ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: रामनवमी को लेकर सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गयी भव्य शोभायात्रा
- Bounsi News: प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिली फोन पर धमकी
- Bounsi News: उत्पाद विभाग की टीम ने बस में ले जा रहे 16 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
- Pathargama News: रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला गया
- Bhagalpur news:प्रेम और सद्भावना में बसती है भारत की आत्मा - सैयद हसन
- Pathargama News: विधायक और एसडीपीओ ने लगाई माता के दरबार में हाजिरी
- Bhagalpur news:व्यक्तिगत लाभ और निजी स्वार्थ पूर्ति का अत्याधुनिक स्थान बना हुआ है चैंबर – लालू
| Bounsi News: रामनवमी को लेकर सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गयी भव्य शोभायात्रा Posted: 10 Apr 2022 10:18 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। रामनवमी पर्व को लेकर रविवार को रामनवमी पूजा समिति एवं विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के द्वारा शोभा यात्रा और बाइक जुलूस निकाली गई। उत्साहित युवाओं की टोली एवं व्यवसाई संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व अन्य की अगुवाई में जुलूस निकाली गई। इस अवसर पर जय श्री राम के नारे एवं "चप्पा चप्पा गूंजेगा श्री राम के जयकारे से पूरा भारत भर जाएगा राम के दीवानों से" "एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम" का नारा लगाते हुए पैदल और बाइक से युवा चल रहे थे। रामनवमी के जुलूस में कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई। सर्वप्रथम विधायक ने ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर में अपना मत्था टेका उसके बाद वे जुलूस में भी शामिल हुईं। जुलूस के साथ सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय भारी संख्या में पुलिस बल के साथ चल रहे थे। कार्यक्रम में बजरंग दल,आर एस एस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा व अन्य हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों की संख्या में युवा तलवार, डंडा,भगवा पताका के साथ जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में युवा तिरंगा लेकर चल रहे थे। जो लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे थे। जुलूस मोटरसाइकिल से झपनिया गांव के रास्ते ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर पहुंची जहां पर पहले से खड़े अन्य युवाओं की टोली भगवान की झांकी और आधे दर्जन घोड़े के साथ पैदल बौंसी बाजार की ओर निकल गए। उसके बाद गांधी चौक होते हुए मारवाड़ी गली, उसके बाद बजरंगबली चौक से होते हुए दुमका रोड, इंडियन गैस एजेंसी के पास से वापस होकर, पुनः बजरंगबली चौक पहुंचने के बाद, डेम रोड होते हुए, हॉस्पिटल से वापस होते हुए पुनः डेम रोड जुलूस को लाया गया। जुलूस में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। करीब 5 घंटे तक प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्ग पर जय श्री राम का नारा गूंजता रहा। जुलूस बौंसी बाजार के विभिन्न मार्गो में भ्रमण कराने के बाद पुरानी हाट दुर्गा मंदिर समीप पहुंचकर समाप्त हो गई। जहां सभी को आयोजित महा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया। वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र स्थित के गज्जर गांव से भी राम नवमी के अवसर पर जुलूस निकाला गया। शोभा यात्रा बड़े भव्य तरीके से निकाली गई थी। इसमें राम दरबार की झांकी भी थी। गाड़ियों को बड़े भव्य ढंग से पुष्पगुच्छ की मालाओं से सजाया गया था। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिली फोन पर धमकी Posted: 10 Apr 2022 10:15 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बौंसी थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि चिंकारा पंचायत के झालर गांव निवासी, कार्तिक यादव के पुत्र विपिन यादव के द्वारा सरकारी मोबाइल नंबर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार को फोन कर धमकी दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन पर धमकी देकर डराने की कोशिश की गई। विपिन कुमार द्वारा एक सरकारी अधिकारी को धमकी देना, उनके अराजक, दबंग एवं गुंडागर्दी प्रवृत्ति को दर्शाता है। मामले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: उत्पाद विभाग की टीम ने बस में ले जा रहे 16 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार Posted: 10 Apr 2022 10:14 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के हैचला मोर समीप से उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के क्रम में यात्री बस शिव शक्ति ट्रैवल्स से जिसका निबंधन संख्या जेएच04जी8318 की तलाशी लेने पर 2 यात्रियों के बैग से कुल 16 बोतल में 11 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया गया। साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों तस्कर की पहचान मुंगेर जिला के कोतवाली थाना के श्यामपुर गांव निवासी सतीश कुमार साह के पुत्र गुलशन कुमार एवं मुंगेर जिला के कोतवाली थाना के कुंदनपुर निवासी शिव चंद्र मंडल के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि, रामपुरहाट से शराब लेकर आ रहे थे। मुंगेर में स्वयं शराब बेचने का काम करते हैं। छापेमारी का नेतृत्व मध्य निषेध अवर निरीक्षक विष्णु प्रिया ने किया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Pathargama News: रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला गया Posted: 10 Apr 2022 06:21 AM PDT ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- रविवार को हिंदुओं का महापर्व रामनवमी को लेकर विभिन्न गांव से बजरंगबली का ध्वजा लेकर रामनवमी अखाड़ा जुलूस निकालकर पथरगामा बाजार में बजरंग बली की जयकारा के साथ युद्ध कला कौशल का प्रदर्शन किया गया| पथरगामा के लोगों ने विभिन्न अखाड़ों के द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा युद्ध कला कौशल की सराहना की| निकाले गए विभिन्न अखाड़ा जुलूस को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचलाधिकारी संतोष बैठा, पुलिस निरीक्षक बलबीर सिंह थाना पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस के साथ अखाड़ा जुलूस के साथ पैदल चल रहे थे| अमन राज |
| Bhagalpur news:प्रेम और सद्भावना में बसती है भारत की आत्मा - सैयद हसन Posted: 10 Apr 2022 05:32 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर शहर में फिर एक बार फिर हिन्दू-मुस्लिम एकता का बेमिसाल दृश्य देखने को मिला। रामनवमी के मौके पर रविवार को शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह वक्फ 159 शाहमार्केट के 15वें सज्जादानशींन सैयद शाह फखरे आलम हसन के नेतृत्व में खानकाह और शाहमार्केट के लोगों ने मिलकर सेवा भाव से पानी, कोल्ड-ड्रिंक और फ्रूटी का वितरण किया। इस मौके पर भागलपुर की घरती से देश भर मे हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव तथा भाईचारे का पैगाम दिया गया। इस मौके पर पर खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के 15वें सज्जादानशींन सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि आज देश को सबसे ज्यादा जरूरत आपसी सौहार्द और प्रेम की है। हर समुदाय के लोगों को पूरी एक जुटता के साथ देश हित में मानव कल्याण के लिए काम करें जिससे विश्व भर में भारत की एक अनूठी पहचान बनती चली जाएगी। इस कार्यक्रम में खानकाए-ए-पीर दमड़िया शाह के लोगों के साथ-साथ शाहमार्केट के दुकानदारों शामिल थे। |
| Pathargama News: विधायक और एसडीपीओ ने लगाई माता के दरबार में हाजिरी Posted: 10 Apr 2022 03:38 AM PDT
ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बाबाजी पहाड़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर में गोड्डा विधायक अमित मंडल पहुंचे l कमेटी की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया एवं उन्हें सम्मानित भी किया गया l जनकल्याण चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने विधायक अमित मंडल के सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विधायक जन समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं l मौके को संबोधित करते हुए विधायक अमित मंडल ने कहा कि तालाब कि साफ सफाई के लिए हम लोगों ने बेहतर प्रयास किया एवं पूर्वी जिला परिषद सदस्य फुल कुमारी देवी का भी इसमें अच्छा सहयोग रहा, जिसका परिणाम आज बेहतर रहा और उन्होंने गेट निर्माण की भी बात कही l समिति के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सीसीटीवी पर समिति की जमकर प्रशंसा की l दुर्गा मां को उन्होंने प्रणाम कर गोड्डा विधानसभा की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा l वहीं दूसरी तरफ गोड्डा एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे और समिति के द्वारा किए गए विधि व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने जमकर प्रशंसा की, एवं समय पर प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही और प्रतिमा विसर्जन की सूचना पुलिस प्रशासन को देने को कहा| समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया l मौके पर अंचलाधिकारी संतोष बैठा, पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह थाना प्रभारी बलराम रावत, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाबूलाल पंडित सहित पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल, उज्जवल कुमार भगत, विकास कुमार यादव, दीप नारायण भगत आदि अनेकों भाजपाई मौजूद रहे l अमन राज:- |
| Bhagalpur news:व्यक्तिगत लाभ और निजी स्वार्थ पूर्ति का अत्याधुनिक स्थान बना हुआ है चैंबर – लालू Posted: 09 Apr 2022 09:03 PM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। सामाजिक कार्यकर्ता लालू शर्मा ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स की 40 सदस्यीय टीम में आधे से ज्यादा सदस्य बिना चुनाव लड़े कमेटी में सम्मानित पदों पर विराजित हो गए हैं। जो शिक्षित, सभ्य और शालीन लोग चुनाव के लिए खड़े हुए थे और चुनाव हारे। परंतु उन्हें 420, 418 और 405 वोट मिला। हारे हुए लोगों को एवं समझदार सभ्य शिक्षित चेंबर सदस्यों को मैं कहता हूं कि ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स संगठन वर्तमान के परिदृश्य में उनके अंदरूनी खेल केवल गंदी मानसिकता, व्यक्तिगत लाभ और निजी स्वार्थ पूर्ति करने का अत्याधुनिक स्थान बना हुआ दिखता और लगता है। भ्रष्ट अधिकारियों की चमचागिरी, कुछ आर्थिक अपराधियों की, कुछ संकेतिक अपराधियों की मंडीवाली और धन का खेल बहुत ज्यादा मात्रा में इनके अंदर लगातार कुछ वर्षों से खेला जा रहा है। ऐसे आरोप पूर्व से बराबर लगते आ रहे हैं। यह निश्चित ही चिंता का विषय है। ऐसे आरोपों पर अब विराम लगना ही चाहिए। इनके पास सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर, सीनियर वरिष्ठ पत्रकार, सेवानिवृत्त प्रो वीसी जैसे सम्मानित लोग भी इनकी कूटनीति के शिकार हो जाते हैं। ये लोग चेंबर का चुनाव लड़ने के लिए दर-दर भटकने लगते हैं। इनकी प्रतिष्ठा से खिलवाड़ कर सभी श्रेष्ठ जनों को उनके घर पर वापस बिठा दिया जाता है। यहां जात- पात और धन के समीकरण का बड़ा खेल है। भागलपुर के लगभग तमाम समाजिक पैसे वाले संगठनों में जिनकी समाज के नाम पर करोड़ों अरबों की संपत्ति हो चुकी है। वैसे संगठन ज्यादा खेल खेलने में माहिर है। चेंबर के ढाक के पात को बजाते यह लोग कभी नहीं सुधर सकते। इसमें कोई भी शंका और बेहतर कार्य धरातल पर होने की गुंजाइश नहीं बची है। यह ढलते सूर्य को मानने वाले लोग हैं और उगते सूर्य की चमचागिरी करने वाली व्यवस्था है। यह चंद जमाती लोग भागलपुर के छिन्न भिन्न होते मजबूत संगठन, मजबूत सामाजिकता, मजबूत एकता और मजबूत सभ्यता के लुटेरे मात्र हैं। इनका प्रभाव इतना है कि वरिष्ठ, विद्वान, प्रोफेसर, लेखक पत्रकार, साहित्यकार, शिक्षित और युवा सभी इनकी बातों में फंस कर इनके दरवाजे के चक्कर लगाते हैं। अंत में हारे हुए व्यवस्था से हारे हुए व्यक्ति का तगमा प्राप्त कर अपने घाव को खुद ही जानवर की तर्ज पर चाट-चाट कर ठीक करने को विवश हो जाते हैं। कमेटी बनने के बाद भी ऐसे लोगों के जख्मों पर मलहम लगाने का काम जीते हुए सिकंदर नहीं करते हैं। क्योंकि वह धन व्यवस्था आगामी 3 साल के बाद पुनः चुनाव जीतने की योजना और फिर से चुनाव जीतकर कैसे दूसरे लोगों की हार हो ऐसी व्यवस्था के खेल का खेल करने में व्यस्त हो जाते हैं। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |












