट खत्म हो जाएगी तो यूजर्स को 64Kbps की स्पीड मिलेगी। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। बता दें कि अन्य Jio प्रीपेड प्लान की तरह, 259 रुपये के प्लान को एक बार में कई बार रिचार्ज किया जा सकता है। एडवांस रिचार्ज प्लान एक लाइन में चल जाते हैं। जैसे ही मौजूदा प्लान खत्म होता है तो लाइन में मौजूद अगला प्लान एक्टिवेट हो जाता है। यह प्लान सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है। |
| सुरेश रैना ने की बड़ी भविष्यवाणी, प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों के बताए नाम Posted: 28 Mar 2022 07:18 PM PDT IPL-2022 शुरू हो चुका है और उससे पहले सुरेश रैना ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। यह साल कुल 10 टीमें ट्रॉफी मुकाबले के लिए उतर रही हैं। ऐसे में 15वां सीजन उतना आसान नहीं होने वाला है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया और कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज करी। इस बार नीलामी में संतुलित-टीम बनाने के लिए कुछ टीमों ने काफी पैसा खर्च किया है। ऐसे में सुरेश रैना ने जिन चार टीमों को प्लेऑफ में जाने के लिए चुना है, उनमें उनकी पुरानी टीम भी शामिल है। सुरेश रैना इस बार आईपीएल में नहीं दिखेंगे, लेकिन कमेंट्री के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत किया। IPL 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों के रैना ने बताए नाम इस बार कुछ टीमों को छोड़कर लगभग सभी टीमें काफी संतुलित नजर आ रही हैं। 15वें सीजन में 2 नई टीमें भी डेब्यू कर रही हैं। जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स तथा गुजरात टाइटंस का नाम शामिल है। ये दोनों टीमें टाइटल और डेब्यू के लिए बाकी फ्रेंचाइजी को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। हैरानी की बात यह है कि चेन्नई के पूर्व क्रिकेटर मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने न तो पांच बार की चैंपियन मुंबई-इंडियंस को अपनी टॉप-4 प्लेऑफ लिस्ट में चुना है और न ही इस टूर्नामेंट में दो बार खिताब जीतने वाली KKR को चुना है। ये दोनों बड़ी टीमें अपनी प्लेऑफ-लिस्ट से गायब हैं जो फैंस के लिए भी किसी सरप्राइज से कम नहीं है। लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रैंचाइज़ी का नाम उन चार टीमों में है, जिन्हें उन्होंने आईपीएल-2022 प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए चुना है। लखनऊ की टीम फर्स्ट बार इस टूर्नामेंट में उतर रही है और इसकी कप्तानी लोकेश राहुल को दी गई है। सीएसके की कप्तानी पर भी पूर्व क्रिकेटर ने की थी भविष्यवाणी फिलहाल सुरेश रैना की ये भविष्यवाणी कहां तक सच साबित होती है ये तो आने वाला टाइम ही बताएगा। क्योंकि 65 दिन तक चलने वाले यह लीग मैच में कोई भी चमत्कार हो सकता है। जैसा कि पिछले सीजन में भी देखने को मिला था। शुरुआत में सभी मैच हारने वाली कोलकाता की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। जबकि प्रदर्शन के हिसाब से उनके प्लेऑफ में भी पहुंचने की उम्मीद ना ही थी। आपको बता दें कि सुरेश रैना ने इससे पहले CSK की कप्तानी को लेकर भविष्यवाणी की थी, जिसके बाद उनके चारों तरफ काफी गहमागहमी थी। एमएस धोनी के बाद कप्तान बनने की संभावना जताने वाले खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा का भी नाम था। इसके बाद फैंस ने उनकी इस बड़े भविष्यवाणी का मजाक भी उड़ाया। मात्र 2 दिन बाद, चेन्नई टीम ने रवींद्र जडेजा को नया कप्तान नियुक्त किया। |
| Posted: 28 Mar 2022 07:10 PM PDT इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां संस्करण शुरू हो चुका है। आईपीएल के इस सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज इस सीजन का चौथा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है जहाँ दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। इस मैच के दौरान, क्रुणाल पांड्या की एक तस्वीर सामने आयी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। क्रिकेट फैंस को यह पता होगा कि, रणजी ट्रॉफी में दीपक हुड्डा और कुणाल पांड्या एक ही टीम से खेलते थे, इस दौरान दोनों ही प्लेयर्स के बीच झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर लंबे समय तक चर्चा हुई थी। इस बड़े झगड़े के बाद ऐसा लग रहा था कि, ये दोनों प्लेयर्स अब कभी एक साथ नहीं खेलेंगे। हालांकि, इन दोनों ही प्लेयर्स को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने साइन किया था। और, अब ये एक साथ खेल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा को लेकर लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मेंटर गौतम गंभीर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, "देखिए, क्रिकेट में प्रदर्शन करने के लिए आपको सभी टीम मेट्स का अच्छा दोस्त होना जरूरी नहीं है। ये दोनों ही प्रोफेशनल हैं और अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें एक ही काम करना है। मैं जिस भी टीम में खेला हूं, उसमें हर किसी के साथ मेरी दोस्ती नहीं थी।" क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा की तस्वीर हुई वायरल आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स पहले मैच में दीपक हुड्डा ने विपरीत परिस्थितियों में बेहतरीन पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा है। दीपक हुड के इस अर्धशतक के बाद डगआउट में बैठे क्रुणाल पांड्या उनके लिए ताली बजाते दिखे और फिर जब दीपक आउट होकर वापस लौट रहे थे तब भी क्रुणाल ने उनकी बेहतरीन पारी के लिए पीठ थपथपाई है। यही नहीं, दूसरी पारी में दोनों प्लेयर्स गले मिलते हुए भी दिखाई दिए हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे इस मैच से सामने आयी ये तस्वीरें बताती हैं कि आईपीएल कैसे खिलाड़ियों को अपने मतभेदों को भूलने में मदद कर सकता है। इससे पहले भी, फैंस ने चिर प्रतिद्वंद्वी एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह को एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए देखा था। और अब, जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन भी राजस्थान रॉयल्स के लिए एक साथ खेलेंगे। |
| लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में सीएसके कर सकता है ये 2 बदलाव Posted: 28 Mar 2022 07:06 PM PDT आईपीएल 2022 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। अब चेन्नई का अगला मैच 31 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा। इसकी उम्मीद की जा रही है कि चेन्नई इस मैच में दो बदलाव कर सकती है। तो आज हम आपको उन्हीं दो बदलावों के बारे में बताएंगे जो चेन्नई लखनऊ के खिलाफ कर सकती है। 1) मिचेल सेंटनर की जगह मोईन अली खेलेंगे मिचेल सेंटनर की जगह मोईन अली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेंगे। मोईन कोलकाता के खिलाफ पहला मैच में वीजा क्लीयरेंस में हुई देरी की वजह से नहीं खेल पाए थे। उनके ना होने के कारण स्पिन विभाग में थोड़ा कमजोर नजर आ रहा था। मोईन के प्लेइंग इलेवन में आने से चेन्नई का बल्लेबाजी क्रम भी थोड़ा मजबूत हो जाएगा। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने पिछले साल चेन्नई के लिए बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया था। वहीं सेंटनर की बात की जाए तो वो पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देते हुए 1 विकेट अपने नाम किया। अब जब मोईन आ गए है तो हो सकता है कि वो इस पूरे सीजन में ना खेल पाए। 2) शिवम दुबे की जगह राजवर्धन हैंगरगेकर शिवम दुबे ने पहले गेम में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। यह ऑलराउंडर बल्लेबाजी करते समय सिर्फ 3 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हो गया। उसके बाद गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ एक ओवर करने को मिला जिसमें उन्होंने 11 रन खर्च कर दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। हालांकि सीएसके आमतौर पर खिलाड़ियों को मौके देने के लिए जानी जाती है लेकिन दुबे के साथ ऐसा नहीं हो सकता है। चूंकि सेंटनर की जगह मोईन अली खेल सकते है इसलिए सीएसके को एक अतिरिक्त गेंदबाज की आवश्यकता होगी। ऐसे में चेन्नई वे युवा हैंगरगेकर को मौका दे सकती जो दीपक चाहर की तरह नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन करके दिखा सकते है। राजवर्धन निचले क्रम में कुछ बड़े हिट भी लगा सकते है और इसी वजह से इस युवा खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



