सुल्तानपुर टाइम्स |
- कुशीनगर में नदी में नाव पलटने से दस लोग डूबे, तीन मजदूरों की मौत
- राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में 21 अप्रैल को अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन
- सीएम योगी ने कहा बिना मान्यता और नियम विरुद्ध चलने वाले नर्सिंग कॉलेजों की पहचान कर एफआईआर दर्ज हों
- युवक की हत्या के ढाई घंटे बाद ही आरोपी का घर ढहाया
- पीएम किसान सम्मान निधि चाहिए तो समय पर कराएं आधार का वेरीफिकेशन
- दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में फैल रहा कोरोना
- पत्नी ने पति की गर्दन को रेता और सिर हाथ में पकड़कर पहुंची थाने
- यूपी में सरकारी दफ्तरों में अब सिर्फ आधे घंटे का होगा लंच
- जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर ने MLC चुनाव में विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया
- महिला शिक्षक के पास से अवैध तमंचा बरामद
- यूपी MLC चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत, सपा का नहीं खुला खाता
- यूपी में नए फोर्स का गठन,5 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति
- अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला ईकाई का गठन
- सुल्तानपुर में शैलेंद्र प्रताप सिंह पांचवीं बार बने MLC
- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने लगाई फांसी
- हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या
- UP MLC चुनाव-27 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
- जिला सेवा योजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 21 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
- बुलडोजर पहुंचने की सूचना पर 50 हजार के इनामी ने किया न्यायालय में सरेंडर
- अगले दो दिनों में बारिश के आसार
- बुलडोजर पहुंचते ही गैंगस्टर ने कहा साहब मैं हाजिर हूं मेरा घर मत गिराइए
- बच्चे को खेलने के लिए सिक्का आदि कदापि न दें,तीन साल का बच्चा खेलते समय निगल गया था सिक्का
- BJP विधायक ने सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर रखने की उठाई माँग
| कुशीनगर में नदी में नाव पलटने से दस लोग डूबे, तीन मजदूरों की मौत Posted: 13 Apr 2022 05:33 AM PDT लखनऊ कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर मौजा में गंडक नदी से निकली सोता को छोटी नाव से पार कर रहे दस मजदूर बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे अचानक डूबने लगे। वहां चीख-पुकार मच गई। कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे दो व्यक्ति उनके बचाव में दौड़े, तब तक यह लोग नदी में गिर गए और डूबने लगे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डालकर तीन महिलाओं का शव बरामद कर लिया, जबकि दो साहसी व्यक्तियों के प्रयास से सात लोगों को बचा लिया गया। जिलाधिकारी,पुलिसअधीक्षक,उपजिलाधिकारी,तहसीलदार आदि घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।बताया जा रहा है कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के निवासी मिश्री निषाद का खेत गंडक नदी के उस पार सालिकपुर मौजा के दियारा में है। खेत में गेहूं की फसल बोयी गई है। गेहूं की फसल काटने के लिए मिश्री ने पथलहवा गांव से मजदूर तय किया था। बुधवार की सुबह मिश्री (55), आसमा (35), गुड़िया (18), सोनी (17), सूरमा (50), गुलशन (18), नूरजहां (16), कुमकुम (17), राबिया (16) और हुस्नआरा (15) सहित दस लोग पनियहवा रेल सह सड़क पुल पार करके पुल के सुरक्षा के लिए बने ठोकर के नोज तक पहुंचे। वहां पर नदी की एक सोता बहता है। उसे पार कर खेत में जाने के लिए छोटी नाव में सभी सवार हो गए।नाव जैसे ही बीच में पहुंची, तभी असंतुलित होकर गहरे पानी में पलट गई। सभी डूबने लगे। शोर सुनकर कुछ दूर अपने खेत में काम कर रहे तूफानी व रतन दौड़ पड़े। दोनों ने नदी में तैरते हुए सात लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन आसमा, गुड़िया व सोनी लापता हो गईं। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खड्डा थाने के एसओ सहित सालिकपुर चौकी व थाने के पुलिसकर्मी पहुंच गए। स्टीमर व नाव से तीनों की तलाश शुरू हुई। जब पता नहीं चला तो मछली पकड़ने वाला बड़ा जाल डाला गया। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद तीनों के शव बरामद हो गए। मौके पर मौजूद तहसीलदार के समक्ष शव का पंचनामा कराकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मुख्यमंत्री ने ज़िला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य करने तथा हादसे में घायलों के समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं। |
| राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में 21 अप्रैल को अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन Posted: 13 Apr 2022 05:11 AM PDT सुलतानपुर उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र सुलतानपुर ने सभी औद्योगिक अधिष्ठानों को सूचित किया है कि 21 अप्रैल, 2022 को राजकीय आई0टी0आई0 पयागीपुर सुलतानपुर परिसर में वृहद अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह अप्रेन्टिसशिप मेला पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपरान्ह 03ः30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। मेले के सफल आयोजन हेतु एवं अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जनपद के सभी औद्योगिक अधिष्ठानों को आमंत्रित किया गया है तथा समस्त औद्योगिक इकाईयों से अपेक्षा की जाती है कि शिशुक्षता पोर्टल www.apprenticeshipindia.org.in पर पंजीकरण कराते हुए शिशुक्षु नियोजन सम्बन्धी रिक्तयों की संख्या पोर्टल पर प्रदर्शित कराने का कष्ट करें। |
| सीएम योगी ने कहा बिना मान्यता और नियम विरुद्ध चलने वाले नर्सिंग कॉलेजों की पहचान कर एफआईआर दर्ज हों Posted: 13 Apr 2022 04:35 AM PDT लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में कोविड प्रबंधन के लिए टीम-09 की बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बिना मान्यता और नियम विरुद्ध चलने वाले नर्सिंग कॉलेजों की पहचान कर एफआईआर दर्ज हों। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आम जनता की शिकायत के निस्तारण के लिए हर दफ्तर में सिटीजन चार्टर लागू किया जाय।लापरवाह, लेटलतीफ अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाय।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रहे तमाम नियम के विरुद्ध चल रहे नर्सिंग कॉलेजों की जांच होगी ऐसे नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ जांच कर इनके संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। बिना मान्यता के कॉलेज संचालन युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। ऐसी हर जानकारी या शिकायत को पूरी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए।मुख्यमंत्री योगी ने कहा की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जाए। हर कार्यालय में सिटीजन चार्टर को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। किसी भी कार्यालय में कोई फाइल तीन दिनों से अधिक लंबित न रहे। देरी होने पर जवाबदेही तय की जाए। |
| युवक की हत्या के ढाई घंटे बाद ही आरोपी का घर ढहाया Posted: 12 Apr 2022 11:57 PM PDT लखनऊ रामपुर जिले में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें एक गोली पूर्व प्रधान के भतीजे को लग गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। बचाने की कोशिश में एक पड़ोसी को भी गोली लगी है। हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उधर मौके पर पहुंचे अफसरों ने सख्ती दिखाते हुए तहरीर के आधार पर गांव के ही चार आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया।घटना थाना टांडा क्षेत्र के लालपुर कला गांव की है। लालपुर निवासी पूर्व प्रधान हाजी हारून ठेकेदार सुबह घर के बाहर बैठे हुए थे। आरोप है पड़ोस के घर में पहले से ही घात लगाए बैठे चार लोगों ने पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गर्दन और कमर में गोली लगने के बाद पूर्व प्रधान जमीन पर गिर गए। फायरिंग की आवाज सुन पूर्व प्रधान का भतीजा वसीम बदमाशों को ललकारने लगा। बेखौफ बदमाशों ने भतीजे पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव कर रहे एक पड़ोसी को भी हाथ में गोली लगी है।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दो बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। लालपुर कला में दिनदहाड़े मर्डर की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अफसर गांव पहुंच गए। वसीम का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अस्पताल भेजा गया जबकि गंभीर रूप से घायल हाजी हारून ठेकेदार को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। रामपुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लालपुर कला में फायरिंग के दौरान तीन लोगों को गोली लगी है। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस अधीक्षक के साथ गांव पहुंचे पुलिस के अन्य अफसरों ने जेसीबी मंगवा कर आरोपियों के घर पर चलवाई। इस दौरान आरोपियों के घरों को जमींदोज कर दिया गया। आरोपियों पर कार्रवाई दे ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। |
| पीएम किसान सम्मान निधि चाहिए तो समय पर कराएं आधार का वेरीफिकेशन Posted: 12 Apr 2022 11:15 PM PDT
नई दिल्ली PM- Kisan Samman Nidhi पीएम किसान सम्मान निधि अगर चाहिए तो समय पर आधार वेरीफिकेशन कराना अनिवार्य हो गया है। अगर आधार का वेरीफिकेशन नहीं हुआ तो PM- Kisan सम्मान निधि की किस्त नहीं मिलेगी।आधार वेरीफिकेश्न आसानी से किया जा सकता है और आप कंप्यूटर फ्रेंडली नहीं हैं तो इसके वेरीफिकेशन के अन्य तरीके हैं। केन्द्र सरकार ने 31 मई तक वेरीफिकेशन के लिए समय निर्धारित किया है।किसानों को दी जाने वाली PM सम्मान निधि की 11वीं किस्त मिलनी है।केन्द्र सरकार ने इसके लिए आधार का वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। काफी संख्या में किसानों का आधार वेरीफाई नहीं है।अभी तक ऐसे सभी किसानों को PM किसान निधि का भुगतान किया जा रहा था। लेकिन 11वीं किस्त से पहले इसके वेरीफिकेशन की शर्त अनिवार्य कर दी गई है।आपको सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।यहां पर किसानों की सुविधा के लिए पोर्टल पर लिंक खोला गया है। किसान सीधे लिंक पर जाकर अपना आधार वेरीफाई कर सकते हैं। आप किसी CSC केन्द्र जाकर अपना आधार वेरीफाई करा सकते हैं। अगर आसपास कोई CSC केन्द्र नहीं है तो बैंक में जाकर भी आधार वेरीफाई कराया जा सकता है। |
| दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में फैल रहा कोरोना Posted: 12 Apr 2022 10:20 PM PDT
नई दिल्ली देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। एक हफ्ते में गुजरात में 89%, हरियाणा में 50% और दिल्ली में 26% तक मामले बढ़ चुके हैं। दिल्ली एनसीआर के 4 स्कूलों से 19 कोविड के मामले सामने आए हैं। इनमें 3 टीचर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया। स्कूलों को सैनिटाइज करके स्टाफ और स्टूडेंट्स का रैपिड टेस्ट किया जा रहा है।पिछले तीन दिन में कोरोना से 32 छात्र और शिक्षक के रूप में नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मंगलवार को खेतान के बाद डीपीएस समेत पांच स्कूलों में 8 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पूरे गौतमबुद्धनगर में 20 संक्रमित मिले हैं। इनमें से आठ मरीजों की आयु 18 वर्ष से कम है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित पाए गए सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। किसी में फिलहाल गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।सेक्टर-30 स्थित डीपीएस में कक्षा 10 व कक्षा 8 के बच्चे को कोरोना हुआ है। इन दोनों कक्षाओं में सामान्य रूप से पढ़ाई बंद करके ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। स्कूल की अन्य कक्षाएं जारी रहेंगी, लेकिन अभिभावक इन्हें भी बंद करने की मांग कर रहे हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग व निजी स्कूलों पर जानकारी छुपाने संबंधी आरोप भी अभिभावक लगा रहे हैं। नोएडा में खेतान स्कूल में सोमवार को 13 बच्चों में संक्रमण की बात सामने आने के बाद मंगलवार को जिले में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वाले आठ बच्चों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से आठ मरीजों की आयु 18 वर्ष से कम है।गाजियाबाद के इंदिरापुरम और वैशाली के दो स्कूलों में तीन दिन पहले पांच छात्र संक्रमित मिलने के बाद 12 अप्रैल यानि मंगलवार को दो और स्कूलों में कोरोना पहुंच गया। कविनगर और डासना स्थित स्कूल में एक-एक छात्र संक्रमित मिला। वैशाली के जिस विद्यालय में पहले संक्रमित मिल चुके हैं, उसमें एक शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए छात्रों और शिक्षिका के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हुआ है। स्कूलों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कई स्कूलों ने गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग फिर से शुरू करा दी है। स्कूल में प्रवेश के लिए फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। |
| पत्नी ने पति की गर्दन को रेता और सिर हाथ में पकड़कर पहुंची थाने Posted: 12 Apr 2022 09:39 PM PDT
नई दिल्ली पिथौरागढ़ के झूलाघाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पति का सिर धड़ से अलग करने के बाद पत्नी थाने पहुंची। जिसे देख हर कोई दंग रह गया। पुलिस स्टेशन पहुंचकर महिला ने आत्मसमर्पण की बात कही। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया। महिला ने कहा कि उसने अपने पति की हत्या की है और वह आत्मसमपर्ण करना चाहती है। पुलिस ने महिला से जुर्म करने के पीछे की वजह जानी। पति की हत्या करने का उसे जरा भी मलाल नहीं था। दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में सुनकर क्षेत्र में हर कोई हैरान है। बड़ी बेरहमी से पति की हत्या करने का महिला की आंखों में जरा भी पछतावा नहीं दिखाया दिया। पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव पालिका में एक पत्नी ने अपने पति का सिर दरांती से काट डाला। इसके बाद पत्नी पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंची और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पत्नी चुम्मा थापा (32) और पति नारायण थापा (47) के बीच विवाद हो गया। विवाद में चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति की गर्दन काट डाली। इसके बाद पत्नी अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव पालिका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। |
| यूपी में सरकारी दफ्तरों में अब सिर्फ आधे घंटे का होगा लंच Posted: 12 Apr 2022 09:36 PM PDT लखनऊ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में टीम-09 के साथ बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेजा है कि सभी सरकारी कार्यालय में अनुशासन को शीर्ष पर रखा जाए। कार्यालय ठीक समय पर खुले और वहां जनता के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। इसके साथ ही सीएम योगी ने भोजन अवकाश के समय पर भी ब्रेक लगा दिया। उन्होंने कहा कि यह आधा घंटे से अधिक न हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने बैठक के दौरान सभी शासकीय अधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन का माहौल बनाए रखना आवश्यक है।अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचें। इसकी निगरानी की जाए। इसके साथ ही सीएम योगी ने सभी विभागों में भोजनावकाश का समय आधा घंटे से अधिक न होने के निर्देश दिए हैं।लंच टाइम में कर्मियों के गायब रहने के संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय को मिल रही शिकायतों पर उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में भोजनावकाश पूरा होने के बाद सभी कार्मिक पुन: अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें। सीएम योगी के इस निर्देश के बाद सरकारी कार्यालयों में लंच टाइम के दौरान कर्मचारियों के लंबे समय तक गायब रहने पर ब्रेक लग सकता है। |
| जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर ने MLC चुनाव में विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया Posted: 12 Apr 2022 06:05 AM PDT सुलतानपुर उत्तर प्रदेश विधान परिषद 11-सुलतानपुर स्थानीय प्राधिकारी द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 की मतगणना (दिन मंगलवार) को जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर रवीश गुप्ता की देखरेख में सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन, नगर पालिका परिषद (पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार के पीछे) में निर्विंघ्न/सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। डीएम ने बताया कि मतगणना के लिये कुल 14 टेबल बनाये गये थे। प्रेक्षक अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रातः 08 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया तथा मत पेटिकाएं मतगणना टेबल पर पहुँचायी गयी। 50-50 की गड्डी बनाकर अवैध मतों को छॉटा गया। एमएलसी निर्वाचन हेतु कुल 04 प्रत्याशी यथा- शिल्पा (सपा), शैलेन्द्र प्रताप सिंह (भाजपा), इन्द्र कुमार शुक्ल व देवी प्रसाद पाण्डेय (निर्दल) थे। उन्होंने बताया कि कुल 3846 वोट पड़े थे, जिसमें से वैध मतों की संख्या 3708 है तथा अवैध मतों की संख्या 138 है। कुल पड़े वैध मतों में से प्रथम अधिमान 2480 प्राप्त कर शैलेन्द्र प्रताप सिंह (भाजपा) विजयी घोषित किये गये। सपा प्रत्याशी शिल्पा को 1211 मत मिले, इन्द्र कुमार शुक्ला (निर्दल) को कुल 09 वोट मिले तथा देवी प्रसाद पाण्डेय (निर्दल) को कुल 08 वोट मिले। मतगणना शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न हुई। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा सुरक्षा बलों की पर्याप्त मात्रा तैनाती की गयी गयी थी, ताकि कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रहे। जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर रवीश गुप्ता द्वारा विजयी प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह(भाजपा) को कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रमाण पत्र दिया । |
| महिला शिक्षक के पास से अवैध तमंचा बरामद Posted: 12 Apr 2022 05:50 AM PDT लखनऊ मैनपुरी जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के जेल चौराहे के पास पुलिस ने एक महिला से अवैध तमंचा बरामद किया। जहां पुलिस को मुखबिर की सूचना पर राह चलती हुई महिला के पास तमंचा होने की सूचना मिली थी। महिला कांस्टेबल ने तलाशी के दौरान महिला के पास से तमंचा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है जनपद फिरोजाबाद की निवासी करिश्मा पुत्री पूरन किसी कार्य से शहर में आई थी जिसकी शहर के पास रठेरा गांव में उमेश नाम के व्यक्ति के यहां उसकी ननिहाल बताई जा रही। पेशे से महिला शिक्षका बताई जा रही। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षिका कहां तैनात है तमंचा लेकर कहां जा रही थी पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है। |
| यूपी MLC चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत, सपा का नहीं खुला खाता Posted: 12 Apr 2022 04:50 AM PDT लखनऊ यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद एक बार फिर से BJP ने जीत का परचम लहराया है।विधानसभा में बहुमत के साथ ही अब BJP विधान परिषद में भी बहुमत हासिल कर चुकी है। प्रदेश में ऐसा 40 साल बाद हो रहा है। जब किसी दल को विधानसभा और विधान परिषद दोनों ही जगह प्रचंड बहुमत मिला है। इससे पहले 1982 में कांग्रेस को दोनों ही सदनों में बहुमत मिला था। 9 अप्रैल को 36 सीटों में से 27 सीट पर हुए चुनाव में BJP को 24 सीटों पर जीत हासिल हुई है।तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।समाजवादी पार्टी का अभी खाता भी नहीं खुला। 9 सीटों पर BJP के प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे। 27 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। मंगलवार को हो रही मतगणना में 27 में से 24 सीटों पर BJP की जीत हुई है।तीन सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। समाजवादी पार्टी का खता भी नहीं खुला। आलम यह है कि सपा के गढ़ आजमगढ़ में भी पार्टी तीसरे स्थान पर रही है।यहां से BJP से निष्कासित यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु ने निर्दलीय प्रत्याशी के तैर पर जीत दर्ज की है।33 सीटों पर जीत के साथ ही BJP को ऊपरी सदन में भी बहुमत मिल गया है। मौजूदा समय में 100 में से BJP के पास 35 विधायक थे। 33 विधायकों की जीत के साथ ही यह संख्या 68 हो गई है जो कि बहुमत के आंकड़े 51 से कहीं जयादा है। समाजवादी पार्टी के मौजूदा समय में 17 विधायक हैं। विधानसभा में बहुमत मिलने के बाद अब सरकार को किसी भी विधेयक को पास करवाने में आसानी होगी। |
| यूपी में नए फोर्स का गठन,5 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति Posted: 12 Apr 2022 04:33 AM PDT लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार ने आज मंगलवार को विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के 5124 पदों के सृजन की मंजूरी दे दी। इसके साथ ही जल्द ही इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। UPSSF राज्य में महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, दफ्तरों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसके पास होगी। उत्तर प्रदेश में आतंकी खतरे को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सचिवालय समेत सभी संवेदनशील शासकीय कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की जरूरत की बात कही थी। इसी के मद्देनजर बुधवार को गृह विभाग ने मुख्यालय के लिए 87 पद और पांच वाहिनियों के लिए 5037 पद ( कुल 5124) पद सृजन की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 जून 2020 में कोर्ट, प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए UPSSF का गठन की मंजूरी दी थी।UPSSF के पास बिना वारंट गिरफ्तारी और तलाशी का भी पॉवर रहेगा। बिना सरकार की इजाजत के UPSSF के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट भी संज्ञान नहीं लेगी।इसके साथ ही एडीजी स्तर का अधिकारी UPSSF का मुखिया रहेगा और इसका मुख्यालय लखनऊ में होगा। |
| अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला ईकाई का गठन Posted: 12 Apr 2022 12:21 AM PDT सुलतानपुर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सुलतानपुर जिला ईकाई का गठन मंगलवार को किया गया। परिषद के काशी प्रांत अध्यक्ष दीनानाथ द्विवेदी रंग ने एक पत्र भेजकर जनपद ईकाई के मनोनयन की घोषणा की है । जिसके अनुसार वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु को जिला अध्यक्ष व संत तुलसीदास पीजी कालेज कादीपुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.करुणेश भट्ट को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है । श्री दामोदर इंटर कालेज पाण्डेयपुर लम्भुआ के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.राम प्यारे प्रजापति उपाध्यक्ष ,रामरती इंटर कालेज द्वारिकागंज के हिन्दी प्रवक्ता सर्वेशकांत वर्मा कोषाध्यक्ष तथा राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि को मीडिया प्रभारी बनाया गया है । अखिल भारतीय साहित्य परिषद राष्ट्रीय जनजागरण में साहित्य के माध्यम से अपनी भूमिका निभाने वाली प्रतिष्ठित व पुरानी संस्था है ।जिसकी शाखाएं देश भर में फैली हैं । इसके जनपद ईकाई के गठन पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप , कमल नयन पाण्डेय , जयंत त्रिपाठी , डॉ.सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु , डॉ.ओंकारनाथ द्विवेदी ,डॉ.शोभनाथ शुक्ल , डॉ.डी.एम.मिश्र,डॉ.राधेश्याम सिंह , अवनीश त्रिपाठी, पवन कुमार सिंह व कृष्णमणि चतुर्वेदी मैत्रेय आदि ने प्रसन्नता जताई है । |
| सुल्तानपुर में शैलेंद्र प्रताप सिंह पांचवीं बार बने MLC Posted: 11 Apr 2022 11:45 PM PDT सुलतानपुर आज मंगलवार को जिले में विधान परिषद चुनाव का परिणाम आ रहा है। जिले में पहली बार भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज कराई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह विजयी हुए हैं। MLC पद पर यह उनकी पांचवी जीत है। उन्होंने गायत्री प्रजापति की पुत्र वधू शिल्पा प्रजापति को 1362 मतों से शिकस्त दिया है। नगर के सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में आज मतगणना हुई। भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को जहां 2481 मत तो वही सपा की शिल्पा प्रजापति को 1119 मत मिले। पूरे समय यहां जिलाधिकारी रवीश गुप्ता स्वंय मौजूद रहे। गौरतलब रहे कि सुल्तानपुर-अमेठी में कुल 3895 वोटर थे। इनमें सुल्तानपुर में 2220 तो अमेठी में कुल 1675 मतदाता थे। सुल्तानपुर में जहां 2205 वोट पड़े थे वहीं अमेठी में 1642 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 16 जनवरी 2022 को शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सपा को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था । उन्होंने पार्टी त्यागा ही था MLC का पद बचाने के लिए। आज जहां उन्होंने अपना पद बचाया वही भाजपा की झोली में पहली बार सीट जीतकर दिया। |
| ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने लगाई फांसी Posted: 11 Apr 2022 09:32 PM PDT
लखनऊ बांदा जिले में गांव के युवक की हरकतों से आजिज आकर इंटर की छात्रा घर में फांसी पर झूल गई। शव के पास दो पृष्ठ का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने एक युवक का नाम उजागर करते हुए उसकी हरकतों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या करना बताया है।पुलिस पूरी घटना और सुसाइड नोट की जांच कर रही है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव की है। रोशनी (19) पुत्री रामप्रसाद गांव के ही इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। रविवार को शाम उसने कमरा बंद किया और रस्सी छत पर बांधकर फंदे पर झूल गई।कुछ देर बाद छोटे भाई ने दरवाजे खुलवाना चाहा तो बंद थे। आनन-फानन दरवाजा खोलकर देखा तो रोशनी फंदे पर लटकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच देहात कोतवाली पुलिस पहुंच गई। उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कमरे की जांच-पड़ताल की तो दो पृष्ठीय सुसाइड नोट मिला।बहन को संबोधित पत्र में गांव के एक युवक का जिक्र है जो उसे ब्लैकमेल करके परेशान कर रहा था। सुसाइड नोट के अंत में खून से यह भी लिखा था कि मां का ख्याल रखना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के भाई ने बताया कि गांव का युवक रोशनी को कॉलेज आते-जाते समय परेशान करता था। मृतका रोशनी चार बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के समय मां रिश्तेदारी में पलरा गांव गई हुई थी। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि सुसाइड नोट में युवक पर आरोप लगाया है।तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।सुसाइड नोट- गुड़िया मैं तुम्हारे पास आकर सबकुछ बताना चाहती थी। .मेरे साथ क्या कर रहा है। मुझे माफ कर देना। मैं तुमको जिंदा छोड़कर जा रही हूं। मैंने सर को बताया था कि मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। पर मैं उनसे कैसे बताती कि मेरे साथ क्या हो रहा है। सर ने कभी मुझे गलत नहीं सिखाया। हमेशा अच्छा ही सिखाते थे। मैंने वैसा किया भी। मैं क्या करूं। मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था मरने के अलावा। इसके अलावा सुसाइड नोट के अंत में बड़े अक्षरों में खून से लिखा- मां का ख्याल रखना। |
| हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या Posted: 11 Apr 2022 09:00 PM PDT अमेठी जिलें में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा देने छात्र की सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना कॉलेज में महज 200 मीटर की दूरी पर अंजाम पाई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद की है। कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी सुशील कुमार सिंह का पुत्र सौरभ उर्फ देवांश सिंह आज अंतिम पेपर देने के लिए घर से कॉलेज जा रहा था। रास्ते में ही हमलावरों ने उसे अपनी गोली का निशाना बना दिया। सूचना जैसे ही घर पहुंची वैसे ही कोहराम मच गया। वही खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह भी मृतक के घर पर पहुंचे हैं। |
| UP MLC चुनाव-27 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू Posted: 11 Apr 2022 08:42 PM PDT
लखनऊ उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 में से 27 सीटों के लिए 9 अप्रैल को हुए मतदान ।आज मंगलवार 12 अप्रैल को मतगणना शुरू हो गई है।मतों की गिनती सभी 27 जिलों में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच है। जहां एक ओर बीजेपी प्रचंड जीत के साथ ऊपरी सदन में बहुमत का इतिहास रचने की बात कह रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी अपनी स्थिति को मजबूत रखने की कोशिश की है। वैसे तो चुनाव 36 सीटों पर होने थे। लेकिन 9 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। लिहाजा 27 पर वोटिंग हुई। 9 अप्रैल को आगरा-फिरोजाबाद, मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, गोरखपुर-महाराजगंज, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, गोंडा, फैजाबाद, कानपुर-फतेहपुर, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, बलिया, बस्ती-सिद्धार्थनगर और देवरिया में वोटिंग हुई थी। इन सीटों पर 96 कैंडिडेट मैदान में हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र के इस चुनाव में सत्ता पक्ष की ही जीत होती है। 2004 में मुलायम सिंह यादव जब मुख्यमंत्री थे तब सपा 36 में से 24 सीटों पर जीती थी। इसके बाद 2010 में मायावती के शासनकाल में बसपा ने 36 में से 34 सीटों पर कब्जा किया था। अखिलेश के समय भी कुछ नहीं बदला था 2016 में अखिलेश की समाजवादी पार्टी ने भी 36 में से 31 सीटें जीती थीं। |
| Posted: 11 Apr 2022 05:42 AM PDT सुलतानपुर।जिला सेवा योजन अधिकारी संदीप ने बताया कि जिला सेवा योजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर जनपद सुलतानपुर के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर जनपद सुलतानपुर में 21 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु के तकनीकी एवं गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले युवक/युवती प्रतिभाग कर सकते हैं। इस हेतु किसी भी प्रकार का कोई भी मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा। |
| बुलडोजर पहुंचने की सूचना पर 50 हजार के इनामी ने किया न्यायालय में सरेंडर Posted: 11 Apr 2022 05:22 AM PDT सुलतानपुर जिला सत्र न्यायालय की एसीजेएम तृतीय न्यायालय के कुर्की आदेश के अनुपालन में सीएम योगी का बुलडोजर पहुंचने की सूचना पर 50,000 इनामी बदमाश के होश उड़ गए। परिजनों द्वारा दी गई घर ढहाए जाने संबंधी पुलिसिया तैयारी की सूचना पर शातिर बदमाश मनीष तिवारी ने सुल्तानपुर के न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। सुल्तानपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय कोर्ट के बीते आठ अप्रैल को दिए गए कुर्की के आदेश के अनुपालन में एसपी सुल्तानपुर डॉ विपिन मिश्र ने सख्त कार्रवाई का आदेश करौंदीकला थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह को दिया था। जिस पर सोमवार को बुलडोजर के साथ सुल्तानपुर पुलिस बल कुर्की की कार्रवाई करने बदमाश मनीष तिवारी पुत्र अखिलेश चंद्र तिवारी के पैतृक आवास चौबहा थाना सरपतहा जिला जौनपुर पहुंचा। इसी बीच परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर आनन-फानन में 50,000 के इनामी बदमाश मनीष तिवारी ने एसीजेएम न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया। मनीष तिवारी हिस्ट्रीशीटर रवि तिवारी का सगा भाई है। जो बीते दिनों जेल भेजा जा चुका है। 4 अप्रैल 2022 को हिस्ट्रीशीटर भाई रवि तिवारी ने जौनपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इस दौरान उसने यह बयान दिया था कि एनकाउंटर के भय सेवा पुलिस के समक्ष समर्पण कर रहा है। दोनों सगे भाई के आपराधिक कृत्यों से क्षेत्रवासी काफी हैरान और परेशान रहा करते थे। दर्जनभर से अधिक लूट, रंगदारी समेत गंभीर आपराधिक मुकदमे इन दोनों सगे भाइयों के खिलाफ सुल्तानपुर और जौनपुर जिलों के थाने में पंजीकृत हैं। हाल ही दशगरपारा के पेट्रोल पंप के मालिक अनिल कुमार से रंगदारी के मुकदमों में वांक्षित थे। बुलडोजर के भय शातिर बदमाश के सरेंडर करने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। |
| अगले दो दिनों में बारिश के आसार Posted: 11 Apr 2022 04:38 AM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अप्रैल की शुरुआत में ही लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी,सुलतानपुर ,अमेठी,अयोध्या समेत कई अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में रविवार को सबसे गर्म शहर झांसी रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।इसके बाद दूसरे नंबर पर आगरा शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रयागराज 44 डिग्री के साथ सूबे का तीसरे सबसे गर्म जिला रहा।मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 से 17 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में कानपुर और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार 12 अप्रैल की आधी रात से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है, जो पश्चिमी हिमालय से शुरू होकर यूपी सहित कई राज्यों की तरफ बढ़ेगा। इसके अलावा 15 अप्रैल को एक और विक्षोभ बनने की संभावना है, जो 17 अप्रैल तक सक्रिय रह सकता है।पांडेय ने बताया कि इन दोनों पश्चिम विक्षोभों के कारण कानपुर, कन्नौज, इटावा, हरदोई, उन्नाव, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन, महोबा और चित्रकूट आदि जिलों में 13 से 17 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। |
| बुलडोजर पहुंचते ही गैंगस्टर ने कहा साहब मैं हाजिर हूं मेरा घर मत गिराइए Posted: 11 Apr 2022 04:37 AM PDT
लखनऊ आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक गैंगस्टर के घर बुलडोजर पहुंचते ही उसने थाने में सरेंडर कर दिया। मामला बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव का है।बताया जाता है कि फतुही गांव का राधेश्याम यादव कई महीनों से फरार चल रहा था। अवैध शराब की पैकिंग के मामले में उस पर गैंगस्टर लगा था। कई बार नोटिस के बावजूद वह हाजिर नहीं हो रहा था। मंगलवार की सुबह थानेदार फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर उसके घर कार्रवाई के लिए पहुंच गया।आनन-फानन में यह सूचना गैंगस्टर राधेश्याम तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही वह भागा भागा थाने पहुंच कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पहुंचते ही उसने कहा कि साहब मैं हाजिर हूं मेरा घर मत गिराइए। |
| बच्चे को खेलने के लिए सिक्का आदि कदापि न दें,तीन साल का बच्चा खेलते समय निगल गया था सिक्का Posted: 10 Apr 2022 11:50 PM PDT
नई दिल्ली आप भी अपने बच्चे को खेलने के लिए सिक्का आदि कदापि न दें। ये उसकी जान भी ले सकता है। जबलपुर के बरगी क्षेत्र में तीन साल का मासूम खेलने के दौरान सिक्का निगल गया। सिक्का उसके गले में फंस गया। परिजन जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते उसकी मौत हो गई।ये दिल दहला देने वाली घटना बरबटी ग्राम पंचायत की है। गांव के प्रदीप यादव ने बताया कि गांव का लिक्खो आदिवासी बच्चे के साथ घर से बरेला के लिए निकला था। रास्ते में मासूम ने सिक्का निगल लिया। थोड़ी देर बाद उसे उल्टियां होने लगी। वह कुछ देर बाद बेहोशी की हालत में जाने लगा।पिता ने स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उसे लेकर वह बरगी लौट गया। वहां स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। बताते हैं कि सिक्का अटक जाने के कारण बच्चे की सांस नली बंद हो गई थी। दम घुटने से मासूम की मौत हो गई।जबलपुर मेडिकल कॉलेज की ईएनटी विभाग की हेड डॉक्टर कविता सचदेवा के मुताबिक मासूम को परिजन तुरंत ईएनटी विभाग लाते, तो उसकी जिंदगी बचाई जा सकती थी। इस तरह के केस में बच्चों के माता-पिता को घबराना नहीं चाहिए, नहीं तो बच्चा भी घबरा जाता है। धैर्य के साथ उसे तेजी से विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डॉक्टर सिक्का या उस जैसी कोई कठोर चीज उल्टी कराकर निकाल देते हैं। आंत में फंसने पर ही सर्जरी करनी पड़ सकती है |
| BJP विधायक ने सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर रखने की उठाई माँग Posted: 10 Apr 2022 10:58 PM PDT सुलतानपुर प्रदेश में पुनः योगी सरकार के गठन होने के बाद एक बार फिर सुलतानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की कवायद तेज हो चुकी है। सूबे के पूर्व पर्यटन मंत्री एवं सुलतानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक विनोद सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर ये मांग उठाई है। विनोद सिंह ने पत्र में जिक्र किया है कि सुल्तानपुर अयोध्या और प्रयागराज के बीच स्थित है। यहां के धोपाप,मकरीकुण्ड, सीताकुंड,विजेथुआ जैसे कई धार्मिक स्थल इस बात के पौराणिकता को बल देते हैं कि भगवान राम के पुत्र कुश ने इसे ही कुशभवनपुर के नाम अपनी राजधानी के रूप में विकसित किया था। लेकिन कालांतर में खिलजी बादशाह अपनी संस्कृति के प्रचार प्रसार में इसका नाम सुलतानपुर रख दिया। तब से कई बार इसका पुनः कुशभवनपुर नाम रखने को लेकर लोगों आंदोलन किया और ज्ञापन दिया। विनोद सिंह ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में भी उनके समर्थन में हुई एक जनसभा के दौरान ये मुद्दा उठाया गया था जिसका लोगों ने सकारात्मक समर्थन किया थ। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग उठाई है कि इसका नाम कुशभवनपुर रखा जाय। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |































