सुल्तानपुर टाइम्स |
- डीआईजी ने धनपतगंज व कुड़वार थाना का निरीक्षण किया
- 22 किमी पीछा करने के बाद पकड़े गए 6 गो तस्कर
- CM योगी ने कहा 403 विधानसभा में बनाए जाएंगे 100 बेड के हाईटेक अस्पताल
- सुहागरात पर पति की हरकत से पत्नी हैरान
- सिपाही से राइफल लूटने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया
- रामनवमी आज इसी दिन जन्मे थे भगवान श्रीराम
- आज से लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज
- फ्लाइट में युवक कर रहे थे अश्लील हरकतें, घर की जगह जाना पड़ा जेल
| डीआईजी ने धनपतगंज व कुड़वार थाना का निरीक्षण किया Posted: 10 Apr 2022 08:15 AM PDT सुलतानपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डा0 विपिन कुमार मिश्र ने जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उद्देश्य से थानों के वार्षिक निरीक्षण/भ्रमण के क्रम में आज रविवार को थाना धनपतगंज व कुड़वार का वार्षिक निरीक्षण किया । इस दौरान डीआईजी ने थाने में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बारे में जानकारी ली तथा आरक्षियों की बीट बुक चैक कर सम्बन्धित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान राजकीय संपत्ति, मालखाना, अभिलेखों की गुणवत्ता, परिसर की साफ सफाई आदि की चैकिंग की । थाना प्रभारी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले स्टेटमेंट आदि के सत्यापन/ चैकिंग के आधार पर कार्यवाही की गई। उक्त निरीक्षण के दौरान थानाभवन /प्रांगण/ बैरक की साफ सफाई को विशेष महत्व दिया । इसी क्रम में थाने पर भूमि भवन, मरम्मत कार्य, राजकीय संपत्ति, शस्त्र- कारतूस, की स्थिति, अभिलेखों का अवलोकन व रखरखाव, सीसीटीएनएस, नक्शे, चार्ट, तख्तियां, डाकबही, गैंगचार्ट ,बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति, थाने पर मौजूद असलाह / शस्त्र आदि का निरीक्षण किया । डीआईजी ने थाना प्रभारी को थाना परिसर की भूमि संबंधी अभिलेखों के रखरखाव /राजकीय संपत्ति रजिस्टर, ई- एफआईआर की संख्या बढ़ाने, चोरी गए वाहनों की ज्यादा से ज्यादा बरामदगी करने, थाने पर माल- मशरूका के निस्तारण, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने, SC/ST ACT से संबंधित मुकदमों में मुआवजा की कार्यवाही करने व अधिक से अधिक बीट सूचनाएं अंकित करने हेतु निर्देशित किया । |
| 22 किमी पीछा करने के बाद पकड़े गए 6 गो तस्कर Posted: 10 Apr 2022 06:12 AM PDT
लखनऊ गुरुग्राम में पुलिस व गोरक्षक दल ने एक बार फिर से 6 गो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसके लिए पुलिस व गोरक्षक दल को शनिवार तड़के करीब 22 किलोमीटर तक गो तस्करों का पीछा करना पड़ा और भोंडसी में जाकर आरोपी गिरफ्त में आए। आरोपियों की पहचान यहाया, बल्लू, तस्लीम, खालिद उर्फ भैंसा, शाहिद व सोकीन उर्फ सुंडा के रूप में हुई। सभी आरोपी नूंह के रहने वाले हैं। खास बात यह है कि आरोपी ट्रक का टायर फटने के बाद भी उसे सड़क पर सिर्फ रिम के सहारे दौड़ाते रहे। गोरक्षक दल की शिकायत पर भोंडसी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मानेसर के रहने वाले मोहित उर्फ मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। शनिवार तड़के उन्हें व अन्य गोरक्षकों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गोवंश भरकर तस्कर दिल्ली की तरफ से आ रहे हैं। इसके बाद मोनू ने अपने टीम के अन्य साथियों के साथ मिलकर सरहौल बॉर्डर स्थित एंबिएंस मॉल पर नाकेबंदी कर दी।इसी दौरान एक ट्रक आया जिसमें गोवंश भरे हुए थे, इसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने रोकने की बजाय ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद गोरक्षकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान तस्कर गोरक्षक दल को रोकने के लिए दौड़ते ट्रक से गोवंशों को फेंकने लगे। इसी दौरान किसी नुकीले पत्थर पर ट्रक चढ़ने के कारण ट्रक का टायर भी फट गया लेकिन आरोपियों ने ट्रक नहीं रोका। रिम पर ही आरोपी ट्रक को दौड़ाते रहे।इस बीच गोरक्षक दल ने पुलिस को भी सूचना दे दी, जिससे पुलिस भी आरोपियों के पीछे लग गई। अंतत: घामड़ोज से पहले करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित फ्लाईओवर पर पुलिस ने गो तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस से बचने के लिए कई गो तस्कर फ्लाईओवर से नीचे कूद गए जिसमें चोट भी आई तो वहीं चलते वाहनों के सामने आने से एक गो तस्कर का हाथ भी टूट गया। |
| CM योगी ने कहा 403 विधानसभा में बनाए जाएंगे 100 बेड के हाईटेक अस्पताल Posted: 10 Apr 2022 05:11 AM PDT लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की पावन तिथि पर प्रदेश को स्वास्थ्य सुविधाओं की अनुपम सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 100 बेड के सभी संसाधनों से युक्त उच्चीकृत अस्पताल बनाए जाएंगे।इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र में 25 से 30 बेड के बेहतरीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर के जंगल कौड़िया पीएचसी से पूरे प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ कर रहे थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य देना सरकार का कर्तव्य और हम इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में सभी लोगों ने देखा है। महामारी के दौरान कोरोना वारियर्स के सेवा भाव व टीम वर्क की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 30 करोड़ डोज उपलब्ध कराई जा चुकी है। फ्री जांच इलाज व वैक्सीन के साथ डबल इंजन की सरकार ने हर जरूरतमंद को हर माह राशन का डबल डोज भी दिया। ये सभी कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान, टीबी व फाइलेरिया मुक्ति अभियान से भी जुड़ने की अपील की.सीएम योगी ने कहा कि आज से प्रारंभ हो रहा जन आरोग्य मेला हर रविवार को प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा. मेला में लोगों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, निशुल्क जांच व मुफ्त दवाओं के माध्यम से आरोग्यता का उपहार मिलेगा। |
| सुहागरात पर पति की हरकत से पत्नी हैरान Posted: 10 Apr 2022 12:02 AM PDT लखनऊ आगरा जिले में एक बड़े परिवार की बहू ने शादी के पांच महीने बाद पति और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने पति पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि पति समलैंगिक है। सुहागरात पर वह ड्रग्स के नशे में कमरे आया। उससे अभद्रता की। शादी के बाद ससुरालीजन भी विवाहिता को सांवले रंग को लेकर ताना देने लगे। पति ने उससे दूरी बना ली। शिकायत करने पर सास ने चुप रहने के लिए बोल दिया। पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी से मिली। रोते हुए अपनी पीड़ा बताई। एसएसपी ने महिला थाना में मुकदमे के आदेश दिए हैं। पीड़ित युवती का मायका कमला नगर इलाके में है। उसके पिता कारोबारी हैं। उनको कैंसर है। युवती ने एसएसपी को बताया कि 28 नवंबर 2021 को शाहगंज क्षेत्र निवासी युवक से शादी हुई थी। वह एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। ससुर जल निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।आरोप है कि सुहागरात पर पति कमरे में आया था। वह नशे में था। उसने पूछा तो अभद्रता करने लगा। ससुराल में कुछ दिन बाद ही उसके सांवले रंग को लेकर ताने मारे जाने लगे। उससे 50 लाख रुपये की मांग की। पिता के बीमार होने के कारण यह बात मायके में नहीं बताई। विवाहिता ने सास से बात की। कहा कि पति उससे कोई रिश्ता नहीं रखता है। इस पर सास ने चुप रहने के लिए बोल दिया। एक निजी काउंसलर के पास भेजा। उसने काउंसलर को बताया कि पति ड्रग्स लेता है। यह कोई मामूली बात नहीं है। मगर, काउंसलर उल्टा उसे ही समझाने लगे। काउंसलर ने कहा कि पति रिश्ता नहीं रख रहा है तो कोई बात नहीं। बाद में आदत हो जाएगी। वह पति का ही पक्ष लेने लगा। इस पर वो काउंसलर के पास से आ गई। विवाहिता को आशंका है कि पति चरस पीता है। इसे सिगरेट में भरता है। वह समलैंगिक भी है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है। आरोपी पति से पुलिस पूछताछ करेगी। वह चरस कहां से लेकर आता है, यह भी पता किया जाएगा। |
| सिपाही से राइफल लूटने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया Posted: 10 Apr 2022 12:01 AM PDT लखनऊ अयोध्या जिले में सिपाही से राइफल और बाइक लूटने वाले 3 बदमाशों से शनिवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें 1 बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लगी है। जबकि 2 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। मुठभेड़ में 1 पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बाकी दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।हैदरगंज इलाके में शुक्रवार को गश्त से लौट रहे सिपाही को 3 बदमाशों ने पकड़ लिया। उन्होंने सिपाही की बाइक और सरकारी राइफल लूट ली। इसके बाद मारपीट करके मौके से भगा दिया। सिपाही से लूट की खबर से पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इस घटना के बाद अयोध्या पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई। शनिवार देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की संदिग्ध बदमाश लूटी बाइक से ही तारुन से जाना बाजार इलाके की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने SSP के नेतृत्व में बैरेकेडिंग करके चेकिंग शुरू की। इसी दौरान तकमीनगंज पुल के पास दो बाइक में सवार संदिग्ध नजर आए।पुलिस टीम ने उनको रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने वहदा गांव में बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी को लगी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में सिपाही कृष्ण कुमार यादव के बाएं हाथ में गोली लग गई।पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश आकाश दुबे (25) पुत्र राकेश दुबे निवासी शीला का पुरवा पूरब पट्टी थाना हैदरगंज के दोनों पैरों में गोली लगी। आकाश के पास से सिपाही से लूटी हुई बाइक बरामद की गई। आकाश के खिलाफ सुल्तानपुर और अयोध्या के गोसाईगंज थाने में पहले से ही केस दर्ज है। वहीं 2 बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से एक बाइक, एक पिस्टल .32 बोर और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। |
| रामनवमी आज इसी दिन जन्मे थे भगवान श्रीराम Posted: 09 Apr 2022 11:27 PM PDT
नवरात्र की नवमी तिथि पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। रविवार को पुष्य नक्षत्र, सुकर्म, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश महापुरुष योग बन रहे हैं। रवि पुष्य योग व त्रिशक्ति योग होने के कारण श्रीराम की पूजा समृद्धि और विजय प्राप्त कराने वाली होगी। श्री रामचंद्र कृपालु भज मन हरण भव भय दारुणं...' की आरती के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीराम की पूजा करेंगे।ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि श्रीराम को भगवान विष्णु का सप्तम अवतार माना जाता है। त्रेता युग में जब धरती पर असुरों का उत्पात बढ़ गया। तब उनका विनाश करने के लिए भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर श्रीराम के स्वरूप में अवतार लिया। श्रीराम ने धर्म की स्थापना के लिए पूरे जीवन अपार कष्ट सहे और एक आदर्श राजा के रूप में स्वयं को स्थापित किया। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहा गया। उन्होंने बताया कि पूजन का शुभ मुहूर्त प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 1:32 बजे तक है। |
| आज से लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज Posted: 09 Apr 2022 10:12 PM PDT नई दिल्ली आज से देश के सभी वयस्क कोविड -19 के खिलाफ बूस्टर वैक्सीन खुराक पाने के पात्र हैं। केंद्र सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसकी घोषणा की थी। भारत में कोरोना वायरस को नए सब वैरिएंट एक्सई के मामले मिलने के बीच इसकी घोषणा की गई। इससे पहले केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही तीसरी खुराक के लिए पात्र थे आपको बता दें कि निजी टीकाकरण केंद्रों पर सभी वयस्कों के लिए कोविड -19 एहतियात खुराक यानी बूस्टर डोज उपलब्ध होंगे। इस बीच सरकारी केंद्रों पर सरकार का मुफ्त टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। यहां पहली और दूसरी खुराक पा चुके बुजुर्गों, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज दिए जाएंगे। बूस्टर डोज के लिए आपको वही टीका लगाया जाएगा जो आपने अपनी पहली और दूसरी खुराक के तौर पर ली है। उदाहरण के लिए, यदि आपको अपनी पहली और दूसरी खुराक के समय कोविशील्ड दिया गया था तो आपको कोविशील्ड का ही बूस्टर डोज दिया जाएगा। हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को छोड़कर बाकी लोगों को कोविड -19 एहतियाती खुराक के लिए भुगतान करना होगा। यह निजी टीकाकरण केंद्रों पर दिया जाएगा। शनिवार को यह घोषणा की गई थी कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सिन की एक खुराक की कीमत अब निजी अस्पतालों को 225 रुपये होगी। कोविड -19 एहतियाती खुराक स्लॉट बुक करने के लिए आपको बस अपने पूर्व-पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ CoWIN पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। उसी तरह एक स्लॉट बुक करना होगा जैसे पहली और दूसरी खुराक के समय किया गया था। आप अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र का चयन कर सकते हैं और पोर्टल पर सुविधाजनक तिथि और समय बुक कर सकते हैं। आप पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के बजाय वॉक-इन पंजीकरण का विकल्प चुन सकते हैं। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप पहले एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं। |
| फ्लाइट में युवक कर रहे थे अश्लील हरकतें, घर की जगह जाना पड़ा जेल Posted: 09 Apr 2022 10:09 PM PDT लखनऊ राजधानी लखनऊ के रहने वाले कुलदीप कुमार , प्रदीप और ज्ञानेंद्र कुमार शुक्रवार को हैदराबाद से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E866 से अपने घर आ रहे थे। लेकिन उन्हें जेल की हवा खानी पड़ गई। इन तीनों पर फ्लाइट के दौरान अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। ये तीनों युवक गोमतीनगर के रहने वाले हैं और व्यापारी बताए जा रहे हैं।पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक हैदराबाद से लखनऊ के सफर के दौरान ये तीनों युवक आपस में अश्लील हरकतें करने लगे।जब महिला क्रू मेंबर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसकी बात मानने की बजाय तीनों युवक महिला क्रू मेंबर से ही अभद्रता करने लगे। फिर महिला क्रू मेंबर ने अनाउंसमेंट करते हुए उन्हें फ्लाइट के नियम कायदे समझाए। लेकिन तीनों नहीं माने और गाली-गलौज करने लगे।विमान जब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो सारा वाकया इंडिगो के असिस्टेंट मैनेजर सिक्योरिटी सौरभ कपूर को बताया गया। सिक्योरिटी इंचार्ज ने जब तीनों युवकों से बात की तो वे तीनों सिक्योरिटी इंचार्ज से भी गाली- गलौज करते हुए धमकाने लगे।इसके बाद यह मामला एयरपोर्ट सुरक्षा में लगी CISF तक पहुंच गया। CISF ने मामले की जानकारी सरोजनी नगर थाना पुलिस को दी जिसके बाद इंडिगो सिक्योरिटी इंचार्ज ने तीनों युवकों के खिलाफ सरोजिनी नगर थाने में तहरीर दे दी।सिक्योरिटी इंचार्ज सौरभ कपूर की तहरीर पर कुलदीप, प्रदीप और ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी के खिलाफ मारपीट, धमकाने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने की धाराओं में FIR दर्ज की गई। एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि सरोजनी नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और फिर देर रात निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |










