Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 13, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


JABALPUR NEWS- महिला आरक्षक परेशान, बॉयफ्रेंड ना खुद शादी कर रहा, ना किसी और से करने दे रहा

Posted: 13 Apr 2022 07:49 AM PDT

जबलपुर।
24 साल की एक महिला आरक्षक ने अपने ही बॉयफ्रेंड के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज करा दिया है। महिला आरक्षक इस बात से परेशान हैं कि उसका प्रेमी ना तो खुद उसके साथ शादी करने को तैयार है और ना ही किसी और से शादी करने दे रहा है। 

पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय महिला आरक्षक की दोस्ती वर्ष 2018 में सोशल मीडिया के जरिए 25 साल के युवक से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों मोबाइल पर बात करने लगे और फिर डेट पर जाने का फैसला किया। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। युवक ने महिला आरक्षक को शादी के लिए प्रपोज किया और कुछ समय बाद दोनों फिजिकल हो गए। 

जब महिला आरक्षक ने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने शादी से मना कर दिया। महिला आरक्षक ने ब्रेकअप कर लिया तो युवक पीछे पड़ गया। महिला आरक्षक के किराए के घर में आकर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाने लगा। जब महिला आरक्षक की शादी किसी और के साथ तय हो गई तो वह शादी भी करवा दी। अंत में परेशान होकर महिला आरक्षक ने FIR दर्ज करवाई है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS - मॉडल लड़की के प्रेम में सनकी प्रेमी ने घर पर फेंके पत्थर

Posted: 13 Apr 2022 06:40 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के न्यू नर्मदा नगर निवासी परम शर्मा (29 वर्ष) अपने साथ मॉडलिंग करने वाली एक लड़की से एक तरफा प्रेम हो गया। परंतु जब लड़की ने बातचीत करने से इनकार कर दिया जिससे नाराज  उसके घर पर पथराव कर दिया। 

खमरिया थाना प्रभारी निरूपा पांडेय ने बताया कि लड़की नाबालिक है और 11वीं में पढ़ती है। माडलिंग के दौरान परम शर्मा 16 वर्षीय नाबालिक से एकतरफा प्यार करने लगा। परम ने कई बार किशोरी से दोस्ती करने के लिए कहा और एकतरफा प्यार की जानकारी दी। किशोरी ने कहा कि वह उससे मतलब नहीं रखना चाहती। परम ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 

सोमवार रात परम ने किशोरी से मोबाइल पर संपर्क किया और कहा कि वह उससे प्यार करता है। किशोरी ने फोन बंद कर लिया। जिसके बाद परम अपने साथी अंकुर उर्फ अखिलेश सोनकर को लेकर किशोरी के घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। किशोरी ने घर का दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद परम व अंकुर ने दरवाजे पर पथराव किया और वहां से भाग गए। FIR दर्ज कर खमरिया पुलिस सनकी प्रेमी व उसके एक साथी की तलाश कर रही है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL कलेक्ट्रेट में शिकायतों का निवारण नहीं होता, CM HELPLINE की स्टेटस रिपोर्ट

Posted: 13 Apr 2022 06:13 AM PDT

भोपाल।
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया की सक्रियता पर सवाल खड़ा हो गया है। सीएम हेल्पलाइन की स्टेटस रिपोर्ट बताती है कि भोपाल जिले में पिछड़ा वर्ग डिपार्टमेंट और कलेक्टर कार्यालय, दोनों में सीएम हेल्पलाइन की तरफ से आने वाली शिकायतों का निवारण नहीं किया जाता। यह अपने आप में बड़ी खबर है कि कलेक्टर कार्यालय, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेता।

MP CM HELPLINE में शिकायत के निवारण का नियम

मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन में किसी भी लेवल पर शिकायतों के निराकरण की डेडलाइन 15 दिन है, लेकिन भोपाल में 5211 में से 670 शिकायतें ऐसी हैं जो 300 दिन से भी ज्यादा समय से पेंडिंग हैं, जबकि 2051 शिकायतें 100 दिन से ज्यादा समय से लंबी चल रही है। सबसे ज्यादा शिकायतें पिछड़ा वर्ग विभाग की 1516 हैं। जबकि दूसरे नंबर पर खुद कलेक्टोरेट आता है। यहां पर 956 शिकायतें पेंडिंग हैं। वहीं नगर निगम में पानी से संबंधित 496 शिकायतों का निवारण नहीं किया जा रहा हैं।

BHOPAL NEWS TODAY- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को फोर्स क्लोज कर देते हैं

सात विभाग ऐसे हैं जिनमें की गई शिकायतों का निपटारा कम ही होता है, इन विभागों में पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तो लंबे समय से नंबर वन पर चल रहा है। सहकारिता विभाग शिकायतों की संख्या कम करने के लिए फोर्स क्लोजर लगाकर उन्हें बंद कर देता है। यही हाल पुलिस, राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बरकतउल्ला विवि, सामान्य प्रशासन विभाग, लोक स्वास्थ्य, भोज मुक्त विवि, नगर निगम सीवेज प्रकोष्ठ का है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

GOVERNMENT JOBS - BRO में 302 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Posted: 13 Apr 2022 06:08 AM PDT

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने मल्टी स्किल्ड वर्कर्स के 302 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य कैंडिडेट्स BRO की ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BRO में मल्टी स्किल्ड वर्कर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा


इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री होना चाहिए। ​​​​​​कैंडिडेट्स की आयु 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

HOW TO APPLY / ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार तय पैटर्न में अपना आवेदन और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स 18 अप्रैल 2022 तक नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें
 

MPPSC State Engineering Service Exam Plan n Syllabus, यहां पढ़िए

Posted: 13 Apr 2022 05:50 AM PDT

MADHYA PRADESH
PUBLIC SERVICE COMMISSION द्वारा State Engineering Service Exam 2021 का Exam Plan एवं Syllabus जारी कर दिया है। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 की परीक्षा योजना में बताया है कि OMR SHEET आधारित यह परीक्षा कुल 500 अंकों के लिए होगी। खंड-अ में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज से संबंधित पेपर 150 नंबर का होगा। खंड-ब में संबंधित इंजीनियरिंग सब्जेक्ट सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल का पेपर 300 नंबर का होगा। इसके अलावा 50 नंबर इंटरव्यू के लिए होंगे। 

पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार कुल 17 पेज की PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS - मिश्रा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ नर्मदापुरम में FIR, तवा पुल से यातायात भी बंद

Posted: 13 Apr 2022 05:49 AM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम में पिपरिया स्टेट हाईवे पर तवा नदी के पुल की मरम्मत में लापरवाही और देरी पर  भोपाल के मिश्रा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ देहात थाने में FIR दर्ज हुई है। इसके साथ ही पुल का जॉइंट ऊपर नीचे होने से तवा पुल से यातायात भी बंद कर दिया गया है। परिवर्तित मार्ग कच्चे मार्ग से वाहन निकाले जाएंगे

संभागीय प्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) प्रवीण निमझे ने देहात थाना नर्मदापुरम में मेसर्स मिश्रा कंस्ट्रक्शन भोपाल के कॉन्ट्रैक्टर एचपी मिश्रा खिलाफ केस कराया है। संभागीय प्रबंधक ने बताया कि कॉन्ट्रैक्टर के साथ एग्रीमेंट हुआ था। इसके तहत 19 अक्टूबर 2021 से तवा पुल की मरम्मत के लिए ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया था। तय एग्रीमेंट के मुताबिक यह काम 4 महीने में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 1.83करोड़ रुपए का ठेका दिया था। जिसमें 70 लाख रुपए का भुगतान हुआ। 

कॉन्ट्रैक्टर एचपी मिश्रा मेसर्स मिश्रा कंस्ट्रक्शन भोपाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 288 336 एवं 420 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया हैं। साथ ही ठेका भी टर्मिनेट किया है।भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

MPPSC DSP परीक्षा स्थगित, इंजीनियरिंग और डेंटल सर्जन का नोटिस जारी- ROJGAR SAMACHAR

Posted: 13 Apr 2022 05:39 AM PDT

इंदौर
। MADHYA PRADESH PUBLIC SERVICE COMMISSION द्वारा डीएसपी रेडियो परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है। आयोग ने परीक्षा को स्थगित करने का कारण नहीं बताया है। इसके अलावा स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस और डेंटल सर्जन एग्जाम के बारे में भी नोटिस जारी किया है। 

MPPSC DSP EXAM 2021 POSTPONED, NEW EXAM DATE

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी सूचना पत्र क्रमांक 02/05/2021 दिनांक 13 अप्रैल 2022 के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेडियो परीक्षा 2021, राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 एवं दंत शल्य चिकित्सा परीक्षा 2022 की सूचना जारी की गई। बताया गया है कि डीएसपी रेडियो एग्जाम 2021 जो 22 मई 2022 को आयोजित किया जाना था, स्थगित कर दिया गया है। इसकी न्यू एग्जाम डेट बाद में घोषित की जाएगी। 

MPPSC इंजीनियरिंग एवं डेंटल सर्जन EXAM DATE, ADMIT CARD

एमपीपीएससी की सूचना के अनुसार राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 एवं दंत शल्य चिकित्सा परीक्षा 2022 के अंतर्गत विज्ञापित पदों की पूर्ति हेतु भर्ती परीक्षा दिनांक 22 मई 2022 को इंदौर भोपाल जबलपुर ग्वालियर में स्थित परीक्षा केंद्रों में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की OMR आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के 10 दिन पहले परीक्षा के शहर की जानकारी ईमेल एवं SMS के माध्यम से और प्रवेश पत्र दिनांक 17 मई 2022 मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS - MBA के बाद भी नहीं मिली नौकरी, विधायक की अपील पर मिले 40 से ज्यादा जॉब ऑफर

Posted: 13 Apr 2022 04:39 AM PDT

ग्वालियर।
ग्वालियर के अंकेश कोष्ठी MBA करने के बाद भी 2 साल से नौकरी की तलाश कर रहे थे।  विधायक प्रवीण पाठक को उनकी परेशानी पता चली, तो उन्होंने जॉब के ढेरों ऑफर दिलवा दिए, दरअसल 28 साल के अंकेश कद-काठी का विकास नहीं हो पाने से काफी छोटे लगते हैं। उनकी हाइट 3 फीट 2 इंच है। जिसकी वजह से वे अच्छी जॉब पाने में चूक जाते थे। 

विधायक को जब पता लगा कि अंकेश PGDM (पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) किए हुए हैं। तो उन्होंने अपने साथ अंकेश की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- यह MBA किए हैं। इनके लिए कोई जॉब हो तो बताएं। साथ ही उन्होंने अंकेश के व्यक्तित्व के बारे में भी लिखा। इसके बाद विधायक के पास अंकेश के लिए 40 से ज्यादा जॉब ऑफर आ गए।

अंकेश कोष्ठी विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता पाने की मिसाल हैं। उनकी मां बीड़ी कारखाने में काम करती हैं और पिता अशोक सिलाई की दुकान चलाते हैं। दो भाई और एक बहन में अंकेश बीच के हैं। उन्होंने 2020 में PGDM किया है। इसके बाद से अपने लिए जॉब सर्च कर रहे हैं, लेकिन हर बार उनकी पर्सनालिटी आड़े आ जाती थी। मैनेजमेंट फील्ड में कंपनियों को गुड लुकिंग कर्मचारी चाहिए होते हैं। लेकिन कद-काठी कम होने की वजह से अंकेश हर बार जॉब पाने में मात खा जाते थे।

अंकेश को मां के आधार कार्ड में उम्र का करेक्शन कराना था, लेकिन उनकी मां के जन्म का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। उन्हें किसी ने क्षेत्रीय विधायक से लिखवाकर लाने को कहा। जब अंकेश विधायक के पास पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि वह मैनेजमेंट का कोर्स किए हुए है। गरीबी में भी उसने पढ़ाई जारी रखी। लेकिन उसे जॉब नहीं मिल रहा था। उसकी पर्सनालिटी आड़े आ रही थी। उन्होंने कहा कि जब मैं विधायक से मिला तो लगा ही नहीं किसी बड़े नेता से मिल रहा हूं। ऐसा लगा कि बड़े भाई से मिल रहा हूं। उन्होंने मेरी तत्काल मदद की। जिस काम के लिए गया था, वह तो हो ही गया, साथ ही उन्होंने मेरी योग्यता को समझा और मेरे लिए जॉब के ऑफर का अंबार लगा दिया।

विधायक प्रवीण पाठक ने इस बारे में बताते हुए कहा, मेरे पास अंकेश आया था। बड़ा ही सादा व्यक्तित्व का लगा। जब उसने मुझे बताया कि वो MBA किए हुए है, तो लगा कि उसे जॉब दिलाना चाहिए। मैंने अपना काम किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद उसके लिए कई ऑफर आए हैं। हो सकता है अगले कुछ दिनों में वह नई जिम्मेदारी निभाता हुआ दिखे। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

GOVERNMENT JOBS- परमाणु ऊर्जा विभाग में BE, BTech BSc Engg के लिए

Posted: 13 Apr 2022 04:22 AM PDT

भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में Executive Trainee पोस्ट के लिए VACANCY ओपन हुई है। ऑफिशल वेबसाइट NPCIL Recruitment Portal पर JOB NOTIFICATION जारी किया जा चुका है। 

Nuclear Power Corporation of India Limited Vacancy 

पदनाम- Executive Trainee 
रिक्त पदों की संख्या- 225 
शैक्षणिक योग्यता- BE/B Tech/B Sc (Engg), M.Tech 
आयु सीमा- अधिकतम 26 वर्ष 
आवेदन शुल्क- ₹500 
आवेदन कैसे करें- ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट का पता- npcilcareers.co.in 
आवेदन प्रारंभ- दिनांक 13 अप्रैल 2022 
ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट- दिनांक 28 अप्रैल 2022 शाम 5:00 बजे 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP COLLEGE NEWS- नए प्रोफेशनल कोर्स, हर स्टूडेंट के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल

Posted: 13 Apr 2022 12:10 AM PDT

MADHYA PRADESH
में 
New Education Policy के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्राइवेट यूनिवर्सिटी और टेक्निकल कॉलेजों में स्टूडेंट्स के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए एडवांस्ड वैल्यू ऐडेड कोर्स शुरू किए हैं। जिसके चलते अब यूनिवर्सिटीज में चुनावी पंडित भी तैयार किए जाएंगे और इन्हें मैथमेटिकल एस्ट्रोलॉजी भी सिखाई जाएगी। 

मध्यप्रदेश में AICTI से अप्रूव्ड प्रोफेशनल कोर्सेस

यह ऐसे कोर्सेज हैं जो स्टूडेंट्स की बेसिक नॉलेज को बढ़ाएंगे और उन्हें मार्केट के अनुरूप तैयार भी करेंगे। इनकी अवधि 6 महीने तक की है। यह कोर्सेस AICTI से अप्रूव्ड कोर्सेस हैं। इनके लिए कुछ यूनिवर्सिटीस ने माइक्रो फोकस के साथ टाईअप किया है। इसके साथ ही इंस्टिट्यूट ऑफ़ एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन आईआईएचई (IIEHE) में चुनाव विश्लेषण (सेफोलोजी) मैथमेटिकल एस्ट्रोलॉजी और हैंडराइटिंग आईडेंटिफिकेशन जैसे नए वोकेशनल वोकेशनल कॉर्सेस शुरू किए जाएंगे। प्रबंधन ने इनका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। 

1 से 3 सप्ताह के सर्टिफिकेट कोर्स 

शहर की यूनिवर्सिटी में आईआईटी चेन्नई की डिजाइन किए गए NPTEL COURSE भी संचालित हो रहे हैं। इनकी मॉनिटरिंग भी वहीं से होती है। इसके अलावा 1 सप्ताह 3 सप्ताह के सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। 

IIHE में शुरू होने वाले वोकेशनल कोर्स में चुनाव विश्लेषण और परिणामों का आकलन करना सिखाया जाएगा। इसके अलावा मैथमेटिकल एस्ट्रोलॉजी, सोशल सर्वे एंड रिसर्च, वेदिक मैथमेटिक्स जैसे कोर्स भी शुरू होंगे।

Family Business MBA Course

शहर की एक यूनिवर्सिटी ने मैनेजमेंट के छात्रों के लिए फैमिली बिजनेस कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स ऐसे छात्रों के लिए उपयोगी है जिनका फैमिली बिजनेस है। यह 2 वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम है। चूँकि कोरोना के बाद मार्केट ग्रोथ बढ़ी है है। अब ऑनलाइन मार्केट भी एक बड़ी चुनौती है। इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट्स फैमिली बिजनेस को बढ़ा सकेंगे। जिनके बिजनेस नहीं है वे भी कंसलटेंट की भूमिका में सलाह दे सकेंगे।

Data Science Course

डाटा साइंस से संबंधित कोर्स इंजीनियरिंग से जुड़े हैं परंतु अब बीसीए स्टूडेंट भी इसे कर सकेंगे। यह 3 साल का कोर्स है। चूँकि अब डाटा का महत्व बढ़ रहा है। डाटा का एनालिसिस, सिक्योरिटी और संबंधित कंपनी के लिए कैसे उपयोग करें। इसकी बारीकियां इस कोर्स में बताई जाएंगी। ऐसे कोर्सेस की डिमांड अब तेजी से बढ़ रही है। पासआउट होने के बाद छात्रों को इससे रोजगार मिल सकेगा। 

Artificial Intelligence Course

यह भी नॉन इंजीनियरिंग कोर्स में शामिल किया गया है। इसी के साथ एनर्जी से जुड़े कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने और उपयोगी बनाने में इन कोर्सेस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ग्रेजुएशन के साथ ही स्टूडेंट्स अब एडवांस टेक्नोलॉजी भी पढ़ेंगे। यह value-added कोर्स है। इसकी अवधि कुछ सप्ताह, 3 व 6 महीने तक की है। इसके एडवांस लेवल के हिसाब से  ऐसे कोर्सेस को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- कई शहरों में FIR के बाद दिग्विजय सिंह और गृहमंत्री के बयान पढ़िए

Posted: 13 Apr 2022 05:58 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में FIR दर्ज होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यदि उन्माद के खिलाफ बोलने से मेरे खिलाफ मामला दर्ज होता है तो एक नहीं एक लाख हो जाए, मुझे फर्क नहीं पड़ता। 

मेरे खिलाफ एक लाख FIR हो जाए, मुझे फर्क नहीं पड़ता: दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उस ट्वीट में सरकार से मैंने सवाल किया था। किसी को भड़काने का प्रयास नहीं किया था। उन्होंने कहा कि ट्वीट में उपयोग किया गया फोटो गलत था इसलिए मैंने उसे तत्काल हटा दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रेम सद्भाव और भाईचारा के लिए काम करना अपराध है तो फिर....। 

दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी पर शाम को बताएंगे: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी के खिलाफ मध्य प्रदेश के चार पांच जिलों में मामले दर्ज हुए हैं। हम सभी मामलों को कंपाइल कर रहे हैं। शाम तक हम स्थिति को स्पष्ट कर देंगे। (गृह मंत्री से पूछा गया था कि क्या दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी होगी)।

रिटायर कर्मचारियों की दवाइयां ₹700 महंगी, कीमतों में 11% की वृद्धि - HINDI SAMACHAR

Posted: 12 Apr 2022 11:06 PM PDT

इंदौर।
रिटायर कर्मचारी या फिर उनकी उम्र के दूसरे नागरिकों की महीने की दवाइयां औसत ₹700 महंगी हो गई है। इस उम्र के जातक लोग हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और थायराइड से संबंधित दवाइयां खाते हैं। इस उम्र के लोग सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक दवाइयां खाते हैं। दवाइयों की कीमतों में 11% की वृद्धि की गई है।

INDIA NEWS HINDI- जो दवाइयां स्टॉक में है, पुरानी कीमतों पर ही मिलेंगी

नेशनल फार्मा प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने शेड्यूल दवाइयों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है, लेकिन स्पष्ट किया है कि यह मूल्य वृद्धि पेट्रोल की तरह नहीं है। बाजार में जो दवाइयां स्टॉक में है वह पुराने दामों पर ही बेची जाएंगी। 1 अप्रैल या फिर उसके बाद मैन्युफैक्चरिंग होने वाली दवाइयां नए दामों पर बेची जाएंगी। 1 अप्रैल के बाद न्यू मैन्युफैक्चरिंग मेडिसिंस भारत के आम शहरों तक पहुंचने में लगभग 3 महीने का समय लगता है। यानी कि मूल्य वृद्धि का असर अगस्त 2022 और उसके बाद दिखाई देगा। 

HINDI SAMACHAR- बुढ़ापे की जरूरी दवाइयों के दाम बढ़ाए गए हैं

दवा व्यवसायी धर्मेंद्र कोठारी के अनुसार, जिन दवाइयों की कीमत बढ़ाई गई हैं, वे जरूरी दवाइयों की श्रेणी में हैं। इन्हें ही शेड्यूल दवाइयां कहते हैं। इनकी कीमत सरकार तय करती है। NPPA इनकी कीमत नियंत्रित करता है। ऐसी 750 से ज्यादा दवाइयां हैं। नॉन शेड्यूल दवा के रेट सरकार तय नहीं करती है। उनकी कीमतें बाजार पर निर्भर करती हैं।

650-700 रुपए महीने तक बढ़ेगा खर्च

जानकारों के अनुसार जिन परिवारों में ब्लडप्रेशर, हार्ट से संबंधित मरीज हैं। ऐसे में दो लोगों (वृद्ध दंपति) की दवाइयों पर प्रतिमाह छह हजार का औसत खर्च आता है। उन्हें अब 650 से 700 रुपए ज्यादा खर्च करना होंगे। दवा कारोबारियों का कहना है कि दो साल बाद रेट बढ़े हैं। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

CORONA NEWS TODAY- जिसका टेस्ट करो वही पॉजिटिव निकल रहा है, 29 जिलों में बेकाबू

Posted: 13 Apr 2022 05:56 AM PDT

नई दिल्ली।
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। 29 जिले ऐसे हैं जहां हालात बेकाबू हैं। अरुणाचल प्रदेश के अपर सिंग में तो स्थिति यह है कि जिसका टेस्ट करो वही पॉजिटिव मिल रहा है। दिल्ली NCR के 4 स्कूलों में स्टूडेंट्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद देशभर में लोगों की चिंता बढ़ गई है। 

COVID-19 UPDATE REPORT- भारत के इन जिलों में स्थिति चिंताजनक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 29 जिले ऐसे हैं जहां कोरोनावायरस की पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक है। यानी कि प्रत्येक 100 में से 5 सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इनमें केरल के 14 जिले, मिजोरम के 7 जिले, मणिपुर और ओडिशा के एक-एक जिले शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम की स्थिति भी चिंताजनक है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 12.5% की रफ्तार से नए केस मिल रहे हैं।

CORONA NEWS INDIA- 28 दिनों में 5474 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार कोरोनावायरस के कारण पिछले 28 दिनों में 40866 नागरिक संक्रमित पाए गए हैं और 5474 लोगों की मृत्यु हो गई। एक हफ्ते में गुजरात में 89%, हरियाणा में 50% और दिल्ली में 26% तक मामले बढ़ चुके हैं।  पंजाब में मृत्यु दर 2.3% है। मतलब पंजाब के हर 100 मरीजों में 2.3% मरीजों की मौत हो रही है। नगालैंड में 2.1%, महाराष्ट्र में 1.9%, उत्तराखंड में 1.8%, मेघालय में 1.7%, गोवा में 1.6% मृत्यु दर है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

MP ROJGAR SAMACHAR- उच्च शिक्षा में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

Posted: 12 Apr 2022 03:47 PM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डिपार्टमेंट ने सभी सरकारी कॉलेजों के प्राचार्य से अनुकंपा नियुक्ति के मामले भेजने के लिए पत्र जारी कर दिया है। 

कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ आलोक कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से पत्र क्रमांक 548 दिनांक 11 अप्रैल 2022 जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा एवं प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय से पत्र के साथ संलग्न चेकलिस्ट में पूरी जानकारी मांगी गई। 

लिखा है कि शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य से अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण प्राप्त होते हैं, जिनमें अनेक कमियां पाई जाती हैं। कमियों की पूर्ति में अनावश्यक विलंब होता है। अतः सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र दिनांक 29 सितंबर 2014 के आधार पर कार्यालय द्वारा चेक लिस्ट तैयार की गई है। अतः संलग्न चेक लिस्ट के अनुसार ही अनुकंपा नियुक्ति का प्रस्ताव आयुक्त उच्च शिक्षा को प्रेषित करें। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MP ROJGAR SAMACHAR- सरकारी स्कूलों में स्पेशल शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Posted: 13 Apr 2022 04:29 AM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा पत्र क्रमांक 2640 दिनांक 11 अप्रैल 2022 को जारी किया गया है। 

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र के अपर मिशन संचालक लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र से निर्धारित प्रपत्र पर जानकारी मांगी गई है। बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार CWSN विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षकों की व्यवस्था की जाना है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा स्तर के ऐसे शासकीय एवं शासन द्वारा अनुदान प्राप्त प्राइवेट स्कूलों की जानकारी जहां पांच या 5 से अधिक सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, की जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर 1 सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टिबाधित, बौद्धिक दिव्यांग, ऑटिज्म एवं अन्य किसी भी प्रकार की दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के लिए स्पेशल टीचर्स की भर्ती की जाएगी। सभी जिलों से जानकारी प्राप्त होने के बाद रिक्त पदों की घोषणा की जाएगी एवं भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

घोड़ों के भी पासपोर्ट बनते हैं, इंसानों की तरह फ्लाइट में सफर करते हैं- GK in Hindi

Posted: 12 Apr 2022 10:23 PM PDT

gk questions in hindi for students

यदि आप पूछेंगे तो ज्यादातर लोग बताएंगे कि घोड़े का उपयोग दूल्हे की सवारी के रूप में किया जाता है। दूसरे जानवरों की तरह घोड़ा भी एक जानवर होता है लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि घोड़ों का भी इंसानों की तरह पासपोर्ट बनता है। इतना ही नहीं घोड़े बिजनेस क्लास में अंतरराष्ट्रीय सफर करते हैं। 

ओलंपिक खेलों के बारे में तो आप जानते ही हैं। घुड़सवारी को सन 1900 में ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया था। घुड़सवारी के खेल में जितनी वैल्यू घुड़सवार खिलाड़ी की होती है, उतनी ही और कई बार उससे ज्यादा वैल्यू घोड़े की होती है। यह इतनी अधिक होती है कि घोड़ों को ओलंपिक के खेलों में स्पेशल प्रोटोकॉल दिया जाता है। उनके रहने और खाने के विशेष इंतजाम किए जाते हैं। 

ओलंपिक खेलों में दुनिया भर से घोड़ों को लाया जाता है। मजेदार बात यह है कि सभी घोड़ों का पासपोर्ट होता है। इंसानों की तरह मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही घोड़े को हवाई यात्रा की अनुमति मिलती है। घोड़े फ्लाइट में सफर करते हैं। उन्हें बिजनेस क्लास का टिकट मिलता है। जिस तरह फ्लाइट में एयर होस्टेस आम यात्रियों का ध्यान रखती हैं। उसी प्रकार घोड़ों का भी खास ख्याल रखा जाता है। 

घोड़ों की यात्रा के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाई जाती है और सबसे बड़ी बात यह है कि जिस फ्लाइट में घोड़े सफर कर रहे होते हैं उसके पायलट को स्पेशल इंस्ट्रक्शंस दिए जाते हैं। फ्लाइट को टेक ऑफ करते समय और लैंडिंग करते समय पायलट को यह ध्यान रखना पड़ता है कि घोड़ों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। यानी कि फ्लाइट में इंसानों से ज्यादा घोड़ों का ध्यान रखा जाता है। और यह एक इंटरनेशनल प्रोटोकॉल है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

New Business Ideas- 2 महीने की तैयारी 10 महीने कमाई, हर साल

Posted: 13 Apr 2022 04:29 AM PDT

business ideas for female at home

कुछ बिजनेस ऐसे होते हैं जिसमें आधा वक्त तैयारी में खर्च हो जाता है। कमाई के लिए सिर्फ आधा वक्त मिलता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि साल भर में केवल 2 महीने तैयारी करनी है और शेष 10 महीने आपकी कमाई होती रहेगी। 

How to Open Play School at Home in Hindi

अपने घर में एक छोटा सा प्ले स्कूल शुरू कीजिए। अधिकतम 15-20 बच्चों के लिए। कुछ खिलौने और पढ़ाई का सामान। सब कुछ बाजार में मिल जाता है। ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। कुछ कंपनियां स्पेशल पैकेज बनाकर देती हैं। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से EMI पर भी खरीद सकते हैं। किसी भी टाउनशिप में एक छोटे से प्ले स्कूल में अधिकतम लागत ₹100000 होती है। शानदार प्ले स्कूल तैयार हो जाता है। 

Small business Ideas from home in India- प्ले स्कूल का दूसरा फायदा क्या है

प्ले स्कूल का पहला फायदा तो आपको पता ही है। लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं। दूसरा फायदा यह है कि आपका प्ले स्कूल, एक डे-केयर सेंटर भी बन जाता है। आपको सिर्फ अपनी टाउनशिप में, सभी लोगों के इसके बारे में बताना है। यदि कहीं जा रहे हैं तो अपने बच्चे को आपके डे-केयर सेंटर में छोड़ जाएंगे। आपको एक्स्ट्रा इनकम हो जाएगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

लाइसेंस, पेटेंट, डिप्लोमा आदि हेतु झूठी जानकारी देना कितना गंभीर अपराध है, पढ़िए IT Act, 2000

Posted: 12 Apr 2022 01:22 PM PDT

मिथ्था प्रमाण पत्र बनाकर लाभ लेना या किसी दस्तावेजों का कुटकरण करना भारतीय दण्ड संहिता के अध्याय 18 के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के अपराधों का वर्णन किया गया है जो संहिता की धारा 463 से धारा 477 तक वर्णित है। लेकिन किसी लाइसेंस या कोई आज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए गलत बयान देना या किसी नियंत्रक या प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी के समक्ष जानबूझकर कर गलत जानकारी प्रस्तुत करेगा ऐसा करने वाले व्यक्ति का अपराध किस कानून के अंतर्गत माना जायेगा जानिए।

The Information Technology Act-2000, Section 71 की परिभाषा:-

यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर कर किसी नियंत्रक या प्रमाणकर्ता अधिकारी को किसी प्रकार का लाइसेंस (अनुज्ञप्ति) या कोई डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए झूठी जानकारी प्रस्तुत करेगा या महत्वपूर्ण बातें, जानकारी को छिपायेगा तब ऐसा करने वाला व्यक्ति अधिनियम की धारा 71 के अन्तर्गत दोषी होगा।

नोट:- यहाँ अनुज्ञप्ति शब्द का वास्तविक अर्थ हैं किसी भी प्रकार का लाइसेंस प्राप्त या आज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त करना जैसे अविष्कार, पेटेंट, सनद, डिप्लोमा, वाहन, होटल, दुकान आदि की अनुज्ञप्ति।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 71 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान:-

यह अपराध किसी भी प्रकार से समझोता योग्य नहीं है, यह असंज्ञेय एवं जमानतीय अपराध हैं। अधिनियम के अनुसार अपराध का इन्वेस्टिगेशन करने की शक्ति निरीक्षक(इंस्पेक्टर) की नीचे की पक्ति के पुलिस अधिकारी को नहीं हैं। सजा- इस अपराध के लिए अधिकतम दो वर्ष की कारावास या एक लाख रुपए जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP NEWS- खरगोन के उपद्रवियों की संपत्ति कुर्क होगी, अधिसूचना जारी

Posted: 12 Apr 2022 08:44 AM PDT

भोपाल।
मध्य-प्रदेश के खरगोन में 25 से ज्यादा स्थानों पर आगजनी करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन ने उपद्रवियों द्वारा निजी और शासकीय संपत्तियों को पहुंचाए गए नुकसान की वसूली के लिए 2 सदस्यीय "क्लेम ट्रिब्यूनल" के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। 

मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) प्राधिकार से प्रकाशित यह अधिसूचना ऑफिशल वेबसाइट govtpressmp.nic.in पर उपलब्ध है। अधिसूचना क्रमांक एफ 1-173-2021-दो सी एक्स. राज्य शासन, दिनांक 12 अप्रैल 2022 में लिखा गया है कि, मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली अधिनियम, 2021 के अधीन खरगोन नगरीय क्षेत्र में दिनांक 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित जुलूस, साम्प्रदायिक दंगों से हुई लोक तथा निजी संपत्ति को हुए नुकसान के दावों के प्रतिकर अधिनिर्णित करने के प्रयोजन के लिए अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत दावा अधिकरण का गठन करता है। 

दावा अधिकरण में निम्न अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त किए जाते हैं: डॉ. शिवकुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश (अध्यक्ष), श्री प्रभात पाराशर, सेवानिवृत्त सचिव, मध्यप्रदेश शासन (सदस्य) 

दावा अधिकरण का मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट, खरगोन नियत किया जाता है। दावा अधिकरण द्वारा प्रत्येक दावा आवेदन का विनिश्चय कर दावों का अधिनिर्णित कर प्रतिकर घोषित किए जाने के लिए अवधि उक्त अधिसूचना जारी होने के दिनांक से तीन माह नियत की जाती है। 

खरगोन क्लेम ट्रिब्यूनल- अब क्या होगा 

इस अधिसूचना के बाद खरगोन जिला कलेक्टर कार्यालय में क्लेम ट्रिब्यूनल द्वारा कार्यवाही शुरू की जाएगी। पुलिस FIR एवं वायरल वीडियो में जो लोग पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनसे सरकारी एवं प्राइवेट संपत्ति के नुकसान की वसूली के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यदि वह लोग ट्रिब्यूनल के आदेश के अनुसार क्षतिपूर्ति राशि जमा नहीं करेंगे तो उनकी संपत्ति कुर्क करके नीलाम की जाएगी और नीलामी से प्राप्त धन को क्षतिपूर्ति के रूप में वितरित किया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

GWALIOR-AGRA हाईवे 6-लेन बनेगा, सिंधिया ने गडकरी को चिट्ठी लिखी

Posted: 12 Apr 2022 08:28 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले और उसके आसपास के विकास के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्यस सिंधिया लगातार पत्र की राजनीति करते आए हैं। इस बार केन्द्रीय मंत्री ने ग्वालियर से आगरा के बीच 120 किलोमीटर लंबर हाइवे को बेहत्तर बनाने का संकल्प लिया है। केन्द्रीय नागरिक उड़डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर 6 लेन हाइवे करने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को जनहित में अपना प्रस्ताव बताते हुए इस फोर लेन हाइवे को 6 लेन कर एक्सप्रेस वे के रूप में विकसित करने की मांग की है। इतना ही नहीं आगरा के आगे इसे यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़कर ग्वालियर से आगरा, दिल्ली का सफर सुगम हो सके। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं आपका ध्यान ग्वालियर-आगरा के 120 किलोमीटर लंबे हाइवे पर अकृष्ट करना चाहता हूं। जो आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-3 स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना में उत्तर-दक्षिण राजमार्ग के अंदर आता है। यह राजमार्ग स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समय में 4 लेन के रूप में विकसित किया गया था। 

पत्र में सिंधिया ने मुरैना से धौलपुर राजस्थान के बीच हाइवे को बहुत खस्ताहाल बताया है। पहले भी सिंधिया पत्र के जरिए ग्वालियर के विकास के लिए विभिन्न मांग करते रहे हैं। इस बार उनके टारगेट पर आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- डॉ शशि जैकब के पति के खिलाफ पड़ोसन ने FIR दर्ज कराई

Posted: 12 Apr 2022 08:05 AM PDT

जबलपुर।
मिशन कंपाउंड में रहने वाली डॉ शशि जैकब के पति सतीश के खिलाफ उनके पड़ोस में रहने वाली पूनम ठाकुर ने FIR दर्ज कराई है। पूनम का आरोप है कि सतीश ने उनके पालतू कुत्ते को गोली मार दी। कुत्ता घायल हो गया। पूनम ने दावा किया है कि सतीश ने एक आवारा कुत्ते को भी गोली मारी है, घायल आवारा कुत्ता कंपाउंड से भाग गया।

JABALPUR TODAY NEWS- सतीश के हाथ में बंदूक थी और पूनम का कुत्ता घायल पड़ा था

ओमती थाना प्रभारी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि मिशन कंपाउंड निवासी पूजा ठाकुर और उनकी बहन पूनम ठाकुर का परिवार समेत निवास करती हैं। उनके घर के सामने सतीश जैकब रहते हैं जिनकी पत्नी शशि जैकब डॉक्टर हैं। शिकायत के अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे मिशन कंपाउंड में गोली चलने की आवाज आई। पूनम ठाकुर घर से बाहर निकलीं तो सतीश जैकब के हाथ में बंदूक थी। कंपाउंड में पूनम का एक पालतू कुत्ता और एक आवारा कुत्ता घायल पड़े हुए थे।

इस घटना के बाद पूनम और सतीश के बीच विवाद शुरू हो गया। एनजीओ संचालक स्नेहा ज्योति सिंह भी मौके पर पहुँचीं। जिसके बाद पूनम ठाकुर के साथ ओमती थाना पहुँचकर उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पूर्व पूनम ने घटना का वीडियो बना लिया था। जिसमें सतीश जैकब हाथ में बंदूक लिए नजर आए। वहीं उनका पालतू कुत्ता खून से लथपथ मिला, जिसके पैर में गोली मारी गई थी। दूसरे घायल कुत्ते का पता नहीं चल पाया है।

पूनम के कुत्ते आवारा घूमते हैं, हमला करते हैं, SCST ACT की धमकी देते हैं

पूनम ठाकुर की शिकायत पर सतीश जैकब के खिलाफ श्वान को गोली मारने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने सतीश जैकब की बंदूक जब्त कर ली है। दूसरी तरफ से डाक्टर शशि जैकब ने पूनम और पूजा ठाकुर की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकुर परिवार के पालतू श्वान ने उन पर हमला कर दिया था, जिससे गिरने के कारण वे घायल हो गईं। जैकब ने यह भी आरोप लगाया कि ठाकुर परिवार अपने पालतू श्वानों को घर में बांधकर नहीं रखता जिसके चलते आए दिन लोग हमले का शिकार होते हैं। शिकायत करने पर ठाकुर परिवार मिशन कंपाउंड के नागरिकों को एससी एसटी एक्ट के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देता है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- गर्मी के कारण चलते ट्रक में आग लगी, फायर बिग्रेड भी नहीं बुझा पाई

Posted: 12 Apr 2022 07:51 AM PDT

सिहोरा-जबलपुर।
नेशनल हाईवे-30 में मंगलवार दोपहर जबलपुर से कटनी तरफ जा रहे ट्रक में आग भड़क गई। फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझाने की कोशिश के बावजूद अग्नि शांत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी के कारण चलते ट्रक में आग लग गई थी।

MP NEWS TODAY- हाईवे पर दौड़ता ट्रक, आग का गोला बन गया

हासिल जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 9295 अंग्रेजी खप्पड़ लेकर कटनी तरफ जा रहा था। सिहोरा और स्लीमनाबाद के बीच छपरा गांव में अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक के चालक को इसकी जानकारी तो दी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के चालक और परिचालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से गायब हो गए। 

JABALPUR TODAY- दो फायर ब्रिगेड भी ट्रक में लगी आग पर काबू नहीं कर पाई

देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर सिहोरा नगर पालिका और स्लीमनाबाद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर आप को काबू में करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक में लगी आग इतनी भीषण थी कि दोनों फायर ब्रिगेड इस पर काबू नहीं पा सकी। दोनों फायर ब्रिगेड खाली टंकी में पानी भरकर फिर मौके पर पहुंची और किसी तरह आग को काबू में किया। आग लगने की घटना से कुछ देरी के लिए नेशनल हाईवे 30 पर जाम भी लग गया था। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

MP NEWS - रीवा खाद्य आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted: 12 Apr 2022 07:50 AM PDT

भोपाल। 
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पेट्रोल पंप की NOC के एवज में रिश्वत ले रहे जिला खाद्य आपूर्ति के अधिकारी उप निरीक्षक खाद्य को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक सुरेश कुमार पटेल 43 वर्ष निवासी ग्राम बन्नी पोस्ट जुड़मनिया तहसील नईगढ़ी जिला रीवा कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी 

शिकायत यह थी कि जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी द्वारा नए पेट्रोल पंप लगाने के लिए NOC जारी करने के एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं। जिसकी शिकायत की जांच कराई गई। शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उनकी पहचान चेतराम कौशल जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी रीवा हाल निवास होटल राज पैलेस कलेक्ट्रेट के पीछे रूम नंबर 118 , निवासी 15 सर्वधर्म कॉलोनी कोलार रोड भोपाल के रूप में की गई है।

मिली जानकारी में बताया गया है कि लोकायुक्त टीम को देखकर उक्त आरोपी द्वारा कमरा बंद करने का प्रयास किया गया था हालांकि अंदर मौजूद फरियादी द्वारा उसे ऐसा करने से रोका गया जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई है।

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। जिन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले को जांच में लिया गया है। गोपाल धाकड़ पुलिस अधीक्षक रीवा
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश के 13 हाईवे टोल टैक्स फ्री, केवल निजी वाहनों के लिए - MP NEWS

Posted: 12 Apr 2022 01:11 PM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 13 हाईवे निजी वाहनों के लिए टोल टैक्स फ्री कर दिए हैं। इन मार्गों पर केवल कमर्शियल व्हीकल से टोल टैक्स लिया जाएगा। यानी कि पीली पट्टी वाली किराए की टैक्सी का टोल टैक्स लगेगा लेकिन प्राइवेट कार का टैक्स नहीं लगेगा। 

मध्यप्रदेश में टोल टैक्स फ्री हाईवे की लिस्ट

होशंगाबाद-पिपरिया मार्ग (एस.एच.-67) 70 किलोमीटर।
होशंगाबाद- टिमरनी मार्ग (एस.एच.-67) 72.40 किलोमीटर।
हरदा-आशापुर-खण्डवा मार्ग (एस.एच.-71) 113.20 किलोमीटर। 
सिवनी-बालाघाट मार्ग (एस.एच.-72) 87 किलोमीटर।
रायसेन-गैरतगंज-राहतगढ़ मार्ग (एस.एच.-29 एवं 62 ) 101.50 किलोमीटर।
पिपरिया-नरसिंहपुर-शाहपुर मार्ग (एस.एच.-67) 161 किलोमीटर। 
देवास- उज्जैन-बड़नगर-बदनावर मार्ग (एस.एच.-64) 98.25 किलोमीटर।
रीवा-ब्यौहारी मार्ग (एस.एच.-57) 80 किलोमीटर।
ब्यौहारी-शहडोल मार्ग (एस.एच.-57) 85 किलोमीटर।
रतलाम-झाबुआ मार्ग (एस.एच.-26) 102 किलोमीटर। 
गोगापुर-महिदपुर-घोसला मार्ग (एस.एच.-16) 45 किलोमीटर।
मलेहरा-लौंदी-चांदला-अजयगढ़ मार्ग (एस.एच.-12) 60 किलोमीटर।
चांदला-सरवई-गौरीहर-मतौंड मार्ग (एस.एच.-5) 43.70 किलोमीटर।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनांक 12 अप्रैल 2022 को आयोजित हुई मंत्री परिषद की बैठक में उपरोक्त सभी मार्गों को टोल टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। सनद रहे कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 60 किलोमीटर की परिधि में दो टोल टैक्स नहीं हो सकते। यदि हैं तो उनमें से एक को बंद कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 12 APR 2022

Posted: 12 Apr 2022 06:56 AM PDT

रीवा, बुरहानपुर और सिंगरौली में सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने रीवा, बुरहानपुर और सिंगरौली में 900 करोड़ रूपये से अधिक की सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति दी। इन परियोजनाओं से 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

रीवा में त्योंथर माइक्रो सिंचाई परियोजना लागत राशि 89 करोड़ 83 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। परियोजना से त्योंथर तहसील के 52 ग्रामों की 7600 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
बुरहानपुर जिले की पांगरी मध्यम (होज) सिंचाई परियोजना लागत राशि 145 करोड़ 10 लाख रुपये की सिंचाई क्षमता 4400 हेक्टेयर रबी सिंचाई के लिये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। परियोजना से खकनार तहसील के 10 ग्रामों को भूमिगत पाइप लाइन से सूक्ष्म सिंचाई (होज) पद्धति से सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

मंत्रि-परिषद ने सिंगरौली जिले की सिंगरौली एवं माड़ा तहसील के 38 हजार हेक्टेयर सैंच्य क्षेत्र में भूमिगत पाइप लाइन से उच्च दाब पर सूक्ष्म सिंचाई (स्प्रिंकलर) पद्धति के द्वारा 113 ग्रामों में सिंचाई सुविधा के लिए रिहन्द सूक्ष्म सिंचाई परियोजना लागत राशि 672 करोड़ 25 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी।

मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में 5204 पटवारी नए पद स्वीकृत

-परिषद ने पटवारी संवर्ग में 5,204 नवीन पद सृजित करने की स्वीकृति दी। साथ ही प्रति 50 हजार की जनसंख्या पर एक सेक्टर का निर्माण और प्रत्येक सेक्टर पर एक नगर सर्वेक्षक का पद स्वीकृत किये जाने का निर्णय लिया। किसी एक नगरीय निकाय में नगर सर्वेक्षक के कम से कम दो पदों के निर्माण की स्वीकृति दी जायेगी।

सीहोर का गर्ल्स स्कूल- निजी सहभागिता सूर्या फाउंडेशन

मंत्रि-परिषद ने कन्या शिक्षा परिसर, जिला सीहोर का संचालन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में निजी सहभागिता अंतर्गत नामांकन के आधार पर सूर्या फाउण्डेशन के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया। 

खिलाड़ी कावेरी ढीमर को 1100000 रुपए पुरस्कार स्वीकृत

मंत्रि-परिषद ने राष्ट्रीय केनो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर कुमारी कावेरी ढीमर को 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की स्वीकृति का अनुसमर्थन विशेष प्रकरण मानते हुए किया।

ITI अतिथि विद्वानों के मानदेय में वृद्धि

मंत्रि-परिषद ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के पूर्व से स्वीकृत पदों में से रिक्त पदों के विरुद्ध 11 माह के लिये मेहमान प्रवक्ता के मानदेय वृद्धि की स्वीकृति दी। मेहमान प्रवक्ता के रूप में 125  रुपये प्रति घंटा (अधिकतम 5 घंटे प्रतिदिन) और एक माह में अधिकतम 14 हजार रूपये मानदेय निर्धारित किया गया है। मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व वन्दे-मातरम गान हुआ।

मध्य प्रदेश के 13 हाईवे पर निजी वाहन टोल टैक्स फ्री

मंत्रि-परिषद द्वारा यूजर फी योजना में 13 मार्गों पर केवल व्यावसायिक वाहनों से टोल संग्रहण किये जाने का अनुमोदन किया। जिन मार्गों पर सिर्फ व्यावसायिक वाहनों से टोल वसूली की जाएगी, उनमें 
होशंगाबाद-पिपरिया मार्ग (एस.एच.-67) 70 कि.मी., 
होशंगाबाद- टिमरनी मार्ग (एस.एच.-67) 72.40 कि.मी., 
हरदा-आशापुर-खण्डवा मार्ग (एस.एच.-71) 113.20 कि.मी., 
सिवनी-बालाघाट मार्ग (एस.एच.-72) 87 कि.मी., 
रायसेन-गैरतगंज-राहतगढ़ मार्ग (एस.एच.-29 एवं 62 ) 101.50 कि.मी., 
पिपरिया-नरसिंहपुर-शाहपुर मार्ग (एस.एच.-67) 161 कि.मी., 
देवास- उज्जैन-बड़नगर-बदनावर मार्ग (एस.एच.-64) 98.25 कि.मी., 
रीवा-ब्यौहारी मार्ग (एस.एच.-57) 80 कि.मी., 
ब्यौहारी-शहडोल मार्ग (एस.एच.-57) 85 कि.मी., 
रतलाम-झाबुआ मार्ग (एस.एच.-26) 102 कि.मी., 
गोगापुर-महिदपुर-घोसला मार्ग (एस.एच.-16) 45 कि.मी., 
मलेहरा-लौंदी-चांदला-अजयगढ़ मार्ग (एस.एच.-12) 60 कि.मी. 
चांदला-सरवई-गौरीहर-मतौंड मार्ग (एस.एच.-5) 43.70 कि.मी. शामिल है। 

साथ ही मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को 10 अनुबन्ध को यथास्थिति नियमानुसार समाप्त कर पुनः केवल व्यवसायिक वाहनों से टोल के लिए निविदा आमंत्रण कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रबंध संचालक म.प्र. सड़क विकास निगम को अधिकृत किया गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages