Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 28, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


BHOPAL NEWS- बच्चों का समर कैंप मात्र ₹60 में 1 महीना

Posted: 28 Apr 2022 01:33 PM PDT

भोपाल।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बाल भवन में 2 मई से 6 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू होगा। नियमित गतिविधियों में प्रशिक्षण लेने के लिये नवीन प्रवेशार्थी बच्चों को मात्र 60 रूपए प्रतिमाह शुल्क देना होगा।

बाल भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान बच्चों के लिये आत्मरक्षा, नृत्य, मेंहदी, मूर्तिकला एवं साइंस मॉडल की कार्यशाला भी आयोजित होगी। साथ ही नियमित गतिविधियों के तहत चित्रकला, स्कैच, कैनवास पेंटिंग, मधुवनी पेंटिंग व वार्ली पेंटिंग भी सिखाई जायेगी।

इसी तरह क्राफ्ट-पेपर फ्लोवर, वॉल हैंगिंग, वाटल आर्ट, वेस्ट मटेरियल से सजावटी सामान तैयार करना, क्ले आर्ट मॉडलिंग व विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसके अलावा गायन-वादन, केसीओ, हार्मोनियम, नाटक, एकल अभिनय इत्यादि गतिविधियाँ भी होंगी। विस्तृत जानकारी के लिये बाल भवन में संपर्क किया जा सकता है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

MP BOARD 10th-12th RESULT MOBILE APP DOWNLOAD

Posted: 28 Apr 2022 01:29 PM PDT

भोपाल।
Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा कक्षा 10 हाई स्कूल, कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को अपरान्ह एक बजे घोषित किये जायेंगे। हम यहां आपको एमपी बोर्ड द्वारा घोषित ऑफिशियल वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि आप किसी भी प्रकार की परेशानी और फर्जीवाड़े से बचे रहें।

MP BOARD 10th-12th RESULT WEBSITE LIST

सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जानकारी दी गई है कि परीक्षा परिणाम शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को अपरान्ह एक बजे घोषित किये जायेंगे। परीक्षा परिणाम जिन वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा उनकी लिस्ट इस प्रकार है:-
www.mpresults.nic.in 
https://mpbse.mponline.gov.in 
www.mpbse.nic.in 
www.jagranjosh.com 
www.hindi.news18.com 
www.livehindustan.com 
www.hindustantimes.com 
https://www.fastresult.in 
www.examresults.net 
www.examresults.net/mp 

MPBSE 10th-12th RESULT MOBILE APP DOWNLOAD

मध्य प्रदेश में कुल 2000000 विद्यार्थियों ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा दी है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन वेबसाइट पर ट्रैफिक लोड बढ़ जाएगा और वेबसाइट आसानी से नहीं खुलेगी। इसलिए अपना परीक्षा परिणाम तत्काल प्राप्त करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। इसी न्यूज़ में हम दो आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं।

MPBSE 10th-12th का परीक्षा परिणाम कहां और कैसे देखें

मोबाइल पर परीणाम देखने के लिए Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करें एवं Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट ( submit ) कर परीक्षा परिणाम ज्ञात कर सकते हैं।
यहां क्लिक करके MPBSE MOBILE App डाउनलोड करें।
यहां क्लिक करके MP Mobile App Download डाउनलोड करें।

BHOPAL NEWS- कलेक्टर की एडवाइजरी, दोपहर में बाहर ना निकले

Posted: 28 Apr 2022 01:02 PM PDT

भोपाल।
वर्तमान समय में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है, गर्म हवाएं चलने लगी हैं, जिसके कारण लू लगने की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचने के लिए जन सामान्य को दोपहर में ज्यादा समय तक घर में रहने एवं अनावश्यक बाहर ना निकलने की अपील की गई है। 

Bhopal weather report and forecast

राजधानी के कलेक्टर कार्यालय से जारी एडवाइजरी के अनुसार आमजन दोपहर में अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, खाली पेट घर से बाहर न जायें, इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी जरूर पियें। लू से बचाव के लिए देशी घरेलू उपाय आम का पना, नीबू का पानी एवं प्याज के रस का उपयोग करें।

Bhopal Mausam news today

बाहर निकलते समय सूती कपड़े से चेहरा और सर ढक़कर रखें तथा पानी साथ में जरूर रखें। पहनने के लिए सूती कपड़ों का अधिक उपयोग करें। अगर लू के लक्षण जैसे मितली आने, गला सूखने तथा बुखार का प्रकोप होने जैसा लगे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करके उचित उपचार करायें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठन्डे वातावरण से गरम या गरम वातावरण से ठण्डे में अचानक न जाने की भी सलाह दी गई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

MP education news- प्रश्न बैंक के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश

Posted: 28 Apr 2022 12:55 PM PDT

भोपाल।
नवीन शिक्षा नीति के अनुकम में विद्यार्थियों के दक्षता स्तर के आकलन की प्रक्रियाओं में सुधार किया जाना है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दृष्टि से आइटम बैंक बनाए जाने है। ताकि प्रदेश के समस्त विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की दिशा निर्धारित कर सके और साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में वृद्धि की जा सके। कक्षा 9 से 12 तक सभी विषयों के प्रश्न बैंक तैयार किये जाने है। जिसमें सम्बंधित विषय एवं पाठ्यक्रम के आधार पर विद्यार्थियों की समझ का आंकलन किया जा सके।

विषय शिक्षकों को प्रश्न बैंक तैयार करने के लिए अपर संचालक लोक शिक्षण मध्यप्रदेश द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिए है कि प्रश्न बैंक तैयार करने के लिए शिक्षकों को उनके नाम के समझ आवंटित विषय एवं अध्याय के आइटम बैंक बनाने का दायित्व सौपा जाएं। समस्या होने पर सम्बंधित स्टेट असेसमेंट सेल के विषय विशेषज्ञ से सम्पर्क कर सकेंगे जो इस कार्य के लिए विषय समन्वयक के रूप में नामांकित है। शासन द्वारा जारी निर्देश में जिला शिक्षा अधिकारी को कहा गया है कि अपने जिले के चयनित शिक्षकों से निर्धारित पाठ्यक्रम का प्रश्न बैंक 05 मई,2022 तक तैयार कराकर समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

प्रश्न बैंक निर्माण के लिए प्रत्येक विषय शिक्षक प्रश्नों के निर्माण के लिए केवल मध्य प्रदेश शासन की NCERT आधारित पुस्तक ही प्रयोग करेगें। प्रश्न बैंक का निर्माण हिन्दी में में किया जाए। अंग्रेजी के लिए CALIBRI फॉण्ट का प्रयोग किया जाए। प्रश्न बैंक की तैयार फाइल DOC (WORD FILE) में होना चाहिए। प्रश्न बैंक की फाइल mpsacteam@gmail.com पर भेजे। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें.

मध्यप्रदेश सरकारी एवं प्राइवेट कर्मचारी- न्यूनतम वेतन दर 2022, कलेक्टर रेट घोषित - MP karmchari news

Posted: 28 Apr 2022 12:43 PM PDT

भोपाल।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अविनाश लवानिया ने श्रमायुक्त मप्र शासन इंदौर के आदेश के परिपालन में भोपाल जिले के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिये 01 अप्रैल 22 से 30 सितम्बर 22 तक की अवधि के लिए दैनिक वेतन की नई दरें निर्धारित की हैं। इन दरों में परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता भी सम्मिलित है। वेतन की नई दरें पूरे मध्यप्रदेश में सरकारी एवं प्राइवेट सभी प्रकार के कर्मचारियों एवं मजदूरों पर लागू होंगी। 

मध्यप्रदेश में मजदूरी की दरें, कलेक्टर रेट 2022

अकुशल कर्मचारियों के लिये न्यूनतम मूल वेतन 6500.00 रूपये (प्रतिदिन 216.66), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 2625 रूपये (प्रतिदिन 87.50) इस प्रकार कुल प्रतिमाह 9125.00 रूपये (प्रतिदिन 304.16) निर्धारित किया गया है। 
अर्ध्दकुशल के लिये न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 7057.00 रूपये (प्रतिदिन 235.23), परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 2925.00 रूपये (प्रतिदिन 97.50) इस प्रकार कुल वेतन 9982.00 रूपये (प्रतिदिन 332.73 रुपए)। 
इसी प्रकार कुशल के लिये न्यूनतम मूल वेतन 8435.00 रूपये (प्रतिदिन 281.16) तथा परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता 2925.00 (प्रतिदिन 281.50) इस प्रकार प्रतिमाह 11360.00 रूपये (प्रतिदिन 378.67 रुपए) कुल वेतन देय होगा। 
उच्च कुशल के लिये प्रतिमाह 9735.00 रूपये न्यूनतम मूल वेतन तथा 2925.00 रूपये परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता सहित कुल 12660.00 रूपये (प्रतिदिन 422 रुपए) कुल वेतन देय होगा।

मजदूरी निर्धारण में पैसे तथा रूपये के गुणांकों को राउंड अप करके ही दैनिक एवं मासिक मजदूरी निर्धारित की जायेगी। वित्त विभाग के परिपत्र अनुसार 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे हो तो उन्हें अगले उच्चतर रूपये में पूर्णाकिंत किया जायेगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड दिया जायेगा। 
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें.

MP NEWS- कटनी में हरी झंडी के लिए लाल हुए भाजपा नेता आपस में भिड़ गए

Posted: 28 Apr 2022 12:29 PM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर रीवा से मुंबई के लिए रवाना हुई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में भाजपा के नेता लाल हो गए। एक दूसरे को धक्का दिया और मीडिया के कैमरों के सामने खूब गाली गलौज किया। 

रीवा से मुंबई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पहली बार कटनी स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। बताया गया है कि कटनी रेलवे स्टेशन पर जिला अध्यक्ष राम रतन पायल और पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्पित पोद्दार के बीच विवाद हुआ। 

जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आई, जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने हरी झंडी उठाई और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्पित पोद्दार ने उनके हाथ से हरी झंडी छीन ली। इसके बाद दोनों के बीच जमकर जुआ जट्ट की हुई। आरपीएफ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विवाद कराया शांत। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- नर्सिंग काउंसिल की कार्रवाई का असर, विद्यार्थियों को मार्कशीट मिली

Posted: 28 Apr 2022 08:48 AM PDT

इंदौर।
अक्षर नर्सिंग कॉलेज मामले में नर्सिंग काउंसिल की कार्रवाई का असर दिखाई दिया। भोपाल से टीम के पहुंचने के बाद जैसे ही इंदौर जिला प्रशासन ने निर्देशानुसार कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी शुरू की, मैनेजमेंट समझौता करने की स्थिति में आ गया। 26 विद्यार्थियों की मार्कशीट दे दी गई है। शेष विद्यार्थियों की मार्कशीट अगले हफ्ते देने का वादा किया गया है।

भोपाल से नर्सिंग कौंसिल के अधिकारियों के साथ तहसीलदार की टीम अक्षर नर्सिंग कॉलेज पहुंची और सील खोली। इस दौरान जांच के घेरे में आई MYH की सीनियर नर्स किरण सांगले को अधिकारियों ने कई बार फोन लगाए लेकिन उनका मोबाइल बंद ही रहा। बाद में उनकी ओर से एडवोकेट कॉलेज पहुंचे। बताया गया है कि छानबीन में टीम को कई मार्कशीट्स व दस्तावेज मिले हैं। 

जिला प्रशासन की सख्ती के बाद नर्सिंग कौंसिल ने कॉलेज प्रबंधन के एडवोकेट से बात की तो उन्होंने कहा कि वे स्टूडेंट्स की फीस लौटाने को तैयार है। अब इन्हें अन्य नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन दिलाने को लेकर विचार किया जा रहा है। उधर, फैकल्टी के रूप में चाचा नेहरू अस्पताल की निशा गुप्ता, MYH की रश्मि मेडा व चंपा मौर्य को पहले ही नोटिस जारी हो चुके हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP ROJGAR SAMACHAR- व्यायाम शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया

Posted: 28 Apr 2022 08:47 AM PDT

School Education Department, MP
द्वारा बताया गया है कि मध्य प्रदेश में संचालित सरकारी स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी लेकिन इतना जरूर बताया कि शालाओं में व्यायाम शिक्षकों के रिक्त पदों को भरे जाने हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से उस समाचार को त्रुटिपूर्ण बताया गया जिसमें कहा गया था कि 'हिंदी, गणित, विज्ञान के शिक्षकों को 5 दिन की ट्रेनिंग देकर स्पोर्ट्स टीचर बनाएंगे'। एमपी स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट में स्पष्ट किया कि उनके द्वारा संचालित स्कूलों में खेल शिक्षक की नियुक्ति नहीं होती। खेल शिक्षक के लिए कोई पद ही नहीं है। इन स्कूलों में व्यायाम शिक्षक होते हैं जो विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के खेलों से परिचित कराने का काम करते हैं। 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि शिक्षकों को शाला के विभिन्न कामों का प्रभार दिया जाता रहा है लेकिन सभी प्रकार के प्रभार, अध्यापन कार्य के साथ दिए जाते हैं। व्यायाम शिक्षकों के पद का प्रभार भी अध्यापन कार्य के साथ दिया जा रहा है। यह व्यवस्था केवल तब तक है जब तक की व्यायाम शिक्षकों की भर्ती नहीं हो जाती। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि शालाओं में व्यायाम शिक्षकों के रिक्त पदों को भरे जाने हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- रीवा राजनिवास कांड में बुलडोजर पर हाई कोर्ट का नोटिस जारी

Posted: 28 Apr 2022 08:13 AM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रीवा के बहुचर्चित राजनिवास दुष्कर्म मामले में आरोपियों के खिलाफ हुई बुलडोजर की कार्रवाई पर नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। एक आरोपी के भाई ने याचिका प्रस्तुत की है। उसने बताया कि उसके भाई से उसका कोई संबंध नहीं है। बटवारा हो चुका है, फिर भी सरकार ने उसकी निजी भूमि पर बने हुए मकान पर बुलडोजर चलाकर गिरा दिया। 

रीवा जिले के आकौरी, नईगढ़ी निवासी सरोज पांडेय की ओर अधिवक्ता नित्यानंद मिश्रा ने पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता का भाई रीवा के बहुचर्चित राजनिवास दुष्कर्म कांड में सहअभियुक्त है। केवल इस कारण से प्रशासन ने याचिकाकर्ता की निजी भूमि पर बने हुए नियम अनुसार मकान पर बुलडोजर चला दिया। इससे याचिकाकर्ता बेघर हो गया है। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उसके भाई के साथ उसका बंटवारा हो चुका है। उसकी निजी संपत्ति में उसके भाई का कोई हिस्सा नहीं है। 

प्रशासन ने याचिकाकर्ता के घर पर बुलडोजर चलाने से पहले ना तो कोई नोटिस दिया और ना ही सुनवाई का मौका दिया। यह कृत्य संविधान के अनुच्छेद-21 जीवन का अधिकार व 300 (ए) संपत्ति का अधिकार का खुला उल्लंघन है। साथ ही यह कृत्य याचिकाकर्ता के मानवाधिकारों का भी हनन है। 

याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करने के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति नंदिता दुबे की एकलपीठ ने सरकार से सवाल किया है कि किस कानून के तहत याचिकाकर्ता का घर गिराया गया। इस सिलसिले में राज्य शासन को अपना जवाब चार सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।  मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP NEWS- छतरपुर कलेक्टर एवं संयुक्त संचालक के खिलाफ हाई कोर्ट का वारंट जारी

Posted: 28 Apr 2022 07:52 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कलेक्टर एवं संयुक्त संचालक लेखा कोष व पेंशन के खिलाफ हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना के मामले में जमानती वारंट जारी किया गया है। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने दोनों अधिकारियों को अगली सुनवाई के दौरान हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। मामले पर अगली सुनवाई 13 जून को निर्धारित की गई है।

छतरपुर में असिस्टेंट सुपरिन्टेडेंट के पद पर पदस्थ घनश्याम दास अहिरवार ने पूर्व में एक याचिका दायर कर क्रमोन्नति के लाभ की रिकवरी को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मनोज चंसोरिया ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि संयुक्त संचालक कोष ने आपत्ति प्रस्तुत की थी कि याचिकाकर्ता की सेवा की गणना नियुक्ति तिथि से नहीं की जाए। इसके आधार पर कलेक्टर ने वेतन निर्धारण कर वसूली निकाल दी। 

हाई कोर्ट ने यह निर्धारित किया था कि आपत्ति अवैधानिक थी और कलेक्टर का आदेश निरस्त कर दिया था। कोर्ट ने क्रमोन्नति के लाभ एवं अन्य लाभ नियुक्ति तिथि से देने के निर्देश दिए थे। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद जब कार्रवाई नहीं की गई तो अवमानना याचिका दायर की गई। मामले पर सुनवाई के दौरान अनावेदकों की ओर से कोई हाजिर नहीं हुआ। हाई कोर्ट ने अवमाननाकर्ता अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

IPS COLLEGE के छात्र की एक्सीडेंट में मौत, ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया - INDORE NEWS TODAY

Posted: 28 Apr 2022 08:49 AM PDT

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के राजेन्द्र नगर इलाके में कार के अनियंत्रित होने से पलटी खा गई। हादसे में कार में सवार एक छात्र की मौत हो गई, चार अन्य छात्र घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी दोस्त पार्टी से लौट रहे थे। तभी ढलान पर कार का नियंत्रण खो बैठे। सभी छात्र इटारसी के रहने वाले हैं। वे इंदौर में पढ़ाई करने आए हैं।

पुलिस के मुताबिक घटना बायपास स्थित सेज यूनिवर्सिटी के पास की है। यहां बुधवार रात हादसे में कार में सवार छात्र सिद्वार्थ पुत्र योगेश सोमेश्वर, मारयो फर्नांडीस, ऋषभ महतो, आयुष मनावरे और जय सोनी घायल हुए थे। बुधवार देर रात उपचार के दौरान सिद्वार्थ की मौत हो गई। हादसे के बाद तत्काल सभी छात्रों को एंबुलेंस से भंवरकुआं स्थित मेडिस्क्वेयर अस्पताल लाया गया। यहां सभी का तत्काल उपचार शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक कार में सवार छात्र मारियो ने अपना लायसेंस रखकर निजी कंपनी से कार किराए पर ली थी। जिसे उसका दोस्त चला रहा था। छात्रों ने बताया कि ढलान आने पर स्टूडेंट से ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर पर पैर रख दिया, जिससे कार की स्पीड और बढ़ गई। इस बीच वहीं पर डिवाइडर होने से कार पलट गई।

बताया जाता है कि सिद्वार्थ भंवरकुआ इलाके में किराए के कमरे में रहता है। वह इंदौर के IPS कालेज से ऑनलाइन मार्केटिंग का कोर्स कर रहा था। जबकि दूसरे छात्र बीकॉम और बीए की पढ़ाई कर रहे थे। सभी इटारसी के होने के चलते एक दूसरे के परिचित थे ओर साथ में ही रहते थे। आयुष ने पार्टी का प्लान किया था। पुलिस ने कार जब्त कर मामले में जांच शुरू की है। हादसे में घायल मारियो ओर आयुष की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके पिता इटारसी में रेलवे विभाग में पदस्थ हैं इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP NEWS- मुख्यमंत्री ने विदिशा कलेक्टर को शाबाशी दी, नेत्रहीन छात्र की मदद की थी

Posted: 28 Apr 2022 07:01 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को शाबाशी दी है। विदिशा कलेक्टर ने एलएलबी की पढ़ाई कर रहे एक नेत्रहीन विद्यार्थी को व्यक्तिगत प्रयास करके वॉइस टच लैपटॉप दिलवाया है। 

मुख्यमंत्री के प्रेस प्रकोष्ठ की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  ने विदिशा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव की पहल पर ग्राम नरखेड़ा के एलएलबी में अध्ययनरत नेत्रहीन छात्र श्री सीताराम रघुवंशी को एनसीपीएल के डायरेक्टर श्री राकेश शर्मा द्वारा वॉइस टच लैपटॉप प्रदाय किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कलेक्टर की यह पहल सराहनीय है। इससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर जरूरतमंदों की सहायता करने आगे आएंगे। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान के शहर विदिशा में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव इन दिनों दिव्यांग जनों की सेवा का अभियान चला रहे हैं। आज 4 दिव्यांगों को श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अरिहंत विहार अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर इंदौर में कृत्रिम पैर लगाए गए। 

इससे पहले कलेक्टर उमाशंकर भार्गव की पहल पर उद्योगपति राकेश शर्मा के द्वारा ग्राम नरखेड़ा के नेत्रहीन आवेदक सीताराम रघुवंशी को वॉइस टच लैपटॉप प्रदाय किया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसी प्रयास की सराहना की है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS - महिला नायब तहसीलदार को धमकी, प्रॉपर्टी डीलर ने 50000 मांगे

Posted: 28 Apr 2022 06:46 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की बरेला उप तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला नायब तहसीलदार को धमकी देने और 50 हजार रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अधिकारियों और सीएमे हेल्पलाइन में शिकायत करने की धौंस दी थी। मामले में बरेला पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

बरेला पुलिस के मुताबिक उप तहसील बरेला में पदस्थ नायब तहसीलदार रुपेश्वरी कुंजाम ने शिकायत दर्ज कराई है कि जागृति नगर अमखेरा निवासी संतोष साहू उप तहसील कार्यालय में अक्सर आता रहता है। वह प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के साथ दलाली का काम करता है। 7 जनवरी को संतोष साहू उनके केबिन में आया और बोला कि ऋण पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर दो। उसे न्यायालय में आने ऋण पुस्तिका डिजिटल माध्यम से मिलने पर हस्ताक्षर की बात कही तो आक्रोशित हो गया। वह बाहर निकल कर जातिसूचक शब्दों में अपमानजनक बातें करने लगा। नायब तहसीलदार रूपेश्वरी कुंमाम जब वाहन से निकलने लगी तो वह फिर आ धमका। जान से मारने की धमकी देते हुए बोला कि 50 हजार वसूल लूंगा। उसकी वरिष्ठ अधिकारियों और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर प्रशासनिक पद से हटवा देगा।

उपतहसील कार्यालय में किया हंगामा

26 अप्रैल को संतोष साहू और अन्य असामाजिक तत्वों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचा और हंगामा किया। उसने कार्यालय में तोड़फोड़ भी किया। बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के मुताबिक नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर आरोपी संतोष साहू के खिलाफ शासकीय अधिकारी को धमकाने, अवैध वसूली सहित एससी-एसटी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

बड़ा सवाल, कमलनाथ का इस्तीफा और गोविंद सिंह का अपॉइंटमेंट लेटर कहां है- MP NEWS

Posted: 28 Apr 2022 06:48 AM PDT

भोपाल।
समाचार प्रसारित हो रहे हैं कि कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है और डॉक्टर गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। समाचार की पुष्टि के लिए AICC से जारी केसी वेणुगोपाल का एक पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ को बताया गया है कि आप का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सवाल यह है कि कमलनाथ का इस्तीफा और डॉक्टर गोविंद सिंह का अपॉइंटमेंट लेटर कहां है। 

भारत में कांग्रेस पार्टी या किसी भी राजनीतिक दल के संविधान के अनुसार पदाधिकारी सबसे पहले अपने ऑफिशल लेटर हेड पर इस्तीफा देता है। मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के ताजा प्रसंग में कमलनाथ का नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा अब तक सामने नहीं आया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड पर केसी वेणुगोपाल का एक पत्र वायरल हो रहा है। यह पत्र कमलनाथ को संबोधित है। बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा आपका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है और डॉक्टर गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। 

संभव है कमलनाथ का इस्तीफा उनके दिल्ली दौरे के समय हाईकमान द्वारा हस्ताक्षर करवा लिया गया हो। पिछले 15 दिनों में कमलनाथ चार बार दिल्ली गए थे। दूसरा बड़ा सवाल यह है कि डॉक्टर गोविंद सिंह का अपॉइंटमेंट लेटर कहां है। जो पत्र वायरल हो रहा है वह तो भोपाल द्वारा कमलनाथ को संबोधित है। नोट करने वाली बात यह है कि इस पत्र में भी कमलनाथ का पद नाम नहीं लिखा हुआ है। संसदीय परंपरा के अनुसार विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होता है। इस मामले में अपॉइंटमेंट की बात की जा रही है और वह भी बिना अप्वाइंटमेंट लेटर के। यहां तक की प्रतिलिपि में भी डॉक्टर गोविंद सिंह का नाम नहीं है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.


BHOPAL NEWS- आयकर विभाग की महिला कर्मचारी की एक्सीडेंट में मौत

Posted: 28 Apr 2022 06:26 AM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग की महिला कर्मचारी सुनीता चौहान की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। चुना भट्टी इलाके में वो स्कूटर से जा रही थी तभी एक कार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। 

मामले की इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर एवं चुना भट्टी पुलिस चौकी के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर वीरमणि पाण्डेय के मुताबिक 59 वर्षीय सुनीता चौहान आम्र स्टेट कॉलोनी, कोलार में रहती थी। सुनीता को पति रमेश चौहान के निधन के बाद आयकर विभाग में लेखापाल के पद पर उनको अनुकंपा नौकरी मिली थी। सुनीत की दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि 17 वर्षीय बेटा पढ़ रहा है। सुनीता कोटरा सुल्तानाबाद स्थित कार्यालय से अपने स्कूटर से दोपहर करीब सवा चार बजे घर जा रही थी। 

जैसे ही वह चूनाभट्टी पुलिस चौकी से आगे निकलीं, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह जख्‍मी हो गई। उनके सिर और नाक से खून निकलता देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने डायल-100 को सूचना दी। डायल 100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया भिजवाकर आरोपित कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

BHOPAL OBC आमरण अनशन- चार उम्मीदवारों की तबीयत बिगड़ी- NEWS TODAY

Posted: 28 Apr 2022 06:03 AM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित लोक शिक्षण संचालनालय के ऑफिस के बाहर आमरण अनशन कर रहे पिछड़ा वर्ग के 4 चयनित शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जय प्रकाश चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

टीकमगढ़, बुधनी, रीवा और गुना के प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ी

जिन प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ी उनके नाम टीकमगढ़ के ब्रजभूषण यादव, बुधनी के धरम पवार, रीवा के आनंद भारती व गुना के मिथुन धाकड़ बताए गए हैं। तबीयत बिगड़ते ही धरना स्थल पर तैनात पुलिस टीम ने एंबुलेंस को कॉल करके चारों को जेपी हॉस्पिटल पहुंचाया। सभी को अस्पताल में ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। बताया गया है कि गर्मी के कारण चारों प्रदर्शनकारी डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए थे।

BHOPAL NEWS- नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं OBC चयनित शिक्षक 

मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद सभी वर्गों के चयनित शिक्षकों की नियुक्तियां हो चुकी हैं परंतु पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्तियां लंबी चल रही है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 27% ओबीसी आरक्षण विवाद को लेकर 50 से अधिक याचिकाएं दाखिल की गई है जिन पर सुनवाई चल रही है। इधर चयनित उम्मीदवार नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कमलनाथ की जगह गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष- MP NEWS

Posted: 28 Apr 2022 04:40 AM PDT

भोपाल। मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव हुआ है। नेता प्रतिपक्ष के पद पर कमलनाथ की जगह डॉक्टर गोविंद सिंह को चुना गया है। लंबे समय से ही यह चर्चा चल रही थी कि कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ सकते हैं। 

बता दें कि कमलनाथ के पास एमपी में अभी दो पद थे। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष भी थे। इसकी वजह से विरोधियों के निशाने पर भी रहते थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हाथों जारी हुए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर आपका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने इसे मंजूर कर लिया है।

कमलनाथ की जगह अब पूर्व मंत्री एवं लहार डॉ गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे। डॉ. गोविंद सिंह सात बार के विधायक हैं। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह चंबल क्षेत्र से आते हैं। कमलनाथ की सरकार में डॉ. गोविंद सिंह मंत्री रहे हैं। डॉ. गोविंद सिंह मुखर होकर पार्टी में अपनी बातों को रखते हैं। संगठन के अंदर से भी कई बार उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP राजनीति की सबसे चर्चित खबर- कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में मच्छर मारे, पब्लिक ने पूछा: स्कोर क्या हुआ

Posted: 28 Apr 2022 12:20 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा की कोर कमेटी बैठक के अलावा एक मजेदार खबर वायरल हो रही है। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करके बताया कि वह दिल्ली में मच्छर मार रहे हैं। सुबह से पब्लिक लगातार उनसे पूछ रही है कि रात में कितने मच्छर मारे। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के अलावा कैलाश विजयवर्गीय मीटिंग के लिए दिल्ली में है। रात 2:37 बजे कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि, मैं दिल्ली में हूँ। यहां पिछले 1 घंटे से लाइट नहीं है। खिड़की खोली तो हवा के साथ मच्छर भी आ गए है। अंधेरे में मच्छर मार रहा हूँ। सुबह स्कोर बताऊँगा!। 

सुबह होते ही लोगों ने कैलाश विजयवर्गीय से इसको पूछना शुरू कर दिया है। थाना की कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट के माध्यम से अरविंद केजरीवाल सरकार को टारगेट पर लेते हुए लिखा था कि 'जय हो फ्री बिजली वाली सरकार' लेकिन लोगों ने इस लाइन को विलोपित मान लिया। कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट मध्य प्रदेश की राजनीति में आज का सबसे बड़ा मनोरंजन है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

CM शिवराज सिंह, लू के बाद भी दिल्ली पहुंचे, पढ़िए- कोर कमेटी में क्या-क्या हो सकता है- MP NEWS

Posted: 27 Apr 2022 11:23 PM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कल लू लग गई थी। वह बीमार थे और उनके कुछ कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली पहुंच गए हैं। शिवराज सिंह के कुर्सी से उतरने का इंतजार कर रहे नेताओं का मानना था कि दिल्ली वाली बैठक से किनारा करने के लिए शिवराज सिंह को लू लगी है।

MP NEWS- दिल्ली में मध्य प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विजिट और उसके तत्काल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच चर्चा के कारण मध्य प्रदेश में राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म था। इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोर कमेटी की मीटिंग कॉल कर दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंच चुके हैं। 

MP BJP NEWS- कोर कमेटी बैठक का एजेंडा

दिल्ली के सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर सभी नेताओं के बीच सैद्धांतिक सहमति बनाई जाएगी। डिसीजन लिया जाएगा कि 2023 का विधानसभा चुनाव किसके नाम पर और किन मुद्दों पर लड़ना है। मध्यप्रदेश में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए संगठन और सत्ता में जो भी आवश्यक परिवर्तन जरूरी हों, किए जाएंगे। 

भोपाल के पत्रकारों का मानना है कि 
- जोबट विधायक सुलोचना रावत को महिला बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है। 
- सिंधिया कोटे के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से परिवहन विभाग या फिर राजस्व विभाग वापस लिया जा सकता है। 
- महिला बाल विकास विभाग और पीएचडी डिपार्टमेंट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है। दोनों विभागों में मंत्री की नियुक्ति की जाना है। 
- स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी और जनजातीय कल्याण मंत्री मीना सिंह को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। 
- गौरीशंकर बिसेन को जनजाति है कल्याण मंत्री बनाया जा सकता है। 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

तदर्थ कर्मचारी अतिथि विद्वान सुप्रीम कोर्ट में केस जीते, सरकार की भर्ती प्रक्रिया निरस्त- MP karmchari news

Posted: 28 Apr 2022 04:28 AM PDT

भोपाल।
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अतिथि विद्वान (एडहॉक एंप्लॉय, तदर्थ कर्मचारी) सुप्रीम कोर्ट में केस जीत गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि तलत कर्मचारी को बिना किसी कारण के हटाकर उसकी जगह दूसरा तदर्थ कर्मचारी नियुक्त नहीं किया जा सकता। इसी फैसले के साथ सरकार की गेस्ट प्रोफेसर भर्ती की प्रक्रिया निरस्त हो गई।

MP NEWS- मध्यप्रदेश में अतिथि विद्वानों को तदर्थ कर्मचारी का दर्जा

मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने 26 जून 2014 को एक विज्ञापन निकालकर कॉलेजों में एक साल के लिए गेस्ट प्राध्यापक की भर्ती निकाली थी। बाकायदा लिखित परीक्षा, साक्षात्कार भी लिए गए थे। नियुक्ति के बाद इन्हें एडहॉक करार दिया। सालभर बीतने के बाद सरकार ने इन नियुक्ति को निरस्त करने का फैसला ले लिया और नए सिरे से विज्ञापन जारी कर दिया।

MP EMPLOYEES NEWS- सिंगल बेंच में सरकार, डबल बेंच में अतिथि विद्वान हारे

इस पर प्राध्यापक मनीष गुप्ता व अन्य लेक्चरर ने इस नियुक्ति प्रक्रिया को हाई कोर्ट में चुनौती दी। सिंगल बेंच ने नए विज्ञापन को न केवल निरस्त किया, बल्कि यह भी कहा कि एडहॉक प्राध्यापक को यूजीसी के हिसाब से वेतनमान दिया जाए। सरकार ने इस फैसले को डिविजन बेंच में चुनौती दी। डिविजन बेंच ने सिंगल बेंच का फैसला निरस्त कर दिया। इस पर प्राध्यापकों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

एडहॉक के बदले एडहॉक नियुक्ति नहीं कर सकते: सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एल. नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवई की खंडपीठ ने कहा कि एडहॉक पर नियुक्त हुए प्राध्यापक कठिन परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चुने गए हैं। जबरन नियुक्ति निरस्त कर नए सिरे से नियुक्त किया जाना है। एडहॉक के बदले एडहॉक नियुक्ति किया जाना गलत है। जिनकी नियुक्ति हुई उन्हें ही यथावत रखा जाए।

अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, वरुण रावल के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से शासन के सभी विभागों में पदस्थ एडहॉक कर्मचारियों की नौकरी बची रहेगी। सुप्रीम कोर्ट का जारी आदेश कानून बन जाता है। स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, पीएचई, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य सहित कई विभागों में एडहॉक नियुक्ति होती है। सरकार इन्हें हटाकर नई नियुक्ति नहीं कर सकेगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें.

GWALIOR स्टूडेंट्स में गैंगवार- मर्डर से पहले विधायक पहुंचे, पिस्तौल छीनी- NEWS TODAY

Posted: 27 Apr 2022 10:38 PM PDT

ग्वालियर।
एमएलबी कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी गैंगवार लगातार जारी है। मंगलवार को हर्ष चौहान की गैंग ने अमन सिंह तोमर को एग्जाम हॉल में घुसकर चाकू मारे थे। बुधवार को अमन सिंह की गैंग ने हर्ष चौहान की गैंग को घेर लिया। देसी पिस्तौल निकाली और गोली भी चली लेकिन फायर मिस हो गया और तभी विधायक सतीश सिकरवार पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अमन सिंह की गैंग हत्याकांड के इरादे से आई थी।

CSP विजय भदौरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर एक से अधिक कारतूस मिले हैं। घटना इंदरगंज पुलिस थाने से मात्र 100 मीटर दूरी पर घटित हुई। अचलेश्वर रोड पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सामने दिनदहाड़े देसी पिस्तौल से फायरिंग हुई तो भगदड़ मच गई। लोगों का कहना है कि यदि विधायक सतीश सिंह सिकरवार सही समय पर नहीं आते तो किसी न किसी का मर्डर जरूर हो जाता।

बड़ा सवाल कानून एवं व्यवस्था का है। मंगलवार को MLB में एग्जाम हॉल में घुसकर छात्र पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस को उसी समय पता चल गया था कि दो गैंग एक दूसरे की खून की प्यासी होकर घूम रही हैं। तत्काल सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करनी चाहिए थी। अभी भी शहर में शांति के लिए अमन और हर्ष के सभी साथियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

समोसा त्रिकोण क्यों होता है जबकि गोल बनाना ज्यादा आसान है- GK in Hindi

Posted: 27 Apr 2022 03:07 PM PDT

समोसा तो आपने खाया ही होगा। भारत में सबसे ज्यादा आलू का समोसा प्रचलित है। करोड़ों लोग समोसा के दीवाने हैं। समोसा को देखते ही भूख बढ़ जाती है। समोसा का त्रिकोण आकार, लोगों को आकर्षित करता है लेकिन क्या आप जानते हैं समोसा त्रिकोण क्यों होता है, जबकि गोल समोसा बनाना ज्यादा आसान होता है। आइए पता लगाते हैं:- 

आपने चाट वाले भैया को समोसा बनाते हुए भी देखा होगा। मैदा की लोई बनाने के बाद उसे रोटी की तरह गोल बनाया जाता है और फिर बीच में से आधा काट दिया जाता है। यानी कि समोसा बनाने का काम थोड़ा बढ़ जाता है। यदि उसे गोल ही रहने दिया जाता और बीच में मसाला भरकर तल दिया जाता तब भी स्वाद वैसा ही रहने वाला था, लेकिन फिर भी दुनिया भर में समोसा हमेशा तिकोना बनाया जाता है। इसलिए नहीं क्योंकि समोसा का आविष्कार करने वाले हलवाई ने सबसे पहले उसे त्रिकोण बनाया था इसलिए सारी दुनिया समोसा को वैसा ही बनाने लगी, बल्कि इसके पीछे एक दमदार साइंस छुपा हुआ है। 

दुनिया में सबसे पहले समोसे का जिक्र 11 वीं सदी में फारसी इतिहासकार अबुल-फज़ल बेहाक़ी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद गजनबी के शाही दरबार में एक नमकीन चीज पेश की जाती थी जिसमें कीमा और सूखे मेवे भरे होते थे। यहां तीनों चीजें महत्वपूर्ण है। पहला- शाही दरबार, दूसरा- कीमा और तीसरा- सूखे मेवे। यदि गोल बनाएंगे तो उसके फट जाने की संभावना बनी रहेगी। समोसा की पपड़ी को मजबूत होना बहुत जरूरी था। 

मिस्र के पिरामिड तो आपको याद ही होंगे। दुनिया में यदि किसी को सबसे मजबूत बनाना है तो उसे त्रिकोण बना दीजिए। यही कारण है कि समोसा को त्रिकोण बना दिया गया ताकि उसके अंदर भरा हुआ मसाला, उसके अंदर ही बना रहे।  Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। 
editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

Small business ideas- कम पूंजी में ज्यादा मार्जिन वाला कारोबार, विंटेज क्लॉथिंग रीसेलर

Posted: 27 Apr 2022 10:10 PM PDT

Vintage Clothing Reseller
एक ऐसा बिजनेस है जो दुनिया भर में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यह हमेशा से एक स्थापित ऑफलाइन व्यापार है जो थोड़ी से मोडिफिकेशन के साथ ऑनलाइन संचालित किया जा रहा है। इसमें पूजी बहुत कम है और मार्जिन बहुत ज्यादा। यही कारण है कि फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स इसमें अपनी क्रिएटिविटी शामिल करके मोटी कमाई कर रहे हैं। 

Vintage Clothing Reseller क्या करते हैं

Vintage Clothing की डिमांड पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। राजस्थान की पारंपरिक दुल्हन की पोशाक की डिमांड इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से आ रही है। आपको केवल विंटेज क्लॉथिंग का कलेक्शन बनाना है। यह कपड़े काफी सस्ते मिल जाते हैं। अपनी क्रिएटिविटी से आपको हर कपड़े में थोड़ा सा नया फैशन ऐड करना है। बस हो गया। जो ड्रेस आपने ₹5000 की खरीदी थी, न्यू फैशन ऐड करने के बाद वही ड्रेस ₹25000 की हो जाती है। ग्राहक इसलिए खुश होता है क्योंकि उसे ₹50000 की विंटेज क्लॉथिंग मात्र ₹25000 में मिल गई। कुछ समय बाद यही ड्रेस आपको वापस ₹5000 में मिल जाती है।

Vintage Clothing Reseller बिजनेस कैसे करें

  • अपना ऑनलाइन ई-कॉमर्स स्टोर बनाइए। यह बाजार में रेडीमेड मिल जाते हैं। 
  • इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कीजिए। 
  • यदि आप का कलेक्शन अच्छा है और क्रिएटिविटी दमदार है तो केवल इंस्टाग्राम ही आपको करोड़ों के वार्षिक टर्नओवर तक ले जाने में सक्षम है। 
  • आपकी पूंजी केवल विंटेज क्लॉथिंग कलेक्शन में लगती है। 
  • इसका स्टोर तो आप अपने घर में कर सकते हैं। 
  • ऑनलाइन आर्डर मिलने पर सप्लाई करना है। 
  • कई कंपनियां बहुत कम कीमत पर आपके घर से पार्सल लेकर डिलीवरी करती हैं।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

झूठी शिकायत करने वालों को दंडित करने का प्रावधान, यहां पढ़िए - CrPC 1973 section 250

Posted: 28 Apr 2022 07:53 AM PDT

भारत में हर रोज हजारों लोग झूठी शिकायत करते हैं। सरकार का समय बर्बाद होता है और आरोपी व्यक्ति बिना वजह परेशान होता है। शिकायत के कारण लोग उसे संदेह की नजर से देखते हैं। ज्यादातर लोग शिकायतकर्ता को माफ कर देते हैं परंतु झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति को दंडित किए जाने का प्रावधान भी है।

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धार 250 की परिभाषा:-

अगर कोई व्यक्ति पुलिस को या मजिस्ट्रेट को ऐसी सूचना देता है या FIR दर्ज करवाता है जिसका कोई उचित सबूत नहीं है एवं जिससे आरोपी व्यक्ति का अपराध साबित नहीं हो सकता है तब ऐसे पीड़ित या शिकायतकर्ता व्यक्ति पर मजिस्ट्रेट प्रतिकर (मुआवजा)  लगा सकता है का प्रतिकर के आदेश देगा।

अगर परिवादी, आरोपी या एक से अधिक आरोपियों को प्रतिकर देने से इनकार करता है तब उसे तीस दिन के कारावास के लिए भेज दिया जाएगा एवं भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 68 एवं धारा 69 के नियम लागू होंगे अर्थात जुर्माने नहीं चुकाने के लिए जुर्माने (प्रतिकर, मुआवजा) के बदले सजा का प्रावधान होगा जो उपर्युक्त सजा 30 दिन से अतिरिक्त होगी।

• शिकायतकर्ता अर्थात परिवादी को एक माह के भीतर अधीनस्थ अपीलीय न्यायालय में अपील करने का अधिकार भी होगा एक माह के बाद नहीं।

उपर्युक्त धारा से यह बात स्पष्ट होती है कि किसी ठोस साक्ष्य अगर मौजूद है तभी पुलिस रिपोर्ट या मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज करवाये अन्यथा आरोपी को पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा देना होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

GWALIOR में NEW BUSINESS के लिए 50 लाख का लोन, 3 प्रतिशत अनुदान, MUKY-2022

Posted: 27 Apr 2022 01:01 PM PDT

ग्वालियर
। यदि आप किसी नए व्यापार के लिए प्लान कर रहे हैं और पर्याप्त पूंजी नहीं है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा समय है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ₹5000000 तक का लोन, 7 साल की सरकारी गारंटी और 3% ब्याज अनुदान प्राप्त होता है। किसी भी नए बिजनेस अथवा स्टार्टअप के लिए यह सहायता राशि होती है।

Small business medium industries loan in Gwalior

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, ग्वालियर की ओर से बताया गया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वयं का लघु उद्योग स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत सर्विस सेक्टर के काम, रिटेल बिजनेस एवं कमर्शियल व्हीकल आदि के लिए लोन दिया जाता है। उद्योग केंद्र में पूरी लिस्ट मौजूद है। प्रदेश सरकार योजना के तहत युवाओं को उनका स्टार्टअप इस्टैबलिश करने के लिए बैंक को 7 साल की ऋण गारंटी देने के साथ-साथ हितग्राही को स्वीकृत ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान देती है।

Mukhymantri udyam kranti Yojana loan limit

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत लघु उद्योग (विनिर्माण) क्षेत्र में स्वरोजगारमूलक इकाई स्थापित करने के लिये बैंक के माध्यम से एक लाख से लेकर 50 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इसी तरह सेवा इकाई, खुदरा व्यवसाय एवं व्यवसायिक वाहन खरीदने के लिये एक लाख रूपए से लेकर 25 लाख रूपए तक की आर्थिक मदद योजना के तहत मिलती है। 

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना- पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, ऑनलाइन आवेदन

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये कम से कम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष हो और वार्षिक आय 12 लाख रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए। शिक्षित बेरोजगार युवक मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत ऋण अनुदान प्राप्त करने के लिये एमपी ऑनलाइन के पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट http://samast.mponline.gov.in के जरिए भरे जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना- आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट

आवेदन पत्र के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने की अंकसूची, जन्म प्रमाण-पत्र, मोबाइल फोन नम्बर से लिंक आधारकार्ड, मूलनिवासी या स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ, जिस स्थान पर इकाई स्थापित करना है उस भूमि या भवन का स्वामित्व प्रमाण, यदि किराए पर जगह ली है तो किरायानामा तथा पेनकार्ड इत्यादि दस्तावेज संलग्न करने होंगे। विस्तृत जानकारी के लिये सिटी सेंटर स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages