सुल्तानपुर टाइम्स |
- डीएम व सीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोस्तपुर व जयसिंहपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण
- MLC चुनाव सुलतानपुर में 98.77 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
- मां ने डांटा तो 9वीं क्लास की छात्रा ने लगा ली फांसी
- डीएम ने रवी फसल गेहूँ की स्वयं अपने हाथों से क्राप कटिंग कर किया शुभारम्भ
- हरदोई जिले में यूपी का पहला गैंगस्टर सेल
- शराब दुकानदारों को लेना होगा खाद्य विभाग से लाइसेंस
| डीएम व सीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोस्तपुर व जयसिंहपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण Posted: 09 Apr 2022 05:53 AM PDT सुलतानपुर ज़िलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोस्तपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के अंतर्गत गर्भवती महिलाओ की जांच एवं उपचार का कार्य गतिमान पाया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उच्च जोखिम प्रसव वाली महिलाओं को अलग से सूचीबद्ध कर विशेष ध्यान दिया जाए और यदि एनीमिया की शिकायत है, तो चिकित्सीय देख-रेख में इन्ट्रावेनस आयरन सुक्रोज थेरेपी दी जाए। जिलाधिकारी द्वारा ओ0टी0 रूम के अवलोकन के उपरांत यह पाया कि इसमें कायाकल्प के अंतर्गत और कार्य कराए जाने की आवश्यकता है। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान लेबर रूम पंजिका का अवलोकन किया , जो अद्यावधिक पायी गयी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओ का डाटा ऑनलाइन प्रविष्ट किया जाए, जिससे वे शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो सके।तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोस्तपुर में भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ( PMSMA) के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व देखभाल किया जाना गतिमान पाया गया, जिसे महिला रोग विशेषज्ञ एवं महिला चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। निरीक्षण के समय तक लगभग 65 महिलाओं की जाँच हो चुकी थी। CHC दोस्तपुर का प्रसव कक्ष सुव्यवस्थित पाया गया, साथ में PNC वार्ड को भी देखा गया, जिसे कायाकल्प करते हुए और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात मझुही नदी/दोस्तपुर-सुल्तानपुर मार्ग से धनउग्राम-समऊपुर मार्ग पर सेतु एवं पहुंचमार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को सहायक अभियन्ता, सेतु निगम द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त पुल तक अप्रोच रोड खडंजा है, जिस पर 8 मीटर चौड़ा अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर अरविन्द कुमार व विकास खण्ड अधिकारी जयसिंहपुर संतोष कुमार सहित आदि उपस्थित रहे। |
| MLC चुनाव सुलतानपुर में 98.77 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग Posted: 09 Apr 2022 05:34 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने विधान परिषद 11-सुलतानपुर स्थानीय प्राधिकारी द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु आज शनिवार को मतदान केन्द्र 18-क्षेत्र पंचायत कार्यालय दूबेपुर, 16-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदैयॉ, 15-क्षेत्र पंचायत लम्भुआ व 13-क्षेत्र पंचायत कादीपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर द्वारा मतदाताओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। बिना पहचान पत्र के किसी भी वोटर को अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी। ज्ञात हो कि विधान परिषद 11-सुलतानपुर स्थानीय प्राधिकारी द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 हेतु मतदान प्रातः 08 बजे से सायं 04 बजे तक शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न हुआ। सुलतानपुर व अमेठी के कुल 28 मतदान केन्द्रों पर कुल मतदाता 3895 के सापेक्ष 3847 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका मतदान प्रतिशत 98.77 रहा। |
| मां ने डांटा तो 9वीं क्लास की छात्रा ने लगा ली फांसी Posted: 09 Apr 2022 04:42 AM PDT
लखनऊ आगरा के मऊ रोड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी में 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले छात्रा को तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस का कहना है कि उसके पास मोबाइल मिलने पर मां ने डांट लगा दी थी। इससे क्षुब्ध होकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है।थाना अध्यक्ष न्यू आगराने बताया कि मृतका 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार सुबह 9:30 बजे उसने घर में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि छात्रा के पास मोबाइल था। पुलिस ने बताया कि इस बारे में छात्रा की मां को पता चल गया था। इस पर उन्होंने उसकी डांट लगा दी। इस वजह से उसने घर में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को पता चला तो वह उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्रा की मां की कॉस्मेटिक की दुकान है। उसके दो भाई मजदूरी करते हैं। |
| डीएम ने रवी फसल गेहूँ की स्वयं अपने हाथों से क्राप कटिंग कर किया शुभारम्भ Posted: 09 Apr 2022 04:37 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने आज शनिवार को पूर्व नियोजित रवी फसल गेहूँ की क्रॅाप कटिंग, गाटा संख्या-251 क्षेत्रफल 0.246 हेक्टेयर व गाटा संख्या-17 क्षेत्रफल 0.510 हेक्टेयर में खातेदार राजपती पत्नी रामदुलार व रामजियावन सुत सन्तू ग्राम अहिमाने, परगना मीरानपुर, तहसील सदर में स्वयं स्थल पर पहुँचकर किया । उन्होंने अपने अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों/क्षेत्रीय कार्मिकों के साथ स्वयं हसिया लेकर गेंहूँ फसल की क्रॉप कटिंग कर मिशाल कायम की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बृजेन्द्र सहित राजस्व टीम आदि उपस्थित रहे। |
| हरदोई जिले में यूपी का पहला गैंगस्टर सेल Posted: 09 Apr 2022 04:22 AM PDT लखनऊ हरदोई जिले में जिला स्तर पर पहली बार गैंगस्टर सेल का गठन किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने पूर्वी और पश्चिमी जोन में दो अलग-अलग गैंगस्टर प्रकोष्ठ यानी गैंगस्टर सेल गठित किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने इन गैंगेस्टर सेल में इंस्पेक्टर उपनिरीक्षक से लेकर सिपाहियों सहित 4 पुलिस कर्मियों की तैनाती की है।दरअसल अभी तक की व्यवस्था में किसी अपराधी पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले की जांच करने वाले विवेचक को ही अपराधी की संपत्तियों की जांच और संपत्ति कुर्क करने से लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करानी पड़ती थी। जिससे अलग-अलग मामलों के विवेचको के द्वारा संपत्तियों को चिह्नित करने और संपत्तियों का सही मूल्यांकन करने में परेशानी होती थी। इसके चलते प्रभावी पैरवी और तकनीकी खामी के चलते अपराधियों पर सख्त कार्यवाही नहीं हो पाती थी।पुलिस अधीक्षक की इस नई पहल से विवेचक को सिर्फ विवेचना करनी पड़ेगी जबकि गैंगस्टर सेल में तैनात पुलिस अधिकारी गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों और माफियाओं पर ही नजर रखेंगे। गैंगस्टर सेल माफियाओं के अवैध कारोबार से कमाई गई चल-अचल और बेनामी संपत्तियों को चिह्नित और मूल्यांकन करने के साथ ही माफियाओं की संपत्ति कुर्क करने व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराएगा।इस बारे में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद में तमाम अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।ऐसे में अलग-अलग मुकदमों के अलग-अलग विवेचकों के द्वारा अपराधियों की संपत्तियों को चिह्नित कर पाने और माफियाओं के खिलाफ संपत्ति को कुर्क और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराने में काफी कठिनाई होती थी। जिससे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाती थी।उन्होंने कहा ऐसे में अब गैंगस्टर सेल गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही उनकी चल अचल संपत्ति उनके परिवार की संपत्ति और रिश्तेदारों की संपत्ति को चिह्नित करेंगी।इससे गैंगस्टर के अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाई जा सकेगी और अभियान चलाकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। |
| शराब दुकानदारों को लेना होगा खाद्य विभाग से लाइसेंस Posted: 09 Apr 2022 04:18 AM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश में अब शराब की दुकान चलाने के लिए खाद्य विभाग से भी लाइसेंस लेना होगा। 2022 -23 की शुरुआत के बाद शासन ने इसके लिए निर्देश जारी किये गए हैं। इस आदेश के साथ ही अब शराब भी दैनिक जीवन में खाने -पीने के सामान की श्रेणी में आ गई है।दुकानदारों को बिक्री के अनुसार टैक्स भी खाद्य विभाग को देना पड़ेगा। लाइसेंस न लेने वाले दुकानदार बिक्री नहीं कर पाएंगे।उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब बेचने के लिए विभाग का लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है। शासन द्वारा सभी जिले के जिलाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गयी है। अब स्थानीय प्रशासन द्वारा इस प्रक्रिया को सरल और सुचारु बनाये जाने की योजना बनाई जा रही है। स्थानीय स्तर से यह प्रक्रिया ऑनलाइन करवाने पर भी विचार किया जा रहा है।एक्सपर्ट्स का मानना है की इस फैसले से दुकानदारों और उनके कर्मचारियों में थोड़ा भय बढ़ेगा और दुकानों पर खाद्यविभाग की टीम भी जांच कर सकेगी। इससे बेईमानी करने वालों में कमी आएगी। इसके साथ ही राजस्व में भी वृद्धि होगी। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |







