प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 29, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


दत्तक ग्रहण अवकाश, अवैतनिक अवकाश, अंतर्जनपदीय एवं जनपदीय स्थानांतरण के संबंध में उ०प्र० महिला शिक्षक संघ ने मा० बेसिक शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन

Posted: 29 Apr 2022 05:19 AM PDT

दत्तक ग्रहण अवकाश, अवैतनिक अवकाश, अंतर्जनपदीय एवं जनपदीय स्थानांतरण के संबंध में उ०प्र० महिला शिक्षक संघ ने मा० बेसिक शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन






स्कूली पाठ्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप होगा

Posted: 28 Apr 2022 05:37 PM PDT

स्कूली पाठ्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप होगा


नई दिल्ली: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आने के बाद से ही स्कूलों के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार करने का काम भी तेजी से चल रहा है। हालांकि अभी इसके तैयार होने में साल भर से ज्यादा वक्त लगेगा। लेकिन इससे पहले ही इसके स्वरूप को लेकर तरह-तरह की शंकाएं उठना शुरू हो गई हैं। यह ठीक वैसा ही है जैसा नीति आने से पहले शिक्षा का भगवाकरण करने का आरोप लगाया जा रहा था।


एनसीईआरटी ने इस बीच साफ किया है कि नया स्कूली पाठ्यक्रम बिल्कुल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप ही होगा। साथ ही यह भी नीति की तरह निर्विवाद और भविष्य की जरूरतों पर फोकस करते हुए होगा। खास बात यह है कि स्कूलों के लिए तैयार हो रहे नए पाठ्यक्रम की नीति के अनुरूप रखने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक संचालन समिति भी गठित कर रखी है। जिसका प्रमुख पूर्व इसरो प्रमुख और देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर के. कस्तूरीरंगन को बनाया गया है।


 नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी कस्तूरीरंगन की अगुवाई में तैयार की गई थी। जो अब तक विवादों से लगभग दूर रही है। सरकार की सोच स्कूलों vec Phi लिए तैयार हो रहे पाठ्यक्रम को भी नीति की तरह विवादों से दूर रखने की है। इस कमेटी में कस्तूरीरंगन के अलावा शिक्षा vec K क्षेत्र से जुड़े 12 और अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है।


राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक स्कूली पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटी विशेषज्ञों की टीम को सुझाव दिया गया है कि वे स्कूली पाठ्यक्रम में उन्हीं विषयवस्तुओं को शामिल करें, जो शोधपरक होने के साथ ही तथ्यपरक भी हों। ताकि इन्हें लेकर किसी तरह का कोई विवाद या मत भिन्नता की स्थिति पैदा न हो। हालांकि इस बीच स्कूली पाठ्यक्रम तैयार करने का शिक्षा मंत्रालय ने जो लक्ष्य रखा है, उनमें इसकी रूपरेखा इसी साल के अंत overline d Phi यानी वर्ष 2022 के भीतर तैयार हो जाएगी। वहीं नया स्कूली पाठ्यक्रम भी अगले साल यानी वर्ष 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 उत्तरमाला और आपत्ति के संबंध में

Posted: 28 Apr 2022 08:38 AM PDT

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 उत्तरमाला और आपत्ति के संबंध में



सरकारी माध्यमिक स्कूलों में 3 महीने के अंदर शुरू होगी बायोमेट्रिक हाजिरी

Posted: 28 Apr 2022 04:35 PM PDT

सरकारी माध्यमिक स्कूलों में 3 महीने के अंदर शुरू होगी बायोमेट्रिक हाजिरी


यूपी के प्राइमरी स्कूल भले ही बायोमीट्रिक हाजिरी अभी तक लागू नहीं कर पाए हों लेकिन माध्यमिक स्कूलों में इस पर काम शुरू हो गया है। सभी स्कूलों को 100 दिन के अंदर इसे लागू करना है। वहीं हर सरकारी स्कूल में वाईफाई की व्यवस्था भी की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने प्रदेश भर के स्कूलों की वस्तुस्थिति के बारे में रिपोर्ट तलब की है।


इस रिपोर्ट के मिलने के बाद इसे लागू करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री के सामने रखी गई 100 दिन की कार्ययोजना में स्कूलों की अपनी वेबसाइट और अपना ई-मेल आईडी भी बनाना होगा। इसे कैसे लागू किया जाएगा, इसमें कितने बजट की आवश्यकता है और किस तरह से बायोमीट्रिक हाजिरी की मॉनिटरिंग की जाए, इस पर कार्ययोजना बनाई जाएगी।


शिक्षकों की हाजिरी प्रदेश में बड़ा मुद्दा

माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में अभी तक बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य नहीं है। कई बार विभाग ने कवायद शुरू की लेकिन कभी शिक्षक संगठनों के विरोध तो कभी बजट के अभाव में काम नहीं हो पाया। हालांकि प्रदेश के कुछ स्कूलों में उत्साही प्रधानायापकों या डीआईओएस के कारण बायोमीट्रिक हाजिरी का प्राविधान लागू किया गया है। शिक्षकों की हाजिरी प्रदेश में बड़ा मुद्दा रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिछले कार्यकाल में इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। पिछले वर्ष इसके लिए कमेटी भी बनाई गई थी लेकिन इसकी रिपोर्ट पर भी कार्रवाई नहीं हो पाई।


बेसिक के स्कूलों में अभी तक लागू नहीं

बेसिक शिक्षा के स्कूलों में 2017 से बायोमीट्रिक हाजिरी लेने की योजना है। पहले सेल्फी से हाजिरी की योजना लागू की गई लेकिन शिक्षकों के विरोध के कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा। वर्ष 2019 में टैबलेट के माध्यम से बायेामीट्रिक हाजिरी पर सहमति बनी लेकिन अभी तक टैबलेट खरीदे नहीं जा सके हैं।



मंत्रिमण्डल के समक्ष विभागीय प्रस्तुतिकरण दिनांक 20-4-2022 में 100 दिवस की कार्ययोजना में अतिरिक्त विन्दुओं को सम्मिलित करने विषयक


बलरामपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी।

Posted: 27 Apr 2022 05:14 PM PDT

बलरामपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी।



Post Bottom Ad

Pages