न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 15, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


हिमाचल के 23 वर्षीय युवक की बदली किस्मत: क्रिकेट के इंटरेस्ट ने रातों-रात बना दिया करोड़पति

Posted: 14 Apr 2022 07:31 PM PDT

हिमाचल के 23 वर्षीय युवक की बदली किस्मत: क्रिकेट के इंटरेस्ट ने रातों-रात बना दिया करोड़पति

हिमाचल प्रदेश के एक 23 वर्षीय युवक की किसमत ने ऐसा पासा बदला की वह रातोंरात करोड़पति बन गया। हम बात कर रहे हैं कांगड़ा जिले स्थित विकास खंड लंबागांव की तलवाड पंचायत के तहत आते लाहड़ गांव के रहने वाले 23 वर्षीय विकास की।

ड्रीम इलेवन पर बनाई टीम

बता दें कि विकास पुत्र जुल्फी राम निवासी गांव लाहड़ ने फैंटसी क्रिकेट स्पोर्टस में पहली रैंक हासिल कर एक करोड़ रुपए जीता है। विकास की जीत से इलाके में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई विकास को बधाइंया दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक विकास ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और वह माता के जागरण करता है।
माता रानी को दिया श्रेय

उधर, इस संबंध में जानकारी देते हुए विकास ने अपनी जीत का श्रेय माता रानी की कृपा को बताया है। विकास कहते हैं कि उसने ऑनलाइन क्रिकेट एप ड्रीम इलेवन पर बीते 10 अप्रैल को अपनी टीम बनाई थी। इस गेम में उसे पहला स्थान हासिल हुआ है, जिसके परिणाम स्वरुप उसने एक करोड़ रुपए जीता है। विकास ने कहा कि 19वें ओवर तक वह तीसरे स्थान पर था परंतु अंतिम ओवर में वह पहले स्थान पर आ गया और विजेता बन गया।
चहल ले गए 4 विकेट

बता दें कि बीते 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल तथा लखनऊ के बीच आईपीएल मैच हुआ था। इस बीच विकास ने ऑनलाइन एप में अपनी टीम बनाई, जिसमें उसने यजुवेंद्र चहल को अपने कैप्टन के तौर पर चुना। मैच के दौरान अपनी टीम के लिए चार विकेट लेने वाले यजुवेंद्र चहल की वजह से यह मैच उनके पक्ष में तो गया ही परंतु विकास को भी इससे काफी फायद पहुंचा।

लौंग के सेवन से दूर भागती हैं बीमारियां, रोजाना रात में खाएं और देखें फायदे

Posted: 14 Apr 2022 07:26 PM PDT

लौंग के सेवन से दूर भागती हैं बीमारियां, रोजाना रात में खाएं और देखें फायदे

खाने बनाने के लिए हम बहुत सारे मसालों का इस्तेमाल करते हैं. ये मसाले भोजन को टेस्टी तो बनाते ही हैं. साथ ही हमें कई बीमारियों से भी बचाते हैं.

नई दिल्ली: अगर हमारी रसोई में मिलने वाली लौंग (Clove) की बात करें तो इसे डाल देने से भोजन का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. लौंग औषधीय गुणों (Medicinal Property) से भी भरपूर होती है. इसके नियमित सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है.

बीमारियों को खत्म करती है लौंग

औषधीय खूबियों की वजह से आयुर्वेद (Ayurveda) में लंबे समय से लौंग का इस्तेमाल होता रहा है. लौंग में फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, विटामिन के, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. साथ ही लौंग में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज (Antibacterial) भी होती हैं. जिसकी वजह से कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में लौंग मददगार साबित हो सकती है.

रोज रात को खाने से होता है फायदा

लौंग एक ऐसी आयुर्वेदिक तत्व है, जिसे हम कभी भी खा सकते हैं. इसे हम अक्सर भोजन में यूज करते ही हैं. अगर हम रात में सोने से पहले 2 लौंग (2 cloves before sleeping) को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं. उसके बाद फिर 1 गिलास गर्म पानी पी लें तो इससे हमारे शरीर को कई तरह से लाभ हो सकता है. ऐसा करने से कब्ज, पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं (Digestion Problem) दूर करने में मदद मिलती है.

दांतों में दर्द छूमंतर हो जाता है

अगर दांत में दर्द (Tooth Pain) की समस्या हो या दांतों में कीड़े लग गए हों. तब भी रात में सोने से पहले 2 लौंग को अच्छी तरह से चबाकर खाएं. फिर 1 गिलास गर्म पानी पी लें. लौंग खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता (Immunity) बढ़ती है. इसके सेवन से सिरदर्द की समस्या भी दूर होती है.

मुंह की बदबू भी दूर होती है

अगर आपको मुंह से बदबू आने की दिक्कत है तो रात में सोने से पहले लौंग खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अगर गले से जुड़ी कोई समस्या (Throat Problem) जैसे- गले में खराश, गले में दर्द, गला बैठ गया हो, गला खराब हो. इन सारी समस्याओं को भी लौंग दूर कर सकती है. रात में सोने से पहले 2 लौंग खाएं और उसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी लें.

लौंग का काढ़ा भी बना सकते हैं


अगर आप चबा-चबाकर लौंग नहीं खा पा रहे हैं तो आप उसे अच्छी तरह कूट लें. उसके बाद लौंग के पाउडर को 1 गिलास पानी में डालकर 2-3 मिनट तक उबालें और फिर हल्का ठंडा कर गुनगुना ही पिएं. इससे भी आपको सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे. अगर बच्चों को कब्ज या सर्दी खांसी की समस्या हो गई है तो 1 लौंग को अच्छी तरह से कूट लें. उसके बाद आधा चम्मच शहद में डालकर बच्चों को खिला दें.

बढ़ती उम्र में बीमारियों से बचने का सीक्रेट: थाली में शामिल करें ये चीजें हमेशा याद रखें ये 5 आदतें

Posted: 14 Apr 2022 07:21 PM PDT

बढ़ती उम्र में बीमारियों से बचने का सीक्रेट: थाली में शामिल करें ये चीजें हमेशा याद रखें ये 5 आदतें

ढ़ती उम्र में बीमारियों को रोकने और लम्बी उम्र के लिए हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिकों ने 5 आदतें बताई हैं। इन आदतों का ध्यान रखा जाए तो 50 साल की उम्र में कई गंभीर बीमारियों को होने से रोका जा सकता है। इनमें टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियां शामिल हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और हार्वर्ड टीएच चेन स्कूल ऑफ पब्लिक स्कूल ऑफ हेल्थ की यह रिसर्च अलर्ट करने वाली है।

ऐसे हुई स्टडी

हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने 73,196 महिलाएं और 38,366 पुरुषों के हेल्थ डाटा का इस्तेमाल अपनी रिसर्च में किया। रिसर्च में सामने आया कि जिन पुरुषों ने 4 से 5 आदतों को माना वो 50 साल की उम्र में भी 31 साल तक डायबिटिज से मुक्त रहे। वहीं, ऐसी महिलाएं 34 साल की डायबिटीज से दूर रहीं।

जानिए वो पांच बातें जिनका हमेशा ध्यान रखना चाहिए…

1- हेल्दी डाइट: खानपान में फल सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं


वैज्ञानिकों का मानना है, बढ़ती उम्र का असर रोकने में काफी हद तक इंसान के खानपान का रोल होता है। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी का कहना है, हर 4 में से एक मौत हृदय रोग से होती है। इसके अलावा मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और पोषक तत्वों की कमी बीमारियों के बड़े रिस्क फैक्टर है। इन खतरों से बचने के लिए खाने में सब्जियों और फलों की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है।

2- वर्कआउट: रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज जरूरी

एक्सरसाइज रोजाना करनी चाहिए। यह वजन को घटाती है और कई तरह की बीमारियों का खतरा भी कम करती है। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है और बढ़ती उम्र का असर भी कम करती है।

3- बीएमआई: शरीर का वजन कंट्रोल में रखें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ भी कहता है, इंसान का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 18.5 से 24.9 के बीच होना ही आदर्श स्थिति है। 18.5 से कम बीएमआई वाले अंडरवेट की कैटेगरी में आते हैं और 25 से अधिक वाले मोटे कहलाते हैं।

बॉडी मास इंडेक्स एक पैमाना है जिससे इंसान की ऊंचाई और वजन से यह पता लगाया जाता है कि वजन शरीर के मुताबिक अधिक है या कम। वैज्ञानिकों का कहना है, मोटापा कई बीमारियों की वजह बनता है। ऐसे लोगों में टाइप-2 डायबिटीज, कैंसर, सांस की दिक्कत और गॉलस्टोन होने का खतरा बढ़ता है।
4- शराब है खराब: अल्कोहल से दूरी बनाएं

शराब पीने की आदत कई तरह से शरीर को डैमेज करती है। यह ब्रेन, हार्ट, लिवर और पेंक्रियाज पर बुरा असर डालती है। शराब पीने से अल्सर, कैंसर, हृदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। इसलिए इससे दूरी ही अच्छी है।

5- नो-स्मोकिंग: धूम्रपान से कर लें तौबा


सीडीसी के मुताबिक, स्मोकिंग कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, लंग डिजीज, डायबिटीज और सीओपीडी का कारण बनती है। इसके अलावा यह टीबी और आंखों की बीमारी का खतरा बढ़ाने के साथ शरीर को रोगों से बचाने वाले इम्यून सिस्टम को भी कमजोर करती है।

पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर हो रही है भर्ती

Posted: 14 Apr 2022 07:18 PM PDT

पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर हो रही है भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक, PNB ने चपरासी पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के माध्यम से पीएनबी के मालदा सर्किल के पद भरे जाएंगे. पदों के लिए जिले के स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन कैसे करना है इसकी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है. ध्यान दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2022 है.

पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा. बताते चलें कि 18 से 24 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.

शैक्षिक योग्यता
पीएनबी में चपरासी पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवारों को अंग्रेजी लिखने एवं बोलने का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए. 12वीं पास, न्यूनतम एवं अधिकतम शैक्षिक योग्यता दोनों है.

सैलरी
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹14500 से लेकर ₹28145 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. साथ ही कुछ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

कैसे करें आवेदन
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर उसके साथ सभी अनिवार्य दस्तावेज संलग्न कर, "Chief Manager, HRD Department, Punjab National Bank, Circle Office Malda, PS English bazar, West Bengal -732101" के पते पर भेजना होगा. आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा जा सकेगा.

हनुमान जयंती पर ना हो जाएं 7 अशुभ काम, महिलाएं भी ना करें ये एक गलती

Posted: 14 Apr 2022 07:13 PM PDT

हनुमान जयंती पर ना हो जाएं 7 अशुभ काम, महिलाएं भी ना करें ये एक गलती

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से हर संकट दूर हो सकता है. हनुमान बहुत ही दयालु व शक्तिशाली हैं और इनकी थोड़ी सी कृपा आपके जीवन को खुशियों से भर सकती हैं. बजरंगबली जहां मेहरबान हो जाएं, वहां धन के भंडार कभी खाली नहीं रहते. लेकिन इनकी पूजा में जरा सी चूक बड़े संकटों को न्योता दे सकती है. आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि हनुमान जयंती पर भक्तों को कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.

चरणामृत- हनुमान की पूजा करने वाले बहुत से लोग ये नहीं जानते कि उनकी पूजा में कभी चरणामृत का प्रयोग नहीं किया जाता है. ऐसा करने के कई अशुभ परिणाम हो सकते हैं.

स्त्रियों का स्पर्श- हनुमान की पूजा करते वक्त ब्रह्मचर्य व्रत का बड़ी सख्ती से पालन करना पड़ता है. बाल ब्रह्मचारी होने की वजह से हनुमान स्वयं स्त्रियों के स्पर्श से बचते थे. इसलिए पूजा के दौरान महिलाओं को उनकी प्रतिमा स्पर्श नहीं करनी चाहिए.

सूतक काल- बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि सूतक काल में हनुमान की पूजा नहीं करनी चाहिए. सूतक काल तब माना जाता है जब घर में किसी इंसान की मृत्यु हो जाती है. ये सूतक व्यक्ति की मौत से 13 दिन तक मान्य होता है.

काले-सफेद कपड़े- ध्यान रहे कि काले या सफेद रंग के कपड़े पहनकर कभी हनुमान की पूजा नहीं होती है. ऐसा करना बहुत अशुभ होता है. बजरंगबली की पूजा में केवल लाल या पीले रंगे के वस्त्र ही धारण करें.

टूटी हुई मूर्ति- हनुमान की पूजा में टूटी हुई या खंडित मूर्ति का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें. अगर घर में हनुमान की कोई फटी हुई तस्वीर है तो उसे भी तुरंत हटा दें.

दिन में ना सोएं- हनुमान जयंती के दिन अगर आपने व्रत रखा है तो भूलकर भी दिन में सोने की गलती ना करें. इसके अलावा नमक का सेवन ना करें. दान में दी हुई चीजों का भी सेवन ना करें.

इन गलतियों से भी बचें- हनुमान जयंती के दिन कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है. इस दिन मांस-मदिरा का सेवन ना करें. शारीरिक संबंध ना बनाएं. क्रोध में आकर किसी को अपशब्द ना कहें.

भारत में फिर लौट रहा कोरोना, नोएडा-दिल्ली-मुंबई में बढ़े केस, XE वैरिएंट पर डॉक्टर्स ने दी चेतावनी

Posted: 14 Apr 2022 07:10 PM PDT

भारत में फिर लौट रहा कोरोना, नोएडा-दिल्ली-मुंबई में बढ़े केस, XE वैरिएंट पर डॉक्टर्स ने दी चेतावनी

COVID-19 Updates: दुनिया के कई देशों के साथ भारत में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले लगभग 2 सालों से लगातार COVID-19 के नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं. लगातार केस बढ़ने से भारत में भी चौथी लहर आने का भी अंदेशा भी लगाया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1007 मामले सामने आए हैं. इससे भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,058 हो गई है.

भारत में 80 दिनों में पहली बार कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है. जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 24 घंटे के अंदर एक्टिव केसों में वृद्धि दर्ज की है. हालांकि, महाराष्ट्र और गुजरात में XE वैरिएंट के 2 मामले सामने आने के बाद पिछले 2 दिनों में भारत में XE वैरिएंट के अन्य केस मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है.

बुधवार को बढ़ते कोविड -19 मामलों और नए वैरिएंट XE के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में उन्होंने नए मामलों पर निगरानी रखने की सलाह दी. मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना संबंधित गाइड लाइन का पालन करने और सावधानी बरतने की सलाह भी दी, क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है.

गुड़गांव-नोएडा, मुंबई के हालात

ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में कोविड -19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं. बुधवार को दिल्ली में 299 मामले सामने आए और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.49 प्रतिशत हो गया है. पिछले 2 दिनों में शहर में 501 नए मामले दर्ज किए गए हैं और अब एक्टिव मामलों की संख्या 814 हो गई है. हालांकि, मरीजों को हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरूरत नहीं पड़ रही है. 43 मरीज ही हॉस्पिटल में एडमिट हैं. यह भी जानकारी आ रही है कि दिल्ली के स्कूल में टीचर और स्टूडेंट भी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद से बाकी के स्टूडेंट्स को छुट्टी पर भेज दिया गया.

दिल्ली के पड़ोसी नोएडा और गुरुग्राम में भी कोरोना के रोजाना मामले बढ़ रहे हैं. कल गुरुग्राम में लगभग 40 दिनों के बाद 128 नए कोरोना के मामले सामने आए, जिस कारण वहां पर एक्टिव मामलों की संख्या 325 हो गई है.

मुंबई में बुधवार को कोविड -19 के 73 नए मामले सामने आए, जो कि 17 मार्च 2022 के बाद से सबसे अधिक हैं. BMC के मुताबिक, मुंबई में कोविड मामलों में मामूली वृद्धि देखी जा रही है. हालांकि शहर में पिछले 3 दिनों से कोरोना के कारण कोई भी मौत नहीं हुई है.

दिल्ली के साथ-साथ NCR में भी कोरोना ने कहर मचाना शुरू कर दिया है. नोएडा, गाजियाबाद में कई बच्चे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में गौतमबुद्ध नगर में 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, इसमें 15 छात्र शामिल हैं.

वहीं पिछले 4 दिनों में नोएडा, गाजियाबाद में 38 छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. 13 अप्रैल को खेतान के बाद डीपीएस समेत 5 स्कूलों में 8 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. इसके अलावा पूरे गौतमबुद्धनगर में 20 संक्रमित मिले हैं. इनमें से 8 बच्चों की आयु 18 वर्ष से कम है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

हिंदुजा अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर, खार में क्रिटिकल केयर के सलाहकार डॉ. भारेश डेढिया (Dr. Bharesh Dedhia) के मुताबिक, XE हाइब्रिड स्ट्रेन और बाकी वैरिएंट में मेडिकली रूप से कोई भी अंतर नहीं कर सकता. ऐसा लगता है कि नया सब-वैरिएंट XE,ओमिक्रॉन के सभी लक्षणों के ही समान है. यह आमतौर पर हल्का है और बहुत गंभीर भी नहीं है. यह ध्यान रखना चाहिए कि XE वैरिएंट लगभग 3 महीने से मौजूद है और अभी तक ओमिक्रॉन की तरह पूरी दुनिया में नहीं फैला है. इसलिए कहा जा सकता है कि यह कोई अलग वैरिएंट नहीं है, बल्कि ओमिक्रॉन के ही समान है.


दिल्ली के IBS हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरोसर्जन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सचिन कंधारी (Dr Sachin Kandhari) के मुताबिक, नए वैरिएंट के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं है. यह ओमिक्रॉन की तुलना में अधिक तेजी से फैल सकता है, लेकिन डेल्टा जितना गंभीर नहीं होगा. हालांकि, कोविड मामले में उछाल न आए, इसके लिए सावधानी रखनी काफी जरूरी है.

डॉ. सचिन ने आगे कहा, पिछले कुछ हफ्तों में XE वैरिएंट के केस सामने आए हैं, लेकिन अभी भी उसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. अभी आए कोविड मामलों की गंभीरता से ये अंदाजा लगा सकते हैं कि यह डेल्टा के समान खतरनाक नहीं लगता है. हालांकि इसकी ट्रांसमिसिबिलिटी ओमिक्रॉन से अधिक हो सकती है. नए वैरिएंट का सामने आना इस बात को दर्शाता है कि अभी दुनिया भर में अच्छे से वैक्सीनेशन नहीं हुआ है. अभी तक एक तिहाई आबादी को वैक्सीन की पहली खुराक भी नहीं मिली है, जब कि अमेरिका दूसरे बूस्टर की तैयारी कर रहा है.

XE वैरिएंट के लक्षण (Symptoms of XE Variant)

एक्सपर्ट ने अभी तक XE वैरिएंट के जो लक्षण बताए गए हैं, वो हैं:

- थकान (Fatigue)
- सुस्ती (Lethargy)
- बुखार (Fever)
- सिरदर्द (Headache)
- शरीर में दर्द (Body pain)
- घबराहट (Palpitations)
- हार्ट संबंधित समस्याएं (Heart issues)

क्या आपका Mobile भी हो रहा है गर्म? तो अभी उठाए यें जरूरी कदम! नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Posted: 14 Apr 2022 07:03 PM PDT

क्या आपका Mobile भी हो रहा है गर्म? तो अभी उठाए यें जरूरी कदम! नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Smartphone Heating की समस्या का सामना लगभग सभी मोबाइल फोन यूजर्स को कभी न कभी करना ही पड़ता है। फोन में गेम खेलने के दौरान या फिर लंबी चेैटिंग तथा इंटरनेट सर्फिंग के दौरान अहसास होता है कि स्मार्टफोन कुछ गर्म हो गया है। कई बार फोन पर नॉर्मल बात करने के दौरान भी कान पर लगा मोबाइल गर्म होे जाता है। अमूमन स्मार्टफोन यूजर इसे नॉर्मल मानते हुए नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अब मौसम ने करवट ले ली है और तापमान बढ़ने लगा है। गर्मी के दस्तक देने के बाद अनेंको राज्यों में तापमान अभी से ही 40 डिग्री का आंकड़ा छू चुका है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ फोन की एक्स्ट्रा केयर भी जरूरी हो गई है और ऐसे में मोबाइल फोन गर्म होने यानी स्मार्टफोन हिट की समस्या को इग्नोर करना बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता है। अगर आपका स्मार्टफोन भी गर्म हो रहा है तो आगे हमने mobile phone heating problem and solution की डिटेल्स के साथ कुछ प्वाइंट्स बताए हैं जिन्हें फॉलो करना बेहद ज्यादा जरूरी है।

क्यों होता है मोबाइल फोन गर्म

Smartphone Heating की समस्या कब सामने आती है यह बात तो हमने उपर बता दी है। लेकिन यह प्रॉब्लम क्यों पैदा होती है यह जानना भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। किसी भी मोबाइल फोन के गर्म होने का एकमात्र कारण उसकी बैटरी होती है। हॉं, इस बैटरी के गर्म होने की वजह बहुत सी हो सकती है, जिनका जिक्र हमने आगे प्वाइंट्स में किया है। फोन की बैटरी हीट करती है तो मोबाइल के गर्म होने का अहसास होता है। कुछ केस में फोन की कम्यूनिकेशन यूनिट, प्रोसेसर और कैमरा भी फोन हीट का कारण बनते हैं लेकिन यह बैटरी की तुलना में काफी कम होता है। वहीं गर्मी के मौसम में जब तापमान पहले ही गर्म होता है तब उस स्थिति में फोन प्रोसेसिंग के हर कदम पर यह हिटिंग प्रॉब्लम कई गुना बढ़ जाती है। अगर आप भी फोन हिटिंग की समस्या से परेशान हैं तो स्मार्टफोन यूज़ करने की आदतों में थोड़ा सा ही बदलाव करके आप अपने मोबाइल को हिट होने से बचा सकते हैं।


Mobile Phone Heating Solution

1. कितने प्रतिशत चार्ज हुआ फोन

स्मार्टफोन को कभी भी फुल चार्ज ना करें। मोबाइल को पूरे 100 प्रतिशत तक चार्ज करने की आदत को छोड़ दें और जब भी फोन चार्जिंग पर लगाए तक 90 प्रतिशत के करीब बैटरी चार्ज होने पर उसकी चार्जिंग बंद कर दे। इसी तरह फोन की बैटरी को 20 प्रतिशत से नीचे न जाने दें। अगर मुमकिन हैं तो 20 प्रतिशत के करीब ड्रेन होते ही फोन को चार्जिंग पर लगा दे। ज्यादा हाई और ज्यादा लो पावर बैटरी हेल्थ पर भी असर डालती है और फिर ओवरहिट की वजह बनती है।

2. फोन चार्ज करने का तरीका

मोबाइल यूजर्स की आदत है कि वो फोन को रात को सोते वक्त चार्ज पर लगाते हैं और जब कभी नींद खुलती है तो उठकर चार्जिंग बंद कर देते है। ऐसी स्थिति में फोन ओवर नाईट चार्ज होता रहता है। चार्जिंग टाईम ट्रैक नहीं हो पाता है और बैटरी फुल चार्ज होने के बाद भी चार्जिंग ऑन ही रह जाती है। इसी तरह बिस्तर, तकिया या गद्दे पर भी फोन को रखकर चार्ज नहीं करना चाहिए। चार्जिंग के दौरान बैटरी से जो गर्मी बाहर निकलती है वह कपड़ों की वजह से अंदर ही रह जाती है। यह ओवरहिट के साथ ही फोन में आग लगने और बैटरी फटने का कारण भी बन सकता है।

3. स्टाईलिश फोन कवर बनते हैं प्रॉब्लम

सिर्फ चार्जिंग के दौरान ही नहीं बल्कि अन्य यूज में भी फोन की बैटरी तथा प्रोसेसर गर्मी उत्पन्न करते हैं। बहुत से लोग स्टाईल के चक्कर में ऐसे मोबाइल कवर लगा लेते हैं जो फोन का पूरी तरह से पैक देते हैं। ऐसे मोबाइल कवर में से फोन हिट अंदर ही ट्रैप हो जाती है तथा बाहर नहीं निकल पाती। अगर आप भी इस तरह के कवर यूज़ करते हैं तो कोशिश करें कि जब कहीं बाहर धूप में हो या फिर फोन चार्ज कर रहे हों तो कवर को निकाल दें तथा फोन पर हवा लगने दें।

4. ऑरिजनल चार्जर और यूएसबी ही जरूरी करें यूज़

स्मार्टफोन के साथ मिला चार्जर व यूएसबी टूट जाने या खराब हो जाने के बाद अधिकांश इंडियन सोचते हैं कि ऑरिजनल के लिए क्यों पैसा खराब किया जाए। फोन तो किसी भी चार्जर और यूएसबी से चार्ज किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि सस्ते और लोकल का यह चक्कर काफी महंगा पड़ सकता है। यह सब बैटरी हीटिंग की समस्या को भी बढ़ाता है तथा साथ ही इससे स्लो चार्जिंग व बैटरी खराब होने से लेकर ब्लास्ट होने तक का खतरा बना रहता है।


5. फालतू ऐप्स से न भरें फोन

अक्सर स्मार्टफोन यूजर फोन में कई ऐप्स डाउनलोड और इंस्टाल तो कर लेते हैं लेकिन कुछ समय बाद उनका यूज़ करना बंद कर देते हैं। ये ऐप्स फोन में पड़ी रहती है तथा फोन की लोकेशन, डाटा, बैटरी, कैमरा, माइक इत्यादि को एक्सेस करती रहती है। बैकग्राउंड में रन करने वाली ऐप्स लगातार प्रोसेसर को चलाती रहती है और इसका असर बैटरी पर भी पड़ता है। इन अन्यूज़्ड ऐप की वजह से फोन स्लो तो होता ही है तथा साथ ही हिटिंग का डर भी बना रहता है। ऐसी ऐप्स जिनका ज्यादा यूज़ नहीं है उन्हें डिलीट करना ही बेहरतर है। आपके फोन की स्टोरेज और रैम भी बचेगी।

6. डिसप्ले में ऑटो-ब्राइटनेस जरूरी

आजकल मोबाइल फोंस सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही नहीं बल्कि हाई रिफ्रेश रेट, निट्स ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट रेशियो वाली डिसप्ले लेकर आते हैं। यकिनन ये स्क्रीन बेहद ही आर्कषक रिजल्ट देती है लेकिन कई बार आर्कषक आउटपुट देने वाली मोबाइल स्क्रीन भी फोन हिटिंग का कारण बन जाती है। डिसप्ले की ब्राइटनेस ही वक्त फुल रखना भी फोन गर्म कर सकती है। फोन में ऑटो-ब्राइटनेस फीचर ऑन रखना काफी सही है। इसके अलावा फोन में स्क्रीन टाइमआउट का भी कम सेकेंड्स पर सेट करने से बैटरी तो बचती ही है तथा साथ ही हीटिंग के चांस भी कम हो जाते हैं।

7. कैमरा से फोन हीटिंग

स्मार्टफोन का कैमरा भी बहुत बार मोबाइल हीटिंग की वजह बनता है। लगातार फोन में फोटोज़ खींचना या फिर लंबे समय तक वीडियोज़ बनाने से कैमरा और फोन गर्म हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है तथा कैमरा यूज़ करने के दौरान स्मार्टफोन ओवरहीट होने लगता है। कोशिश करें तो लंबे समय तक फोन में वीडियो रिकॉर्ड ना करें तथा बार बार कैमरा ओपन करने न छोड़ें।

8. वाइब्रेशन रखें लो

कॉल या मैसेज आने पर रिंगटोन तो बजती ही है तथा इसके साथ ही फोन वाइब्रेट भी करता है। इसी तरह मैसेज में भी फोन वाइब्रेशन के जरिये नोटिफिकेशन्स भेजता है। बार बार वाइब्रेट करने के लिए फोन को पावर का यूज़ करना पड़ता है और इसका असर बैटरी और प्रोसेसर पर भी पड़ता है। हालांकि वाइब्रेट का रोल इसमें बहुत ज्यादा तो नहीं है लेकिन फिर भी अगर ज्यादा जरूरत नहीं है तो फोन की वाइब्रेशन बंद ही कर दें।

9. ये मोड्स हमेशा रखें ऑन

फोन बैटरी जब बहुत ज्यादा कम हो जाती है तो उस वक्त प्रोसेसर का लोड बढ़ जाता है। लो बैटरी के दौरान लोकेशन, जीपीएस, डाटा व सिंक इत्यादि को बंद कर देंगे तो बैटरी की खपत कम हो जाएगी और ज्यादा दबाव की वजह से फोन बैटरी गर्म भी नहीं होगी। इसी तरह फोन में मौजूद Power saving mode व ऐसे ही अन्य ऑप्शन ऑन कर देंगे तो यह भी बैटरी पर ज्यादा जोर पड़ने से रोकेंगे तथा फोन गर्म नहीं होगा।

10. अपडेट रखें फोन

फोन को हमेशा नए वर्ज़न पर अपडेट रखना भी जरूरी है। यह फोन यूज़ को स्मूथ और फास्ट तो बनाता ही है तथा साथ ही बैटरी हेल्थ के लिए भी सही रहता है। कई बाद आउटडेटेड वर्ज़न भी प्रोसेसर पर भारी पड़ जाते हैं तथा फोन के कई अन्य फीचर्स phone heating का कारण बन जाते हैं। फोन व ऐप्स अपडेट करने से सबकुछ रिफ्रेश हो जाता है तथा हीटिंग की स्थिति में भी लाभ मिलता है। ऐप्स से लेकर ऑपरेटिंग सिस्टम तक सभी चीजों को अपडेट करने के ऐरर, ग्लिच और बग ठीक हो जाते हैं और फोन स्मूथ, फास्ट और सुरक्षित हो जाता है।

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, नौकरी के भी मिलेंगे बढ़ियां मौके

Posted: 14 Apr 2022 06:59 PM PDT

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, नौकरी के भी मिलेंगे बढ़ियां मौके

आज साल 2022 के अप्रैल महीने का तीसरा और चैत्र महीने का चौथा शुक्रवार (Friday) है। सनातन हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन यदि आप मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत करते हैं, तो मां लक्ष्मी अपकी हर इच्छा को पूर्ण कर सकती है और आपको हर संकट से मुक्ति मिल सकता है।

पैसों की किल्लत को दूर करने के लिए हम माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं। माता लक्ष्मी धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती है। कहा जाता है कि समुद्र से इनका जन्म हुआ था, और इन्होंने श्री विष्णु से विवाह किया था। इनकी पूजा से धन की प्राप्ति होती है साथ ही वैभव भी मिलता है। यदि लक्ष्मी रुष्ट हो जाएं तो घोर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह से इनका संबंध जोड़ा जाता है। माता लक्ष्मी की पूजा से केवल पैसे ही नहीं बल्कि समाज में यश की भी प्राप्ति होती है। इनकी पूजा से दाम्पत्य जीवन बेहतर बनता है। आज के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपके पास बहुत सारा धन (Wealth) आ सकता है।

शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay)

- कहते हैं घर में किसी भी समय लक्ष्मी जी आ सकती है लेकिन शाम का समय ऐसा होता है, जिस समय लक्ष्मी जी का आना संभव होता है इसलिए शाम के समय सारे घर की लाइट जला कर पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए।

- कहा जाता है मां लक्ष्मी के समक्ष मोगरे का इत्र अर्पित करना चाहिए और रति और कामसुख के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए। इसी के साथ देवी लक्ष्मी के सामने केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

- कहा जाता है शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर सदेव अपनी कृपा बनाये रखेंगी।

- घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे क्योंकि इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है और साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।

- कहा जाता है शुक्रवार के दिन उस जगह जाए जहां मोर नृत्य करते है और उसके बाद वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें धनलाभ होगा।

इसके अलावा और क्या करें...
- घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।
- श्वेत चंदन का तिलक करें।
- पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।
- चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें।
- सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।

- संतान प्राप्ति के चाहवान दंपति हरसिंगार का पौधा घर में लगाएं तथा उसको ऐसे सींचे, जैसे अपने छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं।

हनुमान जयंती पर चुटकी भर सिंदूर से करें ये उपाय, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला!

Posted: 14 Apr 2022 06:55 PM PDT

हनुमान जयंती पर चुटकी भर सिंदूर से करें ये उपाय, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला!

चैत्र नवरात्र और राम नवमी के बाद अब भक्त हनुमान जयंती की तैयारी में जुटे हैं। प्रभु श्री राम के अन्नय भक्त हनुमान जी का जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा को हुआ था। इस दिन देशभर में हनुमान जी का जन्मदिवस मनाया जाता है। इस बार हनुमान जयंती 16 अप्रैल शनिवार के दिन मनाई जाएगी।

खास बात यह है कि मंगलवार और शनिवार दोनों ही हनुमान जी की पूजा के उपयुक्तदिन हैं। इस दिन बंजरंग बली की पूजा से जहां सभी प्रकार के भय और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसलिए हनुमान जयंती के दिन व्रत पूजा और विभिन्न उपाय करने से बजरंग बली की कृपा जरूर मिलती है।

हनुमान जी को महावीर और संकट मोचक भी कहा जाता है। हनुमान जी को बल, बुद्धि और शौर्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के मुताबिक बजरंगबली की अराधना करने से व्यक्ति के जीवन में संकटों का नाश होता है। सकंट मोचन हनुमान न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से रक्षा करते हैं बल्कि धन-संपत्ति और भौतिक सुख भी प्रदान करते हैं।

मान्यता के मुताबिक हनुमान जी उन देवताओं में से एक हैं, जो बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बना रखते हैं।

हनुमान जयंती पर चुटकी भर सिंदूर से करें ये आसान उपाय

- अगर आप घर में धन की कमी या हानि जैसी गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसे दूर करने के लिए हनुमान जी को प्रसन्न करें। इसके लिए घी में चुटकी भर सिंदूर भिगोकर लेप बनाएं और फिर इसका एक कागज पर स्वास्तिक चिन्ह बनाएं। इस स्वास्तिक को बजरंगबली के हृदय पर लगाकर अपनी तिजोरी में रखें। कहते हैं कि हनुमान जयंती पर किया गया ये उपाय धन की कमी को दूर कर सकता है।

- जिन लड़कियों को शादी-विवाह में देरी जैसी बाधा का सामना करना पड़ रहा है, वह चुटकी भर सिंदूर लेकर उसे हनुमान जी के चरणों में रख दें। मान्यता है कि हनुमान जयंती पर किया गया ये उपाय शीघ्र विवाह के आसार बना सकता है।

- अगर आप अपने घर में नेगेटिविटी महसूस करते हैं, तो इस दूर करने के लिए सिंदूर से जुड़ा उपाय अपनाएं। इसके लिए हनुमान जयंती के मौके पर सिंदूर लें और इसमें सरसों का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसका तिलक हनुमान जी को लगाने के बाद घर के सभी कमरों के गेट के पास स्वास्तिक बना दें।

- नौकरी हासिल करने या नौकरी में प्रमोशन पाने में अगर आपको समस्या आ रही है, तो ऐसे में आपको हनुमान जी की शरण में आना चाहिए। इसके लिए भी आपको सिंदूर से जुड़ा उपाय करना है।

- चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर कागज पर उससे स्वास्तिक बनाएं। इस स्वास्तिक को हनुमान जी अर्पित करने के बाद जेब या पर्स में रख लें।

दरअसल, ऐसा माना जाता है कि सिंदूर हनुमान जी को अति प्रिय होता है और पूजा में इसका इस्तेमाल उन्हें प्रसन्न करने में मददगार साबित होता है।

टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, देखें पूरा शेड्यूल

Posted: 14 Apr 2022 06:52 PM PDT

टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, देखें पूरा शेड्यूल

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ अपने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 अभियान की शुरुआत करेगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम उपविजेता का सामना करेगी।

टूर्नामेंट 2021 संस्करण के समान ही एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी - सात स्थानों पर 16 टीमों के साथ 45 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 16 अक्टूबर को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे श्रीलंका और नामीबिया के बीच राउंड 1 ग्रुप ए मैच के साथ शुरू होगा, जिसमें दो क्वालीफायर होंगे जिन्हें दूसरे मैच में भिड़ना बाकी है।

ग्रुप बी जिसमें वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और दो अन्य क्वालीफायर शामिल हैं। जिसमें राउंड 1 मैच 21 अक्टूबर तक चलेगा। प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष दो टीमें 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले सुपर 12 चरण में आगे बढ़ेंगी।

सुपर 12 चरण 2021 के फाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। जिन्हें इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप 1 में रखा गया है। यह ऑस्ट्रेलिया में होने वाला पहला टी20 विश्व कप होगा और 2015 के वनडे विश्व कप के बाद देश में पहला पुरुष आईसीसी टूर्नामेंट होगा। सुपर 12 का समापन 6 नवंबर को होगा। पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा, उसके बाद दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन एडिलेड में होगा।

धोनी ने 105 किलो वजनी खिलाड़ी को बनाया स्टार, डेब्यू मैच की पहली गेंद पर चटकाया था विकेट

Posted: 14 Apr 2022 06:49 PM PDT

धोनी ने 105 किलो वजनी खिलाड़ी को बनाया स्टार, डेब्यू मैच की पहली गेंद पर चटकाया था विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 की शुरुआत बहुत खराब रही. पहले चार मुकाबलों में सीएसके को हार का मुंह देखना पड़ा और पांचवें मैच में उसे इस सीजन की पहली जीत मिली. चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रविंद्र जडेजा के हाथों में है. लेकिन आज भी धोनी इस टीम के लिए कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं. धोनी ने एक ऐसे खिलाड़ी को स्टार बना दिया, जिसका वजन कभी 105 किलो हुआ करता था. इस खिलाड़ी ने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया था.

वैसे तो क्रिकेट के खेल में फिटनेस बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. लेकिन इस खिलाड़ी ने इस मिथक को तोड़ दिया. वो खिलाड़ी है महेश तीक्षणा, जिनका वजन 3 साल पहले 105 किलो था. इस वजह से उन्हें श्रीलंका की अंडर-19 टीम में भी जगह नहीं मिल पाई थी और चयन ना होने से वह बुरी तरह से टूट गए थे. फिर उन्होंने अपना वजन कम करना शुरू किया और 22 किलो वजन घटाकर वह फिट हो गए, जिसके बाद उन्हें श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई.

श्रीलंका के लिए डेब्यू वनडे मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया था. अपने करियर के पहले वनडे मैच में उन्होंने कुल 4 बल्लेबाजों का शिकार किया था. महेश तीक्षणा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 70 लाख रुपए में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. धोनी की बदौलत इस क्रिकेटर का करियर चमक गया.

Post Bottom Ad

Pages