सुल्तानपुर टाइम्स |
- सड़क पर ही भिड़ गए दो सांड़, धुआं हुई समोसा-जलेबी की दुकान
- अंबेडकर जयंती पर युवकों ने फूंक दिया शराब का ठेका
- प्रयागराज में नशे में तमंचा लहराने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित
- यूपी के किसानों को एक्सपर्ट सिखाएंगे नई तकनीक
- योगी सरकार ने 14 IAS,14 IPS अफसरों के किए तबादले
- सीएम योगी का फरमान सप्ताह में चार दिन राजधानी और तीन दिन जिलों में प्रवास पर रहेंगे मंत्री
| सड़क पर ही भिड़ गए दो सांड़, धुआं हुई समोसा-जलेबी की दुकान Posted: 15 Apr 2022 04:45 AM PDT
लखनऊ बदायूं जिले में दो सांड़ों की लड़ाई से इलाके में हड़कंप मचा गया। कोतवाली सदर क्षेत्र के रजी चौक पर दो सांड़ों की लड़ाई हो गई।जिसमें दोनों तरफ रोड जाम हो गया। दोनों सांड़ लड़ते हुए हरिराम की समोसे और जलेबी की दुकान की तरफ आ गये और दुकान को तहस-नहस कर दिया तथा बाइक स्कूटी कई गाड़ियों को तोड़ दिया। रजी चौक पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस हंगामेदार वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर खड़े राहगीर गुत्थम-गुत्था कर रहे सांड़ों को डंडा मारकर अलग करने का प्रयास कर रहे हैं।लेकिन बिगड़ैल सांड़ पर किसी की नहीं चल रही। फिलहाल दो सांड़ों की लड़ाई में दुकानदार का नुकसान हुआ है। वहीं इस दौरान रजी चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सांड़ों की लड़ाई के दौरान रजी चौक और आसपास के इलाके का ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। वाहन चालकों के अलावा पैदल आने-जाने वाले लोग भी सड़क छोड़कर खड़े हो गए। काफी देर तक चली सांड़ों की लड़ाई से सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। |
| अंबेडकर जयंती पर युवकों ने फूंक दिया शराब का ठेका Posted: 14 Apr 2022 11:54 PM PDT
लखनऊ बुलंदशहर जिले में कुछ युवकों ने शराब के ठेके को आग लगा दी। अरनिया क्षेत्र के गांव गंगावली में शराब नहीं मिलने से नाराज कुछ युवकों ने शराब के ठेके को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान शराब के ठेके के पास खड़ी बाइक और कार जलकर राख हुई है।बताया जाता है कि अंबेडकर जयंती पर जिला प्रशासन के निर्देश के बाद शराब के ठेके को बंद कराया गया था।गांव के कुछ युवक ठेका खुलवा कर शराब खरीदना चाहते थे।सेल्समैन को फोन किया लेकिन उसने ठेका खोलने से इंकार कर दिया और जिसके बाद ग्रामीण युवकों ने देशी शराब के ठेके को आग के हवाले कर दिया था। हालांकि स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक थाना अरनिया में एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पीड़ित सेल्समैन और दुकान मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में पुलिस की दबिश लगातार जारी है। पुलिस ने बताया कि थाना अरनिया क्षेत्रातंर्गत जंगल में स्थित एक ठेके में बीती रात मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़ की घटना की गई थी, जिसमें 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। |
| प्रयागराज में नशे में तमंचा लहराने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित Posted: 14 Apr 2022 11:10 PM PDT लखनऊ अभी तक आपने आम लोगों को ही नशे में धुत होकर तमंचे पर डिस्को करते देखा और सुना होगा। प्रयागराज में दो पुलिसवाले कार में सवार होकर तमंचे पर डिस्को करते देखे गए। कार में एक व्यक्ति और सवार था जो पुलिस विभाग से नहीं था। फिलहाल दोनों को निलंबित कर जेल भेज दिया गया है।चेकिंग के दौरान जब प्रशिक्षु आईपीएस व प्रभारी थानाध्यक्ष घूरपुर चिराग जैन ने उन्हें रोका तो नशे में धुत दोनों सिपाही अपने अधिकारी पर ही रौब झाड़ने लगे। इस हिमाकत पर तत्काल सिपाही कुशल द्विवेदी और सिपाही मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया इनके पास से 0.32 बोर का देशी पिस्टल पकड़ा गया। ये दोनों सिपाही शराब के नशे में धुत थे तथा कार से मेहसिन सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद सलीम सिद्दीकी निवासी साउथ मलाका थाना कोतवाली के साथ कार से घूम रहे थे। एएसपी प्रशिक्षु (वर्तमान थाना प्रभारी घूरपुर) IPS चिराग़ जैन की टीम ने तीनों को दफ़ा 3/25/35 शस्त्र अधिनियम में बुक कर जेल का रास्ता दिखाया दिया गया है।प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का कहना है कि यह घटना उन पुलिसवालों के लिए सीख है कि आपराधिक प्रवृत्ति के पुलिसकर्मियों, अपराधियों से साठ-गांठ रखने वाले, महिलाओं, नाबालिग बच्चियों तथा बच्चों से संबंधित मामलों में जान बूझकर लापरवाही, आलस्य, ढुलमुल रवैया बरतने वाले पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही होगी। कानून-व्यवस्था का पालन न करने वाले और कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा फिर चाहे वो पुलिस डिपार्टमेंट का ही बंदा क्यों न हो।कुशल द्विवेदी 2007 बैच और मोहम्मद आरिफ़ सिद्दीक़ी 2001 बैच के मृतक आश्रित कोटे से सिपाही हैं तथा वर्तमान में थाना कोतवाली पर तैनात थे। कुशल द्विवेदी पुत्र लखनलाल द्विवेदी बांदा ज़िले के ग्राम मोतियारी थाना नरैनी का रहने वाला है और मोहम्मद आरिफ़ सिद्दीक़ी पुत्र अब्दुल वहाब सिद्दीकी न्यू कालोनी ज्वालागंज, फ़तेहपुर ज़िले का निवासी है। |
| यूपी के किसानों को एक्सपर्ट सिखाएंगे नई तकनीक Posted: 14 Apr 2022 11:05 PM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वे खेती किसानी कर संवृद्धशाली हो सकें। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप कृषि विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसकी कार्ययोजना भी लगभग तैयार कर ली गई है।जिसमें उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, रेशम और मत्स्य पालन आदि घटक सम्मिलित किए गए हैं। इसके लिए न्याय पंचायतवार कार्ययोजना बनाकर ट्रेंड कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसान विविध आयामों को अपनाकर अपने कार्य में आत्मनिर्भर बन सकें।यह ट्रेनिंग न्याय पंचायतवार 16 अप्रैल से शुरु हो कर 28 दिसंबर तक चलेगी। प्रत्येक न्याय पंचायतों में तय तिथियों पर यह ट्रेनिंग दिन में 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।यह कर्मचारी न सिर्फ खेती की आधुनिक और नई तकनीकों के बारे में बताएंगे बल्कि खेती के अलावा पशुपालन, मछली पालन, बागवानी, शाक- सब्जी की खेती आदि अपनाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। साथ ही शासन की संबंधित योजनाओं की जानकारी भी देंगे। ताकि किसान सिर्फ एक फसल की खेती पर निर्भर न रहकर विभिन्न आयामों को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकें। |
| योगी सरकार ने 14 IAS,14 IPS अफसरों के किए तबादले Posted: 14 Apr 2022 10:12 PM PDT
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के अभियान में जुटे हैं। इस बीच पुलिस और ब्यूरोक्रेसी में टॉप लेवल पर फेरबदल की शुरुआत हो गई है। गुरुवार देर रात नौ जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब सरकार ने छह जिलों के जिलाधिकारी सहित 14 आईएएस अफसरों के भी तबादले कर दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभल, मेरठ, कानपुर देहात, सिद्धार्थनगर, रायबरेली और देवरिया के जिलाधिकारी बदले हैं। देवरिया, रायबरेली और मेरठ के जिलाधिकारी को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। मेरठ के नगर आयुक्त रहे मनीष बंसल को संभल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। नेहा जैन को कानपुर देहात के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष सचिव आवास रहीं माला श्रीवास्तव को जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है। जबकि मेरठ के जिलाधिकारी बालाजी को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। रायबरेली के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्वत को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है। प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। नगर विकास में सचिव रहे अनुराग यादव को सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा को सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सरकार ने नौ जिलों केपुलिस अधीक्षक समेत 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल को एसएसपी बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अमरोहा और पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध रहे अशोक कुमार को रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। विनीत जायसवाल अमरोहा में श्रीमती पूनम का स्थान लेंगे जिन्हें फिलहाल वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। कौस्तुभ को संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक की पोस्ट से महराजगंज पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। विकास कुमार वैद्य को हाथरस, अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसके साथ ही राजेश सक्सेना बलरामपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। सोनम कुमार को संतकबीरनगर, धवल जायसवाल को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।मुरादाबाद के एसएसपी बबलू कुमार, कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक सचीन्द्र पटेल को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। आईपीएस प्रदीप गुप्ता को कानपुर नगर पीएसी भेजा गया है। आईपीएस अंकित मित्तल को पीएसी बरेली भेजा गया है। |
| सीएम योगी का फरमान सप्ताह में चार दिन राजधानी और तीन दिन जिलों में प्रवास पर रहेंगे मंत्री Posted: 14 Apr 2022 10:03 PM PDT लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोबारा सत्ता संभालने के बाद राजकाज का 100 दिन का एजेंडा तय करने के साथ मंत्रियों के कामकाज की रूपरेखा भी तय कर दी है। मंत्री सप्ताह के चार दिन लखनऊ में और तीन दिन जिलों में प्रवास पर रहेंगे।योगी 2.0 में विभागों के कामकाज का 100 दिन का एजेंडा तय करने के बाद छह महीने, दो वर्ष व पांच वर्ष का एजेंडा तय करने की कार्यवाही चल रही है। साथ ही विभागीय कामकाज तथा फील्ड में योजनाओं-परियोजनाओं के क्रियान्वयन व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था बनाने की पहल की गई है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि शासन की ओर से मंत्रियों के लिए दिनवार एजेंडा तय कर दिया गया है। मंत्री सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार लखनऊ में रहेंगे। मंत्री सोमवार को अपने ऑफिस में उपलब्ध रहकर शासकीय कार्यों के साथ जनसुनवाई करेंगे। मंगलवार को कैबिनेट की संभावित बैठक के लिए उपलब्ध रहेंगे और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मंगलवार या बुधवार को शासन की ओर से गठित कमेटियों की होने वाली बैठकों में शामिल होंगे। शुक्रवार, शनिवार व रविवार को जिलों में और प्रभार वाले जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |





