प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- कला से अधिक विज्ञान पढ़ते हैं यूपी बोर्ड के छात्र
- NCC : चार दिन होगी सैद्धांतिक पढ़ाई, दो दिन बच्चे बहाएंगे पसीना
- बीएसए कन्नौज का वरिष्ठ लिपिक एरियर निकालने के एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने दर्ज किया मुकदमा
| कला से अधिक विज्ञान पढ़ते हैं यूपी बोर्ड के छात्र Posted: 18 Apr 2022 05:46 PM PDT कला से अधिक विज्ञान पढ़ते हैं यूपी बोर्ड के छात्र ● 2022 में 13.88 लाख छात्र विज्ञान वर्ग में थे ● कला विषय में 8.91 लाख छात्रों ने लिया था दाखिला ● 2021 में 15.27 विज्ञान, 9.32 लाख कला के छात्र ● 2020 व 2019 में विज्ञान से कम थे कला में बच्चे ● 2015 में विज्ञान से अधिक कला विषय लिया था। प्रयागराज : यूपी के छात्र-छात्राओं को कला से अधिक विज्ञान में रुचि है। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पाएंगे कि इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करने वालों की संख्या अधिक है। साफ है कि यूपी के बच्चों में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बनने का सपना पहली पसंद बना हुआ है। 13 अप्रैल को समाप्त हुई 2022 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए विज्ञान वर्ग में तकरीबन 13,88,181 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जो 12वीं में पंजीकृत कुल 2411035 परीक्षार्थियों का तकरीबन 58 प्रतिशत था। जबकि मानविकी या कला विषयों में विद्यार्थियों की संख्या 8,91,279 लाख (37 प्रतिशत) थी। कॉमर्स की बात करें तो महज 56,376 बच्चे इसमें पंजीकृत थे। वहीं कृषि वर्ग में 21,597 तो व्यावसायिक वर्ग में 33,503 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इससे पहले 2021 में इंटरमीडिएट के कुल 26,10,247 में से विज्ञान वर्ग में 15,27,442 (तकरीबन 59 फीसदी) व कला वर्ग में 9,32,445 (36 प्रतिशत) परीक्षार्थी थे। 2020 और 2019 में भी कला में विज्ञान से कम परीक्षार्थी थे। खास बात यह है कि 2015 की इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए विज्ञान से अधिक कला वर्ग में छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। उस साल 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत 28,77,794 परीक्षार्थियों में से विज्ञान में 13,30,725 (46.24 फीसदी), जबकि कला में उससे अधिक 13,94,339 (46.24 प्रतिशत) बच्चे थे। पाठ्यक्रमों में ड्रेस डिजाइनिंग का क्रेज व्यावसायिक विषयों की बात करें तो भिन्न-भिन्न 41 पाठ्यक्रमों में 12वीं के बच्चों में सबसे अधिक क्रेज परिधान रचना एवं सज्जा (ड्रेस डिजाइनिंग) का है। 2022 में पंजीकृत 33,503 छात्र-छात्राओं में से सर्वाधिक 3990 परीक्षार्थियों ने ड्रेस डिजाइनिंग विषय लिया था। इसी प्रकार 2021 में कुल 36,517 परीक्षार्थियों में से 36,517 और 2020 में कुल 36,845 विद्यार्थियों में से 4363 ने यह विषय लिया था। |
| NCC : चार दिन होगी सैद्धांतिक पढ़ाई, दो दिन बच्चे बहाएंगे पसीना Posted: 18 Apr 2022 05:45 PM PDT NCC : चार दिन होगी सैद्धांतिक पढ़ाई, दो दिन बच्चे बहाएंगे पसीना सप्ताह में चार कार्यदिवस सैद्धांतिक कक्षाएं चलेंगी और दो कार्यदिवस शारीरिक प्रशिक्षण/प्रयोगात्मक प्रशिक्षण एवं क्रियाकलाप स्कूलों में एनसीसी विषय संचालन के लिए राज्य सरकार किसी भी प्रकार का व्ययभार वहन नहीं करेगी। एनसीसी की पढ़ाई के लिए स्कूल में परेड मैदान (स्कूल का खेल मैदान) अनिवार्य है। एनसीसी के लिए स्कूल में एक ऑफिस होगा जिसमें प्रशिक्षण से संबंधित उपकरण रखे जाएंगे। इनमें ड्रम, राष्ट्रीय ध्वज, एनसीसी से संबंधित पुस्तकें व चार्ट, प्राथमिक उपचार किट शामिल है। प्रयागराज : यूपी बोर्ड के स्कूलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्तर पर वैकल्पिक विषय के रूप में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) लेने वाले छात्र-छात्राओं को सप्ताह में चार दिन सैद्धांतिक पढ़ाई करनी होगी और दो दिन मैदान में पसीना बहाना पड़ेगा। यूपी बोर्ड के स्कूलों में पहले एनसीसी अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ाया जाता था लेकिन सात अप्रैल 2021 को शासन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया था। उसके बाद बोर्ड की ओर से गठित विशेषज्ञों की समिति ने एनसीसी विषय पढ़ाने के लिए आवश्यक मानक तय किए हैं। इसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीसी अध्यापन व प्रशिक्षण के लिए एक शिक्षक की नियुक्ति होगी जिसकी योग्यता पहले ही तय की जा चुकी है। |
| Posted: 18 Apr 2022 05:25 PM PDT बीएसए कन्नौज का वरिष्ठ लिपिक एरियर निकालने के एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने दर्ज किया मुकदमा कन्नौज : जिले के बीएसए ऑफिस में एक भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां तैनात बीएसए के करीबी सीनियर क्लर्क बलवीर सिंह यादव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। क्लर्क को एक शिक्षक का एरियर निकालने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस लखनऊ की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। वरिष्ठ लिपिक के पकड़े जाने के बाद बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार उत्कर्ष कटिहार सहायक अध्यापक पद पर प्राथमिक स्कूल अवनी द्वितीय जलालाबाद में तैनात है। उत्कर्ष की तैनाती 69000 शिक्षकों की भर्ती के दूसरे बैच में दिसंबर 2020- 21 में हुई थी। शिक्षक का कहना है कि कई महीने से उसका एरियर नहीं निकल रहा था। इसके चलते वह बाबू बलबीर सिंह यादव से लगातार एरिया निकालने की बात कह रहा था। इसके लिए वह लगातार ऐसे ऑफिस के चक्कर लगा रहा था। शिक्षक ने कई बार बीएसए से भी एरियर निकलवाने की बात कही, लेकिन बीएसए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते का एरियर नहीं मिला। बीएसए के चहेते बाबू बलबीर सिंह ने शिक्षक से एरिया निकालने के नाम पर 10,000 की रिश्वत मांगी। परेशान होकर से शिक्षक ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम लखनऊ से की। विजिलेंस की योजना के मुताबिक सोमवार को शिक्षक रुपए देने के लिए पहुंचा, तो कार्यालय में विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों सीनियर बाबू को रिश्वत लेते पकड़ लिया। इस समय बाबू को कोतवाली लाया गया है, जहां पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |