Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- SBI ने 31 पैसे के लिए किसान को परेशान किया, हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई - kisan News
- GWALIOR NEWS - गर्ल्स कॉलेज की छात्रा ने आत्मदाह किया, बॉयफ्रेंड किसी और शादी कर रहा था
- MP GST NEWS- ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर एवं कटनी के व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई
- MP BOARD- कक्षा 10-12 सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित
- MP BOARD 10th STATE and DISTRICT WISE MERIT LIST 2022
- MP BOARD 12th DISTRICT WISE MERIT LIST 2022 - एमपी बोर्ड कक्षा 12 जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट
- INDORE NEWS - निगम अधिकारी 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
- MP BOARD 12th STATE LEVEL COMBINED MERIT LIST 2022- एमपी बोर्ड 12वीं की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट
- BHOPAL NEWS- नई गाड़ियों पर पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा, लाइफटाइम फ्री
- MP NEWS- शिक्षक की दो बेटों सहित एक्सीडेंट में मौत, सागर में कुएं में गिरी कार
- MP BOARD के फेल होने वाले विद्यार्थियों का साल खराब नहीं होगा: मुख्यमंत्री
- मध्यप्रदेश कर्मचारी तबादलों की तारीख बढ़ेगी, ट्रांसफर पॉलिसी पेंडिंग - MP karmchari news
- MPPSC NEWS- राज्य सेवा परीक्षा 2021- ऑनलाइन आवेदन फिर से शुरू, लास्ट डेट 11 मई
- भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का विज्ञान क्या है, क्या दोबारा बन सकता है- GK in Hindi
- Small business ideas- पैसा और नाम दोनों एक साथ कमाइए, LOCAL BAKE HOME
- GWALIOR ROJGAR SAMACHAR- स्टार्टअप के लिए फ्री ट्रेनिंग कैंप
- तेज गति से वाहन चलाने वालों को 6 माह की जेल और जुर्माना, क्या आपको पता है Legal GK in Hindi
- INDORE NEWS- स्वास्थ्य कार्यकर्ता को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू
- INDORE NEWS- कन्या शिक्षा परिसर बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन
- BHOPAL ROJGAR SAMACHAR - शिक्षित बेरोजगारों के लिए फ्री ट्रेनिंग कैंप, रजिस्ट्रेशन शुरू
| SBI ने 31 पैसे के लिए किसान को परेशान किया, हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई - kisan News Posted: 29 Apr 2022 07:41 AM PDT नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) को गुजरात हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। बैंक की तरफ से एक किसान को NOC जारी नहीं की गई थी क्योंकि उसके खाते में 31 पैसे बकाया थे। किसान से कहा गया कि जब तक वह 31 पैसे जमा नहीं कराएगा तब तक उसे नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। SBI की पॉलिसी पर जस्टिस करिया ने कहा: यह तो हद ही हो गईहाईकोर्ट ने बैंक से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह उत्पीड़न के सिवा और कुछ नहीं है। जस्टिस भार्गव करिया ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए एसबीआई के प्रति नाराजगी जताई। जस्टिस करिया ने कहा कि यह तो हद ही हो गई, एक नेशनलाइज बैंक कहता है कि महज 31 पैसे बकाया रह जाने के कारण एनओसी नहीं जारी किया जा सकता। SBI कृषि लोन अदा करने के बाद भी किसान को NOC नहीं दी गई थीयाचिकाकर्ता राकेश वर्मा और मनोज वर्मा ने अहमदाबाद शहर के पास खोर्जा गांव में किसान शामजीभाई और उनके परिवार से वर्ष 2020 में जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। शामजीभाई ने SBI से लिए गए फसल ऋण को पूरा चुकाने से पहले ही याचिकाकर्ता को जमीन तीन लाख रुपये में बेच दी थी। ऐसे में जमीन के उस टुकड़े पर बैंक के बकाया शुल्क के कारण याचिकाकर्ता (जमीन के नये मालिक) राजस्व रिकॉर्ड में अपना नाम नहीं दर्ज करवा सकते थे। हालांकि, किसान ने बाद में बैंक का पूरा कर्ज चुकता कर दिया, लेकिन इसके बावजूद एसबीआई ने एनओसी जारी नहीं किया। SBI ने हाई कोर्ट में कहा कि 31 पैसा बकाया है, NOC नहीं देंगेइसके बाद, जमीन के नए मालिक स्वामी वर्मा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बुधवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस करिया ने बैंक का बकाया नहीं होने का सर्टिफिकेट अदालत में पेश करने का आदेश दिया। इस पर एसबीआई के वकील आनंद गोगिया ने कहा कि यह संभव नहीं है, क्योंकि किसान पर अब भी 31 पैसे का बकाया है। यह प्रणालीगत मामला है। बैंकिंग नियामक कानून- 50 पैसे से कम की गणना नहीं करतेबैंक के इस जवाब पर जस्टिस करिया ने कहा कि 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज करके इस मामले में NOC जारी करना चाहिए, क्योंकि किसान ने पहले ही पूरा कर्ज चुका दिया है। वहीं, जब गोगिया ने कहा कि प्रबंधक ने NOC नहीं देने के मौखिक आदेश दिए हैं, तो जस्टिस करिया ने नाराजगी जताते हुए अधिवक्ता को निर्देश दिया कि वह प्रबंधक को अदालत में पेश होने के लिए कहे। उन्होंने कहा कि बैंकिंग नियामक कानून कहता है कि 50 पैसे से कम की रकम की गणना नहीं की जानी चाहिए। ऐसे में, आप लोगों का उत्पीड़न क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि यह प्रबंधक द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के अलावा और कुछ नहीं है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया hindi national news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS - गर्ल्स कॉलेज की छात्रा ने आत्मदाह किया, बॉयफ्रेंड किसी और शादी कर रहा था Posted: 29 Apr 2022 07:21 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आज दोपहर में बॉयफ्रेंड से खफा गर्लफ्रेंड ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की है। शरीर में आग लगते ही छात्रा सड़क पर दौड़ी और गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक है। बताया जाता है कि छात्रा 90% जल गई है। घटना शुक्रवार दोपहर सीपी कॉलोनी SLP कॉलेज के सामने की है। पिंटो पार्क गोला का मंदिर स्थित सैनिक कॉलोनी में रहने वाले सतेन्द्र सिंह चौहान सरकारी टीचर हैं। उनकी बेटी सृष्टि चौहान (21) मुरार स्थित विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में BSc थर्ड ईयर की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक उसकी SLP कॉलेज में पढ़ने वाले आशीष पाठक से दोस्ती थी।दोनों ने शादी करने और जीवन भर साथ रहने की कसम खाई थी। छात्रा के पिता सतेन्द्र का कहना है कि बेटी ने 10 दिन पहले आशीष के बारे में बताया था। साथ ही, शादी करने का जिक्र किया था। एक दिन पहले मैं आशीष के घर पहुंचा, तो पता लगा कि उसकी तीन दिन पहले ही सगाई हुई है। उसके परिजनों ने यह भी बताया कि रिश्ता लड़के की मर्जी से ही हुआ है। यह बात उन्होंने बेटी को बताई। इसको लेकर वह नाराज हो गई। तीन दिन पहले लड़के ने बेटी को मिलने भी बुलाया था। उस समय दोनों की बहस भी हुई थी। दोपहर में थाने से फोन आया, तब मामले की सूचना मिली। शुक्रवार दोपहर वह दो लीटर की बोतल में पेट्रोल लेकर प्रेमी के घर पहुंची। सृष्टि ने आशीष को बाहर बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद वह भड़क गई। घर से करीब 200 मीटर दूर पर SLP कॉलेज में अंदर गई। यहां खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगते ही वह कॉलेज के दूसरे नंबर के गेट से बाहर सड़क की तरफ दौड़ी और वहीं गिर पड़ी। लपटों से घिरी लड़की को देखते ही वहां आसपास लोगों ने पानी डालकर उसे बुझाया। साथ ही, उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस को भी सूचना दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें छात्रा हाथ में पेट्रोल की बोतल ले जाते दिख रही है। इसके बाद कॉलेज के सामने भी आग की लपटों से घिरी हुई लड़की दिख रही है। लोग आग बुझाने की कोशिश करते हैं। एएसपी शहर राजेश दंडौतिया का कहना है कि एक छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। छात्रा की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। छात्रा प्रेमी की शादी से नाराज थी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP GST NEWS- ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर एवं कटनी के व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई Posted: 29 Apr 2022 06:53 AM PDT भोपाल। जीएसटी में कर चोरी करने वाले व्यवसाइयों के विरूद्ध प्रदेश में सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे व्यावसाइयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वाणिज्यिक कर विभाग ने अप्रैल माह में कर चोरी करने वाले व्यावसाइयों के विरूद्ध कार्रवाई की है। जीएसटी में परिवहन के लिये उपयोग में लाये गये वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है और वाहन जाँच से कर चोरी का नेटवर्क भी ध्वस्त किया गया है। कर चोरी करने वाले व्यापारियों पर निरंतर निगरानी रखने से उन्हें पकड़ना संभव हो पाया। मेसर्स स्टर्लिंग एग्रो इंडस्ट्रीज मालनपुर ग्वालियरमेसर्स स्टर्लिंग एग्रो इंडस्ट्रीज मालनपुर ग्वालियर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। विभाग की डाटा एनालिटिक्स टीम एवं एंटी इवेजन ब्यूरो ने जाँच में मेसर्स स्टर्लिंग एग्रो इंडस्ट्रीज के कारोबार में कई खामियाँ पाई। व्यापारी के व्यवसाय स्थल पर जाँच कार्यवाही के दौरान 1 करोड़ 46 लाख रूपये नगद जमा करवाए गए एवं कोयला क्रय 19 लाख रूपये का आईटीसी रिवर्सल करते हुए 1 करोड़ 65 लाख रूपये स्वेच्छिक रूप से जमा कराए गए हैं। मेसर्स क्रेटिव कारपोरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूटर एवं मेसर्स आदित्य ट्रेडिंगएक अन्य जाँच में पाया गया कि मेसर्स क्रेटिव कारपोरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड एवं मेसर्स आदित्य ट्रेडिंग कंपनी इंदौर फर्म्स के डायरेक्टर श्री विनीत गर्ग एक ही व्यक्ति है। उनके द्वारा एक ही व्यवसाय स्थल से दोनों फर्म्स का संचालन किया जा रहा है। दोनों ही फॉर्म्स के आपसी ट्रांजेक्शन पंजीयन निरस्त होने के बावजूद यह किया जा रहा था। मेसर्स मुरली ट्रेडर्स कटनीमेसर्स मुरली ट्रेडर्स कटनी के क्रेडिट लेजर में मात्र उपकर की राशि लगभग 69 लाख रूपये प्रदर्शित हो रही थी, जबकि कर राशि नगण्य थी। यह एक असामान्य स्थिति है। परीक्षण में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि आउटवर्ड सप्लाई पर प्रदर्शित देय कर का अनुपात इनवर्ड सप्लाई पर प्राप्त आईटीसी के अनुपात में कम पाया गया है। इसके अतिरिक्त व्यवसाई द्वारा कर के रूप में नगद भुगतान की राशि भी अत्यधिक न्यून है। मेसर्स श्री श्याम आयरन एंड स्टील जबलपुरमेसर्स श्री श्याम आयरन एंड स्टील जबलपुर की जाँच में पाया गया कि समान पैन पर छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित अपनी ही फॉर्म को 1 करोड़ 58 लाख रूपये का लोहा एवं इस्पात की आउटवर्ड सप्लाई प्रदर्शित की गई, जो संदिग्ध एवं अव्यवहारिक थी। छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित अपनी फर्म को ही बिना माल की सप्लाई के केवल टैक्स इनवॉइस जारी कर बोगस आईटीसी का हस्तांतरण किया। मध्यप्रदेश माल एवं सेवा कर अधिनियम में उपयोग हो रहे वाहनों के संचालन की भी जाँच की जा रही है। ऐसे कई प्रकरणों में वाहन जाँच के दौरान टैक्स चोरी का नेटवर्क भी उजागर हुआ है। साथ ही इन वाहनों को जप्त कर आर्थिक दण्ड वसूला गया है। |
| MP BOARD- कक्षा 10-12 सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित Posted: 29 Apr 2022 06:30 AM PDT भोपाल। School Education Department, MP द्वारा कक्षा 12 के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। रुक जाना नहीं योजना के तहत बारहवीं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में अनु तीन विषयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए पूरक परीक्षा दिनांक 20 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑफिशल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाइस वर्ष कक्षा 10वीं में 99 हजार 710 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है। पूरक परीक्षा 21 जून से 30 जून 2022 तक आयोजित की जायेगी। कक्षा 10वीं में कुल 3 लाख 55 हजार 371 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है। परीक्षा में असफल रहे छात्रों के लिए म.प्र. राज्य ओपन बोर्ड से "रूक जाना नहीं" योजना में केवल अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर उपलब्ध है। मंडल की helpline सेवा के माध्यम से परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अकादमिक और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवा प्राप्त कर सकते है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002330175 और 2570248, 2570258 पर सम्पर्क कर सकते है। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.54% और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 72.72% रहा है। दोनों कक्षाओं की प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने बाज़ी मारी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP BOARD 10th STATE and DISTRICT WISE MERIT LIST 2022 Posted: 29 Apr 2022 06:06 AM PDT एमपी बोर्ड कक्षा 10 जिला स्तरीय मेरिट लिस्टMadhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा कक्षा दस हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है और इसी के साथ राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तर पर सब्जेक्ट वाइज मेरिट लिस्ट भी घोषित कर दी गई है। एमपी बोर्ड कक्षा 10 हाई स्कूल रिजल्ट जिला स्तरीय मेरिट लिस्टहम यहां ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके आप डायरेक्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर, मेरिट लिस्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। हमारी एडवाइस है कि कृपया मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल DOWNLOAD करके रखें। एमपी बोर्ड कक्षा 10 हाई स्कूल रिजल्ट राज्य स्तरीय मेरिट लिस्टहम यहां ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके आप डायरेक्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर, मेरिट लिस्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। हमारी एडवाइस है कि कृपया मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल DOWNLOAD करके रखें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP BOARD 12th DISTRICT WISE MERIT LIST 2022 - एमपी बोर्ड कक्षा 12 जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट Posted: 29 Apr 2022 05:49 AM PDT माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 12 की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसी के साथ सभी प्रकार की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। हम यहां पर BOARD OF SECONDARY EDUCATION, Madhya Pradesh की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके आप डायरेक्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर, मेरिट लिस्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। हमारी एडवाइस है कि कृपया मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल DOWNLOAD करके रखें। MP BOARD 12th STATE LEVEL COMBINED MERIT LIST 2022- एमपी बोर्ड 12वीं की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्टभोपाल। Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ मध्य प्रदेश स्टेट लेवल की कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। यहां क्लिक करके आप सभी विषयों की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट पढ़ सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10th-12th रिजल्ट की ब्रेकिंग न्यूज़ हेडलाइंस- प्रावीण्य सूची में 55 छात्राओं एवं 40 छात्रों (कुल 95) ने स्थान पाया हैं। - सर्वाधिक पास प्रतिशत जिला दमोह 83.80 प्रतिशत और द्वितीय जिला अलीराजपुर का 82.44 प्रतिशत रहा है। छतरपुर जिले की शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर की छात्रा नैन्सी दुबे ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 496 अंक लाकर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पहला स्थान हासिल किया है। |
| INDORE NEWS - निगम अधिकारी 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार Posted: 29 Apr 2022 05:37 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बुरहानपुर नगर निगम के इंजीनियर और प्रभारी कार्यपालन यंत्री सगीर अहमद को 50 हजार नगदी और एक लाख रूपए का चेक रिश्वत में लेते हुए गिरफ्तार किया। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सांई इंटरप्राइजेस रतलाम के प्रोप्राइटर सार्थक सोमाली ने की थी। बताया जा रहा है निगमायुक्त के कहने के बावजूद इंजीनियर सगीर अहमद फाइल दबाकर बैठा था। तब ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी। रतलाम की सांई इंटरप्राइजेस कंपनी के प्रोप्राइटर सार्थक सोमानी को नगर पालिक निगम बुरहानपुर से 21 लाख में वॉल पेटिंग का ठेका मिला था। जिसके तहत शहर में जगह जगह दीवारों पर वॉल पेंटिंग की गई है। ठेकेदार का काम 28 फरवरी 2022 को ही पूरा हो गया था, लेकिन इंजीनियर और प्रभारी कार्यपालन यंत्री सगीर अहमद की फाइल निगमायुक्त तक भी नहीं भेज रहा था। इसके ऐवज में डेढ़ लाख रूपए रिश्वत मांगी गई। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे लोकायुक्त की टीम ने इंजीनियर सगीर अहमद को 50 हजार नगदी और एक लाख रूपए के चेक के साथ नगर निगम कार्यालय से ही गिरफ्तार किया। टीम में लोकायुक्त DSP डीएस बघेल सहित अन्य शामिल थे। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP BOARD 12th STATE LEVEL COMBINED MERIT LIST 2022- एमपी बोर्ड 12वीं की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट Posted: 29 Apr 2022 05:25 AM PDT |
| BHOPAL NEWS- नई गाड़ियों पर पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा, लाइफटाइम फ्री Posted: 29 Apr 2022 01:00 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 मई 2022 के बाद खरीदी गई गाड़ियों पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा। उनके लिए भोपाल शहर में लाइफटाइम फ्री पार्किंग उपलब्ध रहेगी क्योंकि उनका लाइफटाइम पार्किंग चार्ज व्हीकल को खरीदते समय ही जमा हो जाएगा। भोपाल नगर निगम की नई पार्किंग पॉलिसी लागू हो गई है। भोपाल शहर में कितनी पार्किंग फ्री हो जाएंगी, यहां पढ़िएभोपाल शहर की सभी वर्तमान एवं प्रस्तावित ऑनस्ट्रीट/ऑफस्ट्रीट पार्किंग निशुल्क रहेंगी। शहर में संचालित एवं नई बनने वाली सभी मल्टी लेवल पार्किंग में शुल्क लगेगा। शहर की सभी प्रीमियम पार्किंग हमेशा पेड़ रहेंगे। कुल मिलाकर केवल वहां जहां सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे कोई लड़का वाहन पार्क करने के बदले नगद पैसे लेता है, ऐसी सभी पार्किंग फ्री हो जाएंगी। भोपाल में वाहनों पर पार्किंग फीस की लिस्ट 50,000 रुपए तक के टू व्हीलर पर ₹250 50 से ₹100000 तक के टू व्हीलर पर ₹500 1-5 लाख रुपए तक के व्हीकल पर ₹1000 5-6 लाख रुपए तक की भी व्हीकल पर ₹1500 6-12 लाख रुपए तक के व्हीकल पर ₹2000 12-30 लाख रुपए तक के व्हीकल पर ₹3000 30 लाख रुपए से अधिक के वाहन पर ₹5000 |
| MP NEWS- शिक्षक की दो बेटों सहित एक्सीडेंट में मौत, सागर में कुएं में गिरी कार Posted: 28 Apr 2022 11:50 PM PDT सागर। गोविंद नगर इलाके में बिना बाउंड्री वाले एक कुएं में कार गिर गई। कार में सवार शिक्षक हिमांशु तिवारी और उनके 7 एवं 4 वर्षीय बेटों की मृत्यु हो गई। यह घटना मोती नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिक्षक हिमांशु तिवारी उम्र 45 वर्ष, अपने 7 वर्षीय बेटे बिट्टू और 4 वर्षीय ध्रुव को घुमाने के लिए लेकर निकले थे। गुरुवार की देर रात जब वह वापस लौट रहे थे तभी अपने घर पर कार की पार्किंग करने के दौरान जब उन्होंने रिवर्स गियर डाला तो अचानक एक्सीलेटर पेडल दब गया और पीछे मौजूद 50 फीट गहरे कुएं में पूरी कार समा गई। कुएं में 10 फीट पानी बताया गया है। परिजनों ने बताया कि हिमांशु का बड़ा बेटा बिट्टू जन्म से ही दिव्यांग था। हिमांशु ने उसे घुमाने के लिए ऑटोमेटिक कार खरीदी थी। रोज रात को शिक्षक हिमांशु अपने दोनों बच्चों को लेकर सामने वाले मैदान में घुमाने ले जाते थे। बताया गया है कि जिस कुएं में कार गिरी, उसमें बाउंड्री नहीं है। कुए की चौड़ाई 80 फीट और गहराई 50 फीट है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP BOARD के फेल होने वाले विद्यार्थियों का साल खराब नहीं होगा: मुख्यमंत्री Posted: 29 Apr 2022 06:17 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एमपी बोर्ड कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों के नाम सफलता के लिए शुभकामना संदेश के साथ कहा है कि यदि आज का रिजल्ट में कोई स्टूडेंट फेल भी हो जाता है तो चिंता की बात नहीं है, उसका साल खराब नहीं होगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सफलता और असफलता में समान भाव रखना। अगर सफलता नहीं भी मिली, तो फिर से प्रयास करना। मैं फिर एक बार कह रहा हूं, बधाइयां व शुभकामनाएं, लेकिन असफल होने की चिंता भी नहीं करना है। निराश नहीं होना है। फिर आगे की सफलता के लिए और भी मेहनत करना है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं! मेरे प्यारे बच्चों, कई बार सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है। यदि असफल होना तो चिंता मत करना, निराश मत होना, 'रुक जाना नहीं योजना' अभी भी चालू है। आप तैयारी के बाद इसी साल फिर से परीक्षा दे पाओगे, आपका साल भी खराब नहीं होगा।
|
| मध्यप्रदेश कर्मचारी तबादलों की तारीख बढ़ेगी, ट्रांसफर पॉलिसी पेंडिंग - MP karmchari news Posted: 29 Apr 2022 04:53 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के तबादलों पर लगा हुआ प्रतिबंध दिनांक 1 मई 2022 से खुलने के समाचार से परंतु अब इस तारीख के बढ़ने की संभावना है। बताया गया है कि 28 अप्रैल 2022 तक ट्रांसफर पॉलिसी को मुख्यमंत्री के सचिवालय से मंजूरी नहीं दी गई थी। मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति से संबंधित खबर आ रही है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने दिनांक 1 मई 2022 से ट्रांसफर प्रोसेस शुरू करने के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री के सचिवालय को भेज दिया था परंतु सीएम सेक्रेटेरिएट में एमपी गवर्नमेंट एंप्लाइज की ट्रांसफर पॉलिसी को अप्रूवल नहीं मिला है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा और कैबिनेट की मंजूरी के बाद स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। अगले मंगलवार 3 मई 22 को है। यानी कि इससे पहले मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होना मुश्किल है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें. |
| MPPSC NEWS- राज्य सेवा परीक्षा 2021- ऑनलाइन आवेदन फिर से शुरू, लास्ट डेट 11 मई Posted: 29 Apr 2022 04:53 AM PDT इंदौर। Madhyapradesh Public Service Commission (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की है। इसके लिए शुद्धि पत्र क्रमांक 04/10-11/2021 दिनांक 28 अप्रैल 2022 जारी किया गया है। MPPSC high Court news- employment registration decision impactमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा अपने शुद्धि पत्र के माध्यम से बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में केवल अन्य राज्य (मध्य प्रदेश के अलावा भारत के सभी राज्य) के उम्मीदवारों के लिए रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त करने एवं समस्त अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा पुनः प्रारंभ करने की सूचना जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 2 मई 2022 से प्रारंभ होंगे और लास्ट डेट 11 मई 2022 तक किए जा सकते हैं। MPPSC state Service exam 2021 Application process restartएमपीपीएससी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन की शर्त केवल बाहरी उम्मीदवारों (जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी नहीं है) के लिए हटाई गई है। मध्य प्रदेश के निवासी उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य रहेगा। MPPSC state forest service exam 2021 Application process restartमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऐसे उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के निवासी नहीं है तथा ऐसे उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं, दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों हेतु उक्त व्यवस्था के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा पुनः प्रारंभ की जा रही है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का विज्ञान क्या है, क्या दोबारा बन सकता है- GK in Hindi Posted: 29 Apr 2022 12:17 AM PDT भगवान विष्णु की लाखों कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन सभी कथाओं में एक बात कॉमन है और वह यह कि भगवान विष्णु का प्रत्येक अवतार और उनकी सभी लीलाएं विज्ञान और समाज से जुड़ी हुई है। आइए जानते हैं कि भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के पीछे का विज्ञान क्या है और क्यों इस प्रकार का चक्र दोबारा कोई नहीं बना पाया। शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र चांदी का बना हुआ है। चक्र पर लोहे के शूल लगे हुए हैं। यह इच्छाशक्ति के आधार पर चलने वाला शस्त्र है। शास्त्रों में सुदर्शन चक्र का डिजाइन भी दिया हुआ है। इसके आधार पर कोई भी इंजीनियर सुदर्शन चक्र जैसा दूसरा चक्र आसानी से बना सकता है, लेकिन आज तक ऐसा कोई नहीं कर पाया इसके पीछे प्रमुख कारण है सुदर्शन चक्र का ईंधन। सुदर्शन चक्र तो बनाया जा सकता है परंतु उसे उतनी गति से घुमाया नहीं जा सकता, जितनी गति से भगवान विष्णु द्वारा धारण और उपयोग किया जाता था। शास्त्रों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि सुदर्शन चक्र को संचालित करने के लिए न्यूक्लियर फ्यूजन का उपयोग किया जाता है। जो प्रकृति में मात्र सूर्य के अंदर होता है। यही कारण है कि सुदर्शन चक्र जैसे घातक शस्त्र के निर्माण में चांदी का उपयोग किया गया। क्योंकि चांदी की इलेक्ट्रिक कंडक्टिविटी सबसे ज्यादा होती है। हमारा विज्ञान इतना तो संपन्न हो गया कि चांदी और लोहे का उपयोग करते हुए हुबहू सुदर्शन चक्र बनाया जा सकता है और उसे इच्छाशक्ति के आधार पर कहीं पर भी भेजा जा सकता है और वापस बुलाया जा सकता है लेकिन दुनिया भर के वैज्ञानिक आज भी यह प्रयास कर रहे हैं कि किस प्रकार सूर्य के अंदर मौजूद न्यूक्लियर फ्यूजन का उपयोग करते हुए ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article - (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi) |
| Small business ideas- पैसा और नाम दोनों एक साथ कमाइए, LOCAL BAKE HOME Posted: 29 Apr 2022 12:16 AM PDT home-based business ideas for mom in indiaयदि आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में है जिसमें आपको पैसा और नाम दोनों एक साथ मिले तो यह ऑप्शन आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है। मार्जिन तो बहुत है और उसके साथ ग्राहक आपको थैंक्यू भी बोलता है। LOCAL BAKE HOME का कांसेप्ट लोकप्रिय हो रहा हैकुकीज, पेस्ट्री और केक की डिमांड हमेशा बनी रहती है। कोई एक दशक पहले शहर के हर रेजिडेंशियल एरिया में एक लोकल बेकरी हुआ करती थी। पिछले कुछ सालों में शहर में बड़ी बेकरी स्थापित हुई और लोकल बेकरी का बिजनेस ठप हो गया। सबसे बड़ा कारण यह था कि बड़ी बेकरी वालों के पास बेकरी प्रोडक्ट की आकर्षक पैकिंग हुआ करती थी जो लोकल बेकरी वालों के लिए पॉसिबल नहीं थी। home-based business ideas for femalesअब बाजार में पैकेजिंग की प्रॉब्लम नहीं है। एक से एक शानदार ऑप्शन मौजूद है और उन्हें रिटेल मार्केट में कोई भी खरीद सकता है। प्रत्येक 500 घरों के बीच में एक होम बेस्ड बेकरी के लिए काफी पोटेंशियल होता है। यदि आपको बेकरी प्रोडक्ट्स बनाना नहीं आता तब भी कोई मुश्किल वाली बात नहीं है, बेकरी प्रोडक्ट बनाना सीखना अधिकतम 15 दिन का काम है। ideas for starting a home based businessयदि आपके हाथ में स्वाद है और आप ईमानदारी के साथ अच्छे उत्पादों का उपयोग करते हैं तो आपको अपने एरिया में फेमस होने से कोई नहीं रोक सकता। भारतीय नागरिकों में स्वाद के लिए दीवानगी कभी कम नहीं होती। बस शुद्धता और स्वच्छता की डिमांड बढ़ गई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| GWALIOR ROJGAR SAMACHAR- स्टार्टअप के लिए फ्री ट्रेनिंग कैंप Posted: 28 Apr 2022 02:12 PM PDT ग्वालियर। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड फ्री ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें उम्मीदवारों को कई इस तरह के कामों की ट्रेनिंग दी जाएगी जो उन्हें एक आम बेरोजगार युवक से प्रोफेशनल बना देंगे। इस ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवार अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिये विभाग के पोर्टल http://crisponlineservice.com/khadi/user_Registration_Khadi.aspx पर 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला पंचायत कार्यालय की खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शाखा में संपर्क किया जा सकता है। जिन रोजगारोन्मुखी व्यवसायों के लिये कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है उनमें कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर अकाउण्ट विथ टैली, ब्यूटी पार्लर, रेफ्रिजरेटर व एयर कंडीशनर रिपेयरिंग, टूव्हीलर, थ्रीव्हीलर व फोर व्हीलर रिपेयरिंग, लैदर फुटवियर व गुड्स, दौना-पत्तल, इलेक्ट्रीशियन, घरेलू उपकरण मरम्मत, मोटर बाइन्डिंग, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन व रिपेयरिंग, अगरबत्ती निर्माण, बेसिक सिलाई, गारमेन्ट्स, फैशन डिजायनिंग, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी, मोबाइल फोन रिपेयरिंग, कृत्रिम आभूषण निर्माण एवं कत्तिन व बुनकर इत्यादि शामिल हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| तेज गति से वाहन चलाने वालों को 6 माह की जेल और जुर्माना, क्या आपको पता है Legal GK in Hindi Posted: 28 Apr 2022 09:47 PM PDT IPC 1860 section 279 and Motor Vehicles Act, 1988 section 183भारतीय दण्ड संहिता,1860 की धारा 279 यह स्पष्ट करती है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर शासन द्वारा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करता है, तेज गति से वाहन चलाता है, जिससे किसी व्यक्ति को खतरा उत्पन्न होने मात्र की संभावना हो, तब वह व्यक्ति उपर्युक्त धारा के अंतर्गत दोषी होगा। अर्थात कोई भी व्यक्ति किसी भी वाहन को सार्वजनिक सड़क पर तेज नहीं दौडा सकता है। अगर वह ऐसा करता है तब उसे अधिकतम छः माह की कारावास या एक हजार रुपये जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है। हम कह सकते हैं की भारतीय दण्ड संहिता के अनुसार यह एक गंभीर अपराध होता है पुलिस थाना अधिकारी ऐसे व्यक्ति पर उपर्युक्त धारा के अंतर्गत तुरंत FIR दर्ज करेगी। विशेष विधि अर्थात मोटर यान अधिनियम, 1988 के अनुसार भी ऐसे व्यक्ति को दण्डित किया जाता हैं पढ़िए। मोटर यान अधिनियम,1988 की धारा 183 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान:-जो कोई व्यक्ति सरकार द्वारा बनाए गति-सीमा नियमों का उल्लंघन करता है अर्थात तेज गति से वाहन चलाता है तब :- • हल्के वाहन होने पर अधिकतम दो हजार रुपये का जुर्माना। • वाहन यात्रियों का हो, माल भरा हो तब अधिकतम चार हजार रुपए जुर्माना होगा। 【अगर कोई व्यक्ति दोबारा गति सीमा से अधिक वाहन चलाता है तब अधिनियम की धारा 183 की उपधारा (iii) के अनुसार मोटर यान लाइसेंस निरस्त या परिबद्ध कर लिया जाएगा।】 विशेष नोट:- भारतीय दण्ड संहिता एवं मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत सजा एवं दण्ड अलग-अलग होगा अर्थात IPC के अंतर्गत एक हजार रुपए का जुर्माना लगा है एवं मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत चार हजार का तब एक हजार एवं चार हजार कुल पाँच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| INDORE NEWS- स्वास्थ्य कार्यकर्ता को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू Posted: 28 Apr 2022 01:54 PM PDT इंदौर। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री वीरेन्द्र सिंह भदौरिया को बुधवार को हुई मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर कम करने हेतु रणनीति कार्यशाला में अनुपस्थित होने पर निलंबित कर दिया गया है। अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर ने बताया है कि 27 अप्रैल को आयोजित मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर कम करने हेतु रणनीति कार्यशाला में स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री वीरेन्द्र सिंह भदौरिया अनुपस्थित रहे। शासन के अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बिना सूचना के अनुपस्थित रहना शासकीय सेवकों के लिए वर्जित कार्य की श्रेणी में आता है। पूर्व में भी श्री वीरेन्द्र सिंह भदौरिया के विरूद्ध कार्य के प्रति कर्तव्य परायण न रहने एवं सन्निष्ठ न रहने की शिकायतें प्राप्त होती रही है। अतः श्री वीरेन्द्र सिंह भदौरिया को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 1(1)(क)(ख)(ग) , 1(2) (क)(ख)(ग) का उल्लंघन करने के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। श्री वीरेन्द्र सिंह भदौरिया के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई है। तहसीलदार कनाड़िया श्री सिराज खान को विभागीय जांच अधिकारी एवं जोनल अधिकारी जोन-नंदानगर डॉ. प्रदीप गोयल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। आरोप-पत्र/आधार-पत्र प्रदान किए जाने की कार्यवाही पृथक से की जायेगी। निलंबन अवधि में श्री वीरेन्द्र सिंह भदौरिया को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा एवं निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अपर कलेक्टर कार्यालय कक्ष कमांक–103 प्रशासनिक संकुल जिला इंदौर रहेगा। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- कन्या शिक्षा परिसर बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन Posted: 28 Apr 2022 01:50 PM PDT इंदौर। इंदौर के गोम्मटगिरी स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं को प्रवेश दिया जायेगा। विभिन्न कक्षाओं में यह प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया है कि जनजातीय विकास भोपाल मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था कन्या शिक्षा परिसर (गोम्मटगिरि) में अनुसूचित जनजाति संवर्ग के छात्राओं हेतु सत्र 2020-21 से संचालन हो रहा है। कन्या शिक्षा परिसर इंदौर में कक्षा 7 वीं में चार सीट एवं कक्षा 9 वीं में 35 सीट रिक्त है। उक्त सीटों पर अनुसूचित जनजाति संवर्ग की छात्राओं का चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 22 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर (गोम्मटगिरि) में संपन्न होगी। प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन कन्या शिक्षा परिसर से प्राप्त कर विद्यालय में 15 मई 2022 को शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकते हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिये विगत परीक्षा कक्षा 6टी एवं कक्षा 8वीं में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। कक्षा 7वीं का माध्यम अंग्रेजी तथा कक्षा 9वीं का माध्यम हिन्दी होगा। विस्तृत जानकारी विद्यालय में प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक अथवा मोबाइल नंबर 99934-85299, 62674-37487 एवं 99933-10917 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL ROJGAR SAMACHAR - शिक्षित बेरोजगारों के लिए फ्री ट्रेनिंग कैंप, रजिस्ट्रेशन शुरू Posted: 28 Apr 2022 10:34 PM PDT भोपाल। रुडसेट संस्थान भोपाल स्व-रोजगार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से निरन्तर शिक्षित बेरोजगार युवा एवं युवतियों को निःशुल्क स्व-रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। वर्तमान में संस्थान में कम्प्यूटराइज्ड एकाउंटिंग (टेली) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा आगामी माह में 5 मई 2022 से महिलाओं के लिये सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिसकी प्रवेश प्रक्रिया संस्थान में चल रही है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2022 है। संस्थान में 18 से 45 वर्ष तक के ग्रामीण बीपीएल परिवारों के युवा, युवतियों के लिये प्रशिक्षण आयोजित होते है। सिलाई, ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एवं रिपेयर, टीवी टेक्निीशियन, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत, रेफिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, सेलफोन सर्विसिंग, फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन, डेस्कटॉप पब्लिशिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर, कम्प्यूटराइज्ड एकाउंटिंग, प्लम्बिंग एवं सेनेटरी कार्य, सॉफ्ट टॉय मेकिंग, अगरबत्ती निर्माण, पेपर लिफाफे एवं फाइल निर्माण, जूट उत्पाद निर्माण, आर्टीफीशियल ज्वेलरी निर्माण, आरी वर्क एवं जरदोजी वर्क, एम्ब्राइडरी एवं फेब्रिक पेटिंग, अचार, पापड़ एवं मसाला निर्माण, मुर्गी पालन, बकरी पालन, डेयरी प्रबंधन एवं वर्मी कम्पोस्ट मेंकिंग एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम आदि प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने एवं भोजन, चाय, नाश्ता की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती हैं। कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान एवं बैंकिंग आदि की जानकरी भी दी जाती है जिससे प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय प्रारंभ करने में आसानी हो सके। अधिक जानकारी के लिये प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक मोबाइल नम्बर- 9755666290, 8878136663, 9713052121, 8878684008, 9340973342 पर जानकारी ली जा सकती है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)
