न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- 30 साल बाद कुंभ में आएंगे शनिदेव, इन 4 राशियों पर होगी धन-दौलत की बरसात
- जानिए कितने कप कॉफी हमारे शरीर के लिए उचित है
- गर्मियों में प्याज का सेवन इन बीमारियों से रखता दूर
- कैसे पहचाने आप विटामिन डी की कमी का शिकार हो चुके हैं?
- Vodafone-Idea: Free Disney+ Hotstar का ये है सबसे सस्ता प्लान
- इंटरव्यू का सवालः दुनिया में कुल कितने देश हैं?
- आखरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर तेवतिया ने पंजाब के मुँह से छिना जीता हुआ मैच
- सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, फटाफट करें अप्लाई
- हिमाचल में 15 वर्षीय युवती की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ये 3 बड़े बदलाव चेन्नई को प्लेऑफ के लिए अभी भी आसानी से क्वालीफाई करा सकती है
- जीवन में तबाही और गरीबी ला देती हैं घर के मंदिर से जुड़ी ये गलतियां! तुरंत सुधार लें
- चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की उपासना से दूर होंगे जीवन के कष्ट
- क्या आप भी 100 साल से ज्यादा जीना चाहते हैं? तो इन देश के लोगों को जरूर करें फॉलो
- ये 8 बातें हैं शरीर में बड़ी गड़बड़ी का संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान
- इन 4 सब्जियों को खाने से कम होगा Belly Fat, आज ही डेली डाइट में करें शामिल
- 17 अप्रैल से शुरू होगी अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा, भक्त ऐसे कर सकेंगे यात्रा
- हिमाचल: HRTC बस बनी महिला के लिए फरिश्ता, लॉन्ग रूट छोड़ पहले अस्पताल पहुंचाया
- Indian Army Recruitment 2022: इंडियन आर्मी में 10वीं पास के लिए कई पदों पर भर्ती
- भारत में लॉन्च हुए realme GT 2 Pro और realme 9 4G, ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन चिपसेट से हैं लैस
- इंटरव्यू का सवाल : भारत का सबसे पहला AC रेलवे स्टेशन कहा है?
- 'हरभजन सिंह थोड़ी तमीज सीखो', निकोलस पूरन को 'चूरन' कहना भज्जी को पड़ा भारी
| 30 साल बाद कुंभ में आएंगे शनिदेव, इन 4 राशियों पर होगी धन-दौलत की बरसात Posted: 08 Apr 2022 07:05 PM PDT ![]() करीब ढाई साल बाद शनिदेव को लेकर एक अद्भुत संयोग होने जा रहा है. न्याय के देवता शनि 29 अप्रैल को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. करीब 30 साल बाद शनि अपनी ही राशि मकर से निकल कर अपनी दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में शनि का यह गोचर सभी लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. शनि का हर स्थान परिवर्तन सभी जातकों पर किसी न किसी रूप से प्रभाव डालता है. ये गोचर जहां कुछ जातकों को शुभ फल देगा तो वहीं, कुछ लोगों को इसके प्रतिकूल फल मिलने के योग बनेंगे. कुछ राशियों के लिए शनि का ये गोचर शुभ फलदायी साबित होगा. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर शनि की विशेष कृपा रहने वाली है और वो खूब धन-दौलत, तरक्की, सुख-समृद्धि हासिल करने में सफल रहेंगे. वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर बेहद शुभ फलदायक साबित होने जा रहा है. शनि देव की कृपा से इस राशि जातकों की किस्मत चमकेगी और वे अपने जीवन में खूब धन-दौलत प्राप्त करने में सफल रहेंगे. बिजनेस में हो या जॉब में, दोनों ही क्षेत्रों में इन्हें अपार सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील हो सकती है या कोई प्रमोशन मिलने से आपके जीवन में खुशियों की लहर दौड़ेगी. आपकी क्षमता, योग्यता और मेहनत की तारीफ होगी. व्यापार में भी बड़ा मुनाफा होगा. काफी समय में रुके हुए काम आपके पूरे हो जाएंगे. शनिदेव आपकी हर बाधा दूर करेंगे. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर आर्थिक समृद्धि लेकर आने वाला है. खासतौर से वो जातक जो अभी तक विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे थे, उन्हें अब अपनी समस्या से छुटकारा मिलेगा. इससे सबसे अधिक आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और आप अपना धन संचय करने में सफल रहेंगे. इस गोचरकाल में आप जो भी करेंगे उसमें आपको सफलता और लाभ दोनों प्राप्त होंगे. आपको बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब के अच्छे ऑफर मिलेंगे. कई जातकों के लिए विदेश यात्रा का भी संयोग बन रहा है. कन्या- इस राशि वालों के लिए भी शनि का यह गोचर सौभाग्यशाली समय लेकर आने वाला है. इस दौरान आप आर्थिक रुप से मजबूत तो होंगे ही, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखी जाएगी. आपको अपने जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से अपार धन लाभ होगा. संभव है कि इस दौरान कोई नई नौकरी या व्यापारिक क्षेत्र में भी आप कोई बड़ी डील करने में सक्षम हो. इस समय शनि देव की कृपा से आपको भाग्य का साथ मिलेगा. किसी भी संपत्ति में निवेश करने का सोच रहे हैं तो ये समय अनुकूल रहेगा. धनु- शनि का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बना रहा है. इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी. इससे आप अपने जीवन में चल रही विपरीत परिस्थितियों से निजात पाएंगे. आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. साथ ही कई जातक अपना कोई ऋण या कर्ज चुका सकेंगे. विदेश यात्रा का संयोग बनेगा. वहीं कई जातक पुरानी फंसी या रुकी हुई संपत्ति या धन भी प्राप्त करने में सफल रहेंगे. |
| जानिए कितने कप कॉफी हमारे शरीर के लिए उचित है Posted: 08 Apr 2022 07:03 PM PDT लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। कई लोगों को स्ट्रांग कॉफी पीना बहुत पसंद होता है। कॉफी पीने से शरीर में एनर्जी आती है और हमें अच्छा महसूस होता है। लेकिन हमें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि हमें कितने कप कॉफी पीना जरूरी है। हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक कॉफी के सेवन से कुछ गंभीर बीमारियों जैसे टाइप टू डायबिटीज, फैटी लीवर डिजीज और कुछ कैंसर में मदद मिल सकती है। स्टडी में यह भी कहा गया है कि अगर कोई उचित मात्रा में कॉफी का सेवन करता है तो उसे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम भी कम रहता है। लेकिन अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करने से शरीर को हानि हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि हमें कितनी मात्रा में कॉफी का सेवन करना चाहिए। एक कप कॉफी के फायदे एक कप कॉफी में लगभग 100 mg कैफीन होती है। रोजाना एक कप कॉफी पीने से अलर्टनेस आती है और बाउल मोमेंट में मदद मिलती है। स्टडी के मुताबिक जो लोग एक कप कॉफी का सेवन करते हैं उन लोगों को थकान कम होती है। साथ ही कॉफी पीने से शरीर में हाईजस्टिव हार्मोन रिलीज होते हैं। दो कप कॉफी के फायदे इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन यूएस के मुताबिक जो लोग दिन में दो कप कॉफी पीते हैं उन लोगों की एक्सरसाइज परफॉर्मेंस में काफी सुधार देखा जा सकता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि दो कप कॉफी पीने से व्यक्ति के एंडोरेंस और स्पीड में तेजी आती है। तीन कप कॉफी के फायदे तीन कप कॉफी पीने वाले व्यक्ति को स्ट्रोक की संभावना 21% तक कम हो जाती है। इसके अलावा व्यक्ति को कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा 12% तक और मौत का खतरा 17% तक कम हो जाता है। चार कप कॉफी के फायदे जो लोग चार कप या उसे ज्यादा अधिक कॉफी का सेवन करते हैं उन लोगों को नॉन अल्कोहलिक डिजीज का खतरा 19% तक कम हो जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक रोजाना तीन से चार कप कॉफी का सेवन करने से लींवर कैंसर का खतरा 21% तक कम हो जाता है। 5 कप कॉफी के फायदे जो लोग दिन में 5 कप कॉफी का सेवन करते हैं उन लोगों में टाइप टू डायबिटीज का खतरा 29% तक कम हो जाता है। इसके अलावा कॉफी बीन में उपस्थित कैफ़ीन एसिड और शरीर में हुए जमाव को रोकने में मदद करती हैं। 5 कप के अलावा ज्यादा कॉफी का सेवन करने से घबराहट, बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी, मतली, सांस लेने में दिक्कत, नींद ना आना जैसी कई समस्या हो जाती है। इसके अलावा लगातार अधिक कॉफी का सेवन करने से सिर दर्द, कानों में आवाज आना, सीने में दर्द बना रहना आदि की समस्या बन जाती है। इसलिए उचित मात्रा में ही कॉफी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है। |
| गर्मियों में प्याज का सेवन इन बीमारियों से रखता दूर Posted: 08 Apr 2022 07:02 PM PDT अगर आप प्याज खाते हैं तो आपके सेहत के लिए यह बहुत ही अच्छी होती है। गर्मी में प्याज खाना काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं। प्याज में प्राप्त मात्रा में विटामिन बी, वॉलेट और पैरिडोसिन पाए जाते हैं जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करते हैं। प्याज पोटैशियम, मैग्निशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं प्याज से होने वाले फायदे क्या क्या है। कैंसर की संभावना कम एलियम सब्जियां जैसे प्याज और लहसुन का सेवन कैंसर होने की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है। अब मेड के अनुसंधान में देखा गया है कि एलियम सब्जियों का सेवन कर रहे लोग कैंसर से जल्दी ठीक हो सकते हैं। कोलेस्ट्रोल लेवल ठीक करता प्याज में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट, इन्फ्लेमेशन से लड़ने में और कोलेस्ट्रॉल लेवल को हटाने में आपकी मदद करते हैं। जिस कारण हृदय संबंधी रोग होने की संभावना कम हो जाती है। लू से राहत दिलाता प्याज गर्मियों में लू चलने की संभावना ज्यादा होती है और इसी लू की वजह से व्यक्ति गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। ऐसे में प्याज का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। प्याज में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ मौजूद होते हैं जो आपको पूरे दिन हाइड्रेट रखते हैं और शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। बॉडी को ठंडक मिलती प्याज की तासीर ठंडी होने के कारण गर्मियों में इसका सेवन काफी अच्छा होता है। क्योंकि इसके सेवन से हमें ठंडक मिलती है। गर्मियों में यह आपकी बॉडी टेंपरेचर को नार्मल रखने में मदद करता है। ब्लड शुगर होगा कंट्रोल प्याज का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि लाल प्याज का सेवन करने से ब्लड में ग्लूकोस का लेवल कम हो जाता है। साथ ही यह शरीर में हाइपोग्लाइसिन का उत्पादन करते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हाइड्री सप्लीमेंट के रूप में काम करता है। |
| कैसे पहचाने आप विटामिन डी की कमी का शिकार हो चुके हैं? Posted: 08 Apr 2022 07:01 PM PDT विटामिन डी शरीर एक बेहद उपयोगी विटामिन है। अगर इसकी कमी शरीर में हो जाए तो शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं ।हालांकि शुरुआती लक्षण इसके पहचानना थोड़ा मुश्किल है ।लेकिन जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है उनमें तनाव डिप्रेशन थकावट जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। विटामिन डी की कमी जिन लोगों में होती है उनकी कमजोर हो जाती है। उन्हें कई बीमारियां घेर लेती है वह हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं। इसके साथ ही बहुत जल्द बीमार होना शुरू हो जाते हैं ।हमारे शरीर में विटामिन डी हारमोंस की तरह काम करता है। अगर समय रहते इलाज न कराया जाए ना जाए तो शरीर को हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं । ये शरीर में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि को अवशोषित करने में मदद करता है. विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत धूप है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको एवोकैडो , चिकन और पीनट बटर का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ।शरीर में विटामिन डी की कमी की पूर्ति कैसे करें ताकि आप हमेशा स्वस्थ बने रहें। थकान महसूस होना शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकता है। विटामिन डी की कमी के कारण काफी थकान महसूस होती है। अगर आपको भी इस तरह की कोई समस्या होती है तो यह कि लक्षण है इसके लिए आप विटामिन डी की दवाइयां खा सकते हैं या फिर भरपूर मात्रा में धूप ले सकते हैं। तनाव विटामिन डी की कमी के कारण काफी थकान महसूस होती है। हालांकि अधिकतर लोग इसे अनदेखा करते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। ऐसे में विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करके भी ऊर्जा के स्तर में सुधार करने में मदद मिलेगी। संतरे का जूस संतरे का जूस में विटामिन डी से भरपूर होता है और वेजिटेरियन लोग जमकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऑरेंज जूस में मिटामिन डी के साथ साथ कई दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। विटामिन डी की कमी को पूरी करने के लिए आप संतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। गाय का दूध गाय का दूध कैल्शियम से भी भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। दूध पीने से सेहत के साथ साथ स्किन और बाल भी हेल्दी रहते हैं। अगर आप अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं। गाजर का जूस गाजर के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। इससे आपकी हड्डियां तो मजबूत बनती ही बनती है ।यह आपकी आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी होता है ।इसीलिए अगर आपके शरीर में विटामिन डी के लक्षण दिखने लगे हैं तो ,आप रोजाना गाजर का जूस पी सकते हैं ।इससे आपको कुछ दिनों में ही फायदा मिलना शुरू हो जाएगा और आपकी समस्या दूर हो जाएगी। |
| Vodafone-Idea: Free Disney+ Hotstar का ये है सबसे सस्ता प्लान Posted: 08 Apr 2022 06:59 PM PDT Vodafone-Idea: टेलीकॉम ऑपरेटर वीआई वोडाफोन-आइडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। इसने 2GB दैनिक डेटा के साथ 499 रुपये और 1,066 रुपये के प्लान पेश किए हैं। ये दोनों प्लान एक साल के Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ मुफ्त में आते हैं। इस सप्ताह के अंत में आईपीएल 2022 किकस्टार्टिंग के साथ चल रहे क्रिकेट सीजन के बीच नए प्लान आते हैं। इसी में से एक है वीआई जो 499 रुपये का है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 56GB कुल मोबाइल डेटा प्रदान करता है। इस प्लान के साथ यूजर्स रोजाना 100 एसएमएस भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लाभों में Disney+ Hotstar मोबाइल की एक साल की निःशुल्क सदस्यता शामिल है। वीआई के 1,066 रुपये के प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB मोबाइल डेटा मिलता है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। नए वीआई प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ-साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस और एक साल के डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी है। अन्य वीआई प्लान जो डिज़नी + हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन की पेशकश करते हैं, वे हैं 601 रुपये, 901 रुपये और 28 दिनों, 70 दिनों और 365 दिनों की वैधता के साथ 3,099 रुपये का प्लान है। वीआई के 601 रुपये और 901 रुपये के प्लान में 3 जीबी मोबाइल डेटा मिलता है, जबकि 3,099 रुपये के प्लान में रोजाना 1.5 जीबी मोबाइल डेटा मिलता है। हाल ही में, Jio ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 279 रुपये का क्रिकेट ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया। इस प्लान में एक साल के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ 15GB मोबाइल डेटा मिलता है। चूंकि यह एक ऐड-ऑन पैक है, इसलिए प्लान के तहत कोई वॉयस कॉलिंग लाभ नहीं है। नया प्रीपेड क्रिकेट ऐड-ऑन प्लान MyJio ऐप के जरिए उपलब्ध है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने ऐप में नए प्लान का विज्ञापन बैनर लगाया है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि Jio का 279 रुपये का क्रिकेट ऐड-ऑन प्लान वर्तमान में केवल चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। रिलायंस जियो 279 रुपये का क्रिकेट ऐड-ऑन प्रीपेड प्लान यूजर के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक एक्टिव रहेगा। |
| इंटरव्यू का सवालः दुनिया में कुल कितने देश हैं? Posted: 08 Apr 2022 06:52 PM PDT आईएएस और आईपीएस बनना हर होनहार छात्र का सपना होता है. हर साल लाखों की संख्या में युवा इस परीक्षा की तैयारी कर एग्जाम देते हैं मगर बहुत कम ही ऐसे छात्र होते हैं जो इसमें पूरी तरह से सफल हो पाते हैं. यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसके पहले दो चरण लिखित और अंतिम चरण मौखिक होता है. इंटरव्यू के दौरान इतने घुमावदार सवाल पूछे जाते हैं जिसका जवाब देना बहुत आसान नहीं होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही सवालों के बारे में. सवालः किस देश में च्यूइंगम खाना और बेचना गैर कानूनी है? जवाबः सिंगापुर सवालः दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है? जवाबः हमिंग बर्ड सवालः किस जानवर का खून हरे रंग का होता है? जवाबः न्यू गिनिया नाम के गिरगिट का सवालः माचिस को हिंदी में क्या कहा जाता है? जवाबः दिया सलाई सवालः कौन सा पठार एशिया की छत कहलाता है? जवाबः पामीर का पठार सवालः भारतीय रेल की डीजल इंजन विनिर्माण इकाई कहां स्थित है? जवाबः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सवालः 1857 के विद्रोह में रानी लक्ष्मीबाई ने किसके सहयोग से ग्वालियर में विद्रोह किया था? जवाबः तात्याटोपे सवालः भारत के अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर की मृत्यु कहां हुई थी? जवाबः बर्मा के रंगून में सवालः वो कौन सी चीज है जिसके फटने पर आवाज नहीं होती है? जवाबः दूध सवालः पेट्रोल को हिंदी में क्या कहते हैं? जवाबः शिलातैल सवालः भारत के किस शहर को गुलाबी शहर कहा जाता है? जवाबः जयपुर सवालः मध्य-रात्रि के सूर्य का देश किसे कहा जाता है? जवाबः नार्वे सवालः भारत के राष्ट्रीय ध्वज के मध्य में बने चक्र में कितनी तीलियां होती हैं? जवाबः 24 तीलियां सवालः डीपी का फुल फॉर्म क्या होता है? जवाबः डिस्प्ले पिक्चर सवालः ऐसा कौन सा पक्षी है जो छूने से मर जाता है? जवाबः टिटोनी नामक पक्षी सवालः भारत का राष्ट्रीय भोज क्या है? जवाबः खिचड़ी सवालः स्वस्थ मनुष्य एक मिनट में कितनी बार सांस लेता है? जवाबः 15 से 16 बार सवालः एक बच्चा पाकिस्तान में पैदा हुआ मगर वो पाकिस्तानी नहीं है, कैसे? जवाबः क्योंकि उसका जन्म भारत-पाक विभाजन से पहले हुआ था. सवालः वो कौन सी चीज है जो गर्म करने पर जम जाती है? जवाबः अंडा सवालः दुनिया में कुल कितने देश हैं? जवाबः वर्तमान सर्वे के अनुसार 195 देश हैं. |
| आखरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर तेवतिया ने पंजाब के मुँह से छिना जीता हुआ मैच Posted: 08 Apr 2022 06:49 PM PDT IPL 2022 के 16 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था l जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने गुजरात लायंस के सामने 190 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया। जिसका पीछा करने उतरी गुजरी टाइटंस की टीम ने काफी अच्छी शुरुआत के साथ बल्लेबाजी की l जिसमें राहुल तेवतिया ने लास्ट के ओवर में दो खतरनाक छक्के लगाकर मैच को जीत दिलाया l आपको बता दें कि पंजाब की इसके खिलाफ ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने बहुत ही शानदार पारी खेली l जिसमें उन्होंने 59 गेंद में 11 चौका और 1 छक्का की मदद से 96 रन बनाए l शुभमन गिल के साथ साझेदारी कर रहे साईं सुदर्शन ने भी अच्छी पारी खेली l जिसमें उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्कों की मदद से 35 रनों की शानदार पारी खेली l हालांकि राहुल चाहर के बॉल पर साईं सुदर्शन को आउट होने के बाद ग्राउंड पर हार्दिक पांड्या आये l जिन्होंने छोटी सी पारी खेला, जिसमें उन्होंन 18 गेंदों में 27 रन बनाए जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए। जिसके बाद रन लेने के चक्कर में हार्दिक पांड्या आउट हो गए और उसके बाद ग्राउंड पर एंट्री हुआ राहुल तेवतिया का जिसने आते ही धमाकेदार शुरुआती के साथ बॉलर पर टूट पड़े और उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए छोटी पारी खेली लेकिन बहुत ही खतरनाक पारी था l जिसमें राहुल तेवतिया ने 20वे ओवर के बचे हुए 2 गेंदों पर दो खतरनाक छक्के लगाए l जिसके कारण गुजरात टाइटंस ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम कर ली। शुरुआती में जैसा बल्लेबाजी चल रहा था उसको देखकर ऐसा लग रहा था कि गुजरात टाइटन ये मैच आसानी से जीत जाएगा, लेकिन धीरे धीरे पंजाब किंग्स ने इस मैच पर अपना दबाव बनाते हुए मैच को अपने कब्जे में कर लिया था लेकिन तभी राहुल तेवतिया का एंट्री हुआ जिन्होंने ग्रांड पर आते ही आखरी ओवर के बचे हुए 2 गेंदों में बहुत ही खतरनाक दो लंबे लंबे छक्के लगाए l |
| सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, फटाफट करें अप्लाई Posted: 08 Apr 2022 06:45 PM PDT ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर एक्साइज के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि आज है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वह आधिकारिक वेबसाइटossc.gov.in के जरिए 8 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। एसआई एक्साइज के कुल 87 के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2022 से शुरू है। OSSC Excise SI Recruitment 2022: यह मांगी गई है शैक्षणिक योग्यता इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। OSSC Excise SI Vacancy 2022: आयु सीमा आवेदक की उम्र 21 वर्ष के 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों के आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी। OSSC Recruitment 2022 :चयन प्रक्रिया आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। OSSC Excise SI Recruitment 2022 How to Apply: ऐसे करें आवेदन सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए Apply Online पर क्लिक करें। यहां ossc.gov.in के सामने दिए गए New User पर क्लिक करें। मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। मांगी गई जानकारी को दर्ज करें। आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। OSSC Excise SI Recruitment 2022: इन तिथियों का रखें ध्यान आवेदन शुरू होने की तिथि – 9 मार्च 2022 आवेदन की अंतिम तिथि – 9 अप्रैल 2022 |
| हिमाचल में 15 वर्षीय युवती की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार Posted: 08 Apr 2022 06:44 PM PDT जिला ऊना में पांच अप्रैल को अंब स्थित प्रताप नगर में 15 वर्षीय युवती का शव घर में की घर की लॉबी में खून से लथपथ मिला था। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली पार्ची की गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसी फुटेज को खंगाला गया, साथ ही लोगों से पूछताछ की। लेकिन पुलिस को यह पता नहीं चल पाया था कि आखिरकार हत्यारा कौन हैं। आखिरकार 3 दिन बाद पुलिस ने 15 साल की मासूम बच्ची के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अम्ब के ही वार्ड-3 के निवासी आसिफ मोहम्मद उर्फ हनी पुत्र ताज मोहम्मद के रूप में हुई हैं। आरोपी अखबार बांटने का काम करता हैं। हालांकि पुष्टि नहीं हैं लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि इसकी एवज में आरोपी घर में घुस गया और बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। यह भी जानकारी हैं कि वारदात के दिन भी आसिफ, प्राची को घर में अकेली देखकर प्रपोज कर रहा था। प्राची ने लताड़ लगाई कि वो इसकी शिकायत करेगी और वापिस जाने को बोल दिया, लेकिन आसिफ ने छुरी से मासूम का गला रेत दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने प्राची के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। वारदात में इस्तेमाल किए गए खंजर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। |
| ये 3 बड़े बदलाव चेन्नई को प्लेऑफ के लिए अभी भी आसानी से क्वालीफाई करा सकती है Posted: 08 Apr 2022 06:39 PM PDT चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार शुरुआती मैचों में लगातार तीन हार से आईपीएल के नवीनतम संस्करण में एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। तीन में से 2 हार बल्लेबाजी की असफलता के कारण आए हैं, जबकि दूसरा गेम हार गया था क्योंकि जडेजा ने शिवम दुबे को 19वा ओवर दिया जिसमे उन्होंने 25 रन लुटा दिए थे। 1)ओपनिंग जोड़ी में फेरबदल नीलामी में चेन्नई की रणनीति सीधी थी की वे आईपीएल 2021 से पूरे बैंड को वापस लेने के लिए तैयार थे,वे निश्चित रूप से कुछ हद तक सफल भी रहे थे। केवल अपने प्रमुख खिलाड़ियों में से एक फाफ डु प्लेसिस को उन्होंने भुला दिया। दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज बीच में खतरनाक बल्लेबाज थे और सीएसके के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देते थे। वे फाफ को डेवोन कॉनवे से बदलना चाहते थे, जो नीलामी के दिन न्यूजीलैंडर की पूर्ववर्ती प्रतिष्ठा को देखते हुए एक चतुर चाल की तरह लग रहा था। कॉनवे की तेज रन बनाने की क्षमता कहीं भी दक्षिण अफ्रीकी के करीब नहीं है और जब तक वह पिच पर अपनी नजरें जमाते है तब तक पावरप्ले लगभग समाप्त हो चुका होता है। पिछले साल के ऑरेंज कैप धारक रुतुराज गायकवाड़ की बात करें तो, अब तक इस युवा खिलाड़ी को इस बात की जानकारी नहीं है कि उसके साथ वास्तव में हो क्या रहा है। मुंबई के पिच के सतहों ने शुरुआती उछाल और स्विंग प्रदान की है, जिससे सलामी बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना मुश्किल हो गया है। पीछे वर्ष डुप्लेसिस के अनुभव ऋतुराज के काम आते थे,साथ ही वो युवा खिलाड़ी के ऊपर से दबाव भी कम कर देते थे। इसके अलावा, रॉबिन उथप्पा निश्चित रूप से एक क्लीन स्ट्राइकर हैं, लेकिन उनकी उम्र में, अगर आप हर मौके पर मुसीबत से निकलने के लिए उन पर भरोसा करेंगे, तो यह पूरी तरह से मूर्खता होगी। गायकवाड़ को किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उन्हें शुरुआती विश्वसनीयता प्रदान करे और कॉनवे निश्चित रूप से एक लीडर नहीं है और उथप्पा ऐसे व्यक्ति हैं जो पिंच-हिटर की भूमिका निभा सकते है। भले ही अंबाती रायुडू के पास अभी तक एक सफल आईपीएल नहीं रहा है, लेकिन उन्हें शुरुआती स्लॉट में आज़माना एक बुरा विचार नहीं होगा। उनका अनुभव गायकवाड़ के दबाव को कम कर सकता है जो युवा भारतीय बल्लेबाज को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अनुमति दे सकेगा। 2)दीपक चाहर के लिए एक समान प्रतिस्थापन दीपक चाहर नीलामी में सीएसके की 14 करोड़ रुपये में सबसे महंगे खरीद थे, कहने की जरूरत नहीं है कि उन्होंने सुपर किंग्स की पसंद के लिए खुद को अमूल्य साबित किया है। क्वाड्रिसेप्स की चोट ने उन्हें आईपीएल के बड़े हिस्से से बाहर कर दिया है, यहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सब कुछ गलत होना प्रारंभ हुआ। शुरुआती ओवरों में विपक्ष पर हमला करने के लिए चहर का टीम में होना जरूरी था। अपने मुख्य तेज गेंदबाज के शेड में नहीं होने पर सीएसके एक युवा राजवर्धन हैंगरगेकर की ओर रुख कर सकता है। उनके पास तेज गति है और वह अपने कद का अच्छा उपयोग करते है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह बहुत अनुशासित हैं और स्टंप्स की लाइन से चिपके रहते हैं। केवल अगर वह अपनी लेंथ को नियंत्रित करने में सक्षम होते है, तो वह एक और युवा सनसनी हो सकते है जो सीएसके को इस मुसीबत से बाहर निकल सकता है। 3) सीएसके की अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण सीएसके ने टूर्नामेंट के पूर्ववर्ती संस्करण में जोश हेज़लवुड को छोड़ दिया और अब उनकी गेंदबाजी कमजोर रही है, क्रिस जॉर्डन को बाएं दाएं चारो तरफ शॉट लगाया गया है जबकि ड्वेन ब्रावो का फॉर्म बेहद संदिग्ध रहा है। ड्वेन प्रीटोरियस ने अच्छे आंकड़े दर्ज किए हैं लेकिन सिर्फ एक गेंदबाज के लिए नतीजे बदलना मुश्किल होता है। अब, एक टूर्नामेंट में जहां पहले 11 मैचों में से 6 मौकों पर गेंदबाजों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि अगर किसी को टूर्नामेंट में दबदबा दिखाना है, तो उन्हें अच्छी बोलिंग लाइन अप की जरूरत होगी। सीएसके को अब एडम मिल्ने का बेहतरीन इस्तेमाल करना होगा, हां वह ऐसा व्यक्ति नहीं है जो सनसनीखेज आंकड़े जुटाएगा, लेकिन उसके पास अपने शस्त्रागार में तेज गति है और यही उसे एक बहुत ही खतरनाक बनाता है। |
| जीवन में तबाही और गरीबी ला देती हैं घर के मंदिर से जुड़ी ये गलतियां! तुरंत सुधार लें Posted: 07 Apr 2022 07:01 PM PDT भगवान की आराधना करने के लिए अधिकांश घरों में पूजा घर होते हैं. घर के इस मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा-उपासना करने के लिए भी हिंदू धर्म में कई नियम बताए गए हैं. इसमें घर के मंदिर के निर्माण से लेकर उसके रख-रखाव, पूजा करने के तरीके आदि से जुड़ी बातें शामिल हैं. घर में मंदिर या पूजा घर का होना पूरे माहौल को सकारात्मक बनाता है. लेकिन पूजा घर को लेकर की गईं गलतियां घर में दरिद्रता और अशांति लाती हैं. ये हैं घर के मंदिर से जुड़े जरूरी नियम - घर के मंदिर में आमतौर पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा नहीं होती है इसलिए यहां बड़ी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. यानी कि मंदिर में शिवलिंग रख रहें हैं तो उसका आकार वयस्क व्यक्ति के अंगूठे से बड़ा नहीं होना चाहिए. - इसी तरह पूजा घर में यदि गणेश जी की एक से ज्यादा मूर्ति रख रहे हैं तो उनकी संख्या 3 नहीं होनी चाहिए. वरना इससे घर में अशांति आ सकती है. - पूजा घर में कभी भी खंडित मूर्तियां न रखें. इससे घर में नकारात्मकता आती है. - पूजा घर में यदि शंख रख रहे हैं तो उसकी संख्या भी एक ही होना चाहिए. यदि एक से ज्यादा शंख रखे हुए हैं तो उन्हें तत्काल किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें. - भगवान को हमेशा ताजे फूल ही चढ़ाएं. जमीन पर गिरे हुए फूल भी भगवान को अर्पित नहीं करना चाहिए. केवल तुलसी के पत्ते ही ऐसी चीज होते हैं जिन्हें 11 दिनों तक बासी नहीं माना जाता है. इसलिए इसकी पत्तियों पर हर रोज जल छिड़कर आप भगवान को अर्पित कर सकते है. - यदि घर में मंदिर है तो उसकी साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें. मंदिर में गंदगी जीवन में कई मुसीबतों का कारण बन सकती है. - आरती करते समय दीपक में इतना घी जरूर रखें कि पूजा के बीच में दीपक न बुझे. ऐसा होना अच्छा नहीं माना जाता है. |
| चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की उपासना से दूर होंगे जीवन के कष्ट Posted: 07 Apr 2022 06:59 PM PDT Chaitra Navratri 2022: आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है. इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा होती है. मां कालरात्रि विरोधी और शत्रु को ठीक करती हैं. मां के इस स्वरूप का रंग काला है और ये तीन नेत्रधारी हैं. मां कालरात्रि के गले में विद्युत् की अद्भुत माला है. इनके हाथों में खड्ग और कांटा है और गधा इनका वाहन है. ये भक्तों का हमेशा कल्याण करती हैं इसलिअ इन्हें शुभंकरी भी कहते हैं. मां कालरात्रि की उपासना से लाभ- शत्रु और विरोधियों को नियंत्रित करने के लिए इनकी उपासना अत्यंत शुभ होती है. इनकी उपासना से भय,दुर्घटना तथा रोगों का नाश होता है और नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं होता. ज्योतिष में शनि ग्रह को नियंत्रित करने के लिए इनकी पूजा करना अदभुत परिणाम देता है. मां कालरात्रि व्यक्ति के सर्वोच्च चक्र, सहस्त्रार को नियंत्रित करती हैं. यह चक्र व्यक्ति को अत्यंत सात्विक बनाता है और देवत्व तक ले जाता है. इस चक्र पर गुरु का ध्यान किया जाता है. मां कालरात्रि की पूजा विधि- सबसे पहले मां के समक्ष घी का दीपक जलाएं. उन्हें लाल फूल अर्पित करें. साथ ही गुड़ का भोग लगाएं. मां के मन्त्रों का जाप करें या सप्तशती का पाठ करें. लगाए गए गुड़ का आधा भाग परिवार में बाटें बाकी आधा गुड़ किसी ब्राह्मण को दान कर दें. काले रंग के वस्त्र धारण करके या किसी को नुकसान पंहुचाने के उद्देश्य से पूजा ना करें. शत्रु और विरोधियों को शांत करने के लिए श्वेत या लाल वस्त्र धारण करके रात्रि में मां कालरात्रि की पूजा करें. नवार्ण मंत्र है - "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ". मां कालरात्रि को गुड़ का भोग अर्पित करें. इसके बाद सबको गुड़ का प्रसाद वितरित करें. आप सबका स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम होगा. |
| क्या आप भी 100 साल से ज्यादा जीना चाहते हैं? तो इन देश के लोगों को जरूर करें फॉलो Posted: 07 Apr 2022 06:58 PM PDT दुनिया में आज भी ऐसे कई देश हैं, जहां लोग 100 वर्षों तक जीते हैं. इसलिए आप इन देशों से भी काफी कुछ सीख सकते हैं. - जापान के ओकिनावा में लोग सबसे लंबा जीवन जीते हैं. क्योंकि यहां लोग बाकी जगहों की तुलना में तीन गुना ज्यादा सब्जियां और दो गुना ज्यादा फल खाते हैं. और यहां 55 वर्ष की उम्र के लोगों को बच्चा ही माना जाता है. जापान में हर डेढ़ हजार लोगों में एक व्यक्ति 100 साल तक जीता है. - 100 साल तक जीने वालों की संख्या कनाडा में भी बढ़ रही है. और वहां इसका कारण है घनिष्ठ संबंध और स्वास्थ्य के प्रति सजगता. यहां के लोगों को आशावादी माना जाता है और वो डिप्रेशन से दूर रहते हैं. कनाडा में हर 4 हजार 400 लोगों में से एक व्यक्ति 100 साल तक जीता है नींद है लंबे और स्वस्थ जीवन का रहस्य इसी तरह ग्रीस में लोग नींद को काफी महत्व देते हैं. वहां लोग नियमित रूप से दोपहर के समय एक बार झपकी जरूर लेते हैं. समय और काम के प्रति वहां के लोगों का यही लचीलापन उन्हें उत्तरी अमेरिका के लोगों से 10 साल का अतिरिक्त जीवन देता है. इसलिए आपको नींद को महत्व देना है. हमारे देश में नींद को काफी Underrated माना जाता है. लोग ऐसा सोचते हैं कि सोते वही हैं, जो परिश्रमी नहीं होते. आज कम नींद लेना एक फैशन सा बन गया है. लेकिन सच्चाई ये है कि नींद का आपके स्वास्थ्य से सीधा संबंध होता है. कम नींद बनाएगी चिड़चिड़ा और बीमार अगर आप दिन में औसतन आठ घंटे की नींद नहीं लेते तो आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहने लगता है और आप तनाव से घिर जाते हैं. फिर यही तनाव आपकी आंखों से नींद को चुरा लेता है. इसे आप दक्षिण कोरिया के उदाहरण से समझ सकते हैं. आज दक्षिण कोरिया की गिनती दुनिया के Most Sleep Deprived Nations में होती है. यानी दक्षिण कोरिया दुनिया का एक ऐसा देश बन गया है, जहां लोग नींद से वंचित हो रहे हैं. वहां लोगों को नींद ही नहीं आती. दक्षिण कोरिया में औसतन एक व्यक्ति एक दिन में साढ़े 6 घंटे भी ठीक से नहीं सो पाता. वहां की राजधानी Seoul में ऐसे Clinics की संख्या हजारों में है, जहां लोग अच्छी नींद के लिए अपना इलाज कराने आते हैं. खाते हैं 20-20 नींद की गोलियां आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इनमें से बहुत सारे लोग, हर रात 20-20 Sleeping Pills खा जाते हैं. लेकिन इसके बावजूद उन्हें नींद नहीं आती. तो सवाल है कि आखिर दक्षिण कोरिया के लोगों की आंखों से नींद गायब क्यों हो रही है? देश की तरक्की पर नींद कुर्बान इसकी पीछे की वजह काफी दिलचस्प है. दक्षिण कोरिया के लोग आज इसलिए ठीक से नहीं सो पा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने देश की आर्थिक तरक्की के लिए दशकों तक जाग कर काम किया है. अब उनका शरीर इस तरह से Programmed हो चुका है कि वो चाह कर भी 8 से 9 घंटे की जरूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं. वर्ष 1953 में जब Korean War खत्म हुआ था, उस समय दक्षिण कोरिया दुनिया के सबसे गरीब देशों में था. वहां के आर्थिक हालात काफी खराब थे और लोगों को भूखमरी से संघर्ष करना पड़ा था. लेकिन आज 69 वर्षों के बाद दक्षिण कोरिया, दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है. तो इतने कम समय में दक्षिण कोरिया ने ये आर्थिक तरक्की कैसे हासिल की? क्योंकि उसके पास ना तो सऊदी अरब की तरह कच्चे तेल के विशाल भंडार थे और ना ही वो अमेरिका और रशिया की तरह गैस और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न था. लेकिन इसके बावजूद उसने दुनिया के नक्शे पर अपनी मजबूत पहचान बनाई और इसके लिए उसने Human Resources यानी मानव संसाधनों का इस्तेमाल किया. दक्षिण कोरिया की सरकारों ने अपने नागरिकों को ज्यादा परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया. अपने नागरिकों को बताया कि उनके द्वारा किए गए अविष्कार ही दक्षिण कोरिया को आर्थिक तरक्की दिला सकते हैं. इसीलिए दक्षिण कोरिया एक परिश्रमी देश बन कर उभरा, जिसने उसकी किस्मत बदल दी. तकनीकी रूप से विकसित देश आज दक्षिण कोरिया को तकनीकी रूप से दुनिया का सबसे विकसित देश माना जाता है. Samsung, Hyndai, LG, KIA और Posco जैसी बड़ी कम्पनियां, दक्षिण कोरिया ने ही दुनिया को दी हैं. Korean-Cinema और Korean-Drama पूरी दुनिया में लोकप्रिय है. इसके अलावा K-POP और B-T-S जैसे Band उसकी Soft Power हैं. और Korean-Beauty, दुनियाभर में दक्षिण कोरिया की पहचान का हिस्सा बन गया है. हालांकि दक्षिण कोरिया को आर्थिक और सामाजिक रूप से सम्पन्न बनाने के इस सफर ने वहां के लोगों को इस कदर थका दिया है कि वो अब नींद के लिए संघर्ष कर रहे हैं. आज दक्षिण कोरिया की गिनती उन देशों में होती है, जहां विकसित देशों के मुकाबले लोग सबसे ज्यादा काम करते हैं. हर दिन लोग करते हैं इतना काम दक्षिण कोरिया में औसतन एक व्यक्ति सालभर में 2 हजार 69 घंटे काम करता है. वहां लोगों के लिए दिन में 14 घंटे काम करना काफी आम बात है. एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया के लोग प्रति दिन कम से कम साढ़े सात घंटे की नींद लेना चाहते हैं. लेकिन कई-कई घंटे काम करने से उनका शरीर अब इस तरह से Programmed हो चुका है कि वो चाह कर भी जरूरी नींद नहीं ले पाते. इसीलिए अब वहां अच्छी नींद के लिये लोग मोबाइल Apps, Sleeping Pills, दवाइयां और यहां तक कि शराब का भी सहारा ले रहे हैं. Sleeping Pills खाने की हुई लत एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज दक्षिण कोरिया के एक लाख लोगों को रात के वक्त Sleeping Pills खाने की लत लग चुकी है. इसके अलावा वहां हर व्यक्ति एक हफ्ते में शराब के 14 ग्लास पी जाता है. वहां की Sleeping Indusry 2.5 Billion US Dollars यानी 18 हजार 750 करोड़ रुपये की हो चुकी है. इस खबर से आप समझ सकते हैं कि नींद को Underrated मानना और उसे कम महत्व देना, कितना खतरनाक साबित हो सकता है. |
| ये 8 बातें हैं शरीर में बड़ी गड़बड़ी का संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान Posted: 07 Apr 2022 06:56 PM PDT वर्ल्ड हेल्थ डे हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम 'Our Planet, Our Health' है. प्राइमरी हेल्थ 6 तरह की होती है, जिसमें फिजिकल, मेंटल, सोशल, इमोशनल, एनवायरमेंटल और स्प्रिचुअल हेल्थ शामिल होती है. अगर किसी की ये 6 प्राइमरी हेल्थ सही हैं, तो उसे स्वस्थ कहा जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अच्छी हेल्थ हर इंसान के लिए काफी जरूरी है. यह कई तरह से इंसान की मदद करती है, क्योंकि स्वस्थ लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और अधिक प्रोडक्टिव रहते हैं. दुनिया भर में कई भयानक बीमारियां लाखों लोगों को पीड़ित करती हैं. वहीं आज के समय में लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण काफी सारी समस्याएं देखी जा रही हैं. इन समस्याओं के कारण हर इंसान के शरीर में कुछ लक्षण दिखने लगते हैं. इसलिए हम कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं, जिनसे पता लगा सकते हैं कि आपकी सेहत खराब हो चुकी है और तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. 1. अनजाने में वजन कम होना (Unintentional weight loss) अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के मुख्य कैंसर नियंत्रण अधिकारी, एमडी, रिचर्ड वेंडर (Richard Wender) के मुताबिक, यदि आपका बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज में बदलाव किए 10 पाउंड से अधिक वजन कम किया है, तो इसकी जांच कराने की जरूरत है. अचानक से वजन कम करने का कारण अग्नाशय, पेट, ग्रासनली या फेफड़ों के कैंसर का हो सकता है. 2. दांत टूटना (Damage to your teeth) यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना स्कूल ऑफ में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) विशेषज्ञ, एमडी, इवान डेलन (Evan Dellon) के मुताबिक, जिन लोगों के बार-बार दांत टूटते हैं, उन्हें एसिड रिफ्लक्स की शिकायत हो सकती है. इसमें एसिड के कारण दांत टूटने लगते हैं. 3. खर्राटे लेना (You snore) कई लोगों को जोर-जोर से खर्राटे लेने की आदत होती है. कई बार खर्राटों के कारण नींद नहीं आती और यह शर्मनाक भी हो सकता है. लेकिन खर्राटे लेना भी एक संकेत हो सकता है कि आप उतने स्वस्थ नहीं हैं, जितना आप सोचते हैं. खर्राटे कई स्वास्थ्य स्थितियों से जुड़े होते हैं जैसे स्लीप एपनिया, अधिक वजन, हृदय रोग, जीईआरडी (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग), और स्ट्रोक आदि. इसलिए खर्राटों की आदत के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. 4. स्किन साफ न होना (Skin isn't clear) स्किन पर निशान या धब्बे होना भी गंभीर स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है. अगर किसी को मुंहासे, खुजली हो रही है तो शरीर को कुछ गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. उदाहरण के लिए माथे पर मुंहासे खराब लाइफस्टाइल, कम नींद, खराब डाइट के कारण होते हैं. वहीं ठोड़ी के नीचे मुंहासे पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण होते हैं. इसलिए इस ओर भी ध्यान दें. 5. आंखें सफेद न होना (Your eyes aren't white) एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर कोई स्वस्थ है तो उसकी आंखें सफेद दिखती हैं. लेकिन अगर आपकी आंखें पीली दिख रही हैं, तो यह पित्ताशय, यकृत, अग्न्याशय या पित्त नलिकाओं की समस्याओं का संकेत हो सकता है. वहीं, लाल आंखें भी खराब स्वास्थ का संकेत हैं. 6. नाखूनों का अजीब रंग (Nails colour) नाखून देखकर एक्सपर्ट आपकी सेहत का पता लगा सकते हैं. अगर आपके हाथ और पैर के नाखूनों का आकार, बनावट और रंग नॉर्मल नहीं है, तो इसका मतलब है कि आप स्वस्थ नहीं हैं. कभी-कभी धूम्रपान और कुछ नेल पॉलिश रंग भी नाखून के पीले रंग का कारण बन सकते हैं. लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि नाखूनों का पीला रंग खराब ब्लड सर्कुलेशन और लिक्विड की कमी के कारण होता है. 7. पेट में गैस बनना (You're gassy) अगर किसी के पेट में बार-बार गैस बन रही है, तो इसका कारण है कि उसका डाइजेशन सही नहीं है. वहीं अगर कोई दिन में 10-20 बार गैस पास कर रहा है, तो उसे भी तुरंत एक्सपर्ट को दिखाना चाहिए. हो सकता है कि आप डाइट में कुछ ऐसे फूड का सेवन कर रहे हों, जिससे गैस की समस्या हो रही हो. अगर आपके साथ भी यह समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. 8. हमेशा थकान रहना (You're always tired) शरीर में हमेशा थकान बने रहना भी शरीर में गंभीर समस्या का कारण बन सकता है. अगर कोई अधिक कैफीन का सेवन करता है या फिर गलत लाइफस्टाइल फॉलो करता है, तो उसे हमेशा थकान बनी रहती है. लेकिन वहीं अगर बिना किसी कारण के भी हमेशा थकान बनी हुई है, तो एक्सपर्ट से मिलें. |
| इन 4 सब्जियों को खाने से कम होगा Belly Fat, आज ही डेली डाइट में करें शामिल Posted: 07 Apr 2022 06:54 PM PDT हेल्थ एक्सपर्ट्स अच्छी सेहत के लिए अक्सर सब्जियां खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं. अगर अनहेल्दी फूड हैबिट्स की वजह से आपका वजन ज्यादा बढ़ गया है तो अपनी डाइट में वेजिटेबल्स का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम उन 4 सब्जियों के बारे में बताएंगे जिसे रेगुलर खाने से आपकी पेट की चर्बी (Belly Fat) कम हो जाएगी. इन 4 सब्जियों को खाकर कम करें बेली फैट 1. गाजर जमीन के नीचे उगने वाली इस सब्जी से बेली फैट (Belly Fat) कम होता है क्योंकि इससे कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो जाता है जिससे खाने को पचाने में मदद मिलती है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो गाजर (Carrot) जरूर खाएं. 2. ब्रोकली ब्रोकली (Broccoli) के जरिए वजन घटाने में मदद मिलती है, इसमें कैल्शियम, विटामिन सी और क्रोमियम जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद हैं. विटामिन सी के जरिए शरीर का फैट एनर्जी में मेटाबॉलाइज हो जाता है. ये एक हाई कार्ब फ्रूट है जो पेट की चर्बी (Belly Fat) कम करता है. 3. पालक इस हरी पत्तेदार सब्जी का इस्तेमाल अगर सलाद के तौर पर किया जाए तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. पालक (Spinach) खाने से बेली फैट (Belly Fat) कम करने में मदद मिलती है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन फोलेट और पोटेशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद हैं. 4. लाल शिमला मिर्च लाल शिमला मिर्च (Red Bell Peppers) को टेस्टी डिश बनाते वक्त इस्तेमाल किया जाता है. इसमें सोडियम, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, शुगर, प्रोटीन, विटामिन-सी जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद हैं. काफी कम लोग जानते हैं कि इस मिर्च को खाने से पेट की चर्बी (Belly Fat) घटती है. |
| 17 अप्रैल से शुरू होगी अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा, भक्त ऐसे कर सकेंगे यात्रा Posted: 07 Apr 2022 06:53 PM PDT एक बार फिर से अयोध्या धाम में राम जन्मभूमि की 84 कोसी परिक्रमा शुरू होने जा रही है। यह परिक्रमा 17 अप्रैल से शुरू होकर 8 मई तक चलेगी। यह परिक्रमा उत्तर प्रदेश के पांच जिलों बस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर, गोंडा, बाराबंकी से होकर गुजरती है। इसका समापन 8 मई को अयोध्या में ही होगा। इस बार यह परिक्रमा दो साल बाद निकालने जा रही है। साल 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते चौरासी कोसी परिक्रमा नहीं निकाली जा सकी थी। परिक्रमा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी ने तहसीलवार मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी है। पौराणिक ग्रंथों में मखभूमि के तीर्थ का बड़ा ही महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक अवधपुरी धाम की 3 परिक्रमा अनंत काल से चली आ रही हैं। जिसमें 5 कोशी, 14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमाओं का व्याख्यान है। धार्मिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अवध धाम की 84 कोसी परिक्रमा करने का अपना विशेष धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि 84 कोसी परिक्रमा करने वाले जीव को 84 लाख योनियों के भय बंधन से मुक्ति मिल जाती है। अवध की शास्त्रीय सीमा को 84 कोसी परिक्रमा यात्रा कहा जाता है। 84 कोसी परिक्रमा करने वाले साधु संत और अन्य लोग दिन में केवल एक बार अनाज का सेवन करते हैं। परिक्रमा करने वाले तीर्थ यात्रियों का प्रथम प्रणव बस्ती के रामरेखा स्थित मंदिर में होता है तथा अगले दो अन्य पड़ाव बस्ती के दुबौलिया ब्लाक स्थित हनुमान बाग और अयोध्या जनपद के श्रृंगी ऋषि आश्रम में निर्धारित है। अवध धाम हनुमान मंडल समित के द्वारा 84 कोसी परिक्रमा करने वाले यात्रियों तथा साधु-संतों का अयोध्या धाम के कारसेवक पुरम में पंजीकरण शुरू हो गया है। 84 कोसी परिक्रमा करने के लिए पंजीकरण होना जरूरी है। साथ ही साधु संत हनुमान मंडल समिति के द्वारा 84 कोसी परिक्रमा में हिस्सा लेते हैं। इस समूह में सबसे आगे एक विशाल ध्वज लाल रंग का चलता है जिसमें हनुमान अंकित होते हैं, यही परिक्रमा के समय 84 कोसी परिक्रमा करने वाले साधु संतों की टोली की पहचान होती है। |
| हिमाचल: HRTC बस बनी महिला के लिए फरिश्ता, लॉन्ग रूट छोड़ पहले अस्पताल पहुंचाया Posted: 07 Apr 2022 06:48 PM PDT हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुचाने के लिए जानी जाती है। परंतु आज निगम की बस एक महिला यात्री के लिए फरिश्ता बनी है। मामला प्रदेश के कुल्लू जिले के तहत आते अटल टनल के समीप का है। बता दें कि HRTC की लॉन्ग रुट बस में सवार एक महिला यात्री अचानक से बेहोश हो गई। इस पर मौके की गंभीरता को भांपते हुए चालक व परिचालक ने बस को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर एक महिला को उपचार दिलाकर नया जीवनदान दिया है। दिल्ली जा रही थी बस हालांकि, इस दौरान बस अपने रुट के लिए देर हो गई। परंतु पहली बार इस देरी के लिए लोगों द्वारा कोई सवाल नहीं उठाए गए। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब आठ बजे निगम की बस नंबर HP66A-2523 लाहुल स्पीति जिले स्थित उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इस बीच रास्ते में बस जैसे ही गोंदला पहुंची तो वहां से एक युगल बस में सवार हुआ। रास्ते में जब बस अटल टनल के समीप पहुंची तो अचानक से महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई और वह बस में ही बेहोश हो गई। मनाली अस्पताल पहुंचाया इस पर चालक तथा परिचालक ने बिना वक्त गंवाए इसकी जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक को देते हुए कहा कि महिला को मनाली अस्पताल पहुंचाना बहुत आवश्यक है। आदेश मिलते ही चालक ने पहले तो अस्पताल प्रबंधन को मामले के बारे में सूचित किया। इसके उपरांत बस को लेकर मनाली अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने महिला को उपचार हेतु भर्ती करवाया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने की प्रशंसा वहीं, अब महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन अधिकारी मंगल मनेपा ने चालक राजकुमार तथा परिचालक दिलीप सिंह की मानवीयता की पीठ थपथपाई है। |
| Indian Army Recruitment 2022: इंडियन आर्मी में 10वीं पास के लिए कई पदों पर भर्ती Posted: 07 Apr 2022 06:41 PM PDT Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना ने मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर (जीआरसी) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुक, टेलर, बार्बर, रेंज चौकीदार और सफाईवाला के कुल 14 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। आवेदन ऑफलाइन मोड से करना होगा। आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष। एससी व एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष व ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। वेतन व भत्ते कुक- 7वें सीपीसी पे-मैट्रिक्स लेवल 2 (रु.19,900/-) व अन्य लागू भत्ते व लाभ । अन्य पद - लेवल-1 यानि रु.18,000/- प्रतिमाह वेतन । अन्य लागू भत्ते व लाभ । कैसे करें आवेदन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर बाय पोस्ट भेजना होगा। आवेदन पत्र indianarmy.nic.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर डाउनोड कर सकते हैं। आवेदन रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर यानि 1 मई 2022 तक इस पते पर पहुंच जाना चाहिए - द कमांडेंट, ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर, जबलपुर (एमपी), पिन – 482001। सभी आवश्यक दस्तवेजों की प्रतियों के साथ आवेदन पत्र को लिफाफे में भेजना होगा । लिफाफे पर लिखना होगा - "APPLICATION FOR THE POST OF ………..." (खाली स्थान पर पद का नाम भरें।) आवेदन पत्र के साथ ये दस्तावेज लाएं - निम्नलिखित दस्तावेजों / प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी सेल्फ अटेस्टेड करके लगाएं - (ए) दो पासपोर्ट आकार के सेल्फ अटेस्टेड फोटो । एक फॉर्म व दूसरा एडमिट कार्ड के लिए। (i) शिक्षा योग्यता प्रमाण पत्र। (ii) जन्म प्रमाण पत्र की तिथि। (iii) जाति प्रमाण पत्र जहां लागू हो। (iv) भूतपूर्व सैनिक के लिए कार्यमुक्ति प्रमाणपत्र जहां लागू हो। (v) ईडब्ल्यूएस के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जहां लागू हो। (सी) 25/- रुपये के डाक टिकटों के साथ सेल्फ एड्रेस एनवलप। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लेंग्वेज व कॉम्प्रेहेंशन के सवाल आएंगे। |
| भारत में लॉन्च हुए realme GT 2 Pro और realme 9 4G, ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन चिपसेट से हैं लैस Posted: 07 Apr 2022 06:39 PM PDT ![]() रियलमी (realme) ने भारत में आज GT 2 Pro, Realme 9 4G, Realme Buds Air 3, Realme Book Prime, और Realme Smart TV Stick डिवाइसेज़ को लॉन्च कर दिया है। बात करें Realme GT 2 Pro की तो यह कंपनी की ओर से नया फ्लैगशिप (flagship) डिवाइस है। REALME GT 2 PRO SPECS AND FEATURES रियलमी GT 2 Pro (Realme GT 2 Pro) में 6.7 इंच की LTPO 2 AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 2K रेजोल्यूशन के साथ 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस, गोरिला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और बाईं ओर पंच होल के साथ आई है। पंच होल में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 30 FPS पर FHD विडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ आता है इसी बीच, फोन के बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS), 50MP 150° अल्ट्रावाइड सेन्सर और 3MP 40x माइक्रोस्कोपिक शूटर दिया गया है। आप डिवाइस से 4K60 या 8K विडियो भी शूट कर सकते हैं। फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा संचालित है जिसे LPDDR5 रैम, UFS 3.1 स्टोरेज और 5000mAh बैटरी का साथ दिया गया है और फोन को आप 65W चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। REALME 9 4G SPECS realme 9 4G में 6.4 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आई है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जबकि बैक पर 108MP (HM6)+ 8MP अल्ट्रावाइड+ 2MP मैक्रो कैमरा मिल रहा है। फोन स्नैपड्रैगन 680 सिलिकॉन चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे LPDDR4x रैम व UFS 2.2 स्टोरेज का साथ दिया गया है। डिवाइस में 4500mAh की बैटरी मिल रही है जो 33W चार्जिंग सपोर्ट करती है। दोनों ही फोंस एंडरोइड 12 (Android 12) पर आधारित Realme UI 3.0 पर काम करते हैं। REALME GT 2 PRO, REALME 9 4G PRICE AND AVAILABILITY Realme GT 2 Pro के 8+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 49,999 है जबकि 12+256GB वेरिएंट को Rs 57,999 में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी SBI और HDFC कार्ड व EMI ट्रांजेक्शन पर Rs 5000 का डिस्काउंट दे रही है। स्मार्टफोन की सेल 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। Realme 9 4G के 6+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 17,999 और 8+128GB की कीमत Rs 18,999 है। खास ऑफर के तहत पहली सेल में HDFC कार्ड व EMI से ख़रीदारी पर Rs 2000 का डिस्काउंट मिलेगा। डिवाइस की पहली सेल 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। |
| इंटरव्यू का सवाल : भारत का सबसे पहला AC रेलवे स्टेशन कहा है? Posted: 07 Apr 2022 06:36 PM PDT सवाल: लेकरीमेरिया ओलर ऑर्गनिज़म खास क्यों माना जाता है और यह हमारे किस चीज़ में पाया जाता है ? जवाब: दोस्तों आपको बता दे, लेकरीमेरिया ओलर एक सिंगल सेल ऑर्गनिज़म होता है, जिसे स्वान टियर के भी नाम से जाना जाता है। इस ऑर्गनिज़म की लेंथ मैक्सिमम 100MM की होती है। जिस वजह से हम इस ऑर्गनिज़म को खुली आँखों से नहीं देख पाते है। बता दे, लेकरीमेरिया ओलर दूसरे सिंगल सेल ऑर्गनिज़म को अपना भोजन बनाने के लिए अपने गर्दन को खींच कर .1MM तक आगे करके अपने फ़ूड को खींच लेता है। और यही चीज़ इस ऑर्गनिज़म को बहुत ही ख़ास बना देती है। तो वही यह ऑर्गनिज़म फ्रेश वाटर लेक या हमारे पीने के पानी में मौजूद होता है। जिसे हम रोज़ाना पीने के पानी के साथ कंज़्यूम करते है। सवाल: भारत का सबसे पहला सेंट्रलाइज्ड ऐसी रेलवे स्टेशन कहा बना है और इसके बनने में कितनी लागत आई है जवाब: दोस्तों आपको बता दे, भारत का सबसे पहला सेंट्रलाइज्ड ऐसी रेलवे स्टेशन बैंगलोर में बन कर तैयार हुआ है। जिसका नाम SIR M VISVESVARAYA TERMINAL है। यह स्टेशन पहली नज़र में देखने पर एक एयरपोर्ट जैसा लगता है। यह टर्मिनल 4200 वर्गमीटर में फैला हुआ है। इस टर्मिनल में फुट ओवर ब्रिज और दो सबवे है जो सभी प्लेटफार्म को आपस में जोरती है। इसमें टोटल 7 प्लेटफार्म है। इस स्टेशन में स्क्लेटर के साथ साथ लिफ्ट भी मौजूद है। तो वही इस स्टेशन को बनने में 314 करोड़ रुपए की लागत आई है। सवाल: मोबाइल फ़ोन को कभी भी 100% तक चार्ज क्यों नहीं करना चाहिए, इसे 99% तक ही चार्ज क्यों किया जाता है ? जवाब: दोस्तों आपको बता दे, आज के समय में सभी तरह के फ़ोन के अंदर लीथीयम आयरन बैटरी का इस्तेमाल होता है। जिनसे ज़यादा बैकअप को प्रोवाइड कराने के लिए फ़ोन के चार्जिंग सिस्टम में स्ट्रेस चार्जिंग मेथड सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, इस सिस्टम के तहत फोन की बैटरी 0 से 99% तक बिलकुल अच्छे से चार्ज होती है। लेकिन जैसे ही बैटरी का लेवल 99 तक पहुँचता है, वैसे ही फ़ोन बैटरी के बैकअप को बढ़ाने के लिए स्ट्रेस मेथड चार्जिंग को शुरू कर देता है। जिसका मतलब इस स्टेज पर जा कर फ़ोन ज़बरदस्ती ज़्यादा एनर्जी को कंज़्यूम करके बैटरी को चार्ज करने लगता है। जिससे बैटरी के अंदर मौजूद आयन तेज़ स्पीड के साथ एक जगह से दूसरी जगह मूव करने लगते है। जिससे फ़ोन के बैटरी का बैकअप 10 से 15 मिनट तक बढ़ जाता है। यही कारण है 99% से 100% तक चार्ज होने में फ़ोन को नार्मल समय से ज़्यादा टाइम लग जाता है। तो वही अब इस चीज़ को बहुत से फ़ोन में अलग तरीके से दिखाया जाता है। जहां पर फ़ोन बैटरी के 100% होने के बावजूद भी कुछ देर तक टर्बोपावर के नाम पर स्ट्रेस चार्ज करते है। इस चीज़ को बार बार करने से बैटरी का लाइफ स्पेन कम हो जाता है। और हमारे फ़ोन की बैटरी जल्दी ही डिस्चार्ज होना शुरू कर देती है। यही वो कारण है जिससे फ़ोन को 99% तक चार्ज किया जाता है ताके फ़ोन लम्बे समय तक चल सके। |
| 'हरभजन सिंह थोड़ी तमीज सीखो', निकोलस पूरन को 'चूरन' कहना भज्जी को पड़ा भारी Posted: 07 Apr 2022 06:33 PM PDT इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) पांच से अधिक भाषाओं में प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन हिंदी कमेंट्री ने सभी गलत कारणों से लोगों का ध्यान खींचा है। इस बीच पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) पर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के ताजा कमेंट ने लोगों को भड़का दिया है। हरभजन सिंह हिंदी कमेंट्री के दौरान ऑन एयर थे जब सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के 18 वें ओवर में निकोलस पूरन को अवेश खान ने आउट किया था। हरभजन सिंह ने कमेंट्री के दौरान कहा था, 'निकोलस पूरन जो खिला रहे थे चूरन अब वो अपने चूरन का खुद ही स्वाद लेते हुए बाहर जा रहा है।' हरभजन सिंह के इस कमेंट के बाद यूजर्स भज्जी पर भड़क गए और उन्हें सभ्यता का पाठ पढ़ाने लगे। कुछ लोग तो भज्जी को कमेंटेटर बनाने को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हरभजन, किसी के नाम का मजाक बनाने से पहले थोड़ी तमीज सीख लो। कल्पना कीजिए कि पूरन जैसा जूनियर आता है और आपको F OFF बोलता है तब आपको कैसा लगेगा ?? यार, अतीत में तुम्हारे चीप व्यवहार के बाद अब कुछ तमीज सीखो। तुम अब पिता बन गए हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अपनी कमेंट्री सुधारो। पूरन को चूरन मत कहिए कि इसे खा लेने से पेट साफ हो जाता है। यह कोई मेडिकल विश्लेषण नहीं चल रहा है। ज़रा सोचिए अगर आपके नाम का इस्तेमाल कुछ अवांछित तरीके से किया जाता तो आपको कैसा महसूस होता है?' एक ने लिखा, 'वो पूरन चूरन वाला क्या था ? इससे बकवास हिंदी कमेंट्री मैंने आज तक नहीं सुनी।' वहीं अगर आईपीएल 2022 की बात करें तो हैदराबाद की टीम को शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन, निकोल पूरन ने आखिरकार आईपीएल में बल्ले से अपने सूखे को समाप्त कर दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ निकोलस पूरन ने सिर्फ 24 गेंदों में 34 रन बनाए थे। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




















