Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 15, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MP SCHOOL EDUCATION- नए शिक्षा सत्र प्रारंभ की तारीख बदली

Posted: 15 Apr 2022 08:18 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कक्षा 1 से लेकर 8 तक प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत दिनांक 15 जून 2022 से पहले की जाएगी। पूर्व में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवीन शिक्षा सत्र की शुरुआत दिनांक 15 जून 2022 से घोषित की गई थी परंतु अब इस तारीख को बदल दिया गया है।

MP government school education session start date

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन कैलेंडर के अनुसार दिनांक 1 मई 2022 से दिनांक 14 जून 2022 तक गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है। इस हिसाब से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत दिनांक 15 जून 2022 को होगी परंतु एमपी स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सूत्रों का कहना है कि नए सत्र की शुरुआत 15 जून 2022 को संभव नहीं है इसलिए दिनांक 13 जून 2022 को नए सत्र की शुरुआत कर दी जाएगी।

Madhya Pradesh school education minister- official statement

शैक्षणिक कैलेंडर बनाने वाले स्कूल शिक्षा विभाग के विद्वान शायद भूल गए कि 14 जून 2022 को सेकंड सैटरडे है। यानी कि 15 जून 2022 को संडे की छुट्टी है। छुट्टी वाले दिन नए सत्र की शुरुआत कैसे हो सकती है। अब दो ही विकल्प हैं या तो नया सत्र 16 जून 2022 से शुरू किया जाए या फिर 13 जून 2022 से।

इसको लेकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि छात्र हित सभी अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक लगे हुए हैं, जो भी उचित होगा वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 जून से सभी बच्चे स्कूल में आएंगे। 

MPPSC exam postponed- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

Posted: 15 Apr 2022 07:53 AM PDT

इंदौर
। MADHYA PRADESH PUBLIC SERVICE COMMISSION द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा दिनांक 24 अप्रैल 2022 को आयोजित की जानी थी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित 2019 का रिजल्ट हाई कोर्ट द्वारा निरस्त कर दिया गया था। 

MPPSC 2021 EXAM NEW DATE- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है जिसमें राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 24 अप्रैल 2022 के स्थान पर 22 मई 2022 को घोषित किया गया है। एमपीपीएससी की तरफ से बताया गया है कि उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड दिनांक 17 मई 2022 से डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस परीक्षा के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के 283 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भर्ती किए जाने की घोषणा की गई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- आसमान में ड्रोन से लेकर गली में सादा वर्दी तक पुलिस तैनात

Posted: 15 Apr 2022 07:18 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति से छेड़छाड़ की हर छोटी से छोटी कोशिश को ना काम करने के लिए आसमान में ड्रोन कैमरा से लेकर गलियों में सादा वर्दी में पुलिस तैनात कर दी गई है। यह जानकारी भोपाल के पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर ने दी। 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हनुमान जयंती दिनांक 16 अप्रैल 2022 के जुलूस के लिए हमने पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा है। इसके अलावा वीडियो और ड्रोन कैमरा से नज़र रखी जाएगी। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस बल अपराधियों पर नज़र रखेगा। इससे पहले भोपाल कमिश्नर एवं कलेक्टर ने हनुमान जयंती के जुलूस वाले मार्ग पर पैदल मार्च करके शांति एवं सुरक्षा की रणनीति बनाई। 

उल्लेखनीय है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भोपाल की शांति भंग करने की साजिश की थी परंतु भोपाल पुलिस द्वारा उसे तत्काल विफल कर दिया गया। आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट एवं वायरल करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए पुलिस को सभी प्रकार की नियमानुसार कार्यवाही के लिए स्वतंत्र किया गया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी जंगल में खराब हुई, 2 घंटे तक खड़ी रही - MP NEWS

Posted: 15 Apr 2022 06:59 AM PDT

ग्वालियर।
भोपाल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 12198 का शुक्रवार को दोपहर में शाढ़ौरा से पहले इंजन ख़राब हो गया। इस कारण ट्रेन क़रीब दो घंटे तक खड़ी रही। गुना से इंजन बुलाकर ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना किया गया। इस कारण गाड़ी शाम को पौने पांच बजे भोपाल पहुंची। ऐसे में दोपहर के समय भीषण गर्मी में ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस हर दिन की तरह शुक्रवार को सुबह क़रीब साढ़े छः बजे ग्वालियर से रवाना हुई। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से क़रीब आधा घंटे पहले 9:22 बजे गुना स्टेशन पहुंच गयी। यहां से सुबह 10:16 बजे अशोकनगर के लिए रवाना हुई।

बताते हैं कि ट्रेन जब पीलीघटा और शाढ़ौरा स्टेशन के बीच पहुंची, तभी इसके इंजन में अचानक ख़राबी आ गई। इसके बाद चालक ने स्टेशन पर सूचना दी और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। क़रीब दो घंटे तक गाड़ी यहीं खड़ी रही, तब जाकर गुना से दूसरा इंजन आया।

यहां इंजन बदले जाने की जगह नहीं थी। इस कारण गुना से आया हुआ इंजन ट्रेन में पीछे ही लग गयाऔर गाड़ी को आगे की तरफ़ धकेलते हुए शाढ़ौरा तक लाया। यहां उक्त इंजन पीछे से हटकर ट्रेन के इंजन के आगे लगा, जिसके बाद उक्त गाड़ी अशोकनगर के लिए रवाना हुई। ट्रेन का अशोकनगर पहुंचने का समय सुबह 10:48 बजे का है, मगर इंजन में ख़राबी के कारण यह दोपहर में 12:58 बजे अशोकनगर स्टेशन आ पाई। इसके बाद उक्त ट्रेन भोपाल तक देरी से ही पहुंची और वहां से भी लगभग दो घंटे बाद ही ग्वालियर के लिए रवाना हो सकी।

गर्मी में परेशान होते रहे यात्री

ट्रेन का इंजन ख़राब होने के कारण इसमें सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी में लोग पसीना-पसीना होते नज़र आए। इसके अलावा पीने के पानी के लिए भी लोगों को मशक़्क़त करनी पड़ी। कई लोग अपने निर्धारित समय पर न पहुंचने के कारण जरूरी कार्यों से भी वंचित रह गये। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MP ROJGAR SAMACHAR- योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, इंटरव्यू कॉल NSCBMC MO

Posted: 15 Apr 2022 07:19 AM PDT

जबलपुर।
नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस, मेडिकल कॉलेज, जबलपुर की ओर से मेडिकल ऑफिसर एनेस्थीसिया और मेडिकल ऑफिसर बर्न यूनिट के लिए योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इंटरव्यू का आयोजन दिनांक अप्रैल 2022 को किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को अपने डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करवाने के लिए सुबह 10:30 बजे उपस्थित होना है एवं 11:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है की नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर की ओर से पत्र क्रमांक Estt/gazett/22/3109 जो की दिनांक 30 मार्च 2022 को जारी किया गया था। इसी के संदर्भ में मेडिकल ऑफिसर, एनेस्थीसिया और मेडिकल ऑफिसर बर्न यूनिट के लिए प्रोविंशियल एलिजिबिलिटी लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में 09 कैंडिडेट्स के नाम है।

सभी नौ प्रोविंशियली चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन के बाद ही इंटरव्यू देने के लिए योग्य माना जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों की डिटेल्स नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS - वन विहार में पर्यटकों की एंट्री का टाइम बदला

Posted: 15 Apr 2022 06:45 AM PDT

भोपाल।
भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के खुलने और बंद होने की टाइमिंग 16 अप्रैल से बदल जाएगी। नेशनल पार्क सुबह 6 बजे से खुल जाएगा और शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। बंद होने के 30 मिनट पहले यानी शाम 6.30 बजे तक टूरिस्टों की एंट्री बंद की जाएगी। 31 जुलाई तक यही शेड्यूल रहेगा।

वन विहार में बाड़े और खुले में घूमने वाले जानवरों की संख्या 1600 से ज्यादा है। नेशनल पार्क की साल में 4 बार टाइमिंग बदलती है। इसके चलते ही 16 अप्रैल से टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा। वन विहार के अफसरों ने बताया, गर्मी के चलते देरी से सूर्यास्त होता है। इसलिए शाम 7 बजे तक वन विहार खुला रहेगा। हालांकि, एंट्री 6.30 बजे तक ही मिलेगा। ताकि, 30 मिनट में टूरिस्ट घूमकर वापस चले जाए। 

16 अप्रैल से वन विहार के खुलने और बंद करने में 30-30 मिनट की बढ़ोतरी होगी। 31 जुलाई तक यह सुबह 6 से शाम 7 बजे तक खुला रखा जाएगा। 1 अगस्त से फिर टाइमिंग बदल जाएगी। पार्क सुबह 6.30 बजे खुलेगा और शाम 6.30 बजे बंद होगा। 31 अक्टूबर तक यही टाइमिंग रहेगी। 1 नवंबर से 15 फरवरी तक सुबह 6.30 बजे से खुलेगा और शाम को 6 बजे बंद हो जाएगा। 16 फरवरी से टाइमिंग सुबह 6.30 से शाम 6.30 बजे तक रहेगी। यह शेड्यूल 15 अप्रैल तक जारी है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

हनुमान जयंती- राशि के अनुसार पूजा विधि एवं मुहूर्त टाइम - Hanuman Jayanti rashifal

Posted: 15 Apr 2022 07:34 AM PDT

Hanuman Jayanti- puja and muhurt time as per jyotish sign

हनुमान जयंती दिनांक 16 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। ज्योतिष के अनुसार इस दिन ब्रह्मांड में रवि व हर्षण योग बन रहा है। हस्त व चित्रा नक्षत्र रहेगा। हस्त नक्षत्र सुबह 08 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। इसके साथ ही रवि योग सुबह 05 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ होगा, जिसका समापन सुबह 08 बजकर 40 मिनट पर होगा। शास्त्रों के अनुसार, इन शुभ योग में किए गए कार्यों का फल शुभ मिलता है।

हनुमान जयंती पर राशि अनुसार यह उपाय करना चाहिए

मेष राशि- हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें।
वृषभ राशि- हनुमानजी को सफेद सेवंती के फूल अर्पण करें।
मिथुन राशि- हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पण करें
कर्क राशि- हनुमानजी को दूध बर्फी का भोग लगाएं।
सिंह राशि- हनुमानजी को गुड़ व फुटाने(चने) का भोग लगाएं।
कन्या राशि- हनुमानजी को तेल का दीपक एवं बेसन से बनी मिठाई अर्पण करें।
तुला राशि- हनुमानजी को आक की माला अर्पित करें।
वृश्चिक राशि- हनुमानजी को मूंग का हलवा अर्पण करें।
धनु राशि- हनुमानजी को केशर निर्मित मिष्ठान्न अर्पण करें।
मकर राशि- हनुमानजी को काले चने अर्पण करें।
कुंभ राशि- हनुमानजी को गुलकंद युक्त पान अर्पण करें।
मीन राशि- हनुमानजी को लाल ध्वज एवं चमेली के पुष्प के साथ आक के पत्ते की माला अर्पण करें।

हनुमान जयंती पर पूजा विधि

- हनुमान जी की मूर्ति ओर मुंह करके लाल आसन पर बैठें।
- 1 घी का और 1 सरसों के तेल का दीपक जलायें।
- अगरबत्ती और धूपबत्ती जलाएं।
- हाथ में चावल व फूल लेकर-हनुमानजी का ध्यान और आवाहन करें।
- अब सिंदूर मैं चमेली का तेल मिलाकर मूर्ति पर लेप करे पाँव से शुरू करकर सर तक करें।
- चांदी या सोने का वर्क मूर्ति पर लगाएंं।
- अब हनुमान जी को लाल लंगोट पहनाएं।
- इत्र छिड़कें।
- हनुमानजी के माथे पर कुमकुम का टीका लगाएं।
- लाल गुलाब और माला हनुमान जी को चढ़ाएं।
- भुने चंने और गुड़ का नैवेद्य लगाएं।
- नैवेद्य पर तुलसी पत्र रखें।
- केले चढ़ाएं।
- हनुमान जी को बनारसी पान का बीड़ा अर्पित करें।
- 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- अंत में हनुमान जी की आरती करें।
ज्योतिष एवं धर्म से संबंधित समाचार और आलेखों के लिए कृपया religious news पर क्लिक करें.

MP NEWS- जनपद सीईओ 4 लाख रिश्वत मामले में गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

Posted: 15 Apr 2022 05:59 AM PDT

जबलपुर
। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छिंदवाड़ा में छापामार कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ ग्राम पंचायत सचिव से ₹400000 रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने सीईओ के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोहन यदुवंशी पिता सरवन लाल यदुवंशी (26) निवासी ग्राम पंचायत बिलावर कला ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। बताया था कि उसके पिता सरवन लाल ग्राम पंचायत कुकर पानी तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा में सचिव के पद पर पदस्थ है तथा निशक्त हैं। जिनका स्वास्थ्य खराब रहता है, इस वजह से पिता के सरकारी कार्यों में आवेदक के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है।

ग्राम पंचायत कुकर पानी में निस्तारी तलाब, दो पुलिया, मेड बंधान एवं हितग्राही के खेतों में भूमि सुधार की तकनीकी स्वीकृति प्रदान करवानी थी। इस सबंध में जब आवेदक ने जनपद सीईओ जुन्नारदेव सुरेंद्र कुमार साहू से मिला तो उन्होंने उपरोक्त सभी कार्यों के लिए बजट मंजूर करने के बदले 4.25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की सत्यता की पुष्टि के लिए प्रारंभिक औपचारिकता पूरी की जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद छापामार कार्रवाई की प्लानिंग की गई। योजना के अनुसार शुक्रवार को रोहन को रिश्वत की राशि अदा करने के लिए भेजा गया। जब जनपद पंचायत कार्यालय जुन्नारदेव में रोहन, सीईओ के आदेशानुसार रिश्वत के ₹400000 उनके ड्राइवर को दे रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बयान के आधार पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार साहू के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें भी गिरफ्तार कर दिया गया।

ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झारबडे, निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान एवं ट्रेप दल के अन्य सदस्य शामिल थे। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें

MP NEWS- हड़ताल पर दूसरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत, सागर मध्य प्रदेश की घटना

Posted: 15 Apr 2022 04:38 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश में पिछले 40 दिनों से हड़ताल पर बैठे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में से एक महिला कर्मचारी की हड़ताल के दौरान मौत हो गई। वह प्रदर्शन में शामिल थी उसी समय अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। अस्पताल में भर्ती किया गया और दूसरे दिन उनकी मृत्यु हो गई। मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। इससे 8 दिन पहले आंगनवाड़ी सहायक पार्वती अहिरवार की भी हो चुकी है मौत।

SAGAR NEWS- धरना स्थल पर महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी, मौत

मध्यप्रदेश में स्वयं को शासकीय सेवा घोषित किए जाने की मांग को लेकर पिछले 40 दिनों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। सागर जिले में बुधवार को लाजपत पुरा वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहनाज बानो की धरना स्थल में तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार रात को उनकी मौत हो गई। 

MP TODAY SAMACHAR- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के जनाजे आंदोलन तेज हुआ

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शहनाज बानो की मौत की खबर फैलते ही प्रदर्शन में शामिल सभी महिला कर्मचारी आक्रोशित हो गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने ऐलान किया कि वह शहनाज बानो का जनाजा आंदोलन स्थल पर रखकर प्रदर्शन करेंगीं। श्री की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता व सहायिका जनाजा में शामिल होने दौड़ लगाकर जाने लगी तो एसपी व कलेक्टर ने दौड़ लगाकर उन्हें रुकवाया और पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।

MP POLITICS NEWS- सांसद विवेक तन्‍खा ने सरकार से उठाया सवाल

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की आंदोलन के दौरान सागर में एक और कार्यकर्ता की मृत्यु पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्‍खा ने अफसोस जताया है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर सरकार से पूछा है कि इन बहनों को न्याय प्रदान करने के पहले सरकार और कितनी जानें लेगी। कुछ दिन पूर्व भी सागर में ही एक कार्यकर्ता की मृत्यु आंदोलन के दौरान हो चुकी है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें

INDORE NEWS - महिला बैंक मैनेजर का होटल में रेप, वीडियो बनाया, 40 लाख रुपए भी ले लिए

Posted: 15 Apr 2022 04:39 AM PDT

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बार संचालक के बेटे पर असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला का परिचय बैंक में आने के दौरान आरोपी से परिचय हुआ था। उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस दौरान असिस्टेंट बैंक मैनेजर से 40 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

TI ज्योति शर्मा ने बताया कि विजयनगर में रहने वाली 40 वर्षीय महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर है। उसने 36 साल के कौस्तुभ पुत्र कैलाश सिंगारे के खिलाफ रेप और रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि 2016 में पति से विवाद हो गया था। 2018 में उसका तलाक हो गया। उसका 10 साल का बेटा भी है। साल 2018 में आरोपी कौस्तुभ ग्राहक के रूप में बैंक आता-जाता था। इस दौरान दोनों में परिचय हो गया और बातचीत होने लगी थी। तलाक के बाद कौस्तुभ ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद महिला को अपने परिवार से भी मिलवाया। तब कौस्तुभ की मां ने चांदी का सिक्का और अंगूठी देकर रिश्ता पक्का कर दिया। 

कौस्तुभ ने महिला से जल्द शादी करने के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। महिला जब भी उससे शादी का बोलती, वह आर्थिक स्थिति कमजोर बता कर टाल देता। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पहले कमिश्नर को भी की थी। इसकी जांच चल रही है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसे आरोपी ने भंवरकुआं स्थित होटल 25 HOURS में ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। यहां उसका अश्लील वीडियो बनाकर फोटो भी ले लिए थे। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही इस होटल को अवैध तरीके से निमार्ण करने ओर रेप व छेड़छाड़ जैसे मामलों में नाम आने के बाद ढहा दिया गया है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP NEWS- भीषण गर्मी में महंगी बिजली भी नहीं मिलेगी, पसीने में नहाएंगे उपभोक्ता

Posted: 15 Apr 2022 12:55 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में आम नागरिकों पर टैक्स बढ़ाने वाले फैसले फटाफट हो जाते हैं लेकिन रिस्पांसिबिलिटी के सब्जेक्ट पर वर्षों तक गवर्मेंट के सेमिनार आयोजित होते रहते हैं। सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए परंतु डिमांड के हिसाब से प्रोडक्शन प्लान नहीं किया। अभी तो गर्मी बाकी है और कोयले के भंडार खत्म हो गए हैं। लोगों को भीषण गर्मी में महंगी बिजली भी नहीं मिल पाएगी। 

मध्य प्रदेश सरकार के मिसमैनेजमेंट के कारण कोयले के भंडार खत्म हो गए हैं। बिजली उत्पादन के लिए कोयला नहीं है। कोयले की कमी के चलते इलेक्ट्रिसिटी का प्रोडक्शन कम होता जा रहा है। बिजली कंपनियां गर्मी के मौसम में डिमांड पूरी करने की स्थिति में नहीं है। दिल्ली तक हल्ला मचा हुआ है। केंद्र सरकार से कोयला मांगा जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार को हिला देने के लिए तैयार नहीं है। 

केंद्र सरकार बनाने के लिए कोयले की कमी की जानकारी मीडिया में लीक कर दी गई है। पब्लिक पैनिक हो जाएगी तो सरकार पर प्रेशर क्रिएट होगा, लेकिन इस सारे प्रोसीजर में कई दिन निकल जाएंगे। बड़े शहरों में मेंटेनेंस के नाम पर और ग्रामीण इलाकों में बिना किसी सूचना के इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कट कर दी जाएगी। कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिनों में पब्लिक चिलचिलाती गर्मी में पसीने में नहीं नहाएगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

उज्जैन कलेक्टर पत्नी को लेकर स्कूटर से घूमने निकले, लोग बोले: वाह-वाह क्या बात है- MP NEWS

Posted: 15 Apr 2022 07:59 AM PDT

भोपाल
। कोई माने या ना माने लेकिन वीआईपी और सेलिब्रिटीज, सोसाइटी पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। कुछ वीआईपी सुर्खियों में आने के लिए सरकार का करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं और कुछ बिना कुछ बोले बड़ा संदेश दे जाते हैं। आशीष सिंह आईएएस एवं उज्जैन कलेक्टर एक ऐसा ही संदेश दे रहे हैं। 

दिनांक 14 अप्रैल 2022 को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह अपनी पत्नी को लेकर स्कूटर से घूमने निकले और वापस आ गए। ना कोई तामझाम ना कोई बयान। ना कोई इवेंट और ना एक भी सरकारी कर्मचारी की छुट्टी कैंसिल की गई।  उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह कोठी मार्ग से लेकर कालिदास अकादमी और अन्य मार्गों पर दो पहिया वाहन पर अपनी पत्नी के साथ आम नागरिक की तरह घूमते दिखाई दिए। अब सोसाइटी इसका अपने अपने तरीके से पॉजिटिव मैसेज निकाल रही है:- 

कलेक्टर की स्कूटर सवारी और समाज में संदेश

- दिनांक 14 अप्रैल 2022 को अंबेडकर जयंती थी, कलेक्टर आशीष सिंह ने बाबा साहब के समानता का संदेश का प्रचार किया। 
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीआईपी कल्चर का समर्थन नहीं करते। कलेक्टर आशीष सिंह ने उनके विचार का प्रचार किया है। 
- कलेक्टर ने आम नागरिकों की तरह सरकारी छुट्टी मनाई और शहर की समस्याओं को ग्राउंड जीरो पर जानने की कोशिश की। 
-  कलेक्टर, इलेक्ट्रिक स्कूटर से घूमने निकले थे। उन्होंने ग्रीन एनर्जी का समर्थन किया। 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP GOVERNMENT JOBS- जबलपुर में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां

Posted: 15 Apr 2022 04:08 AM PDT

मध्यप्रदेश
के जबलपुर में संचालित भारतीय सेना के ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर (GRC) में कुक, टेलर, रेंज चौकीदार समेत 14 पदों पर वैकेंसी ओपन हुई है। जॉब नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लास्ट डेट 1 मई 2022 है। 

GRC VACANCY IMPORTANT DETAILS 

संस्था का नाम- ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर (इंडियन आर्मी) 
रिक्त पदों के नाम- कुक, टेलर, रेंज चौकीदार समेत 14 पद 
शैक्षणिक योग्यता- मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं पास
आयु सीमा- 18 से 25 साल 
आवेदन कैसे करें- ऑफलाइन 

MADHYA PRADESH ROJGAR SAMACHAR

आवेदन पत्र कहां मिलेगा- ऑफिशल वेबसाइट indianarmy.nic.in से डाउनलोड कीजिए 
आवेदन की लास्ट डेट- 1 मई 2022 तक डिलीवरी हो जाना चाहिए
आवेदन किस पते पर भेजें- द कमांडेंट, ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर, जबलपुर (एमपी), पिन – 482001 
निर्धारित फॉर्म में आवेदन भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। लिफाफे के ऊपर अनिवार्य रूप से लिखें 'APPLICATION FOR THE POST OF....... (खाली स्थान पर पद का नाम भरें।) 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग भी समाप्ति की ओर, सिस्टम नहीं सुधरेंगे- MP NEWS

Posted: 15 Apr 2022 04:09 AM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश राज्य परिवहन विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग की तरह अब उच्च शिक्षा विभाग भी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। कुछ सालों बाद मध्य प्रदेश सरकार, कॉलेजों का संचालन नहीं करेगी बल्कि केवल प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी और कॉलेजों को मान्यता देने का काम करेगी। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अगले शिक्षा सत्र में कॉलेजों में सीटों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। 

डॉक्टर धीरेंद्र शुक्ला, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, उच्च शिक्षा के अनुसार नए सेशन के लिए एडमिशन की दिशा में तैयारी चल रही है। हायर सेकेंडरी के रिजल्ट के हिसाब से इसकी शेड्यूलिंग होगी। इस बार सीट संख्या यथावत ही रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पिछले साल यूजी में 10,30,633 सीटें घोषित की थी। पिछले साल सभी कॉलेज और डिग्री कोर्स में सीटें बढ़ाई गई थीं लेकिन मात्र 4.75 लाख स्टूडेंट नहीं एडमिशन लिया। यानी कि 50% से ज्यादा सीटें खाली रह गई।

मुद्दे की बात पॉइंट टू पॉइंट

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट का टारगेट ना केवल अपने राज्य के बल्कि दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को भी आकर्षित करना है। 
यदि स्टूडेंट्स एडमिशन नहीं ले रहे तो यह यूनिवर्सिटी का फेलियर है। यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट में सुधार की जरूरत है। 
मध्यप्रदेश में एक भी यूनिवर्सिटी ऐसी नहीं है जिसमें देश भर के स्टूडेंट एडमिशन के लिए लाइन लगाते हो। 
सीटों की संख्या कम कर देने से केवल एक डॉक्यूमेंट में फैलियर नहीं दिखाई देगा, लेकिन ऐसा करने से गवर्नमेंट प्राउड फील नहीं कर सकती। 
मध्यप्रदेश में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की सबसे बड़ी प्रॉब्लम पॉलिटिक्स है। हालात यह है कि उच्च शिक्षा मंत्री भी अपनी मर्जी से एक प्रोफेसर का ट्रांसफर नहीं कर सकता। 
सरकार ने कॉलेजों में स्टूडेंट्स के बीच पॉलिटिक्स तो खत्म कर दी लेकिन प्रोफेसर की पॉलिटिक्स कब खत्म होगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Revised Schedule JEE Advanced 2022- जी एडवांस का नया शेड्यूल

Posted: 14 Apr 2022 10:56 PM PDT

नई दिल्ली। Joint Entrance Examination Advanced 2022 का शेड्यूल रिवाइज कर दिया गया है। ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस साल जी एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी मुंबई द्वारा किया जा रहा है। कुल 209 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा।

JEE Advanced 2022 important new dates

- JEE Advanced 2022 registration start 7 August 2022 
- JEE Advanced 2022 registration last date 11 August 2022 
- JEE Advanced 2022 last date for fees 12 August 2022 
- JEE Advanced 2022 admit card download 23 August 2022 
- JEE Advanced 2022 examination date 28 August 2022
- JEE Advanced 2022 provisional answer key release-1 1 September 2022 
- JEE Advanced 2022 final answer key 11 September 2022
- JEE Advanced 2022 result 11 September 2022

आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड की परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में जेईई मेन में 25000 रैंक तक लाने वाले छात्र शामिल होते हैं। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को आईआईटी में बी-टेक के लिए प्रवेश दिया जाता है। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक माना जाता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages