ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 9, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: रामनवमी एवं रमजान पर्व को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

Posted: 09 Apr 2022 10:26 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। रामनवमी एवं रमजान पर्व को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बराबर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बौंसी बाजार के भिन्न-भिन्न मार्गों में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। वाहनों से निकले सायरन की ध्वनि और पुलिस बल के कदमताल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। एसडीपीओ ने इंस्पेक्टर अमेरिका राम और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 

राय को सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से पुलिस गश्त लगाने का निर्देश दिया। दोपहिया वाहनों पर विशेष रूप से निगरानी करने की बात बताई गई। फ्लैग मार्च बौंसी बाजार होते हुए डैम रोड, स्टेशन रोड, दुमका रोड सहित अन्य मार्गों पर निकाली गई। पदाधिकारियों ने लोगों से सौहार्द और शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की। बताया गया कि, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर प्रशासन अपनी नजर जमाए हुए हैं। शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के अतिरिक्त जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: महाअष्टमी पर किया गया भव्य महाआरती का आयोजन।

Posted: 09 Apr 2022 10:25 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित पुरानी हॉट वैष्णवी दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी के अवसर पर भव्य आरती की गई। वहीं मां के आठवें स्वरूप महागौरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ लगी रही। दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य माधवन झा के द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ महाआरती के साथ पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। मालूम हो कि पुरानी हाट दुर्गा मंदिर में पहले बलि की प्रथा थी। यह प्रथा लक्ष्मीपुर स्टेट के राजाओं के द्वारा चलाई गई थी। 

जानकारों की मानें तो, विगत 55 वर्ष से बलि प्रथा बंद कर मंदिर में वैष्णवी पूजा का प्रचलन शुरू हुआ जो आज तक अनवरत जारी है। वहीं दुर्गा पूजा का संपूर्ण भार व्यवसाई कल्याण समिति के अध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सचिव प्रदीप कुमार घोष,दीपक कुमार,रवि कुमार,विकास कुमार,राजेश कुमार साह, बंटी कुमार, केशव कुमार, सीता घोष,सहित अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा जिम्मेदार पुर्वक अपने- अपने दायित्वों को निभाने का कार्य किया जा रहा है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: मधुमक्खी के हमले से 55 वर्षीय वृद्ध जख्मी,अस्पताल में भर्ती

Posted: 09 Apr 2022 10:24 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में मधुमक्खी के हमले से 55 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर अवस्था में उधो यादव एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ उत्तम कुमार ने वृद्धि का प्राथमिक उपचार किया। बताया गया कि सुबह में ही जख्मी व्यक्ति सिंचाई ऑफिस के गेस्ट हाउस की तरफ गया था। इसी 

बीच मधुमक्खियों के झुंड ने गांव निवासी स्वर्गीय गोनू यादव के पुत्र शंभू यादव पर सैकड़ों की संख्या में हमला कर दिया। बताया जाता है कि, दर्जनों मधुमक्खियों ने वृद्ध को जगह-जगह काट लिया है और अपने डंक गड़ा दिए हैं। हालांकि मधुमक्खी के डंक मारने से विरुद्ध के शरीर पर जगह-जगह सूजन हो गया है। इस बीच वृद्ध के शरीर मैं घुसे मधुमक्खी के दर्जनों ढंग को भी बाहर निकाला गया। जख्म वृद्ध की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का पांचवा दिन

Posted: 09 Apr 2022 10:22 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के चांदन पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में हो रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद उठा रहे हैं. कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथा आयोजन मैं भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव की झांकी प्रस्तुत की गई! इस प्रस्तुति में प्रखंड के विभिन्न गांव के लोग इस भक्ति माई का आनंद उठाया! वहीं शुक्रवार 8 अप्रैल को कथा के पांचवा दिन कृष्ण कन्हैया की बाल लीला की चर्चा प्रस्तुत करते हुए कथा मंडली को मंत्रमुग्ध कर दिया लोगों ने बड़े ही भक्ति भाव से कथावाचक शिव कुमार पांडेय जी के मुखारविंद से भागवत ज्ञान कथा का आनंद उठाया। श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा 


आयोजक डॉक्टर राजेश पांडेय के द्वारा संचालित किया गया। कथा आचार्य लखन पांडेय जी महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें इस बाल कलाकार को साज सज्जा में रोहिणी के रंजीत पांडेय वासुदेव पांडेय जी के महत्वपूर्ण भूमिका रही इस कला प्रस्तुति में स्वयं आयोजक मुख्य अतिथि डॉ राजेश पांडेय जी हिरना कश्यप की भूमिका निभाए जिसमें चुरामणि पांडेय जी भूत बेताल की भूमिका वहीं अभिषेक समीर कृष्ण की भूमिका अदा की साथ ही साथ धर्मेंद्र पांडे जी ने राधा की भूमिका अदा की इस कार्यक्रम को प्रस्तुति एवं शोभा बढ़ाने एवं आयोजन को सफल बनाने में सुनील पांडेय, रितेश पांडेय, आनंद पांडेय, मानस पांडेय का सहयोग प्रदान रहा। और भक्तों ने लीला का आनंद उठाया। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: चांदन हुए हत्याकांड के मामले में अनुसंधान करने पहुंचे बांका पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता

Posted: 09 Apr 2022 10:20 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बीते 19 मार्च होली के दिन चान्दन बाजार की एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर देने के मामले में शनिवार 9 अप्रैल को बांका  पुलिस अधीक्षक  अरविन्द कुमार गुप्ता ने स्वयं चांदन पहुंच कर हत्या काण्ड की अनुसंधान करने पहुंचे। पहुंचते ही सर्व प्रथम चांदन के चैती दुर्गा मंडप अपना माथा टेका। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक ने बेलहर प्रक्षेत्र एस डी पी ओ प्रेमचंद्र सिंह व कांड की अनुसंधानकर्ता  महिला थानाध्यक्ष बांका स्वेता कुमारी के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का अवलोकन 

किया ।साथ ही उन्होंने पिड़ित परिजन एवं घटना के गवाह से मिलकर घटना के संबंध मं आवश्यक पूछताछ की। पीड़ित बच्ची के पिता को उन्होंने बताया की पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाँच करने में जुटी है, कांड के अनुसंधान में आप सभी पुलिस को मदद करें,दुष्कर्मियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की पुलिस घटना स्थल और घटना मे शामिल अपराधियों को लेकर हर बिंदु पर जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाने की हर कोशिश जारी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष नसीम खान सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: पीएम मातृत्व योजना के तहत सुरक्षित प्रसव के लिए कुल 425 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Posted: 09 Apr 2022 10:19 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार 9 अप्रैल को जिले के चांदन प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन, एवं हेल्थ एंड वेलनेस उपकेंद्र सुइया में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की गई। इस अभियान में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच आवश्यक दवाई दिया गया। अभियान में चांदन अस्पताल  में कुल 225, वहीं दूसरी ओर सुईया उपकेंद्र में 200 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई । आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक सह बीसीएम  डॉ.यश राज ने बताया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 

चांदन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं शामिल हुई और सुरक्षित व सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जांच करवाई। शिविर में जांच कर रहे मेडिकल टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं की ब्लड, यूरिन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी, हार्ट-बीट आदि के अलावा लैब टेक्नीशियन राजेंद्र पंडित के द्वारा सभी महिलाओं का कोरोना की भी जांच की गई। जांच उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को  दो केला दो सेव के साथ आवश्यक दवाई आयरन फोलिक एसिड व कैल्शियम टेबलेट प्रदान किया गया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: पूर्व मंत्री सह बाँका विधायक ने किया पंजवारा चैती दुर्गा मन्दिर में दर्शन

Posted: 09 Apr 2022 10:17 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पूर्व मंत्री सह बांका के वर्तमान भाजपा  विधायक रामनारायण मण्डल को शनिवार को पंजवारा संकटमोचन चौंक स्थित चैती दुर्गा मंदिर में अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन किया एवं क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।  इस मौके पर बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही इसके बाद उन्होंने पंजवारा मार्केट कंपलेक्स में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं बाजार वासियों से मुलाकात की एवं उनका कुशल क्षेम जाना। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पत्रकारों से 

बातचीत में कहा कि स्थानीय निकाय कोटे से संपन्न हुए विधान परिषद के 24 सीटों के चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन बेहतर रहा है। एवं पार्टी को पंचायत प्रतिनिधियों का चुनावों में भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।एवं एनडीए गठबंधन आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर बाराहाट के अंचल अधिकारी राजेश कुमार , पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह, भाजपा नेता राजीव लोचन मिश्रा, रासमोहन ठाकुर, मुखिया भोला पासवान, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, धनंजय मांझी, रमेश मंडल अमरकांत जायसवाल महेश मंडल उज्जवल सेना दीपक मंडल अनिल मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : श्याम सुंदर सभरवाल ने अमित यादव का सीजीएल में सिलेक्शन होने पर शुभकामनाएं दीं

Posted: 09 Apr 2022 10:16 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : जननायक जनता पार्टी की प्रदेश सचिव, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन एवम सैदव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका अदा करने वाली जिला रेवाड़ी के गांव पुंशिका निवासी श्रीमति शीला यादव धर्मपत्नी श्री सुभाषचंद के पुत्र अमित यादव का सीजीएल में सिलेक्शन होने व नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर पद मिलने पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर सभरवाल ने बधाई दी. 



इस मौके पर बावल हल्का अध्यक्ष राजबीर तिहाडा, रेवाड़ी शहरी प्रधान टेकचंद सैनी, इनसो राष्ट्रीय महासचिव सत्येंद्र झाबुआ, रमेश जोत्रीवाल, आर.के. बलवारियां, हरिसिंह सरपंच बेरवाल, पूर्ण सुलखा, संजय नाहर व अन्य मौजूद रहे।

Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय बाँका भेजा

Posted: 09 Apr 2022 10:16 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शनिवार को पंजवारा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय बाँका भेजा । मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष  अनिल कुमार साव ने बताया कि 

थाना क्षेत्र के सिरादे गाँव के अर्जुन राय पिता बंगाली राय को उसके घर से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय बाँका भेज दिया गया । कांड संख्या GR 58/18 के मामले में बाँका न्यायिक दंडधिकारी द्वितीय से अर्जुन राय के खिलाफ वारंट निकला था।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Bounsi News: श्यामबाजार स्थित बरमसिया गांव से पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 09 Apr 2022 08:35 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामबाजार स्थित बरमसिया गांव से शुक्रवार देर रात पुलिस ने 12.375 लीटर विदेशी शराब बरामद कर लिया। साथ ही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय एवं सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम के निर्देश पर छापेमारी के लिए पुलिस बल को भेजा गया। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक पंकज किशोर के द्वारा किया गया। पुलिस जब बरमसिया गांव पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति एक बोरे में कुछ लेकर भागने का प्रयास कर रहा है। तभी सशस्त्र बल के सहयोग से व्यक्ति को धर दबोचा गया। व्यक्ति के पास से बरामद बोरे की जब तलाशी ली गई तो उस तलाशी के क्रम में बोरे से अलग-

अलग ब्रांडो की 28 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। 28 बोतल में कुल 12.375 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान बरमसिया गांव निवासी गणेश प्रसाद यादव के पुत्र, सिंटू कुमार के रूप में हुई है। मालूम हो कि 2016 से ही बिहार में शराब बेचने व पीने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है। फिर भी आए दिन शराब तस्करी का मामला सामने आ रहा है। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में लगातार छापेमारी कर शराब तस्करी में संलिप्त तस्करों को पुलिस अपने हिरासत में लेकर शराब अधिनियम के तहत शराब तस्कर को जेल भेजा जा रहा है। फिर भी शराब तस्करों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि, शराब तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को तस्कर सिंटू कुमार का रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Pathargama News: कुड़माली भाषा संस्कृति और प्रशासन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Posted: 09 Apr 2022 05:33 AM PDT

 






ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पूर्व निर्धारित तिथि अनुसार शनिवार को प्रखंड अंतर्गत रांगाटांड़ स्थित विवाह भवन में कुड़माली भाषा संस्कृति प्रशासन पर संजीव कुमार महतो की अध्यक्षता में दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर में विषय प्रवेश कराते हुए संजीव कुमार महतो ने कहा कि कुड़मालि भाषा संस्कृति प्रशासन से ही कुड़मि का पहचान और जीवन है, इसलिए यह शिविर संथाल परगना के कुड़मियों के लिए जीवन दायिनी दवा से कम नहीं। कहा कि शिविर का एक ही मकसद है कि आप सबको आपके भाषाई सांस्कृतिक व महतो परगनैत स्वशासनीय परंपराओं के प्रति जिम्मेदार और जागरूक बनाना है। देवेंद्र कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले भविष्य को संवारने के लिए भाषा संस्कृति और प्रशासन का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत महत्वपूर्ण है| समाज के हरेक सदस्य की जिम्मेदारी है, और तन मन धन से इसमें लगना चाहिए। दिनेश कुमार महतो के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर भाषा संस्कृति और प्रशासन को मजबुती के दिशा में साकारात्मक पहल है। युवाओं को इसका बागडोर संभालने की जरूरत है। प्रशिक्षक डाॅ भुतनाथ हस्तुआर शोध निदेशक बी बी एम कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद ने उद्दघाटन सत्र में कहा कि कुड़मि कबिला ही आदिम राड़ सभ्यता के जनक हैं। हमारे पास पूर्वजों से प्राप्त उनके द्वारा निर्मित वो सारा अवयव आदिकाल से मौजूद है जो वगैर किसी दूसरे मानव समुह के भाषा संस्कृति व सामाजिक अनुसरण व सहायता के वगैर समृद्ध रुप से जन्म जीवन और मृत्यु तक के सारे क्रियाकर्म संचालित कर सकते हैं। लेकिन दूर्भाग्यवस कुड़मालि भाषा संस्कृति और प्रशासन को सरकारी उपेक्षा के बाद अब सामाजिक उपेक्षा का दौर से गुजरना पड़ रहा है। प्रशिक्षक रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान के शोधकर्ता महादेव डुंगरिआर ने कहा कि दो दिन का प्रशिक्षण से संथाल परगना में कुड़मालि भाषा संस्कृति व स्वशासन का संरक्षण और संवर्धन अभियान का आज शुभारंभ हुआ है और यह अभियान को परिणाम तक पहुंचाने का संकल्प प्रशिक्षणार्थियों को लेना होगा। कुड़मियों का जनजातीय पहचान के ये मुल अवयव हैं ये मिटने का मतलब कुड़मालियत समाप्त और अंततः कुड़मि का पहचान भी समाप्त। इसलिए जितना लगाव आपने परिवार रिस्तेदारों संगतों से उतना ही लगाव कुड़मियों को कुड़मालि भाषा संस्कृति और प्रशासन के प्रति रखना होगा। प्रशिक्षण शिविर में विष्णु चरण महतो, आनंद बानुहड़, संजीव महतो, देवेंद्र महतो, दिनेश महतो, धनंजय महतो, भानु महतो, आरती महतो, उदय महतो, प्रो गोविंद महतो, मणिकांत महतो, किशोर महतो, त्रिलोचन महतो, दीपक महतो, हीरा लाल महतो, श्यामसुंदर महतो, कैलास महतो, अशोक महतो, निर्मल महतो, गौतम महतो, मिथुन महतो, संदीप महतो, महादेव महतो, रामदेव महतो, पंकज महतो, नकुल महतो, सोमनाथ महतो, बब्लु महतो, चंदन महतो, सीमा कुमारी, किरण कुमारी, मनोरमा महतो, डिंपल कुमारी, हीना कुमारी, रोशनी कुमारी, बसंती कुमारी, श्यामा महतो, सरिता महतो, अनीता महतो, कारी महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे|

अमन राज:-

Post Bottom Ad

Pages