न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 28, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


जानिए क्या होता है ओमेगा 3 फैटी एसिड और ये कैसे पहुंचाता है शरीर को फायदा

Posted: 28 Apr 2022 05:52 AM PDT

जानिए क्या होता है ओमेगा 3 फैटी एसिड और ये कैसे पहुंचाता है शरीर को फायदा

Omega 3 Benefits: शरीर को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर युक्त चीजों की जरूरत होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इनके साथ में एक ऐसा तत्व होता है जो कि सेहत को फिट बना के सहायक होता है और ये हैं ओमेगा 3 फैटी एसिड्स। ओमेगा 3 हमारे कोशिकाओं को मजबूत बना के रखने में मदद करते हैं। इसलिए डाइट में ऐसी चीजों के सेवन की आवश्य्कता होती है जो ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर हों।

इसलिए जानिए क्या होता है ओमेगा 3 और इसके रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

how omega 3 fatty acids beneficial for body
जानिए कि क्या होता है ओमेगा 3:
ओमेगा 3 की बात करें तो ये न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि ये स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है, यदि इसकी कमी हो जाती है तो त्वचा में अनेकों परेशानियां आना शुरू हो जाती हैं, जैसे कि डार्क स्पॉट्स, झुर्रियों की समस्या आदि। वहीं बॉडी में यदि इसकी कमी हो जाती है तो हार्ट से जुड़ी कई समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। ओमेगा 3 दिल से लेकर बॉडी के महत्वपूर्ण पार्ट्स के लिए काम करता है।

ओमेगा 3 स्किन के लिए होता है फ़ायदेमन्द
ओमेगा 3 फैटी एसिड त्वचा को स्वस्थ बना के रखने में मदद करता है, ये स्किन को सॉफ्ट, हाइड्रेट और ग्लोइंग बना के रखने में मदद करता है। वहीं यदि आप इम्पल्स या डार्क स्पॉट्स जैसी के जैसे अन्य समस्यायों से परेशान रहते हैं तो ये संकेत हो सकता है कि शरीर में ओमेगा 3 की कमी हो, इसलिए इससे युक्त चीजों का सेवन आपको करते रहना चाहिए।

हार्ट को बनाता है स्वस्थ
हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो ओमेगा 3 युक्त चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं, ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे कि हार्ट लंबे तक स्वस्थ बना रहता है, वहीं ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

बढ़ते वजन को कम करने में करता है मदद
यदि बढ़ते वजन से परेशान हैं और वेट को कम करना चाहते हैं तो ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है, इसके सेवन से और फायदों कि बात करें तो ये बेली फैट को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए वजन को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हड्डियों के लिए होता है फ़ायदेमन्द
हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्यायों को दूर करना चाहते हैं तो ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन कर सकते हैं, इससे युक्त भोजन के सेवन से गठिया, जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती जाती है, वहीं ये जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद करता है।

आंखों की रोशनी को करता है तेज
ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों की रोशनी को तेज बना के रखने में मदद करता है, वहीं इससे युक्त फूड्स का सेवन करते हैं तो आंखों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती जाती हैं, इसलिए आंखों की रोशनी को तेज बना के रखने के लिए ओमेगा 3 युक्त चीजों का सेवन कर सकते हैं।

ओमेगा 3 की पूर्ती करना चाहते हैं तो जानिए डाइट में कौन-कौन से फूड्स को शामिल कर सकते हैं:
1.अखरोट
अखरोट को ओमेगा 3 का बेहद अच्छा सोर्स माना जाता है, यदि शरीर में ओमेगा 3 की कमी है तो रोजाना डाइट में अखरोट को शामिल कर सकते हैं।

2.एवोकाडो
एवोकाडो का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, वहीं ये पेट से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है। रोजाना एक एवोकाडो को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3.अलसी
अलसी की बात करें तो ये ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा से भरपूर होती है, ओमेगा 3 की पूर्ती करना चाहते हैं तो रोजाना के डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसे खाली पेट सेवन कर सकते हैं।

4.फूलगोभी
फूलगोभी न केवल स्वाद बेहतरीन होती है, वहीं ये ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा से भी भरपूर होती है, ये इम्युनिटी को भी मजबूत बना के रखने में मदद करती है।

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए सूतक काल का समय

Posted: 28 Apr 2022 05:50 AM PDT

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए सूतक काल का समय

साल का पहला ग्रहण होगा सूर्य ग्रहण। जो 30 अप्रैल को अमावस्या के दिन घटित होगा। सूर्य ग्रहण की घटना खगोलीय घटना है जिसे वैदिक ज्योतिष के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। ग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल 2022 की रात 12 बजकर 15 मिनट पर होगी और समाप्ति सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर होगी। जानिए ग्रहण की पूरी डिटेल।

Surya Grahan 2022: साल 2022 के पहले सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल और सभी जरूरी जानकारी मिलेगी यहां

सूर्य ग्रहण से 3 राशियों को होगा लाभ (Surya Grahan 2022 Effects On Rashi)

सूर्य ग्रहण से 3 राशि वालों को लाभ मिलेगा। ये राशियां हैं मिथुन, कन्या और कुंभ। इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में उन्नति मिलेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई? (First Solar Eclipse 2022)

यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। भारत के लोग इस ग्रहण को नहीं देख पायेंगे। जिस वजह से इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।

सूतक काल लगेगा या नहीं? (Grahan Sutak Kaal)

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूर्य ग्रहण लग जाता है। लेकिन 30 अप्रैल को लगने वाले ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा। क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। सूतक काल उसी ग्रहण का माना जाता है जो अपने क्षेत्र में दिखाई दे रहा हो।

ये होगा आंशिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022)

30 अप्रैल 2022 को आकार लेने वाला सूर्य ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी अधिक होगी जिसकी वजह से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने से पहले ही चंद्रमा मध्य में आ जाने से सूर्य का कुछ ही भाग ग्रसित नजर आएगा और पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। यही वजह है कि यह आंशिक सूर्यग्रहण कहलाएगा।

सूर्य ग्रहण 2022 की तिथि और समय (Surya Grahan 2022 Date And Time):

सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल 2022 की रात 12:15 बजे से शुरू होकर प्रातः काल 04:07:56 बजे तक रहेगा। ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण को अंटार्कटिका के अतिरिक्त अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में देखा जाएगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

1500 रुपये से कम में Nokia ने पेश किये दो नये मोबाइल फोन, फुल चार्ज में 18 दिन चलेंगे

Posted: 28 Apr 2022 05:46 AM PDT

1500 रुपये से कम में Nokia ने पेश किये दो नये मोबाइल फोन, फुल चार्ज में 18 दिन चलेंगे

फीचर फ़ोन यूजर्स के लिए Nokia ने भारत में अपने दो नए मोबाइल फोन को पेश किया है। कंपनी ने Nokia 105 (2022) और Nokia 105 Plus को मार्केट में उतारा है। दोनों फीचर मोबाइल फोन durable exterior के साथ तैयार किये गये हैं यानी कि इन पर स्क्रैच नहीं पड़ते। इनमें मिलने वाले फीचर्स तो अच्छे हैं ही साथ ही इनकी जबरदस्त बैटरी लाइफ भी शानदार कही जा सकती है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन की इस दुनिया में आज भी लोग फीचर फोन्स को काफी ज्याद पसंद कर रहे हैं। आइये जानते हैं इन दोनों फोन्स के फीचर्स और कीमत के बारे में।

कीमत और उपलब्धता

Nokia 105 (2022) की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है और यह फोन चारकोल और ब्लू कलर में आएगा जबकि Nokia 105 Plus को 1,399 रुपये की कीमत में उतारा गया है और इस फोन को भी आप चारकोल और रेड कलर में उपलब्ध है। ये दोनों फीचर मोबाइल फोन नोकिया साइट, प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही कंपनी इन फोन्स पर 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है।

क्या है खास

फीचर्स की बात करें तो Nokia 105 (2022) और Nokia 105 Plus में 1.77 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इन दोनों फोन्स का डिजाइन काफी अच्छा है और इन्हें आसानी से इस्तेमाल किता जा सकता है। Nokia 105 (2022) और Nokia 105 Plus को लेकर कंपनी का दावा है कि ये 12 घंटे तक का टॉकटाइम और 18 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देंगे । इनमें लगी बैटरी फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का टाइम लेती है। ये फोन्स यह S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया है।

ये फोन वायरलेस एफएम स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। यह 2,000 कॉन्टैक्ट्स और 500 एसएमएस मैसेज को स्टोर कर सकती है। इनमें एक बिल्ट-इन टॉर्च है और ये स्नेक जैसे क्लासिक गेम्स के साथ प्री-लोडेड आते हैं। इसमें MP3 प्लेयर और एक ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। दोनों फोन में इनबिल्ट मेमोरी शामिल है।

हिमाचल: स्‍कूली बच्‍चों को ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्‍त; एक की मौत, तीन छात्रों सहित चालक टांडा रेफर

Posted: 28 Apr 2022 05:38 AM PDT

हिमाचल: स्‍कूली बच्‍चों को ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्‍त; एक की मौत, तीन छात्रों सहित चालक टांडा रेफर

Jeep Crash in Saho, चंबा में वीरवार को अब तक तीन हादसे हो चुके हैं। पहले हादसे में कार के खाई में गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे हादसे में स्‍कूल से बच्‍चों को घर ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्‍त हुई है। वहीं तीसरे मामले में एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से एक की मौत हो गई है।

बता दें कि साहू-भाला मार्ग पर संगेरा के समीप एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह गाड़ी एक निजी स्कूल के बच्चों को छुट्टी के बाद घर ले जा रही थी, लेकिन जैसे ही संगेरा के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क नीचे जा गिरी। गाड़ी को गिरता देख आसपास के लोग वहां पर इकट्ठे हो गए और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। गाड़ी में नौ बच्चे सवार थे। इनमें से एक बच्‍चे की मौत हो गई है और तीन बच्‍चों सहित चालक को टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया है।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा का कहना है कि घायल बच्चों का मेडिकल कालेज चंबा में उपचार चल रहा है। वहीं घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल को मंडी में भी ऐसी ही दुर्घटना पेश आई है। धर्मपुर के कुम्‍हारड़ा में जीप के सड़‍क से लुढ़कने से 15 बच्‍चे घायल हो गए।


यहां निकली है बंपर वैकेंसी, 25 साल तक के उम्मीदवार 21 मई तक करें आवेदन

Posted: 28 Apr 2022 05:31 AM PDT

jobs in hindi

HPCL Recruitment 2022: युवाओं के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ग्रेड सी के पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 186 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर 22 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 21 मई है. खास बात यह है कि उम्मीदवार ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. इन पदों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

सैलरी डिटेल्स
हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 186 पदों के लिए निकली भर्ती में सिलेक्शन होने पर प्रतिमाह 26,000 से लेकर 76,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी.

योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा पास होना चाहिए. हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 50 फीसदी ही है.उच्चतर योग्यता (इंजीनियरिंग डिग्री या एएमआईई) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे.

आयु सीमा
कैंडीडेट्स की आयु 1 अप्रैल 2022 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी-एनसी/पूर्व सैनिकों/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट दी गई है.

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, ओबीसी-एनसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये है. एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है.

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद करियर सेक्शन पर क्लिक करें.
यहां विसाख रिफाइनरी टेक्नीशियन भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
फिर ड्रॉप डाउन में दिए गए लिंक से उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.
अब ऑनलाइन आवेदन के पेज पर जाएं.
डाउनलोड करके उम्मीदवार आधिकारिक पते पर आवेदन फार्म भेज सकते हैं.


12वीं में इस विषय में हुईं फेल, लेकिन फर्स्ट अटेम्प्ट में IAS बन गईं Anju Sharma

Posted: 28 Apr 2022 05:29 AM PDT

12वीं में इस विषय में हुईं फेल, लेकिन फर्स्ट अटेम्प्ट में IAS बन गईं Anju Sharma

UPSC परीक्षा को पास करना कोई बच्चों का खेल नहीं है, क्योंकि यह देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services exam) को पास करने के लिए बहुत मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होती है. आज हम बात करेंगे आईएएस अधिकारी अंजू शर्मा (IAS Officer Anju Sharma) की, जो 12वीं कक्षा में कुछ विषयों में फेल हो गई थीं, लेकिन उन्होंने 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) पास कर सफलता हासिल की. उन्होंने असफलता को सफलता में बदल दिया.

12वीं कक्षा में इकोनॉमिक्स के पेपर में हो गई थीं फेल

अंजू शर्मा (Anju Sharma) 12वीं कक्षा में इकोनॉमिक्स के पेपर में फेल हो गई थीं और 10वीं में केमिस्ट्री में प्री-बोर्ड में भी फेल हो गई थीं. हालांकि, उन्होंने अन्य विषयों को डिस्टिंक्शन के साथ पास किया. अंजू शर्मा ने कहा कि कोई भी आपको असफलताओं के लिए नहीं बल्कि केवल सफलता के लिए याद करता है.

हालांकि, उनका मानना है कि उनके जीवन की इन दो घटनाओं ने उनके भविष्य को आकार दे दिया. अंजू ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'प्री-बोर्ड के दौरान, मेरे पास पढ़ने के लिए बहुत सारे चैप्टर्स थे और रात के खाने के बाद मुझे पढ़ना था. तब मैं घबराने लगी थी क्योंकि मैंने कुछ तैयार नहीं किया था और मुझे पता था कि मैं फेल होने वाली थी. मेरे आस-पास के सभी लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि 10वीं कक्षा का प्रदर्शन कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे हायर स्टडीज को निर्धारित करता है.'

फेल होने के बाद उन्हें मां ने कुछ ऐसे किया सपोर्ट

इस कठिन समय के दौरान, अंजू शर्मा की मां ने उसे सांत्वना दी और प्रेरित किया. उसने यह सबक भी सीखा कि किसी को अंतिम समय की पढ़ाई पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. इसलिए उसने शुरू से ही कॉलेज परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और इससे उसे अपने कॉलेज में स्वर्ण पदक विजेता बनने में मदद मिली. उन्होंने जयपुर से बीएससी और एमबीए पूरा किया. इस रणनीति की वजह से अंजू शर्मा को पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) पास करने में मदद मिली. उन्होंने अपना सिलेबस पहले से ही पूरा कर लिया था और आईएएस टॉपर्स (IAS Toppers) की सूची में शामिल हो गईं.


अब किस पद पर कार्यरत हैं IAS अंजू शर्मा?

अंजू शर्मा ने 1991 में राजकोट में सहायक कलेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया था. वह वर्तमान में सरकारी शिक्षा विभाग (उच्च और तकनीकी शिक्षा), सचिवालय, गांधीनगर में प्रधान सचिव हैं. उन्होंने गांधीनगर में जिला कलेक्टर और उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है. वह एनआरएचएम में तीन दशक से अधिक समय तक सर्विस कर चुकी हैं.

युवराज सिंह बोले-' धोनी को भी तो बनाया था, इस 24 साल के लड़के को करना होगा तैयार'

Posted: 28 Apr 2022 05:25 AM PDT

युवराज सिंह बोले-' धोनी को भी तो बनाया था, इस 24 साल के लड़के को करना होगा तैयार'

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को लगता है कि चयनकर्ताओं को भारत के भविष्य के टेस्ट कप्तान के रूप में ऋषभ पंत का समर्थन करना चाहिए। एमएस धोनी का उदाहरण देते हुए, युवराज ने कहा कि पंत भारतीय टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के लिए 'सही व्यक्ति' हैं।

स्पोर्ट्स 18 के शो होम ऑफ हीरोज में बोलते हुए युवराज सिंह ने कहा, 'आपको किसी को तैयार करना होगा। जैसे माही ( एम एस धोनी) कप्तान बने जब उनके बारे में जिक्र ही नहीं था लेकिन उन्होंने उसे कप्तान बनाया ना! फिर वो विकसित हुआ। कीपर हमेशा एक अच्छा सोचने वाला होता है क्योंकि उसके पास हमेशा मैदान पर सबसे अच्छा दृश्य होता है जहां से वो सबकुच देख सकता है।'

बता दें कि एम एस धोनी को 26 साल की उम्र में, भारत का लिमिटेड ओवर का कप्तान नियुक्त किया गया था। राहुल द्रविड़ ने 2007 के एकदिवसीय विश्व कप में हार के बाद कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। कुछ साल बाद जब अनिल कुंबले ने संन्यास की घोषणा की तो धोनी को टेस्ट कप्तान भी बना दिया गया था।

युवराज सिंह को लगता है कि ऋषभ पंत जैसे व्यक्ति को टाइम दिया जाना चाहिए। सीधे 'चमत्कार' की अपेक्षा करना सही बात नहीं होगी। युवराज सिंह ने कहा, 'आप एक ऐसे युवा को चुनते हैं जो भविष्य का कप्तान हो सकता है, उसे समय दें और पहले छह महीनों या एक साल में चमत्कार की उम्मीद ना करें। मुझे लगता है कि आपको काम करने के लिए युवा लोगों पर विश्वास करना चाहिए।'

युवराज ने पंत की परिपक्वता पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को भी जवाब देते हुए कहा, 'मैं उस उम्र में अपरिपक्व था, विराट उस उम्र में कप्तान थे जब वो अपरिपक्व थे। लेकिन वो (पंत) समय के साथ परिपक्व हो रहा है। मुझे नहीं पता कि सपोर्ट स्टाफ इस बारे में क्या सोचता है,लेकिन मुझे लगता है कि वह टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के लिए सही इंसान है।'

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में औसत 40 से अधिक है और उनके नाम चार शतक भी दर्ज हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में वो 90 या उससे अधिक के स्कोर पर पांच बार आउट हो चुके हैं।

स्टेट बैंक के Vice President समेत इन पदों पर 4 मई तक कर सकते है आवेदन

Posted: 27 Apr 2022 09:20 AM PDT

स्टेट बैंक के Vice President समेत इन पदों पर 4 मई तक कर सकते है आवेदन

SBI Vacancy 2022: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने Vice President & Other पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे | उम्मीदवार निचे दिए गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

Graduation/ Post Graduation/ B.E/ B.Tech या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 11 पद
वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड (कॉन्टैक्ट सेंटर ट्रांसफॉर्मेशन) - 01
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम मैनेजर संपर्क केंद्र - 04
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव कस्टमर एक्सपीरियंस, ट्रेनिंग एंड स्क्रिप्ट्स मैनेजर (इनबाउंड और आउटबाउंड) - 02
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव कमांड सेंटर मैनेजर - 03
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव- डायलर ऑपरेशंस (आउटबाउंड) - 01

Important Dates (जरुरी तिथि )नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 15-04-2022
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 04-05-2022

Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

Salary (वेतनमान)नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी |

Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)
इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

General/OBC/EWS: ₹750/-
SC/ST/PWD: ₹0/-
Important LinksNotification PDF Click Here
Apply Online Click Here


ज्यादा मात्रा में करते हैं नींबू पानी का सेवन तो हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये बड़े 6 नुकसान

Posted: 27 Apr 2022 09:15 AM PDT

ज्यादा मात्रा में करते हैं नींबू पानी का सेवन तो हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये बड़े 6 नुकसान

नींबू पानी का सेवन अक्सर गर्मियों में लोग ज्यादातर करना पसंद करते हैं लेकिन इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से सेहत को कई सारे नुकसान भी हो सकते हैं। इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से दांतों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं वहीं पेट की भी समस्या हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना फ़ायदेमन्द होता है। यदि आप भी गर्मियों के मौसम में ज्यादा मात्रा में नींबू पानी के सेवन को पसंद करते हैं तो जानिए शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

Lemon water side effects
1.दांतों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव
नींबू का सेवन यदि आप ज्यादा मात्रा में करते हैं तो इसका असर आपके दांतों में भी पड़ता है, नींबू के रस में एसिड की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो दांतों का इनेमल खराब हो सकता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में नींबू पानी के सेवन आपको नहीं करना चाहिए, वहीं थोड़ी-थोड़ी देर के गैप में आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

2.बढ़ सकती है त्वचा में जलन की समस्या
नींबू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, ज्यादा मात्रा में विटामिन सी युक्त चीजों का यदि सेवन कर लेते हैं तो कई बार त्वचा में जलन, खुजली के जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं त्वचा का लाल पड़ जाना, रेडनेस आ जाने के जैसी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही नींबू पानी का सेवन आपको करना चाहिए।

3.बढ़ सकती है एसिडिटी की समस्या
नींबू पानी का यदि आप ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर में एसिडिटी की समस्या को भी बढ़ा सकता है, इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से पेट में जलन, दर्द की समस्या हो सकती है, जिसका असर पाचन क्रिया के ऊपर भी पड़ता है, इसलिए जिन व्यक्ति को पेट एसिडिटी, पेट में जलन के जैसी अन्य समस्याएं रहती हैं उन्हें सीमित मात्रा में ही नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

4. हो सकती है स्टोन की समस्या
नींबू में ऑक्सलेट नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो यदि ज्यादा मात्रा में हो जाए तो बॉडी में एकत्रित हो सकता है, वहीं ये धीरे-धीरे स्टोन बन सकता है, इसलिए नींबू पानी के सेवन को ज्यादा मात्रा में करने से बचना चाहिए, ताकि किडनी में स्टोन के जैसी अन्य सम्भावनाएं दूर होती जाएँ।

5.हड्डियां हो सकती है कमजोर
नींबू पानी का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, इसमें बहुत ही ज्यादा मात्रा में सिट्रस एसिड पाया जाता है, जिसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो ये हड्डियों की कमजोरी का कारण बनता है, इसलिए हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो नींबू पानी का सेवन ज्यादा न करें।

6.सिरदर्द की बढ़ सकती है समस्या
नींबू खट्टा फल होता है जो जिसका ज्यादा मात्रा में सेवन सिरदर्द की समस्या को बढ़ावा दे सकता है,यदि किसी व्यक्ति के सिर में दर्द की समस्या रहती है तो माना जाता है कि उसे खट्टे फल के ज्यादा मात्रा में सेवन से बचना चाहिए, वहीं इसमें टाइरामाइन भी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो सिरदर्द की समस्या को बढ़ाता है।

कान में अक्सर रहती है खुजली की समस्या तो न करें इसे अनदेखा, हो सकते हैं ये इन गंभीर बीमारियों के लक्षण

Posted: 27 Apr 2022 09:11 AM PDT

कान में अक्सर रहती है खुजली की समस्या तो न करें इसे अनदेखा, हो सकते हैं ये इन गंभीर बीमारियों के लक्षण

कान में खुजली होना एक आम बात है, लेकिन यदि इस समस्या से आप बेहद परेशान हो गए हैं वहीं कान में खुजली होने की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है तो इसके होने के पीछे भी कई सारे गंभीर कारण हो सकते हैं। कान में लगातार खुजली करने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, वहीं कान में से खून भी आ सकता है, इसलिए इस समस्या को अनदेखा न करें और तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। जानिए कान में यदि लगातार खुजली हो रही है तो ये कौन सी बीमारियों के संकेत हो सकते हैं और अपना बचाव आप कैसे कर सकते हैं।

never ignore the problem of ear itching it can be dangerous for health

ड्राई ईयर के कारण हो सकती है लगातार खुजली
हमारे अन्य बॉडी पार्ट्स की तरह भी ईयर में भी डॉयनेस की समस्या आ सकती है, इसे आम समस्या समझ के अनदेखा नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसका यदि जल्द से जल्द इलाज नहीं होता है तो आपको सुनाई देना भी कम हो सकता है वहीं कान में जलन के दर्द की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इससे राहत पाने के डॉक्टर की सलाह तो जरूर लें वहीं ईयर ड्राप का भी लगातार इस्तेमाल करते रहें।

कान में इन्फेक्शन के कारण हो सकती है खुजली
कान में खुजली होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन इन्फेक्शन होने पर लागातर खुजली की समस्या बनी रह सकती है, वहीं यदि कान को ज्यादा खुजला देते हैं तो ये दर्द का कारण भी बन सकती है। यदि कान में खुजली होने के साथ-साथ तरल पर्दार्थ भी निकल रहा है तो ऐसे में डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

फ़ूड एलेर्जी के कारण हो सकती है कान में खुजली की समस्या
फ़ूड एलेर्जी होने पर भी कान में एलेर्जी की समस्या उत्पन्न हो सकती है, ऐसे में में इसका इलाज यदि सही समय पर नहीं कराया जाता है तो ये दर्द और बहरेपन का कारण भी बन सकता है इसलिए डॉक्टर से सही समय में जरूर संपर्क करें।

कान में गंदगी के साथ धूल-मिट्टी का जमाव होना
कान में गंदगी जमा होने के चलते भी खुजली की समस्या हो सकती है, इसलिए परेशानी यदि बार-बार आ रही है तो कान की सफाई जरूर करते रहें, वहीं डॉक्टर से भी संपर्क जरूर और कान को कॉटन से ढक कर भी रख सकते हैं, ताकि इन्फेक्शन का खतरा भी दूर हो जाए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

ज्योतिष अनुसार अच्छे बेटे और दामाद साबित होते हैं इन राशियों के लड़के

Posted: 27 Apr 2022 09:08 AM PDT

ज्योतिष अनुसार अच्छे बेटे और दामाद साबित होते हैं इन राशियों के लड़के

ज्योतिष के अनुसार राशियों के माध्यम से हम किसी भी व्यक्ति के भविष्य और जीवन से जुड़ी कई खास बातें जान सकते हैं। हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ ऐसी विशेषता जरूर होती है जो उन्हें अन्य राशियों के लोगों से अलग पहचान दिलाती है। आज यहां हम ऐसी 3 राशियों के लड़कों के बारे में बताएंगे जो अच्छे बेटे होने के साथ-साथ अच्छे दामाद भी साबित होते हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं और अपने लोगों की काफी इज्जत और केयर भी करते हैं। जानिए ये किन राशियों के लड़के हैं।

Astrology: ज्योतिष अनुसार अच्छे बेटे और दामाद साबित होते हैं इन राशियों के लड़के

कर्क राशि: इस राशि के लड़के बुद्धिमान और समझदार होते हैं। ये बड़े बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। इन्हें अपनी जिम्मेदारी का बखूबी ख्याल होता है। ये अपने लोगों से बेहद प्यार करते हैं और उनकी हर चीज का खास ख्याल रखते हैं। ये अपने घर परिवार में सभी के प्रिय माने जाते हैं। ये घर परिवार में छोटे हो या बड़े हमेशा एक मुखिया की भूमिका में नजर आते हैं। ये अच्छे बेटे और अच्छे दामाद भी साबित होते हैं।

वृषभ राशि: इस राशि के लड़के अपने लोगों को लेकर काफी इमोशनल होते हैं। ये किसी को दुखी नहीं देख सकते। ये अपनी लव पार्टनर से भी काफी प्यार करते हैं और उन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ खास करते रहते हैं। ये अपनी पत्नी के साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी पूरी इज्जत देते हैं। तभी तो ये बेस्ट दामाद साबित होते हैं। बेटे होने का फर्ज भी ये बखूबी निभाते हैं।

धनु राशि: इस राशि के लड़के दिल के सच्चे, ईमानदार, बुद्धिमान और धैर्यवान होते हैं। ये एक बार जिसके साथ दिल से जुड़ जाते हैं उसका साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ते। ये अपने घर परिवार में सभी के लाडले होते हैं। ये सभी को खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। इनका हंसमुख स्वभाव दूसरों लोगों को खूब पसंद आता है। ये अपने ससुराल वालों का दिल जीतकर बेस्ट दामाद बन जाते हैं।

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, इलाके को सील कर जवान चला रहे सर्च ऑपरेशन

Posted: 27 Apr 2022 09:04 AM PDT

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, इलाके को सील कर जवान चला रहे सर्च ऑपरेशन

घाटी में दहशतगर्दों के छिपे होने का इनपुट सही निकला है. खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद पुलवामा के मित्रिगम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है. जवान पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रहे हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस ने एनकाउंटर शुरू होने की पुष्टि की है. मिली जानकारी के अनुसार मित्रिगम में आतंकवादियों के एक ग्रुप की हलचल देखी गई थी. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ. इसी दौरान जवानों से खुद को घिरता देख आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई.

जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. उस इलाके से निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है. इधर सेना और जम्मू कश्मीर के वरीय अधिकारी मुठभेड़ पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को सुरक्षा बलों ने दो मार्च को कुलपोरा के पंच मोहम्मद याकूब डार की हत्या के मामले का भंडाफोड़ करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के तीन सहायकों को गिरफ्तार किया था. साथ ही बारामुला से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी भी गिरफ्तार किए गए थे.

इधर गर्मी बढ़ने के साथ पहाड़ों पर जमी बर्फ के पिघलने से सीमापार से आतंकवादियों की नई खेप भारत में घुसने की तैयारी में बैठे है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि बर्फ पिघलने के साथ घुसपैठ तेज हो जाती है. पिछले अनुभवों के मद्देनजर इस बार विशेष चौकसी बरती जा रही है.

पुराने कूलर से भी मिलेगी शिमला वाली ठंडक, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, पड़ोसी भी पूछेंगे

Posted: 27 Apr 2022 08:49 AM PDT

पुराने कूलर से भी मिलेगी शिमला वाली ठंडक, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, पड़ोसी भी पूछेंगे

Old Air Cooler Tips: गर्मियों के दिन आते ही कूलर और AC की खरीदारी में भारी इज़ाफा देखा जाता है। इसका कारण यह है कि अक्सर लोग जो पहले कूलर खरीदते हैं वह अगले साल की गर्मियों तक आते-आते हवा देने की हालत में नहीं होता और हर किसी के पास AC खरीदने का बजट न होने के कारण वह नया कूलर खरीदने को मजबूर हो जाते हैं।

पर ज़रा सोचिए अगर हम इसी पुराने कूलर की हालत इतनी दुरुस्त कर दें की यह AC की तरह ठंडक देने लगें तो कितना अच्छा होगा। अब आप सोच रहे होंगे आखिर ये कैसे मुमकिन है। तो चलिए हम आपको बताते है कुछ आसान से ट्रिक्स जिनको अपना कर आप नए कूलर खरीदने के झंझट से भी बच जाएंगे और AC की हवा का आनंद भी उठा पाएंगे।

कुछ सिंपल और आसान से उपाय अपने घर में ही आजमा कर आप अपने पुराने कूलर (Old Cooler) को सालों साल तक ठंडी हवा देने वाला AC बना सकते हैं। साथ ही AC और नए कूलर लेने के पैसों के खर्च से भी बच पाएंगे। तो क्या है वह सिंपल टिप्स (Summer Tips) आइये आपको बताते हैं…

कूलर को न रखें तपती धूप में | Old Air Cooler Tips

अक्सर लोग ठंडी हवा खाने के चक्कर में कूलर (Air Cooler) की प्लेसिंग हमेशा घर के बाहर करते हैं। घर के बाहर ज़्यादातर जगहों पर कूलर की पूरी बॉडी को सीधे धूप लगती रहती है, जो की कूलर के लिए सही नहीं है और न ही इससे आपको ठंडी हवा ही मिल पाती है। कूलर को हमेशा ऐसी जगह रखें जहाँ उसपे सीधे धूप न पड़ रही हो। अगर आपके घर में हर तरफ धूप ही आती है, तो ऐसी व्यवस्था करें जिससे कूलर की बॉडी पर सीधे धूप न पड़े।
खुले स्थान पर करें कूलर की प्लेसिंग |Old Air Cooler Tips

हमेशा इस बात का ध्यान रखें की कूलर (Air Cooler) नया हो या पुराना उसको हमेशा एक खुले स्थान पर रखें। आसान भाषा में कहें तो, खुले एरिया में कूलर ठंडी हवा देगा। इसलिए कूलर को खिड़की पर फिक्स कर दें या जाली वाले दरवाजे के पास ही रखें। 

जरूरी है पर्याप्त वेंटिलेशन

अगर आपने अपने कूलर (Air Cooler) को ऐसी जगह रखा है, जहाँ वेंटिलेशन नहीं है तो कूलर ठंडी हवा नहीं बल्कि उमस पैदा करेगा। कूलर को ठंडी हवा देने के लिए पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेशन की जरूरत होती है। कूलर ठंडा तभी करेगा, जब हवा कमरे से बाहर निकलेगी।
समय-समय पर बदलते रहें घास

आप जब भी अपना पुराना कूलर (Old Air Cooler) बहुत दिनों बाद इस्तेमाल में लाएँ तो उसकी घास जरूर बदलें। कूलर में लगी जाली के पीछे लगी घास में धूल और पानी जम जाता है। ऐसे में हवा का रास्ता ब्लॉक होने की काफी संभावना होती है। ऐसी परिस्थिति में सीजन में कम से कम दो बार घास को बदलें। याद रहे की घास के बीच में पर्याप्त गैप होना जरूरी है।
कूलर में पानी के फ्लो पर रखें ध्यान

कूलर (Old Air Cooler) चलाते समय इस बात का ध्यान हमेशा रखें की कूलर के वॉटर पंप में पानी का फ्लो सही हो। अगर पंप में पानी सही तरीके से नहीं पहुँच रहा तो कूलर ठंडी हवा नहीं देगा। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कूलर में पानी निकलने वाले होल किसी कारण से ब्लॉक हो जाते हैं या बंद हो जाते हैं।

ऐसे में घास को भी सही तरीके से पानी नहीं मिल पाता। इसलिए इस बात का ध्यान रखते हुए उस होल को चेक करते रहें और वहाँ से धूल और गंदगी को साफ़ करते रहें। ताकि वह ब्लॉक न हो और घास को पानी मिलता रहे।

ऐसे ही आसान टिप्स (Old Air Cooler Tips) अपना कर आप भी रख सकते हैं अपने कूलर को सालों साल नया और ठंडी हवा देने वाला।

हिमाचल में अब सात मई तक कर सकेंगे पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्करों की भर्ती के लिए आवेदन

Posted: 27 Apr 2022 08:46 AM PDT

हिमाचल में अब सात मई तक कर सकेंगे पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्करों की भर्ती के लिए आवेदन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जारी आठ हजार पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्करों की भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि सात मई तक बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को 27 अप्रैल के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। सादे कागज पर प्रार्थना पत्र और आवश्यक प्रमाण पत्रों का आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी या जिला उपनिदेशक के पास इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं। एसडीएम की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी मल्टीटास्क वर्करों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थी के अलावा हर स्कूल में मेरिट आधार पर दो अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट बनाई जाएगी।

दस माह तक प्रतिमाह 5625 रुपये इन्हें मानदेय दिया जाएगा। एसएमसी के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित वर्करों को नियमित करने या नीति बनाने का दावा करने का अधिकार नहीं होगा। भर्ती से पहले रिक्त पदों को लेकर सभी स्कूलों को विज्ञापन जारी करने के लिए कहा गया है।

38 अंकों के आधार पर होगा चयन

पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्करों की भर्ती 38 अंकों के आधार पर होगी। मेरिट आधार पर चयन किया जाएगा। जिन आवेदकों के परिवारों में सरकारी नौकरी में कोई नहीं होगा, उन्हें भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। घर से स्कूल की दूरी के आधार पर आठ अंक निर्धारित किए गए हैं। आवेदकों को इसके लिए ग्राम पंचायतों या कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र लाना होगा। जिस क्षेत्र में स्कूल है, वहां के स्थानीय निवासी को आठ अंक दिए जाएंगे। अन्य क्षेत्र के लोगों को दो से छह अंक मिलेंगे। आठवीं कक्षा पास आवेदक को आठ अंक और पांचवीं कक्षा पास को पांच अंक दिए जाएंगे। विधवा अनाथ और दिव्यांगों को आठ अंक मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में रहने वाले आवेदकों को पांच अंक दिए जाएंगे। पति से अलग रहने वाली महिला को तीन अंक मिलेंगे। अगर किसी आवेदक के परिवार की ओर से सरकारी स्कूल को भूमि दान में दी गई है, उन्हें भी आठ अंक मिलेंगे। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को तीन अंक दिए जाएंगे। बेरोजगार परिवार से संबंधित आवेदक को भी तीन अंक मिलेंगे।

चंद मिनटों में साफ हो जाएगी छत पर रखी पानी की टंकी, इन आसान टिप्स को करें फॉलो

Posted: 27 Apr 2022 08:40 AM PDT

चंद मिनटों में साफ हो जाएगी छत पर रखी पानी की टंकी, इन आसान टिप्स को करें फॉलो

Water Tank Cleaning Tips in Hindi: घर की साफ सफाई कई तरह से की जाती है, कुछ लोग रोजाना सफाई करते हैं तो कुछ हफ्ते में छुट्टी वाले दिन पूरे घर को साफ कर देते हैं। लेकिन लिविंग रूम, कीचन, बेडरूम और बाथरूम के अलावा घर पर एक ऐसी चीज मौजूद होती है, जिसकी नियमित साफ सफाई करना बेहद जरूरी होता है।

यहाँ हम आपके घर की छत पर रखी पानी की टंकी (Cleaning of water tanks) की बात कर रहे हैं, जो 500 से 1 हजार लीटर की होती हैं। इस टंकी में रोजाना पानी भरा जाता है, जिसका इस्तेमाल बर्तन और कपड़े धोने समेत नहाने और अन्य कामों को पूरा करने के लिए किया जाता है।

ऐसे में अगर टंकी की नियमित सफाई न की जाए, तो उसमें गंदगी जमने के साथ-साथ कई प्रकार के बैक्टीरिया और वायरल भी पनपनने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको पानी की टंकी को साफ करने के कुछ आसान से उपाय (Water Tank Cleaning Tips) बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप टंकी की नियमित साफ सफाई कर सकते हैं। Tips to clean water tank

छोटे बच्चों से साफ करवाए टंकी (Water Tank Cleaning Tips)

अगर आप किसी कैमिकल का इस्तेमाल किए बिना टंकी की सफाई करना चाहते हैं, तो इस काम को पूरा करने के लिए आपको छोटे बच्चों की मदद लेनी होगी। इस उपाय के लिए टंकी में बहुत कम पानी होना चाहिए, ताकि टंकी के अंदर बच्चों को उतार जा सके।

इसके बाद बच्चे टंकी के अंदर घुसकर उसमें मौजूद गंदे पानी को बाल्टी या मग की मदद से बाहर निकलते रहेंगे, जिसमें आपको भी उनकी मदद करनी होगी। ऐसे में जब पानी पूरी तरह से खाली हो जाएगा, तो किसी सूखे कपड़े ये पोछे से टंकी को सतह को साफ करना होगा। इस तरह टंकी की सतह पर जमी धूल, मिट्टी और गंदगी कपड़े से साफ हो जाएगी, जिसके बाद बच्चे को बाहर निकाल कर टंकी को दोबारा पानी से भर सकते हैं।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल

हाइट्रोजन पेरोक्साइड एक खास प्रकार का कैमिकल होता है, जिसे पानी की टंकी को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं यह कैमिकल पानी के साथ-साथ पाइप लाइन को अंदर से साफ करने का काम करता है, जिसकी वजह से बैक्टीरिया नहीं पनपनते हैं।

इसके लिए आपको टंकी में लगभग 200 लीटर पानी रखना होगा, जिसके बाद उसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड को मिला दीजिए। यह केमिकल पानी के संपर्क में आते ही रिएक्शन शुरू कर देता है, जिसकी वजह से इसे लगभग 15 मिनट तक पानी के साथ अच्छी तरह से घोलना होता है।

इसके बाद टंकी के अंदर बने घोल को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए, फिर घर के सभी नल चला दें। ऐसा करने से टंकी में मौजूद घोल पाइप के जरिए नल से बाहर निकल जाएगा, जिससे टंकी के साथ-साथ पाइप लाइन की भी सफाई हो जाएगी।

ब्लीचिंग पाउडर से टंकी की सफाई

पानी की टंकी को साफ करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल भी बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिसकी मदद से टंकी को एक बार में ही पूरी तरह से साफ किया जा सकता है। अगर आपकी टंकी 1 हजार लीटर की है, तो उसे साफ करने के लिए 50 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर की जरूरत पड़ेगी।

इस उपाय के लिए टंकी जब थोड़ा-सा पानी बचा हुआ हो, तो उसमें ब्लीचिंग पाउडर मिले दें और फिर टंकी को कुछ देर के लिए ढक कर छोड़ दें। ब्लीचिंग पाउडर के संपर्क में आने से सारी गंदगी टंकी की निचली सतह पर बैठ जाती है, जिसके बाद नल ऑन करने पर सारी गंदगी पानी के साथ बहकर बाहर निकल जाती है।

फिटकरी का इस्तेमाल
घर की छत पर रखी पानी की टंकी को साफ करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जो टंकी की सतह पर जमी मिट्टी की परत को साफ करने में मददगार साबित होती है। इसके लिए एक मग में पानी लेकर उसमें फिटकरी मिला लिजिए और फिर उस तैयार घोल को टंकी के पानी में डाल दें।

फिटकरी का घोल पानी के साथ रिएक्शन करता है, जिसकी वजह से टंकी के आसपास और सतह पर लगी मिट्टी और गंदगी एक झटके में साफ हो जाती है। इसके बाद घर के नल खोल कर उस गंदे पानी को खाली कर दीजिए, जिससे टंकी बिल्कुल साफ हो जाएगी।

एसिड से साफ करें टंकी (Water Tank Cleaning Tips in Hindi)

पानी की टंकी को साफ करने के लिए आप एसिड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो प्लास्टिक की टंकी या पाइप लाइन को नुकसान नहीं पहुँचता है। इसके लिए टंकी में बहुत थोड़ा पानी होना चाहिए, जिसमें एसिड डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। एसिड टंकी में जमी सारी गंदगी को अलग कर देता है, जिसे बाद में नल ऑन करके टंकी से बाहर निकल दीजिए।

इन सभी उपायों (Water Tank Cleaning Tips in Hindi) को आजमा कर आप आसानी से टंकी की सफाई कर सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम योगदान निभाती है। अगर आप टंकी में मौजूद गंदे पानी का सेवन लंबे समय तक करते रहेंगे, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया और वायरस आपको बुरी तरह से बीमार कर सकते हैं।

मुंबई का काम तमाम लेकिन क्या है चेन्नई के लिए आगे का प्लान? समझिए प्लेऑफ का समीकरण

Posted: 27 Apr 2022 08:33 AM PDT

मुंबई का काम तमाम लेकिन क्या है चेन्नई के लिए आगे का प्लान? समझिए प्लेऑफ का समीकरण

आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने 11 रनों से इस मुकाबले में सीएसके को धूल चटाई है। चेन्नई सुपरकिंग्स को यह हार बहुत अधिक चुभने वाली है, दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ का सपना शायद सपना ही रह जायेगा। ऐसे में आइये जानते है इस मैच के बाद क्या है प्लेऑफ का पूरा समीकरण।

पंजाब के मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ का सफर काफी मुश्किल हो गया है, टीम के पास अभी केवल 4 प्वाइंट हैं और उसके 6 मैच बचे हैं। अगर चेन्नई सुपर किंग्स 6 में से सभी 6 मुकाबले जीतती है, तो उसके 16 प्वाइंट होंगे। ऐसे में चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना आसान हो जाएगा।

अगर CSK की टीम बाकि बचे मैचों में से 5 मैच जीत जाती है तो उसके 14 प्वाइंट होंगे तब नेट-रनरेट पर जाकर बात फंस सकती है और किसी दूसरी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर होना होगा. लेकिन इनसे कम जीतों पर चेन्नई का प्लेऑफ में जाना मुश्किल होगा।



मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 11 रन से हराकर आठ मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की, 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए. चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू ने 39 गेंदों पर सबसे ज्यादा 78 रन बनाए।


Post Bottom Ad

Pages