दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 9, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


10 अप्रैल 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 09 Apr 2022 02:55 AM PDT

10 अप्रैल 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

10 अप्रैल 2022, रविवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि नवमी रात्रि 12:08 तक

🔅 नक्षत्र पुष्य रात्रिशेष 04:07

🔅 करण :

बालव 02:25 PM

कौलव 02:25 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग सुकर्मा 12:02 PM

🔅 वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:45 AM

🔅 चन्द्रोदय 12:03 PM

🔅 चन्द्र राशि कर्क

🔅 सूर्यास्त 06:15 PM

🔅 चन्द्रास्त +02:07 AM

🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 12:37 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत चैत्र

🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:25:57 - 12:16:28

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:29 PM - 05:19 PM

🔅 कंटक 09:44 AM - 10:35 AM

🔅 यमघण्ट 01:06 PM - 01:57 PM

🔅 राहु काल 04:35 PM - 06:10 PMथ

🔅 कुलिक 04:29 PM - 05:19 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:25 AM - 12:16 PM

🔅 यमगण्ड 11:51 AM - 01:25 PM

🔅 गुलिक काल 03:00 PM - 04:35 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

🌹विशेष ~ महानवमी व्रत, श्रीरामनवमी व्रत, सिद्धिदात्री देवी श्रीमहालक्ष्मी गौरीदर्शन पूजन, होमादि, रामावतार मध्यान्हे कर्क लग्न श्रीराम जन्म महोत्सव, श्रीराम जन्म भूमी राम लला दर्शन, श्रीरामचरितमानस जयन्ती, स्वामी नारायण जयन्ती (अक्षरधाम)। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार

10 अप्रैल 2022, रविवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालें। वाहन सुख अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): आपका आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

मिथुन (Gemini): आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी और स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करने के लिए कहते हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुख होगा। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा के शिकार होंगे। धन खर्च और अपयश मिलने का योग है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। शांत मन से नए कार्यों को आरंभ कर सकेंगे। अचानक भाग्य वृद्धि का अवसर देखते हैं।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): अपनी कला-कारीगरी को बाहर लाने के लिए सुनहरे अवसर न खोएं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों और परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और कार्य सफलता का योग है। दांपत्य जीवन में विशेष मधुरता रहेगी।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में साथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक = 8

धनु (Sagittarius): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। वैवाहिक योग है। मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम भोजन मिलने की संभावना है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के संबंध में परेशानी बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कुलदेवता का आशीर्वाद आपके साथ है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius): आज आप अपने आपको अस्वस्थ महसूस करेंगे, परंतु मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। विदेशगमन की संभावनाएं पैदा होंगी। विदेश से समाचार मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की सलाह देते हैं। खर्च अधिक रहेगा। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती है, आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Liked on YouTube: देवरिया में चुनावी रंजिश में समाजसेवी पर जानलेवा हमला

Posted: 09 Apr 2022 02:12 AM PDT

देवरिया में चुनावी रंजिश में समाजसेवी पर जानलेवा हमला
हमारे संवाददाता पद्मनाभ त्रिपाठी ने देवरिया से खबर दी है उन्हों ने बताया कि देवरिया जिला अंतर्गत खामपार थाना के राज पुर ग्राम के निवासी श्री जटाशंकर सिंह समाज सेवी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया , प्रथम दृष्टा यह चुनावी रंजिश प्रतीत हो रही है | दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/aoQZeJN Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/IBN015J visit website : https://ift.tt/VAC9i5g
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=zmcV9SydAy4

चैत्र नवरात्रि के अवसर 11 अप्रैल तक होगा भंडारा

Posted: 09 Apr 2022 01:21 AM PDT

चैत्र नवरात्रि के अवसर  11 अप्रैल तक होगा भंडारा 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,पटना, 9 अप्रैल :: 

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन विगत 1–11 अप्रैल 2022 तक लगातार दिन में 2 बजे से, सी.डी.ए. बिल्डिंग के पास दुर्गा मन्दिर पर 300 लोगों के लिए भंडारा चल रहा है |भंडारा का आयोजन वनबन्धु परिषद, पटना की महिला समिति और मारवाड़ी महिला समिति ,पटना द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

महिला समिति की अध्यक्षा केशरी अग्रवाल ने कहा कि भंडारा का विशेष महत्व है। ये पुनीत कार्य सभी के सहयोग से ही संभव हुआ है। इस कार्य में  महिला समिति की सचिव मीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम केजरीवाल, कांता अग्रवाल,  परमात्मा भगत, नीता गोयल, रितु अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, शकुंतला लोहिया, संजू अग्रवाल आदि शामिल है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

युग

Posted: 09 Apr 2022 01:19 AM PDT

युग

युगो युगो से परिवर्तन की आंधी चलती आई 
हम बदलेंगे युग बदलेगा सब समझो मेरे भाई 

सत्य सादगी सदाचरण जीवन में अपनाओ 
युग निर्माण करने वालों प्रेम सुधा बरसाओ 

त्रेतायुग में रामचंद्रजी मर्यादा पुरुष कहलाए
द्वापरयुग में द्वारिकाधीश माखन मिश्री खाए

कलयुग में महापुरुषों ने शुभ कर्म किए भारी 
जनहित जीवन बिताया याद करे दुनिया सारी

सद्भावों की धाराये दिलों में अपनापन अनमोल 
हर युग में स्वर्णाक्षर बन जाते हृदय के मीठे बोल 

बड़े-बड़े महारथियों ने हर युग में करतब दिखलाए 
कीर्तिमान स्थापित कर जग में यश परचम लहराए 

साधु संत ऋषि मुनि ज्ञानी तप युगो युगो से करते 
भक्ति साधना योग ध्यान वरदानों से झोली भरते

महाशक्ति सम्राटों ने भी सदा रचा युगों में इतिहास
राजनीति सिरमौर बने जीता जन जन का विश्वास

रमाकांत सोनी सुदर्शन
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने सिवान में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Posted: 09 Apr 2022 01:13 AM PDT

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने सिवान में लगाया स्वास्थ्य शिविर

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,
सिवान जिला अंतर्गत नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में 8 अप्रैल (शुक्रवार) को आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने निःशुल्क जांच शिविर और दवा वितरण का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ द्विवेदी ने किया और मुख्य अतिथि आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय डाक्टर संघ अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि डॉ कुमार राजकिरन, शयमकांत कुशवाहा, विक्रम सिंह, मिथुन, कपिश तिवारी, नीरज मिश्रा, अनिल शर्मा, डॉ अश्वनी शर्मा, कमलेश शर्मा, विवेक कुमार थे।
आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषण में कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से जगह जगह पर निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य जॉच और निःशुल्क दवाई देकर निरोग रखने के उद्देश्य से काम कर रही है। इसी क्रम में रामनवमी सेवा समिति सहयोग लेकर यहां भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में भी लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क किया जायेगा और दवाईयां भी मुफ्त में दी जायेगी।
सिवान जिला क्षेत्र के अरंडा, उसरी बुजुर्ग, उसरी खुर्द, हसनपुरा, नवादा, शेखपुरा, धनौती सहित दर्जनों गांवों के युवा, बुजुर्ग सहित महिला-पुरुष जांच शिविर में पहुंच कर अपना-अपना इलाज करवाया। स्वास्थ्य जांच में डॉ कुमार राजकिरण, डॉ सुनित रंजन, डॉ डॉ आर के गुप्ता को संलग्न पाया गया। डॉ आर के गुप्ता ने वार्ता के क्रम में बताया कि आज की कैम्प में लगभग 530 मरीजों का इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि जिनका इलाज किया गया है उन लोगों को मुफ्त में दवा वितरण भी किया गया है।
डॉ गुप्ता ने बताया कि इलाज कार्यक्रम शुरु करने से पूर्व जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ताओं और आयुष्मान भारत फाउंडेशन के आंगतुक राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया भी गया।
डॉ आर के गुप्ता ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस तरह की सेवा देने पर ग्रामीण इलाके के लोगों को आसानी से बेहतर इलाज मिल पाता है और गरीबों को इलाज के साथ-साथ मुफ्त में दवा भी उपलब्ध हो जाने पर उन्हें काफी सहुलियत होती है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, अवध बिहारी गिरी, अनमोल कुमार, प्रेम कुमार सोनी, डॉ रंजन सिंह, डॉ दिनेश प्रसाद, अमित कुमार सिंह, बादल ब्याहूत, आनंद सिंह, विनोद पांडेय, रामबाबू यादव, रंजन गिरी सहित दर्जनों मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

जल्द जाने के करने बहाने लगे

Posted: 09 Apr 2022 01:08 AM PDT


जल्द जाने के  करने  बहाने लगे

स्वप्न में  तुम मेरे  आने-जाने लगे।
और मुझे  देखकर  मुस्कुराने लगे।। 

देर से  ही सही  तुम मिले  तो सही।
जब मिले सच कहूं तो खज़ाने लगे।। 

चैन  मिलता नहीं  अब तुम्हारे बिना।
कान में  कहके हॅस-हॅस बताने लगे।। 

तोड़कर दिल  अकेला  मुझे  छोड़कर।
चैन  की   आप बंशी  बजाने लगे ।। 

पास में  बैठकर  पल  बिताया नहीं।
जल्द  जाने के  करने  बहाने लगे।। 

रूठ जाओ न फिर से यही सोचकर।
आपके  नाज़-नखरे  उठाने लगे।। 

ऑख से ऑख ने बात की 'जय' तभी।
हाल अपने   दिलो के   सुनाने  लगे  ।।
                *
~जयराम जय
पर्णिका,बी-11/1,कृष्ण विहार,आवास विकास,
कल्यापुर,कानपुर -20817(उ,प्र.)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

प्रखर विद्वान, कुशल प्रशासनिक अधिकारी एवं ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी रामचंद्र खान अब हमारे बीच नहीं रहे ।

Posted: 08 Apr 2022 11:19 PM PDT

प्रखर विद्वान, कुशल प्रशासनिक अधिकारी एवं ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी रामचंद्र खान अब हमारे बीच नहीं रहे ।

बिहार पुलिस के चर्चित अधिकारी रहे वरिष्ठ आईपीएस रामचन्द्र खां का यहां के एक निजी अस्पताल में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। स्वाभिमान और सम्मान से कभी समझौता नहीं करनेवाले रामचंद्र खां जी ने बिहार के एक मुख्यमंत्री के बारे में 'बंदर के हाथ में बिहार' कहा था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मुख्यमंत्री ने सालेपुर-तेलमर पथ का चैड़ीकरण कर इसे बिहटा-सरमेरा पथ से लिंक करने का दिया निर्देष

Posted: 08 Apr 2022 11:11 PM PDT

मुख्यमंत्री ने सालेपुर-तेलमर पथ का चैड़ीकरण कर इसे बिहटा-सरमेरा पथ से लिंक करने का दिया निर्देष

पटना, 08 अप्रैल 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के पष्चात् सालेपुर में रूककर सालेपुर-तेलमर पथ के चैड़ीकरण कार्य की जानकारी ली। वहाॅ उपस्थित ग्रामीणों से इस पथ के निर्माण कार्य के संबंध में भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस पथ के चैड़ीकरण करने का निर्देष पहले से दिया गया है। जहाॅ भी इसमें अवरोध आ रहा है, उसे जल्द खत्म करें। इस पथ का चैड़ीकरण कार्य जल्द पूर्ण करें और इसे बिहटा-सरमेरा पथ से सालेपुर मोड़ के पास लिंक करें। इससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी तथा राजगीर पहुॅचने में समय की बचत होगी।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्षी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, सचिव भवन निर्माण सह आयुक्त पटना प्रमण्डल श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी नालंदा श्री शषांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

क्या कह कर गये थे...

Posted: 08 Apr 2022 11:07 PM PDT

क्या कह कर गये थे...

आज और कल में क्या है अंतर
और आने वाले कल में क्या होगा। 
क्या इंसान इंसान को समझेगा
और अपनी इंसानियत जिंदा रखेगा। 
या एक दूसरे को ही वो 
अपना शिखार बनायेगा। 
क्या इसकी भविष्य वाणी कोई 
कल और आज में कर करेगा।। 

स्नेह प्यार मोहब्बत का मतलब 
सबसे ज्यादा पशु-पक्षी समझते है। 
जो कल भी और आज भी 
 इंसानो से ज्यादा अच्छे होते है। 
इसलिए तो इंसान आज कल 
घरो में कुत्ता बिल्ली... रखते है। 
जो उसे इंसानो से ज्यादा 
शायद वो इंसान लगते है।। 

कैसे हम आप कहा सकते है
की इंसान इंसान पर भरोसा...। 
इसे बेहतर तो वो जानवर है
जो एक-दूसरे पर अन्त तक..। 
ऐसा इस युग में हमें आज
देखने को बहुत मिल रहा है। 
इंसान को घर के बाहर रखते है
और कुत्ते बिल्ली को अपने साथ।। 

जो राम कृष्ण और ऋषि मुनि 
अपने युग के अंत में कह गये थे। 
की आने वाला कल बहुत ही 
अलग तरह का होगा। 
जिसमें इंसान इंसान का शिकार करेंगे
और पशु-पक्षी घरो में राज करेंगे। 
जो आज हमें हकीकत में 
वर्तमान में देखने को मिल रहा है।। 

जो कुछ मैं देखता और सुनता हूँ
वही अपनी लेखनी में लिखता हूँ। 
और समाज को आईना दिखाने की
मैं पूरी पूरी कोशिश करता हूँ। 
इसमें कहाँ तक सफल और असफल
मैं अपनी लेखनी पर होता हूँ। 
इसका परिणाम मुझे पाठको की
प्रतिक्रियाओं से मिलता रहता है।। 

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी की आप सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभ कामनाएं। 

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

राम नवमी के अवसर पर राम की महत्ता

Posted: 08 Apr 2022 11:03 PM PDT

राम नवमी के अवसर पर राम की महत्ता

रवीन्द्र नाथ चौबे
राम अपनी आचरण श्रेष्ठता और सब समय सभी रूपों में मार्यादा पालन करने के करिश्माई चरित्र के कारण धर्म के मूर्तिमान स्वरूप हैं।
इसलिए ऋषि वाल्मीकि ने इन्हें धर्म का विग्रह कहा है। यानी धर्म के जीवंत मूर्ति । धर्म वह है जो हम सबको धारण किए हुए हैं यानी जो हमारा होना है यानी जो हमारा पूर्ण प्रकटीकरण है और इसलिए भारत में धर्म बंधन नहीं बल्कि मुक्ति है ।क्योंकि जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी पूर्णता को प्राप्त होता है वह मुक्त हो जाता है। राम चारित्रिक श्रेष्ठता में जैसे सत्यनिष्ठ, न्याय निष्ठ , दृढ़व्रती, विद्वान, सुंदर, जितेंद्रिय ,वीर्यवान्,कृतज्ञ, हिमालय की भांति धैर्यवान और समुद्र की भांति गांभीर्य आदि में पूर्ण रुपेण प्रकट हुए हैं। इसलिए जब वाल्मीकि राम चरित्र गान के लिए लोक और ज्ञानियों से सामग्री इकठ्ठा कर रहे थे तो उन्होंने नारद मुनि से मुख्य प्रश्न यही किया कि कौन इस लोक में चारित्रिक गुणों से युक्त है। "चारित्रेण च को युक्त: । उतर में नारद जी राम के गुणों की पूरी फेहरिस्त बताते हैं । और यही वाल्मीकि रामायण का पहला सर्ग है।
वाल्मीकि जी राम को मनुष्य रूप में विभिन्न गुणों से युक्त मार्यादा पुरूषोत्तम और धर्म के जीवंत मूर्ति मानते हैं । जबकि तुलसी दास राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के साथ साथ ईश्वरीय रूप भी मानते हैं। तुलसी दास रचित रामचरितमानस के
बालकाण्ड में ऋषि याज्ञवल्क्य जी ऋषि भारद्वाज जी से पूछते हैं
एक राम अवधेश कुमारा ।तिन्हकर चरित विदित संसारा।।
नारि विरह दुःख लहेउ अपारा ।भयवु रोष रन रावण मारा ।।
प्रभु सोई राम कि अपर कोउ जाहि जपत त्रिपुरारी।
सत्य धाम सर्वज्ञ तुम कहिअयु विवेक विचार ।।
तब उमा और शिवजी का संवाद ऋषि कहते हैं जिसमें सती ने फिर शंकर जी से संदेह बस यही प्रश्न किया


ब्रह्म जो ब्यापक बिरज अज अकल अनीह अभेद।
सो कि देह धरि होइ नर जाहि न जानत बेद ।।
शंकर जी कहते हैं
जासु कथा कुंभज ऋषि गाई । भगति जासु मैं मुनहि सुनाई।।
सोई मम देव इष्टदेव रघुबीरा ।सेवत जाहि सदा मुनि धीरा।।
मुनि धीर योगी सिद्ध संतत विमल मन जेहि ध्यायवहिं
कहि नेति निगम पुरान अगम जासु कीर्ती गावहिं ।।
सोई राम व्यापक ब्रह्म भुवन निकाय पति माया धनि ।
अवतरेउ अपने भगत हित निजतंत्र नित रघुकुलमनी ।।
इस प्रकार तुलसी के राम परब्रह्म परमात्मा के अवतार हैं।
अब कबीर के राम के बारे में
एक राम दशरथ का बेटा , एक राम घट घट में लेटा ।
एक राम का सकल उजियारा , एक राम जगत से न्यारा ।।
इस प्रकार राम सबमें रमण करने वाले चैतन्य, प्रेम चरित्र और ज्ञान हैं । और राम अपने चरित्र को धर्म से एकाकार कर पाने में सफल हुए हैं और इसलिए ऋषियों ने कहा है
महाजनों गतो येन पंथ: स: धर्म: यानी राम जैसे महापुरुष जो आचरण करते हैं वह धर्म है।
और एक राम दशरथ के पुत्र में जन्म लेकर मार्यादा पुरूषोत्तम के रूप में लोकसमाज में चरित्र के द्वारा कीर्तिमान स्थापित कर ,सत्य, न्याय , धर्म ,कर्तव्य के द्वारा मनुष्य के रूप में सारे संसार में श्रेष्ठ आचरण के द्वारा मनुष्य जाति को हमेशा के लिए मार्गदर्शन करते हैं और रहेंगे। और राजा के रूप में भी राम ने जो राम राज्य स्थापित किया वह पूरे मानव जाति का ध्येय और लक्ष्य बना रहेगा ।
रवीन्द्र नाथ चौबे आदित्यपुर जमशेदपुरसत्यम शिवम सुंदरम का साधक
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages